Saturday 9 January 2016

1.रघुराम राजन सेंट्रल बैंकर ऑफ़ द इयर पुरस्कार से सम्मानित
i.भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन को वर्ष 2016 के लिए सेंट्रल बैंकर ऑफ़ द इयर अवार्ड (ग्लोबल एंड एशिया पसिफ़िक) से सम्मानित किया गया है| यह पुरस्कार फाइनेंशियल टाइम्स ग्रुप के मासिक प्रकाशन द बैंकर द्वारा दिया गया है|

ii.सेंट्रल बैंकर ऑफ़ द इयर 2016 पुरस्कार उन अधिकारियों को दिया जाता है जिन्होंने देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दिया हो|
iii.द बैंकर एक मासिक अन्तरराष्ट्रीय आर्थिक पत्रिका है जिसका प्रकाशन द फाइनेंशियल टाइम्स लिमिटेड द्वारा होता है| 
iv.बैंकर ऑफ़ द इयर एक वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह है जिसमें विश्व के प्रसिद्ध आर्थिक संगठनों को शामिल किया जाता है|
2.भारत एवं फ़्रांस के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति-2016 आरंभ
i.भारत और फ़्रांस ने आठ दिवसीय आतंकवाद विरोधी संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति-2016 राजस्थान में आरंभ किया है| इसका आयोजन राजस्थान के बीकानेर स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में किया जा रहा है|
ii.भारत-फ्रांस संयुक्त आतंकवाद निरोधक अभ्यास एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे दोनों देशों की सेनाओं को संयुक्त रूप से प्रशिक्षण और अति अहम ऑपरेशनल अनुभव प्राप्त होगा|
iii.भारतीय सैन्य दल में सप्त शक्ति कमांड के अधीन द्वितीय गढ़वाल राइफल्स को इस युद्धाभ्यास के लिए नियुक्त किया गया है|
iv.इस अभ्यास के लिए इस यूनिट ने कठिन प्रशिक्षण लिया है जिसमें फायरिंग, सामरिक आपरेशन व हैली-बोर्न संचालन आदि शामिल हैं|
3.यूपी के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा ग्राम योजना का शुभारम्भ
i.यूपी के गढ़मुक्तेश्वर में केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री ने गंगा ग्राम योजना का शुभारम्भ किया है| गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए टास्क फ़ोर्स का भी गठन किया गया है| 
ii.योजना के पहले चरण में 200 गांवों को चुना गया है, जिसके तहत गढ़मुक्तेश्वर के इन दो सौ गांवों में साफ सफाई पर जोर दिया जाएगा और पौधरोपण किया जाएगा|
iii.इसके तहत मुख्य रूप से पूठ गांव को गंगा ग्राम घोषित किया गया है| 
iv.इसके लिए प्रत्येक गांव पर एक करोड़ रूपए खर्च का अनुमान है| गंगा सफाई के लिए ईको फ्रेंडली टास्क फोर्स गठित किया गया है|
4.शैलेष, देश के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त नियुक्त
i.गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव शैलेष, को भारत का महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त नियुक्त किया गया है|
ii.शैलेष, देश के पूर्व जनगणना आयुक्त सी चंद्रमौली का स्थान लेंगे| चंद्रमौली का कार्यकाल 8 जनवरी 2016 को पूरा हो गया है|
iii.शैलेष, अपने पद पर 28 जुलाई 2017 तक रहेंगे| शैलेष, गृह मंत्रालय से ज्वाइंट सेकेट्री के रूप में 1 अप्रैल 2014 को जुड़े थे और उन्हें 30 जुलाई 2015 को मंत्रालय का एडिशनल सेकेट्री नियुक्त किया गया था|
iv.शैलेष, असम- मेघालय कैडर के 1985 बैच के अधिकारी हैं|  
5.टाटा स्टील ने आठवीं बार प्रधानमंत्री ट्रॉफी जीती
i.टाटा स्टील लिमिटेड को वर्ष 2013-14 के लिए प्रधानमंत्री ट्रॉफी का विजेता घोषित किया गया है| टाटा स्टील को यह ट्रॉफी देशभर की इस्पात कंपनियों में बेस्ट परफॉर्मिंग इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट के लिए दी गई है| ii.टाटा स्टील ने यह ट्रॉफी आठवीं बार जीती है| इसकी घोषणा जनवरी 2016 में की गई है|
iii.विशिष्ट जजों के पैनल ने टाटा स्टील को इस ट्रॉफी के लिए चयन किया है| इसमें टाटा स्टील के क्षमता उपयोग, संचालनों की दक्षता, वित्तीय प्रदर्शन, उत्पाद स्तर, पर्यावरण प्रबंधन, कॉरपोरेट एवं सामाजिक दायित्व, सुरक्षा, अनुसंधान एवं विकास पर जोर, ग्राहक संतुष्टि, क्षमताजनक मापदंड, कर्मचारी संतुष्टि सूचकांक के आधार कंपनी को यह ट्रॉफी दी गई है|
6.केंद्र सरकार ने विदेश मंत्रालय के साथ प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय का विलय किया
i.केंद्र सरकार ने न्यूनतम सरकार, अधिकतम गवर्नेंस के लक्ष्य को प्राप्त करने के क्रम में विदेश मंत्रालय के साथ प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय का विलय किया है|
ii.इस विलय के साथ प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय का एक प्रमुख कार्यक्रम प्रवासी भारतीय दिवस अब 9 जनवरी को विदेश मंत्रालय द्वारा मनाया जाएगा|
iii.इस मंत्रालय का मुख्य कार्य भारतीय मूल के लोगों को अपनी मातृभूमि से जोड़ना है|
7.क्विकर ने किया कॉमनफ्लोर का अधिग्रहण
i.ऑनलाइन क्‍लासीफाइड कंपनी क्विकर ने प्रॉपर्टी पोर्टल कॉमनफ्लोर डॉट कॉम का अधिग्रहण कर लिया है। कंपनी जल्द ही इसका अपनी रियल एस्‍टेट इकाई क्विकरहोम्‍स में विलय करेगी।
ii.अब इन दानों ब्रांडों को क्विकर ही ऑपरेट करेगी। यह मर्जर अगले दो से तीन महीने में पूरा होगा।
iii.क्विकर-कॉमनफ्लोर के बीच यह डील 665-800 करोड़ रुपए के बीच हुई है। 

No comments:

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...