Saturday 30 January 2016

1.अपर्णा कुमार , अंटार्कटिका के विनसन मैसिफ पर चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय सिविल सेवक बनी
i.उत्तर प्रदेश कैडर की महिला पुलिस अधिकारी अपर्णा कुमार ने 17 जनवरी 2016 को अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विनसन मैसिफ पर चढ़ाई करने में सफलता हाथ लगी है|

ii.अपर्णा ने पर्वत की चोटी पर तिरंगे के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस का झंडा भी फहराया है|
iii.मार्च 2015 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा उन्हें रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया|
2.पुस्तक 'मिडनाइट फ्युरिज' के लिए निसिद हजारी 2016 कोल्बी पुरस्कार से सम्मानित किए गए
i.भारत के विभाजन और उसके घातक परिणामों पर लिखी गई पुस्तक 'मिडनाइट फ्युरिज' को अमेरिका में 5,000 $ का प्रतिष्ठित ‘2016 विलियम ई कोल्बाई अवार्ड’ प्रदान किया गया है|
ii.यह पुरस्कार निसिद हजारी की पुस्तक 'मिडनाइट फ्युरिज': द डेडली लीजेसी ऑफ़ इंडिया'ज पार्टीसन ने जीता है|
iii.हजारी की यह पहली पुस्तक है जिसमें वर्ष 1947 में हुए भारत के विभाजन और उसके आसपास हुई हिंसा के बारे में बताया गया है|
iv.'मिडनाइट फ्युरिज में उस समय 1947 के विभाजन और घटना में हिंसा की वीभत्सता को बखूबी दर्शाया गया है|
3.थावर चंद गहलोत ने विकलांग व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय नौकरी पोर्टल की शुरूआत की
i.सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने अलग तरह से सक्षम लोगों को समर्पित एक विशेष जॉब पोर्टल की शुरूआत की है| 
ii.‘‘सरकार का इरादा अलग तरह से सक्षम लोगों के कौशल प्रशिक्षण को उच्च प्राथमिकता देना है|
iii.अगले तीन सालों में पांच लाख लोगों को कुशल बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित है| कौशल प्रशिक्षण सरकार से आर्थिक सहायता प्राप्त ‘प्रशिक्षण सहयोगियों’ के 200 क्लस्टरों के एक नेटवर्क के माध्यम से दिया जाएगा|
iv.इस पोर्टल का पता डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट डिसएबिलटी जॉब्स डॉट जीओवी डॉट इन (www.disabilityjobs.gov.in) है|
4.लाला लाजपत राय पर 150 रुपये का स्मृति सिक्का जारी
i.केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. महेश शर्मा ने लाला लाजपत राय पर 150 रुपये का एक स्मृति सिक्का जारी किया है| 
ii.इसके साथ ही 10 रुपये का इस्तेमाल किया जाने वाला सिक्का भी जारी किया गया है|
iii.150 रुपये का स्मृति सिक्का मिश्रित चतुर्धातु से निर्मित है और इसका व्यास 44 मिमी और वजन 35 ग्राम है| 
iv.वहीं 10 रुपये के इस्तेमाल किए जाने वाले सिक्के का वजन 7.71 ग्राम और व्यास 27 मिमी है| यह द्विधात्विक सामग्री (बाई-मेटालिक मैटरियल) से बना है|
5.वन्य जीव फिल्म निर्माता नरेश बेदी, वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित
i.वन्य जीव फिल्म निर्माता नरेश बेदी को रविन्द्र नाट्य मंदिर, मुंबई में आयोजित मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 14वें संस्करण के दौरान वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है|
ii.इस महोत्सव का उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन राठौर द्वारा किया गया है|
iii.एमआईएफएफ 2016 का आयोजन महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से फिल्म प्रभाग द्वारा किया गया है|
6.भारत ने आकाश मिसाइल का परीक्षण किया
i.भारत ने चांदीपुर (ओडिशा) में एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से जमीन से हवा में प्रहार करने वाली स्वदेश में विकसित आकाश मिसाइल का परीक्षण प्रक्षेपण किया है|
ii.वायु सेना के अधिकारियों ने पैरा-बैरल लक्ष्यों पर निशाना साधकर मिसाइल का तीन दौर में परीक्षण किया| मिसाइल 25 किलोमीटर तक प्रहार करने में सक्षम है| मिसाइल 60 किलोग्राम वजन का आयुध लेकर जाने की क्षमता रखती है|
iii.मिसाइल का परीक्षण प्रक्षेपण आईटीआर के प्रक्षेपण परिसर-3 से पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक किया गया है|
iv.परीक्षण के दौरान पैरा-बैरल लक्ष्य पर निशाना साधने वाली आकाश मिसाइल ‘रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन’(इसरो) द्वारा विकसित मध्यम स्तर की जमीन से हवा में प्रहार करने वाली विमान रोधी रक्षा प्रणाली है|
7.भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 श्रृंखला जीत कर इतिहास रचा
i.भारत की महिला क्रिकेट टीम ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान, ऑस्ट्रलिया में आयोजित दूसरे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 10 विकेट से हरा दिया है|
ii.मैच का फैसला डकवर्थ-लेविस नियम के आधार पर हुआ है| इसके साथ भारतीय महिलाओं ने तीन मैचों की इस सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया|
iii.भारतीय महिलाओं ने खराब मौसम के कारण 18 ओवरों तक सीमित किए गए मैच में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेट झटक 125 रनों पर सीमित कर दिया और फिर 9.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए संशोधित लक्ष्य हासिल कर लिया|
8.इशिका शाह ने 12वां सब जूनियर राष्ट्रीय स्नूकर चैम्पियनशिप का खिताब जीता
i.इशिका शाह ने इंदौर, मध्य प्रदेश में आयोजित 12 वीं सब जूनियर राष्ट्रीय स्नूकर चैम्पियनशिप का खिताब जीता है|
ii.खिताब जीतने के लिए उन्होंने अंतिम मैच में अनुष्का शेट्टी को 50-2, 50-33 से पराजित किया|
iii.फाइनल तक पहुंचने के लिए उन्होंने सेमीफाइनल में गत चैम्पियन डोयेल डे को पराजित किया|
9.सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस ने ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता
i.सानिया और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन चैम्पियन बनी हैं| 
ii.अब तक मिलाकर यह उनका तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है| वर्ल्ड की नंबर वन जोड़ी सानिया और हिंगिस ने चेक गणराज्य की एंद्रिया लावाच्कोवा और लूसी राडेका की जोड़ी के 1 घंटे 9 मिनट तक चले मुकाबले में 7-5, 6-3 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया है|
iii.इस खिताबी जीत के साथ ही उनकी हैट्रिक हो गई है| सानिया खुद भी मानती हैं कि टेनिस में उनके करियर की दूसरी पारी सपनों जैसी रही है|

No comments:

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...