Wednesday 30 March 2016

1.5 अप्रैल को स्टैंड अप इंडिया स्कीम का शुभारंभ करेंगे पीएम
i.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अप्रैल को स्टैंड अप इंडिया पहल का उद्घाटन करेंगे| इस योजना का मकसद अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति और महिलाओं को सस्ता कर्ज देकर उनमें उद्यमशीलता और रोजगार की ललक को प्रोत्साहन देना है| प्रधानमंत्री नोएडा में आयोजित कार्यक्रम में इस योजना का शुभारंभ करेंगे|
ii.मोदी की अध्यक्षता में जनवरी में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में स्टैंड अप इंडिया योजना को मंजूरी दी गई थी| यह योजना अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा महिला उद्यमियों को सस्ता कर्ज उपलब्ध कराने के बारे में है| योजना का क्रियान्वयन 1.25 लाख बैंक शाखाओं के जरिए किया जाएगा| इसमें बैंक सबसे आसान ब्याज दर पर कर्ज देंगे|
iii.योजना के तहत निजी क्षेत्र सहित सभी बैंकों की शाखाएं कम से कम एक अनुसूचित जाति-जनजाति तथा एक महिला उद्यमी को 10 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये तक का कर्ज सुलभ कराएंगी|
2.अंबेडकर की जन्मस्थली से होगा ‘ग्रामोदय से भारत उदय अभियान’ का आगाज
i.14 अप्रैल, 2016 को डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर की 125वीं जयंती से आरंभ कर 24 अप्रैल 2016 को पंचायती राज दिवस को समापन करते हुए, केंद्र सरकार राज्‍यों और पंचायतों के सहयोग से, ‘ग्रामोदय से भारत उदय अभियान’ का आयोजन करेगी। 
ii.अभियान का लक्ष्‍य समस्‍त गांवों में पंचायती राज व्‍यवस्‍था को सुदृढ़ करके, सामाजिक सद्भाव बढ़ाने, ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने, किसानों की प्रगति और गरीब लोगों की जीविका के लिए राष्‍ट्रव्‍यापी प्रयास करना है। 
iii.14 अप्रैल, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ. अंबेडकर की जन्मस्थली मध्‍य प्रदेश के इंदौर शहर से सटे कस्बे मऊ से ग्राम उदय से भारत उदय अभियान का शुभारंभ करेंगे। 24 अप्रैल, 2016 को प्रधानमंत्री जमशेदपुर से देश की सभी ग्राम सभाओं को संबोधित करेंगे, जिसे देश के सभी गांवों में लाइव टेलेकास्‍ट और एयर किया जायेगा, जहां ग्रामीण एकत्रित होकर प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुन सकेंगें।
3.आगरा की पल्लवी का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज
i.पल्लवी ने 18,774 फुट ऊंचाई तक मोटरबाइक ले जाने वाली देश की पहली महिला बन गई है, उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज किया गया है। मुश्किल रास्तों पर हौसले की बाइकिंग से उन्होंने उपलब्धि हासिल की है। उन्हें बाइक चलाने का जुनून है। बाइक भी वह अकेले चलाती हैं, इससे पहले उनके नाम सबसे ऊंची लेह लद्दाख के काक संगला की पहाड़ियों तक पहुंचने का रिकॉर्ड दर्ज है। 
ii.आगरा के सिकंदरा के हरीश नगर की पल्लवी फौजदार ने एक इतिहास रचा है। आगरा का नाम पूरे देश और दुनिया में एक नए रिकॉर्ड के साथ जाना जायेगा। शहर के लोग पल्लवी का इंतजार कर रहे हैं। वह दिल्ली में अपने पति एयरफोर्स ऑफिसर परीक्षित और दो बच्चों के साथ रह रही हैं। 
iii.पल्लवी ने 20 सितंबर 2015 को दिल्ली के इंडिया गेट से एवंजर बाइक से राइड शुरू की थी। वहां से बद्रीनाथ से एक किलोमीटर आगे माना गांव पहुंचीं। यह देश का आखिरी गांव है। माना गांव से भी 55 किलोमीटर आगे माना पास पड़ता है, यहां पूरा कच्चा रास्ता है, पल्लवी ने यह दूरी छह घंटे में तय की। वे दुर्गम रास्ते पर अपनी बाइक से चलती रही और उपलब्धि हासिल कर ली। 
iv.सबसे ऊंची लेह लद्दाख के काक संगला की पहाड़ियों तक पहुंची और 24 सितंबर को माना पास में दस्तक दी। 27 सितंबर को वापस दिल्ली लौटीं। 
4.राकेश मोहन होंगे नेस्ले इंडिया के निदेशक मंडल में शामिल
i.नेस्ले इंडिया ने भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर, राकेश मोहन उसके निदेशक मंडल में स्वतंत्रत निदेशक के रूप में शामिल होंगे। कंपनी ने एक बयान में कहा कि मोहन नेस्ले इंडिया के बोर्ड में स्वतंत्र गैरकार्यकारी निदेशक के बतौर एक मई 2016 से शामिल होंगे।
ii.इससे पूर्व वह नेस्ले इंडिया के बोर्ड में अप्रैल 2010 से अक्टूबर 2012 तक थे लेकिन अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में कार्यकारी निदेशक के बतौर नियुक्ति के बाद उन्हें यह पद छोडऩा पड़ा था। मोहन ने नवंबर 2015 में आईएमएफ में अपने तीन साल के कार्यकाल को पूरा किया।
iii.इससे पूर्व वह वर्ष 2002 से अक्टूबर 2004 के बीच और जुलाई 2005 से जून 2009 के मध्य रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर पद पर रहे। मोहन वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामला विभाग में अक्टूबर 2004 से जुलाई 2005 के बीच सचिव रहे थे।
5.एनीथिंग बट खामोश, भारती एस प्रधान द्वारा लिखित शत्रुघ्न सिन्हा की जीवनी
i.पुस्तक एनीथिंग बट खामोश: शत्रुघ्न सिन्हा की जीवनी मार्च 2016 के अंतिम सप्ताह में चर्चा में रही. इसके लेखक भारती एस प्रधान हैं| इस पुस्तक में अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पटना से फिल्म इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया (एफटीआईआई) तक की यात्रा एवं मुंबई में उनका संघर्ष विस्तार से बताया गया है|
ii.प्रधान द्वारा लिखित इस पुस्तक में सिन्हा की राजनैतिक यात्रा के बारे में भी प्रकाश डाला गया है| वर्ष 2003 में शत्रुघ्न सिन्हा बतौर अभिनेता केंद्रीय मंत्री बनने वाले पहले व्यक्ति बने|
iii.उन्होंने एनडीए के कार्यकाल के दौरान दो पद संभाले - स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (जनवरी 2003 से मई 2004) तथा जहाजरानी मंत्रालय (अगस्त 2004)|
6.रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने ‘रक्षा प्रदर्शनी 2016’ का उद्घाटन किया
i.रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने गोवा में ‘रक्षा प्रदर्शनी 2016’ (डेफएक्सपो इंडिया) का उद्घाटन किया है|
ii.थल, नौ व आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर प्रति दो वर्ष में आयोजित की जाने वाली भारतीय रक्षा प्रदर्शनी ‘डेफएक्सपो इंडिया’ का यह 9वां संस्करण है| 
iii.चार दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का आयोजन रक्षा मंत्रालय के डिफेंस एक्जिबिशन ऑर्गनाइजेशन ऑफ डिफेंस प्रोडक्शन द्वारा किया जाता है|
7.गुजरात भारत का पहला जैव कृषि विश्वविद्यालय स्थापित करेगा
i.गुजरात सरकार ने भारत का पहला जैव कृषि विश्वविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया है| इसकी घोषणा गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने की और उन्होंने किसानो से जैविक खेती को अपनाने का भी आह्वान किया है|
ii.जैविक खेती की ओर अपनी प्रतिबधता दिखाते हुए, गुजरात सरकार ने वार्षिक बजट 2016-17 में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 10 करोड़ रुपये का कोष आवंटन किया है|
iii.विश्वविद्यालय का स्थान अभी तय किया जाना है, लेकिन इसके गांधीनगर जिले में कृषि कामधेनु विश्वविद्यालय के पास चुने जाने की संभावना है| गुजरात जैविक खेती के लिए उत्तम है क्योकि गुजरात के कृषि का एक बड़ा हिस्सा वर्षा आधारित है|
9.भारत फीफा अंडर-17 विश्वकप फुटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा  
i.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में फुटबाल के आधारभूत ढांचे का विकास करने और इस खेल को गांव-गांव, गली-गली तक पहुंचाने के सरकार के प्रयासों की बात की है| अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि भारत फीफा अंडर-17 विश्वकप फुटबॉल प्रतियोगिता की अगले साल मेजबानी करेगा|
ii.आकाशवाणी पर प्रसारित कार्यक्रम में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने इस बात पर दुख व्यक्त किया कि पिछले कुछ दशकों में भारत फीफा फुटबॉल रैंकिंग में काफी निचले पायदान पर चला गया है, जबकि 1951, 1962 एशियाई खेलों में भारत ने स्वर्ण पदक जीता था और 1956 ओलंपिक खेल में भारत चौथे स्थान पर रहा था|
iii.मोदी ने कहा कि अंडर-17 विश्वकप एक ऐसा अवसर है जो इस एक साल के अंदर चारों तरफ नौजवानों में फुटबाल के लिए एक नया जोश, नया उत्साह भर देगा| इस मेजबानी का एक फायदा तो यह है ही कि हमारे यहां फुटबाल का आधारभूत ढांचा तैयार होगा| खेल के लिए जो आवश्यक सुविधाएं हैं उस पर ध्यान जाएगा| 
10.सेर्गेय कार्जाकिन ने विश्व कैंडिडेट शतरंज टूर्नामेंट-2016 जीता
i.रूस के ग्रैंडमास्टर सेर्गेय कार्जाकिन ने मास्को में आयोजित फीडे विश्व कैंडिडेट शतरंज टूर्नामेंट का ख़िताब जीता है|
ii.फाइनल राउंड (14वां) में रूसी ग्रैंडमास्टर ने अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारुअना को हराया|
iii.कार्जाकिन का अगला मुकाबला विश्व चैंपियन, नार्वे के ग्रैंडमास्टर मैग्नस कार्लसन से होगा| यह मुकाबला नवम्बर 2016 में अमेरिका में आयोजित किया जायेगा|

No comments:

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...