Monday 11 April 2016

1.केंद्र ने उत्तर प्रदेश के सुखा क्षेत्र को देगा 1,303 करोड़ रुपए 
i.सूखे की विकट स्थिति से जूझ रहे यूपी के बुंदेलखंड क्षेत्र के किसानों को एनडीआरएफ के तहत सूखा राहत के रूप में 1,303 करोड़ रुपए की राशि मिलेगी, जबकि मनरेगा के तहत दिहाड़ी मजदूरी को बढ़ाकर 150 रुपए प्रति दिन कर दिया गया है। 
ii.प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा प्रदेश की स्थिति का जायजा लेने के बाद यह फैसला लिया गया। यह भी तय किया गया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को तेज किया जाएगा और इसका विस्तार सभी ब्लॉकों में किया जाएगा ताकि आय का वैकल्पिक स्रोत सृजित हो सके। 
iii.इसके अलावा बुंदेलखंड में विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं के तहत प्राथमिकता से पानी टंकियों के निर्माण, कुंआ खुदाई, खेतों में तालाबों का निर्माण आदि कराया जाएगा।
2.शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस सीसीटीवी निगरानी कैमरा से लैस भारत की पहली रेलगाड़ी बनी
i.रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने नई दिल्ली में रेल भवन परिसर से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए गाड़ी संख्या 12497/12498 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना का उद्घाटन किया है|
ii.इसके साथ ही शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस (नई दिल्ली - अमृतसर) भारत की पहली रेलगाड़ी बनी जो पूर्ण रूप से सीसीटीवी कैमरों से लैस है| शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस में सुरक्षा में सुधार की दिशा से सीसीटीवी निगरानी कैमरे लगाया गया है|
iii.भारतीय रेल गाड़ियों में सीसीटीवी कैमरा लगाना प्रौद्योगिकी दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम है| निगरानी प्रणाली मैसर्स ए पॉल इन्सट्रूमेंट कंपनी द्वारा 36.71 लाख रुपए की लागत से स्थापित की गयी है|
3.शरद अग्रवाल भारत में लेम्बोर्गिनी के संचालन हेतु प्रमुख नियुक्त
i.इतालवी लक्जरी स्पोर्ट्स कार निर्माता कम्पनी लेम्बोर्गिनी ने भारतीय कारोबार प्रमुख के रूप में ऑडी इंडिया के पूर्व कार्यकारी शरद अग्रवाल की नियुक्ति की घोषणा की है|
ii.शरद अग्रवाल लेम्बोर्गिनी के भारत प्रमुख के रूप में भारतीय उपमहाद्वीप में कंपनी के लिए सभी प्रकार की गतिविधियों के संचालन, बिक्री, विपणन, बिक्री और नेटवर्क विकास की जिम्मेदारियों का निर्वाह करेंगे|
iii.लेम्बोर्गिनी में नियुक्ति से पहले शरद अग्रवाल मई 2012 से भारत में कार निर्माता कंपनी ऑडी में कॉर्पोरेट, बिक्री, लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे| 2013 में वे फील्ड फोर्सेज के प्रमुख बन गए|
4.मुख्यमंत्री चौहान ने ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2016 का पोर्टल लांच किया
i.मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने नई दिल्ली में ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट से जुड़ी विभिन्न जानकारियों से सम्बंधित पोर्टल जारी किया है|
ii.पोर्टल में जीआईएस से जुड़ी विभिन्न जानकारी, निवेश और उद्योग लगाने के लिए दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गयी है| पोर्टल में यह भी बताया गया है कि निवेश के इच्छुक निवेशको किस क्षेत्र में निवेश करके लाभ हो सकता है|
iii.पोर्टल में मुलाकात का दिन निश्चित करने संबंधी जानकारी भी रहेगी| प्रत्येक निवेशक के लिए रिलेशनशिप मैनेजर को नियुक्त किये जाने की सुविधा भी पोर्टल के माध्यम से ली जा सकेगी|
यह पांचवीं ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट होगी|
5.संयुक्त राष्ट्र में पहली बार मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती
i.संयुक्त राष्ट्र में पहली बार 13 अप्रैल 2016 को भारतीय संविधान के रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी|
ii.अंबेडकर की 125वी जयंती न्यू यॉर्क-स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मनाई जाएगी|
iii.इसमें सतत विकास लक्ष्य (SDG) हासिल करने के लिए असमानताओं से लड़ने पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जाएगा| संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन कल्पना सरोज फाउंडेशन और फाउंडेशन फॉर ह्यूमन होराइजन के सहयोग से अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी|
iv.बाबासाहब आंबेडकर करोड़ों भारतीयों और दुनिया भर में समानता एवं सामाजिक न्याय के समर्थकों के लिए प्रेरणा हैं|
6.केरल के पुत्तिंगल मंदिर में हुई आगजनी की घटना में 110 लोगों की मृत्यु
i.केरल के कोल्लम जिले के परावूर में स्थित पुत्तिंगल देवी मंदिर में हुई आगजनी के हादसे में 110 लोगों की जल कर मृत्यु हो गयी जबकि 380 से अधिक घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया|
ii.राजधानी तिरुअनंतपुरम से 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मंदिर में यह हादसा सुबह 3.30 बजे मंदिर परिसर में आतिशबाजी के दौरान चिंगारी का पटाखों के गोदाम में गिरने के कारण हुआ| आग पर अब नियंत्रण पा लिया गया है|
iii.आपदा स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वे चुनाव आयोग से घायलों के उपचार हेतु आचार संहिता से छूट दिए जाने की मांग को स्वीकार करें|
iv.गृह राज्य मंत्री रमेश चेन्नीथला ने इस हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं. प्रशासन ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है जिसके लिए 0474-251-2344 नंबर निर्धारित किया गया है|
7.प्रियदर्शिनी चटर्जी एफबीबी मिस इंडिया वर्ल्ड-2016 चयनित
i.दिल्ली निवासी प्रियदर्शनी चटर्जी एफबीबी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड-2016 चुनी गयीं| फेमिना मिस इंडिया की यह 53वीं प्रतियोगिता मुंबई में आयोजित की गयी| उन्हें वर्ष 2015 की फेमिना मिस इंडिया अदिति आर्या द्वारा ताज पहनाया गया|
ii.बंगलौर निवासी सुश्रुती कृष्णा फेमिना मिस इंडिया सुपरनेशनल-2016 चयनित हुईं जबकि लखनऊ निवासी पंखुड़ी गिडवानी को फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल-2016 चयनित किया गया है|
iii.चटर्जी मिस वर्ल्ड-2016 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, कृष्णा मिस इंटरनेशनल-2016 जबकि गिडवानी मिस ग्रैंड इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी| इन विजेताओं को संजय दत्त एवं सानिया मिर्ज़ा एवं अन्य जजों के पैनल द्वारा चयनित किया गया|
8.विश्व व्यापार संगठन की रिपोर्ट मे 30 टॉप निर्यातकों में भारत 19वें स्थान पर
i.विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्टीओ) ने 9 अप्रैल 2016 को रिपोर्ट जारी किया जिसमे भारत वस्तुओं के निर्यात के मामले में विश्व के शीर्ष 30 देशों में 19वें पायदान पर है|
ii.सूची में चीन लगातार पहले पायदान पर बना हुआ है|
iii.टॉप आयातकों में भारत की रैंकिंग 2015 में एक पायदान खिसककर 13वें स्थान पर आ गयी जो इससे पिछले वर्ष में 12वें स्थान पर था| भारत का निर्यात पिछले साल 17.2% घटकर 267 अरब डॉलर रहा जबकि आयात 392 अरब डॉलर का रहा|
iv.वर्ष 2014 में देश का निर्यात और आयात क्रमश: 317 अरब डॉलर तथा 460 अरब डॉलर था| वाणिज्यिक सेवाओं की सूची में अमेरिका आयात एवं निर्यात दोनों मामलों में पहले पायदान पर है|
9.लावा के ब्रांड एंबेसडर बने एमएस धोनी
i.मोबाइल हैंडसेट कंपनी लावा इंटरनेशनल लिमिटेड ने भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। 
ii.लावा ने रविवार को यह घोषणा की। धोनी लावा के मल्टी-चैनल विज्ञापन अभियान के साथ-साथ ब्रांड से जुड़ी गतिविधियों का नया चेहरा होंगे। 
iii.इस गठजोड़ के माध्यम से लावा का लक्ष्य अपने ब्रांड की पहचान को भारतीय हैंडसेट उद्योग में सर्वाधिक विश्वसनीय बनाना है। 
10.वेई, इंतानोन ने नाम किया मलेशिया ओपन
i.दूसरी सीड मलेशिया के ली चोंग वेई और चौथी वरीयता प्राप्त रत्चानोक इंतानोन ने रविवार को मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के सिंगल्स खिताब जीत लिए हैं।
ii.टूर्नामेंट में पांचों खिताब अलग-अलग देशों के हिस्सों में गए। मलेशिया ने पुरुष सिंगल्स, थाईलैंड ने महिला सिंगल्स, कोरिया ने पुरुष डबल्स, चीन ने महिला डबल्स और इंडोनेशिया ने मिक्स्ड डबल्स के खिताब जीते।
iii.यहां विश्व के नंबर एक खिलाड़ी चीन के चेन लोंग और चौथे नंबर के ली चोंग वेई के बीच मुकाबला था। मलेशियाई खिलाड़ी ने टॉप सीड चेन लोंग को एकतरफा अंदाज में 42 मिनट में 21-13, 21-8 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। 
iv.चोंग वेई ने इसके साथ ही चेन लोंग के खिलाफ अपना करियर रिकार्ड 12-12 कर लिया। चोंग वेई ने इस तरह चेन लोंग से अपने पिछले 3 मुकाबले जीत लिए हैं।

No comments:

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...