Tuesday 3 November 2015

1.भारत भर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया
i.सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर 2015 को भारत भर में राष्ट्रीय एकता दिवस के मनाया गया है| सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140 वीं जयंती के इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में राजपथ पर ‘एकता के लिए दौड़’ को हरी झंडी दिखाई|

ii.इसके अलावा, इस दिन पर सभी मंत्रालयों और सरकार के विभागों और सभी राज्य सरकारों और सभी केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों ने समाज में सभी वर्गों के लोगों को शामिल करने हेतु राष्ट्रीय एकता के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया है|
iii.राष्ट्रीय एकता दिवस विभिन्न राज्यों में मनाया गया| मेघालय के राज्यपाल वी षण्मुगनाथन ने शिलांग में स्टेट सेंट्रल लाइब्रेरी से ‘एकता के लिए दौड़’ हरी झंडी दिखाई| मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिला प्रशासन द्वारा आयोजित दौड़ में छात्रों सहित एक हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया|
2.राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक के पद पर शरद कुमार की नियुक्ति को मंजूरी
i.केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक के पद पर शरद कुमार की नियुक्ति को अपनी मंजूरी दी गई है| वे वर्ष 1979 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के हरियाणा कैडर के अधिकारी हैं|
ii.शरद कुमार की नियुक्ति अनुबंध के आधार पर पुनर्नियोजन के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक के पद पर की गई है| यह नियुक्तिट 31 अक्टूबर  2015 को सेवानिवृत्ति की तारीख से परे एक वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए मान्यए होगी|
3.आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड में नामित
i.केंद्र सरकार ने आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के केंद्रीय निदेशक मंडल में नामित किया है|
ii.शक्तिकांत दास तमिलनाडु कैडर के 1980 बैच के आईएएस अधिकारी हैं| उनका नामांकन 30 अक्टूबर 2015 से शुरु हो गया और अगले आदेश तक प्रभावी है|
iii.भारतीय रिजर्व बैंक के मामलें केंद्रीय निदेशक बोर्ड (सीबीडी) द्वारा संचालित होते हैं जो अपने सामान्य अधीक्षण और दिशा के लिए भी जिम्मेदार होते हैं|
भारतीय रिजर्व बैंक के सीबीडी में 21 सदस्य हैं| इसमें गवर्नर, 4 उपगवर्नर और 2 वित्त मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल होते हैं| 4 निदेशक भारतीय रिजर्व बैंक के स्थानीय बोर्डों से होते हैं, जिनका मुख्यालय मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और नई दिल्ली में स्थित है|
4.ब्रिक्स देशों ने बहुपक्षीय विज्ञान परियोजनाओं के समर्थन के लिए मास्को घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए
i.ब्रिक्स देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ने परस्पर सहमति वाले क्षेत्रों में बहुपक्षीय अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) परियोजनाओं के समर्थन के लिए संसाधनों के सह-निवेश हेतु मास्को घोषणा पर हस्ताक्षर किए हैं|
ii.केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधि‍मंडल ने मॉस्को में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के लिए आयोजित ब्रिक्स मंत्रियों की तीसरी बैठक में इस आशय के एक संयुक्त घोषणापत्र पर हस्ता‍क्षर किए, जिसे ‘मॉस्को घोषणापत्र’ नाम दिया गया है|
iii.यह घोषणापत्र साझा वैश्विक और क्षेत्रीय सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों के समाधान और विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार (एसटीआई) के रूप में इस तरह के संचालकों के उपयोग में ब्रिक्स की साझेदारी को दर्शाता है|
5.जॉन पोंबे मगुफूली ने तंजानिया का राष्ट्रपति चुनाव जीता
i.सत्तारूढ़ चामा चा मपिंदुजीस पार्टी के उम्मीदवार जॉन पोंबे मगुफूली ने तंजानिया का राष्ट्रपति चुनाव जीता है|
ii.राष्ट्रीय चुनाव आयोग (एनईसी) के अनुसार जॉन ने 58.46 प्रतिशत मतों के के साथ चुनाव में जीत प्राप्त की| मगुफूली के करीबी प्रतिद्वंद्वी चदेमा पार्टी के एडवर्ड लोवेसा को कुल 39.9 प्रतिशत वोट मिले| लोवेसा तंजानिया के पूर्व प्रधानमंत्री है|
6.महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में जागरूकता फैलाने हेतु पहल शुरू की
i.केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (बीबीबीपी) योजना के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक नई पहल शुरू की है|
ii.यह पहल सेल्टिक मोबाइल मीडिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी में शुरू की गई है|
iii.इस अभियान का उद्देश्य भारत में एक अनुमान के अनुसार 100 मिलियन मोबाइल उपयोगकर्ताओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना योजना के बारे में जागरूक करना है|
7.रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने 12000 करोड़ रुपए के रक्षा प्रस्तावों को मंजूरी दी
i.रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने 12000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के नए सैन्य आधुनिकीकरण के प्रस्तावों को मंजूरी दी है| 
ii.इस प्रस्ताव में दो पिनाका मिसाइल रेजीमेंट और 149 स्पेशल टैंक (बीएमपी) की खरीदी शामिल है|
iii.इसके अलावा, वायुसेना के ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट (IL-76) और फ्यूल टैंकर एयरक्राफ्टस (IL-78) के अपग्रेडेशन को भी मंजूरी दी गई है|
8.एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने सीआरएम सेवा प्रदाता फर्म पावर प्रोजेक्टस का अधिग्रहण किया
i.वैश्विक आईटी सेवा कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने लगभग 299 करोड़ रुपए के लिए उत्तरी अमेरिका की माइक्रोसॉफ्ट डायनेमिक्स सीआरएम प्रदाता फर्म पावर प्रोजेक्टस का अधिग्रहण किया है|
ii.इस अधिग्रहण से ग्राहकों को प्रौद्योगिकी परिदृश्य में परिवर्तनकारी कार्यक्रमों और जटिल आवेदन प्रबंधन में सहायता प्राप्त होगी|
iii.इसकी स्थापना 1993 में की गयी थी| इसका मुख्य उद्देश्य माइक्रोसॉफ्ट डायनेमिक्स ग्राहक संसाधन प्रबंधन (सीआरएम) के लिए शत प्रतिशत, सेवा सहायता, शिक्षा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है|
iv.इस कंपनी ने वर्ष 2015 में क्लाउड कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट पार्टनर ऑफ़ द इयर तथा 2012 में माइक्रोसॉफ्ट डायनेमिक्स सीआरएम पार्टनर ऑफ़ द इयर का पुरस्कार जीता था|

No comments:

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...