Friday 5 February 2016

1.टीसीएस आईटी क्षेत्र में दुनिया की सबसे ताकतवर ब्रांड
i.भारत की शीर्ष बहुराष्ट्रीय कंपनी टीसीएस को आईटी सर्विसेज उद्योग में दुनिया के सबसे ताकतवर ब्रांड के रूप में आंका गया है| 

ii.दुनिया की प्रमुख ब्रांड वैल्युएशन फर्म “ब्रांड फाइनेंस’ ने वर्ष 2016 की सालाना रिपोर्ट में यह बात कही| यह रिपोर्ट प्रति वर्ष जारी की जाती है|
iii.कंपनियों को यह स्‍कोरिंग कई मापदंडों के आधार पर दी जाती है, जिसमें फैमिलिअरिटी, लॉयल्‍टी, स्‍टाफ सेटिसफैक्‍शन और कॉरपोरेट रेप्‍यूटेशन जैसे मापदंड प्रमुख हैं|
iv.इसमें लोगों में अच्छी जानकारी, लॉयल्टी, प्रमोशन, कर्मचारियों की संतुष्टि और प्रतिष्ठा जैसी बातों के आधार पर टीसीएस को 100 में से 78.3 अंक और “एए+’ रेटिंग दी गई है|
2.आईएमएफ नई दिल्ली में आयोजित करेगा 'एशिया सम्मेलन'
i.अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष भारत सरकार के साथ मिल कर अगले महीने नई दिल्ली में एशिया के आर्थिक प्रदर्शन पर का उच्च स्तरीय सम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है। 
ii.इसमें इस क्षेत्र की अगले चरण की नीतिगत चुनौतियों की पड़ताल और रोजगार सृजन तथा असमानता कम करने वाली वृद्धि के उपायों पर चर्चा की जाएगी। 
iii.भारत सरकार के सह-आयोजन वाला यह समारोह नई दिल्ली में 11 से 13 मार्च को होगा। इसमें एशिया के मजबूत आर्थिक प्रदर्शन, झटकों को सहने की बेहतर क्षमता और इस क्षेत्र की आर्थिक नीति की चुनौतियों का जायजा लिया जाएगा।
iv.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आईएमएफ की प्रबंध निदेशक किस्टीन लेगार्ड इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 
3.राष्ट्रपति ने जनरल राजेन्द्र छेत्री को भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की
i.भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नेपाली सेना के सेनाध्यक्ष प्रख्यात त्रिसहकति-पट्टा जनरल राजेन्द्र छेत्री को उनकी सराहनीय सैन्य क्षमता एवं भारत के साथ नेपाल के दीर्घकालिक एवं मैत्रीपूर्ण संबंध को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की है|
ii.जनरल राजेन्द्र छेत्री ने भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच तथा विश्व की अन्य सेनाओं के साथ भी सद्भावना एवं आपसी समझ पर आधारित मित्रता के वर्तमान संबंध को बढ़ावा देने में योगदान दिया है|
iii.जनरल छेत्री ने भारत, पाकिस्तान और चीन से सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया है|
4.मणिपुरी डाक्यूमेंट्री फुम शैंग ने एमआईएफएफ-2016 गोल्डन कोंच अवार्ड जीता
i.मणिपुरी डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘फुम शैंग’ ने 14 वें मुंबई अन्तरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (एमआईएफएफ 2016) में सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री श्रेणी के तहत गोल्डन कोंच पुरस्कार प्राप्त किया है|
ii.इसका निर्देशन होबम पबन कुमार ने किया है| 52 मिनट की इस फिल्म में उत्तर पूर्व की नदी लोकटक लेक की समस्याओं को दर्शाया गया है| 
iii.पबन कुमार को महाराष्ट्र के गवर्नर चेन्नामनानी विद्यासागर एवं राज्य संस्कृति मंत्री विनोद तावड़े द्वारा गोल्डन कोंच पुरस्कार प्रदान किया गया| इसमें 3 लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र शामिल है|
iv.स्विस फिल्म ‘माय नेम इज़ साल्ट’ तथा एक अन्य भारतीय फिल्म ‘प्लेसबो’ को संयुक्त रूप से गोल्डन कोंच पुरस्कार दिया गया|
5.आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर एस एस तारापोर का निधन
i.भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व डिप्टी गवर्नर एसएस तारापोर का मुंबई में निधन हो गया है| वह 80 वर्ष के थे|
ii.उन्हें मुद्रास्फीति और पूंजी खाता परिवर्तनीयता के क्षेत्र में अपने विचारों के लिए जाना जाता था|
iii.वह भारतीय रिजर्व बैंक से वर्ष 1996 में डिप्टी गवर्नर के पद से सेवानिवृत्त हुए|
6.विश्वस्तर पर ‘वी कैन,आई कैन’ विषय के साथ विश्व कैंसर दिवस मनाया गया
i.विश्वस्तर पर विश्व कैंसर दिवस मनाया गया| इस वर्ष इस दिवस का विषय ‘वी कैन.आई कैन’ निर्धारित किया गया है|
ii.विश्व कैंसर दिवस कैंसर के खिलाफ लड़ाई में विश्व की जनसंख्या को एकत्रित करता है|
iii.विश्व कैंसर दिवस 2016-2018 लोगों से यह अपील करता है की वह कैसे सामूहिक और व्यक्तिगत रूप से कैंसर जैसे वैश्विक भार को कम करने में सहयोग कर सकते हैं|
iv.वर्तमान में विश्वस्तर पर  82 लाख लोगों की मृत्यु हर वर्ष कैंसर से होती है, जिनमें से 4 लाख लोग 30 से 69 वर्ष की आयु वर्ग से सम्बंधित होते हैं|
7.केंद्र सरकार ने वन रैंक वन पेंशन योजना (ओआरओपी) के कार्यान्व्यन की घोषणा की
i.केंद्र सरकार ने एक रैंक एक पेंशन (ओआरओपी) योजना के कार्यान्व्यन की घोषणा की है| इसका लाभ 18 लाख से अधिक पूर्व सैनिकों तथा युद्ध विधवाओं को मिलेगा|
ii.वर्तमान दर पर ओआरओपी के कार्यान्व यन खाते में वार्षिक आवर्ती वित्‍तीय अनुमान लगभग 7,500 करोड़ रूपए है| जेसीओ/ओआर को ओआरओपी के खाते पर कुल खर्च का 86 प्रतिशत लाभ मिलेगा|
iii. रक्षा बजट में पेंशन के लिए कुल बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है. यह 54,000 करोड़ रूपए (बजट अनुमान 2015-16) से बढ़कर करीब 65,000 करोड़ रूपए (प्रस्ता्वित बजट अनुमान 2016-17) होने का अनुमान है. इस प्रकार रक्षा पेंशन परिव्यकय में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी|
8.अल्फाबेट इंक विश्व की सबसे अधिक मूल्यवान कंपनी बनी
i.अल्फाबेट इंक के शेयर 3 प्रतिशत उच्च स्तर पर खुले जिससे इसने एप्पल इंक को पीछे छोड़ दिया है|
ii.इससे पहले 1 फरवरी 2016 को अल्फाबेट ने अपनी वार्षिक आय की रिपोर्ट जारी की जिसमें कंपनी की बढ़ोतरी दर्ज की गयी|
iii.अल्फाबेट इंक ने चौथी तिमाही में 4.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर अर्जित किये जबकि उसका लाभ 21.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर था|
9.न्यायमूर्ति आर. सुभाष रेड्डी गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
i.राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने न्यायमूर्ति आर. सुभाष रेड्डी को गुजरात उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है| उऩकी नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी|
ii.राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारत के संविधान के अधिनियम 233 द्वारा प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए न्यायमूर्ति आर. सुभाष रेड्डी को गुजरात उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है| 
iii.न्यायमूर्ति रेड्डी इसके पूर्व तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय, हैदराबाद में न्यायाधीश पद पर कार्यरत थे| 
10.सारंगी वादक पंडित राम नारायण को भीमसेन जोशी पुरस्कार के लिए चयनित किया गया
i.सारंगी वादक उस्ताद पंडित राम नारायण को प्रख्यात भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी शास्त्रीय संगीत पुरस्कार 2015-16 के लिए चुना गया है|
ii.उनका चयन महाराष्ट्र सांस्कृतिक मामलों के मंत्री विनोद तावडे द्वारा मुंबई में किया गया|
iii.पंडित राम नारायण ने सारंगी वादन को भारत में विशेष स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने विभिन्न उपलब्धियां हासिल की हैं|
iv.उन्हें वर्ष 2005 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया|
11.अरुणा सेठी भारतीय लागत लेखा सेवा की पहली महिला प्रमुख नियुक्त
i.अरुणा सेठी, प्रधान सलाहकार (लागत) भारतीय लागत लेखा सेवा की अध्यक्ष नियुक्त की गईं है|
ii.इस नियुक्ति के साथ इस पद को धारण करने वाली वह पहली महिला अधिकारी बन गईं हैं|
iii.इस नियुक्ति से पूर्व अरुणा सेठी ने उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय, कंपनी मामलों के मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग, वाणिज्य एवं उद्योग, रक्षा मंत्रालय के मंत्रालय में भी अपनी सेवा दी है|
12.गुजरात के पूर्व मुख्य सचिव डीजे पांडियन एआईआईबी के उपाध्यक्ष नियुक्त
i.गुजरात के पूर्व मुख्य सचिव डी जगथीसा पांडियन को एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक का चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर और वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है|
ii.पांडियन ने ऊर्जा और पेट्रोरसायन विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में भजी सेवा दी है|वह गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, गुजरात राज्य विद्युत निगम लिमिटेड और गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन निगम लिमिटेड के अध्यक्ष पर भी कार्य कर चुके हैं|
13.तितली को एफएससीसी में सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म अवार्ड दिया गया
i.भारतीय फिल्म निर्माता कनु बहल द्वारा निर्देशित तितली को 1 फरवरी 2016 को फ्रेंच सिंडिकेट ऑफ़ सिनेमा क्रिटिक्स-2016 (एफएससीसी) द्वारा सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म का अवार्ड दिया गया है|
ii.इससे पहले तितली विभिन्न फिल्म फेस्टिवल्स में अवार्ड जीत चुकी है जिसमें बोर्डोक्स, हवाई, न्यूयॉर्क, टर्की एवं स्पेन फिल्म फेस्टिवल शामिल हैं|
iii.इसमें प्रत्येक वर्ष चार पुरस्कार दिए जाते हैं – सर्वश्रेष्ठ फ्रेंच फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अन्तरराष्ट्रीय फिल्म, सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म एवं सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म|

No comments:

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...