Monday 26 October 2015

1.दूरदर्शन सबसे ज्यादा देखा जाने वाला हिंदी चैनल बना
i.सार्वजनिक प्रसारक दूरदर्शन ने दावा किया है कि अगर हर चैनल पर दर्शकों के खर्च किए गए समय का आकलन किया जाए तो दूरदर्शन सबसे ज्यादा देखे जाने वाला हिंदी चैनल है| ब्रॉडकास्ट ऑडियेंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) ने अखिल भारतीय दर्शक डाटा जारी किया है जिसमें यह ‘ऐतिहासिक विकास’ हुआ है|

ii.दूरदर्शन के अनुसार 'बीएआरसी रेटिंग के अंतर्गत वर्ष 2015 के 41वें सप्ताह में नेटवर्क के मुख्य चैनल डीडी नेशनल पर हार दर्शक ने औसतन 51 मिनट का समय व्यतीत किया है जो हिंदी जीईसी (सामान्य मनोरंजन चैनेल) में सर्वाधिक है|
iii.अखिल भारतीय और सिग्नल के सभी मोड का प्रतिनिधित्व करने वाले कुल 15.35 करोड़ टीवी परिवारों में से 7.75 करोड़ शहरी टीवी परिवार हैं जबकि 7.6 करोड़ ग्रामीण टीवी परिवार हैं|
2.रेल मंत्रालय ने भ्रष्टाचार के खिलाफ विजीथॉन का आयोजन किया
i.केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मुंबई में विजीथॉन का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया है| इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोगों में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरुकता फैलाना था| 
ii.विभिन्न स्कूलों के बच्चे, जनसाधारण, बैंक के उपभोक्ता एवं कर्मचारी इस दौरान मौजूद थे तथा उन्होंने इस दौड़ में बढ़-चढ़ कर भाग लिया| इन सभी लोगों को एक मंच पर लाकर उन्हें भ्रष्टाचार के विरुद्ध खड़ा किया गया है|
iii. विजीथॉन यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध आयोजित की गयी एक मैराथन रेस है|
iv.यह दौड़ सतर्कता जागरूकता सप्ताह (26 अक्टूबर 2015 से 31 अक्टूबर 2015) के दौरान आयोजित की गयी है| केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशों के अनुसार सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन वर्ष 2000 से प्रतिवर्ष किया जा रहा है|
3.मुंबई और गोवा के बीच देश की पहली एसी डबल डेकर शताब्दी ट्रेन चलाने की योजना
i.रेल मंत्रालय ने मुंबई और गोवा के बीच देश की पहली एसी डबल डेकर शताब्दी ट्रेन चलाने की योजना तैयार की है| रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने इसकी जानकारी दी है| प्रस्तावित एसी डबल डेकर शताब्दी ट्रेन चलाने का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है|
ii.पहली डबल डेकर एसी ट्रेन हावड़ा एवं धनबाद के बीच अक्टूबर 2011 में शुरू की गई थी| इसके बाद यह सेवा कई शहरों के बीच शुरू हुई, जिनमें अहमदाबाद-मुंबई, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-जयपुर एवं दिल्ली-लखनऊ के बीच ऐसी ट्रेनें चल रही हैं. एसी डबल डेकर ट्रेनों में आधुनिक सुविधाएं होती हैं तथा इसमें करीब 1500 यात्रियों के बैठने की सुविधा होती है|
4.एनडीआरएफ ने आपदाओं से निपटने हेतु 30 सार्वजनिक उपक्रमों के साथ समझौता किया
i.राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने सार्वजनिक क्षेत्र के 30 उपक्रमों के साथ समझौता किया है| इस समझौते का उद्देश्य मानव निर्मित अथवा प्राकृतिक आपदाओं का प्रभावी ढंग से सामना करना है|
ii.इस संबंध में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल एवं ओएनजीसी, गेल, एयर इंडिया, खनन और शिपिंग तथा भारी उद्योग क्षेत्र के उपक्रमों के बीच बैठक आयोजित की गयी जिसमें इन उपक्रमों के 40 वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे|
iii.एनडीआरएफ ने इन उपक्रमों के अधिकारियों से कहा कि परमाणु, जैविक अथवा रासायनिक आपदा की स्थिति में अपने कौशल मोड्यूल का विकास करके लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है तथा इस संबंध में प्रशिक्षण भी दिया जायेगा|
iv.इस समय एनडीआरएफ ने भारत में आपदाओं से निपटने हेतु 11 स्थानों पर अपना कार्य बल तैनात किया है| इन स्थानों में बठिंडा (पंजाब), ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश), वड़ोदरा (गुजरात), पुणे (महाराष्ट्र), नागपुर (महाराष्ट्र), आराकोनम (तमिलनाडु), विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मुंडाली (उड़ीसा) कोलकाता (पश्चिम बंगाल), गुवाहाटी (असम) तथा पटना (बिहार) शामिल हैं|
5.जीएसटी के अंतर्गत ऐल्कॉहॉल और तंबाकू पर 'अनिष्ट कर' लगाया जायेगा
i.अक्टूबर 2015 के चौथे सप्ताह में अनिष्ट कर चर्चा में रहा क्योंकि केंद्र सरकार ने गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) में एक नया प्रावधान जोड़ा जिसके अंतर्गत जो कंपनियां ऐल्कॉहॉल (शराब) और तंबाकू जैसी नुकसानदेह वस्तुएं बनाती हैं उन्हें अतिरिक्त अनिष्ट कर देना होगा| 
ii.सरकार ने जीएसटी को 1 अप्रैल 2016 से लागू करने के लिए कहा है| जीएसटी द्वारा देश भर में एक समान अप्रत्यक्ष टैक्स व्यवस्था होगी| वित्त मंत्रालय के अनुसार, जीएसटी में ऐल्कॉहॉल और तंबाकू जैसे उद्योगों के लिए अतिरिक्त कर लगाने का प्रावधान किया गया है|
iii.यह उन वस्तुओं पर लगाया जाता है जो समाज के नजरिए से हानिकारक या स्वास्थ्य के हिसाब से नुकसानदेह मानी जाती हैं|
6.विश्व पोलियो दिवस 
i.पोलियो के मामले भले ही तीन वर्षों से भारत में न देखे गए हों, लेकिन खतरा अभी भी बरक़रार है|
ii.24 अक्टूबर विश्व पोलियो दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस दिवस का ध्येय है पोलियो जैसी बीमारी के विषय में लोगों में जागरूकता फैलाना है|
iii.पोलियो एक संक्रामक बीमारी है, जो पूरे शरीर को प्रभावित कर देती हैं और यह बीमारी बच्चों में अधिक होती है| 
7.हॉलीवुड की "फेरी" मौरीन ओहरा का निधन
i."मिरेकल ऑन 34थ स्ट्रीट", "द क्वाइट मैन" और "द पैरेंट ट्रैप" जैसी अमेरिकी फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं आयरलैंड की अभिनेत्री मौरीन ओहरा नहीं रहीं। वह 95 साल की थीं। 
ii.वह हॉलीवुड के स्वर्णिम युग की जीवित बची अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्हें अकसर "फेरी" कहकर पुकारा जाता है और उन्होंने "हाउ ग्रीन वाज माय वैली" और "अवर मैन इन हवाना" जैसी फिल्मों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 
iii.मौरीन का अभिनय करियर अभिनेता चाल्र्स लॉटन की बदौलत शुरू हुआ। चाल्र्स ने मौरीन का एक स्क्रीन टेस्ट देखा था और उसके बाद उन्होंने व उनके साथी एरिक पोमेर ने अपनी कंपनी मायफ्लोवर फिल्म्स के लिए उनके साथ सात साल का एक करार किया था। 
iv.मौरीन को 2014 में एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर एंड आर्ट साइंसेज ने गवर्नर्स अवाड्र्स में ऑनरेरी ऑस्कर से सम्मानित किया गया। मौरीन की आत्मकथा "टिस हरसेल्फ" 2004 में प्रकाशित हुई थी।
8.जाने माने बंगाली अभिनेता पीजूष गांगुली का निधन
i.गाली फिल्म, टीवी और रंगमंच अभिनेता पीजूष गांगुली का शनिवार को तड़के शहर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह गत मंगलवार को सड़क हादसे में जख्मी हो गए थे। वह 50 वर्ष के थे।   
ii.गांगुली ने अपना करियर एक रंगमंच अभिनेता के तौर पर शुरू किया था और बाद में वह टीवी तथा फिल्मों में काम करने लगे थे। उन्होंने अर्पणा सेन की 'गायनार बक्शा', 'कौशिक गांगुली की लैपटॉप' सहित कई प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया।
9.लुईस हैमिल्टन ने तीसरी बार फार्मूला वन विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता
i.मर्सिडीज ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने टेक्सास के ऑस्टिन में अमेरिकी ग्रां प्री का फॉर्मूला वन खिताब जीता है| इसके साथ ही लुईस हैमिल्टन ने तीसरी बार फार्मूला वन विश्व चैंपियनशिप का खिताब भी जीत लिया|
ii.जर्मनी के निको रोसबर्ग दूसरे स्थान पर, जबकि फेरारी ड्राइवर सेबेस्टियन वेट्टल (जर्मनी) तीसरे स्थान पर रहे|
iii.टोरो रोस्सो के डच ड्राइवर मैक्स वर्सटेपन चौथे और फोर्स इंडिया के सर्जियो पेरेज पांचवें स्थान पर रहे| इसके अलावा टोरो रोस्सो के कालरेस सेंज छठे, मैकलारेन के जेंसन बटन सातवें और लोटस के पास्टर मालडोनाडो आठवें स्थान पर रहे| यह 2015 सत्र में हैमिल्टन की 10वीं जीत थी| 
10.दिल्ली के अभिषेक ने दिलाया वर्ल्ड कप फाइनल में ऐतिहासिक रजत
i.दिल्ली के अभिषेक वर्मा ने भारत को आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में ऐतिहासिक रजत पदक दिलाया। अभिषेक ने कंपाउंड वर्ग में रजत पदक हासिल किया।
ii.एशियाई खेलों में व्यक्तिगत रजत पदक जीतने वाले 26 वर्षीय वर्मा ने सेमीफाइनल में मैक्सिको के मारियो कार्डोसो के खिलाफ परफेक्ट 150 का स्कोर किया था लेकिन स्वर्ण पदक के लिए हुए मुकाबले में वह दिमिर से 143-145 से हार गए।
iii.अभिषेक ने 150-142 से जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में शानदार जीत के बाद वर्मा ने पहले राउंड में अच्छा प्रदर्शन किया और एक अंक की बढ़त बना ली थी लेकिन अगले चार राउंड में उनका मुकाबला बेहद कड़ा हुआ। दूसरे सेट में वर्मा के निशाने कुछ भटके जिसके कारण प्रतिद्वंद्वी दिमिर 57-56 से बढ़त पर आ गए|

No comments:

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...