अमेरिकी न्याय विभाग ने डॉएचे बैंक पर लगाया जुर्माना
अमेरिकी न्याय विभाग ने डॉएचे बैंक पर 93,611 करोड़ रु. (14 बिलियन डॉलर) का
जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना मॉर्गेज आधारित सिक्योरिटीज़ को गलत ढंग से
बेचने के मामले की जांच के निपटान के लिए लगाया गया है। प्रमुख बैंकों का
भ्रष्टाचार ही 2008 के वित्तीय संकट की अहम वजह बताया गया था। यह फैसला
लीमन ब्रदर्स के दिवालिया होने के 8 वर्ष पूरे होने पर आया है।
रहाणे और रोहित हुए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित
क्रिकेट खिलाड़ियों अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा को अर्जुन पुरस्कार से
सम्मानित किया गया है| खेल मंत्री विजय गोयल द्वारा रहाणे और शर्मा को
क्रमश: 2016 और 2015 के अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया| रहाणे और
रोहित को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये भारतीय टीम
में चुना गया है जो 22 सितंबर से शुरू हो रही है। अर्जुन पुरस्कार भारत
में खिलाड़ियों को दिये जाने वाला एक अहम पुरस्कार है, जो भारत सरकार
द्वारा खेल के क्षेत्र मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये प्रतिवर्ष दिया जाता
है।
आल इंडिया रेडियो ने शुरू की बलूच मल्टी मीडिया वेबसाइट और मोबाइल एप्प

‘नमामि गंगे’ के लिए जल संसाधन मंत्रालय और कृषि मंत्रालय के बीच समझौता

नौसेना ने किया मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत 'मोरमुगाओ' का आरम्भ

‘डायना गुजराती’ को अमेरिका में संघीय जज के लिए नामित किया गया

भारतीय मूल के दिनेश भराड़िया ‘यंग स्कॉलर अवार्ड’ से सम्मानित
मेसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ता दिनेश भराड़िया को
अमेरिका में प्रतिष्ठित यंग स्कॉलर अवार्ड से सम्मानित किया गया है| भारतीय
मूल के दिनेश भराड़िया को यह पुरस्कार अमेरिका की मारकोनी सोसायटी की ओर से
रेडियो तरंगों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया| भराड़िया
ने अपनी डुप्लेक्स रेडियो तकनीक में एक ही फ्रिक्वेंसी बैंड पर भेजा और
उसे प्राप्त भी किया| वैज्ञानिकों को अब तक मानना था कि रेडियो तरंगों को
एक ही फ्रिक्वेंसी बैंड पर भेजना और प्राप्त करना संभव नहीं है|
अतुल कुमार गोयल बने यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के कार्यकारी निदेशक
इलाहबाद बैंक के जनरल मेनेजर अतुल कुमार गोयल ने यूनियन बैंक ऑफ़
इंडिया(UBI) में कार्यकारी निदेशक (ED) के रूप में पदभार संभाल लिया है|
केंद्र सरकार ने श्री गोयल को 15 सितम्बर की अधिसूचना के अंतर्गत नियुक्त
किया है| उनका कार्यकाल 3 वर्ष का होगा|
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, भारत के सार्वजानिक क्षेत्र के बड़े बैंकों में से एक है|
No comments:
Post a Comment