Wednesday 27 January 2016

1.पुर्तगाल में रेबेलो डिसूजा ने जीता राष्ट्रपति चुनाव
i.पुर्तगाल के राष्ट्रपति चुनाव में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (एसडीपी) के उम्मीदवार मार्शेलो रेबेलो डिसूजा ने जीत दर्ज की है| 

ii.देश के चुनाव प्रशासन से संबंधित मंत्रालय के अनुसार, रेबेलो डिसूजा को कुल पड़े मतों में से 99 प्रतिशत की गिनती के बाद 52 प्रतिशत मत मिले हैं, जो उनकी जीत के लिए काफी हैं|
iii.रेबेलो (67) मार्च में देश के 20वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे| वह निवर्तमान राष्ट्रपति अनिबल कवाको सिल्वा की जगह लेंगे, जो पांच-पांच साल के अधिकतम दो कार्यकाल के दौरान राष्ट्रपति के रूप में सेवा दे चुके हैं|
iv.पुर्तगाल के संविधान में राष्ट्रपति को कोई कार्यकारी शक्तियां नहीं दी गई है| हालांकि, राष्ट्रपति के पास संसद भंग करने का अधिकार है|
2.धीरूभाई अंबानी और रजनीकांत को दिया जाएगा पद्म विभूषण
i.भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार की घोषणा कर दी और उन नामों का ऐलान किया गया है, जिन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा| 
ii.इस बार 118 लोगों को चुना गया है| इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी को मरणोपरांत देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण दिया जाएगा|
iii.अभिनेता रजनीकांत, मीडिया दिग्गज रामोजी राव, जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन और आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रवि शंकर को पदम् विभूषण के लिए चुना गया है|
3.भारत-फ्रांस के मध्य 16 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर
i.फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-फ़्रांस चंडीगढ़ बिज़नेस सम्मेलन के दौरान 16 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये हैं|
ii.इन समझौतों में शहरी विकास, शहरी परिवहन, जल व कचरा प्रबंधन तथा सौर उर्जा जैसे क्षेत्रों से जुड़े समझौते भी शामिल हैं| 
iii.चंडीगढ़ में हुए समझौतों में शामिल इन कंपनियां में एलस्ताम ट्रांसपोर्ट, सीएएन, दसाल्त, ईडीएफ एनर्जी नोवेलस, एजिस, लयूमीप्लान, पोमागल्सकी, श्नाइडर इलेक्ट्रिक व थेलेस नाम प्रमुख हैं|
4.आरबीआई ने नए सुरक्षा मानदंडो के साथ 500 और 100 रूपऐ के नए नोट जारी करने की घोषणा की
i.भारतीय रिजर्व बैंक ने नए सुरक्षा मानदंडो के साथ 500 और 100 रूपऐ के नए नोट जारी करने की घोषणा की है|
ii.भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी किए जाने वाले यह नोट महात्मा गांधी श्रृंखला 2005 के होंगे|
iii.डॉ. रघुराम जी. राजन, गवर्नर के हस्ताक्षरयुक्त इन बैंकनोटों के दोनों संख्या पैनलों में इन्सेट लेटर 'E’ होगा| बैंकनोट के पृष्ठ भाग पर मुद्रण वर्ष (2015) अंकित होगा|
iv.श्रृंखला 2005 के, पूर्व में जारी हुए बैंक नोटों जैसा रहेगा, किन्तु इन बैंकनोटों के अग्रभाग में बढ़ते आकार के अंक, ब्लीड रेखाएँ, तथा बड़े आकार के पहचान -चिह्न होंगे|
5.बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ: केवल बेटी होने पर माता पिता को मिलेगी संपत्ति कर में छूट
i.एजुकेशन मैनेजमेंट कॉरपोरेशन (ईडीएमसी) ने उन अभिभावकों को संपत्ति कर में छूट देने का फैसला किया है जिनके संतान केवल लड़कियां हैं|
ii.साथ ही उनकी संतान अगर सरकारी स्कूलों में जाती हैं तो संपत्ति कर में उन्हें 8.0 प्रतिशत छूट मिलेगी|  
iii.ईडीएमसी की स्थायी समिति अध्यक्ष के अनुसार जिन माता-पिता के संतान केवल लड़कियां हैं, उन्हें संपत्ति कर में 5.0 प्रतिशत छूट देने का फैसला किया है|
6.मुंबई सेंट्रल मुफ्त वाई-फाई सेवा प्रदान करने वाला भारत का पहला रेलवे स्टेशन बना
i.मुंबई सेंट्रल मुफ्त वाई-फाई सेवा प्रदान करने वाला भारत का पहला रेलवे स्टेशन बन गया है|
ii.केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर में मुफ्त वाई-फाई सेवा का शुभारम्भ किया है|
iii.रेल मंत्री के अनुसार इस तरह की मुफ्त वाई-फाई सुविधा को देश के सबसे व्यस्त 100 स्टेशनों तक विस्तारित किया जाएगा|
iv.इन 100 स्टेशनों में सफलता के पश्चात इस सुविधा को 400 अन्य स्टेशनों में भी विस्तारित किया जाएगा|
7.दैनिक जागरण कंज्यूमर सुपर ब्रांड पुरस्कार से सम्मानित
i.भारत का प्रमुख समाचार पत्र ‘दैनिक जागरण’ वर्ष 2014-15 के लिए कंयूमर सुपर ब्रांड अवार्ड से पुरस्कृत किया गया है| 
ii.नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रकाश जावड़ेकर ने दैनिक जागरण के वरिष्ठ महाप्रबंधक (स्टैटजी व ब्रांड डेवलपमेंट) विनोद श्रीवास्तव को यह पुरस्कार प्रदान किया है|
8.भारत ने पहला दृष्टिहीन टी-20 एशिया कप जीता
i.भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान टीम को हराकर पहला दृष्टिहीन टी-20 एशिया कप खिताब जीता है|
ii.कोच्चि में खेले गये इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान की टीम को 44 रनों से हराया|
iii.पहले खेल में उतरी भरतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 208 रन बनाये और पाकिस्तान की टीम को जीतने के लिए 209 रनों का लक्ष्य दिया है| जवाब में उतरी पाकिस्तानी टीम भारतीय लक्ष्य के करीब भी नहीं पहुंच पायी और पूरी टीम महज 164 रनों पर सिमट गयी|
iv.पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने फाइनल तक कोई हार नहीं देखी थी जबकि भारत दूसरे स्थान पर था| लीग मैच में पाकिस्तान ने भारत को 19 रनों से हराया था|

No comments:

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...