Sunday 31 January 2016

1.नीतीश को मिलेगा वीरमणि सोशल जस्टिस अवार्ड
i.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में प्रतिष्ठित के वीरमणि सोशल जस्टिस अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा| 

ii.उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 2015 के लिए दिया जायेगा| समाज सुधारक पेरियार इवी रामासामी के विदेशों में रहनेवाले एनआरआइ अनुयायियों की ओर से यह अवार्ड देने की घोषणा की गयी है|
iii.इसके तहत नीतीश कुमार को एक लाख नकद दिया जायेगा| फरवरी के पहले सप्ताह में नीतीश कुमार के दिल्ली प्रवास के दौरान पेरियार इंटरनेशनल के महामंत्री जी कृष्ण्मूर्ति उनसे मुलाकात करेंगे| 
2.पुडुचेरी के उप राज्यपाल एके सिंह ने 'मित्रा एप्प' का शुभारम्भ किया
i.पुडुचेरी के उप राज्यपाल एके सिंह ने संघ राज्य क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘मित्रा एप्प’ का शुभारंभ किया है|
ii.इस एप्प का शुभारम्भ पुडुचेरी में मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी की मौजूदगी में शुरू किया गया|
iii.यह एंड्रॉयड आधारित एप्प आपातकालीन एसएमएस भेजने में सक्षम है| इस सन्देश को भेजने के लिए व्यक्ति को तीन बार पॉवर बटन दबाना हगा|
iv.वर्तमान में यह सुविधा केवल स्मार्टफोन में उपलब्ध है| यह पुडुचेरी पुलिस की एक पहल है| यह एप्प महिलाओं, बच्चों और वृद्ध के लिए अधिक उपयोगी है|
3.लेस्ली बरलैंड ट्विटर इंक की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर नियुक्त
i.लेस्ली बरलैंड को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर इंक का चीफ मार्केटिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है|
ii.बरलैंड  की नियुक्ति से पूर्व, मार्केटिंग गतिविधियों का संचालन ट्विटर के सीएफओ एंथोनी नोटो द्वारा किया जा रहा था|
iii.इस नियुक्ति से पूर्व लेस्ली बरलैंड अमेरिकन एक्सप्रेस नामक वीत्तीय सेवा प्रदाता कम्पनी में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत थीं|
4.भारत- पाकिस्तान रेल सम्पर्क समझौता तीन वर्ष के लिए बढ़ाया गया
i.भारत एवं पाकिस्तान ने अपने आपसी रेल सम्पर्क समझौता को जनवरी 2016 में तीन वर्ष के लिए बढ़ा दिया है| 
ii.भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस समझौते को 19 जनवरी 2016 से 18 जनवरी 2019 तक के लिए बढ़ाया गया है|
iii.उपरोक्त समझौते पर 28 जून 1976 को हस्ताक्षर किया गया था, जिससे भारत और पाकिस्तान के बीच यात्री और माल यातायात दोनों के संदर्भ में रेल सम्पर्क संभव हो सका था|
5.जर्मनी की एंजेलिक कर्बर बनीं नई ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन
i.जर्मनी की एंजेलिक कर्बर ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए विश्व की नंबर एक खिलाड़ी और गत चैंपियन सेरेना विलियम्स का साम्राज्य शनिवार को ध्वस्त कर ऑस्ट्रेलियन ओपन की नई मल्लिका होने का गौरव हासिल कर लिया है।
ii.सातवीं वरीयता प्राप्त केर्बर ने शीर्ष वरीय सेरेना को दो घंटे आठ मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-4, 3-6, 6-4 से हराकर साल के पहले ग्रैंड स्लेम का खिताब अपने नाम कर लिया है।
iii.केर्बर इसके साथ ही ओपन युग में ग्राफ के बाद ग्रैंड स्लेम जीतने वाली दूसरी जर्मन महिला खिलाड़ी बन गयीं हैं।

Saturday 30 January 2016

1.अपर्णा कुमार , अंटार्कटिका के विनसन मैसिफ पर चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय सिविल सेवक बनी
i.उत्तर प्रदेश कैडर की महिला पुलिस अधिकारी अपर्णा कुमार ने 17 जनवरी 2016 को अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विनसन मैसिफ पर चढ़ाई करने में सफलता हाथ लगी है|

ii.अपर्णा ने पर्वत की चोटी पर तिरंगे के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस का झंडा भी फहराया है|
iii.मार्च 2015 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा उन्हें रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया|
2.पुस्तक 'मिडनाइट फ्युरिज' के लिए निसिद हजारी 2016 कोल्बी पुरस्कार से सम्मानित किए गए
i.भारत के विभाजन और उसके घातक परिणामों पर लिखी गई पुस्तक 'मिडनाइट फ्युरिज' को अमेरिका में 5,000 $ का प्रतिष्ठित ‘2016 विलियम ई कोल्बाई अवार्ड’ प्रदान किया गया है|
ii.यह पुरस्कार निसिद हजारी की पुस्तक 'मिडनाइट फ्युरिज': द डेडली लीजेसी ऑफ़ इंडिया'ज पार्टीसन ने जीता है|
iii.हजारी की यह पहली पुस्तक है जिसमें वर्ष 1947 में हुए भारत के विभाजन और उसके आसपास हुई हिंसा के बारे में बताया गया है|
iv.'मिडनाइट फ्युरिज में उस समय 1947 के विभाजन और घटना में हिंसा की वीभत्सता को बखूबी दर्शाया गया है|
3.थावर चंद गहलोत ने विकलांग व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय नौकरी पोर्टल की शुरूआत की
i.सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने अलग तरह से सक्षम लोगों को समर्पित एक विशेष जॉब पोर्टल की शुरूआत की है| 
ii.‘‘सरकार का इरादा अलग तरह से सक्षम लोगों के कौशल प्रशिक्षण को उच्च प्राथमिकता देना है|
iii.अगले तीन सालों में पांच लाख लोगों को कुशल बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित है| कौशल प्रशिक्षण सरकार से आर्थिक सहायता प्राप्त ‘प्रशिक्षण सहयोगियों’ के 200 क्लस्टरों के एक नेटवर्क के माध्यम से दिया जाएगा|
iv.इस पोर्टल का पता डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट डिसएबिलटी जॉब्स डॉट जीओवी डॉट इन (www.disabilityjobs.gov.in) है|
4.लाला लाजपत राय पर 150 रुपये का स्मृति सिक्का जारी
i.केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. महेश शर्मा ने लाला लाजपत राय पर 150 रुपये का एक स्मृति सिक्का जारी किया है| 
ii.इसके साथ ही 10 रुपये का इस्तेमाल किया जाने वाला सिक्का भी जारी किया गया है|
iii.150 रुपये का स्मृति सिक्का मिश्रित चतुर्धातु से निर्मित है और इसका व्यास 44 मिमी और वजन 35 ग्राम है| 
iv.वहीं 10 रुपये के इस्तेमाल किए जाने वाले सिक्के का वजन 7.71 ग्राम और व्यास 27 मिमी है| यह द्विधात्विक सामग्री (बाई-मेटालिक मैटरियल) से बना है|
5.वन्य जीव फिल्म निर्माता नरेश बेदी, वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित
i.वन्य जीव फिल्म निर्माता नरेश बेदी को रविन्द्र नाट्य मंदिर, मुंबई में आयोजित मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 14वें संस्करण के दौरान वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है|
ii.इस महोत्सव का उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन राठौर द्वारा किया गया है|
iii.एमआईएफएफ 2016 का आयोजन महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से फिल्म प्रभाग द्वारा किया गया है|
6.भारत ने आकाश मिसाइल का परीक्षण किया
i.भारत ने चांदीपुर (ओडिशा) में एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से जमीन से हवा में प्रहार करने वाली स्वदेश में विकसित आकाश मिसाइल का परीक्षण प्रक्षेपण किया है|
ii.वायु सेना के अधिकारियों ने पैरा-बैरल लक्ष्यों पर निशाना साधकर मिसाइल का तीन दौर में परीक्षण किया| मिसाइल 25 किलोमीटर तक प्रहार करने में सक्षम है| मिसाइल 60 किलोग्राम वजन का आयुध लेकर जाने की क्षमता रखती है|
iii.मिसाइल का परीक्षण प्रक्षेपण आईटीआर के प्रक्षेपण परिसर-3 से पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक किया गया है|
iv.परीक्षण के दौरान पैरा-बैरल लक्ष्य पर निशाना साधने वाली आकाश मिसाइल ‘रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन’(इसरो) द्वारा विकसित मध्यम स्तर की जमीन से हवा में प्रहार करने वाली विमान रोधी रक्षा प्रणाली है|
7.भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 श्रृंखला जीत कर इतिहास रचा
i.भारत की महिला क्रिकेट टीम ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान, ऑस्ट्रलिया में आयोजित दूसरे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 10 विकेट से हरा दिया है|
ii.मैच का फैसला डकवर्थ-लेविस नियम के आधार पर हुआ है| इसके साथ भारतीय महिलाओं ने तीन मैचों की इस सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया|
iii.भारतीय महिलाओं ने खराब मौसम के कारण 18 ओवरों तक सीमित किए गए मैच में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेट झटक 125 रनों पर सीमित कर दिया और फिर 9.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए संशोधित लक्ष्य हासिल कर लिया|
8.इशिका शाह ने 12वां सब जूनियर राष्ट्रीय स्नूकर चैम्पियनशिप का खिताब जीता
i.इशिका शाह ने इंदौर, मध्य प्रदेश में आयोजित 12 वीं सब जूनियर राष्ट्रीय स्नूकर चैम्पियनशिप का खिताब जीता है|
ii.खिताब जीतने के लिए उन्होंने अंतिम मैच में अनुष्का शेट्टी को 50-2, 50-33 से पराजित किया|
iii.फाइनल तक पहुंचने के लिए उन्होंने सेमीफाइनल में गत चैम्पियन डोयेल डे को पराजित किया|
9.सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस ने ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता
i.सानिया और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन चैम्पियन बनी हैं| 
ii.अब तक मिलाकर यह उनका तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है| वर्ल्ड की नंबर वन जोड़ी सानिया और हिंगिस ने चेक गणराज्य की एंद्रिया लावाच्कोवा और लूसी राडेका की जोड़ी के 1 घंटे 9 मिनट तक चले मुकाबले में 7-5, 6-3 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया है|
iii.इस खिताबी जीत के साथ ही उनकी हैट्रिक हो गई है| सानिया खुद भी मानती हैं कि टेनिस में उनके करियर की दूसरी पारी सपनों जैसी रही है|

Wednesday 27 January 2016

1.पुर्तगाल में रेबेलो डिसूजा ने जीता राष्ट्रपति चुनाव
i.पुर्तगाल के राष्ट्रपति चुनाव में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (एसडीपी) के उम्मीदवार मार्शेलो रेबेलो डिसूजा ने जीत दर्ज की है| 

ii.देश के चुनाव प्रशासन से संबंधित मंत्रालय के अनुसार, रेबेलो डिसूजा को कुल पड़े मतों में से 99 प्रतिशत की गिनती के बाद 52 प्रतिशत मत मिले हैं, जो उनकी जीत के लिए काफी हैं|
iii.रेबेलो (67) मार्च में देश के 20वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे| वह निवर्तमान राष्ट्रपति अनिबल कवाको सिल्वा की जगह लेंगे, जो पांच-पांच साल के अधिकतम दो कार्यकाल के दौरान राष्ट्रपति के रूप में सेवा दे चुके हैं|
iv.पुर्तगाल के संविधान में राष्ट्रपति को कोई कार्यकारी शक्तियां नहीं दी गई है| हालांकि, राष्ट्रपति के पास संसद भंग करने का अधिकार है|
2.धीरूभाई अंबानी और रजनीकांत को दिया जाएगा पद्म विभूषण
i.भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार की घोषणा कर दी और उन नामों का ऐलान किया गया है, जिन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा| 
ii.इस बार 118 लोगों को चुना गया है| इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी को मरणोपरांत देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण दिया जाएगा|
iii.अभिनेता रजनीकांत, मीडिया दिग्गज रामोजी राव, जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन और आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रवि शंकर को पदम् विभूषण के लिए चुना गया है|
3.भारत-फ्रांस के मध्य 16 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर
i.फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-फ़्रांस चंडीगढ़ बिज़नेस सम्मेलन के दौरान 16 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये हैं|
ii.इन समझौतों में शहरी विकास, शहरी परिवहन, जल व कचरा प्रबंधन तथा सौर उर्जा जैसे क्षेत्रों से जुड़े समझौते भी शामिल हैं| 
iii.चंडीगढ़ में हुए समझौतों में शामिल इन कंपनियां में एलस्ताम ट्रांसपोर्ट, सीएएन, दसाल्त, ईडीएफ एनर्जी नोवेलस, एजिस, लयूमीप्लान, पोमागल्सकी, श्नाइडर इलेक्ट्रिक व थेलेस नाम प्रमुख हैं|
4.आरबीआई ने नए सुरक्षा मानदंडो के साथ 500 और 100 रूपऐ के नए नोट जारी करने की घोषणा की
i.भारतीय रिजर्व बैंक ने नए सुरक्षा मानदंडो के साथ 500 और 100 रूपऐ के नए नोट जारी करने की घोषणा की है|
ii.भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी किए जाने वाले यह नोट महात्मा गांधी श्रृंखला 2005 के होंगे|
iii.डॉ. रघुराम जी. राजन, गवर्नर के हस्ताक्षरयुक्त इन बैंकनोटों के दोनों संख्या पैनलों में इन्सेट लेटर 'E’ होगा| बैंकनोट के पृष्ठ भाग पर मुद्रण वर्ष (2015) अंकित होगा|
iv.श्रृंखला 2005 के, पूर्व में जारी हुए बैंक नोटों जैसा रहेगा, किन्तु इन बैंकनोटों के अग्रभाग में बढ़ते आकार के अंक, ब्लीड रेखाएँ, तथा बड़े आकार के पहचान -चिह्न होंगे|
5.बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ: केवल बेटी होने पर माता पिता को मिलेगी संपत्ति कर में छूट
i.एजुकेशन मैनेजमेंट कॉरपोरेशन (ईडीएमसी) ने उन अभिभावकों को संपत्ति कर में छूट देने का फैसला किया है जिनके संतान केवल लड़कियां हैं|
ii.साथ ही उनकी संतान अगर सरकारी स्कूलों में जाती हैं तो संपत्ति कर में उन्हें 8.0 प्रतिशत छूट मिलेगी|  
iii.ईडीएमसी की स्थायी समिति अध्यक्ष के अनुसार जिन माता-पिता के संतान केवल लड़कियां हैं, उन्हें संपत्ति कर में 5.0 प्रतिशत छूट देने का फैसला किया है|
6.मुंबई सेंट्रल मुफ्त वाई-फाई सेवा प्रदान करने वाला भारत का पहला रेलवे स्टेशन बना
i.मुंबई सेंट्रल मुफ्त वाई-फाई सेवा प्रदान करने वाला भारत का पहला रेलवे स्टेशन बन गया है|
ii.केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर में मुफ्त वाई-फाई सेवा का शुभारम्भ किया है|
iii.रेल मंत्री के अनुसार इस तरह की मुफ्त वाई-फाई सुविधा को देश के सबसे व्यस्त 100 स्टेशनों तक विस्तारित किया जाएगा|
iv.इन 100 स्टेशनों में सफलता के पश्चात इस सुविधा को 400 अन्य स्टेशनों में भी विस्तारित किया जाएगा|
7.दैनिक जागरण कंज्यूमर सुपर ब्रांड पुरस्कार से सम्मानित
i.भारत का प्रमुख समाचार पत्र ‘दैनिक जागरण’ वर्ष 2014-15 के लिए कंयूमर सुपर ब्रांड अवार्ड से पुरस्कृत किया गया है| 
ii.नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रकाश जावड़ेकर ने दैनिक जागरण के वरिष्ठ महाप्रबंधक (स्टैटजी व ब्रांड डेवलपमेंट) विनोद श्रीवास्तव को यह पुरस्कार प्रदान किया है|
8.भारत ने पहला दृष्टिहीन टी-20 एशिया कप जीता
i.भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान टीम को हराकर पहला दृष्टिहीन टी-20 एशिया कप खिताब जीता है|
ii.कोच्चि में खेले गये इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान की टीम को 44 रनों से हराया|
iii.पहले खेल में उतरी भरतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 208 रन बनाये और पाकिस्तान की टीम को जीतने के लिए 209 रनों का लक्ष्य दिया है| जवाब में उतरी पाकिस्तानी टीम भारतीय लक्ष्य के करीब भी नहीं पहुंच पायी और पूरी टीम महज 164 रनों पर सिमट गयी|
iv.पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने फाइनल तक कोई हार नहीं देखी थी जबकि भारत दूसरे स्थान पर था| लीग मैच में पाकिस्तान ने भारत को 19 रनों से हराया था|

Monday 25 January 2016

निर्देश (1-5): निम्नलिखित संख्या श्रृंखला में, एक गलत संख्या दी गयी है| गलत संख्या ज्ञात करें|

1.  29, 37, 21, 43, 13, 53, 5
(1) 37
(2) 53
(3) 13
(4) 21
(5) 43

2.  600, 125, 30, 13, 7.2, 6.44, 6.288
(1) 6
(2) 10
(3) 15
(4) 12
(5) इनमें से कोई नहीं 
3.  80, 42, 24, 13.5, 8.75, 6.375, 5.1875
(1) 8.75
(2) 13.5
(3) 24
(4) 6.375
(5) 42
4.  10, 8, 13, 35, 135, 671, 4007
(1) 8
(2) 671
(3) 135
(4) 13
(5) 35
5.  150, 290, 560, 1120, 2140, 4230, 8400
(1) 2140
(2) 560
(3) 1120
(4) 4230
(5) 290
निर्देश (6-10): दिए गए पाई-चार्ट को ध्यानपूर्वक देखिए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए| 
एक संस्था के विभिन्न विभागों में काम कर रहे कमचारियों का डिग्री अनुसार वितरण और पुरुष और महिलाओं का अनुपात|
कर्मचारियों की कुल संख्या=3250

प्रत्येक विभाग में पुरुष और महिला का अनुपात
Department
Men
Women
Production
4
1
HR
12
13
IT
7
3
Marketing
3
2
Accounts
6
7
Department Men Women
Production 4 1
HR 12 13
IT 7 3
Marketing 3 2
Accounts 6 7

6. मार्केटिंग डिपार्टमेंट में काम कर रहे पुरुषों की संख्या क्या है?
(1) 462
(2) 454
(3) 418
(4) 424
(5) इनमें से कोई नहीं

7. एचआर विभाग में काम कर रही महिलाओं की संख्या और आईटी विभाग में काम कर रहे पुरुषों की संख्या का अनुपात क्रमशः क्या है? 
(1) 11 : 12
(2) 17 : 29
(3) 13 : 28
(4) 12 : 35
(5) इनमें से कोई नहीं

8. संस्था के प्रोडक्शन विभाग में काम कर रहे कर्मचारियों की संख्या उस विभाग में काम कर रहे कुल कर्मचारियों की संख्या का कितना प्रतिशत है? 
(1) 88%
(2) 90%
(3) 75%
(4) 65%
(5) इनमें से कोई नहीं

9. संस्था के आईटी विभाग में काम कर रही महिलाओं की संख्या सभी विभागों में काम कर रहे कर्मचारियों की कुल संख्या का कितना प्रतिशत है?
(1) 3.2%
(2) 4.8%
(3) 6.3%
(4) 5.6%
(5) इनमें से कोई नहीं

10. संस्था में काम कर रहे पुरुषों की कुल संख्या क्या है?
(1) 2198
(2) 2147
(3) 2073
(4) 2236
(5) इनमें से कोई नहीं

उत्तर

Answers:
1. हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित छोटे व्यापारियों की मदद के लिए किस मुख्यमंत्री ने AMMA लधु ऋण योजना शुरू की है l   
2. किस देश ने अन्य सभी दक्षिण एशियाई देशों की औसत वार्षिक मानव विकास सूचकांक (एचडीआई) की विकास दर तुलना में उच्च रैंकिंग को बनाए रखा?
3. हाल ही में किस देश में, एक शूटर ने एक हाई स्कूल में गोलीबारी की और दूसरी जगह उत्तरी सस्काशिवान समुदाय में पांच लोग मारा और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए? 
4. कौन से राज्य को चीन से बड़े निवेश की उम्मीद है?

5. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने फोन पर किस के साथ शरणार्थी संकट पर यूरोपीय प्रतिक्रिया पर चर्चा की है?
6. सऊदी अरब के ग्रांड मुफ्ती ने अनुसार किस खेल की इस्लाम में मनाही की गयी है,  उन्होंने कहा है की यह जुयें को  प्रोत्साहित करता है और इसमें समय की बर्बादी होती है ?
7. राष्ट्रीय समुद्रीय वायुमंडलीय प्रशासन और नासा के मुताबिक कौन-सा वर्ष 136 वर्ष में अब तक का सबसे गर्म दिन रहा है, जोकि एक रिकॉर्ड है ?
8. IRNSS का विस्तारित रूप किया है?
9. इलेक्ट्रॉनिक की किस बड़ी कंपनी ने  भारत में 2 गियर smartwatch और गियर आभासी वास्तविकता (Gear virtual reality) (VR) हेडसेट का शुभारंभ किया है ?
10.  हाल ही में ग्रिगोर दिमित्रोव को हराने के बाद ग्रैंड स्लैम में अपनी 300 वीं जीत दर्ज करने वाले टेनिस खिलाड़ी का नाम है?

उत्तर
1. Ms. Jayalalithaa
2. Sri Lanka
3. Canada
4. Haryana
5. German Chancellor Angela Merkel
6. Chess
7. 2015
8.I ndian Regional Navigation Satellite System
9. Samsung
10. Roger Federer 

Saturday 23 January 2016

1.ई-गवर्नेंस पर 19वें राष्ट्रीय सम्मेलन का नागपुर में शुभारम्भ
i.ई-गवर्नेंस पर 19वें राष्ट्रीय सम्मेलन का नागपुर, महाराष्ट्र में शुभारम्भ किया है| 

ii.इस सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं केन्द्रीय कार्मिक राज्य मंत्री, लोक शिकायत और पेंशन डॉ जितेंद्र सिंह ने किया ने किया है|
iii.इस सम्मेलन का आयोजन संयुक्त रूप से महाराष्ट्र सरकार और प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा किया गया है|
2.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सुभाष चंद्रा की लिखित पुस्तक ‘द ज़ेड फैक्टर’ का विमोचन
i.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुस्तक “द ज़ेड फैक्टर : माय जर्नी एज़ द रॉन्ग मैन एट राइट टाइम” का नई दिल्ली में विमोचन किया है|
ii.यह पुस्तक एस्सेल/ज़ी ग्रुप के प्रचारक सुभाष चंद्रा की जीवनी है|
यह एक व्यक्ति के जीवन पर प्रकाश डालती है जो 20 वर्ष की आयु में मात्र 17 रुपये जेब में लेकर दिल्ली आया था और बिजनेसमैन बनने के सपने देखता था|
iii.आज, सुभाष चंद्रा के पास 6.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति है तथा उनके ग्रुप का वार्षिक राजस्व 3 बिलियन डॉलर वार्षिक है|
3.मालडोवा की संसद ने पावेल फिलिप को प्रधानमंत्री नियुक्त किया
i.मोलडोवा की संसद ने पावेल फिलिप को देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया है| वे पिछले एक वर्ष में मोलडोवा के तीसरे प्रधानमंत्री बने|
ii.उनकी नियुक्ति से पहले वर्ष 2015 में चिरिल गबुरिची (जून 2015) एवं वलेरिऊ स्ट्रेलेट (अक्टूबर 2015) पद से इस्तीफा दे चुके हैं|
iii.पावेल फिलिप यूरोपियन गठबंधन के सदस्य है तथा पिछली सरकार में सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री रह चुके हैं| 
4.उत्तर प्रदेश में किसान एवं सर्वहित बीमा योजना को मंजूरी
i.कृषक दुर्घटना बीमा योजना के स्थान पर यूपी में मुख्यमंत्री ने किसान एवं सर्वहित बीमा योजना को मंजूरी दी है| इस नई नीति को 1 अप्रैल 2016 से लागू करने का प्रस्ताव है|
ii.मंत्रिपरिषद ने राजस्व विभाग द्वारा संचालित कृषक दुर्घटना बीमा योजना को समाप्त करके उसके स्थान पर संस्थागत वित्त बीमा एवं वाह्य सहायतित परियोजना महानिदेशालय के नियंत्रणाधीन मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना को वित्तीय वर्ष 2016-17 अर्थात् 1 अप्रैल, 2016 से लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है|
iii.राजस्व विभाग द्वारा प्रदेश के खातेदार/सह खातेदार कृषकों के लिए कृषक दुर्घटना बीमा योजना का संचालन किया जा रहा है|
प्रदेश में निवास करने वाले ऐसे कृषक, जिनका नाम राजस्व अभिलेखों अर्थात् खतौनी में खातेदार/सह खातेदार के रूप में दर्ज है, को आच्छादित किया गया है|
iv.कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत बीमा का आवरण मृत्यु की स्थिति में अधिकतम 5 लाख रुपए है और इसका प्रीमियम राज्य सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है|
5.उम्‍मेद भवन पैलेस दुनिया का सर्वश्रेष्ठ होटल- सर्वेक्षण
i.अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अनूठी पहचान बना चुके जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ होटल का खिताब मिला है|
ii.ट्रैवल साइट ट्रिपएडवाइजर द्वारा किए गए सर्वेक्षण में पैलेस को दुनिया का सबसे अच्छा होटल आंका गया| गत वर्ष उम्मेद भवन में बतौर अतिथि आए करीब 840 पर्यटकों के फीडबैक विभिन्न समीक्षाओं व टिप्पणियों के आधार पर इसका चयन किया गया|
iii.इसमें से 767 ने इसे श्रेष्ठ बताया|
6.भारत एवं मॉरिशस के बीच बायोफार्मिंग प्रौद्योगिकी से संबंधित सहयोग पर सहमति
i.भारत एवं मॉरिशस के बीच बायोफार्मिंग प्रौद्योगिकी से संबंधित सहयोग पर सहमति बनी है| 
ii.इससे संबंधित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम वर्ग के विभिन्न क्षेत्रों में भारत और मॉरिशस के बीच सहयोग संबंधी संयुक्त समिति की बैठक 21 जनवरी 2016 को नई दिल्ली में सम्पन्न हुई है|
ii.उपरोक्त बैठक में सहयोग के सम्भावित क्षेत्रों को चिन्हित किया गया| सहयोग के जिन मुद्दों पर चर्चा की गई उनमें प्रशिक्षिकों के प्रशिक्षण के जरिए क्षमता निर्माण, सक्षम क्षेत्रों का सर्वेक्षण, प्रबंधकीय और तकनीकी कौशल, विपणन, प्रदर्शनी एवं व्यापार मेलों का आयोजन, व्यापार गतिविधियों का आदान-प्रदान, वित्त तक आसान पहुंच शामिल हैं|
iii.दोनों देशों ने उपरोक्त क्षेत्रों के अलावा कॉयर, खादी और हस्तशिल्प वर्ग के विभिन्न क्षेत्रों के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर भी सहमति व्यक्त की गई|
7.वर्ष 2015 पृथ्वी का सबसे गर्म वर्ष दर्ज किया गया
i.वर्ष 1880 से दर्ज किये जा रहे पृथ्वी के तापमान में वर्ष 2015 को सबसे गर्म वर्ष के रूप में दर्ज किया गया है|
ii.इसकी जानकारी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) एवं नेशनल ओशयनिक एंड एटमोसफेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) ने 20 जनवरी 2016 को जारी की|
iii.वर्ष 2015 में वैश्विक धरातल एवं सामुद्रिक तापमान अनुमानतः 1.62 डिग्री फारेनहाइट (0.90 डिग्री सेल्सियस) अधिक रहा| वर्ष 2015 में वैश्विक धरातल एवं सामुद्रिक तापमान अनुमानतः 1.62 डिग्री फारेनहाइट (0.90 डिग्री सेल्सियस) अधिक रहा.
8.अतुलेश जिंदल केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष नियुक्त 
i.वरिष्ठ राजस्व सेवा अधिकारी अतुलेश जिंदल केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं| 
ii.उन्हें ए के जैन के स्थान पर नियुक्त किया गया है जिनका कार्यकाल जनवरी 2016 में समाप्त हो रहा है|
iii.मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने जिंदल को आयकर विभाग के इस पद के लिए नियुक्त किया है|
9.जम्मू कश्मीर में नई मंजिल योजना का शुभारम्भ
i.जम्मू-कश्मीर में पहली बार ‘नई मंजिल’ योजना शुरु की गई| 
ii.अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. नजमा हेप्तुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के लिए इस नई पहल को आरम्भ किया है|
iii.योजना लड़कियों के लिए तीन संस्थानों में श्रीनगर में शुरू की गई|
ये संस्थान कौशल विकास केन्द्र, कश्मीर विश्वविद्यालय और दो मदरसे, पंपोर में मदरसा शाही-ए-हमादान और शादीपुर, बांडीपुरा में मदरसा इमाम सिद्दीक हैं|
iv.योजना के अंतर्गत अल्पसंख्यक समुदायों की बालिकाओं को क्षेत्र के सात चिन्हित वर्गों में तीन महीने का कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा|
10.झेलम और तवी फ्लड रिकवरी परियोजना हेतु विश्व बैंक के साथ 250 मिलियन डॉलर का समझौता
i.भारत सरकार ने झेलम और तवी फ्लड रिकवरी परियोजना के लिए विश्व बैंक के साथ 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर का वित्तीय समझौता किया है| 
ii.इस वित्तीय समझौते पर भारत सरकार की तरफ से आर्थिक मामलों के विभाग के संयुक्त सचिव राजकुमार और विश्व बैंक की तरफ से भारत में कंट्री डायरेक्टर ऑन्नो रूह्ल ने हस्ताक्षर किए हैं|
iii.इस आनुषांगिक समझौते पर केन्द्र की तरफ से आर्थिक मामलों के विभाग के संयुक्त सचिव राजकुमार और जम्मू-कश्मीर सरकार की तरफ से प्रमुख सचिव संदीप कुमार नायक ने हस्ताक्षर किए|
11.भारतीय ओलंपिक संघ ने आईओएस स्पोर्ट्स एंड इन्टरटेनमेंट को मार्केटिंग पार्टनर नियुक्त किया
i.भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने खेल प्रबंधन फर्म आईओएस स्पोर्ट्स एंड इन्टरटेनमेंट को अगले दो वर्षों के लिए मार्केटिंग पार्टनर नियुक्त किया है|
ii.भारत के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी पेशेवर खेल विपणन एजेंसी को ओलम्पिक खिलाड़ियों (ओलम्पिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों) के लिए प्रायोजन राजस्व एकत्र करने के लिए रखा गया हो|
iii.ओलिंपिक इस वर्ष 5 अगस्त से 21 अगस्त के मध्य रिओ डी जेनेरियो में ओलम्पिक खेलो का आयोज न किया जाएगा|
iv.आईओएस ने आगामी ओलंपिक के लिए 10 से 12 करोड़ का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया है|

Thursday 21 January 2016

1.इसरो ने भारत के पांचवें नेवीगेशन उपग्रह ‘आईआरएनएसएस 1ई’ का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया
i.भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से भारत के पांचवें नेवीगेशन उपग्रह आईआरएनएसएस1ई (इन्डियन रिजनल नेविगेशन सेटेलाईट सिस्टम) का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है|

ii.आईआरएनएसएस 1ई नामक इस उपग्रह का प्रक्षेपण पीएसएलवी सी-31,लॉन्च वेहिकल के माध्यम से किया जाएगा|
iii.यह प्रक्षेपण सतीश धवन अन्तरिक्ष केंद्र के दुसरे लॉन्च पैड से किया गया|
2.राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट/यूटी’ नामक श्रेणी गठित
i.केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में ‘मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट/यूटी’’ नामक नई श्रेणी गठित करने की घोषणा की है|
ii.इस नई श्रेणी के अंतर्गत इस वर्ष मई माह में 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के दौरान पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा|
iii.इस श्रेणी का गठन, भारतीय फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने का एक प्रयास है|
iv.यह घोषणा फिल्म निर्माता और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्याम बेनेगल से मंत्रालय की बैठक के बाद की गई|
3.बिहार: सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण
i.बिहार सरकार ने आयोजित कैबिनेट की बैठक में महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 फीसदी आरक्षण दिए जाने के फैसले पर मुहर लगा दी है| 
ii.सरकार सभी नौकरियों में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण देगी|
सरकार ने आरक्षित और गैर आरक्षित वर्ग में भी महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण देने का फैसला लिया है|
iii.महिलाओं को अब तक बिहार पुलिस में ही 35 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा था|
4.भारत की आर्थिक विकास दर 7.3 फीसद रहने की उम्मीद: आईएमएफ
i.अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत की आर्थिक विकास दर के अनुमानों को बरकरार रखते हुए चालू वित्त वर्ष (2015-16) में भारत की आर्थिक विकास दर 7.3 फीसद रहने की उम्मीद लगाई है| 
ii.आईएमएफ के अनुसार, अगले वित्त वर्ष (2016-17) में आर्थिक विकास दर की रफ्तार बढ़कर 7.5 फीसद होने की उम्मीद है|
iii.उपरोक्त के साथ ही साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वर्ष 2016 के लिए ग्लोबल ग्रोथ के अनुमान को घटाकर 3.4 फीसद कर दिया है| 
iv.आईएमएफ अपने ताजा वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक में कहा कि वर्ष 2016 में चीन की ग्रोथ सुस्त होकर 6.3 फीसद हो जाएगी| 2017 में इसके और घटकर छह फीसद पर आने के आसार हैं| 
5.विश्व के सबसे वृद्ध पुरुष यसुतारो कोएदे का निधन
i.विश्व के सबसे वृद्ध पुरुष यसुतारो कोएदे का 19 जनवरी 2016 को मध्य जापान में निधन हो गया है| वे 112 वर्ष के थे|
ii.कोएदे जुलाई 2015 में संकरी मोमई की मृत्यु के बाद दुनिया के सबसे वृद्ध पुरुष बन गए थे|
6.स्‍नेहिल बने हाउसिंग डॉट कॉम के चीफ प्रोडक्‍ट ऑफिसर 
i.प्रॉपर्टी लिस्टिंग पोर्टल हाउसिंग डॉट कॉम ने स्‍नेहिल बुक्‍सी को चीफ प्रोडक्‍ट ऑफिसर बनाने की घोषणा की है।
ii.स्‍नेहिल हाउसिंग डॉट कॉम को शुरू करने के लिए डिजाइन और रूप-रेखा तय करने में अहम भूमिका निभाई है।
7.पुलेला गोपीचंद प्रीमियर बैडमिंटन लीग 2017 के आयुक्त नियुक्त
i.राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) 2017 का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है|
ii.यह घोषणा भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) और प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश दास गुप्ता ने की|
गोपीचंद ने वर्ष 2001 में चीन के चेन होंग को फाइनल में 15-12,15-6 से हराते हुए ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीत हासिल की| 
iii.इस तरह से प्रकाश पादुकोण के बाद इस जीत को हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बन गए, जिन्होंने वर्ष 1980 में यह जीत हासिल की थी|
iv.उन्हें वर्ष 2001 के लिए राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया| वर्ष 2005 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया| उन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है|
8.भारतीय ड्राईवर जेहान दारुवाला ने लेडी विग्राम ट्रॉफी जीती
i.सहारा फोर्स इंडिया अकैडमी के खिलाड़ी जेहान दारुवाला ने न्यूज़ीलैण्ड की प्रसिद्ध लेडी विग्राम ट्रॉफी जीती है|
ii.वर्ष 2015 में कार्टिंग से फ़ॉर्मूला रेस में शामिल होने वाले दारुवाला की यह मेडेन जीत है|
iii.अगस्त 2015 में नीदर्सलैंड में दारुवाला ने फ़ॉर्मूला रेनॉल्ट 2.0 एनईसी सीरीज़ चैंपियनशिप में रूकी ऑफ़ द इयर का ख़िताब जीता था|

Wednesday 20 January 2016


ii.रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2015 में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के आगमन में 4.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई जो लगभग 1184 मिलियन है| वर्ष 2015 में 2014 की अपेक्षा 50 लाख अधिक यात्री दर्ज किए गए|
iii.2010 में पर्यटकों की संख्या में कमी के बाद 2015 तक औसत विकास दर में पिछले 6 वर्षों से लगातार प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 4 प्रतिशत या उससे अधिक बढ़त जारी है| 
iv.यूएनडब्ल्यूटीओ की रिपोर्ट के अनुसार दो वर्षों की तुलना में पर्यटकों के आगमन में कमी के बावजूद 2016 के लिए सूचकांक के परिणाम बड़े पैमाने पर सकारात्मक बने हुए हैं|
2.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगटोक में सिक्किम जैविक उत्सव- 2016 का उद्घाटन किया
i.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगटोक में ‘सिक्किम जैविक उत्सव-2016’ का उद्घाटन किया है| 
ii.इसके साथ ही साथ प्रधानमंत्री ने टिकाऊ खेती और किसान कल्याण पर आयोजित सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित किया है|
iii.प्रधानमंत्री ने सिक्किम ऑर्गेनिक के लोगो को भी डिजिटल तौर पर लांच किया है| उन्होंने सिक्किम में विकसित ऑर्किड की तीन किस्मों को भी लांच किया| 
iv.इसके साथ ही कृषि राज्य मंत्रियों, कृषि उत्पादन आयुक्तों और कृषि सचिवालयों के विभिन्न समूहों की पांच रिपोर्ट की प्रस्तुतियां प्रधानमंत्री के सामने रखी गईं|
3.परियोजना हरित बंदरगाह का शुभारंभ
i.शिपिंग मंत्रालय ने ‘परियोजना हरित बंदरगाह’ का शुभारंभ किया है| सतत विकास के लिए पर्यावरणीय परिप्रेक्ष्य का अंदाजा लगाते हुए मंत्रालय ने इस परियोजना को प्रारंभ किया, जिससे देश भर में फैले प्रमुख बंदरगाह और ज्यादा स्वच्छ एवं हरियाली युक्त हो जायेंगे|
ii.‘परियोजना हरित बंदरगाह’ के तहत दो कार्यक्षेत्र होंगे- पर्यावरणीय मुद्दों से जुड़ी ‘हरित बंदरगाह पहल’ और ‘स्वच्छ भारत अभियान’|
iii.हरित बंदरगाह पहल में 12 कदम शामिल होंगे, जिन्हें कठोरता के साथ समय पर क्रियान्वित किया जायेगा, ताकि लक्ष्य हासिल किये जा सकें| 
4.बीएसई ने एल्गो ट्रेडिंग परीक्षण सुविधा शुरू की
i.देश के प्रमुख एक्सचेंज बंबई शेयर बाजार (बीएसई) ने अपने इक्विटी और डेरिवेटिव प्लेटफार्म पर निवेशकों के लिए एल्गोरिदम ट्रेडिंग परीक्षण सुविधा शुरू की है।
ii.बाजार भागीदारों के लिए नई सेवा नि:शुल्क उपलब्ध होगी। iii.एल्गोरिदम ट्रेडिंग या एल्गो ट्रेडिंग का तात्पर्य एक्सचेंज पर उन ऑर्डरों से जो हाई फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल कर या आटोमेटेड एक्जिक्यूशन लॉजिक से सृजित होते हैं। 
iv.बीएसई ने बयान में कहा कि एल्गो परीक्षण की नई सेवा सिम्फनी फिनटेक साल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ भागीदारी में शुरू की गई है। सदस्य लाइव बाजार आंकड़ों और ऐतिहासिक बाजार आंकड़ों से अपनी ट्रेडिंग रणनीतियों का परीक्षण कर सकेंगे।
5.फिल्मकार अनिल गांगुली का निधन
i.मशहूर फिल्मकार अनिल गांगुली का संक्षिप्त बीमारी के बाद 15 जनवरी 2016 को उनके निवास पर निधन हो गया है| वह 82  वर्ष के थे|
ii.गांगुली एक जाने-माने निर्देशक और पटकथा लेखक थे जिन्होंने 1970 के दशक से 90 के दशक तक हिंदी सिनेमा में काम किया|
iii.उन्हें सबसे अधिक जया भादुड़ी अभिनीत ‘कोरा कागज’ और ‘तपस्या’ के लिए जाना जाता है| उन्हें ‘कोरा कागज’ और ‘तपस्या’ दोनों फिल्मों को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था|
6.विश्व बैंक ने आंध्र प्रदेश के चिड़ियाघर के विकास के लिए मदद देने की घोषणा की 
i.विश्व बैंक ने जनवरी 2016 में आंध्र प्रदेश के चिड़ियाघर के विकास के लिए मदद देने की घोषणा की है| इसके तहत विश्व बैंक विशाखापत्तनम में स्थित इंदिरा गांधी प्राणीविज्ञान पार्क के पुनर्निर्माण में मदद के लिए 2 करोड़ डॉलर की मदद देगा| 
ii.इस चिड़ियाघर को हुदहुद चक्रवात के दौरान काफी नुकसान हुआ था|
iii.विश्व बैंक द्वारा इंदिरा गांधी प्राणीविज्ञान पार्क के पुनर्निर्माण में मदद के लिए 2 करोड़ डॉलर की मदद कुल 37 करोड़ डॉलर की आंध्र प्रदेश आपदा सुधार परियोजना का हिस्सा है, जिसके लिए वर्ष 2015- 2020 के दौरान विश्व बैंक 25 करोड़ डॉलर की मदद प्रदान कर रहा है|
7.राजकोट में 11 फरवरी से अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी
i.सौराष्ट्र व्यापार उद्योग महामंडल इस साल 11 फरवरी से पांच दिन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी का आयोजन करेगा ताकि विनिर्माताओं को अफ्रीकी देशों में अपने उत्पादों के निर्यात में मदद मिल सके। ii.महामंडल के अध्यक्ष पराग तेजुरा ने यहां कहा, 'व्यापार प्रदर्शनी यहां 11 फरवरी से शुरू होगी जहां 20 देशों से ज्यादा के प्रतिनिधि हिस्सा लेने आ रहे हैं जिनमें से ज्यादातर अफ्रीका के हैं।' 
iii.उन्होंने कहा, 'व्यापार प्रदर्शनी व्यापार, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण आदि पर चर्चा का मौका प्रदान करेगा।' उन्होंने कहा, ''सौराष्ट्र वाहन के कल-पुर्जे के विनिर्माण, निर्माण सामग्री के उत्पादन, रसोई के काम आने वाले बरतनों और नकली जेवरात का केंद्र है।'
8.गुंटर बटसेक टाटा मोटर्स के सीईओ एवं एमडी नियुक्त
i.गुंटर बटसेक टाटा मोटर्स ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किये गये हैं|
ii.टाटा मोटर्स में एमडी का पद कार्ल स्लिीम के निधन के पश्चात् 26 जनवरी 2014 से खाली था| बटसेक अनुमानतः 15 फरवरी 2016 से कार्यभार ग्रहण करेंगे|
iii.बटसेक भारत और विदेश में कंपनी के सभी ऑपरेशन की अगुआई करेंगे| 
iv.स्पेफथ टाटा मोटर्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टरर में शामिल हैं और उनका पद सीईओ और डायरेक्टकर का है|
v.इससे पहले गुंटर बटसेक एयरबस के सीईओ थे तथा उससे पहले वे डेमलर एजी इंटरनेशनल ऑटोमोटिव में 25 वर्षों तक कार्यरत रहे|
9.ईगल्स के गिटारवादक ग्लेन फ्रे का निधन
i.जाने माने रॉक बैंड ईगल्स के सह-संस्थापक और गिटारवादक ग्लेन फ्रे का न्यूयार्क में निधन हो गया है| वह 67 वर्ष के थे|
ii.फ्रे संधिशोथ, एक्यूट अल्सरेटिव कोलाइटिस और निमोनिया जैसी बीमारी से जूझ रहे थे|
iii.द ईगल्स की एलबम ‘देअर ग्रेटेस्ट हिट्स 1971-75’ अमेरिका में बेस्ट सेलिंग एलबमों की सूची में दूसरे स्थान पर रहा है|
iv.इस बैंड ने ‘डेसपेराडो’, ‘ऑलरेडी गोन’ और ‘टेक इट टू द लिमिट’ जैसे गानों में अमेरिकी संगीत के साथ रॉक संगीत का मिश्रण किया जिसे लोगों ने खूब पसंद किया|
10.ईको ने प्रभु मनी के साथ पेश की भारत-नेपाल रेमिटंस सेवा
i.मोबाइल आधारित वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी, ईको ने नेपाल के प्रभु मनी समूह के साथ भागीदारी में भारत-नेपाल रेमिटेन्स (धन भेजने की सुविधा) सेवा पेश करने की घोषणा की है। 
ii.कंपनी ने कहा, 'यह ईको का रेमिटेन्स सेवाओं के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय गठजोड़ है। 
iii.इस उत्पाद की पेशकश के साथ ईको के एजेंट नेपाल के लिए मनीऑर्डर की प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे। 
iv.इस सेवा से देश भर में 50 लाख नेपाली प्रवासियों को फायदा होगा।' 
11.रॉनी ओ सुलिवन ने छठा स्नूकर मास्टर्स ख़िताब जीता
i.रॉनी ओ सुलिवन ने छठा स्नूकर मास्टर्स ख़िताब जीता है| लंदन स्थित अलेक्सांद्रा प्लेस में खेले गये इस मुकाबले में उन्होंने बैरी हॉकिंस को 10-1 से हराया है|  
ii.ओ सुलिवन इससे पहले 1995,2005, 2007, 2009 एवं 2014 में ख़िताब जीत चुके हैं|
iii.वे मास्टर्स ख़िताब जीतने वाले भी सबसे कम आयु के खिलाड़ी हैं|
उन्होंने कुल 807 सेंचुरी ब्रेक्स बनाकर भी रिकॉर्ड बनाया है|
12.आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में क्रिकेटर अजित चंदीला पर आजीवन प्रतिबंध
i.बीसीसीआई की अनुशासन समिति ने क्रिकेटर अजित चंदीला पर वर्ष 2013 के आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है| 
ii.उन्हें बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक आचार संहिता की धारा के उल्लंघन का दोषी पाया गया| इसके साथ ही मुंबई के बल्लेबाज हिकेन शाह पर पांच साल का प्रतिबंध लगाया गया|
iii.बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर की अध्यक्षता वाली समिति के सदस्यों में ज्योतिरादित्य सिंधिया और निरंजन शाह शामिल थे| 
iv.समिति ने चंदीला के साथी आरोपी पाकिस्तानी अंपायर असद रउफ पर फैसला 12 फरवरी 2016 तक टाल दिया. उन्हें जवाब देने के लिये नौ फरवरी 2016 तक की मोहलत दी गई|
13.आईसीसी ने यूनिसेफ और बीसीसीआई के साथ ‘क्रिकेट फॉर गुड एंड टीम स्वच्छ कैंपेन” का शुभारम्भ किया
i.अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 18 जनवरी 2016 को यूनीसेफ और बीसीसीआई के साथ मिलकर क्रिकेट फॉर गुड और टीम स्वच्छ अभियान का शुभारंभ किया है|
ii.क्रिकेट फॉर गुड, आईसीसी का सीएसआर अर्थात कॉर्पोरेट सामजिक उत्तरदायित्व है| जबकि ‘टीम स्वच्छ अभियान’ क्रिकेट फॉर गुड, के अंतर्गत चलाया जा रहा पहला कार्यक्रम है|
iii.वर्ष 2015 के अक्टूबर माह में आईसीसी और यूनिसेफ के मध्य पांच वर्ष का समझौता हुआ था| जिसका उद्देश्य क्रिकेट मचं की लोकप्रियता को देखते हुए इसका उपयोग विश्व और भारत में बच्चों के भले के लिए करना है|

Tuesday 19 January 2016

1.प्रधानमंत्री द्वारा स्टार्ट अप इंडिया अभियान का शुभारंभ
i.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में स्टार्ट-अप इंडिया अभियान का शुभारंभ किया है| इस दौरान देश में नए उद्योगों (स्टार्ट-अप) को बढ़ावा देने के लिए कार्य योजना प्रस्तुत की गयी है|


ii.अभियान के शुभारंभ से पहले उद्यमशीलता के विभिन्न पहलुओं पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है|
iii.प्रधानमंत्री ने संबोधन में कहा कि वह चाहते हैं, भारत के युवा नौकरी खोजने वाले के बजाय रोजगार पैदा करने वाले बनें| उन्होंने कहा कि यदि एक स्टार्ट-अप सिर्फ 5 लोगों को भी रोजगार दे, तो यह भी राष्ट्र की बड़ी सेवा होगी| 
iv.युवा इनोवेटर्स को फसल हानि और साइबर सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए|
मुख्य बातें:
  • स्टार्ट-अप्स को वित्तपोषण के लिए एक 10,000 करोड़ रुपए का स्टार्ट-अप फंड बनाया जाएगा|
  • स्टार्ट-अप को पहले तीन वर्ष तक लाभ पर आयकर के भुगतान से छूट दी जाएगी|
  • इन कारोबारों के लिए पेटेंट शुल्क में 80 फीसदी तक छूट प्रदान की जाएगी|

2.साई इंग वन ताइवान की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं
i.ताइवान में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की आज़ादी समर्थक उम्मीदवार साई इंग वन ताइवान की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गई हैं|
ii.साई इंग वन ने सत्तारूढ़ क्वामिनतांग पार्टी के एरिक चू को हराया है| वो चीनी भाषी दुनिया में पहली महिला राष्ट्रपति हैं|
iii.चीन के साथ नज़दीकी रिश्तों की पैरोकार सत्तारूढ़ क्वामिनतांग पार्टी को चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है|

3.सिक्किम के पूर्व राज्यपाल वी रामा राव का निधन
i.सिक्किम के पूर्व राज्यपाल एंव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता वी. रामा राव का हैदराबाद में निधन हो गया| वह 80 वर्ष के थे|
ii.उन्होंने ट्रेड यूनियन मुकदमों में एक निर्णायक भूमिका निभाई है और कई राज्य और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और निगमों के अध्यक्ष, कर्मचारियों और श्रमिकों यूनियन के कार्यकर्ता के रूप में सेवा भी की|
iii.वर्ष 2002 में वे सिक्किम के गवर्नर नियुक्त किये गये तथा 2007 तक कार्यरत रहे|

4.अनुराधा रॉय ने वर्ष 2016 का डीएससी पुरस्कार जीता
i.भारतीय लेखक अनुराधा रॉय ने दक्षिण एशियाई साहित्य के लिए विख्यात पुरस्कार डीएससी पुरस्कार प्राप्त किया है| उन्हें यह पुरस्कार उनके उपन्यास स्लीपिंग ऑन जुपिटर के लिए श्रीलंका में आयोजित गाले लिटररी फेस्टिवल में दिया गया| 
ii.उन्हें श्रीलंका के प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे द्वारा पुरस्कार तथा एक ट्रॉफी प्रदान किये गये|
iii.यह पुरस्कार उन लेखकों को दिया जाता है जिन्होंने दक्षिण एशिया की संस्कृति, राजनीति एवं जनता पर लेखन कार्य किया हो|

5.राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पल्स पोलियो कार्यक्रम-2016 का शुभारंभ किया
i.राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर वर्ष 2016 के लिए पल्स पोलिया कार्यक्रम की शुरूआत की है| इसके साथ ही रविवार (17 जनवरी 2016) को देश भर में पोलियो को जड़ के समाप्त करने के अभियान के तहत राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस मनाया गया है|
ii.इस मौके पर 5 वर्ष से कम आयु के लगभग 17.4 करोड़ बच्चों को पोलियो की खुराक दी गयी| भारत को मई 2015 में मातृत्व एवं प्रसवपूर्व टिटनेस उन्मू लन मुक्त घोषित किया गया, जबकि इसका विश्व स्तर पर लक्ष्य दिसंबर 2015 था| 
iii.यह सर्वव्यापी स्वास्थ्य लाभ और स्वास्थ्य सुविधाओं में अंतर को समाप्त के प्रति देश की स्मरणीय उपलब्धि है|

6.दिल्ली में ‘हॉल ऑफ न्यूक्लियर पावर’ का उद्घाटन
i.केंद्रीय राज्य मंत्री (परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग) डॉ. जितेंद्र सिंह ने दिल्ली में ‘हॉल ऑफ न्यूक्लियर पावर’ का उद्घाटन किया है| यह उत्तर भारत का पहला स्थायी प्रदर्शनी केंद्र है| इसका निर्माण राजधानी में किया गया है, जिसे राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र (एनएससी) में आम जनता के लिए खोला जा रहा है|
ii.‘हॉल ऑफ न्यूक्लियर पावर’, उत्तर भारत का अपनी तरह का पहला केंद्र है| इस प्रकार की गैलरियां नेहरू विज्ञान केंद्र, मुंबई और तमिलनाडु विज्ञान और प्रौद्योगिकी विज्ञान केंद्र, चेन्नई में भी बनाई गई हैं|
iii.यह गैलरी एनएससी, दिल्ली के स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान राष्ट्र को समर्पित की गई| इस गैलरी को एनसीएसएम की एक इकाई एनएससी, दिल्ली में 2.5 करोड़ रुपए में बनाया गया| 
iv.इसे एनपीसीआईएल के साथ तकनीक और वित्तीय भागीदारी के माध्यम से बनाया गया है|

7.अंबानी बंधुओं ने किया स्पेक्ट्रम भागीदारी के लिए करार
i.अरबपति मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस जियो ने सोमवार को उनके छोटे भाई अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस से स्पेक्ट्रम भागीदारी के लिए रणनीतिक करार किया है। इससे कंपनी द्रुत गति की दूरसंचार सेवाओं की पेशकश कर सकेगी।
ii.दोनों कंपनियों ने सोमवार को घोषणा की, रिलायंस जियो इन्फोकाम लि तथा रिलायंस कम्युनिकेशंस ने 9 सर्किलों में 800 मेगाहट्र्ज बैंड में स्पेक्ट्रम आवंटन में आरकाम से आरजेआईएल की ओर बदलाव के लिए करार पर दस्तखत किए हैं। 
iii.इसके अलावा दोनों कंपनियां 17 सर्किलों में 800 मेगाहट्र्ज बैंड में स्पेक्ट्रम साझा करेंगी।

8.इवान पोपोव ने दिल्ली इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट ख़िताब जीता
i.इवान पोपोव ने यूक्रेन के ग्रैंडमास्टर वलेरी नेवेरोव को हराकर खेले गये 14 वें पार्श्वनाथ दिल्ली इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट का ख़िताब जीता है|
ii.12 लाख 50 हज़ार इनामी राशि वाले इस ख़िताब में जारी फाइनल रैंकिंग में पोपोव को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ लेकिन ख़िताब पर नेवेरोव ने कब्जा किया| भारतीय खिलाडी एम आर ललित बाबू ने आखिरी दौर में यूक्रेन के यूरी सोलोडोव्निशको को हराकर चौथा और कुल छठा स्थान हासिल किया है|
iii.सायंतन दास सातवें और वैभव सूरी नौवें स्थान पर रहे| इसके अतिरिक्त सायंतन दास ने यूक्रेन के विताली बर्नाडस्काय को हराकर ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया|

प्रिय पाठकों,
61वें ब्रिटेनिया फिल्मफेयर अवार्ड का एलान हो चूका है| जो विद्यार्थी IBPS PO के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह मनोरंजन श्रेणी का एक अहम विषय हो सकता है| नीचे पुरुस्कार विजेता की सूची दी गयी है सभी अध्ययन करें|  


अभिनेत्री मौसमी चटर्जी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया है|
कार्यकरण का आयोजन शुक्रवार को मुंबई के सरदार वल्लभभाई स्टेडियम में हुआ| 



सर्वश्रेष्ठ फिल्म-बाजीराव मस्तानी
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता -रणवीर सिंह-बाजीराव मस्तानी
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-दीपिका पादुकोण-पीकू
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक-संजय लीला भंसाली-बाजीराव मस्तानी
सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक च्वॉइस)- पीकू
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक च्वॉइस)-अमिताभ बच्चन-पीकू
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक च्वॉइस)-कंगना रनौत -तनु वेड्स मनु रिटर्नस
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता-अनिल कपूर-दिल धड़कने दो
सर्वश्रेष्ठ सहायक –अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा-बाजीराव मस्तानी
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक-नीरज घेवन-मसान
सर्वश्रेष्ठ कहानी-विजयेंद्र प्रसाद-बजरंगी भाईजान
सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले-जूही चतुर्वेदी-पीकू
सर्वश्रेष्ठ संगीत -अंकित तिवारी और मीत ब्रदर्स- रॉय
सर्वश्रेष्ठ गीत-इरशाद कामिल-‘अगर तुम साथ हो’, फिल्म-तमाशा
सर्वश्रेष्ठ गायक -अरिजित सिंह-‘सूरज डूबा है’, फिल्म रॉय
सर्वश्रेष्ठ गायिका -श्रेया घोषाल-‘दिवानी मस्तानी’ फिल्म- बाजीराव मस्तानी
सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर-अनुपम रॉय-पीकू
सर्वश्रेष्ठ एक्शन-शाम कौशल-बाजीराव मस्तानी
बेस्ट साउंड डिजायन-साजित कोइरी-तलवार
बेस्ट कॉस्ट्यूम-अंजू मोदी और मैक्सिमा बसु-बाजीराव मस्तानी
बेस्ट प्रोडक्शन डिजायन-सुजीत सावंत, श्रीराम अयंगर और सलोनी धतरक -बाजीराव मस्तानी
बेस्ट कोरियोग्राफी-पंडित बिरजू महाराज-‘मोहे रंग दो लाल’ , बाजीराव मस्तानी
बेस्ट सिनेमेट्रोग्राफी-मनु आनंद-‘दम लगा के हईशा’
बेस्ट वीएफएक्स-प्राण स्टूडियो-बॉम्बे वेलवेट
आर डी बर्मन अवार्ड-अरमान मलिक
बेस्ट डेब्यू मेल-सूरज पांचलो-हीरो 
बेस्ट डेब्यू फीमेल-भूमि पेडणेकर-दम लगा के हईशा

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...