Tuesday 19 January 2016

1.प्रधानमंत्री द्वारा स्टार्ट अप इंडिया अभियान का शुभारंभ
i.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में स्टार्ट-अप इंडिया अभियान का शुभारंभ किया है| इस दौरान देश में नए उद्योगों (स्टार्ट-अप) को बढ़ावा देने के लिए कार्य योजना प्रस्तुत की गयी है|


ii.अभियान के शुभारंभ से पहले उद्यमशीलता के विभिन्न पहलुओं पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है|
iii.प्रधानमंत्री ने संबोधन में कहा कि वह चाहते हैं, भारत के युवा नौकरी खोजने वाले के बजाय रोजगार पैदा करने वाले बनें| उन्होंने कहा कि यदि एक स्टार्ट-अप सिर्फ 5 लोगों को भी रोजगार दे, तो यह भी राष्ट्र की बड़ी सेवा होगी| 
iv.युवा इनोवेटर्स को फसल हानि और साइबर सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए|
मुख्य बातें:
  • स्टार्ट-अप्स को वित्तपोषण के लिए एक 10,000 करोड़ रुपए का स्टार्ट-अप फंड बनाया जाएगा|
  • स्टार्ट-अप को पहले तीन वर्ष तक लाभ पर आयकर के भुगतान से छूट दी जाएगी|
  • इन कारोबारों के लिए पेटेंट शुल्क में 80 फीसदी तक छूट प्रदान की जाएगी|

2.साई इंग वन ताइवान की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं
i.ताइवान में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की आज़ादी समर्थक उम्मीदवार साई इंग वन ताइवान की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गई हैं|
ii.साई इंग वन ने सत्तारूढ़ क्वामिनतांग पार्टी के एरिक चू को हराया है| वो चीनी भाषी दुनिया में पहली महिला राष्ट्रपति हैं|
iii.चीन के साथ नज़दीकी रिश्तों की पैरोकार सत्तारूढ़ क्वामिनतांग पार्टी को चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है|

3.सिक्किम के पूर्व राज्यपाल वी रामा राव का निधन
i.सिक्किम के पूर्व राज्यपाल एंव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता वी. रामा राव का हैदराबाद में निधन हो गया| वह 80 वर्ष के थे|
ii.उन्होंने ट्रेड यूनियन मुकदमों में एक निर्णायक भूमिका निभाई है और कई राज्य और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और निगमों के अध्यक्ष, कर्मचारियों और श्रमिकों यूनियन के कार्यकर्ता के रूप में सेवा भी की|
iii.वर्ष 2002 में वे सिक्किम के गवर्नर नियुक्त किये गये तथा 2007 तक कार्यरत रहे|

4.अनुराधा रॉय ने वर्ष 2016 का डीएससी पुरस्कार जीता
i.भारतीय लेखक अनुराधा रॉय ने दक्षिण एशियाई साहित्य के लिए विख्यात पुरस्कार डीएससी पुरस्कार प्राप्त किया है| उन्हें यह पुरस्कार उनके उपन्यास स्लीपिंग ऑन जुपिटर के लिए श्रीलंका में आयोजित गाले लिटररी फेस्टिवल में दिया गया| 
ii.उन्हें श्रीलंका के प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे द्वारा पुरस्कार तथा एक ट्रॉफी प्रदान किये गये|
iii.यह पुरस्कार उन लेखकों को दिया जाता है जिन्होंने दक्षिण एशिया की संस्कृति, राजनीति एवं जनता पर लेखन कार्य किया हो|

5.राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पल्स पोलियो कार्यक्रम-2016 का शुभारंभ किया
i.राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर वर्ष 2016 के लिए पल्स पोलिया कार्यक्रम की शुरूआत की है| इसके साथ ही रविवार (17 जनवरी 2016) को देश भर में पोलियो को जड़ के समाप्त करने के अभियान के तहत राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस मनाया गया है|
ii.इस मौके पर 5 वर्ष से कम आयु के लगभग 17.4 करोड़ बच्चों को पोलियो की खुराक दी गयी| भारत को मई 2015 में मातृत्व एवं प्रसवपूर्व टिटनेस उन्मू लन मुक्त घोषित किया गया, जबकि इसका विश्व स्तर पर लक्ष्य दिसंबर 2015 था| 
iii.यह सर्वव्यापी स्वास्थ्य लाभ और स्वास्थ्य सुविधाओं में अंतर को समाप्त के प्रति देश की स्मरणीय उपलब्धि है|

6.दिल्ली में ‘हॉल ऑफ न्यूक्लियर पावर’ का उद्घाटन
i.केंद्रीय राज्य मंत्री (परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग) डॉ. जितेंद्र सिंह ने दिल्ली में ‘हॉल ऑफ न्यूक्लियर पावर’ का उद्घाटन किया है| यह उत्तर भारत का पहला स्थायी प्रदर्शनी केंद्र है| इसका निर्माण राजधानी में किया गया है, जिसे राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र (एनएससी) में आम जनता के लिए खोला जा रहा है|
ii.‘हॉल ऑफ न्यूक्लियर पावर’, उत्तर भारत का अपनी तरह का पहला केंद्र है| इस प्रकार की गैलरियां नेहरू विज्ञान केंद्र, मुंबई और तमिलनाडु विज्ञान और प्रौद्योगिकी विज्ञान केंद्र, चेन्नई में भी बनाई गई हैं|
iii.यह गैलरी एनएससी, दिल्ली के स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान राष्ट्र को समर्पित की गई| इस गैलरी को एनसीएसएम की एक इकाई एनएससी, दिल्ली में 2.5 करोड़ रुपए में बनाया गया| 
iv.इसे एनपीसीआईएल के साथ तकनीक और वित्तीय भागीदारी के माध्यम से बनाया गया है|

7.अंबानी बंधुओं ने किया स्पेक्ट्रम भागीदारी के लिए करार
i.अरबपति मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस जियो ने सोमवार को उनके छोटे भाई अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस से स्पेक्ट्रम भागीदारी के लिए रणनीतिक करार किया है। इससे कंपनी द्रुत गति की दूरसंचार सेवाओं की पेशकश कर सकेगी।
ii.दोनों कंपनियों ने सोमवार को घोषणा की, रिलायंस जियो इन्फोकाम लि तथा रिलायंस कम्युनिकेशंस ने 9 सर्किलों में 800 मेगाहट्र्ज बैंड में स्पेक्ट्रम आवंटन में आरकाम से आरजेआईएल की ओर बदलाव के लिए करार पर दस्तखत किए हैं। 
iii.इसके अलावा दोनों कंपनियां 17 सर्किलों में 800 मेगाहट्र्ज बैंड में स्पेक्ट्रम साझा करेंगी।

8.इवान पोपोव ने दिल्ली इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट ख़िताब जीता
i.इवान पोपोव ने यूक्रेन के ग्रैंडमास्टर वलेरी नेवेरोव को हराकर खेले गये 14 वें पार्श्वनाथ दिल्ली इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट का ख़िताब जीता है|
ii.12 लाख 50 हज़ार इनामी राशि वाले इस ख़िताब में जारी फाइनल रैंकिंग में पोपोव को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ लेकिन ख़िताब पर नेवेरोव ने कब्जा किया| भारतीय खिलाडी एम आर ललित बाबू ने आखिरी दौर में यूक्रेन के यूरी सोलोडोव्निशको को हराकर चौथा और कुल छठा स्थान हासिल किया है|
iii.सायंतन दास सातवें और वैभव सूरी नौवें स्थान पर रहे| इसके अतिरिक्त सायंतन दास ने यूक्रेन के विताली बर्नाडस्काय को हराकर ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया|

No comments:

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...