Monday 1 February 2016

Mission Smart City!!!

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विकसित किये जाने वाले पहले 20 शहरों की घोषणा हो चुकी है। घोषित नामो में पांच विभिन्न प्रदेशों की राजधानियां हैं। मध्य प्रदेश के सर्वाधिक तीन शहरों इंदौर, भोपाल और जबलपुर को भी पहले चरण में शामिल किया गया है, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार से एक भी शहर नहीं है।


परियोजना के तहत कुल सौ शहरों को स्मार्ट बनाया जाना है, हालांकि अभी जम्मू-कश्मीर समेत तीन शहरों के बारे में कोई अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है।

स्मार्ट सिटी में शामिल होने वाले पहले 20 शहर

1. भुवनेश्वर 2. पुणे 3. जयपुर 4. सूरत 5. कोच्चि 6. अहमदाबाद 7. जबलपुर 8. विशाखापट्टनम 9. सोलापुर 10. दावणगेरे 11. काकीनाड़ा 12. नई दिल्ली, 13 इंदौर, 14. कोयम्बटूर,15. बेलगाम, 16. उदयपुर, 17. गुवाहाटी, 18. लुधियाना 19. चेन्नई 20. भोपाल

स्मार्ट सिटी मिशन के दृष्टिकोण में इसका उद्देश्य उन प्रमुख शहरों को प्रोत्साहित करना है जो मुख्य अवसंरचना मुहैया कराते हैं और अपने नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करते हैं, एक स्वच्छ और सुस्थिर वातावरण प्रदान करते हैं और स्मार्ट समाधान लागू करते हैं|

स्मार्ट सिटी के आवश्यक क्या- क्या होने चाहिए:
1.पर्याप्त जलापूर्ति
2.सुनिश्चित विद्युत आपूर्ति
3.साफ़-सफाई
4.सार्वजानिक परिवहन
5.गरीबों के लिए किफायती आवास
6.आईटी कनेक्टिविटी और डिजीटेलाइजेशन
7.सुस्थिर पर्यावरण
8.स्वास्थ्य और शिक्षा

अवधि
यह मिशन 100 शहरों को कवर करेगा| इसकी अवधि पांच वर्ष (2015-16- 2019-20) होगी|

स्मार्ट-सिटी का वित्तोपोषण कैसे किया जायेगा
स्मार्ट-सिटी मिशन को एक केन्द्रीय प्रायोजित स्कीम के रूप में चलाया जायेगा और केंद्र सरकार का आगमी 5 वर्षों में 48000 करोड़ रुपए की सीमा तक मिशन को वित्तीय सहायता देने का प्रस्ताव है यानी प्रत्येक शहर प्रति वर्ष 100 करोड़ रुपए होगा| इतनी ही राशि का योगदान, समान आधार पर, राज्य/यूएलबी द्वारा किया जायेगा; इस प्रकार, स्मार्ट-सिटी विकास के लिए लगभग एक लाख करोड़ रुपए की सरकार/यूएलबी निधियां उपलब्ध होंगी|

कौन से शहर अभी 20 शहरों में शामिल नहीं हैं:
इस लिस्ट में यूपी, बिहार और प. बंगाल जैसे राज्यों से एक भी शहर नहीं है। 


No comments:

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...