Thursday 21 April 2016

1.विश्व विरासत दिवस 18 अप्रैल 
i.आज विश्व विरासत दिवस है। अपनी धरोहरों की सुरक्षा के उद्देश्य से मनाए जाने वाले इस दिवस पर नईदुनिया छायाकार ने मांडू के जहाज महल पर रात के नजारे को विशेष कैमरे में कैद किया।
ii.हमारा उद्देश्य यही है कि हम अपनी धरोहरों की परवाह करें, उन्हें सहेजें। इस तरह फोटो खींचने को स्टार ट्रायल कहा जाता है। 
iii.इस नजारे को कैमरे में कैद करने के लिए हमारे फोटोग्राफर चेतन सोनी को तीन से चार घंटे लगे। इस दौरान 100 फोटो कैप्चर किए गए और इसके बाद फोटोशॉप में मर्ज किया गया। इसके बाद यह फोटो तैयार हुआ।
iv.विश्व विरासत दिवस को यूनेस्को ने वर्ष 1983 में मान्यता दी थी। संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को ने हमारे पूर्वजों की दी हुई विरासत को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से ही विश्व विरासत दिवस मनाने का निर्णय लिया था। पहला विश्व विरासत दिवस 1982 में ट्यूनीशिया में मनाया गया था।
2.आईजीआई एयरपोर्ट पर प्रदर्शित होगा दुनिया का सबसे बड़ा चरखा 
i.इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल 3 पर दुनिया का सबसे बड़ा लकड़ी का चरखा स्थापित किया जाएगा। अहमदाबाद में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग केवीआईसी की एक इकाई ने यह चरखा तैयार किया है जो प्रदर्शन के लिए भेजे जाने को तैयार है।
ii.उच्च गुणवत्ता की टीक की लकड़ी से बना यह चार टन का चरखे 50 साल से अधिक समय तक चलने का अनुमान है। इस चरखे को करीब 26 कर्मचारियों और बढ़इयों ने 40 दिनों में तैयार किया है।
iii.केवीआईसी ने एक बयान में कहा, ‘यह केवीआईसी चेयरमैन वी$के. सक्सेना की पहल का नतीजा है जिन्होंने हवाईअड्डे के जरिए दुनिया को भारत के अहिंसा के प्रतीक को दिखाने के लिए दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विश्व का सबसे बड़ा चरखा स्थापित करने का निर्णय किया। इस हवाईअड्डे पर रोजाना करीब ढाई लाख लोग आते-जाते हैं।’
iv.लकड़ी का यह चरखा बनाने का आर्डर गुजरात की राजधानी में महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम के निकट स्थित केवीआईसी की इकाई प्रयोग समिति को दिया गया और यह चरखा दिल्ली भेजे जाने के लिए तैयार है। 
3.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय कृषि बाजार का उद्घाटन किया
i.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के लिए e-NAM, राष्ट्रीय कृषि बाजार का ई– ट्रेडिंग मंच की शुरुआत की है| इसे बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर शुरु किया गया| 
ii.यह पहल पारदर्शिता को बढ़ावा देगा जिससे किसानों को फायदा होगा| आरंभिक चरण में 8 राज्यों के 21 मंडी को e-NAM से जोड़ा गया है|
iii.सितंबर 2016 तक इसमें दो सौ मंडियों को शामिल कर लिया जाएगा और मार्च 2018 तक शामिल मंडियों की संख्या पांच सौ पच्चासी हो जाएगी| 
iv.इसके साथ ही किसान इस पोर्टल का प्रयोग कर कृषि उत्पादों की ऑनलाइन खरीद– बिक्री कर सकेंगे|
4.गूगल ने भारतीय रेल की दूरसंचार इकाई रेलटेल के सहयोग से भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर मुफ्त वाई-फाई सेवा का शुभारम्भ किया
i.गूगल ने भारतीय रेल की दूरसंचार इकाई रेलटेल के सहयोग से भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर मुफ्त वाई-फाई सेवा का शुभारम्भ किया है|
ii.भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन गूगल-रेलटेल वाई-फाई परियोजना के तहत कवर किया गया दूसरा स्टेशन है| इससे पूर्व गूगल-रेलटेल द्वारा जनवरी 2016 में मुंबई सेंट्रल में इस परियोजना की शुरुआत की गयी थी|
iii.रेलवे स्टेशन पर गाडियों का इंतजार कर रहे यात्री इस सुविधा का इस्तेमाल कर अपने समय का सदुपयोग कर सकते हैं|
iv.भुवनेश्वर के अतिरिक्त यह सुविधा अन्य 10 स्टेशनों जिनमें जयपुर, पटना, रांची, एर्नाकुलम, इलाहाबाद, लखनऊ और गुवाहाटी शामिल है उपलब्ध करायी जाएगी|
5.गीता जोहरी गुजरात की पहली महिला डीजीपी नियुक्त
i.गुजरात सरकार ने गीता जोहरी को पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है| 1982 बैच की आईपीएस अधिकारी जोहरी को गुजरात की पहली महिला आईपीएस अधिकारी होने का भी गौरव प्राप्त है| अब वे गुजरात की डीजीपी बनने वाली पहली महिला भी बन गईं हैं|
ii.डीजीपी पीसी ठाकुर के प्रतिनियुक्ति पर नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड्स महानिदेशक के तौर पर केंद्र में स्थांतरित किए जाने के बाद जोहरी को इस पद पर पदोन्नत किया गया है| 
iii.इससे पहले 16 अप्रैल 2015 को उन्हें एडिशनल डीजीपी के रैंक से पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नत तो कर दिया गया था लेकिन वे 14 अप्रैल 2016 तक गुजरात राज्य पुलिस आवास निगम की प्रबंध निदेशक के पद पर काम कर रहीं थीं|
6.हीरो ग्रुप के सह-संस्थापक सत्यानंद मुंजाल का निधन
i.हीरो साइकिल ग्रुप के सह-संस्थापक, सत्यानंद मुंजाल का लुधियाना स्थित मॉडल टाउन में निधन हो गया है| वे 99 वर्ष के थे|
ii.उन्हें महात्मा सत्यानंद मुंजाल के नाम से भी जाना जाता था क्योंकि वे आर्य समाज से सम्बंधित विभिन्न सामजिक उत्थान कार्यो से जुड़े थे| 
iii.उन्होंने हीरो साइकिल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) के रूप में कार्य किया है|
iv.सत्यानंद मुंजाल परोपकारी कार्यों जैसे बहादुर चंद मुंजाल (बीसीएम) आर्य स्कूल, हीरो डीएमसी हृदय संस्थान, दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (डीएमसीएच) के लिए भी जाने जाते हैं|
7.प्रसिद्ध मालियन फोटोग्राफर मलिक सिदिबे का निधन
i.प्रसिद्ध मालियन फोटोग्राफर मलिक सिदिबे का निधन हो गया है| वे 80 वर्ष के थे|
ii.सिदिबे को उनके द्वारा 1960 से 70 के दशक में लिए गये मालियन लोगों के जीवन पर केन्द्रित ब्लैक एंड व्हाइट चित्रों के कारण जाना जाता है| आलोचकों का मानना है कि उनके द्वारा औपनिवेशिक काल के बाद माली लोगों की ली गयी तस्वीरों से इस पश्चिम अफ्रीकी देश को समझने में काफी सहायता हुई|
iii.उनके द्वारा ली गयी तस्वीरों को पूरे यूरोप एवं अमेरिका में प्रदर्शित किया जा चुका है|
iv.वर्ष 2007 में वे गोल्डन लायन लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले अफ्रीकन फोटोग्राफर बने|
8.राफेल नडाल ने गेल मोनफिल्स को हराकर मोंटे कार्लो मास्टर्स ख़िताब जीता
i.राफेल नडाल ने गेल मोनफिल्स को हराकर वर्ष 2016 का मोंटे कार्लो मास्टर्स ख़िताब जीता है|
ii.नडाल ने 100वां एटीपी मैच खेलते हुए 7-5 5-7 6-0 से फाइनल मुकाबला जीता है| यह उनका नौंवां ख़िताब है लेकिन 2012 के बाद पहला एटीपी ख़िताब है|
iii.राफेल नडाल ने 2005 से 2012 तक लगातार आठ बार यह ख़िताब जीता, ऐसा करने वाले वे एकमात्र खिलाड़ी हैं|
9.ऑस्ट्रेलिया ने सुल्तान अज़लान शाह हॉकी कप-2016 जीता
i.ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4-0 से हराकर 25वां सुल्तान अज़लान शाह कप जीता है| इसका आयोजन इपोह, मलेशिया में किया गया|
ii.ऑस्ट्रेलिया द्वारा यह ख़िताब नौंवीं बार जीता गया, इससे पहले उन्होंने वर्ष 2014 में यह ख़िताब जीता था|
iii.भारत ने अंतिम बार 2010 में यह ख़िताब जीता था, उस वर्ष भारत एवं दक्षिण कोरिया को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया|
iv.ऑस्ट्रेलिया की ओर से सेथॉमस क्रेग एवं गोह्देस ने दो-दो गोल किये. क्रेग ने 25वें एवं 35वें मिनट में गोल किये जबकि गोह्देस ने 43वें एवं 57वें मिनट में गोल किये| 
10.दीपा बनीं ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट
i.दीपा करमाकर ने इतिहास रच दिया, वह ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट बन गईं। दीपा ने यहां अंतिम क्वालीफाइंग और परीक्षण टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रियो ओलंपिक का टिकट कटाया।
ii.इस 22 वर्षीय जिमनास्ट ने कुल 52.698 अंक बनाकर अगस्त में होने वाले ओलंपिक की कलात्मक (आर्टिस्टिक) जिमनास्टिक्स में जगह बनाई। पहली भारतीय महिला के अलावा वह 52 साल लंबे अंतराल बाद खेलों के महासमर के लिए क्वालीफाइंग करने वाली पहली भारतीय जिमनास्ट भी हैं।
iii.देश को स्वंतत्रता मिलने के बाद 11 भारतीय पुरुष जिमनास्ट ने ओलंपिक में शिरकत की थी, जिसमें से दो ने 1952, तीन ने 1956 और छह ने 1964 में भाग लिया था। लेकिन वह ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट हैं।

No comments:

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...