Tuesday, 20 September 2016


अमेरिकी न्याय विभाग ने डॉएचे बैंक पर लगाया जुर्माना 
अमेरिकी न्याय विभाग ने डॉएचे बैंक पर 93,611 करोड़ रु. (14 बिलियन डॉलर) का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना मॉर्गेज आधारित सिक्योरिटीज़ को गलत ढंग से बेचने के मामले की जांच के निपटान के लिए लगाया गया है। प्रमुख बैंकों का भ्रष्टाचार ही 2008 के वित्तीय संकट की अहम वजह बताया गया था। यह फैसला लीमन ब्रदर्स के दिवालिया होने के 8 वर्ष पूरे होने पर आया है। 

रहाणे और रोहित हुए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित
क्रिकेट खिलाड़ियों अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| खेल मंत्री विजय गोयल द्वारा रहाणे और शर्मा को क्रमश: 2016 और 2015 के अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया| रहाणे और रोहित को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये भारतीय टीम में चुना गया है जो 22 सितंबर से शुरू हो रही है। अर्जुन पुरस्कार भारत में खिलाड़ियों को दिये जाने वाला एक अहम पुरस्कार है, जो भारत सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये प्रतिवर्ष दिया जाता है।

आल इंडिया रेडियो ने शुरू की बलूच मल्टी मीडिया वेबसाइट और मोबाइल एप्प 
आल इंडिया रेडियो ने बलूच निवासियों को जोडऩे के लिए बलूच प्रसारण सेवा की मल्टी मीडिया वेबसाइट और मोबाइल एप्प को शुक्रवार को लांच किया गया है। प्रसार भारती के अध्यक्ष ए सूर्यप्रकाश ने एक समारोह में इस वेबसाइट और मोबाइल एप्प लांच किया। आल इंडिया रेडियो के महानिदेशक शहरयार ने बताया कि मल्टी मीडिया वेबसाइट और मोबाइल एप्प के शुरू होने से अमेरिका समेत दुनिया भर में रहने वाले बलूच लोग इस प्रसारण सेवा का लाभ उठा सकेंगे। यह एप्प गूगल प्ले स्टोर में एंड्राइड फोन पर उपलब्ध है।  

‘नमामि गंगे’ के लिए जल संसाधन मंत्रालय और कृषि मंत्रालय के बीच समझौता 
जल संसाधन, नदी विकास तथा गंगा संरक्षण मंत्रालय ने ‘नमामि गंगे’ कार्यक्रम को तेजी से लागू करने के लिए कृषि तथा किसान कल्याण मंत्रालय के साथ सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। ज्ञापन पर जल संसाधन मंत्रालय, नदी विकास तथा गंगा संरक्षण मंत्रलाय के श्री हरी हर मिश्रा, अपर मिशन निदेशक, राष्‍ट्रीय स्‍वच्‍छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) और कृषि तथा किसान कल्याण मंत्रालय के डॉ. एस. एस. तोमर, अपर आयुक्‍त ने इस ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। जल संसाधन, नदी विकास तथा गंगा संरक्षण मंत्री सुश्री उमा भारती ने कहा कि इस सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर से कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय से तालमेल के साथ ‘नमामि गंगे’ की विभिन्न परियोजनाओं का कारगर तरीके से कार्यान्वयन सुनिश्चित होगा। 
नौसेना ने किया मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत 'मोरमुगाओ' का आरम्भ  
भारतीय नौसेना ने आधुनिक मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत 'मोरमुगाओ' समंदर में उतारा गया। मोरमुगाओ मिसाइल को मुंबई के मझगांव यार्ड से पानी में उतारा गया जो चकमा देने में सक्षम है| 163 मीटर लंबे और 730 टन वजन वाले इस युद्धपोत में 8 ब्रह्मोस मिसाइलें लगाई जाएंगी। इस पोत की रफ्तार 56 किमी प्रति घंटा है और  इस पोत पर 50 अधिकारियों समेत 300 नौसैनिक तैनात रहेंगे। इस पोत में 8 ब्रह्मोस मिसाइलें लगाई जाएंगी। इस पोत की रफ्तार 56 किमी प्रति घंटा है और ये 75 हजार वर्ग किमी समुद्री क्षेत्र की निगरानी करने में सक्षम इस पोत में भारत और रूस द्वारा मिलकर विकसित क्रूज बैलेस्टिक मिसाइल बह्मोस लगाई जाएंगी। यह युद्धपोत 2018 में नौसेना में शामिल होगा।

‘डायना गुजराती’ को अमेरिका में संघीय जज के लिए नामित किया गया

अमेरिका में भारतीय मूल की 47 वर्षीय महिला डायना गुजराती को जज के लिए नामित किया गया है| अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जिला न्यायालय बेंच के संघीय जज हेतु नामित किया| वाइट हाउस के अनुसार सीनेट की मंजूरी मिलने के बाद वह अपना कार्यभार ग्रहण करेंगी|  इससे पूर्व वह 2012 से न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले में यूएस अटॉर्नी ऑफिस में आपराधिक विभाग की उप प्रमुख के रूप में कार्यरत थी|  

भारतीय मूल के दिनेश भराड़िया ‘यंग स्कॉलर अवार्ड’ से सम्मानित
मेसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ता दिनेश भराड़िया को अमेरिका में प्रतिष्ठित यंग स्कॉलर अवार्ड से सम्मानित किया गया है| भारतीय मूल के दिनेश भराड़िया को यह पुरस्कार अमेरिका की मारकोनी सोसायटी की ओर से रेडियो तरंगों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया| भराड़िया ने अपनी डुप्लेक्स रेडियो तकनीक में एक ही फ्रिक्वेंसी बैंड पर भेजा और उसे प्राप्त भी किया| वैज्ञानिकों को अब तक मानना था कि रेडियो तरंगों को एक ही फ्रिक्वेंसी बैंड पर भेजना और प्राप्त करना संभव नहीं है| 

अतुल कुमार गोयल बने यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के कार्यकारी निदेशक  
इलाहबाद  बैंक के जनरल मेनेजर अतुल कुमार गोयल ने यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया(UBI) में  कार्यकारी निदेशक (ED) के रूप में पदभार संभाल लिया है| केंद्र सरकार ने श्री गोयल को 15 सितम्बर की अधिसूचना के अंतर्गत नियुक्त किया है| उनका कार्यकाल 3 वर्ष का होगा|
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, भारत के सार्वजानिक क्षेत्र के बड़े बैंकों में से एक है|   
 


1. भारत के युवा और सफल बल्लेबाज विराट कोहली के खाते में अब एक और ब्रैंड जुड़ गया है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पीएनबी ने विराट कोहली को अपना ब्रैंड ऐंबैसडर बनाया है। 
सूत्रों के मुताबिक, बैंक ने डूबते ऋण के कारण अपनी इमेज को हुए नुकसान से उबरने के लिए इंडियन टेस्ट कप्तान कोहली को अपनी ब्रैंड इमेज बनाने का फैसला लिया है। इस मौके पर कोहली का कहना है कि पीएनबी उनका अपना बैंक है क्योंकि वह 16 साल से इस बैंक के ग्राहक है।



2. ओडिसा सरकार अन्‍तर्राष्‍ट्रीय श्रम संगठन के सहयोग से भुवनेश्‍वर में दो दिन का राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन आयोजित करेगी। श्रम और रोजगार राज्‍य मंत्री बंडारू दत्‍तात्रेय और 29 राज्‍यों के श्रम तथा श्रम कल्‍याण बोर्डों के अध्‍यक्ष 20 सितंबर से शुरू होने वाले इस सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेंगे। सम्मेलन में संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, बाल मजदूरों और बन्धुआ मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा से सम्बन्धित मुद्दों और मजदूरी से सम्बन्धित विषयों पर चर्चा होगी।
21 सितम्बर को समाप्त होने वाले सम्मेलन में श्रमिक कल्याण बोर्डों के बेहतर और प्रभावी प्रबन्धन पर भी चर्चा होगी। यह सम्मेलन, श्रमिकों और मजदूर संघों के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्होंने पिछले दो सितम्बर को श्रमिक नियमों को लागू करने और न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने सहित कई मुद्दों के समाधान के बारे में हड़ताल की थी।


3. अब आगे से कभी यदि आप अभिषेक बच्चन को कमतर आंकने की कोशिश करें तो खुद को इस स्पेशल गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड (Guinness Book of World record ) की याद जरूर दिला दें, जो जूनियर बच्चन के नाम है। बता दें कि अभिषेक का नाम गिनेस बुक में 12 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बार पब्लिक के सामने नज़र आनेवाले स्टार के रूप में शामिल है।
इस मामले में उन्होंने हॉलिवुड ऐक्टर विल स्मिथ को भी मात दे दी, जो साल 2004 में अपनी फिल्म 'आई, रोबॉट' के प्रमोशन के दौरान दो घंटे में तीन बार पब्लिक के सामने नज़र आए थे। अभिषेक ने यह रेकॉर्ड तू कायम किया, जब वह अपनी फिल्म 'दिल्ली 6' का प्रमोशन कर रहे थे। इस फिल्म में लीड ऐक्ट्रेस के रूप में सोनम कपूर भी थीं। 


4. भारतीय नौसेना का सबसे शक्तिशाली विध्वंसक युद्धपोत मोरमुगाओ नौसेना में शामिल हो गया है। मुंबई के मझगांव यार्ड से मोरमुगाओ का जलावतरण किया गया। यह पोत मिसाइल को चकमा देने में सक्षम है और यह परमाणु, जैविक और रासायनिक युद्ध के समय भी बचाव करने में सक्षम है।
मोरमुगाओ के जलावतरण के इस अवसर पर नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने स्कॉरपियन लीक मामले पर बोलते हुए कहा कि इसके लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया है और वह इस मामले की जांच कर रही है। नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लाम्बा ने कहा कि शुरूआती जांच में पाया गया कि स्कोर्पिन के डेटा भारत में नहीं बल्कि फ्रांस स्थित डीसीएनएस के कार्यालय में लीक हुए।


5. आदिल हुसैन-स्टार्रेर्स "Sunrise" और "Parched" को स्क्रिप्ट मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की लाइब्रेरी में संग्रहीत किया गया है।उन्होंने मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज के मार्गरेट हेरिक लाइब्रेरी से प्राप्त पत्र की एक प्रति को भी साझा किया।
अकैडमी के पुस्तकालय को 1928 में स्थापित क्या गया और अब यह बेवर्ली हिल्स में स्थित है, पुस्तकालय सभी के लिए खुला है और इसका इस्तेमाल विद्यार्थियों, विद्वानों और इस्तिहास्कारों द्वारा किया जाता है।Sunrise", का निर्देशन पार्थो सेन-गुप्ता द्वारा किया गया है इसमें इंस्पेक्टर जोशी जो की एक दुखी पिता  होता है जो की अपनी बच्ची अरुणा जिसका कुछ वर्ष पहले छ: वर्ष की उम्र में अफर्ण हो चूका था उसे धुन्दता है।

Thursday, 15 September 2016

Q1. अचल संपत्ति की  पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी देते समय लगने वाला दो प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी, निम्न में से किस राज्य सरकार ने समाप्त कर दी है. 

(a) ओडिशा
(b) असम
(c) हरियाणा
(d) केरल
(e) पंजाब
Q2. हाल ही में कैबिनेट ने प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में उच्च गुणवत्ता विकास के लिए HEFA का निर्माण किया है. HEFA से तात्पर्य है ?
(a) Higher Essential Financing Association
(b) Honour Education Field Agency
(c) Higher Education Financing Authority
(d) Higher Education Financing Agency
(e) Higher Education Financing Association
Q3. हाल ही में भारत और किस देश ने, सूचना और संचार तकनीकी के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर किये हैं ? 
(a) मलेशिया
(b) सिंगापुर
(c) साउथ अफ्रीका
(d) क्यूबा
(e) भूटान
Q4. आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति ने तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता विकास कार्यक्रम (TEQIP) के ________ चरण की शुरुआत की अनुमति दे दी है ?
(a) पहला चरण
(b) तीसरा चरण
(c) चौथा चरण
(d) दूसरा चरण
(e) पांचवा चरण
Q5. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा, महत्वकांक्षी ‘समाजवादी पेंशन योजना’ का ब्रांड एम्बेसडर निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है ?
(a) विद्या बालन
(b) आमिर खान
(c) ऐश्वर्या राय
(d) सलमान खान 
(e) करीना कपूर
Q6. सरकार ने डाक शिकायतों के पंजीकरण के लिए एक टोल फ्री नंबर लांच किया है जो शुरुआत में सभी कार्यदिवसों पर 12 घंटों के लिए कार्य करेगा. टोल-फ्री नंबर है ?
(a) 1924
(b) 1940
(c) 1912
(d) 1999
(e) 1947
Q7. वस्तु एवं सेवा कर काउंसिल अस्तित्व में आ गई है. काउंसिल के अध्यक्ष हैं--- ?
(a) निर्वाचित राज्य के वित्त मंत्री
(b) निर्वाचित राज्य के वित्त मंत्री
(c) राजस्व सचिव
(d) वित्त सचिव
(e) प्रधान मंत्री
Q8. हाल ही में किस राज्य में 10 दिन तक चलने वाले ओणम महोत्सव की शुरुआत हुई ?
(a) कर्नाटक
(b) महाराष्ट्र
(c) केरल
(d) तमिलनाडु
(e) आन्ध्रप्रदेश
Q9. फार्च्यून पत्रिका की लिस्ट के अनुसार, यूएस के बाहर स्थित महिलाओं में, भारत की प्रमुख महिला बैंकर्स एसबीआई प्रमुख अरुंधती भट्टाचार्य, आईसीआईसीआई प्रमुख चंदा कोचर और एक्सिस बैंक की सीईओ शिखा शर्मा शामिल हैं. इस सूची में सबसे ऊपर कौन है ?
(a) इंद्रा नूई
(b) राचेल डुआन (Rachel Duan)
(c) चुआ सोक कूंग (Chua Sock Koong) 
(d) एना बोट (Ana Bot) 
(e) ओर्नेल्ला बर्रा (Ornella Barra) 
Q10. तीसरा ब्रिक्स शहरी फोरम बैठक, भारत के किस शहर में शुरू हुई ?
(a) कोलकाता, पश्चिम बंगाल
(b) पटना, बिहार
(c) नागपुर, महाराष्ट्र
(d) अहमदाबाद, गुजरात
(e) विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश 
Q11. उस जेवलिन थ्रोअर (भाला फेंकने वाला खिलाड़ी) का नाम बताइए जो रियो पैरालंपिक में दो स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला भारतीय बना. 
(a) दीपा मालिक
(b) मारियप्पन थागावेलु
(c) वरुण भाटी
(d) देवेन्द्र झाझारिया 
(e) इनमे से कोई नहीं
Q12. गुजरात के बाद, 100 फीसदी घरेलू बिजली प्रदान करने वाला देश का दूसरा राज्य कौन बना ?
(a) आंध्र प्रदेश
(b) हिमाचल प्रदेश 
(c) अरुणाचल प्रदेश 
(d) उत्तरप्रदेश
(e) मध्यप्रदेश
Q13. जनसामान्य में मानव सम्मान, विभिन्न आस्थाओं में संबंद्ध और सहिष्णुता को बढ़ावा देने के लिए, यहूदी मानवाधिकार संगठन द्वारा निम्न में से किस मानवाधिकारवादी को  सम्मानित किया गया है ?
(a) श्री रामकृष्णा 
(b) सरीला प्रभुपदा
(c) जिद्दु कृष्णमूर्ति
(d) रामदेव
(e) श्री श्री रवि शंकर 
Q14. वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका का राष्ट्रपति कौन है ?
(a) पॉल मलोंग अवान (Paul Malong Awan)
(b) जैकब जुमा (Jacob Zuma)
(c) सल्वा कीर मायार्दित (Salva Kiir Mayardit)
(d) जॉन गरंग (John Garang)
(e) ओमर-अल-बशीर (Omar al-Bashir)
Q15. मेघालय के राज्यपाल का नाम बताइए जिन्हें अरुणाचल प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है ?
(a) मृदुला सिन्हा
(b) रामनाथ कोविंद
(c) वी शंमुगानाथन
(d) राजनाथ सिंह
(e) जेपी राजकोवा 
Solutions
S1. Ans.(e) 
S2. Ans.(d) 
S3. Ans.(c) 
S4. Ans.(b) 
S5. Ans.(a) 
S6. Ans.(a) 
S7. Ans.(b) 
S8. Ans.(c) 
S9. Ans.(d) 
S10. Ans.(e) 
S11. Ans.(d) 
S12. Ans.(a) 
S13. Ans.(e) 
S14. Ans.(b) 
S15. Ans.(c) 

Wednesday, 14 September 2016

आंध्र प्रदेश बना 100% बिजली वाला दूसरा राज्य 


आंध्र प्रदेश, गुजरात के बाद राज्य में 100 प्रतिशत घरों को बिजली उपलब्ध कराने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है। जेएम फाइनेंशियल द्वारा विभिन्न राज्यों में विद्युतीकरण पर प्रकाशित राष्ट्रीय स्तर के सर्वेक्षण पर आधारित रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया। रिपोर्ट का दावा है कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा और असम जैसे राज्यों में लगभग 35% ग्रामीण परिवारों को अभी भी बिजली की आपूर्ति नहीं की जा सकी है।
स्वच्छ भारत अभियान की मैस्कॉट बनीं 105 साल की महिला 


105 साल की कुंवर बाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ का मैस्कॉट चुना है। कुंवर बाई ने अपने घर में टॉयलेट बनाने के लिए अपनी बकरियों को बेच दिया था। उन्हें प्रधानमंत्री, 17 सितंबर को 'स्वच्छता दिवस' पर दिल्ली में सम्मानित करेंगे। प्रधानमंत्री ने उन्हें 21 फरवरी को राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) में भी सम्मानित किया था। स्वच्छता मिशन को पीएम नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की जयंती यानी 2 अक्टूबर से शुरू किया था। उन्होंने इसे 2014 में शुरू किया था। इसका स्लोगन है, ‘एक कदम स्वच्छता की ओर।’ इस मिशन में 4,041 शहर और गांव को शामिल किया गया है।

विदेशी स्काउटिंग कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू 
केन्द्रीय खेल मंत्री विजय गोयल द्वारा संयुक्त रूप से विदेशी स्काउटिंग कार्यक्रमों (जीएसपी) के लिए ऑनलाइन पोर्टल का उद्घाटन किया गया|  भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) तथा अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (एआईएफएफ) ने इस पोर्टल को शुरू किया है| विदेशी स्काउटिंग कार्यक्रम के तहत विदेशों में रह रहे भारतीय युवा भारतीय टीम के साथ खेल सकेंगे जिसमें अंडर-17 विश्वकप 2017 शामिल हैं|


अरुणाचल प्रदेश में प्रथम प्रधानमंत्री जन औषधि स्टोर का उद्घाटन 


रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री श्री मनसुख मांडविया ने ईटानगर के नाहरलगुन में अरुणाचल प्रदेश के पहले प्रधानमंत्री जन औषधि स्टोर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्याण विभाग और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग के अधीन एक एजेंसी भारतीय फार्मा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (बीपीपीआई) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश में 84 जन औषधि स्टोर खोले जाएगें। 
बीसीसीआई में चयनकर्ताओं की भर्ती के लिए पात्रता के नियम कड़े 


बीसीसीआई ने चयनकर्ताओं की भर्ती के लिए पात्रता के नियमों को कड़ा कर दिया है|  राष्ट्रीय चयनकर्ता को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का अनुभव ज़रूरी है। साथ ही राष्ट्रीय चयनकर्ता के पद के लिए आवेदन देते वक़्त उनकी उम्र 60 वर्ष से कम होनी चाहिए। वे उम्मीदवार जो सीनियर, जूनियर और महिला राष्ट्रीय चयनकर्ता पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें ये पात्रताएं पूरी करनी होंगी|
गोवा करेगा ब्रिक्‍स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी  


ब्रिक्स देशों के पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी  गोवा द्वारा की जायगी| यह बैठक 16 सितंबर 2016 को आयोजित होगी। ब्रिक्स मंत्रियों के बीच वायु और जल प्रदूषण, तरल और ठोस कचरा प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता के संरक्षण जैसे आपसी हितों के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग तथा इस संदर्भ में प्राथमिकता से कार्यवाही होगी। इस बैठक से पूर्व सरकारी स्तर पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
भट्टाचार्य, कोचर 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल 
(i) फॉर्च्यून द्वारा जारी की गयी सूची के अनुसार, भारत की शीर्ष महिला बैंकरों में से एक भारतीय स्टेट बैंक की प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य, आईसीआईसीआई प्रमुख चंदा कोचर और एक्सिस बैंक की सीईओ शिखा शर्मा को 50 सबसे शक्तिशाली गैर अमेरिकी महिलाओं में शामिल किया गया है| इस सूची में Banco Santander की मालिक Ana Bot सबसे ऊपर है|
(ii) फॉर्च्यून की 50 सबसे शक्तिशाली इंटरनेशनल महिलाओं की सूची में भट्टाचार्य, दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि कोचर 5वें स्थान पर रहीं, और शर्मा 19वें स्थान पर हैं, जिसमें गैर-अमेरिकी महिलाओं को शामिल किया गया है। 
देवेंद्र झाझारिया ने रियो पैरालिम्पिक्स 2016 में जीता दूसरा स्वर्ण, तोड़ा विश्व रिकॉर्ड 
भारत के देवेंद्र झाझरिया ने रियो डी जेनेरियो में आयोजित पैरालिंपिक खेलों में पुरुषों की भाला फेंक एफ-46 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता| झाझरिया ने पैरालिंपिक खेलों में यह दूसरा स्वर्ण पदक जीतकर अपना ही पिछला विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है| उन्होंने 63.97 मीटर तक भाला फेंका जो एक नया विश्व रिकॉर्ड है, उन्होंने तीसरे प्रयास में यह कीर्तिमान बनाया| उन्होंने वर्ष 2004 में एथेंस पैरालिंपिक खेलों के दौरान स्वर्ण पदक जीता था| 
भारतीय रेल हॉकी टीम ने पहली बार एमसीसी मुरुगप्पा गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट जीता 


भारतीय रेल पुरुष हॉकी टीम ने 1 से 11 सितम्‍बर, 2016 के बीच चेन्‍नई में आयोजित एमसीसी मुरुगप्पा गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट 2016 को प्रथम बार जीत लिया है। टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय रेल हॉकी टीम ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन टीम को 2-1 से हरा दिया। 
1.Grapple
Meaning: fight without weapons
Synonym: clasp, clench
Sentence: “after a grapple with his conscience, he confessed to having an affair”

2.Incongruous
Meaning: not appropriate for a particular occasion or situation
Synonym: amiss 
Sentence: “there's an incongruous modernism to the actor's performance in this period piece”

3.Indomitable
Meaning: incapable of being defeated, overcome, or subdued
Synonym: bulletproof, invincible
Sentence: “an indomitable spirit was needed to endure the rigors of pioneer life.”

4.Meliorate
Meaning: to make better
Synonym: better, enhance
Sentence: “regulations intended to meliorate the working conditions of migrant farm laborers”

5.Persiflage
Meaning: good-natured teasing or exchanging of clever remarks
Synonym: backchat, jesting
Sentence:  “Her cunning persiflage hurt them.”

6. Relegate
Meaning: to force to leave a country
Synonym: deport, exile
Sentence:  “courtiers and generals who incurred the emperor's disfavor were soon relegated to the farther reaches of the empire”

7.Rhapsody
Meaning: a state of overwhelming usually pleasurable emotion
Synonym: cloud-nine, elatedness
Sentence:  “listening to Mozart always left him in a rhapsody that lingered for the remainder of the evening”

8.Writhe
Meaning: to cause to twine about one another
Synonym: entwine, inter-lace
Sentence: “tends to writhe his fingers together when he's nervous or upset”

9.Undulate
Meaning: having a wavy surface, edge, or markings
Synonym: swing, wave
Sentence: “the undulate margin of a leaf”

10. Wherewith
Meaning:  that with or by which —used with an infinitive
Sentence:  “metal tools wherewith to break ground”

Tuesday, 13 September 2016


डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में आर्मी ग्रीन रहा विजेता 
एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट, 128वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में आर्मी ग्रीन ने जीत हासिल की| दिल्ली के अंबेडकर स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल में आर्मी ग्रीन ने नैरोका फुटबॉल क्लब को पेनल्टी शूट आउट में 6-5 से हराया| 
अटलांटा एयरपोर्ट 18वीं बार बना विश्व का व्यस्ततम एयरपोर्ट
अमेरिका के हार्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा इंटरनैशनल एयरपोर्ट को लगातार 18वीं बार विश्व का व्यस्ततम एयरपोर्ट चुना गया है।  विश्व एयरपोर्ट ट्रैफिक रिपोर्ट, 2015 के अनुसार, पिछले साल इस एयरपोर्ट से 10.1 करोड़ यात्री गुजरे थे। वहीं, इस सूची में चीन का बीजिंग एयरपोर्ट (8.99 करोड़ यात्री) दूसरे स्थान पर और दुबई एयरपोर्ट (7.8 करोड़ यात्री) तीसरे स्थान पर रहा।
अरुणाचल के आदिवासियों पर लिखे उपन्यास को ब्रिटेन का एमएम बेनेट्स अवार्ड 
प्रसिद्द लेखक स्टुअर्ट ब्लैकबर्न को अरुणाचल के आदिवासियों पर उनके उपन्यास ‘इंटू द हिडेन वैली’ के लिए ब्रिटेन का वर्ष 2016 का प्रतिष्ठित एमएम बेनेट्स अवार्ड प्रदान किया गया है| यह उपन्यास अरुणाचल प्रदेश के अपातानी आदिवासियों पर लिखा गया है| इस प्रतिष्ठित अवार्ड हेतु ऐतिहासिक कहानी पर आधारित उपन्यास का चयन किया गया जिसे ऑक्सफोर्ड के एचएनएस कांफ्रेंस में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया है| स्टुअर्ट ब्लैकबर्न ने भारतीय संस्कृति पर 16 पुस्तकें लिखी हैं।
विद्या बालन समाजवादी पेंशन योजना की ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त 
उत्तर प्रदेश सरकार ने अभिनेत्री विद्या बालन को समाजवादी पेंशन योजना का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है| इस समाजवादी पेंशन योजना का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण है और इसमें राज्य की सभी गरीब महिलाओं को इससे जोड़ा जाएगा| सरकार योजना की महिला लाभार्थी को पेंशन की रकम हर महीने उपलब्ध कराएगी|
गुरु केलुचरण महापात्रा पुरस्कार से कलाकार सम्मानित
ओडिसी कलाकारों के नाम पर रखे गए पांच दिवसीय 22वें प्रसिद्ध गुरु केलुचरण महापात्रा पुरस्कार समारोह का समापन प्रतिष्ठित पुरस्कारों की प्रस्तुति के साथ रवींद्र मंडप सभागार में हुआ।
लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए वर्ष 2016 के गुरु केलुचरण महापात्रा पुरस्कार से झरना दास (सिनेमा) और गुरु किशोर कुमार मोहंती (ओडिसी) को सम्मानित किया गया। असाधारण परिश्रम और सिद्धि के लिए गुरु केलुचरण महापात्रा युवा प्रतिभा सम्मान 2016 से राजीब भट्टाचार्य (ओडिसी), मधुस्मिता मोहंती (ओडिसी), पी प्रवीण कुमार (भरतनाट्यम) और रूपक कुमार परिदा (ओडिसी गायन) को सम्मानित किया गया।
पाकिस्तान: वसीम बरी नेशनल क्रिकेट टीम के मैनेजर नियुक्त
पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान वसीम बरी को संयुक्त अरब अमीरात में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने जा रही 'घरेलू' सीरीज के लिए नेशनल टीम के नए मैनेजर के रूप में नियुक्त किया गया है।
68 वर्षीय बरी, जिन्होंने 81 टेस्ट और 51 एकदिवसीय मैच खेले, वे बोर्ड में मुख्य चयनकर्ता और चीफ ऑपरेटिंग अधिकारी भी रहे हैं। बरी एक विकेटकीपर और दाएं हाथ के बल्लेबाज थे। अपने 17 साल के कैरियर के अंत में वह पाकिस्तानी टेस्ट इतिहास में सबसे चहते खिलाड़ी थे।
ब्रिक्‍स स्‍वास्‍थ्‍य कार्यशाला एवं आरोग्‍य मेले का उद्घाटन 
केंद्रीय आयुष राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री श्रीपद येस्‍सो नाईक एवं केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन तथा संसदीय मामले मंत्री श्री अनंत कुमार ने बेंगलुरू में वृहद भारतीय चिकित्‍सा प्रणाली (आरोग्‍य) पर राष्‍ट्रीय मेले का उदघाटन किया। इस मेले का आयोजन ब्रिक्‍स स्‍वास्‍थ्‍य कार्यशाला के साथ साथ भारतीय चिकित्‍सा प्रणाली एवं होमियोपैथी की ताकत को प्रदर्शित करने के लिए किया गया है। दो दिवसीय ब्रिक्‍स स्‍वास्‍थ्‍य कार्यशाला एवं आरोग्‍य मेले का आयोजन आयुष मंत्रालय द्वारा विकासशील देशों के लिए अनुसंधान एवं सूचना प्रणाली (आरआईएस) के सहयोग से किया जा रहा है। ब्रिक्‍स देशों के सचिव स्‍तर के अधिकारी एवं पारंपरिक चिकित्‍सा/स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ भी ब्रिक्‍स स्‍वास्‍थ्‍य कार्यशाला में भाग ले रहे हैं।  
जोकोविच को हराकर स्टेनिसलास वावरिंका बने यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम विजेता  

स्विट्जरलैंड के स्टेनिसलास वावरिंका ने दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराकर यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम में जीत अपने नाम दर्ज की| तीसरी वरीयता प्राप्त वावरिंका ने फाइनल में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जोकोविच को 6-4, 7-5, 6-3 से हराया| वावरिंका ने पहली बार यूएस ग्रैंड स्लैम जीता है| यह उनके करियर का तीसरा ग्रैंडस्लैम है| 

Monday, 12 September 2016

Q1. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निम्नलिखित में से किस सिख सैन्य कमांडर के
300वें शहीदी वर्षगांठ के अवसर पर नई दिल्ली में एक स्मरण समारोह में भाग लिया ?

(क) बंदा सिंह बहादुर
(ख) रणजीत सिंह
(ग) कृष्ण कौर भेला
(घ) निर्मलजीत सिंह सेखों
(ई) बाना सिंह
Q2. "ऊर्जा की बचत और ऊर्जा दक्षता" पर ब्रिक्स कार्य समूह की पहली बैठक 04 जुलाई 2016 को भारत के किस  शहर में आयोजित हुई  ?
(क) गोवा
(ख) नई दिल्ली
(ग) कोलकाता
(घ) चेन्नई
(ई) विशाखापत्तनम
Q3. फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री का नाम बताएं , जिनका हाल ही में 85 साल की उम्र में पेरिस में निधन हो गया है?
(क) निकोलस सरकोजी (Nicolas Sarkozy)
(ख) मिशेल रोकार्ड (Michel Rocard)
(ग) जाक शिराक (Jacques Chirac)
(घ) कार्ला ब्रूनी (Carla Bruni)
(ई) उपरोक्त में से कोई नहीं
Q4 हाल ही में निम्नलिखित में से किस राज्य सरकार ने शासन में पारदर्शिता लाने के अपने प्रयासों के हिस्से के रूप में आम लोगों को एक फ़ाइल की स्थिति पर नज़र रखने की अनुमति देने के लिए "फाइल ट्रैकिंग" तंत्र को पेश करने का फैसला किया है?
(क) केरल
(ख) पश्चिम बंगाल
(ग) तमिलनाडु
(घ) असम
(ई) गुजरात
Q5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' अन्य किस  देश में प्रसारित किया जाता  है ?
(क) नेपाल
(ख) भूटान
(ग) बांग्लादेश
(घ) श्रीलंका
(ई) म्यांमार
Q6. मुस्लिम बहुल देश मलेशिया के  न्यायपालिका इतिहास में पहली बार  दो महिलाओं को इस्लामी शरिया उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वो हैं?
(क) नूर हुदा रूसलान (Noor Huda Roslan)
(ख) नेंने शुहैदाह शम्सुद्दीन (Nenney Shuhaidah Shamsuddin)
(ग) यांग अमत मुलिया (Yang Amat Mulia)
(घ) a) और b) दोनों
(ई) a) और c) दोनों
Q7. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और ______ के रॉयल सिविल सेवा आयोग (RCSC) के बीच समझौते के एक ज्ञापन (MoU ) पर हस्ताक्षर की मंजूरी दी है.
(क) भूटान
(ख) रूस
(ग) थाईलैंड
(घ) दक्षिण कोरिया
(ई) जापान
Q 8. भारत के सौर पहल का समर्थन करने के लिए विश्व बैंक ने ____ से भी अधिक राशी उपलब्ध कराने की योजना की घोषणा की है। हाल ही में इस आशय के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गए जब नई दिल्ली में वित्त मंत्री अरुण जेटली और बिजली मंत्री पीयूष गोयल तथा विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष जिम योंग किम का मिलना हुआ.
(क) $ 10 अरब
(ख) $ 15 अरब
(ग) $ 1 अरब
(घ) $ 5 अरब
(ई) $ 20 अरब
Q 9. सुप्रीम कोर्ट ने कुछ पदों को भरने की प्रक्रिया की परवाह किये बिना सभी सेवाओं में विकलांग/दिव्यांग व्यक्तियों को _____ आरक्षण का निर्देश दिया है.
(क) तीन फीसदी
(ख) दस प्रतिशत
(ग) पांच प्रतिशत
(घ) आठ प्रतिशत
(ई) सात प्रतिशत
Q10. दूसरी ब्रिक्स यूथ शिखर सम्मेलन 1 जुलाई से 3 जुलाई तक असम के गुवाहाटी में संपन्न हुआ। इस शिखर सम्मेलन का थीम क्या था ?
(क) ब्रिक्स देशों में बच्चे और युवा
(ख) इंट्रा-ब्रिक्स एक्सचेंजों के लिए पुल के रूप में युवा
(ग) दुनिया में युवाओं के लिए ब्रिक्स
(घ) ब्रिक्स और युवाओं के साथ आप
(ई) उपरोक्त में से कोई नहीं
Q11. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में एक स्मार्ट मॉडल गांव पायलट परियोजना का उद्घाटन किया गया है। प्रारंभ में ये पहल, निम्न में से किस राज्य के पांच चयनित गांवों में लागू की जाएगी और बाद में यह पूरे देश में फैल जाएगा?
(क) बिहार
(ख) पश्चिम बंगाल
(ग) हरियाणा
(घ) उत्तर प्रदेश
(ई) राजस्थान
Q12. अपने 61वें स्थापना दिवस के अवसर पर निम्नलिखित में से किस सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने 3 नए डिजिटल पेशकश की है?
(क) पंजाब नेशनल बैंक
(ख) आईडीबीआई बैंक लिमिटेड
(ग) इंडियन ओवरसीज बैंक
(घ) भारतीय स्टेट बैंक
(ई) बैंक ऑफ बड़ौदा
Q13.  निम्न में से किसे भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में किसे  नियुक्त किया गया है?
(क) एन एस विश्वनाथन
(ख) राजीव सूरी
(ग) संगीता रेड्डी
(घ) सुजॉय बोस
(ई) डी कश्मीर होता
Q 14. केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के ____ रेलवे स्टेशन का नाम, स्वर्गीय बीआर आंबेडकर के नाम के साथ बदलने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है जिन्होंने अपना जीवन दलितों के विकास के लिए समर्पित किया था और जिनका जन्म यहीं हुआ था.
(क) सैफी नगर
(ख) पातालपानी
(ग) लोकमान्य नगर
(घ) राव
(ई) महू
Q 15. हाल ही में केरल के तिरुअनंतपुरम में वट्टीयूरकावू (Vattiyoorkavu) में, अंतरिक्ष विभाग के ISRO Inertial Systems Unit (आईआईएसयू) में किसने निदेशक का पद ग्रहण किया गया है ?
(क) डीके होता
(ख) माधव ढेकाने
(ग) वी स्वामीनाथन
(घ) संजय मलिक
(ई) के बी कोलीवाड

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...