Saturday 26 March 2016


1.नासा ने शनि ग्रह के सबसे बड़े चांद टाइटन की सबसे ऊंची चोटी की खोज की
i.अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह के सबसे बड़े चांद टाइटन की सबसे ऊंची चोटी की खोज की है| इसकी ऊंचाई 3,337 मीटर है| इसका पता नासा के कैसिनी अभियान के दौरान लगा|
ii.वैज्ञानिकों के अनुसार यह सबसे ऊंची चोटी तीन पहाड़ी रेखाओं के समूह के बीच दिखाई दी है| इस समूह को मिथरिम मोंटेस कहा जाता है| टाइटन की ज्यादातर ऊंची चोटियों को उसकी भूमध्य रेखा के नजदीक देखा गया|
iii.नासा की सर्वोच्च चोटियों की ऊंचाई 3,000 मीटर के करीब हैं| चोटियों के अध्ययन में कैसिनी के राडार से प्राप्त तस्वीरों और अन्य आंकड़ों को शामिल किया गया|
iv.यह राडार टाइटन के धुंधले वातावरण के पार स्पष्ट तस्वीरें खींचने में सक्षम है| 

2.फॉर्च्यून मैगजीन ने दुनिया भर के 50 महान नेताओं की सूची जारी की
i.प्रतिष्ठि‍त बिजनेस मैगजीन 'फॉर्च्यून' ने दुनिया भर के 50 महान नेताओं की सूची जारी की है| इस सूची में अमेजॉन के जेफ बेजोस शीर्ष स्थान पर है, जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवला को भी इस सूची में स्थान दिया गया|
ii.बेजोस वर्ष 2015 की सूची में भी शीर्ष पर थे| वह पोप फ्रांसिस के साथ लगातार तीसरी बार सूची में शामिल हुए| पोप फ्रांसिस चौथे स्थान पर और एप्पल के सीईओ टिम कुक पांचवें स्थान पर हैं| 
iii.बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सूची में 10वें स्थान पर हैं| इस सूची में जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल दूसरे स्थान पर, म्यामांर की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू ची तीसरे स्थान पर, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री स्कॉट केली और रूसी अंतरिक्षयात्री मिखाइल कोर्नीएन्को 22वें स्थान पर, आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टीन लगार्ड 36वें स्थान पर, बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की सह अध्यक्ष और सीईओ मेलिंडा गेट्स तथा सुजैन डेस्मंड हेलमान 41वें स्थान पर, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडियो 48वें स्थान पर और भूटान के प्रधानमंत्री सेरिंग तोबगे 50वें स्थान पर हैं|

3.हॉलीवुड के हास्य अभिनेता गैरी शंद्लिंग का निधन
i.प्रख्यात हास्य अभिनेता, लेखक और निर्माता गैरी शंद्लिंग का सांता मोनिका में निधन हो गया है| वे 62 वर्ष के थे|
ii.वे तमाशा के लिए जाने जाते थे, जिनमे से ‘इट्स गैरी शंद्लिंग शो’ और ‘द लैरी सैंडर्स शो’ विश्व प्रसिद्ध है|
iii.उन्होंने जॉनी कार्सन अभिनीत ‘द टुनाइट शो’ की मेजबानी और 1986 में अपना खुद का सिटकॉम ‘इट्स गैरी शंद्लिंग शो’ बनाया| यह शो जो को गैरी ने एलन ज्वेइबेल के साथ मिल कर बनाया था, चार एमी पुरस्कार के लिए नामांकित किये गये थे और वर्ष 1990 तक यह शो चला|
iv.उन्होंने आयरन मैन 2, कैप्टेन अमेरिका: द विंटर सोल्जर, डॉ डू लिटिल, जूलैंडर और ओवर द हेज  जैसी फिल्मों में अभिनय किये| उन्होंने लोकप्रिय ग्रैमी पुरस्कार की मेजबानी 1990, 1991, 1993 और 1994 में की और एमी पुरस्कार की मेजबानी 2000 और 2004 में किया|

4.रिन्युएबल एनर्जी पर निवेश करने वाले टॉप 10 देशों में शामिल भारत-चीन
i.भारत और चीन रिन्युएबल एनर्जी पर निवेश के मामले में 2015 में विकासशील देशों की अगुआई कर रहे हैं। यूएन के सहयोग से बनी एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा तब हुआ, जब विकासशील देशों ने सोलर, विंड और अन्य रिन्युएबल क्षमता बढ़ाने पर निवेश के अमीर देशों को पीछे छोड़ दिया है।
ii.यूएन इन्वॉयर्नमेंट प्रोग्राम की ‘ग्लोबल ट्रेंड्स इन रिन्युएबल एनर्जी इन्वेस्टमेंट 2016’ रिपोर्ट के मुताबिक चीन, भारत और ब्राजील सहित विकासशील देशों ने 2014 की तुलना में 2015 में 19 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 156 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जाहिर की। वहीं विकसित देशों का निवेश 2015 में 8 फीसदी घटकर 130 अरब डॉलर रह गया।
iii.विकासशील देशों के इस रिकॉर्ड निवेश में चीन की हिस्सेदारी खासी ज्यादा रही है, जिसने 17 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 102 अरब डॉलर के निवेश का वादा किया, जो वैश्विक निवेश का लगभग एक तिहाई है।
iv.भारत भी रिन्युएबल एनर्जी पर निवेश करने वाले टॉप 10 देशों की लिस्ट में शामिल है। भारत ने 22 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 10.2 अरब डॉलर के निवेश का वादा किया है|

5.चीनी करंसी से मजबूत भारतीय रुपए की स्थिति, एशियाई मार्केट में 4th पोजिशन
i.ग्‍लोबल इकोनॉमी में अनिश्चितता के बावजूद चालू फाइनेंशियल ईयर 2015-16 में रुपए की स्थिति अन्य एशियाई करंसी के मुकाबले मजबूत है। रुपए के मुकाबले चीनी करंसी की स्थिति खराब रही है| इससे फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रिजर्व बैंक और वित्त मंत्रालय के मैनेजमेंट की बेहतर इमेज बनी है। भारतीय रुपए को एशियाई मार्केट में चौथा स्‍थान मिला है। 
ii.इंडोनेशिया का रुपया, जापानी येन और सिंगापुर का डॉलर एशियाई की टॉप 3 करंसी में शामिल हैं। इसके बाद रुपया चौथे स्थान पर रहा।  
iii.ब्‍लूमबर्ग के अनुसार, रुपए को प्रतिस्पर्धी बनाए रखना का सारा क्रेडिट आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन को जाता है। राजन ने अनिश्चितता के दौर में भी मजबूत स्थिति कायम रखी।

6.हॉलैंड के प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी जोहान क्रूफ का निधन
i.हॉलैंड के प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी जोहान क्रूफ का बार्सिलोना में निधन हो गया है| वे 68 वर्ष के थे|
ii.क्रूफ की गिनती फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में होती है| जोहान क्रूफ ने 1974 में हॉलैंड को फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंचाया था|
iii.एक खिलाड़ी के तौर पर क्रूफ ने 520 मैचों में कुल 392 गोल किए| एक कोच के तौर पर भी वह काफी सफल रहे| उनकी देखरेख में टीमों ने 387 मैचों में से 242 मैच जीते और 70 मैच हारे जबकि 75 मैच बराबरी पर समाप्त हुए|

No comments:

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...