Tuesday 18 August 2015

RRB के लिए पाठ्क्रम (Syllabus)
प्रिय पाठक,
हम यहां इस पोस्ट के माध्यम से आपको IBPS RRB 2015 के लिए पाठ्यक्रम (Syllabus) उपलब्ध करवा रहें हैं जो आगामी परीक्षा की तैयारी कराने में आपकी सहायता करेगा| नीचे परीक्षा में आने वाले संभावित विषयों या श्रेणी और उनकी संख्या के बारे में बताया गया है:-


Sl. No.
Topics
No. Of Questions
1.
अपठित  गद्यांश
10
2.
त्रुटी वाक्य चयन
5
3.
वाक्य सुधार
5
4.
रिक्त स्थान की पूर्ति
5
5.
अनुच्छेद विन्यास (Para-Jumble)
5
6.
गद्यांश में रिक्त स्थान की पूर्ति
10

1.अपठित  गद्यांश - इस श्रेणी में एक 300-350 शब्दों का एक गद्यांश दिया जायेगा जिसमें कम से कम 10 प्रश्न उस गद्यांश से सम्बंधित होंगे| यह गद्यांश किसी भी विषय पर हो सकता है जैसे: आर्थिक, बैंकिंग, जलवायु, कोई समसामायिक विषय पर चर्चा आदि, तो आप इस श्रेणी में किसी कहानी के होने की अपेक्षा न करते हुए अपनी तैयारी को अधिक मजबूत कर लें| इसके लिए आप सम्पादकीय पढ़ें, समाचार पत्रों को ध्यान पूर्वक पढ़ें|

2.त्रुटि वाक्य चयन:-इसमें एक वाक्य लिखा होगा जो पढ़ने में बिल्कुल सही प्रतीत होगा परन्तु उसमें कहीं व्याकरण या वर्तनी सम्बन्धी त्रुटि होगी जिसे आपको पहचानना होगा|

उदहारण:-मंहगाई विरोधी (1)/आन्दोलन में (2)/ हज़ारों लोग (3) शामिल हुआ थे| (4)/ त्रुटिरहित (5)

उत्तर -4 (चूँकि लोग बहुचन है तो हुआ के स्थान पर हुए शब्द का प्रयोग किया जाना चाहिए था)

3.वाक्य सुधार:- इस श्रेणी में एक वाक्य दिया जाता है जिसमें कुछ वाक्यों को मोटे अक्षरों में दिया गया होगा और उसके नीचे पांच विकल्प दिए गए होंगे जिसमें आपको एक विकल्प को चयनित कर उस मोटे अक्षरों के स्थान पर इस तरह से स्थापित करना होगा की उस वाक्य का पूरा अर्थ निकलकर आए और वही विकल्प उसका उत्तर होगा|

उदहारण:-ब्राजील के टेलीविजन उद्योग के कामकाज के आंकड़ें भारत के मुकाबले दोगुने है|
(1)राजस्व
(2)वर्चस्व
(3)घनत्व
(4)राजकाज
(5)संशोधन आवश्यक नहीं

उत्तर-1 (क्योंकि यहां पर बात आंकड़ों की हो रही है)

4.रिक्त स्थान की पूर्ति:-इस श्रेणी में एक वाक्य दिया जाएगा जिसमें एक स्थान छूटा होगा और उसके नीचे 5 विकल्प दिए होंगे जिसमें आपको सभी विकल्प को चुनकर उस रिक्त स्थान के स्थान पर रखना होगा और वाक्य का अर्थ उस विकल्प को रखते ही बन जायेगा| वही आपका उत्तर होगा|

उदहारण:-स्वाधीन भारत में हिंदी की ____की ओर धयन दें तो हम पाते हैं कि ऐसे व्यक्ति जो हिंदी बोलना जानते हैं, वे भी अंग्रेजी में बोलकर अपने मिथ्याभिमान का प्रदर्शन करते हैं|
(1)रचना
(2)व्यापकता
(3)दुर्दशा
(4)प्रचार
(5)भाषा

5.अनुच्छेद विन्यास:-इस श्रेणी में एक गद्यांश होगा जिसमें विकल्पों के रूप में वाक्यों को उलट-फेर करके संयोजित किया गया होगा आपको  उन्हें क्रम में लगाकर पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देना होगा|

6.गद्यांश रिक्त पूर्ति:- इस श्रेणी में एक परिच्छेद दिया जायेगा जिसमें संख्याओं सहित रिक्त स्थान दिए जायेंगे और अंत में 5 विकल्प दिए जायेंगे जिसमें आपको सही विकल्प चुन कर परिच्छेद को पूरा करना होगा|

अन्य विषय :-
इनके अलावा कुछ और विषय या श्रेणियां भी हैं जो पूर्व परीक्षा में आयीं हैं, वह निम्न प्रकार से हैं:-

1.वर्तनी शुद्धिकरण:-इस श्रेणी में 5 विकल्प होंगे जिसमें आपको वर्तनी से सम्बंधित सभी विकल्प का चयन करना होगा |
उदहारण:-
(1)गुरूत्वाकर्षण
(2)गुमटी
(3)छूटना
(4)नाड़ी
(5)यक्षिणी

उत्तर-1 (गुरुत्वाकर्षण)

2.अनेक के लिए एक शब्द:-इस श्रेणी में एक वाक्य दिया जायेगा जिसका एक शब्द में अर्थ बताया जा सकता है| इसमें आपको पांच विकल्प दिए जायेंगे उसमें से एक का चयन कर अनेक के लिए एक शब्द चुनना होगा|

उदहारण:-
खाद्य सामग्री जो यात्रा के समय राह में उपभोग के लिए राखी जाती है:-
(1)  स्वल्पाहार
(2)पाथेय
(3)उपाहार
(4)पथ्य
(5)इनमें से कोई नहीं

3.समानार्थक/विपरीतार्थक:-इस श्रेणी में एक शब्द दिया जायेगा जिसके नीचे पांच विकल्प होंगे जो उस शब्द के पर्यायवाची होंगे या विपरीतार्थक होंगे, यह प्रश्न पर निर्भर होगा, तो आपको पहले प्रश्न को उचित रूप से पढ़ना होगा|

उदहारण:-परोक्ष
(1)सम्मुख
(2)रुक्ष
(3)परुष
(4)अप्रत्यक्ष
(5) मनसा

No comments:

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...