Wednesday, 3 February 2016

Current Affair Revision Quiz (January) in Hindi

1.रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ‘डीआरडीओ’ ने एक  प्रक्षेपास्त्र-सह-मल्टीबैरल रॉकेट लॉन्चर प्रणाली का पोकरण-चांधन के फील्ड फायरिंग रेंज से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है| उस मिसाइल का नाम क्या है? 
पिनाका-II

2.विश्व ब्रेल दिवस कब मनाया जाता है?
4 जनवरी

3.जीवन बीमा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सीमित प्रीमियम भुगतान वाली एंडॉवमेंट एश्योरेंस योजना की शुरूआत की है। उसका नाम क्या है?
'जीवन लाभ'

4.विप्रो के नए सीईओ कौन बने हैं?
आबिद नीमचवाला

5.हाल ही सैफ कप का विजेता कौन बना?
भारत

6.मुख्यमंत्री ने झारखण्ड के भूमि बैंक पोर्टल का उद्घाटन किया है, उस वेबसाइट का पता क्या है ?
jharbhoom.nic.in

7.लिंक्डन ने किसे तत्काल प्रभाव से भारतीय कारोबार का प्रबंधक नियुक्त किया है?
अक्षय कोठारी

8.नोवो नॉर्डिस्क ने मधुमेह के खिलाफ भारत में शुरू किए गए अपने जागरूकता अभियान 'चेंजिंग डायबिटीज' का ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया है?
सचिन तेंदुलकर

9.आईसीसी टेस्ट रैकिंग में नंबर एक गेंदबाज कौन बन गए हैं?
आर अश्विन

10.संयुक्त राष्ट्र रिफ्यूजी एजेंसी, यूएनएचसीआर ने किसे अपने नए प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया?
फिलिपो ग्रैंडी

Monday, 1 February 2016

Mission Smart City!!!

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विकसित किये जाने वाले पहले 20 शहरों की घोषणा हो चुकी है। घोषित नामो में पांच विभिन्न प्रदेशों की राजधानियां हैं। मध्य प्रदेश के सर्वाधिक तीन शहरों इंदौर, भोपाल और जबलपुर को भी पहले चरण में शामिल किया गया है, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार से एक भी शहर नहीं है।


परियोजना के तहत कुल सौ शहरों को स्मार्ट बनाया जाना है, हालांकि अभी जम्मू-कश्मीर समेत तीन शहरों के बारे में कोई अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है।

स्मार्ट सिटी में शामिल होने वाले पहले 20 शहर

1. भुवनेश्वर 2. पुणे 3. जयपुर 4. सूरत 5. कोच्चि 6. अहमदाबाद 7. जबलपुर 8. विशाखापट्टनम 9. सोलापुर 10. दावणगेरे 11. काकीनाड़ा 12. नई दिल्ली, 13 इंदौर, 14. कोयम्बटूर,15. बेलगाम, 16. उदयपुर, 17. गुवाहाटी, 18. लुधियाना 19. चेन्नई 20. भोपाल

स्मार्ट सिटी मिशन के दृष्टिकोण में इसका उद्देश्य उन प्रमुख शहरों को प्रोत्साहित करना है जो मुख्य अवसंरचना मुहैया कराते हैं और अपने नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करते हैं, एक स्वच्छ और सुस्थिर वातावरण प्रदान करते हैं और स्मार्ट समाधान लागू करते हैं|

स्मार्ट सिटी के आवश्यक क्या- क्या होने चाहिए:
1.पर्याप्त जलापूर्ति
2.सुनिश्चित विद्युत आपूर्ति
3.साफ़-सफाई
4.सार्वजानिक परिवहन
5.गरीबों के लिए किफायती आवास
6.आईटी कनेक्टिविटी और डिजीटेलाइजेशन
7.सुस्थिर पर्यावरण
8.स्वास्थ्य और शिक्षा

अवधि
यह मिशन 100 शहरों को कवर करेगा| इसकी अवधि पांच वर्ष (2015-16- 2019-20) होगी|

स्मार्ट-सिटी का वित्तोपोषण कैसे किया जायेगा
स्मार्ट-सिटी मिशन को एक केन्द्रीय प्रायोजित स्कीम के रूप में चलाया जायेगा और केंद्र सरकार का आगमी 5 वर्षों में 48000 करोड़ रुपए की सीमा तक मिशन को वित्तीय सहायता देने का प्रस्ताव है यानी प्रत्येक शहर प्रति वर्ष 100 करोड़ रुपए होगा| इतनी ही राशि का योगदान, समान आधार पर, राज्य/यूएलबी द्वारा किया जायेगा; इस प्रकार, स्मार्ट-सिटी विकास के लिए लगभग एक लाख करोड़ रुपए की सरकार/यूएलबी निधियां उपलब्ध होंगी|

कौन से शहर अभी 20 शहरों में शामिल नहीं हैं:
इस लिस्ट में यूपी, बिहार और प. बंगाल जैसे राज्यों से एक भी शहर नहीं है। 


Sunday, 31 January 2016

1.नीतीश को मिलेगा वीरमणि सोशल जस्टिस अवार्ड
i.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में प्रतिष्ठित के वीरमणि सोशल जस्टिस अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा| 

ii.उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 2015 के लिए दिया जायेगा| समाज सुधारक पेरियार इवी रामासामी के विदेशों में रहनेवाले एनआरआइ अनुयायियों की ओर से यह अवार्ड देने की घोषणा की गयी है|
iii.इसके तहत नीतीश कुमार को एक लाख नकद दिया जायेगा| फरवरी के पहले सप्ताह में नीतीश कुमार के दिल्ली प्रवास के दौरान पेरियार इंटरनेशनल के महामंत्री जी कृष्ण्मूर्ति उनसे मुलाकात करेंगे| 
2.पुडुचेरी के उप राज्यपाल एके सिंह ने 'मित्रा एप्प' का शुभारम्भ किया
i.पुडुचेरी के उप राज्यपाल एके सिंह ने संघ राज्य क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘मित्रा एप्प’ का शुभारंभ किया है|
ii.इस एप्प का शुभारम्भ पुडुचेरी में मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी की मौजूदगी में शुरू किया गया|
iii.यह एंड्रॉयड आधारित एप्प आपातकालीन एसएमएस भेजने में सक्षम है| इस सन्देश को भेजने के लिए व्यक्ति को तीन बार पॉवर बटन दबाना हगा|
iv.वर्तमान में यह सुविधा केवल स्मार्टफोन में उपलब्ध है| यह पुडुचेरी पुलिस की एक पहल है| यह एप्प महिलाओं, बच्चों और वृद्ध के लिए अधिक उपयोगी है|
3.लेस्ली बरलैंड ट्विटर इंक की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर नियुक्त
i.लेस्ली बरलैंड को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर इंक का चीफ मार्केटिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है|
ii.बरलैंड  की नियुक्ति से पूर्व, मार्केटिंग गतिविधियों का संचालन ट्विटर के सीएफओ एंथोनी नोटो द्वारा किया जा रहा था|
iii.इस नियुक्ति से पूर्व लेस्ली बरलैंड अमेरिकन एक्सप्रेस नामक वीत्तीय सेवा प्रदाता कम्पनी में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत थीं|
4.भारत- पाकिस्तान रेल सम्पर्क समझौता तीन वर्ष के लिए बढ़ाया गया
i.भारत एवं पाकिस्तान ने अपने आपसी रेल सम्पर्क समझौता को जनवरी 2016 में तीन वर्ष के लिए बढ़ा दिया है| 
ii.भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस समझौते को 19 जनवरी 2016 से 18 जनवरी 2019 तक के लिए बढ़ाया गया है|
iii.उपरोक्त समझौते पर 28 जून 1976 को हस्ताक्षर किया गया था, जिससे भारत और पाकिस्तान के बीच यात्री और माल यातायात दोनों के संदर्भ में रेल सम्पर्क संभव हो सका था|
5.जर्मनी की एंजेलिक कर्बर बनीं नई ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन
i.जर्मनी की एंजेलिक कर्बर ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए विश्व की नंबर एक खिलाड़ी और गत चैंपियन सेरेना विलियम्स का साम्राज्य शनिवार को ध्वस्त कर ऑस्ट्रेलियन ओपन की नई मल्लिका होने का गौरव हासिल कर लिया है।
ii.सातवीं वरीयता प्राप्त केर्बर ने शीर्ष वरीय सेरेना को दो घंटे आठ मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-4, 3-6, 6-4 से हराकर साल के पहले ग्रैंड स्लेम का खिताब अपने नाम कर लिया है।
iii.केर्बर इसके साथ ही ओपन युग में ग्राफ के बाद ग्रैंड स्लेम जीतने वाली दूसरी जर्मन महिला खिलाड़ी बन गयीं हैं।

Saturday, 30 January 2016

1.अपर्णा कुमार , अंटार्कटिका के विनसन मैसिफ पर चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय सिविल सेवक बनी
i.उत्तर प्रदेश कैडर की महिला पुलिस अधिकारी अपर्णा कुमार ने 17 जनवरी 2016 को अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विनसन मैसिफ पर चढ़ाई करने में सफलता हाथ लगी है|

ii.अपर्णा ने पर्वत की चोटी पर तिरंगे के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस का झंडा भी फहराया है|
iii.मार्च 2015 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा उन्हें रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया|
2.पुस्तक 'मिडनाइट फ्युरिज' के लिए निसिद हजारी 2016 कोल्बी पुरस्कार से सम्मानित किए गए
i.भारत के विभाजन और उसके घातक परिणामों पर लिखी गई पुस्तक 'मिडनाइट फ्युरिज' को अमेरिका में 5,000 $ का प्रतिष्ठित ‘2016 विलियम ई कोल्बाई अवार्ड’ प्रदान किया गया है|
ii.यह पुरस्कार निसिद हजारी की पुस्तक 'मिडनाइट फ्युरिज': द डेडली लीजेसी ऑफ़ इंडिया'ज पार्टीसन ने जीता है|
iii.हजारी की यह पहली पुस्तक है जिसमें वर्ष 1947 में हुए भारत के विभाजन और उसके आसपास हुई हिंसा के बारे में बताया गया है|
iv.'मिडनाइट फ्युरिज में उस समय 1947 के विभाजन और घटना में हिंसा की वीभत्सता को बखूबी दर्शाया गया है|
3.थावर चंद गहलोत ने विकलांग व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय नौकरी पोर्टल की शुरूआत की
i.सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने अलग तरह से सक्षम लोगों को समर्पित एक विशेष जॉब पोर्टल की शुरूआत की है| 
ii.‘‘सरकार का इरादा अलग तरह से सक्षम लोगों के कौशल प्रशिक्षण को उच्च प्राथमिकता देना है|
iii.अगले तीन सालों में पांच लाख लोगों को कुशल बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित है| कौशल प्रशिक्षण सरकार से आर्थिक सहायता प्राप्त ‘प्रशिक्षण सहयोगियों’ के 200 क्लस्टरों के एक नेटवर्क के माध्यम से दिया जाएगा|
iv.इस पोर्टल का पता डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट डिसएबिलटी जॉब्स डॉट जीओवी डॉट इन (www.disabilityjobs.gov.in) है|
4.लाला लाजपत राय पर 150 रुपये का स्मृति सिक्का जारी
i.केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. महेश शर्मा ने लाला लाजपत राय पर 150 रुपये का एक स्मृति सिक्का जारी किया है| 
ii.इसके साथ ही 10 रुपये का इस्तेमाल किया जाने वाला सिक्का भी जारी किया गया है|
iii.150 रुपये का स्मृति सिक्का मिश्रित चतुर्धातु से निर्मित है और इसका व्यास 44 मिमी और वजन 35 ग्राम है| 
iv.वहीं 10 रुपये के इस्तेमाल किए जाने वाले सिक्के का वजन 7.71 ग्राम और व्यास 27 मिमी है| यह द्विधात्विक सामग्री (बाई-मेटालिक मैटरियल) से बना है|
5.वन्य जीव फिल्म निर्माता नरेश बेदी, वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित
i.वन्य जीव फिल्म निर्माता नरेश बेदी को रविन्द्र नाट्य मंदिर, मुंबई में आयोजित मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 14वें संस्करण के दौरान वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है|
ii.इस महोत्सव का उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन राठौर द्वारा किया गया है|
iii.एमआईएफएफ 2016 का आयोजन महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से फिल्म प्रभाग द्वारा किया गया है|
6.भारत ने आकाश मिसाइल का परीक्षण किया
i.भारत ने चांदीपुर (ओडिशा) में एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से जमीन से हवा में प्रहार करने वाली स्वदेश में विकसित आकाश मिसाइल का परीक्षण प्रक्षेपण किया है|
ii.वायु सेना के अधिकारियों ने पैरा-बैरल लक्ष्यों पर निशाना साधकर मिसाइल का तीन दौर में परीक्षण किया| मिसाइल 25 किलोमीटर तक प्रहार करने में सक्षम है| मिसाइल 60 किलोग्राम वजन का आयुध लेकर जाने की क्षमता रखती है|
iii.मिसाइल का परीक्षण प्रक्षेपण आईटीआर के प्रक्षेपण परिसर-3 से पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक किया गया है|
iv.परीक्षण के दौरान पैरा-बैरल लक्ष्य पर निशाना साधने वाली आकाश मिसाइल ‘रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन’(इसरो) द्वारा विकसित मध्यम स्तर की जमीन से हवा में प्रहार करने वाली विमान रोधी रक्षा प्रणाली है|
7.भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 श्रृंखला जीत कर इतिहास रचा
i.भारत की महिला क्रिकेट टीम ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान, ऑस्ट्रलिया में आयोजित दूसरे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 10 विकेट से हरा दिया है|
ii.मैच का फैसला डकवर्थ-लेविस नियम के आधार पर हुआ है| इसके साथ भारतीय महिलाओं ने तीन मैचों की इस सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया|
iii.भारतीय महिलाओं ने खराब मौसम के कारण 18 ओवरों तक सीमित किए गए मैच में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेट झटक 125 रनों पर सीमित कर दिया और फिर 9.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए संशोधित लक्ष्य हासिल कर लिया|
8.इशिका शाह ने 12वां सब जूनियर राष्ट्रीय स्नूकर चैम्पियनशिप का खिताब जीता
i.इशिका शाह ने इंदौर, मध्य प्रदेश में आयोजित 12 वीं सब जूनियर राष्ट्रीय स्नूकर चैम्पियनशिप का खिताब जीता है|
ii.खिताब जीतने के लिए उन्होंने अंतिम मैच में अनुष्का शेट्टी को 50-2, 50-33 से पराजित किया|
iii.फाइनल तक पहुंचने के लिए उन्होंने सेमीफाइनल में गत चैम्पियन डोयेल डे को पराजित किया|
9.सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस ने ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता
i.सानिया और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन चैम्पियन बनी हैं| 
ii.अब तक मिलाकर यह उनका तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है| वर्ल्ड की नंबर वन जोड़ी सानिया और हिंगिस ने चेक गणराज्य की एंद्रिया लावाच्कोवा और लूसी राडेका की जोड़ी के 1 घंटे 9 मिनट तक चले मुकाबले में 7-5, 6-3 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया है|
iii.इस खिताबी जीत के साथ ही उनकी हैट्रिक हो गई है| सानिया खुद भी मानती हैं कि टेनिस में उनके करियर की दूसरी पारी सपनों जैसी रही है|

Wednesday, 27 January 2016

1.पुर्तगाल में रेबेलो डिसूजा ने जीता राष्ट्रपति चुनाव
i.पुर्तगाल के राष्ट्रपति चुनाव में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (एसडीपी) के उम्मीदवार मार्शेलो रेबेलो डिसूजा ने जीत दर्ज की है| 

ii.देश के चुनाव प्रशासन से संबंधित मंत्रालय के अनुसार, रेबेलो डिसूजा को कुल पड़े मतों में से 99 प्रतिशत की गिनती के बाद 52 प्रतिशत मत मिले हैं, जो उनकी जीत के लिए काफी हैं|
iii.रेबेलो (67) मार्च में देश के 20वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे| वह निवर्तमान राष्ट्रपति अनिबल कवाको सिल्वा की जगह लेंगे, जो पांच-पांच साल के अधिकतम दो कार्यकाल के दौरान राष्ट्रपति के रूप में सेवा दे चुके हैं|
iv.पुर्तगाल के संविधान में राष्ट्रपति को कोई कार्यकारी शक्तियां नहीं दी गई है| हालांकि, राष्ट्रपति के पास संसद भंग करने का अधिकार है|
2.धीरूभाई अंबानी और रजनीकांत को दिया जाएगा पद्म विभूषण
i.भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार की घोषणा कर दी और उन नामों का ऐलान किया गया है, जिन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा| 
ii.इस बार 118 लोगों को चुना गया है| इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी को मरणोपरांत देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण दिया जाएगा|
iii.अभिनेता रजनीकांत, मीडिया दिग्गज रामोजी राव, जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन और आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रवि शंकर को पदम् विभूषण के लिए चुना गया है|
3.भारत-फ्रांस के मध्य 16 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर
i.फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-फ़्रांस चंडीगढ़ बिज़नेस सम्मेलन के दौरान 16 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये हैं|
ii.इन समझौतों में शहरी विकास, शहरी परिवहन, जल व कचरा प्रबंधन तथा सौर उर्जा जैसे क्षेत्रों से जुड़े समझौते भी शामिल हैं| 
iii.चंडीगढ़ में हुए समझौतों में शामिल इन कंपनियां में एलस्ताम ट्रांसपोर्ट, सीएएन, दसाल्त, ईडीएफ एनर्जी नोवेलस, एजिस, लयूमीप्लान, पोमागल्सकी, श्नाइडर इलेक्ट्रिक व थेलेस नाम प्रमुख हैं|
4.आरबीआई ने नए सुरक्षा मानदंडो के साथ 500 और 100 रूपऐ के नए नोट जारी करने की घोषणा की
i.भारतीय रिजर्व बैंक ने नए सुरक्षा मानदंडो के साथ 500 और 100 रूपऐ के नए नोट जारी करने की घोषणा की है|
ii.भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी किए जाने वाले यह नोट महात्मा गांधी श्रृंखला 2005 के होंगे|
iii.डॉ. रघुराम जी. राजन, गवर्नर के हस्ताक्षरयुक्त इन बैंकनोटों के दोनों संख्या पैनलों में इन्सेट लेटर 'E’ होगा| बैंकनोट के पृष्ठ भाग पर मुद्रण वर्ष (2015) अंकित होगा|
iv.श्रृंखला 2005 के, पूर्व में जारी हुए बैंक नोटों जैसा रहेगा, किन्तु इन बैंकनोटों के अग्रभाग में बढ़ते आकार के अंक, ब्लीड रेखाएँ, तथा बड़े आकार के पहचान -चिह्न होंगे|
5.बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ: केवल बेटी होने पर माता पिता को मिलेगी संपत्ति कर में छूट
i.एजुकेशन मैनेजमेंट कॉरपोरेशन (ईडीएमसी) ने उन अभिभावकों को संपत्ति कर में छूट देने का फैसला किया है जिनके संतान केवल लड़कियां हैं|
ii.साथ ही उनकी संतान अगर सरकारी स्कूलों में जाती हैं तो संपत्ति कर में उन्हें 8.0 प्रतिशत छूट मिलेगी|  
iii.ईडीएमसी की स्थायी समिति अध्यक्ष के अनुसार जिन माता-पिता के संतान केवल लड़कियां हैं, उन्हें संपत्ति कर में 5.0 प्रतिशत छूट देने का फैसला किया है|
6.मुंबई सेंट्रल मुफ्त वाई-फाई सेवा प्रदान करने वाला भारत का पहला रेलवे स्टेशन बना
i.मुंबई सेंट्रल मुफ्त वाई-फाई सेवा प्रदान करने वाला भारत का पहला रेलवे स्टेशन बन गया है|
ii.केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर में मुफ्त वाई-फाई सेवा का शुभारम्भ किया है|
iii.रेल मंत्री के अनुसार इस तरह की मुफ्त वाई-फाई सुविधा को देश के सबसे व्यस्त 100 स्टेशनों तक विस्तारित किया जाएगा|
iv.इन 100 स्टेशनों में सफलता के पश्चात इस सुविधा को 400 अन्य स्टेशनों में भी विस्तारित किया जाएगा|
7.दैनिक जागरण कंज्यूमर सुपर ब्रांड पुरस्कार से सम्मानित
i.भारत का प्रमुख समाचार पत्र ‘दैनिक जागरण’ वर्ष 2014-15 के लिए कंयूमर सुपर ब्रांड अवार्ड से पुरस्कृत किया गया है| 
ii.नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रकाश जावड़ेकर ने दैनिक जागरण के वरिष्ठ महाप्रबंधक (स्टैटजी व ब्रांड डेवलपमेंट) विनोद श्रीवास्तव को यह पुरस्कार प्रदान किया है|
8.भारत ने पहला दृष्टिहीन टी-20 एशिया कप जीता
i.भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान टीम को हराकर पहला दृष्टिहीन टी-20 एशिया कप खिताब जीता है|
ii.कोच्चि में खेले गये इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान की टीम को 44 रनों से हराया|
iii.पहले खेल में उतरी भरतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 208 रन बनाये और पाकिस्तान की टीम को जीतने के लिए 209 रनों का लक्ष्य दिया है| जवाब में उतरी पाकिस्तानी टीम भारतीय लक्ष्य के करीब भी नहीं पहुंच पायी और पूरी टीम महज 164 रनों पर सिमट गयी|
iv.पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने फाइनल तक कोई हार नहीं देखी थी जबकि भारत दूसरे स्थान पर था| लीग मैच में पाकिस्तान ने भारत को 19 रनों से हराया था|

Monday, 25 January 2016

निर्देश (1-5): निम्नलिखित संख्या श्रृंखला में, एक गलत संख्या दी गयी है| गलत संख्या ज्ञात करें|

1.  29, 37, 21, 43, 13, 53, 5
(1) 37
(2) 53
(3) 13
(4) 21
(5) 43

2.  600, 125, 30, 13, 7.2, 6.44, 6.288
(1) 6
(2) 10
(3) 15
(4) 12
(5) इनमें से कोई नहीं 
3.  80, 42, 24, 13.5, 8.75, 6.375, 5.1875
(1) 8.75
(2) 13.5
(3) 24
(4) 6.375
(5) 42
4.  10, 8, 13, 35, 135, 671, 4007
(1) 8
(2) 671
(3) 135
(4) 13
(5) 35
5.  150, 290, 560, 1120, 2140, 4230, 8400
(1) 2140
(2) 560
(3) 1120
(4) 4230
(5) 290
निर्देश (6-10): दिए गए पाई-चार्ट को ध्यानपूर्वक देखिए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए| 
एक संस्था के विभिन्न विभागों में काम कर रहे कमचारियों का डिग्री अनुसार वितरण और पुरुष और महिलाओं का अनुपात|
कर्मचारियों की कुल संख्या=3250

प्रत्येक विभाग में पुरुष और महिला का अनुपात
Department
Men
Women
Production
4
1
HR
12
13
IT
7
3
Marketing
3
2
Accounts
6
7
Department Men Women
Production 4 1
HR 12 13
IT 7 3
Marketing 3 2
Accounts 6 7

6. मार्केटिंग डिपार्टमेंट में काम कर रहे पुरुषों की संख्या क्या है?
(1) 462
(2) 454
(3) 418
(4) 424
(5) इनमें से कोई नहीं

7. एचआर विभाग में काम कर रही महिलाओं की संख्या और आईटी विभाग में काम कर रहे पुरुषों की संख्या का अनुपात क्रमशः क्या है? 
(1) 11 : 12
(2) 17 : 29
(3) 13 : 28
(4) 12 : 35
(5) इनमें से कोई नहीं

8. संस्था के प्रोडक्शन विभाग में काम कर रहे कर्मचारियों की संख्या उस विभाग में काम कर रहे कुल कर्मचारियों की संख्या का कितना प्रतिशत है? 
(1) 88%
(2) 90%
(3) 75%
(4) 65%
(5) इनमें से कोई नहीं

9. संस्था के आईटी विभाग में काम कर रही महिलाओं की संख्या सभी विभागों में काम कर रहे कर्मचारियों की कुल संख्या का कितना प्रतिशत है?
(1) 3.2%
(2) 4.8%
(3) 6.3%
(4) 5.6%
(5) इनमें से कोई नहीं

10. संस्था में काम कर रहे पुरुषों की कुल संख्या क्या है?
(1) 2198
(2) 2147
(3) 2073
(4) 2236
(5) इनमें से कोई नहीं

उत्तर

Answers:
1. हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित छोटे व्यापारियों की मदद के लिए किस मुख्यमंत्री ने AMMA लधु ऋण योजना शुरू की है l   
2. किस देश ने अन्य सभी दक्षिण एशियाई देशों की औसत वार्षिक मानव विकास सूचकांक (एचडीआई) की विकास दर तुलना में उच्च रैंकिंग को बनाए रखा?
3. हाल ही में किस देश में, एक शूटर ने एक हाई स्कूल में गोलीबारी की और दूसरी जगह उत्तरी सस्काशिवान समुदाय में पांच लोग मारा और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए? 
4. कौन से राज्य को चीन से बड़े निवेश की उम्मीद है?

5. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने फोन पर किस के साथ शरणार्थी संकट पर यूरोपीय प्रतिक्रिया पर चर्चा की है?
6. सऊदी अरब के ग्रांड मुफ्ती ने अनुसार किस खेल की इस्लाम में मनाही की गयी है,  उन्होंने कहा है की यह जुयें को  प्रोत्साहित करता है और इसमें समय की बर्बादी होती है ?
7. राष्ट्रीय समुद्रीय वायुमंडलीय प्रशासन और नासा के मुताबिक कौन-सा वर्ष 136 वर्ष में अब तक का सबसे गर्म दिन रहा है, जोकि एक रिकॉर्ड है ?
8. IRNSS का विस्तारित रूप किया है?
9. इलेक्ट्रॉनिक की किस बड़ी कंपनी ने  भारत में 2 गियर smartwatch और गियर आभासी वास्तविकता (Gear virtual reality) (VR) हेडसेट का शुभारंभ किया है ?
10.  हाल ही में ग्रिगोर दिमित्रोव को हराने के बाद ग्रैंड स्लैम में अपनी 300 वीं जीत दर्ज करने वाले टेनिस खिलाड़ी का नाम है?

उत्तर
1. Ms. Jayalalithaa
2. Sri Lanka
3. Canada
4. Haryana
5. German Chancellor Angela Merkel
6. Chess
7. 2015
8.I ndian Regional Navigation Satellite System
9. Samsung
10. Roger Federer 

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...