Thursday, 24 December 2015

1.राज्यसभा ने जुवेनाइल जस्टिस बिल 2015 को मंजूरी दी
i.राज्यसभा में जुवेनाइल जस्टिस बिल 2015 बिना संशोधन के ध्वनिमत से पारित हो गया है| बिल के अनुसार जघन्य अपराधों में नाबालिग अपराधियों की उम्र 18 साल से घटाकर 16 साल कर दी गई है|

ii.संसद में 07 मई 2015 को बिल पहले ही मंजूर किया जा चुका है| अब बिल राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा| इसके बाद इसे क़ानूनी रूप से अम्ल में लाया जाएगा|
iii.अब जघन्य अपराधों के मामलों में 16 वर्ष से 18 वर्ष की आयु के अपराधी को वयस्क मानकर मुकदमा चलाया जाएगा|
2.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो रेल परियोजना को स्वीकृति प्रदान की
i.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बहुप्रतिक्षित पटना मेट्रो रेल परियोजना को स्वीकृति प्रदान की| इसके साथ ही उन्होंने योजना को अमली रूप देने के लिये मेट्रो परियोजना को भारत सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेजने का निर्देश भी विभाग को दिया है|
ii.इसके तहत मेट्रो रेल का निर्माण पहले चरण में दो रूटों पर किया जाना है| इसमें सगुना मोड़ से मीठापुर इस्ट-वेस्ट कोरिडोर व पटना जंक्शन से नया अतर्राज्यीय बस पड़ाव, नार्थ-साउथ कारिडोर है| 
iii.इसके साथ ही साथ मुख्यमंत्री ने पटना मास्टर प्लान को तीन माह में स्वीकृत कराने का निर्देश दिया है| 
3.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना चरण-1ए को मंजूरी दी
i.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना चरण-1 ए को मंजूरी दे दी है|
ii.6928 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 22.878 किलोमीटर लंबाई की परियोजना में 22 स्टेशन बनाए जाएंगे|
iii.22.878 किलोमीटर लंबाई की परियोजना में तीन भूमिगत मेट्रो स्टेशनों के साथ 3.440 किलोमीटर भूमिगत मार्ग होगा और 19 स्टेशनों के साथ 19.438 किलोमीटर ऊपरगामी मार्ग होगा| 
iv.मेट्रो ट्रेन चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे और मुंशी पुलिया के बीच चलायी जाएगी|
4.डेंगू के टीके को मंजूरी देने वाला पहला एशियाई देश बना फिलिपीन्स
i.फिलीपींस डेंगू टीका डेंगा वैक्सिया की बिक्री को मंजूरी प्रदान करने वाला एशिया का पहला देश बन गया है|
ii.फिलीपींस के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने डेंगा वैक्सिया की बिक्री को सुरक्षित बताया|
iii.इस टीके को फ़्रांस के दवा निर्माता समूह सनोफी के टीका निर्माण विभाग ‘सनोफी पाश्चर’ ने विकसित किया है और यह टीका सिर्फ 9 से 45 वर्ष के आयु समूह के लिए ही है|
5.सीसीईए ने मत्स्य पालन हेतु 3000 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी प्रदान की
i.आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने एकीकृत मत्स्य पालन विकास और प्रबंधन हेतु एक वृहद योजना के लिए मंजूरी प्रदान की है| इसकी लागत 3000 करोड़ रूपए है तथा इस योजना की समयावधि पांच वर्ष होगी|
ii.इसके अंतर्गत अंतर्देशीय मत्स्य पालन, मत्स्य पालन, समुद्री मत्स्य पालन एवं राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (एनएफडीबी) द्वारा नीली क्रांति के लिए किये जा रहे सभी प्रयासों में अपना योगदान दिया जायेगा| 
iii.योजना का उद्देश्य मत्स्य पालन और मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास एवं प्रबंधन के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना है. इसके अंतर्गत 6 से 8 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि दर का लक्ष्य हासिल किया जायेगा. इसे उत्तर-पूर्वी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों सहित सभी राज्यों में लागू किया जाएगा|
6.जेट एयरवेज़ ने अमित अग्रवाल को मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया
i.निजी विमान चालक कंपनी जेट एयरवेज़ ने अमित अग्रवाल को मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के रूप में नियुक्त किया है|
ii.गौरतलब है कि जेट एयरवेज़ में मुख्य वित्तीय अधिकारी का पद मार्च 2014 से रविशंकर गोपालकृष्णन के जाने के पश्चात् से रिक्त था|
iii.वे भारत के अतिरिक्त, यूरोप में आर्सेलर मित्तल तथा उत्तरी अमेरिका में एस्सार स्टील में भी कार्यरत रहे है| वे कम्पनी का वित्त तथा राजकोषीय प्रबंधन देखेंगे|
7.चीन ने डीएएमपीई उपग्रह का प्रक्षेपण किया 
i.चीन ने रहस्यमय काले पदार्थ पर प्रकाश डालने वाले डार्क मैटर पार्टिकल एक्सप्लोरर (डीएएमपीई) उपग्रह का प्रक्षेपण किया है|
ii.यह देश का पहला अंतरिक्ष टेलीस्कोप था और इसका प्रक्षेपण जीक्वान (Jiuquan) उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से एक लांग मार्च 2-डी रॉकेट द्वारा किया गया है|
iii.उपग्रह का उद्देश्य अदृश्य कण डार्क मैटर के स्मोकिंग गन के संकेत प्राप्त करना है| 
iv.यह उपग्रह 500 किलोमीटर की ऊंचाई पर सूर्य की समकालिक कक्षा में स्थापित होगा, जो अंतरिक्ष में उच्च ऊर्जा कणों की दिशा, ऊर्जा और इलैक्ट्रिक चार्ज का निरीक्षण करेगा| इस उपग्रह को वुकोंग (Wukong) उपनाम दिया गया है|
8.भारतीय हथकरघा प्रदर्शनी का नई दिल्ली में शुभारंभ
i.केन्द्रीय वस्त्र मंत्रालय के तत्वाधान में भारतीय हथकरघा प्रदर्शनी का नई दिल्ली में शुभारंभ हुआ है| इस प्रदर्शनी का थीम ‘भारतीय हथकरघा: परंपरा और रुझान’ है| केन्द्रीय कपड़ा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष कुमार गंगवार ने राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में भारतीय हथकरघा उत्पादों के उत्कृष्ट संग्रह की इस प्रदर्शनी का शुभारंभ किया है|
ii.इस प्रदर्शनी में राष्ट्रीय वस्त्र डिजाइन केन्द्र (एनसीटीडी) के माध्यम से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में इन उत्पादों के प्रोत्साहन की गतिविधियों के माध्य्म से हथकरघा उत्पादों की नवीनतम श्रृंखला को प्रदर्शित किया गया है| 
iii.भारतीय हथकरघा: परंपरा और रुझान नामक यह श्रृंखला न सिर्फ भारत के हथकरघा बुनकरों की समृद्ध परंपरा और उच्च कौशल को प्रतिबिंबित करती है बल्कि हथकरघा कपड़ों के घर में बने स्टॉल, शॉल के साथ-साथ वस्त्रों के एक शानदार संग्रह को प्रस्तुत करती है|
9.फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र और सांसद हेमामालिनी हरियाणा पर्यटन विभाग के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त
i.हरियाणा सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र और सांसद हेमामालिनी को पर्यटन विभाग का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है| इसकी घोषणा हरियाणा के पर्यटन मंत्री राम बिलास शर्मा ने की है|
ii.राज्य में पर्यटन उद्योग को बढावा देने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से ये निर्णय लिया गया| फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र और सांसद हेमामालिनी को 1 फरवरी 2015 से सूरजकुंड में शुरू हो रहे क्राफ्ट मेले में भी आमंत्रित किया जाएगा| 
iii.सूरजकुंड मेले इस बार थीम राज्य के रूप में तेलंगाना तथा थीम देश के रूप में चीन हिस्सा लेगा|
10.सेरेना विलियम्स और जोकोविच 2015 आईटीएफ विश्व चैंपियन बनें
i.आईटीएफ ने संयुक्त राज्य अमेरिका की सेरेना विलियम्स और सर्बिया के नोवाक जोकोविच को वर्ष 2015 का आईटीएफ विश्व चैंपियन घोषित किया है|
ii.विलियम्स को छठी बार महिला विश्व चैंपियन का यह खिताब मिला ही जबकि जोकोविच का यह सम्मान प्राप्त करने का पांचवां अवसर है|
iii.इसके अतिरिक्त स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस और भारत की सानिया मिर्जा महिला डबल्स विश्व चैंपियन चुना गया है| जबकि नीदरलैंड के जीन जूलियन रोजेर और रोमानिया के होरिया टेकाउ को पुरुषों का डबल्स विश्व चैंपियन चुना गया|
11.स्टीव स्मिथ वर्ष 2015 के आईसीसी क्रिकेटर ऑफ़ द इयर चुने गए
i.ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ को वर्ष 2015 के दिसम्बर माह में आईसीसी क्रिकेटर ऑफ़ द इयर और आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द इयर चुना गया है|
ii.स्टीव स्मिथ को आईसीसी क्रिकेटर ऑफ़ द इयर के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है|
iii.इसके अतिरिक्त दक्षिण अफ्रीका के ए.बी.डिविलियर्स को वर्ष 2015 के लिए ओडीआई प्लेयर ऑफ़ दद इयर(सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी) पुरस्कार सम्मानित किया गया है|

Wednesday, 23 December 2015

गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) के लिए होंगे दो कार्यक्षेत्र

जीएसटी के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एंड कस्टम्स (सीबीईसी) दो वर्टिकल बना रहा है, जिस पर पॉलिसी इश्यूज और जीएसटी को लागू करने की जिम्मेदारी होगी।
विपक्ष ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) बिल को भले ही रोक दिया है, लेकिन सरकार ने इसे लागू करने के लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इससे यह मेसेज जाता है कि केंद्र जीएसटी को तय समय सीमा पर लागू करने का इरादा रखता है।



कौन से हैं ये दो वर्टिकल
सीबीईसी जो दो वर्टिकल बना रहा है, उसमें से एक परफॉर्मेंस मैनेजमेंट तो दूसरा टैक्सपेयर सर्विसेज का काम देखेगा। ये वर्टिकल इसलिए बनाए जा रहे हैं ताकि नए टैक्स सिस्टम के तहत पॉलिसी बनाने और उसे लागू करने का काम तेजी से हो सके। नए टैक्स सिस्टम की जरूरत के मुताबिक दोनों ही वर्टिकल नियम और प्रक्रिया तय करेंगे। दरअसल, सरकार देश में बिजनेस करने को आसान बनाने पर भी काम कर रही है। दोनों वर्टिकल से इस मकसद को हासिल करने में मदद मिलेगी।
सीबीईसी के मेंबर वी एस कृष्णन ने बताया, 'हम तेजी से काम कर रहे हैं। कानून और प्रक्रियाओं पर हमारे और राज्यों के अधिकारी के तहत बने सब-ग्रुप काम कर रहे हैं। डायरेक्टरेट ऑफ सर्विस टैक्स के बदले डायरेक्टरेट ऑफ जीएसटी बनाया जाएगा और इसके दो वर्टिकल होंगे।'  राज्य और केंद्र सरकार के स्तर पर लगाई जाने वाली अप्रत्यक्ष दरों की जगह जीएसटी लेगा। इसे 1 अप्रैल 2016 से लागू करने की योजना है।
सेंट्रल एक्साइज, सर्विस टैक्स, स्टेट वैल्यू ऐडेड टैक्स, एंटरटेनमेंट टैक्स, ऑक्ट्रॉय, लग्जरी टैक्स और परचेज टैक्स की जगह सिंगल रेट जीएसटी लेगा। एक्सपर्ट्स का दावा है कि जीएसटी के लागू होने से देश की इकनॉमिक ग्रोथ 2 पर्सेंट तक बढ़ सकती है।

जीएसटी बिल को लोकसभा ने पास कर दिया है, लेकिन हाल में खत्म हुए मॉनसून सत्र में राज्यसभा में यह पेश नहीं हो पाया क्योंकि विपक्ष ने इस दौरान संसद नहीं चलने दी। राज्यसभा में सत्ताधारी नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) अल्पमत में है।
प्रभाव
जीएसटी लागू होने से पूरा देश सिंगल मार्केट बन जाएगा। इसका मतलब यह है कि कुछ प्रॉडक्ट्स को छोड़कर सभी राज्यों में हर सामान पर एक बराबर टैक्स लगेगा। इसके साथ अप्रत्यक्ष कर की प्रक्रिया और नियम भी एक जैसे होंगे। केंद्र और राज्य स्तर पर रजिस्ट्रेशन, रिटर्न फाइलिंग, टैक्स पेमेंट और ऑडिट का एक जैसा सिस्टम होगा। इस टैक्स सिस्टम के तहत डायरेक्टरेट ऑफ जीएसटी को थर्ड पार्टी ऑडिट कराने का अधिकार होगा। क्या जीएसटी से सभी पक्ष खुश हैं, इसका पता लगाने के लिए वह स्टडीज भी कराएगा। अगर इसमें कमियों का पता चलता है तो वह उसे दूर करने के लिए कदम उठाएगा।

आप चाहे उत्पादक हों, सप्लायर हों, विक्रेता हों या उपभोक्ता हों हर चरण पर आपको सामान बनाने से लेकर बेचने और खरीदने तक टैक्स देना पड़ता है। इसे एक और बार यूं समझिये कि जब कच्चा माल किसी फैक्ट्री में आता है तब आने से पहले भी वो कहीं न कहीं टैक्स देकर आता है, फैक्ट्री से बनकर निकलता है तो उस पर टैक्स लग चुका होता है, उसके बाद जब दूसरे राज्य की दुकान पर ले जाया जाता है तो रास्ते में कई प्रकार की चुंगी लगती है, फिर दुकान पर पहुंच कर जब आप खरीदते हैं तो वैट नाम का टैक्स देते हैं। इन सबको हम इनडायरेक्ट टैक्स यानी अप्रत्यक्ष कर कहते हैं।

अब कहा जा रहा है कि फलाना ढिमकाना टैक्स हटाकर एक टैक्स लगेगा, जीएसटी यानी गुड्स एंड सर्विसेस टैक्स। वित्त मंत्री ने इस टैक्स के बारे में कहा है कि जिस तरह से देश का राजनीतिक एकीकरण 1947 में हुआ उसी तरह से आर्थिक एकीकरण नहीं हो सका। जीएसटी आने से अप्रत्यक्ष कर प्रणाली एक समान हो जाएगी। टैक्स की उगाही बढ़ेगी और जीडीपी को भी लाभ होगा।

जीएसटी के बारे में....
संविधान संशोधन बिल होने के कारण जीएसटी को राज्यसभा में दो तिहाई बहुमत से पास होना है। फिर उसके बाद आधे राज्य भी दो तिहाई बहुमत से पास करेंगे तब जाकर जीएसटी लागू होगा। सरकार का लक्ष्य है कि 2016 में लागू कर दिया जाए लेकिन इस लक्ष्य के कुछ दूसरे मुकाम और भी हैं। जीएसटी को ऑपरेशन यानी अमल में लाने के लिए...
- एक जीएसटी काउंसिल बनेगी, जिसके मुखिया केंद्रीय वित्त मंत्री होंगे।
- सदस्यों में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री, राज्यों के वित्त मंत्री होंगे।
- काउंसिल में कोई भी फैसला तीन चौथाई मतों से होगा।
- जीएसटी काउंसिल ही तय करेगी कि जीएसटी टैक्स रेट क्या होगा।

एक्साइज ड्यूटी, कस्टम्स ड्यूटी, सेल्स टैक्स, कई प्रकार के सेल्स, सर्विस टैक्स, ऑक्टरॉय यानी चुंगी, नाना प्रकार के अप्रत्यक्ष कर आपने सुने ही होंगे। इन करों के माध्यम से केंद्र सरकार और हर राज्य की सरकार अपनी कमाई करती है। जैसे हाल में ही दिल्ली सहित कई राज्यों ने मिलकर पेट्रोल पर एक्साइज़ ड्यूटी बढ़ा दी। दाम बढ़ गए। जैसे एक बार किसी राज्य ने एक्साइज़ ड्यूटी कम कर पेट्रोल की कीमतों में राहत दी थी। मुझे नहीं मालूम कि जीएसटी के बाद राज्य इस तरह से टैक्स घटा बढ़ा सकेंगे या नहीं। पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च की साइट पर जीएसटी को थोड़ा सरल तरीके से समझाया गया है|
- दावा किया जा रहा है कि अब नाना प्रकार के टैक्स की जगह एक टैक्स लगेगा।
- लेकिन इस एक टैक्स के भी तीन प्रकार बताये जा रहे हैं।
- सेंटर जीएसटी, स्टेट जीएसटी और इंटर स्टेट जीएसटी।

कच्चा तेल, हाई स्पीड डीज़ल, पेट्रोल, प्राकृतिक गैस, अल्कोहल, सिगरेट को जीएसटी की सूची से बाहर रखा गया है। यह समझना ज़रूरी है कि जीएसटी वहां नहीं लगेगा जहां कोई चीज़ बनती है बल्कि सीधे वहीं लगेगी जहां वो बिकती है। इसलिए कई राज्यों को भय है कि जीएसटी के आने से उनका राजस्व कम हो जाएगा क्योंकि जिन राज्यों में वस्तु का उत्पादन होता है वहां टैक्स नहीं लगेगा, इससे उनकी कमाई कम हो जाएगी। केंद्र सरकार ने इसकी भरपाई का वादा किया है और एक प्रतिशत का अतिरिक्त टैक्स लगाने की बात की है।
चर्चा
वैट लागू होने के वक्त भी यही सब दावे हुए थे लेकिन उसके बाद एक और टैक्स आ गया सर्विस टैक्स। अब एक और टैक्स आ रहा है जीएसटी। 12 साल से हम इस पर चर्चा कर रहे हैं।
- 2003 में वाजपेयी काल में केलकर कमेटी ने जीएसटी की चर्चा शुरू की थी।
- आज वित्त मंत्री ने कहा कि 2006 में कांग्रेस ने इसकी घोषणा की थी।
- लेकिन 2011 में संविधान संशोधन लाने के बाद भी राजनीतिक दलों और राज्यों में सहमति नहीं बन सकी।
- 15वीं लोकसभा में यह बिल लैप्स कर गया, दिसंबर 2014 में मोदी सरकार ने लोकसभा में इसे दोबारा पेश किया।

- और मई 2015 में ये लोकसभा में पास हुआ।

नेट न्यूट्रेलिटी


नेट न्यूट्रेलिटी शब्द पिछले कुछ दिनों से बहुत अधिक चर्चा में है| यह अनुच्छेद  इस शब्द के संबंध में हमारी समझ को बढ़ाएगा| 2015 में इस समय तक, भारत में नेट न्यूट्रेलिटी के कोई नियामक संस्था नहीं है| जो इन्टरनेट के उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रयोक्ता, सामग्री और साईट के आधार पर प्रतिभार देने से बचाए|

भारत में कुछ सेवा प्रदात्ताओं द्वारा नेट न्यूट्रेलिटी का उल्लंघन किया जा चुका है|

नेट न्यूट्रेलिटी क्या है
नेट न्यूट्रेलिटी (अथवा नेट समानता) वें सिद्धांत है जिसके अनुसार इन्टरनेट प्रदात्ता और सरकार को इन्टरनेट पर उपलब्ध सभी डाटा को समान रूप में देखना चाहिए| और उन पर प्रयोक्ता, सामग्री, साईट, पटल, एप्लीकेशन, संलग्न उपकरण अथवा संचार के साधन के आधार पर भिन्न प्रभार नहीं  लगाने चाहिए|  नेट न्यूट्रेलिटी शब्द को रूप  कोलम्बिया विश्वविद्यालय के मीडिया कानून (लॉ ) प्रोफेसर ‘टिम वु’ ने 2003 में दिया| अधिकतम प्रयोक्ताओं के साथ भारत इस सिधांत को  अपनाने वाला नया देश है|

नेट न्यूट्रेलिटी का सिद्धांत फोन कनेक्शन से आया है| जहाँ हम किसी भी नंबर को बिना किसी अतिरक्त प्रभार के डायल कर सकते हैं| सभी नम्बर और उन पर प्रभार समान रहता है यह प्रदाता की इच्छानुसार नहीं होता है|
भारत में नेट न्यूट्रेलिटी पर  पहली बार बहस तब शुरू हुई जब एयरटेल, भारत में एक मोबाईल टेलीफोनिक सेवा प्रदात्ता ने दिसम्बर 2014 में इसके नेटवर्क का प्रयोग करने वाली एप्स जैसे व्हाट्सऐप और स्काइप आदि  द्वारा वाइस कॉल  (VoIP) पर अतिरिक्त प्रभार की घोषणा की|

मार्च 2015 में भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने जनता की राय मांगने के लिए, शीर्ष की सेवाओं के लिए नियामक ढांचे पर एक औपचारिक परामर्श पत्र जारी किया है,  परामर्श पत्र को एक तरफा और भ्रामक कथनों के कारण आलोचना का समना करना पड़ रहा है। विभिन्न नेताओं और भारतीय नेट के प्रयोक्ताओं ने इसकी निंदा की है| 13 अप्रैल 2015 तक भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण को  नेट न्यूट्रेलिटी की मांग करने वाली 300,000 मेल मिल चुकी हैं|

नेट न्यूट्रेलिटी  इन्टरनेट को क्या रूप देगा?
नेट न्यूट्रेलिटी  इन्टरनेट को मुख्यत: दो मूल रूपों में विभक्त करेगा|

पहला, वेब प्रयोक्ता किसी भी वेबसाईट या सेवा से इच्छानुसार जुड़ सकता है | इन्टरनेट सेवा प्रदात्ता को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए की प्रयोक्ता किस प्रकार की सामग्री का उपभोग कर रहा है| यह इन्टरनेट को वास्तव में एक वैश्विक नेटवर्क के रूप में विकसित होने देगा, जो लोगों को खुलकर अभिव्यक्ति  का माध्यम देगा|

किन्तु इससे भी महत्त्त्पूर्ण है, नेट न्यूट्रेलिटी इंटरनेट के  स्तर  में वृद्धि करेगा| एक वेबसाइट शुरू करने के लिये आपको अधिक पैसे या संपर्क की आवश्यकता नहीं होगी| बस अपनी वेबसाइट बनाये और आप मैदान में खेल के लिए तैयार हैं| अगर आपकी सेवाएँ बेहतर हैं| इसे वेब प्रयोक्ताओं का रुझान प्राप्त होगा| 

यह प्रक्रिया गूगल, फेसबुक ट्विटर और ऐसी अनेक सेवाओं के सर्जन का मौका देगी| इन वेबसाइटो ने एक सामान्य वेबसाइट की भांति शुरुआत की थी और नेटन्यूट्रेलिटी के कारण  प्रयोक्ताओं के बढ़ते रुझान ने इन्हें बढ़ने का अक्सर दिया|

नेट न्यूट्रेलिटी का आभाव ?
नेट न्यूट्रेलिटी का आभाव इन्टरनेट सेवा प्रदात्ता इन्टरनेट ट्रैफिक को आक्रार प्रदान करने की  क्षमता देता है, जिससे वे अतिरिक्त लाभ अर्जित कर सकें| उदाहरणस्वरुप: इन्टरनेट सेवा प्रदात्ता चाहते हैं की उन्हें यूट्यूब से प्रभार लेने की अनुमति हो क्योंकि इस वेबसाइट के पास सामान्य वेबसाइट की तुलना में अधिक बैंडविथ है| मूल रूप से यह कम्पनी के मुनाफे में हिस्सेदारी चाहते हैं|

बिना नेट न्यूट्रेलिटी के आज हम जिस इन्टरनेट को समझते हैं वह पूरी तरह से बदल जायेगा|  उपभोक्ताओं के लिए 'पैकेज' होंगे  जैसे मान लें 500 रु पैकेज पर आप मात्र भारतीय वेबसाइट देख सकेंगे| अन्तराष्ट्रीय वेबसाईट देखने के लिए आपको और भुगतान करना होगा|


नेट न्यूट्रेलिटी का आभाव वेब से नवीनता को नष्ट कर देगा| सम्भव है की इन्टरनेट प्रदात्ता वेबसाइट खोलने की प्रक्रिया को धीमा कर दें और तेज एक्सेस के लिए कम्पनी से प्रभार लें| अर्थात गूगल प्लस और यूट्यूब जैसी कम्पनियां तेज एक्सेस के लिए भुगतान कर पायें किन्तु नयी कम्पनी जो शायद बेहतर और भिन्न साईट प्रदान करती हो, ऐसा न कर पाए|

फ्री इन्टरनेट चलाने के स्थान पर, नेट न्यूट्रेलिटी का आभाव इन्टरनेट को खण्डों में विभक्त कर देगा, जहाँ प्रत्येक खंड में प्रवेश करने के लिए आपको इन्टरनेट सेवा प्रदात्ता को प्रभार देना होगा|

Sunday, 20 December 2015

1.पेरिस में जलवायु परिवर्तन समझौता, टेम्परेचर वृद्धि को 2 डिग्री सेल्सियस से कम रखने का टारगेट
i.ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से निपटने के लिए फ्रांस की राजधानी पेरिस में 195 देशों के बीच क्लाइमेट समझौता का ऐलान हो गया है| समझौते में दुनिया भर के टेम्परेचर में वृद्धि को 2 डिग्री सेल्सियस से कम रखने का टारगेट फिक्स किया गया है|
ii.ये पहली बार है जब जलवायु परिवर्तन पर समझौते में कार्बन उत्सर्जन में कटौती पर सभी देशों में सहमति बनी है|
iii.फैबियस ने दावा किया कि 31 पृष्ठों वाला यह समझौता 'जलवायु न्याय' की धारणा को स्वीकार करता है और यह देशों की अलग-अलग जिम्मेदारियों और उनकी अलग अलग क्षमताओं पर अलग अलग देशों की स्थितियों के परिप्रेक्ष्य में गौर करता है. दुनिया भर के तमाम नेताओं ने इस समझौते को ऐतिहासिक बताया है|
iv.इसके अलावा प्रधानमंत्री ने एक में लिखा 'जलवायु परिवर्तन एक चुनौती है लेकिन पेरिस समझौते से यह साफ होता है कि किस तरह हर एकदेश इस चुनौती से निपटने के लिए एकजुट हुए और समाधान की दिशा में बढ़े।' उन्होंने कहा कि COP21 में चर्चा और पेरिस समझौता दरअलल जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में विश्व नेताओं की सामूहिक बुद्धिमता को दिखाता है।
2.लद्दाख में मनाया गया नव वर्ष का प्रतीक लोसर पर्व
i.मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने लद्दाख के लोगों को लोसर पर्व की शुभकामनाएं दी। लोसर पर्व तिब्बतीन केलेंडर के हिसाब से नव वर्ष का आरंभ माना जाता है।
ii.अपने सन्देश में उन्होंने कहा कि लद्दाख जम्मू कश्मीर का अभिन्न हिस्सा है। वहां के रीति-रिवाज और पर्व राज्य की संस्कृति का अमूल्य अंग है। 
iii.ऐसे में इस बात की मामना की जाती है लोसर पर्व राज्य में आपसी भाईचारे और सोहार्द का प्रतीक बनें। उन्होंने सबके मंगल की भी कामना की।
3.सउदी अरब में पहली बार महिलाओं ने स्थानीय निकाय चुनावों में जीत दर्ज की
i.सउदी अरब के इतिहास में सरकारी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान पहली बार महिलाओं के मतदान देने और चुनाव में खड़े होने पर 20 महिला उम्मीदवारों ने चुनावों में जीत दर्ज की है|
ii.चुनाव में विजयी रहने वाली महिलाएं सउदी अरब के दूसरे सबसे बड़े शहर जेद्दा से लेकर छोटे कस्बों एवं देश के विभिन्न हिस्सों की निवासी हैं| 
iii.नगर परिषद के चुनाव के लिए खड़े हुए करीब 7,000 उम्मीदवारों में 979 महिलाएं थीं| नगर परिषद एक मात्र सरकारी निकाय है जिसके लिए चयन देश के नागरिक करते हैं| 
4.अभिनेता दिलीप कुमार पद्म विभूषण से सम्मानित
i.भारतीय सिनेमा के अभिनेता दिलीप कुमार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया है|
ii.महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें यह सम्मान उनके मुंबई स्थित निवास पर प्रदान किया है|
iii.केंद्र सरकार ने 25 जनवरी 2015 को 66वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म विभूषण के लिए दिलीप कुमार को चुना था|
5.अहमद जावेद सऊदी अरब के राजदूत नियुक्त
i.पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर अहमद जावेद को वर्ष 2015 के दिसम्बर माह में सउदी अरब में भारत के राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है|
ii.सउदी अरब में भारतीय समुदाय की जनसंख्या लगभग 28 लाख है| वह हामिद अली राव का स्थान लेंगे|
iii.रियाद स्थित भारतीय दूतावास में यह पद वर्ष 2015 के अप्रैल माह से रिक्त था| जावेद महाराष्ट्र कैडर के 1980 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं| अपनी वर्तमान नियुक्ति से पूर्व वह मुंबई पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत थे|
6.विप्रो ने आईओटी में नवाचार के लिए 2015 एजिस ग्राहम बेल पुरस्कार जीता
i.विश्व की दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो को इंटरनेट (आईओटी) हेतु समाधान विकसित करने के लिए “2015 एजिस ग्राहम बेल पुरस्कार” का विजेता घोषित किया गया है|
ii.विप्रो को आईओटी समाधान व विकास, यूनिवर्सल डेटा पार्सर (यूडीपी), के कारण इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है|
iii.एजिस ग्राहम बेल पुरस्कार की स्थापना, एजिस स्कूल ऑफ़ बिजनेस के तत्वावधान में  टेलीफोन के आविष्कारक सर अलेक्जेंडर ग्राहम बेल को श्रद्धांजलि देने लिए की|
iv.पुरस्कार भारत सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन (सीओएआई), और उत्कृष्ट भारतीय दूरसंचार केन्द्रों (टीसीओइ) के सहयोग से आयोजित किया जा रहे हैं|
7.राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग को स्थायी और सांविधिक निकाय बनाने की सिफारिश
i.राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को वर्ष 2014 - 2015 की अपनी वार्षिक रिपोर्ट सौंपी है| 
ii.धिकारों के संरक्षण, सुनिश्चित जोखिम भत्ता, प्रभावी वित्तपोषण योजनाओं के क्रियान्वयन तथा सफाई कर्मचारियों के पुनर्वास के लिए निश्चित योजनाएं बनायीं जाएं|
8.म्यांमार के पहले यूनेस्को बायोस्फीयर रिजर्व ‘इन्ले झील’ का शुभारंभ
i.दक्षिण पूर्व एशिया के सबसे बड़ा देश म्यांमार ने म्यांमार के शान राज्य में देश के पहले  यूनेस्को बायोस्फीयर रिजर्व ‘इन्ले झील’ का शुभारंभ किया है|
ii.ज्ञात हो इन्ले झील को वर्ष 2015 के जून माह में पेरिस में ‘यूनेस्को बायोस्फीयर रिजर्व’ के रूप में नामित किया गया था|
iii.इस के साथ ही म्यांमार ने यूनेस्को की मैन और बायोस्फीयर कार्यक्रम के तहत जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पूरा किया|
iv.इससे पूर्व वर्ष 2014 में म्यांमार के ‘प्यू एनशियेंट सिटी’ को यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल सूची में शामिल किया गया था|
9.केंद्र सरकार ने पीपीपी मॉडल के तहत तीन नए आईआईआईटी की स्थापना हेतु सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया
i.केंद्र सरकार ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी मॉडल) के तहत रांची, नागपुर और पुणे में तीन भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईआईटी) की स्थापना के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया है| 
ii.केंद्र सरकार की तरफ से इस करार पर उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनय शील ओबेरॉय ने हस्ताक्षर किए हैं|
iii.केंद्र सरकार की विज्ञप्ति के अनुसार, इन संस्थानों को राज्य सरकारों और निजी क्षेत्र के सहयोग से स्थापित किया जायेगा| 
iv.रांची के संस्थान के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और टाटा मोटर्स के सहयोग से स्थापित किया जाएगा| 
10.विजय कुमार ने राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता
i.ओलंपिक पदक विजेता विजय कुमार ने 59वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप के 12वें दिन 13 दिसंबर 2015 को पुरुषों की 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता है| 
ii.यह आयोजन नई दिल्ली स्थित डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित किया गया है| भारतीय सेना के गुरप्रीत सिंह ने रजत जबकि राष्ट्रीय रैपिड फायर पिस्टल चैंपियन पेम्बा तमांग ने कांस्य पदक जीता है|
iii.इससे पहले ओलंपिक पदक विजेता गगन नारंग ने पुरुषों के दस मीटर एयर रायफल में रजत पदक जीता है| इसी श्रेणी में सेना के इमरान हसन खान ने स्वर्ण और चैन सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया है|
11.12वें दक्षिण एशियाई खेल-2016 का प्रतीक चिन्ह और शुभंकर गुवाहाटी में जारी किया गया
i.12वें दक्षिण एशियाई खेल-2016 (ओसी-एसएजी) की आयोजन समिति ने आईटीए सांस्कृतिक केन्द्र माचखोआ, गुवाहाटी, असम में आयोजित एक समारोह में प्रतीक चिन्ह और शुभंकर का अनावरण किया है| यह खेल 6 से 16 फरवरी, 2016 तक गुवाहाटी और शिलांग में संयुक्त रूप से आयोजित किए जाएंगे|
ii.12वें दक्षिण एशियाई खेलों में 23 विधाओं में 8 देशों के करीब 4500 खिलाड़ियों और अधिकारियों के शामिल होने की आशा है| 
iii.यह वर्ष में दो बार होने वाला बहु-खेल कार्यक्रम है| प्रत्येक श्रेणी की करीब 450 प्रविष्टियों में से प्रतीक चिन्ह और शुभंकर का चयन किया गया| कोल्हापुर के अनंत खसबरदार और एनआईएफटी पटना के अभिजीत कृष्णा ने क्रमशः शुभंकर और प्रतीक चिन्ह डिजाइन प्रतियोगिता जीती|
1.16 दिसंबर को पूरे देश में विजय दिवस के रूप में मनाया गया
i.पूरे देश में 16 दिसंबर 2015 को विजय दिवस के रूप में मनाया गया है| भारतीय सेना द्वारा वर्ष 1971 में पाकिस्तान सेना पर जीत (16 दिसंबर 1971) के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष विजय दिवस मनाया जाता है|

ii.16 दिसंबर 1971 को भारतीय सेना ने पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान में बांग्लादेश) में पाकिस्तानी सेना को पराजित किया एवं पाकिस्तानी सेना के जनरल अमीर अब्दुल्ला खान नियाजी ने 96,000 सैनिकों के साथ बिना शर्त आत्म समर्पण कर दिया| जिसके फलस्वरूप बांग्लादेश का एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में जन्म हुआ|
2.आईएईए ने ईरान परमाणु कार्यक्रम पर 12 वर्ष लम्बी जांच समाप्त की
i.अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने ईरान परमाणु कार्यक्रम पर की जा रही 12 वर्ष लम्बी जांच को समाप्त करने की घोषणा की है|
ii.एजेंसी को यह आशंका थी की ईरान परमाणु कार्यक्रम का प्रयोग रणनीतिक मामलों के लिए कर रहा है| जाँच समाप्ति के सन्दर्भ में आईएईए के गवर्नर्स बोर्ड ने एक प्रस्ताव पारित किया है| इसके साथ ही एजेंसी ने अधिकृत संस्थाओं को ईरान पर लचर निगरानी के निर्दश भी दिए हैं|
iii.इससे पूर्व वर्ष 2015 के जुलाई माह में ईरान और पी5+1 राष्ट्रों के मध्य एक समझौता हुआ था जिसके तहत इरान पर लगाए गए विभिन्न तरह के प्रतिबंधोन को समाप्त कर दिया गया था|
3.एससीओ सदस्य देशों के प्रमुखों की 14वीं बैठक ज़ेंगज़ो, चीन में आयोजित
i.शंघाई सहयोग संगठन (सीएसओ) में शामिल सदस्य देशों की सरकारों के प्रमुखों की परिषद की दो दिवसीय 14वीं बैठक आयोजित की गयी| इसका आयोजन ज़ेंगज़ो में आयोजित किया गया जो पूर्व-मध्य चीन में हेनान प्रांत की प्रांतीय राजधानी है|
ii.इसमें कजाखिस्तान के प्रधानमंत्री के मासिमोव, चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग, किर्गिस्तान के प्रधानमंत्री टी सरिएव, रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेददेव, तजाखिस्तान के प्रधानमंत्री के रासुल्ज़ोदा एवं उज्बेकिस्तान के प्रथम उप प्रधानमंत्री आर अज़िमोव अपने-अपने देशों के प्रतिनिधि के रूप में शामिल थे|
iii.भारत की ओर से विदेश राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह ने भाग लिया. इसमें शामिल प्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत की| उन्होंने आपसी समझ को और मजबूत बनाने एवं सदस्य राष्ट्रों के बीच पारंपरिक सहयोग बढ़ाने हेतु आर्थिक और मानवीय सहयोग की संभावनाओं और उपायों पर भी चर्चा की.
4.वरिष्ठ राजनयिक अखिलेश मिश्रा मालदीव में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त
i.भारत सरकार ने वरिष्ठ राजनयिक अखिलेश मिश्रा को मालदीव में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया है|
ii.विदेश मंत्रालय ने यह घोषणा की है| अखिलेश मिश्रा निवर्तमान में टोरंटो में भारत के महावाणिज्यदूत पद पर कार्यरत हैं| 
iii.वर्ष 1989 बैच के आईएफएस अधिकारी मिश्रा राजीव शाहारे की जगह लेंगे, जिन्हें डेनमार्क में भारत का राजदूत बनाया गया है|
5.ग्रीनपीस ने 17 भारतीय शहरों के लिए राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक जारी किया
i.ग्रीनपीस इंडिया ने दिसंबर 2015 में देश के 17 शहरों के राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचनांक (एनएक्यूआई) से पाए आँकड़ों का विश्लेषण जारी किया, जिससे स्पष्ट होता है कि दिल्ली के अलावा कई अन्य राज्य सरकारों को भी अपने शहरों में वायु प्रदूषण के रोकथाम पर तुरंत कदम उठाने होंगे| 
ii.जहाँ पीएम 2.5 की सांद्रता से अधिक प्रदूषण मापा गया है| इसमें बताया गया है कि 32 स्टेशनों में से 23 स्टेशनों पर घोषित राष्ट्रीय मानकों से 70 फीसदी अधिक प्रदूषण पाया गया|
iii.जिन 17 शहरों  में प्रदूषण के आँकड़े उपलब्ध हैं उनमें दिल्ली, वाराणसी, पटना, लखनऊ, कानपूर, आगरा, अहमदाबाद, मुजफ्फरपुर और फरीदाबाद जैसे शहर शामिल है|
6.स्नैपडील ने हिंदी एवं तेलगु में मोबाइल वेबसाइट आरंभ की
i.ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट स्नैपडील डॉटकॉम ने हिंदी एवं तेलगु भाषाओँ में अपनी मोबाइल वेबसाइट आरंभ की है| स्नैपडील भारत में 270 मिलियन उपयोगकर्ताओं के साथ कार्यरत है| 
ii.बहुभाषा का यह प्लेटफ़ॉर्म केवल मोबाइल वेबसाइट पर मौजूद होगा| यह सुविधा स्नैपलाइट प्लेटफ़ॉर्म के साथ मौजूद होगा जिसमें वे उपभोक्ता भी इसका उपयोग कर सकेंगे जहां इंटरनेट की क्वालिटी बेहतर नहीं है| 
iii.स्नैपलाइट मोबाइल वेबसाइट उपयोगकर्ताओं के लिए स्नैपडील द्वारा तैयार वेबसाइट है| कम्पनी के अनुभवों एवं उपयोगकर्ताओं की प्रतिक्रियाओं पर आधारित बहुभाषा प्लेटफ़ॉर्म को मोबाइल एप्प एवं डेस्कटॉप वेबसाइट के लिए भी आरंभ किया जायेगा|
7.ए के जैन केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के मुख्य अधिकारी नियुक्त
i.वरिष्ठ राजस्व सेवा अधिकारी ए के जैन को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का मुख्य अधिकारी नियुक्त किया गया है|
ii.मुख्य अधिकारी के रूप में उनकी नियुक्ति को मंत्रिमंडल नियुक्ति समिति ने भी स्वीकृति प्रदान की है| वे जनवरी 2016 तक अल्पावधि कार्यकाल के लिए कार्यरत रहेंगे|
8.भारतीय मूल के प्रवीण गोरधन दक्षिण अफ्रीका के वित्त मंत्री नियुक्त
i.भारतीय मूल के राजनीतिज्ञ प्रवीण गोरधन दक्षिण अफ्रीका के वित्त मंत्री नियुक्त किये गये हैं|
ii.उनकी यह नियुक्ति दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा द्वारा डेविड वैन रूयेन एवं नहान्ला नेने को वित्त मंत्री के पद से हटाने के बाद की गयी| 
iii.इससे पहले प्रवीण गोरधन दक्षिण अफ्रीका में सहकारी शासन और परंपरागत मामलों के मंत्री रह चुके हैं|
9.पश्चिम बंगाल सरकार ने बप्पी लाहिड़ी, कुमार सानू को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से पुरस्कृत किया
i.पश्चिम बंगाल सरकार ने वरिष्ठ संगीतकार बप्पी लाहिड़ी और गायक कुमार सानू को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से पुरस्कृत किया है| 
ii.पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में आयोजित संगीत सम्मान पुरस्कार समारोह में दोनों को यह पुरस्कार प्रदान किया है|
iii.उपरोक्त के साथ ही साथ बॉलीवुड संगीतकार शांतनु मोइत्रा को संगीत महासमान और गायक नचिकेता एवं अजय चक्रवर्ती को विशेष संगीत समान से नवाजा गया| 
10.राजस्थान स्मार्ट सिटी प्रस्ताव पेश करने वाला भारत का पहला राज्य बना
i.केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राजस्थान स्मार्ट सिटी प्रस्ताव पेश करने वाला भारत का पहला राज्य है, जिसने अगले पांच वर्षों के दौरान राजस्था‍न की चार स्मार्ट सिटी पर 6457 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव मंत्रालय के पास भेजा है|
ii.अधिसूचना के अनुसार, अब तक कुल 7 राज्यों की ओर से 15 स्मार्ट सिटी प्रस्ताव शहरी विकास मंत्रालय को प्राप्त हुये हैं|
11.वायलिन वादक इत्जहक पर्लमैन ने जीता वर्ष 2016 का जेनेसिस पुरस्कार
i.जेनेसिस प्राइज़ फाउंडेशन ने विश्व प्रसिद्ध वायलिन वादक इत्जहक पर्लमैन को वर्ष 2016 के जेनेसिस पुरस्कार विजेता के रूप मे चुना है|
ii.जेनेसिस पुरस्कार के रूप में विजेता को 1 मिलियन यूएस डॉलर की राशि प्रदान की जाती है| 
iii.जेनेसिस प्राइज़ को ‘द जेविश नोबेल/ यहूदी नोबेल’ भी कहा जाता है|
iv.इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू 23 जून 2016 को यरूशलेम में आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार पर्लमैन को प्रदान करेंगे|
12.वीरेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त नियुक्त
i.इलाहबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश वीरेन्द्र सिंह को उत्तर प्रदेश के नए लोकायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है|
ii.ज्ञात हो यह देश में पहली बार हुआ है जब उच्चतम न्यायलय ने नियुक्ति का अधिकार अपने हाथ में लेते हुए किसी प्रशासनिक पद पर नियुक्ति की है|
iii.उच्चतम न्यायालय ने आदेश के बावजूद उत्तरप्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं किए जाने को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार को फटकार लगाई थी| न्यायालय ने अखिलेश सरकार से उन पांच अंतिम नामों की सूची मांगी थी जिन्हें प्रदेश का लोकायुक्त बनाया जा सकता है|
13.कॉयर उद्यमी योजना: सूक्ष्म, लघु और मझौले उद्यम मंत्रालय की एक पहल
i.केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मझौले उद्यम मंत्रालय अपने एक सार्थक सहायता पहल के रूप में कॉयर उद्यमी योजना (नारियल जटा उद्यमी योजना) का संचालन कर रहा है| मुख्य रूप से कॉयर उद्यमी योजना, नारियल जटा क्षेत्र की एक क्रेडिट लिंक अनुदान योजना है|
ii.कॉयर उद्यमी योजना के अंतर्गत परियोजना की 40 प्रतिशत लागत भारत सरकार की ओर से अनुदान के रूप में दी जाती है, शेष 60 प्रतिशत राशि में से 5 प्रतिशत राशि हितग्राही को अंशदान के रूप में देनी होती है, बकाया 55 प्रतिशत राशि बैंक द्वारा ऋण के रूप में दी जाती है| 
iii.इस योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपये तक की लागत और इस लागत की 25 प्रतिशत राशि वर्किंग कैपिटल वाली किसी भी प्रकार की कॉयर आधारित परियोजना को लिया जा सकता है|
14.सड़क सुरक्षा पर राधाकृष्णन पैनल की सिफारिशों को लागू करने वाला पहला राज्य बना दिल्ली
i.शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन से निपटने के लिए दिल्ली यातायात पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा न्यायमूर्ति केएस राधाकृष्णन की अध्यक्षता में नियुक्त समिति की सिफारिशों को लागू करना शुरू कर दिया है|
ii.दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा पर तीन सदस्यीय समिति की सिफारिशों को लागू करने के बाद देश में दिल्ली ऐसा पहला राज्य बन गया है|
15.अपूर्वी चंदेला और चैन सिंह ने राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता
i.अपूर्वी चंदेला और चैन सिंह ने नई दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 59वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप के अंतिम दिन क्रमश: महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा और पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते हैं|
ii.रियो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी अपूर्वी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह पदक जीता| राजस्थान की अपूर्वी ने कुल 207.8 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता|
iii.पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में भारतीय सेना के चैन सिंह ने एयर इंडिया के गगन नारंग के कड़ी चुनौती पर काबू पाते हुए स्वर्ण जीता|
16.खेल पत्रिका स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड ने सेरेना विलियम्स को स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर चुना
i.अमेरिका की प्रतिष्ठित खेल पत्रिका स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड (एसआइ) ने दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को दिसंबर 2015 में ‘स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर’ चुना है| 
ii.इसके साथ ही सेरेना, स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड पत्रिका द्वारा इस पुरस्कार से नवाजे जा चुके मुक्केबाज मुहम्मद अली, ऑर्थर एश, लेब्रॉन जेम्स, माइकल जॉर्डन, बिली जीन किंग और जैक निकलस जैसे दिग्गजों के समूह में शामिल हो गई है|
iii.अमेरिका महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना वर्ष 1983 के बाद पहली ऐसी महिला खिलाड़ी हैं जिन्हें इस प्रतिष्ठित पत्रिका ने यह सम्मान दिया है| 
1.भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सिंगापुर के छह उपग्रहों को प्रक्षेपित किया
i.भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सिंगापुर के छह उपग्रहों को प्रक्षेपित किया है| इसरो ने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी- सी-29) द्वारा श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सिंगापुर के छह उपग्रहों को प्रक्षेपित किया है|

ii.इसरो की विश्वसनीय पीएसएलवी अपनी इस 32वीं उडान में छह उपग्रहों को भूमध्यरेखा की ओर 15 डिग्री के झुकाव पर स्थित 550 किलोमीटर की वृत्ताकार कक्षा में स्थापित करेगी| जिन छह उपग्रहों को स्थापित किया जाना है, उनमें से 400 किलोग्राम वजन वाला टीईएलईओएस-1 प्राथमिक उपग्रह है| 
iii.अन्य पांच उपग्रहों में दो माइक्रो उपग्रह और तीन नैनो उपग्रह हैं| टीईएलईओएस-1 सिंगापुर का ऐसा पहला व्यवसायिक उपग्रह है, जो पृथ्वी पर्यवेक्षण के लिए समर्पित है| इसे ‘रिमोट सेंसिंग' के अनुप्रयोगों के लिए निचली पृथ्वी कक्षा में स्थापित किया जाएगा|
2.ललित मोदी फिर बने आरसीए अध्यक्ष
i.आईपीएल के पूर्व विवादित कमिश्नर ललित मोदी राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर नियुक्त हो गए हैं|
ii.उनके विरुद्ध आमीन पठान अविश्वास प्रस्ताव लाए थे| अविश्वास प्रस्ताव की सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश ज्ञानसुधा मिश्रा को चैयरमेन नियुक्त किया था| 
iii.इससे पहले ही इसे वापस ले लिया गया| मोदी लंदन से ही आरसीए की कमान संभालेंगे| मोदी के आरसीए अध्यक्ष बनते ही बीसीसीआई ने संघ की मान्यता रद्द कर दी थी|
3.न्यायमूर्ति रेवा क्षेत्रपाल ने दिल्ली के लोकायुक्त पद की शपथ ली
i.दिल्ली उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रेवा क्षेत्रपाल ने दिल्ली के लोकायुक्त पद की शपथ ली है| दिल्ली के राज्यपाल नजीब जंग ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई|
ii.अक्टूबर 2015 में ही उपराज्यपाल नजीब जंग के साथ दिल्ली उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी रोहिणी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता (दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता) के साथ हुई बैठक में दिल्ली के लोकायुक्त पद हेतु न्यायमूर्ति रेवा क्षेत्रपाल के नाम पर सहमति बनी थी|
4.पाकिस्तान ने शाहीन 1-ए प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया
i.पाकिस्तान ने 'शाहीन 1-ए' प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया है| प्रक्षेपास्त्र के परीक्षण का उद्देश्य उसकी विभिन्न डिजाइन और तकनीकी मानदंडों का सत्यापन करना था| 'शाहीन 1-ए' 900 किलोमीटर तक प्रहार करने में सक्षम है|
ii.इसका परीक्षण स्ट्रेटजिक प्लान डिविजन और स्ट्रेटजिक फोर्स के वरिष्ठ अधिकारियों, वैज्ञानिकों और सामरिक संगठनों के इंजीनियरों की मौजूदगी में अरब सागर में किया गया|
iii.यह शाहीन 1 का एक उन्नत संस्करण है और बेहतर सटीकता के साथ अपने मिशन को अंजाम दे सकती है| शाहीन 1-ए की क्षमता शाहीन 1 की दोगुना है| डीएसआई प्रौद्योगिकी की इस मिसाइल को हथियार से लैस किया जा सकता है|
5.खाद्य भुगतान के लिए आईआरसीटीसी और पेटीएम के मध्य समझौता
i.इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने अपनी ई-खानपान की सुविधा के लिए एक अतिरिक्त भुगतान गेटवे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पेटीएम के साथ करार किया है|
ii.वर्तमान में आईआरसीटीसी ट्रेन प्रस्थान से एक दिन पहले उपभोगता को खाद्य आर्डर करने के लिए एक मेल भेजता है| इसके अतिरिक्त उपभोगता आरक्षण के समय भी खाद्य ऑर्डर कर सकते हैं|
iii.वर्तमान में आईआरसीटीसी प्रत्येक दिन 5.5 लाख से 6 लाख तक ई खानपान सम्बन्धी बुकिंग ले रहा है|
6.केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा ब्रिक्स के साथ उर्जा संरक्षण हेतु समझौता ज्ञापन को मंजूरी
i.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत एवं ब्रिक्स देशों (ब्राज़ील, रूस, चीन एवं दक्षिण अफ्रीका) के बीच उर्जा संरक्षण को मजबूत बनाने हेतु एक समझौता ज्ञापन को मंजूरी प्रदान की है|
ii.इसे व्यापारिक उद्देश्यों हेतु ब्रिक्स देशों एवं उससे जुड़े देशों में अपनाया जायेगा|
iii.इस समझौता ज्ञापन के अनुसार, ब्रिक्स देशों द्वारा उर्जा बचत के क्षेत्र में सहयोग के व्यापक कार्यक्रमों के विकास एवं प्रसार पर कार्य किया जायेगा| साथ ही इन कार्यक्रमों को लागू करने के तरीकों एवं अर्थव्यवस्थाओं में उर्जा दक्षता बढ़ाने के उपायों पर भी कार्य किया जायेगा|
7.ऊर्जा संरक्षण के तहत उप्र सरकार ने नया पोर्टल शुरू किया
i.उत्तर प्रदेश सरकार ने ऊर्जा संरक्षण के तहत यूपीसेवएनर्जी डॉट कॉम (upsavesenergy.com) नाम से पोर्टल शुरू किया है| सरकार का प्रयास गैर परम्परागत ऊर्जा स्रोतों, विशेष रूप से सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है|
ii.इसके लिए 02 करोड़ रुपये के ऊर्जा संरक्षण फण्ड की स्थापना की गयी है| वर्ष 2017 तक 500 मेगावाट से अधिक सोलर ग्रिड पावर प्लाण्ट के पीपीए पर हस्ताक्षर किए गए हैं|
iii.निजी क्षेत्र में सौर ऊर्जा के प्लाण्ट स्थापित करने को बढ़ावा दिया जा रहा है|
8.सीएम अखिलेश ने 45 अरब लागत की 105 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया
i.उत्तर प्रदेश में 36 अरब 94 करोड़ रुपए की 58 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है एवं 4 अरब 55 करोड़ रुपए की लागत की 47 परियोजनाएं लोकार्पण की गयी है|
ii.हरदुआगंज थर्मल पॉवर स्टेशन (एचटीपीएस) कासिमपुर के द्वतीय चरण के विस्तार के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (यूपीआरवीयूएल) की 660 मेगावाट की सुपर क्रिटिकल इकाई का शिलान्यास किया| 
iii.इसके अलावा 400 के0वी0, 220 के0वी0 और 132 के0वी0 के 12 विद्युत उपकेन्द्रों का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया|
9.नयी क्रिकेट कॉमिक सीरिज लांच करेंगे रोहित शर्मा
i.भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ग्राफिक इंडिया, ब्रिटेन स्थित आईएसएम कामिक्स और कार्नर स्टोन स्पोर्ट के साथ मिलकर पर्यावरण संबंधी नयी सुपर हीरो टीम ‘ हाइपर टाइगर्स’ लांच करेंगे|
ii.यह डिजिटल कामिक अगले साल एक फरवरी से रोहित के फेसबुक पेज और ग्राफिक पीओपी मोबाइल ऐप के जरिये सभी फोन पर उपलब्ध होगी|
iii.रोहित ने कहा,‘‘ मैं ग्राफिक इंडिया के काम का कायल हूं| उनके साथ मिलकर भारत की पहली क्रिकेट आधारित सुपरहीरो कामिक का प्रस्ताव मुझे बहुत अच्छा लगा.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हाइपर टाइगर्स एक्शन से भरा रोमांचक गेम है. इसमें हमारी धरती और खतरे में पड़ी वाइल्ड लाइफ की रक्षा का संदेश भी है.’’
1.यूएसएफ ने राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम स्नातकोत्तर फैलोशिप आरम्भ की
i.यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ फ्लोरिडा ने पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम के सम्मान में उनके नाम पर फेलोशिप का ऐलान किया है|
ii.पूर्व राष्ट्रपति क्लीन एनर्जी के गहरे सपोर्टर थे| 2012 में उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ फ्लोरिडा (यूएसएफ) का दौरा किया है| ऐकैडमिक ईयर 2016-17 से प्रत्येक वर्ष कलाम के नाम पर सम्मान दिया जाएगा|
iii.यह अवॉर्ड ऐसे भारतीय विद्यार्थियों को दिया जाएगा जो यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ फ्लोरिडा में निम्न विषयों में पीएचडी करने की इच्छा रखते है|
2.अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस आज 
i.अंतर्राष्‍ट्रीय प्रवासी दिवस हर साल 18 दिसंबर को मनाया जाता है। संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा ने सर्वप्रथम 4 दिसंबर, 2000 को दुनियाभर में रह रहे प्रवासियों की बड़ी और बढ़ती हुई संख्‍या को ध्‍यान में रखकर यह दिवस आयोजित करने का निर्णय लिया। 
ii.अट्ठारह दिसंबर, 1990 को महासभा ने प्रवासी कर्मचारियों और उनके पारिवारिक सदस्‍यों के अधिकारों की सुरक्षा पर अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का आयोजन किया था। यह दिवस अनेक देशों, अंतरसरकारी और गैर-सरकारी संगठनों में प्रवासियों के मानव अधिकारों और उनकी मौलिक राजनीतिक स्‍वतंत्रता पर सूचना प्रचार-प्रसार के माध्‍यम से मनाया जाता है।
3.संजय प्रधान करेंगे ओपन गवर्नमेंट पार्टनर 
i.भारतीय मूल के अमेरिकी विश्व बैंक अधिकारी संजय प्रधान को ओपन गवर्मेंट पार्टनरशिप के नेतृत्व के लिए चुना गया है|
ii.प्रधान ने कहा कि मेरा मकसद इसमें पारदर्शिता लाना और लोगों के प्रति अधिक जवाबदेह बनाना होगा|
iii.प्रधान ने कहा कि इससे इसमें शामिल देशों के रिश्तों में एक नया आयाम आएगा| 
4.साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार 2015 की हुई घोषणा
i.साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार 2015 की घोषणा कर दी गई है|
ii.इस बार 23 भाषाओं में पुरस्‍कार घोषित किए गए हैं| 6 कविता संग्रह, 6 कहानी संग्रह, चार उपन्‍यास, दो निबंध संग्रह, दो नाटक, दो समालोचना और एक संस्‍मरण के लिए पुरस्‍कार की घोषणा की गई है| 
iii.यह सभी घोषित पुरस्‍कार 16 फरवरी 2016 को दिए जाएंगे|
5.अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित
i.अरुणाचल प्रदेश विधानसभा ने अध्यक्ष नबाम रेबिया के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित कर दिया है| जिन 33 सदस्यों ने महाभियोग प्रस्ताव पारित किया, उनमें 20 बागी कांग्रेस विधायक, 11 बीजेपी विधायक और दो निर्दलीय शामिल हैं|
ii.मुख्यमंत्री नबाम तुकी और उनके मंत्री परिषद के सदस्यों सहित 27 विधायकों ने इस पूरी कार्यवाही का बहिष्कार किया है| मुख्यमंत्री, उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों और 16 कांग्रेस विधायक उपाध्यक्ष टी नोरबू थोंगडोक की अध्यक्षता में हुई इस कार्यवाही से गैरहाजिर रहे|
6.पूर्व रक्षा सचिव आर.के. माथुर नए सीआईसी
i.पूर्व रक्षा सचिव आर.के. माथुर मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) नियुक्त किए गए हैं। यह कदम सेवारत सूचना आयुक्तों के बीच से ही प्रमुख नियुक्त करने की परिपाटी से हटकर है। 
ii.विजय शर्मा के एक दिसंबर को अपना कार्यकाल पूरा कर लेने के बाद यह पद रिक्त हुआ था। आर.के. माथुर मुख्य सूचना आयुक्त चुने गए हैं। उनका कार्यकाल करीब तीन साल तक होगा जब वह 65 साल की उम्र तक पहुंच जाएंगे। ”
7.राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सार्वलौकिक नवाचार में उत्कृष्ट वैश्विक मागदर्शन के लिए गारवुड पुरस्कार से सम्मानित
i.राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी हास स्कूल ऑफ बिजनेस (कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय) की ओर से ‘सार्वजनिक नवाचार में उत्कृष्ट वैश्विक मार्गदर्शन’ के लिए गारवुड पुरस्कार से सम्मानित किये गए हैं|
ii.गारवुड सेंटर फॉर कॉरपोरेट इनोवेशन के कार्यकारी निदेशक प्रो.सोलोमन डारविन ने राष्ट्रपति को यह पुरस्कार प्रदान किया है|
8.भारत ने रूस से रक्षा प्रणाली खरीद समझौते को मंजूरी दी
i.रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद ने एयर-स्पेस की सुरक्षा करने वाली एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने की मंजूरी दे दी है| 23 दिसंबर को मोदी तीन दिवसीय रुस यात्रा पर रवाना होंगे|
ii.पीएम की यात्रा के दौरान इस रक्षा सौदे पर हस्ताक्षार किए जा सकते है| इस डील की कीमत लगभग 30-32 हजार करोड़ रुपये है| 
iii.भारत वायुसेना के लिए एस-400 मिसाइल की 05 (पांच) फायरिंग यूनिट रशिया से खरीदेगा| हाल ही रशिया ने इस मिसाइल सिस्टम को सीरिया में तैनात किया था|
9.केयर्न इंडिया सस्टेनेबिलिटी पुरस्कार से सम्मानित
i.देश की निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी तेल एवं गैस उत्खनन और उत्पादक कंपनी केयर्न इंडिया को कॉर्पोरेट-सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए वर्ष 2015 का सीआईआई-आईटीसी सस्टेनेबिलिटी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|
ii.आईटीसी के अध्यक्ष वाई. सी. देवेश्वर, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी और वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद् के पूर्व महानिदेशक आर. ए. माशेलकर ने केयर्न इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मयंक असहर को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया|
10.रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आरटीआई पर सूचना देने के लिए जवाबदेह: सर्वोच्च न्यायालय
i.सर्वोच्च न्यायालय ने दिये अपने एक निर्णय में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को सूचना के अधिकार कानून (आरटीआई) के आधार पर सूचना देने के लिए जबाबदेह ठहराया है| इस सन्दर्भ में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, सूचना के अधिकार कानून के दायरे में आने वाले मामलों और बकाएदारों से संबंधित सूचनाएं रोक नहीं सकता है|
ii.सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एम.वाई. इकबाल और न्यायमूर्ति सी. नागप्पन की पीठ ने कहा कि हमारा अनुमान है कि अनेक वित्तीय संस्थाएं ऐसा कृत्य कर रही हैं जो न तो साफ-सुथरा है और न ही पारदर्शी है| रिजर्व बैंक इनके साथ मिलकर उनके कृत्यों को जनता की नजरों से बचाने की कोशिश कर रहा है| 
iii.शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि भारतीय रिजर्व बैंक वित्तीय संस्थाओं के साथ गोपनीयता या विश्वास की 'आड़' में सूचना देने से इंकार नहीं कर सकता है और आम जनता द्वारा मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराने के लिए वह जवाबदेह है|
11.रिलायंस इंडस्ट्रीज और ओएनजीसी के मध्य विवाद सुलझाने हेतु शाह समिति का गठन
i.रिलायंस इंडस्ट्रीज और ओएनजीसी के मध्य विवाद सुलझाने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा शाह समिति का गठन किया गया है|
ii.यह समिति इस मामले में हुई भूल-चूक देखेगी तथा ओएनजीसी के मुआवजे के बारे में सिफारिश करेगी| न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अजीत प्रकाश शाह समिति का गठन अमरीकी सलाहकार कंपनी डीएंडएम की इस बारे में अंतिम रिपोर्ट आने के बाद किया गया|
iii.विधि आयोग के चेयरमैन ए पी शाह की अध्यक्षता में गठित समिति डीएंडएम की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद सरकार से सिफारिश करेगी|

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...