Tuesday 12 January 2016

1.उर्जित पटेल तीन साल के लिए पुन: भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर नियुक्त
i.केंद्र सरकार ने उर्जित पटेल को तीन साल की अवधि के लिये पुन: रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है| यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा| इससे पहले किसी भी डिप्टी गवर्नर को दूसरा कार्यकाल नहीं मिला है|

ii.पटेल ने 11 जनवरी 2013 को आरबीआई में में सेवा भार ग्रहण किया| उर्जित पटेल की अध्यक्षता में गठित समिति ने ही मौद्रिक नीति समिति का मार्ग प्रशस्त किया|
iii.उनकी नियुक्ति 11 जनवरी 2016 को पदभार संभालने के बाद तीन साल के लिये या अगले आदेश तक के लिये की गयी है|
iv.केंद्रीय बैंक के गवर्नर रघुराम राजन और पटेल पूर्व में वॉशिंगटन में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के लिये साथ साथ काम कर चुके हैं|
2.राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन के 88वें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया
i.राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रांची (झारखंड) में निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन के 88वें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया है| यह सम्मलेन तीन दिनों तक चलेगा|
ii.निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन के 88वें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन के अवसर पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि बंगाली साहित्य, भाषा और संस्कृति की महान परंपराओं की उत्पत्ति 'चार्यापदा' काल की है| 
iii.यह एक बंगाली संकलन है, जिसे विख्यात विद्वान हाराप्रसाद शास्त्री द्वारा 1907 में नेपाल में खोजा गया था|
3.पहली महिला फार्मूला वन चालक मारिया टेरेसा डी फिलिप्स का निधन
i.विश्व की पहली महिला फार्मूला वन चालक मारिया टेरेसा डी फिलिप्स का इटली में निधन हो गया है| वह 89 वर्ष की थी|
ii.फिलिप्स ने पांच विश्व चैम्पियनशिप ग्रां प्री में भाग लिया, परन्तु वह किसी भी चैम्पियनशिप में विजेता नहीं बन सकीं|
iii.खेल के रूप में उनका कैरियर ज्यादा सफल नहीं रहा परन्तु पुरुष प्रधान इस खेल में उन्हें एक मार्गदर्शक के रूप में जाना जाता है|
4.प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार रवींद्र कालिया का निधन
i.वरिष्ठ हिंदी साहित्यकार रवींद्र कालिया का निधन हो गया है| वे 78 वर्ष के थे|
ii.रवींद्र कालिया ज्ञानपीठ के निदेशक रहे थे| रवींद्र कालिया का हस्तक्षेप साहित्य के कई क्षेत्रों में रहा है| 
iii.उन्होंने कहानी, उपन्यास, संस्मरण, व्यंग्य और संपादकीय जैसी कई विधाओं में अपने काम से शानदार मिसालें पेश कीं|
5.नेपाल, यूनिसेफ के कार्यकारी बोर्ड का सदस्य चुना गया
i.नेपाल को यूनिसेफ के कार्यकारी बोर्ड का सदस्य चुना गया है और इस सदस्यता के तहत वह एशिया-प्रशांत देशों के समूह का प्रतिनिधित्व करेगा|
ii.इस बोर्ड में नेपाल का कार्यकाल वर्ष 2016 से 2018 तक का होगा|
iii.संयुक्त राष्ट्र में नेपाल के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि दुर्गा प्रसाद भट्टारई को भी सर्वसम्मति के साथ कल कार्यकारी बोर्ड के ब्यूरो का उपाध्यक्ष चुना गया है|
iv.संयुक्त राष्ट्र बाल कोष में अपने चयन के साथ ही नेपाल को संयुक्तराष्ट्र के कामकाज में योगदान करने का एक और अवसर मिल गया है| इस बार उसे विशेष तौर पर बच्चों के लिए काम करने वाली इसकी एजेंसी को रणनीतिक निर्देशन उपलब्ध करवाने का अवसर मिला है|
6.प्रधानमंत्री ने 'मारू भारत सारु भारत' किताब का विमोचन किया 
i.पीएम मोदी ने जैन मुनि आचार्य रत्नासुंदरसुरिश्वर जी की 300वीं किताब मारू भारत सारु भारत का विमोचन किया है|
ii.वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरीय पीएम मोदी ने कहा कि ये सिर्फ एक साहित्यक किताब नहीं है बल्कि आचार्य जी की दिव्य वाणी है|
iii.पीएम मोदी ने कहा कि महाराज जी हमेशा कहते हैं कि सभी धर्मों से ऊपर राष्ट्र धर्म होता है| 
7.अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का अहमदाबाद में शुभारम्भ
i.गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर राज्यपाल ओ.पी. कोहली की मौजूदगी में 'अंतरराष्ट्रीय पतंगोत्सव-2016' का उद्घाटन किया है|
ii.गुजरात पर्यटन निगम की ओर से आयोजित पतंगोत्सव (काइट फेस्टिवल) में दुनिया के 31 देशों के अलावा देश के 27 राज्यों के पतंगबाज भाग लेंगे| यह उत्सव 14 जनवरी तक चलेगा|
iii.मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि राज्य में महिला शक्ति की भागीदारी वाले पतंग निर्माण के इस गृह उद्योग का आर्थिक कारोबार अब 750 करोड़ रुपए तक जा पहुंच गया है|
iv.अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव एक साथ सूरत, वडोदरा, राजकोट, पोरबंदर, मांडवी, बोटाड, सुरेंद्रनगर, और मोधेरा सहित राज्य के अन्य शहरों में आयोजित किया जाता है|
8.11वां विश्व हिंदी दिवस मनाया गया
i.11वां विश्व हिंदी दिवस मनाया गया है| इस अवसर पर विदेश मंत्रालय ने अपने विभागों में राजभाषा के महत्व को प्रदर्शित करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया है|
ii.यह पहली बार 10 जनवरी 2006 को मनाया गया था| यह 14 सितम्बर को मनाये जाने वाले राष्ट्रीय हिंदी दिवस का ही एक भाग है|
iii.राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा द्वारा हिंदी को राजभाषा के तौर पर अपनाये जाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है|
iv.विश्व हिंदी दिवस में अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं जबकि राष्ट्रीय हिंदी दिवस में राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं|
9.कवि बालकृष्ण गर्ग वर्ष 2015 के हरिकृष्णा देवासरे बालसाहित्य सम्मान से सम्मानित
i.कवि बालकृष्ण गर्ग को वर्ष 2015 के हरिकृष्णा देवासरे बालसाहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया है|
ii.उन्हें यह पुरस्कार उनके ‘बल गीत’ नामक कविता संग्रह के लिए दिया गया है यह कविता संग्रह बच्चों को समर्पित है|
iii.यह इस पुरस्कार का दूसरा संस्करण था| बालकृष्ण गर्ग को यह पुरस्कार साहित्य अकादमी अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद तिवारी और नेशनल बुक ट्रस्ट के अध्यक्ष बलदेव भाई शर्मा द्वारा प्रदान किया गया|
10.आईसीसी द्वारा मनीग्राम इंटरनेश्नल को इवेंट पार्टनर बनाने की घोषणा
i.धन हस्तांतरण और भुगतान सेवा प्रदाता अंतरराष्ट्रीय कम्पनी मनीग्राम इंटरनेश्नल को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा इवेंट पार्टनर नियुक्त किया है|
ii.आईसीसी और मनीग्राम के मध्य यह समझौता आठ वर्षों (2016 से 2023) के लिए किया गया है|
iii.आईसीसी और मनीग्राम ने वर्ष 2015 में अपनी पांच वर्ष पुरानी साझेदारी पूरी की है| इन पाँच वर्षों में आईसीसी विश्व ट्वेंटी-20 वेस्ट इंडीज 2010, आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2015 का आयोजन किया गया|
iv.आठ वर्षों की इस साझेदारी में दो आईसीसी विश्व ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और दो आईसीसी क्रिकेट विश्व कप आयोजित किए जाएंगे| इस दौरान कुल 17 टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे|
11.स्टानिस्लास वावरिंका ने लगातार तीसरी बार चेन्नई ओपन ख़िताब जीता
i.स्टानिस्लास वावरिंका ने चेन्नई ओपन ख़िताब जीता है| चेन्नई के एसडीटी टेनिस स्टेडियम में आयोजित मैच में उन्होंने बोरना कोरिच को 6-3, 7-5 से हराया है|
ii.वावरिंका ने चेन्नई ओपन चौथी बार जीता लेकिन यह उनकी लगातार तीसरी जीत है| उन्होंने पहली बार वर्ष 2011 में यह ख़िताब हासिल किया था|
iii.वावरिंका ने इससे पहले यहां 2011, 2014 और 2015 में खिताबी जीत हासिल की थी|

No comments:

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...