Sunday 31 January 2016

1.नीतीश को मिलेगा वीरमणि सोशल जस्टिस अवार्ड
i.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में प्रतिष्ठित के वीरमणि सोशल जस्टिस अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा| 

ii.उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 2015 के लिए दिया जायेगा| समाज सुधारक पेरियार इवी रामासामी के विदेशों में रहनेवाले एनआरआइ अनुयायियों की ओर से यह अवार्ड देने की घोषणा की गयी है|
iii.इसके तहत नीतीश कुमार को एक लाख नकद दिया जायेगा| फरवरी के पहले सप्ताह में नीतीश कुमार के दिल्ली प्रवास के दौरान पेरियार इंटरनेशनल के महामंत्री जी कृष्ण्मूर्ति उनसे मुलाकात करेंगे| 
2.पुडुचेरी के उप राज्यपाल एके सिंह ने 'मित्रा एप्प' का शुभारम्भ किया
i.पुडुचेरी के उप राज्यपाल एके सिंह ने संघ राज्य क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘मित्रा एप्प’ का शुभारंभ किया है|
ii.इस एप्प का शुभारम्भ पुडुचेरी में मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी की मौजूदगी में शुरू किया गया|
iii.यह एंड्रॉयड आधारित एप्प आपातकालीन एसएमएस भेजने में सक्षम है| इस सन्देश को भेजने के लिए व्यक्ति को तीन बार पॉवर बटन दबाना हगा|
iv.वर्तमान में यह सुविधा केवल स्मार्टफोन में उपलब्ध है| यह पुडुचेरी पुलिस की एक पहल है| यह एप्प महिलाओं, बच्चों और वृद्ध के लिए अधिक उपयोगी है|
3.लेस्ली बरलैंड ट्विटर इंक की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर नियुक्त
i.लेस्ली बरलैंड को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर इंक का चीफ मार्केटिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है|
ii.बरलैंड  की नियुक्ति से पूर्व, मार्केटिंग गतिविधियों का संचालन ट्विटर के सीएफओ एंथोनी नोटो द्वारा किया जा रहा था|
iii.इस नियुक्ति से पूर्व लेस्ली बरलैंड अमेरिकन एक्सप्रेस नामक वीत्तीय सेवा प्रदाता कम्पनी में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत थीं|
4.भारत- पाकिस्तान रेल सम्पर्क समझौता तीन वर्ष के लिए बढ़ाया गया
i.भारत एवं पाकिस्तान ने अपने आपसी रेल सम्पर्क समझौता को जनवरी 2016 में तीन वर्ष के लिए बढ़ा दिया है| 
ii.भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस समझौते को 19 जनवरी 2016 से 18 जनवरी 2019 तक के लिए बढ़ाया गया है|
iii.उपरोक्त समझौते पर 28 जून 1976 को हस्ताक्षर किया गया था, जिससे भारत और पाकिस्तान के बीच यात्री और माल यातायात दोनों के संदर्भ में रेल सम्पर्क संभव हो सका था|
5.जर्मनी की एंजेलिक कर्बर बनीं नई ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन
i.जर्मनी की एंजेलिक कर्बर ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए विश्व की नंबर एक खिलाड़ी और गत चैंपियन सेरेना विलियम्स का साम्राज्य शनिवार को ध्वस्त कर ऑस्ट्रेलियन ओपन की नई मल्लिका होने का गौरव हासिल कर लिया है।
ii.सातवीं वरीयता प्राप्त केर्बर ने शीर्ष वरीय सेरेना को दो घंटे आठ मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-4, 3-6, 6-4 से हराकर साल के पहले ग्रैंड स्लेम का खिताब अपने नाम कर लिया है।
iii.केर्बर इसके साथ ही ओपन युग में ग्राफ के बाद ग्रैंड स्लेम जीतने वाली दूसरी जर्मन महिला खिलाड़ी बन गयीं हैं।

No comments:

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...