Friday 11 December 2015

1.नमामि गंगे परियोजना हेतु जल संसाधन मंत्रालय ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के साथ समझौता किया
i.नमामि गंगे परियोजना की सफलता हेतु जल संसाधन मंत्रालय ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के साथ एक समझौता किया है| गंगा नदी को अविरल एवं स्वच्छ बनाने हेतु केंद्र सरकार द्वारा नमामि गंगे परियोजना शुरू की गई है|

ii.केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरोद्धार मंत्री उमा भारती ने नमामि गंगे कार्यक्रम की सफलता के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय के साथ दीर्घकालिक सहयोग हेतु समझौता किया है| जिसके तहत नमामि गंगे कार्यक्रम में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका सुनिश्चित की जा सके|
iii.इसमें मुख्य रूप से ग्रामीण स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट का पुनर्उपयोग, गंगा पर केन्द्रित करते हुए पर्यावरण पर व्यस्क शिक्षा, सर्वाधिक प्रदूषित उपनदियों, रामगंगा, काली और यमुना के लिए खासतौर पर विकास परियोजनाएं, ई-प्रभा और जनभागीदारी का निर्धारण शामिल है|
2.जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल बनीं टाइम 'पर्सन ऑफ द ईयर’
i.टाइम मैगजीन ने वर्ष 2015 के दिसम्बर माह में जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल को 'पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना है|
ii.उन्हें यह सम्मान यूरोप में विषम परिस्थितियों में उनके द्वारा प्रदान किए गए सराहनीय नेतृत्व के लिए दिया गया है| वर्ष 1927 के बाद से मर्केल चौथी बार इस सम्मान से सम्मानित की गई हैं|
iii.यह सम्मान प्रत्येक वर्ष उन लोगों को दिया जाता है जो वर्ष में अत्याधिक चर्चा(सकरात्मक और नकारात्मक) में रहें हो|
3.विश्वभर में मानवाधिकार दिवस मनाया गया
i.10 दिसंबर 2015 को विश्वभर में मानवाधिकार दिवस मनाया गया| इसका उद्देश्य मानवाधिकारों के दो पहलुओं का प्रसार करना था इसमें आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों पर अंतर्राष्ट्रीय निगरानी (आईसीईएससीआर) एवं नागरिक और राजनीतिक अधिकारों पर अंतर्राष्ट्रीय निगरानी (आईसीसीपीआर) शामिल हैं|
ii.इस दिवस के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने हमारे अधिकार, हमारी स्वतंत्रता नामक अभियान आरंभ किया जिसका उद्देश्य विश्व भर में नागरिकों के अधिकारों के लिए उन्हें जाग्रत करना है|
4.ब्रिटेन में दो भारतीयों ने जीता क्वीन यंग लीडर्स अवार्ड
i.ब्रिटेन में दो भारतीयों ने क्वीन यंग लीडर्स अवार्ड जीता है| यह पुरस्कार उन्हें दूसरों की जिंदगी में बदलाव और अपने समुदाय में स्थायी परिवर्तन लाने के लिए दिया गया है|
ii.ब्रिटेन में 60 लोगों को वर्ष 2016 के क्वीन यंग लीडर अवार्ड के लिए चुना गया हैं| अवार्ड जीतने वालों में 21 वर्षीय कार्तिक साहनी और 28 वर्षीया नेहा स्वैन भारतीय हैं| 
iii.अगले वर्ष जून में बकिंघम पैलेस में ब्रिटेन की महारानी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगी|
5.मेक्सिको ने विश्व के पहले डेंगू टीके को मंजूरी प्रदान की
i.उत्तरी अमेरिकी देश, मेक्सिको ने विश्व के पहले डेंगू के टीके को मंजूरी प्रदान कर दी है| इस टीके को फ़्रांस के दवा निर्माता समूह सनोफी के टीका निर्माण विभाग ‘सनोफी पाश्चर’ ने विकसित किया है|
ii.कम्पनी द्वारा विकसित यह टीका सिर्फ 9 से 45 वर्ष के आयु समूह के लिए ही है|
iii.देश की चिकित्सा सुरक्षा एजेंसी ने इस टीके के विश्व के 29000 लोगों पर किए गए सफल परीक्षण की पुष्टि की है|
iv.यह टीका साधारण डेंगू से बचाव में 60.5 प्रतिशत और डेंगू के गंभीर मामलों से बचाव में 93.2 प्रतिशत कामयाब है|
6.चार भारतीय शिक्षक ‘वैश्विक शिक्षक पुरस्कार 2016’ के लिए मनोनीत
i.चार भारतीय शिक्षकों को ‘शिक्षण के लिए नोबेल पुरस्कार’ कहे जाने वाले वार्की जीईएमएस फाउन्डेशन ग्लोबल टीचर प्राइज़ 2016 के लिए मनोनीत किया गया है|
ii.इन चार भारतीय शिक्षकों को विश्व के 148 देशों के 8000 मनोनयन में से अंतिम 50 में जगह मिली है|
iii.इन शिक्षकों में दो शिक्षक मुंबई, 1 शिक्षक दिल्ली और एक बंगलुरु के हैं|
iv.विजेता को पुरस्कार के रूप में 1 मिलियन यूएस डॉलर की राशि प्रदान की जाएगी|
मनोनीत किए गए चार भारतीय शिक्षक 
  • रॉबिन चौरसिया - गैर-लाभकारी संगठन क्रांति के संस्थापक हैं जो मुंबई के रेड लाइट क्षेत्रों की लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित है|  
  • धवल बाठिया, मुंबई
  • सांथी कारामचेती – ईडी वेंचर, बेंगलुरु 
  • रश्मि कथूरिया – कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल, दिल्ली 

7.11वें यूआईसी वैश्विक सुरक्षा सम्मेलन का नई दिल्ली में शुभारंभ
i.रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने नई दिल्ली में दो दिवसीय 11वें यूआईसी वैश्विक सुरक्षा सम्मेलन का शुभारंभ किया है| 
ii.इस सम्मेलन का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय रेलवे संघ (यूआईसी- जिसका मुख्यालय पेरिस में है) के सहयोग से भारतीय रेल सुरक्षा निदेशालय के द्वारा किया जा रहा है| 
iii.इस सम्मेलन का शीर्षक ‘रेल प्रणालियों, अभियानों और व्यवसायिक गतिविधियों की सुरक्षा’ है|
8.वर्ष 2016 को इंग्लैंड-भारत शिक्षा अनुसंधान एवं नवाचार वर्ष के रूप में लॉन्च किया गया
i.भारत और इंग्लैंड ने एक संयुक्त कार्यक्रम आरंभ किया जिसका नाम है, 2016: को इंग्लैंड-भारत शिक्षा अनुसंधान एवं नवाचार वर्ष|
ii.इसका आरंभ इंग्लैंड के राज्य, व्यापार नवाचार और कौशल सचिव साजिद जाविद एवं भारत की मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा किया गया|
iii.इसके अंतर्गत इंग्लैंड के अकादमीशियन भारत में ग्लोबल इनिशिएटीव ऑफ़ अकादमिक नेटवर्क्स प्रोग्राम के तहत भारत आ सकेंगे|
iv.इसके अतिरिक्त साजिद जाविद ने चेवनिंग गुरुकुल फैलोशिप कार्यक्रम के 20वें वर्ष के आरम्भ किये जाने की भी घोषणा की|

9.महेला जयवर्धने एमसीसी के मानद आजीवन सदस्य के रूप में चयनित
i.मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी महेला जयवर्धने को मानद आजीवन सदस्यता से सम्मानित किया है|
ii.महेला जयवर्धने इस क्लब में शामिल होने वाले श्रीलंका के 14वें खिलाड़ी हैं| इस सूची में कुमार संगकारा, मुथैया मुरलीधरन और चमिंडा वास जैसे श्रीलंकाई खिलाडी पहले से शामिल हैं|
iii.अपने 18 वर्षों के कैरियर में जयवर्धने ने 49.84 की औसत से 149 टेस्ट मैच खेले और 11814 रन स्कोर किए|

No comments:

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...