Sunday 26 July 2015

1.डब्ल्यूटीओ ने आईटी उत्पादों पर सीमा शुल्क कम करने के समझौते को मंजूरी प्रदान की
i.विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के सदस्यों ने 200 से अधिक उत्पादों को शून्य टैरिफ और शुल्क मुक्त व्यापार की सूची में शामिल करने वाले प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है|
ii.नए समझौते के अनुसार लगभग 1000 ट्रिलियन डॉलर के उत्पादों पर सीमा शुल्क कम किया जाएगा जो की वैश्विक स्तर पर लोहा, इस्पात, कपड़ा और वस्त्र के संयुक्त व्यापार के बराबर है|


iii.इस समझौते का उद्देश्य 18 वर्ष पुराने सूचना प्रौद्योगिकी समझौते में परिवर्तन करना था| इस समझौते के तहत कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, वीडियो गेम कॉन्सोल, प्रिंटरों के इंक कार्टरिज, जीपीएस उपकरण, एमआरआई मशीन जैसे चिकित्सा उपकरण तथा सेमीकंडक्टर आदि को शामिल किया गया है|
iv.इस समझौते से वीडियो गेम और चिकित्सा उपकरणों के उत्पादकों को काफी बढ़ावा मिलेगा. इनमें जेनरल इलेक्ट्रिक, इंटेल कॉर्पोरेशन, टेक्सास इंस्ट्रमेंट्स और माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन के उत्पाद शामिल हैं|

2.अजय माथुर टीईआरआई के महानिदेशक नियुक्त किए गए
i.अजय माथुर को ऊर्जा और संसाधन संस्थान(टीईआरआई) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है| वह आरके पचौरी का स्थान लेंगे जिन्हें सहकर्मी के साथ यौन शोषण के आरोप में पद से हटा दिया गया है|
ii.वर्तमान में अजय माथुर केंद्र सरकार के अधीन आने वाली संस्था ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) के महानिदेशक है|
iii.टीईआरआई एक गैर लाभ अनुसंधान संस्थान है जो ऊर्जा, पर्यावरण और सतत विकास के क्षेत्र में अनुसंधान करती है|

3.हेलेना न्ड्यूम और जॉर्ज सैम्पायो को प्रथम नेल्सन मंडेला रोहिल्हाला पुरस्कार से सम्मानित किया गया
i.नामीबिया की हेलेना न्ड्यूम और पुर्तगाल के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज सैम्पायो को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रथम नेल्सन मंडेला रोहिल्हाला पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|
ii.हेलेना न्ड्यूम एक महिला नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं उन्हें यह पुरस्कार नामीबिया और विकासशील देशों में अंधेपन और आंख से संबंधित बीमारियों के इलाज के क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रदान किया गया है|
iii.हेलेना न्ड्यूम के अतिरिक्त यह पुरस्कार पुर्तगाल के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज सैम्पायो को भी प्रदान किया गया, जिन्होंने पुर्तगाल में लोकतंत्र की बहाली के लिए आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी| वह वर्ष 1996 से 2006 तक पुर्तगाल के राष्ट्रपति थे और वह वर्ष 1989 से 1995 तक लिस्बन के मेयर भी रहे|

4.हिग्स बोसोन के जनक पीटर हिग्स ‘कोपले मेडल’ से सम्मानित
i.गॉड पार्टिकल (हिग्स बोसोन) की खोज करने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता पीटर हिग्स (86 वर्ष) को विज्ञान जगत के सबसे पुराने रॉयल सोसाइटी के ‘कोपले मेडल’ (Copley Medal) से  पुरस्कृत किया गया| इसके साथ ही हिग्स, चार्ल्स डार्विन और आइंस्टीन जैसे महानतम वैज्ञानिकों की श्रेणी में शामिल हो गए हैं|
ii. ‘कोपले मेडल’ से संबंधित मुख्य तथ्य:
•    वैज्ञानिक शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रॉयल सोसाइटी की ओर से ‘कोपले मेडल’ दिया जाता ह|
•    रॉयल सोसाइटी की ओर से वर्ष 1731 में पहला कोपले मेडल प्रदान किया गया था| इसके 170 वर्षो के बाद पहला नोबेल पुरस्कार दिया गया था|

5.रिलायंस ग्रुप एवं औगुर ओवरसीज़ ऑपरेशन्स के मध्य ऐयरोस्टेट्स तथा एयरशिप निर्माण हेतु समझौता
i.अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली इकाई रिलायंस अनमैन्ड सिस्टम्स ने भारत में ऐयरोस्टेट्स तथा एयरशिप निर्माण हेतु सिंगापुर के औगुर ओवरसीज़ ऑपरेशन्स के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए|
ii.समझौता ज्ञापन के अनुसार, दोनों ग्रुप नागरिक और सैन्य सामग्री का निर्माण करने के लिए मेक इन इंडिया साझेदारी के तहत भारत में नई प्रौद्योगिकियों पर सहयोग करेंगे|
iii.दोनों कंपनियों ने रिलायंस के साथ 51 प्रतिशत हिस्सेदारी सहित एक संयुक्त उद्यम बनाने पर भी सहमति प्रकट की|
iv.संयुक्त उद्यम ऐयरोस्टेट्स तथा एयरशिप के विकास, उत्पादन, बिक्री, संशोधन और बाज़ार में उतारने के लिए मिलकर कार्य करेंगे|

6.केंद्र सरकार ने अखिल भारतीय खेल परिषद का गठन किया
i.केंद्र सरकार ने अखिल भारतीय खेल परिषद का गठन किया| यह परिषद युवा मामले और खेल मंत्रालय के सलाहकार निकाय रूप में कार्य करेगी| परिषद द्वारा की गई सलाह पर सरकार  विचार करेगी लेकिन सरकार के लिए उसे मानना अनिवार्य और बाध्यकारी नहीं होगा|
ii.परिषद देश में खेल को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, सेमिनार और संगोष्ठियों आदि का आयोजन कर सकेगी|
iii.मंत्री पद के स्तर का व्यक्ति परिषद का अध्यक्ष होगा और चार संसद सदस्य, खेल हस्तियां, कोच, खेल विशेषज्ञ, खेल प्रशासक, भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक, नाडा के महानिदेशक, एलएनआईपीई के कुलपति, खेल मंत्रालय के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल महासंघों, भारतीय ओलंपिक संघ, कॉर्पोरेट निकायों और गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि परिषद के सदस्य होंगे|
iv.देश में खेल को बढ़ावा देने और खेल के विकास से संबंधित मामलों पर विचार के लिए परिषद की समय-समय पर एक तिमाही में कम से कम एक बार बैठक होगी|

1 comment:

Dhami Sir said...

कुशवाहा साहब बाक़ी सब मस्त हैं बस background colour काला ना होता तो ज्यादा बेहतर होता अगर सम्भव हो तो जरूर सोचियेगा।

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...