Monday, 7 September 2015

1.बौद्धों की अध्यात्मिक राजधानी बनेगा बोधगया

i.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर पहुंचे। यहां पीएम ने पवित्र बोधि वृक्ष के नीचे कुछ वक्त बैठकर ध्यान भी किया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू-बौद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कुछ कट्टर लोग जबरन अपनी विचारधारा थोपते हैं। इससे अशांति फैलती है। 




ii.हिंदू-बौद्ध समाज टकराव का पक्षधर नहीं। दोनों शांति के रास्ते पर चलने की नसीहत देते हैं। ये दोनों दुनिया में शांति और सद्भाव का दर्शन फैलाते हैं। बोधगया मानवता के सेवा की भूमि है। यहां आकर बहुत खुशी हो रही है। नेहरू, वाजपेयी के बाद यहां आया हूं। 

iii.शिक्षक दिवस और जन्माष्टमी के दिन हुआ यह आयोजन और ज्यादा अहम हो गया है। आज हम भारत के सबसे बड़े टीचर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन मना रहे हैं। आज कृष्ण जन्माष्टमी भी है। भगवान कृष्ण और गौतम बुद्ध दोनों महान टीचर थे। कृष्ण और बुद्ध, दोनों ने सिद्धांतों को अहमियत दी।  

iv.भारत में सेक्युलर ढांचा डेवलप करने में बुद्ध की भूमिका। हम बोधगया को दुनिया में बौद्ध लोगों की अध्यात्मिक राजधानी बनाना चाहते हैं। पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

v.मोदी यहां तीन दिवसीय इंटरनेशल बुद्धिष्ट कॉन्क्लेव में हिस्सा लेने आए हैं। इस दौरान उनके साथ गृहराज्य मंत्री किरण रिजीजू भी मौजूद रहे। 



2.वन रैंक वन पेंशन स्‍कीम को मंजूरी

i.मोदी सरकार ने लंबी बातचीत के बाद शनिवार को आखिरकार वन रैंक वन पेंशन (OROP) स्‍कीम का ऐलान कर दिया। करीब 26 लाख रिटायर सर्विसमैन और 6 लाख से अधिक युद्ध विधवाओं को इस स्‍कीम का तत्‍काल लाभ मिलेगा। 

ii.इससे सरकारी खजाने पर करीब 8 से 10 हजार करोड़ रुपए का बोझ बढ़ेगा। वीआरएस लेने वाले फौजियों को इस स्‍कीम का लाभ नहीं मिलेगा। ओआरओपी स्‍कीम 1 जुलाई 2014 से प्रभावी मानी जाएगी। यह मामला 40 साल से लटका था।

iii.बिहार चुनाव से पहले ‘वन रैंक वन पेंशन’ स्‍कीम का ऐलान मोदी सरकार के लिए एक बड़ी राजनीतिक जीत मानी जा रही है। ओआरओपी की मांग को लेकर पूर्व सैन्‍यकर्मी 82 दिन से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे। 

iv.ओआरओपी स्‍कीम लागू होने से अलग-अलग समय पर रिटायर हुए एक ही रैंक के सैन्‍यकर्मियों की पेंशन के बीच का अंतर समाप्‍त हो जाएगा।



3.राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की स्मृति में 125 रुपये और 10 रुपये के दो स्मारक सिक्के जारी

i.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की स्मृति में 125 रुपये और 10 रुपये के दो स्मारक सिक्के जारी किए| 

ii.प्रधानमंत्री ने जोरावर हॉल, मानेकशॉ सेंटर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सिक्के जारी किए|

iii.इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस (5 सितंबर) की पूर्व संध्या पर केंद्रीय विद्यालय के छात्रों को भी संबोधित किया| भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. एस राधाकृष्णन का जन्म दिवस 5 सितंबर देश भर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है|



4.केंद्र सरकार ने ऑनलाइन जीआईएस उपकरण के रूप में भारतीय पवन संसाधन एटलस का शुभारंभ किया

i.केंद्र सरकार ने 100 मीटर के स्तर पर पवन संसाधन एटलस का शुभारंभ किया है| यह एटलस विधि निर्माताओं तथा राज्य सरकारों को टैरिफ निर्धारण, पारेषण, ग्रेड आवृत्ति सम्बन्धी दिक्कतों से निपटने में सहायता करेगी|

ii.इससे निवेशकों को भारत में निवेश करने से पहले बेहतर जानकारी भी प्राप्त हो सकेगी| भारतीय पवन संसाधन एटलस एक महत्वपूर्ण जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) साधन है जिससे क्षेत्रीय एवं स्थानीय पवन उर्जा की स्थिति का पता लगाया जा सकता है|

iii.इसमें पवन की वार्षिक गति की गणना, पवन ऊर्जा घनत्व और क्षमता व उपयोग को 2 मेगावाट टरबाइन द्वारा 100 मीटर की ऊंचाई पर नापा गया है| एटलस में लेयर्स अधिक रेसोल्यूशन्स की हैं तथा 500 मीटर के रेसोल्यूशन पर पूरे देश के लिए संयुक्त आवृत्ति टेबल लगायी गयी हैं|



5.IMF ने कहा ग्‍लोबल स्‍तर पर इंडियन इकोनॉमी बेहतर स्थिति में

i.चीनी अर्थव्यवस्था में मंदी से विश्व बाजार के प्रभावित होने की आशंका के बीच जी-20 के वित्त मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा कि भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के कुछ चमकदार स्थानों (वन ब्राइटनेस स्‍पॉट) में से एक है।

ii.आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड ने यह टिप्पणी जी20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैकों के गवर्नरों की बैठक में की। 

iii.बैठक में मौद्रिक नीति संबंधी अनिश्चितताओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में मौजूद अधिकारियों के अनुसार लेगार्ड ने कहा कि विकसित और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच, विकसित दुनिया में अधिकतर स्थानों पर समस्याएं हैं वहीं उभरती अर्थव्यवस्थाओं में, चीन में समस्याएं हैं। हालांकि वैसी बड़ी नहीं है, जैसा स्‍टॉक बाजार बना रहे हैं।



6.कैंसर से जूझ रहे म्यूजिक डायरेक्टर आदेश श्रीवास्तव नहीं रहे

i.कैंसर से जूझ रहे जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर आदेश श्रीवास्तव (49) की शुक्रवार देर रात मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया है। 

ii.उन्होंने रात 12.30 बजे के करीब अंतिम सांसें लीं। कैंसर से परेशान आदेश 44 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। 

iii.डॉक्टरों ने उन्हें कीमोथेरेपी देना रोक दिया था, क्योंकि उन पर इसका कोई असर नहीं हो रहा था। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे अंधेरी वेस्ट के ओशिवारा क्रीमेटोरियम में होगा।



7.बायोऊर्जा के लिए पैन आईआईटी सेंटर लांच

i.केंद्रीय विज्ञान एवं टेक्नोलाजी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) ने साइऐनोबैक्टीरियल जैव ईंधन टेक्नोलाजी, सूक्ष्म शैवाल से जैव ईंधन, लिंगो-लिग्नोसेलुलोलिक जैवभार से ईंधन तथा तकनीकी-आर्थिक तथा जीव चक्र विश्लेषण पर अनुसंधान लिए वर्चुअल सेंटर/ डीबीटी पैन सेंटर को औपचारिक रूप से लांच किया है|

ii.विज्ञान एवं टेक्नोलाजी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने पांच भारतीय प्रौद्योगिक संस्थानों (आईआईटी) – बॉम्बे, खड़गपुर ,गुवाहाटी, जोधपुर, तथा रुड़की में जैव ऊर्जा के लिए वर्चुअल सेंटर- डीबीटी पैन सेंटर लांच किया| सहयोगी अनुसंधान के लिए पहले वर्चुअल सेंटर से एडवांस जैव ईंधन टेक्नॉलोजी के विभिन्न विषयों में अनुसंधान को बल मिलेगा|

iii.एडवांस जैव ऊर्जा के लिए डीबीटी- आईओसी केन्द्र, फरीदाबाद, ऊर्जा जैव विज्ञान के लिए डीबीटी-आईसीटी सेन्टर, मुम्बई तथा एडवांस जैव ऊर्जा के लिए डीबीटी-आईसीजीईबी सेंटर, नई दिल्ली के अतिरिक्त यह डीबीटी द्वारा स्थापित चौथा जैव ऊर्जा केन्द्र है| अनवेषणकर्ताओं की भागीदारी की दृष्टि से यह केन्द्र चार जैव ऊर्जा केन्द्रों से बड़ा है|

v.इस केन्द्र का उद्देश्य भारत में जैव ऊर्जा उद्योग के साथ आपसी लाभ के संबंध को विकसित करना है. इस केन्द्र का मुख्य उद्देश्य जैव ईंधन के क्षेत्र में एडवांस टेक्नॉलाजी विकसित करना है, जिससे ऊर्जा संकट के सतत समाधान का मार्ग प्रशस्त हो|



8.झुंपा लाहिड़ी नेशनल ह्यूमैनिटीज़ मेडल से सम्मानित

i.पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित की भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिड़ी को वर्ष 2014 के प्रतिष्ठित नेशनल ह्यूमैनिटीज मेडल के लिए चुना गया|  झुंपा लाहिड़ी को सितंबर 2015 में व्हाइट हाउस में आयोजित एक समारोह में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा यह पदक प्रदान करेंगे|

ii.लाहिड़ी सहित 10 लोगो को यह पदक प्रदान किया जाएगा| अन्य 9 पुरस्कृत विजेता हैं:


  • एनी डिलर्ड, लेखक
  • एवरेट एल फ्लाई, वास्तुकार और परिरक्षक
  • रेबेका न्यूबर्गर गोल्डस्टीन, दार्शनिक और उपन्यासकार
  • एवलिन ब्रूक्स हिगिनबोथम, इतिहासकार
  • फेडवा मालती-डगलस, विद्वान
  • लैरी मेकमर्टरी, उपन्यासकार
  • विकी लिन रूज़, इतिहासकार
  • ऐलिस वाटर्स, लेखक और खाद्य कार्यकर्ता

Friday, 4 September 2015

1.केंद्र सरकार ने ईपीएस-95 में वर्ष 2015-16 के लिए 2000 करोड़ रूपए जारी किए 
i.केंद्र सरकार ने कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस-95) में योगदान स्वरुप वर्ष 2015-16 के लिए 2000 करोड़ रूपए जारी किये हैं|
ii.इसके अतिरिक्त 250 करोड़ रूपए की सहायता राशि भी दी गयी ताकि ईपीएस-95 के सभी उपभोक्ताओं को 1000 रूपए की पेंशन दी जा सके|

iii.यह अतिरिक्त सहायता राशि इसलिए भी आवश्यक थी क्योंकि केंद्र सरकार ने सितंबर 2015 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) को यह निर्देश दिया कि वह प्रत्येक पेंशन प्राप्तकर्ता को न्यूनतम 1000 रूपए की पेंशन दे|

2.भारती एयरटेल ने किया स्‍टार्टअप वनप्‍लस के साथ समझौता

i.भारती एयरटेल ने वनप्‍लस के साथ समझौता किया है। वनप्‍लस एक ग्‍लोबल टेक्‍नोलॉजी स्‍टार्टअप है और यह 35 देशों में अपना ऑपरेशन चला रही है।

ii.इस समझौते के तहत एयरटेल वनप्‍लस के फ्लैगशपि स्‍मार्टफोन – वनप्‍लस 2 को अपने स्‍टोर पर उपलब्‍ध कराएगी। वनप्‍लस की बिक्री भारत में चार सितंबर से शुरू हो रही है।
iii.एयरटेल दिल्‍ली, बेंगलुरु और मुंबई में अपने 50 स्‍टोर के जरिये वनप्‍लस 2 को उपलब्‍ध कराएगी। कंपनी ने कहा कि एयरटेल केवल दिल्‍ली, बेंगलुरु और मुंबई के स्‍टोर पर ही इस डील को उपलब्‍ध कराएगी और जल्‍द ही अन्‍य 4जी सुविधा वाले शहरों में भी एयरटेल स्‍टोर पर यह डील उपलबध कराई जाएगी।
iv.जो ग्राहक मौजूदा सिम को एयरटेल 4जी सिम में अपग्रेड या नया एयरटेल 4जी कनेक्‍शन खरीदना चाहते हैं उन्‍हें स्‍टोर पर वनप्‍लस 2 इनवाइट दिया जाएगा, जिसमें वे फोन के साथ 4जी कनेक्‍शन भी खरीद सकते हैं।
3.सीएसओ ने वर्ष 2015-16 की अप्रैल-जून तिमाही के लिए जीडीपी अनुमान जारी किए
i.केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) ने वर्ष 2015-16 की अप्रैल-जून तिमाही के लिए जीडीपी अनुमान जारी किए है|
ii.इसके अनुसार भारत ने वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में 7 प्रतिशत की वृद्धि प्राप्त की है| रिपोर्ट के अनुसार भारत दूसरी तिमाही में विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था थी|
iii.भारत ने जनवरी-मार्च तिमाही में 7.5 प्रतिशत की वृद्धि प्राप्त की| जबकि इस दौरान चीन की वृद्धि दर 7 प्रतिशत थी| इस प्रकार भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है|

4.आरबीआई ने एसबीआई व आईसीआईसीआई को देश के महत्वपूर्ण प्रणालीबद्ध बैंकों में शामिल किया

i.रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (एसबीआई) तथा आईसीआईसीआई बैंक को देश के महत्वपूर्ण प्रणालीबद्ध बैंकों (डी-एसआईबी) में शामिल किया है| इसके लिए आरबीआई ने 22 जुलाई 2014 को एक फ्रेमवर्क तैयार किया था|

ii.इसके अतिरिक्त, इन बैंकों को डी-एसआईबी फ्रेमवर्क के तहत एसोसिएट बकेट प्रणाली में रखा गया है तथा इससे संबंधित संरचना को जनवरी 2016 तक चरणबद्ध किया जायेगा|
iii. एसबीआई को बकेट 3 में स्थान प्राप्त हुआ है तथा जोखिम भारित आस्तियों (आरडब्यूप ए) के प्रतिशत के रूप में अतिरिक्त सामान्य इक्विटी टियर-1 में 0.6 प्रतिशत अंक मिले हैं| दूसरी ओर, आईसीआईसीआई बैंक 0.2 प्रतिशत आरडब्यू ए के साथ बकेट 1 में मौजूद है|

5.आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का कैथोलिक सीरियन बैंक से करार

i.आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस ने कैथोलिक सीरियन बैंक (सीएसबी) से करार किया है। इस करार के तहत आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के उत्पादों की बिक्री सीएसबी की 431 शाखाओं के जरिए की जाएगी।

ii.इस बैंक एश्योरेंस गठजोड़ के तहत कंपनी बैंक के केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र के उपभोक्ताओं को साधारण बीमा उत्पादों की पेशकश कर सकेगी।
iii.94 साल पुराने केरल के इस बैंक की देश के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में मजबूत मौजूदगी है। 31 दिसंबर, 2014 तक 15 राज्यों और चार संघ शासित प्रदेशों में बैंक की 431 शाखाएं थीं।
6.एनएसई का स्टॉक एक्सचेंज ऑफ मारीशस से समझौता
i.एनएसई ने यह घोषणा की है कि उसने स्टाक एक्सचेंज ऑफ मॉरीशस (एसईएम) के साथ सहमति पत्र को अंतिम रूप दे दिया है।
ii.एनएसई के अनुसार इस समझौते से दोनों एक्सचेंजों के बीच सहयोग सुगम होगा। इसके अनुसार,' दोनों संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं।'
7.बज्मी हुसैन एबीबी इंडिया लिमिटेड के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) नियुक्त
i.बज्मी हुसैन को एबीबी इंडिया लिमिटेड का मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) नियुक्त किया गया है| बज्मी हुसैन बिजली और स्वचालन विशेषज्ञ है तथा वे 30 वर्षों से भी अधिक समय से एबीबी से जुड़े हुए हैं|
ii.वर्तमान में वे एबीबी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत हैं| मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में वे एबीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उलरिच स्पेशोफर को रिपोर्ट करेंगें| iii.मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में वे 1 जनवरी 2016 से अपना कार्य प्रारंभ करेंगें| वो एबीबी इंडिया के बेंगलूर कार्यालय तथा स्विट्जरलैंड कार्यालय में कार्यरत होंगें|
8.लखनऊ में आईपी सुविधा केन्द्र का शुभारंभ
i.उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आईपी सुविधा केन्द्र का शुभारंभ हुआ है| पीएचडीसीसीआई के अध्यक्ष आलोक बी. श्रीराम और एमएसएमई, पीएचडीसीसीआई समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ की उपस्थिति में एमएसएमई सचिव डॉ. अनुप के. पुजारी ने इस केन्द्र का उद्घाटन किया है|
ii.एमएसएमई क्षेत्र में नवाचार, गतिविधियों को बढ़ावा देने और विकसित करने के लिए एमएसएमई के आईपीआर सुविधा केन्द्र का उद्घाटन किया गया|
iii.यह केन्द्र गोमती नगर स्थित पीएचडीसीसीआई के कार्यालय में स्थापित हुआ|
9.युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने योग को खेल के रूप में मान्यता प्रदान की
i.खेल मंत्रालय ने ‘योग’ को खेल के रूप में मान्यता देने का फैसला किया और इसे ‘प्राथमिकता’ वर्ग में रखा है|
ii.मंत्रालय ने यह फैसला युवाओं के बीच योग के अभ्यास को प्रोत्साहित करने के लिए लिया है|
iii.इसके अतिरिक्त वर्तमान मान्यता के कारण चिकित्सकों को इसके विकास के लिए धन और अन्य प्रशासनिक सहायता का लाभ प्राप्त होगा|

Thursday, 3 September 2015

1.केरल के मंदिर ने जीता यूनेस्को पुरस्कार

i.केरल के भव्य श्री वडक्कुम्नाथन मंदिर ने यूनेस्को का शीर्ष पुरस्कार "अवार्ड ऑफ एक्सलेंस" जीता है। मंदिर को यह पुरस्कार उसके उल्लेखनीय संरक्षण प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है। 

ii.विश्व विरासत की हिफाजत करने वाली संयुक्त राष्ट्र की इस संस्था ने मंदिर को पुरस्कार देने की घोषणा की।





iii.श्री वडक्कुम्नाथन मंदिर ने यह शीर्ष अवार्ड सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए इस साल के एशिया प्रशांत धरोहर पुरस्कार श्रेणी में जीता है। एक बयान में यूनेस्को ने कहा, "यह पुरस्कार पवित्र स्थल के संरक्षण के प्रयासों का सम्मान करता है, जहां सदियों पुराने धार्मिक अनुष्ठानों और वास्तुशास्त्र पर केंद्रित विधियों को प्रयोग में लाया जाता है।"

iv.इसके अलावा उत्तरी लाओस के लुआंग प्रबांग में सदरिग शेंग थांग मंदिर अवार्ड ऑफ मेरिट को जीता है। लाओस को मिलने वाला यूनेस्को का यह पहला पुरस्कार होगा। 150 साल पुराने चीनी-पुर्तगालियों के इस पूर्व आवास को एक धर्मशाला और म्यूजियम में तब्दील कर दिया गया है।


2.पश्चिमी-मध्य रेलवे मानवरहित लेवल क्रासिंग को खत्म करने वाला पहला रेलवे जोन बना


i.पश्चिमी-मध्य रेलवे जोन (मुख्यालय- जबलपुर, मध्यप्रदेश) मानवरहित लेवल क्रासिंग को खत्म करने वाला देश का पहला रेलवे जोन घोषित किया गया है|


ii.भारतीय रेलवे में अपनी प्रणाली से सभी मानवरहित लेवल क्रासिंग को 31 अगस्त 2015 तक खत्म करके पश्चिमी-मध्य रेलवे जोन ने यह उपलब्धि हाशिल की है|

iii.विदित हो कि 1 अप्रैल 2014 तक पश्चिमी-मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले कुल 118 मानवरहित लेवल क्रासिंग में से 80 को वित्तीय वर्ष 2014-15 के दौरान खत्म कर दिया गया था| जबकि शेष 38 को चालू वित्तीय वर्ष में 31 अगस्त 2015 तक खत्म कर दिया गया|


3.स्‍नैपडील ने सि‍लि‍कॉन वैली स्‍टार्टअप रीड्यूस डाटा को खरीदा


i.स्‍नैपडील ने सि‍लि‍कॉन वैली स्‍टार्टअप रीड्यूस डाटा को खरीद लि‍या है। इस डील से स्‍नैपडील को अपने डि‍स्‍कवरी प्‍लेटफॉर्म को मजबूत करने में मदद मि‍लेगी। रीड्यूस डाटा प्रोग्रामेटिक डि‍स्‍पले ऐड प्‍लेटफॉर्म कंपनी है जि‍ससे आर्टि‍फि‍शि‍यल इंटेलि‍जेंस, रीयल टाइम डाटा और दूसरे टूल्‍स का फायदा उठाया जा सकता है।


ii.रीड्यूल टाटा की शुरुआत 2012 में आसि‍फ अली ने की थी। इस कंपनी के पूरे अमेरि‍का, भारत और यूके में कस्‍टमर्स हैं। स्‍नैपडील ने जारी बयान में कहा कि इस डील से रीड्यूस डाटा की टीम स्‍नैपडील के साथ जुड़ जाएगी और ब्रांड्स और दो साल से ज्‍यादा सेलर्स के लि‍ए लि‍ए वर्ल्‍ड क्‍लास डि‍स्‍कवरी प्‍लेटफॉर्म और इससे जुड़े टूल्‍स बनाएगी।

iii.स्‍नैपडील के को-फाउंडर रोहि‍त बंसल ने कहा कि अली के पास वेब स्‍केल टेक्‍नोलॉजीज, प्रोडक्‍ट मैनेजमेंट और डाटा प्‍लेटफॉर्म और ऐड टेक प्रोडक्‍ट बनाने की स्‍पेशलाइज्‍ड टीम बनाने का 17 साल का अनुभव है। 


4.डॉ. हसमुख अधिया ने केंद्रीय राजस्व सचिव का कार्यभार संभाला

i.भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वर्ष 1981 बैच (गुजरात कैडर) के अधिकारी डॉ. हसमुख अधिया ने केंद्रीय राजस्व सचिव का कार्यभार संभाला है|

ii.इससे पहले डॉ. अधिया वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग में सचिव पद पर थे| 

iii.डॉ. अधिया ने अपने राज्य कैडर गुजरात में राज्य वित्त सचिव के रूप में भी काम किया है|


5.एयर मार्शल एसबी देव एवीएसएम वीएम वीएसएम ने पश्चिमी वायु कमान का कार्यभार संभाला

i.एयर मार्शल एसबी देव एवीएसएम वीएम वीएसएम ने पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ का कार्यभार संभाला है|

ii.15 जून 1979 को लड़ाकू वर्ग में कमीशन हुए एयर मार्शल एसबी देव को 4 हजार घंटे से अधिक की कार्रवाई तथा सैन्य प्रशिक्षण उड़ान का अनुभव है| उन्होंने अपने सेवा काल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली है|

iii.एयर मार्शल एसबी देव फाईटर कमबैट लीडर, ए2 क्वालिफाइड इंस्ट्रक्टर तथा टीएसीडीई में डायरेक्टिंग स्टाफ रहे हैं| वह डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन के विद्यार्थी रहे हैं|

iv.एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ को पश्चिमी वायु कमान के मुख्यालय के समक्ष रस्मी सम्मान गारद प्रस्तुत किया गया|


6.डरबन करेगा राष्ट्रमंडल खेल-2022 की मेजबानी

i.दक्षिण अफ्रीका के डरबन को राष्ट्रमंडल खेलों-2022 की मेजबानी मिल गई है। इसी के साथ डरबन राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने वाला अफ्रीकी महाद्वीप का पहला शहर बन जाएगा। 

ii.राष्ट्रमंडल खेल महासंघ से संबद्ध 71 देशों और क्षेत्रों ने बुधवार को यहां आयोजित एक महासभा में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है।

iii.महासभा में राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के सदस्यों ने राष्ट्रमंडल खेलों में खेले जाने वाले खेलों की संख्या को 10 से बढ़ाकर 16 किए जाने के पक्ष में मतदान किया।

iv.स्कॉटलैंड की लुईस मार्टिन को महासंघ की पहली महिला अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने मलेशिया के प्रिंस टुंकु इमरान की जगह ली। इमरान पिछले चार वर्ष से इस पद पर थे।


7.2024 ओलंपिक की मेजबानी का दावेदार होगा लॉस एंजीलिस

i.अमेरिकी ओलंपिक समिति ने बोस्टन की जगह लॉस एंजीलिस को 2024 ओलंपिक खेलों की मेजबानी का दावेदार बनाया है। यहां दो बार पहले भी ओलंपिक हो चुके हैं।

ii.यूएसओसी के सीईओ स्काट ब्लैकमुन ने यह घोषणा करते हुए कहा, ‘मैं लॉस एंजीलिस को धन्यवाद देना चाहता हूं जो एक बार फिर अमेरिका की ओर से ओलंपिक की मेजबानी का दावेदार होगा।’  

iii.मेयर एरिक गार्सेटी ने कहा कि शहर 28 साल में पहली बार ओलंपिक के अमेरिका में आयोजन को लेकर तत्पर है। उन्होंने कहा, यह शहर दुनिया का सबसे बड़ा मंच है और हम ओलंपिक की मेजबानी को आतुर हैं।’  

iv.लॉस एंजीलिस 1932 और 1984 में ओलंपिक का मेजबान रह चुका है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति मेजबान की घोषणा सितंबर 2017 में करेगी। रोम, पेरिस, हैम्बर्ग और बुडापेस्ट भी दौड़ में हैं। 

Wednesday, 2 September 2015

1.दिल्ली अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने फ्लाईडेल नामक मोबाइल एप्प सेवा आरंभ कीi.दिल्ली अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) ने यात्रियों की सुविधा के लिए फ्लाईडेल (flyDEL) नामक मोबाइल एप्प सेवा का शुभारंभ किया है|

ii.इस एप्प द्वारा एयरपोर्ट पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है| डायल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी,प्रभाकर राव के अनुसार, यह एप्प यात्रियों को उनके द्वारा उपयोग की जाने वाली सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है|
iii.यह एप्प एंड्राइड तथा आईओएस दोनों ही सेवाओं पर उपलब्ध है| इससे फ्लाइट की रियल टाइम जानकारी तथा एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए मौजूद सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी जिसमें फ्लाइट्स, सेवाएं, नेविगेशन, शॉपिंग, एफ एवं बी सुविधाएं शामिल हैं|

2.PM ने लॉन्च किया 'रामचरितमानस' का डिजिटल संस्करण
i.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी द्वारा तैयार ‘रामचरितमानस’ के डिजिटल संस्करण को जारी कर दिया है।
ii.इस मौके पर उन्होंने कहा कि हजारों साल से दुनिया में हमारी जो सबसे बड़ी विशेषता है और जिसके लिए विश्‍व के किसी भी समाज को हमारे प्रति ईर्ष्‍या हो सकती है, वो है हमारी परिवार व्‍यवस्‍था।
iii.मोदी ने कहा कि यदि उस परिवार व्‍यवस्‍था को प्राणवान बनाने में बहुत बड़ी भूमिका अगर किसी ने निभाई है तो वह 'रामचरितमानस' और 'राम जी' का परिवार जीवन है।
iv.मोदी ने 'रामचरितमानस' के डिजिटल संस्करण को संगीत, संस्कार और संस्कृति की साधना बताया। उन्होंने कहा कि 'रामचरितमानस' के इस सस्करण से दूसरे सरकारी कर्मचारियों को प्रेरणा मिलेगी।

3.राघव चन्द्र राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष नियुक्त
i.वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राघव चन्द्र ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया|
ii.सड़क परिवहन एवं राजमार्ग सचिव विजय छिब्बर एवं उनके मध्य चुनाव में राघव चन्द्र को इस पद के लिए चुना गया है|
iii.वे मध्य प्रदेश कैडर के वर्ष 1982 बैच के आईएएस अधिकारी हैं| उन्होंने केंद्र सरकार तथा मध्य प्रदेश सरकार में सड़क तथा परिवहन विभाग के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है|
iv.उन्हें शहरी विकास, वाणिज्य, उद्योग, मानव संसाधन विकास, वित्त तथा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट क्षेत्र में वृहद अनुभव प्राप्त है|

4.मनीष सिसोदिया ने दिल्ली कानून मंत्रालय का अतिरिक्त पदभार ग्रहण किया
i.दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के कानून मंत्रालय का अतिरिक्त पदभार ग्रहण किया है|
ii.पिछले छह माह में इस मंत्रालय के लिए नियुक्त किये जाने वाले वह तीसरे व्यक्ति हैं, वे कपिल मिश्रा का स्थान लेंगे|
iii.मिश्रा जल एवं पर्यटन मंत्री के रूप में कार्य करते रहेंगे तथा जल बोर्ड के अध्यक्ष पद पर भी बने रहेंगे|
iv.इस अतिरिक्त पदभार से सिसोदिया अब शिक्षा, वित्त, योजना, शहरी विकास, लैंड एंड बिल्डिंग, कानून, न्याय एवं विधायी संबंधी तथा वे सभी विभाग देखेंगे जो किसी अन्य मंत्री को नहीं दिए गये हैं|

5.सुनील अरोड़ा ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव का कार्यभार संभाला
i.भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सुनील अरोड़ा ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव का कार्यभार संभाला है| इससे पहले अरोड़ा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सचिव पद पर कार्यरत थे|
ii.सुनील अरोड़ा वर्ष 1980 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के राजस्थान कैडर के अधिकारी हैं| उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है| केंद्र में उन्होंने वित्त, वस्त्र और योजना आयोग जैसे मंत्रालयों/ विभागों में कार्य किया|

6.ए के झा बने NTPC के अंतरिम सीएमडी
i.एनटीपीसी के डायरेक्‍टर (टेक्निकल) ए के झा ने कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्‍टर का अतिरिक्‍त कार्यभार संभाल लिया है।
ii.इससे पहले सरकार ने एनटीपीसी के सीएमडी अरुप रॉय चौधरी को एक्‍सटेंशन देने से इंकार कर दिया था। सरकार ने झा को एक सितंबर से तीन महीने के लिए अंतरिम सीएमडी बनाया है।
iii.पॉवर सेक्रेटरी पी के पुजारी की अध्‍यक्षता वाली एक सर्च कमिटि एनटीपीसी के फुल टाइम सीएमडी की तलाश कर रही है।
iii.झा बीआईटी सिंदरी से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं और दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से उन्‍होंने एलएलबी भी कर रखा है।

7.22 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सिरीज़ जीत
1.भारत ने श्रीलंका को श्रीलंका की धरती पर 22 साल बाद टेस्ट सिरीज़ में मात दी है| इससे पहले भारत ने 1993 में श्रीलंका को श्रीलंका में टेस्ट सिरीज़ में 1-0 से हराया था|
ii.भारत ने श्रीलंका को तीन टेस्ट मैचों की सिरीज़ में 2-1 से हराया| कोलंबो में हुए तीसरे और आख़िरी टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 117 रनों से मात दे दी| श्रीलंका को अपनी दूसरी पारी में जीत के लिए 386 रनों की आवश्यकता थी, लेकिन श्रीलंका की टीम 268 रन बनाकर आउट हो गई|

Tuesday, 1 September 2015

पहली तिमाही में GDP ग्रोथ केवल 7 फीसदी, कोर सेक्‍टर पर भी लगा ब्रेक
i.सरकार को आर्थिक मोर्चे पर झटका लगा है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के आंकड़े इसी ओर इशारा करते हैं। 2015 की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान जीडीपी ग्रोथ 7 फीसदी रही है, जो इससे पिछली जनवरी-मार्च तिमाही की तुलना में 7.4 फीसदी रही थी। 


ii.ग्रोथ के यह आंकड़े अनुमान से कमजोर रहे हैं, विश्लेषक 7.5 फीसदी ग्रोथ का अनुमान जाहिर कर रहे थे। हालांकि जीडीपी के यह आंकड़े जनवरी-मार्च 2015 तिमाही से बेहतर रहे हैं, जब जीडीपी ग्रोथ 6.7 फीसदी ही रही थी। कोर सेक्टर के आंकड़े इकोनॉमी में सुस्ती ओर संकेत दे रहे हैं।
iii.क्रिसिल के चीफ इकोनॉमिस्‍ट डीके जोशी का कहना है कि जीडीपी की ग्रोथ उम्‍मीद से कम रही है। ऐसे में आरबीआई के लिए सितंबर में आने वाली मोनेटरी पॉलिसी में ब्‍याज दरों में कटौती का दबाव बढ़ गया है।

2.केंद्र सरकार ने नए रसोई गैस कनेक्शन की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सहज योजना शुरु की


i.पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पिना, डिजिटल इंडिया की तर्ज पर नए रसोई गैस कनेक्शन की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए mylpg.in पोर्टल- सहज का शुभारंभ किया है| 


ii.सहज के माध्यम से उपभोक्ता ऑनलाइन नए एलपीजी कनेक्शन के लिए पंजीकरण कराने के साथ ही उसका भुगतान करने में भी सक्षम होगें|
iii.वर्तमान में इस योजना को देश के 13 शहरों, अर्थात् दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरू, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पटना और पुणे में शुरु किया गया है| 
iv.सहज के तहत उपभोक्ता को कनेक्शन के भुगतान हेतु ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड भुगतान की सुविधा प्रदान होगी| पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाते का विवरण या सब्सिडी के सीधे हस्तांतरण के लिए आधार कार्ड के साथ स्वप्रमाणित पहचान पत्र और आवास प्रमाण पत्र की कॉपी अपलोड करनी होगी| 
v.इसके बाद ईमेल पर पंजीकरण संख्या मिलेगी| प्रक्रिया पूरी होने के बाद वितरक के द्वारा हौज पाइप के साथ सिलेंडर उपभोक्ता के घर भेज दिया जाएगा|

3.‘सबके लिए आवास’ योजना के तहत 305 शहरों का चयन किया गया
i.केंद्र सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना ‘सबके लिए आवास’ के कार्यान्वयन हेतु नौ राज्यों के 305 शहरों का चयन किया है|
ii.इन शहरों में छत्तीसगढ़ में 36, गुजरात में 30, जम्मू-कश्मीर में 19, झारखंड में 15, केरल में 15, मध्यप्रदेश में 74, ओडिशा में 42, राजस्थान में 40 और तेलंगाना में 34 शहर अथवा कस्बे शामिल हैं|
iii.केंद्र सरकार की इस योजना को ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’  के तहत 25 जून 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ किया गया था| इसके तहत वर्ष 2022 तक शहरी क्षेत्रों में रहने वाले गरीबों के लिए दो करोड़ मकान बनाए जायेंगे| 
iv.सुधार संबंधी उपायों के कार्यान्वयन की प्रतिबद्धता जताने वाले राज्य हैं आंध्रप्रदेश, बिहार, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और उत्तराखंड|

4.प्रख्यात न्यूरोलॉजिस्ट एवं लेखक ओलिवर वुल्फ का निधन
i.प्रख्यात न्यूरोलॉजिस्ट एवं लेखक ओलिवर वुल्फ सैश का संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित न्यूयॉर्क में निधन हो गया| वे 82 वर्ष के थे|
ii.न्यूरोलॉजिस्ट एवं शिक्षाविद के रूप में उनके द्वारा ग्रे मैटर पर लिखी पुस्तकें ‘माइग्रेन’, ‘अवेकनिंग्स’, ‘दि माईंड्स आई’ आदि उनकी प्रसिद्ध पुस्तके हैं|
iii.उन्हें वर्ष 2001 में लेखन के लिए लुईस थॉमस पुरस्कार से सम्मानित किया गया| उन्हें वर्ष 2008 में साहित्य में योगदान हेतु ऑर्डर ऑफ़ ब्रिटिश एम्पायर/सर (सीबीई) से सम्मानित किया गया है|

5.इंडियन बैंक ने शुरू की इंडपे मोबाइल एप सेवा
i.सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने मोबाइल एप्लीकेशन सेवा इंडपे शुरू की है। इससे बैंक ग्राहक कहीं से भी और कभी भी बैंक खातों का परिचालन कर सकेंगे। चेन्नई के बैंक ने बयान में कहा कि इंडपे का परिचालन स्मार्टफोन के जरिये किया जा सकता है। 
ii.यह एंड्रायड, विंडो तथा आईओएस मोबाइल परिचालन प्रणाली के अनुरूप है। इसके जरिये ग्राहक पूछताछ, मिनी स्टेटमेंट तथा किसी भी खाते में कोष अंतरण कर सकते हैं। 
iii.इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी एम के जैन ने औपचारिक रूप से नई सेवा की शुरूआत की।

6.सर्वोच्च न्यायालय ने संथारा प्रथा से रोक हटाई
i.सर्वोच्च न्यायालय ने जैन समाज से संबंधित संथारा प्रथा से रोक हटाने का आदेश दिया है| इसके साथ ही सर्वोच्च न्यायालय ने जैन समाज की संथारा (सल्लेखना) प्रथा पर रोक संबंधी राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है| 
ii.पूर्व में राजस्थान हाईकोर्ट ने इस प्रथा को सुसाइड जैसा क्राइम बताते हुए इसे बैन कर दिया था| सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में राज्य सरकार और केंद्र को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है| 

7.HDFC Bank का लोन हुआ सस्ता, बेस रेट में 0.35 फीसदी की कटौती
i.देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी से लोन लेना अब सस्‍ता होगा। बैंक ने बेस रेट में 0.35 फीसदी की कमी करते हुए इसे 9.35 फीसदी कर दिया है। नई दर मंगलवार से प्रभावी होगी। 
ii.एचडीएफसी ने यह कदम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा बेंचमार्क दरों में की जाने वाली संभावित कमी से पहले उठाया है। 
iii.आरबीआई इस साल तीन बार बेंचमार्क रेपो रेट में कटौती कर चुका है, जो कुल मिलाकर 0.75 फीसदी है। आरबीआई ने बैंकों से भी कई दफा अपनी लेंडिंग रेट में कमी करने के लिए कहा है, ताकि लोगों को सस्‍ती दरों पर कर्ज मिल सके। 

8.भारत के अनिल ने कैडेट विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण
i.कैडेट विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारतीय पहलवान अनिल ने 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया। चैम्पियनशिप में भारत का यह दूसरा पदक है। इससे पहले अंकुश ने महिला वर्ग की 38 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा का रजत पदक जीता था।
ii.मौजूदा एशियाई चैम्पियन अनिल ने खिताब का बचाव करने उतरे आयरलैंड के एफान एईनी को 10-6 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
iii.अनिल शुरू से फाइनल मुकाबले में एफान पर हावी रहे और मुकाबला शुरू होने के 20 सेकंड के भीतर ही उन्होंने बॉडी टैकल तथा गट रेंच दाव के जरिए 6-0 की बढ़त हासिल कर ली।

Thursday, 27 August 2015

1.मोदी ने रानी गाइदिन्‍ल्‍यू के जन्‍म शताब्‍दी समारोह का शुभारंभ किया

i.महान विरासत को अवश्‍य याद रखना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस संघर्ष की विरासत और हमारे स्‍वतंत्रता सैनानियों की उपलब्धियां अगली पीढ़ी तक पहुंचे। 


ii.रानी गाइदिन्‍ल्‍यू की जन्‍म शताब्‍दी समारोह के उद्घाटन अवसर पर स्‍मारक सिक्‍का जारी करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि यह हमारा दुर्भाग्‍य है कि रानी गाइदिन्‍ल्‍यू जैसी हस्तियों को या तो पूर्ण रूप से याद नहीं किया जाता या जान-बूझकर भूला दिया गया है।
iii.प्रधानमंत्री ने देश के स्‍वतंत्रता संग्राम में रानी गाइदिन्‍ल्‍यू के योगदान का स्‍मरण किया। उन्‍हें 'रानी-मां' बताते हुए श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि उनका मानना था कि नगा लोगों का अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष देश की एकता और अखंडता के लिए भी संघर्ष था। प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्‍तर में महात्‍मा गांधी का संदेश फैलाने का श्रेय भी रानी गाइदिन्‍ल्‍यू को दिया।
iv.प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रकृति के साथ सामंजस्‍य से रहने पर रानी-मां के विचार आज जलवायु परिवर्तन की समस्‍या झेल रहे विश्‍व के सामने एक उत्‍तर हो सकता है।

2.राजस्थान सरकार का राजस्थान आरोग्य अभियान 
i.मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मौजूदा पांच कंपनियों के अलावा एक और बिजली कंपनी बनाने का फैसला किया गया है। यह कंपनी प्रदेश में बिजली खरीदने और बेचने का काम करेगी। 
ii. 5 करोड़ लोगों के हैल्थ कार्ड बनेंगे| यह अभियान 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक राज्य में 40 हजार घर- घर में जाकर एक करोड़ परिवार यानी करीब 5 करोड़ लोगों के स्वास्थ्य परिपत्र के माध्यम से जानकारी प्राप्त की जाएगी। 
iii.ई-मित्र के जरिए इनका ऑनलाइन डेटा तैयार होगा। इसके बाद दिसंबर से मार्च तक ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगेंगे। इसके जरिए प्रत्येक नागरिक के हैल्थ कार्ड तैयार होंगे। पूरे अभियान में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी राज्य सरकार करेगी।

3.भारत और मिस्र ने द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए
i.भारत और मिस्र ने काहिरा में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए दो समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए.हैं| 
ii.पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग हेतु समझौता ज्ञापन जिसमें पर्यटन, आतिथ्य और मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाना और सहयोग बढ़ाने हेतृ रोड मैप बनाना, पर्यटन सहयोग हेतु एक संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की स्थापना वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग हेतु समझौता ज्ञापन शामिल हैं| 
iii.वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और मिस्र के राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र (एनआरसी) के बीच हस्ताक्षर किए गए हैं| 

4.केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने हेतु ‘सेहत’ योजना आरंभ की
i.केंद्र सरकार ने भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में अपोलो अस्पताल के साथ मिलकर टेलीमेडिसिन योजना ‘सेहत’ का शुभारम्भ किया है|
ii.इस पहल की शुरुआत केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री रवि शंकर द्वारा नयी दिल्ली में की गयी है|
iii.इस योजना के तहत लोग वीडियो लिंक द्वारा डॉक्टर से बात कर सकेंगे तथा जेनेरिक दवाएं भी ले सकेंगे| इससे ग्रामीण इलाकों में सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी|
iv.कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) द्वारा अपोलो और मेदांता अस्पतालों की सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी| यह सीएससी स्टोर्स औषधि नामक दुकानों से स्वास्थ्य मंत्रालय के सहयोग से दवाओं की बिक्री भी करेंगे|

5.भारती एयरटेल ने ऑगेरे वायरलेस का किया अधिग्रहण
i.देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर भारती एयरटेल ने पूरे भारत में अपने 4जी ब्रॉडबैंड की मौजूदगी को मजबूत बनाने के लिए ऑगेरे वायरलेस ब्रॉडबैंड इंडिया प्राइवेट लि. की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है।
ii.ब्रिटेन की कंपनी ऑगेरे वायरलेस ने 2010 में हुई नीलामी में 125 करोड़ रुपए में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ब्रॉडबैंड वायरलेस स्पेक्ट्रम हासिल किए थे। 
iii.भारती एयरटेल ने कंपनी के अधिग्रहण में दी जाने वाली रकम का खुलासा किए बिना कहा, ‘अधिग्रहण के बाद ऑगेरे पूरी तरह से एयरटेल के स्वामित्व वाली कंपनी बन जाएगी।’

6.भारतीय मूल के पैरी अल्गापन को मिला 'पानी का नोबेल पुरस्कार'
i.पानी का नोबेल पुरस्कार माने जाने वाले स्टॉकहोम वाटर प्राइज में भारत का दबदबा रहा। भारतीय मूल के अमेरिकी किशोर पैरी अल्गापन को जूनियर वर्ग का विजेता घोषित किया गया है| 
ii.जूनियर वर्ग में मेजबान स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया, चीन, जापान सहित कुल 29 देशों के राष्ट्रीय विजेता खिताब की होड़ में थे लेकिन सात सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय जूरी ने सर्वसम्मति से 18 वर्षीय अल्गापन को विजेता घोषित किया। स्वीडन की राजकुमारी विक्टोरिया ने एक रंगारंग कार्यक्रम में अल्गापन को चमचमाती ट्रॉफी भेंट की। साथ ही उन्हें 15 हजार डॉलर का इनाम भी मिला। 
iii.अल्गापन ने नैनो तकनीक का इस्तेमाल करते हुए भारी धातुओं को पानी से अलग करने के लिए एक फिल्टर बनाया है, जिसकी सहायता से पेय जल और औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले गंदे पानी से 99 प्रतिशत तक भारी धातुओं को अलग किया जा सकता है। यह दुनिया में अपनी तरह का पहला फिल्टर है और इसे बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है। 
7.भारतीय सेना ने जैसलमेर युद्ध संग्रहालय का उद्घाटन किया
i.जैसलमेर के सैन्य स्टेशन में स्थापित 'जैसलमेर युद्ध संग्रहालय', राजस्थान का उद्घाटन किया है| 
ii.दक्षिण कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल अशोक सिंह ने 1965 के भारत-पाक युद्ध की स्वर्ण जयंती समारोह के वर्ष के अवसर पर 'जैसलमेर युद्ध संग्रहालय' का उद्घाटन किया| युद्ध संग्रहालय जैसलमेर से 10 किमी दूर जैसलमेर-जोधपुर राजमार्ग पर स्थित है|
iii.युद्ध संग्रहालय के अंदर दो बड़े सूचना प्रदर्शन हॉल, एक ऑडियो विजुअल रूम और सुव्यवस्थित दुकानें स्थापित की गई है|

8.केंद्र ने की द्रोणाचार्य और ध्‍यानचंद पुरस्‍कारों की घोषणा
i.सरकार ने वर्ष 2015 के लिए ध्यानचंद और द्रोणाचार्य पुरस्कार की घोषणा कर दी है। इसमें हॉकी, टेनिस, वॉलीबॉल, कुश्ती, स्विमिंग, एथलिट, बॉक्सिंग से जुड़े खिलाड़ी शामिल हैं। कुश्ती कोच अनूप सिंह और पैरालम्पिक कोच नवल सिंह समेत पांच अधिकारियों के नामों को खेल मंत्रालय ने इस साल के प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कारों के लिये मंजूरी दे दी ।
ii.ध्यानचंद पुरस्कार के लिए हॉकी से रोमियो जेम्स, टेनिस से शिव प्रकाश मिश्रा, वॉलीबॉल से टीपीपी नायर का नाम शामिल है। वहीं द्रोणाचार्य पुरस्कार व लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए पांच कोच का नाम तय किया गया है। 
iii.इसमें एथलेटिक पैरा स्पोटर्स से नवल सिंह, कुश्ती से अनूप सिंह, एथलेटिक से हरबंस सिंह, बॉक्सिंग से स्वतंत्र राज सिंह और स्विमिंग से निहार अमीन का नाम भी शामिल है।

Tuesday, 25 August 2015

1.सेबी ने कमोडिटी मार्केट के लिए नए नियम को मंजूरी दी i.भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कमोडिटी वायदा बाजार के लिए नए नियम को मंजूरी दी है| इसके तहत कमोडिटी मार्केट से जुड़े एक्साचेंज और ब्रोकर्स के लिए भी स्टॉक मार्केट जैसे नियम लागू किए जाएंगे|


ii.इसके साथ ही सेबी ने वायदा बाजार आयोग (एफएमसी) के विलय के लिए 28 सितंबर 2015 की तारीख निश्चित की है| ऐसे में विलय के साथ ही नए नियम भी 28 सितंबर 2015 से लागू होंगे|
iii.सेबी के बार्ड द्वारा मंजूर किए गए नए नियमों के तहत कमोडि‍टी डेरिवेटिव मार्केट और इससे जुड़े ब्रोकर्स की कार्यप्रणाली अब सेबी के अंतर्गत होगी| इसके साथ ही सिक्योरिटी और कमोडिटी दोनों मार्केट का ट्रेडिंग सिस्टम भी एकीकृत प्रणाली के तहत आ जाएगी|
iv.सेबी ने इस संबंध में कहा है कि जिन नए नियमों पर सह्मति बनी है उसमें नेटवर्थ, शेयर होल्डिंग से संबंधित नियम, बोर्ड में सदस्योंम संयोजन, कॉरपोरेटाइजेशन और डीम्यूचुअलाइजेशन, विभिन्न कमेटियों के गठन के साथ ही टर्नओवर और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े नियम शामिल हैं|

2.केंद्र सरकार ने सम्राट अशोक पर डाक टिकट जारी किया
i.केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने सम्राट अशोक पर स्मृति डाक टिकट जारी किया| यह डाक टिकट 5 रुपये की कीमत पर प्रत्येक डाकखाने में उपलब्ध होगा|
ii.प्रसाद ने यह घोषणा भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यक्रम में सम्राट अशोक की जयंती के उपलक्ष्य में की|
iii.अशोक मौर्य (आमतौर पर अशोक या अशोक महान के नाम से जाने जाते हैं), भारतीय मौर्य सभ्यता के महान शासक थे, जिन्होंने लगभग सम्पूर्ण भारत पर 269 बीसीई से 232 बीसीई तक शासन किया|

3.एमसीएक्स का गिफ्ट सिटी में एक्सचेंज खोलने पर समझौता
i.जिंस बाजार एमसीएक्स ने गुजरात के गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में एक अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज खोलने के लिए गिफ्ट सेज लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है।
ii.गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (गिफ्ट सिटी) भारत का पहला वैश्विक वित्तीय केन्द्र है और गिफ्ट सिटी के एक हिस्से को बहु-सेवा सेज के तौर पर अधिसूचित किया गया है। एक नियामकीय सूचना में एमसीएक्स के संयुक्त प्रबंध निदेशक पी.के. सिंघल ने कहा, 'हमें एक वैश्विक एक्सचेंज विकसित करने के लिए गिफ्ट सिटी के साथ समझौता कर खुशी है।
iii.इस गठबंधन से भारतीय कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ काम करने की सहूलियत होगी।

4.वरिष्ठ पत्रकार प्रणब कुमार बोराह का निधन
i.वरिष्ठ पत्रकार प्रणब कुमार बोराह का असम स्थित मोरिकोलोंग में उनके निवास स्थान पर निधन हो गया है| वे 63 वर्ष के थे|
ii.बोराह प्रख्यात असमी समाचार पत्र दैनिक जन्मभूमि, दि सेंटिनल ग्रुप, दूरदर्शन तथा बिशमोई से जुड़े हुए थे|
iii.उन्होंने असम के नगांव में वर्ष 1978 के पहले पुस्तक मेले के आयोजन में अग्रणी भूमिका निभाई थी|

5.अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने भारतीय-अमेरिकन विन्स छाबरिया को पूर्णकालिक संघीय न्यायाधीश नियुक्त किया
i.अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल के विन्स छाबरिया सहित 11 न्यायाधीशों को कैलिफोर्निया की अदालत का पूर्णकालिक संघीय न्यायाधीश नियुक्त किया है| 46 वर्षीय विंस छबरिया को बे एरिया का भारतीय मूल का प्रथम अमेरिकी संघीय न्यायाधीश नियुक्त किया गया|
ii.इन सभी 11 जजों की नियुक्ति से पहले सीनेट में इस मामले में सुनवाई हुई| सीनेट की मंजूरी के बाद सभी जजों की नियुक्ति की पुष्टि हो गई| दक्षिणी जिले कैलिफोर्निया की अदालत में न्यायाधीशों के 14 पद रिक्त पड़े थे|

6.सीरिया की पत्रकार जैना इरहैम वर्ष 2015 के पीटर मैकलर पुरस्कार से सम्मानित
i.सीरिया की महिला पत्रकार जैना इरहैम को साहसी और नैतिक पत्रकारिता के लिए वर्ष 2015 के पीटर मैकलर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|
ii.उन्हें युद्धग्रस्त देश में नागरिक पत्रकारों को प्रशिक्षित करने के उनके प्रयासों के लिए यह पुरस्कार दिया गया है| जैना इरहैम को वाशिंगटन के नेशनल प्रेस क्लब में अक्टूबर 2015 में आयोजित होने वाले एक समारोह में पीटर मैकलर पुरस्कार प्रदान किया जाएगा|


Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...