Saturday, 10 September 2016


राष्‍ट्रपति ने वेलिंग्‍टन, स्‍टॉफ कॉलेज को राष्‍ट्रपति का ध्‍वज प्रदान किया 
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंग्टन को राष्‍ट्रपति का ध्वज (प्रेसिडेंशियल कलर्स) प्रदान किया। इस अवसर पर मुखर्जी ने कहा कि राष्‍ट्रपति का ध्‍वज इस महान संस्‍था की शाश्‍वत भावना के अनुरूप भेंट है। स्‍टॉफ कॉलेज बहुत प्रसिद्ध और संकल्‍पबद्ध सैन्‍य नायकों को तैयार करता रहेगा।

सीबीडीटी ने शुरू की ऑनलाइन ‘ई-निवारण’ सुविधा 
 केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने करदाताओं के रिफंड, आईटीआर और पैन इत्यादि से जुड़ी अन्य शिकायतों के निपटान के लिए ऑनलाइन सुविधा ‘ई-निवारण’ शुरू की है। इस प्रणाली "ई-निवारण’’ पर करदाता रिफंड में देरी, ई-रिटर्न की फाइलिंग, स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस), पैन और कर आकलन अधिकारी से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। सीबीडीटी, वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग का एक अंग है। एक तरफ से, सीबीडीटी भारत में प्रत्यक्ष करों की नीति और योजना को एक आवश्यक निवेश प्रदान करता है, वहीं दूसरी ओर यह आयकर विभाग के माध्यम से प्रत्यक्ष कर कानून के प्रशासन के लिए भी जिम्मेदार है।
आईसीआईसीआई बैंक ने सॉफ्टवेयर रोबोटिक्स लांच किया 
आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिये सॉफ्टवेयर रोबोटिक्स को लांच किया है। आईसीआईसीआई बैंक की एमडी और सीईओ चंदा कोचर ने बताया कि इसके द्वारा ग्राहकों का काम जल्दी हो जाएगा और साथ ही गलती होने की संभावना न के बराबर रहेगी। इससे लोगों को काफी सुविधा हो जाएगी। 

ओपी कोहली बने मध्य प्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल   

ओपी कोहली ने मध्य प्रदेश के 26वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली| कोहली गुजरात के राज्यपाल हैं और मध्य प्रदेश का कार्यवाहक राज्यपाल बनाया गया है| भोपाल में उन्हें हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस राजेंद्र मेनन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई| इससे पहले एमपी के राज्यपाल रामनरेश यादव का कार्यकाल 7 सितंबर को समाप्त हुआ था| 
ग्रामीण स्वच्छता में सिक्किम सबसे स्वच्छ राज्य
नैशनल सैंपल सर्वे ऑफिस द्वारा 26 राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की स्थिति पर जारी की गयी सूची में सिक्किम को सबसे स्वच्छ राज्य का दर्जा दिया गया है। मई-जून 2015 के बीच हुए इस सर्वे में ग्रामीण स्वच्छता के मामले में केरल, मिज़ोरम और हिमाचल प्रदेश शीर्ष राज्यों में रहे जबकि छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्य प्रदेश खराब प्रदर्शन वाले राज्यों मे रहे।

विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं में इंदिरा नूई भी  शामिल 
फॉर्च्यून ने वर्ष 2016 की विश्व की 51 सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची में पेप्सिको की सीईओ और चेयरपेर्सन इंदिरा नूई को शामिल किया गया है। अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय बिज़नेस पत्रिका में इंदिरा नूई दूसरे स्थान पर हैं। इस सूची में भारतीय मूल की वह एकमात्र महिला हैं। वहीं, जनरल मोटर्स कंपनी की सीईओ मैरी बारा ने फॉर्च्‍यून की सबसे शक्तिशाली महिला का होने का खिताब इस वर्ष भी बरकरार रखा है।
‘स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण’ में मंडी और सिंधुदुर्ग देश के सबसे स्‍वच्‍छ जिले 
पेयजल तथा स्‍वच्‍छता ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ग्रामीण भारत के लिए ‘स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण’ जारी करते हुए बताया कि मंडी (हिमाचल प्रदेश) और सिंधुदुर्ग (महाराष्‍ट्र) देश के सबसे स्‍वच्‍छ जिले हैं। मई 2016 में शुरू किए गए ग्रामीण स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण में 22 पहाड़ी जिलों और 53 मैदानी जिलों को शामिल किया गया था। पहाड़ी जिलों में मंडी को सबसे अधिक स्‍वच्‍छ और मैदानी जिलों में सिंधुदुर्ग सबसे अधिक स्‍वच्‍छ जिले घोषित किए गए। सर्वेक्षण में सिक्किम के जिले, हिमाचल प्रदेश का शिमला, पश्चिम बंगाल का नादिया और महाराष्‍ट्र का सतारा जिला स्‍वच्‍छता सूचकांक में शीर्ष पर पाए गए।
भारत बना मातृ और नवजात टिटनेस मुक्त देश
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत को देश से त्वचा और हड्डियों का रोग याज तथा मातृ और नवजात टिटनेस (एमएनटी) से पूरी तरह समाप्त करने का प्रमाण पत्र प्रदान किया है|केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा को कोलंबो में विश्व स्वास्थ्य संगठन की क्षेत्रीय समिति के 69वें अधिवेशन में संगठन के महानिदेशक मारग्रेट चान और दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र की महानिदेशक पूनम खेत्रपाल सिंह की ओर से प्रदान किया गया| इसके साथ ही भारत अधिकृत रूप से याज तथा मातृ और नवजात टिटनेस मुक्त देश बन गया| इस वर्ष मई माह में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को याज बीमारी से मुक्त घोषित किया था|
प्रिय पाठकों,
SSC Tier-1 की परीक्षा लगभग ख़त्म होने को है और अब आप सभी को अपने अध्ययन की योजना SSC Mains
परीक्षाओं के मुताबिक बनाने की जरुरत है. इसी प्रकार, बैंकिंग परीक्षा के अभ्यर्थियों को भी अपने अध्ययन को आगामी बैंकिंग परीक्षाओं (IBPS-PO/Clerk और अन्य) के लिए अधिक प्रभावी और परिणामदायक बनाने की जरुरत है. 
एक विद्यार्थी होने के नाते हम सभी के लिए अध्ययन हेतु समय निकालने हेतु एवं अध्ययन के दौरान काफी संघर्ष करते हैं. अध्ययन के दौरान लगातार उर्जावन बने रहना हम सबके लिए अत्यधिक मुश्किल या चुनौतीभरा होता है. हम सभी कई-कई घंटे पढ़ना चाहते हैं लेकिन हम संघर्ष करते रह जाते हैं और कष्टपूर्ण तरीके से अपनी योजनाओं में असफल हो जाते हैं या उन्हें ठीक से लागू नहीं कर पाते.  
आप एक दिन 12-14 घंटे पढ़ सकते हैं. यहाँ वो चीजें डी गई हैं जो आपको मानसिक तौर पर स्वस्थ एवं प्रसन्नचित बनाये रखेंगी तथा प्रेरित करती रहेंगी. आप इस प्रश्न कोक लेकर जागरूक हैं, इसका अर्थ है कि आपके अन्दर पहले से ही वो क्षमताएं हैं. इन तरीकों से आप खुद को ऊर्जावान बनाकर लगातार स्वयं को अध्ययन के अनुकूल बना सकते हैं.
☞व्यायाम –  प्रतिदिन अपने रक्त को प्रवाहित बनाएं. स्वस्थ दिमाग और स्वस्थ शरीर के लिए ये अत्यंत आवश्यक है. एक दिन में 20 मिनट का व्यायाम आपके लिए पर्याप्त है. सुबह सैर पर जाएँ इस दौरान कुछ ऐसा ऑडियो सुना जा सकता है जो आपको प्रेरित करे. 
☞सूरज की रौशनी और ताज़ी हवा -  ये बहुत जरुरी है कि आप रोज ताज़ी हवा में साँस लेन और सूरज को देखें. सुबह जल्दी उठकर सूर्योदय को देखना एक आनंददायक एवं आरामदेह अनुभव हो सकता है. 
☞आहार -  अच्छे फैट से पूर्ण डाईट आपके मस्तिष्क को तेज बनाये रखेगा. अपना दिन रोज एक चम्मच नारियल तेल के साथ करें. नट्स (बादाम आदि), फल सब्जियां, मछली आदि का सेवन करें. रिफाइंड मीठा/अनाज/डेरी उत्पादों को सीमित मात्र में प्रयोग करें. रात में खाने के बाद मीठा लें क्योंकि कार्बोहाइड्रेट अच्छी नींद लेने में आपकी सहायता करेगा. केला खाना भी बेहद लाभकारी है क्योंकि इसमें ट्रिपटोफैन (tryptophan) होता है जो आपके मस्तिष्क में सेरोटोनिन (serotonin) के स्राव को बढ़ाता है (वह केमिकल जो आपको प्रसन्न एवं अभिप्रेरित बनाये रखता है). दिन में हल्का भोजन करें. यदि आप सुबह ज्यादा सक्रिय रहते हैं तो ये अच्छा है क्योंकि वह समय एकाग्रता के लिहाज से बहुत अच्छा रहता है. पाचन धीरे-धीरे आपको धीमा कर देता है. 
☞कॉफ़ी  + चाय – आप अच्छी क्वालिटी की कॉफ़ी पियें और कुछ अच्छी ग्रीन टी पियें. पढने के दौरान चाय या कॉफ़ी की चुस्की लेते रहें. कॉफ़ी में कैफीन होता है जो आपको सतर्क रखेगा, और चाय में आई-थिएनाइन (l-theanine) होता है जो आपको रिलैक्स एवं प्रसन्न बनाये रखेगा. इनका मेल शानदार है. ग्रीन टी आपको कॉफ़ी से होने वाली परेशानियों से बचाए रखेगी. 
☞पोमोदोरो तकनीक – तेजी से कार्य करें. 25 मिनट का टाइमर सेट करें और बिना कुछ और किये केवल काम पर केन्द्रित करें. फिर 5 मिनट का ब्रेक लें और जो आपकी इच्छा हो वो करें. यूट्यूब पर कुछ फनी वीडियो देखें,थोड़ा टहल लें, अपने कुत्ते के साथ खेलें आदि. इस तरह आप लम्बे समय तक काम कर सकते हैं. 25 मिनट की पढाई के बाद आपके दिमाग को ब्रेक चाहिए वर्ना वो धीरे धीरे अप्रभावी होने लगता है. 
☞ओलिंपिक एथलीट की मानसिकता- खुद से ये बार-बार कहें कि आप अकादमिक गोल्ड की तैयारी कर रहे हैं. खुद को फिट, स्वस्थ, प्रसन्न और केन्द्रित पर बनाये रखें. इसे अपना उद्देश्य बना लें और ऐसा कोई भी या कुछ भी नहीं है जो आपको आपके उद्देश्य से दूर ले जा सके जब तक आप न चाहें. ये आपका मिशन है. 
☞ध्यान/स्ट्रेचिंग/योग/प्राणायाम – दिमाग को शांत करना सीखें. ध्यान पर अच्छी पुस्तकें पढ़ें या यूट्यूब पर इससे संबंधित वीडियो देखें. सैर पर जाएँ और केवल अपनी स्वांस पर ध्यान केन्द्रित रखें, अपने विचारों में न उलझें और अपने आस पास की चीजों को महसूस करें. आपको अध्ययन के दौरान लम्बे समय तक बैठना पड़ता है अतः ये ध्यान रहे कि आप योग/प्राणायाम भी करते रहें. 
☞रोज खुद को रिलैक्स करें –  ये बहुत जरुरी है. दिन के अंत में आपको अपने दिमाग को बंद कर देना चाहिए, ये आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरुरी है. रिलैक्स होना इसलिए जरुरी है क्योंकि तभी आप दिन भर दिमाग में फीड की गई सूचनाओं को समेकित कर सकेंगे. अपना समय बचाएं और रोज खुद को कम से कम 2 घंटों का समय देन. अपने दोस्तों से मिले, परिवार से बात करें, कोई फिल्म देखें, कोई किताब पढ़ें, भाप स्नान लें या शावर लें. सामान्य होने के लिए जो भी आपको ठीक लगे वो अवश्य करें. थोड़ा सामाजिक होना भी अच्छा आईडिया है क्योंकि आप हमेशा अपने दिमाग में ही नहीं रह सकते. 
☞Keepडायरी एवं टू-डू लिस्ट बनाएं- हर रविवार को, अगले हफ्ते किये जाने वाले कार्यों की सूची बनाएं. प्रतिदिन सोने से पहले ये लिखें और देखें कि अगले दिन आपको क्या क्या करना है. फिर जो जो आपने कर लिया है उस पर टिक करते जाएँ. ये आपको प्रेरणा और प्रसन्नता का एक छोटा तोहफा देगा क्योंकि आप प्रतिदिन कुछ उपलब्धियों को महसूस कर पाएंगे. कागज पर लिखें, कंप्यूटर स्क्रीन से हटकर अपने विचारों को लिखना आपको सुकून देने वाला होगा.
आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आप लम्बे समय तक प्रसन्नता और ऊर्जा के साथ पढाई कर सकते हैं. वर्तमान में केन्द्रित रहें, खुद से आगे देखें, वो सब कुछ करें जो आप कर सकते हैं.

Wednesday, 7 September 2016


ऑस्ट्रेलिया ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बनाया विश्व रिकॉर्ड 
ऑस्ट्रेलिया ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में श्रीलंका के ख़िलाफ़ 20 ओवर में 263 रन बनाकर रिकॉर्ड कायम कर दिया है। यह अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इससे पहले ये रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम था, जिन्होंने 2007 वर्ल्ड टी20 में केन्या के ख़िलाफ़ यह रिकॉर्ड बनाया था। इस मैच के दौरान ग्लेन मैक्सवेल ने मैक्सवेल की 65 गेंदो पर नाबाद 145 रनों की पारी खेली जो टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दूसर सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।
भारत-कजाखस्तान के मध्य संयुक्त अभ्यास ‘प्रबल दोस्तकी-16’ 
भारत-कजाखस्तान संबंधों को मजबूत बनाने के भारत के प्रयास के रूप में भारत और कजाखस्तान की सेना संयुक्त रूप से ‘प्रबल दोस्तकी-16’ अभ्यास कर रही हैं। यह अभ्यास कजाखस्तान के कारागंडा क्षेत्र में चलाया जा रहा है और 17 सितंबर, 2016 तक चलेगा। इस 14 दिनों के अभ्यास का प्रमुख उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में ग्रामीण और अर्ध शहरी माहौल में आतंकवाद और उग्रवादी चुनौतियों का सामना करने में अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना है। अभ्यास दो चरणों में चलाया जाएगा। 

ओडिशा के तीन जिलों में ‘बीजू कन्या रत्न योजना’ शुरू 
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के तीन जिलों में ‘बीजू कन्या रत्न योजना’ की शुरुआत की है| सरकार की इस योजना का उद्देश्य कन्याओं का विकास करना है| यह योजना कम लिंगानुपात वाले तीन ज़िलों (गंजाम, ढेंकनाल और अंगुल) में लैंगिक भेदभाव पर जागरूकता पैदा करने के लिए शुरू की गई है| योजना के तहत इन तीन जिलों में जन्म के समय लिंगानुपात और बाल लिंगानुपात में सुधार करना है, यह योजना तीन साल के लिए लागू की जाएगी|
श्रीलंका हुआ मलेरिया मुक्त देश घोषित 
विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्‍ल्‍यूएचओ) द्वारा श्रीलंका को मलेरिया मुक्त देश घोषित किया गया है| डब्‍ल्‍यूएचओ ने  इसे जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि करार दिया है| मालदीव के बाद श्रीलंका विश्व में दूसरा मलेरिया मुक्त देश होगा। मालदीव 1984 से मलेरिया मुक्त देश है। कोलंबो में दक्षिण पूर्व एशिया के लिए क्षेत्रीय समिति के 69 वें सत्र में श्रीलंका को मलेरिया मुक्त देश का प्रमाणपत्र जारी किया गया। 
मलेरिया एक परजीवी रोग है जो कि महिला एनोफ़ेलीज़ मच्छरों के काटने से फैलता है। 20वीं सदी के मध्य में यह मलेरिया से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शामिल था।
दिव्यांगजनों के लिए रोजगार मेले का उद्घाटन  
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों के रोजगार के लिए दो दिवसीय मेले (7 से 8 सितंबर, 2016 तक) का सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री थावरचंद गहलोत ने उद्घाटन किया गया। दिव्यांगजनों के लिए इस विशेष रोजगार मेले में लगभग 30 निजी क्षेत्र कंपनियां और उद्योग भाग ले रहे हैं। अपनी जरूरत के आधार पर ये कंपनियां और उद्योग इन्हें रोजगार देने के लिए दिव्यांगजनों का मूल्यांकन कर रहे हैं। इसके अलावा दिव्यांगजनों को भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत की जा रही विभिन्न रोजगार योजनाओं, प्रशिक्षणों और छात्रवृत्तियों के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
स्‍वदेश दर्शन योजना के लिए 450 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी
पर्यटन मंत्रालय ने स्‍वदेश दर्शन योजना के लिए केंद्रीय अनुमोदन और निगरानी समिति (सीएसएमसी) ने मध्‍य प्रदेश और उत्‍तराखंड में विरासत सर्किट, उत्‍तर प्रदेश में रामायण सर्किट, सिक्किम में पूर्वोत्‍तर सर्किट और तमिलनाडु में तटीय सर्किट के विकास के लिए 450 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। 
मध्‍यप्रदेश के विरासत सर्किट में अनुमानित 100 करोड़ रुपये की कुल परियोजना लागत से ग्‍वालियर-ओरछा-खजुराहो-चंदेरी-भीमबेटका-मांडू को कवर किया जायेगा। परियोजना स्‍थलों पर विश्‍व स्‍तरीय बुनियादी ढांचा विकसित किया जायेगा जिनमें खजुराहो में थीम पार्क और कन्‍वेंशन सेंटर विकसित करना तथा मांडू में साउंड एंड लाइट शो शामिल हैं।

पश्चिम ओडिशा में मनाया गया ‘नवाखाई’ त्योहार
पश्चिम ओडिशा में ‘नवाखाई’ त्योहार पूरे उल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर देवताओं को नई साड़ी और गहनों से सुसज्जित किया जाता है| इस त्योहार पर धान के नए पैदावार से तरह-तरह के पकवान का भोग देवताओं को लगाया जाता है|  धरती मां को आभार प्रकट किया जाता है और अगले साल अच्छे फसल के लिए कामना की जाती है|

देश भर में गैस4इण्डिया अभियान का शुभारंभ
देश में प्राकृतिक गैस के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र प्रधान ने गैस4इण्डिया (Gas4India) अभियान का शुभारंभ किया है| प्रधान ने अभियान को प्रभावी बनाने हेतु वेबसाइट ट्विटर हैंडल, फेसबुक पेज और थीम गीत का भी शुभारंभ किया| गैस फॉर इण्डिया (Gas4India) सम्पूर्ण भारत में मल्टीमीडिया, बहुउद्देशीय अभियान है| इस अभियान के तहत देश में प्राकृतिक गैस के उपयोग को प्रोत्साहन हेतु सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की कंपनियां मिलकर काम करेंगी|  

बिभूति लहकर हेरिटेज हीरोज अवार्ड से सम्मानित 
प्रकृति संरक्षण हेतु अंतर्राष्ट्रीय संघ द्वारा  प्रतिष्ठित हेरिटेज हीरोज अवार्ड से भारतीय पारिस्थितिक तंत्र विद्वान एवं संरक्षणवादी बिभूति लहकर को सम्मानित किया गया| भारतीय प्रकृति विज्ञानी को पांच अन्य विजेताओं के साथ वर्ष 2016 का हेरिटेज हीरोज़ अवार्ड प्रदान किया गया| लहकर को यह पुरस्कार हवाई स्थित होनुलुलू में आयोजित विश्व संरक्षण कांग्रेस में प्रदान किया गया| यह पुरस्कार चुनौतीपूर्ण स्थितियों में विश्व धरोहर स्थलों के संरक्षण में किये गये असाधारण प्रयासों के लिए दिया जाता है|
निर्देशक के जी जॉर्ज को प्रतिष्ठित जे सी डेनियल अवार्ड 
प्रतिष्ठित जे सी डेनियल अवार्ड के लिए प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक के जी जॉर्ज को चुना गया है| उन्हें यह पुरस्कार मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जायगा| उन्हें इस पुरस्कार से  अक्टूबर 2016 में पलाक्काड में राज्य में फिल्म अवार्ड कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा| के जी जॉर्ज एक भारतीय फिल्म निर्देशक एवं पटकथा लेखक हैं|  उन्हें 1970 के दशक में उन निर्देशकों की श्रेणी में शुमार किया जाता है, उन्होंने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में क्रन्तिकारी बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाई|

ब्रिक्स फिल्म समारोह: कन्नड़ फिल्म थीथी को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार
प्रथम ब्रिक्स फिल्म समारोह में कन्नड़ फिल्म थीथी ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार हासिल किया है| फिल्म थीथी 2016 में कन्नड़ भाषा में निर्मित ड्रामा फिल्म है| इसके सह लेखक और निर्देशक राम रेड्डी हैं| फिल्म में कर्नाटक के मांड्या जिले में गांवों से गैर पेशेवर अभिनेताओं ने प्रस्तुति दी है| नई दिल्ली में आयोजित यह ब्रिक्स फिल्म महोत्सव, भारत में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के ही एक भाग के रूप में विशेष तौर आयोजित किया गया| जिसमे भारत, ब्राजील, रूस, चीन और दक्षिण अफ्रीका में बनी फिल्मों को दर्शाया गया| चीन का चेंगदू शहर ब्रिक्स फिल्म समारोह के अगले संस्करण की मेजबानी करेगा|

संयुक्त राष्ट्र के चार्टर का संस्कृत भाषा में अनुवाद
संयुक्त राष्ट्र ने अपने चार्टर में विश्व की प्राचीनतम भाषा संस्कृत को शामिल किया है| संयुक्त राष्ट्र के चार्टर को संस्कृत में अनुवाद किया गया है, चार्टर अब संस्कृत में उपलब्ध है| अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में 26 जून, 1945 को संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर किए गए थे और यह 24 अक्तूबर, 1945 से प्रभाव में आया| चार्टर संयुक्त राष्ट्र की सभी छह आधिकारिक भाषाओं में उपलब्ध है| एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय दस्तावेज़ होने की वजह से चार्टर का संस्कृत भाषा में अनुवाद किया जाना अपनी तरह का पहला प्रयास है। यह चार्टर संयुक्त राष्ट्र की बुनियादी संधि है|
सिंचाई योजनाओं के लिए नाबार्ड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर
सिंचाई योजनाओं को केन्‍द्रीय सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) के तहत नाबार्ड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किये गए| केन्‍द्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती के अनुसार देश में त्‍वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम (एआईबीपी) के तहत 99 प्राथमिकता वाली परियोजनाओं को तेजी से लागू करने हेतु अगले चार वर्षों के दौरान बाजार से 77000 करोड़ रुपये जुटाये जायेंगे| पीएमकेएसवाई में प्राथमिकता वाली 99 सिंचाई योजनाएं हैं| प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की 2015-16 के दौरान शुरुआत की गई| इस कार्यक्रम से 25 राज्‍यों को लाभ पहुंचा| 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने की कुष्ठ रोग निदान अभियान की शुरुआत 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुष्ठ रोग निदान अभियान की शुरुआत की है जिसका उद्देश्य प्रभावित व्यक्तियों में कुष्ठ रोग का शुरुआत में ही निदान करना तथा उन्हें शारीरिक अक्षमता और अंगों की खराबी से बचाना है| स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 32 करोड़ लोगों की जांच की जाएगी| इस अभियान में 2,97,604 टीमों को लगाया गया है जिनमें प्रत्येक टीम में एक महिला आशाकर्मी और एक पुरुष स्वयंसेवी शामिल हैं|

Monday, 5 September 2016

डॉ के. के. अग्रवाल आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त
डॉ के. के. अग्रवाल को सर्वसम्मति से वर्ष 2016-17 के लिए भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वर्तमान में डॉ अग्रवाल वर्तमान में आईएमए के महासचिव हैं।
भारतीय चिकित्सा संघ, डॉक्टरों का एक राष्ट्रीय स्वैच्छिक संगठन है जो डॉक्टरों के हित के साथ ही बड़े पैमाने पर समुदाय की भलाई के लिए भी काम करता है। इसका मुख्यालय दिल्ली में है और इसके 29 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में शाखायें हैं। इसमें कुल दो लाख 53 हजार से अधिक डॉक्टर सदस्य हैं और इसके पूरे देशभर में 1650 से अधिक सक्रिय स्थानीय शाखायें हैं।
भारत और वियतनाम के मध्य किये गए 12 अहम् समझौते
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वियतनाम की यात्रा के दौरान हनोई में भारत और वियतनाम के मध्य रक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में 12 अहम् समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये। इन समझौतों से दोनों देशों ने आपसी संबंधों रिश्तों को एक नये मुकाम पर लेजाने के साथ-साथ रक्षा,सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग करने पर जोर दिया। वियतनाम की रक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने और वियतनाम में सॉफ्टवेयर पार्क विकसित करने के लिए भारत मदद करेगा। दोनों देशों के बीच आपसी मौजूदा निवेश को बढाये जाने पर जोर दिया गया और साथ ही द्विपक्षीय व्यापार 2020 तक 15 बिलियन डॉलर तक ले जाने पर भी सहमति बनी।
अभिनव बिंद्रा ने की निशानेबाजी से संन्यास लेने की घोषणा 
भारत के दिग्गज निशानेबाज और ओलिंपिक खेलों में एकमात्र व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाने वाले अभिनव बिंद्रा ने आधिकारिक तौर पर निशानेबाजी से संन्यास लेने की घोषणाकी है.बिंद्रा हाल ही में रियो ओलिंपिक में छोटे अंतर से पदक चूक गए थे और रियो में चौथे स्थान पर रहे.
अभिनव बिंद्रा 10 मीटर एयर रायफल स्पर्धा में भारत के एक प्रमुख निशानेबाज हैं.

सचिन तेंदुलकर केरल के एंटी–लिकरएंटी ड्रग कैंपेनके ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त
महान क्रिकेटर रहे सचिन तेंदुलकर को केरल सरकार द्वारा एंटी –लिकर (मद्यपान निषेध) एवं  एंटी ड्रग कैंपेनका ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किया गया है. आबकारी एवं श्रम मंत्री टी पी रामकृष्णन के अनुसार, राज्य में यहकैंपेनशराब और नशीली दवाओं के खिलाफ लोगों के बीच जागरूकता पैदा फैलाने के लिए सरकार के कदम का एक हिस्सा है। 
साक्षी मालिक हुईं महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में रेसलिंग डायरेक्टरनियुक्त
रियो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता रहीं साक्षी मालिक को रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में रेसलिंग डायरेक्टर(कुश्ती निदेशक) नियुक्त किया गया है. हरियाणा खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनिल विज ने कहा कि साक्षी को उनके विवेकाधीन कोष के लिए 21 लाख रुपये और 500 वर्ग यार्ड का एक भूखंड दिया जायगा.साक्षी मलिक एक भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान है. उन्होंने 58 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गयीं हैं.

वेटिकनने मदर टेरेसा को दी संत की उपाधि, भारत में स्मारक डाक टिकट जारी
वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस ने भारत में गरीबों की आजन्म सेवा करने वाली नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त नन मदर टेरेसा को संत घोषित कर दिया है। इस मौके परसंत के रूप में उनके केनननाइजेशन (संतों की सूची में शामिल होने) के जश्न में भारतीय डाक की ओर से मुंबई में मदर टेरेसा पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया गया। संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने डाक टिकट का अनावरण किया।
टेरेसा को उनकी 19वीं पुण्यतिथि की पूर्वसंध्या पर संत की उपाधि दी गई। अल्बानिया की राजधानी स्कोप्ये में 26 अगस्त, 1910 को जन्मीं मदर टेरेसा ने 1950 में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की। इसी संस्था के तहत मदर टेरेसा ने कोलकाता की मलिन बस्तियों में गरीबों की आजीवन सेवा करते हुए पूरा जीवन समर्पित कर दिया और 87 वर्ष की आयु में पांच सितम्बर, 1997 को कोलकाता में उनका निधन हुआ।

Sunday, 4 September 2016

भारत एवं मिस्र के मध्य समुद्री परिवहन हेतु समझौता


  • भारत एवं मिस्र के मध्य समुद्री परिवहन हेतु समझौता किया गया जिसके अंतर्गत दोनों देश यह सुनिश्चित कर सकेंगे कि समुद्री क्षेत्र का परिवहन के लिए ही नहीं बल्कि नौसेनिक बेड़े के लिए भी उपयोग किया जा सकता है.
  • यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह एल-सीसी के नई दिल्ली दौरे के दौरान किया गया. इस प्रस्ताव पर दोनों देशों के मध्य सहयोग बढ़ाने एवं समुद्री परिवहन क्षेत्र में सतत विकास कार्यो के लिए आपसी तालमेल हेतु हस्ताक्षर किये गये. यह आयोजन भारत की स्वतंत्रता की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जायेगा. 
  • इसके अतिरिक्त ‘ईजिप्ट बाय द गंगा’ नामक कार्यक्रम भी वर्ष 2017 में आयोजित कराया जायेगा. इसके अतिरिक्त, दोनों देशों ने वर्ष 2017 में ‘इंडिया बाय द नील फेस्टिवल’ आयोजित कराने का भी निर्णय लिया गया.
उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति इस्लाम करीमोव का निधन



  • उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति इस्लाम करीमोव का मस्तिकाघात के कारण निधन हो गया है।

  • एशिया के सबसे सत्तावादी नेताओं में से एक रहे 78 वर्षीय करीमोव ने उज्बेकिस्तान पर 27 साल तक शासन किया। इस्लाम करीमोव ने 1990 से 2016 तक उज्बेकिस्तान के पहले राष्ट्रपति के रूप में कार्यालय सम्भाल रहे थे। उज्बेकिस्तान, एक मध्य एशियाई राष्ट्र और पूर्व सोवियत गणराज्य है।
असम का माजुली द्वीप विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप घोषित 

  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स  ने असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर बने माजुली द्वीप को विश्व के सबसे बड़े नदी द्वीप के रूप में शामिल किया गया है।
  • यह नदी द्वीप लगभग 880 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा ब्राजील के मारजो द्वीप के स्थान पर माजुली द्वीप का नाम दर्ज किया गया है। 
जम्मू एवं कश्मीर के युवाओं को खेलों के लिये 200 करोड़ का पैकेज 

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू एवं कश्मीर के युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिये 200 करोड़ रूपये का विशेष पैकेज देने की घोषणा की है।
  • इस पैकेज से राज्य के सभी जिलों में इंडोर खेल हॉल का निर्माण किया जाएगा जिसका लक्ष्य राज्य में अधिक सर्दियों के दौरान युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करना और खेल सुविधा मुहैया कराना है। 
  • जम्मू कश्मीर राज्य की राजधानियों श्रीनगर और जम्मू में दो स्टेडियमों को इस पैकेज के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। इसमें जल क्रीड़ा की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 6 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
 कोल इंडिया और आईसीएफआरई के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर

  • खनन परियोजनाओं में पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर प्रभावी निगरानी रखने हेतु कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई) के मध्य एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए गए हैं.
  • इस समझौते का उद्देश्य पुनर्वास तथा खनन से बाहर हुए क्षेत्रों को पुन:खनन गतिविधियों में शामिल करने में मदद करना है. इस समझौते में मूल्‍यांकन, वृक्षारोपण की निगरानी, पर्यावरण पुनर्बहाली, वन्‍य प्राणि व्‍यवस्‍था योजना की तैयारी, पर्यावरण प्रभाव का आंकलन और पर्यावरण व्‍यवस्‍था योजना की तैयारी तथा पर्यावरण एवं वानिकी मुद्दों पर सीआईएल अधिकारियों की क्षमता निर्माण को शामिल किया गया है.
ऑस्ट्रेलिया के सबसे वृद्ध टेस्ट खिलाड़ी लेन मैडोक्स का निधन

  • ऑस्ट्रेलिया के सबसे वृद्ध टेस्ट खिलाड़ी पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज लेन मैडोक्स का निधन हो गया है। वह 90 वर्ष के थे।
  • पिछले वर्ष आर्थर मॉरिस के निधन के बाद मैडोक्स ऑस्ट्रेलिया के सबसे वृद्ध जीवित टेस्ट क्रिकेटर थे। उन्होंने 1950 के दशक में अपने छोटे करियर में सात टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया।
  •  मैडोक्स ने 112 प्रथम श्रेणी के मैच खेले थे। मैडोक्स ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ कई दौरे किए लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में बहुत कम ही मौके मिले। मैडोक्स ने इंग्लैंड में 1954-55 में एमसीजी ग्राउंड में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। 
जहीर खान बने मेरिलबोन क्रिकेट क्लब के मानद आजीवन सदस्य

  • देश के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) का मानद आजीवन सदस्य बनाया गया है.
  • वह यह सम्मान पाने वाले 24वें भारतीय क्रिकेटर हैं. कुछ सप्ताह पूर्व वीरेंद्र सहवाग को भी यह सम्मान मिला है, उन्हें भी मानद आजीवन सदस्य बनाया गया था. जहीर ने भारत के लिये 92 टेस्ट मैच खेले तथा 32 . 94 की औसत से 311 विकेट लिये. इसके अलावा 37 वर्षीय जहीर ने 200 वनडे इंटरनेशन मैचों में 29 .
  •  34 की औसत से 282 विकेट लिए हैं. इस सूची में सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर भी हैं जिन्हें पिछले साल सम्मानित किया गया था. 

Saturday, 3 September 2016

अल्पसंख्यक मंत्रालय की हिन्दी, अंग्रेजी की उन्नत वेबसाइट शुरू


  • अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने आज मंत्रालय की हिन्दी और अंग्रेजी की उन्नत वेबसाइट की शुरुआत की,जो आईपैड और मोबाइल फोन जैसे उपकरणों पर भी बेहतर तरीके से काम करेगी।
  • श्री नकवी ने तकनीक और सोशल मीडिया सहित सभी माध्यमों से लोगों की सेवा करने के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि यह बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचने के प्रयास का एक हिस्सा है, जिससे पारदर्शी व्यवस्था में विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।'

हरियाणा में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' की ब्रांड एम्बेसडर बनाई गईं साक्षी
  • रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीत भारत के पदकों का खाता खोलने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक हरियाणा में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान की ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त की गईं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को बहादुरगढ़ में साक्षी के स्वागत और सम्मान के लिए आयोजित समारोह के दौरान यह घोषणा की।
  • साक्षी को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें 2.5 करोड़ रुपये का चेक भी प्रदान किया और उन्हें अधिकारी स्तर की सरकारी नौकरी देने की घोषणा भी की। साक्षी बुधवार को रियो से स्वदेश लौटीं और उन्हें बहादुरगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया। उनके गृहनगर रोहतक में भी साक्षी का जोरदार स्वागत हुआ।
  • खट्टर ने इस अवसर पर साक्षी के गांव मोखरा में एक स्पोट्र्स नर्सरी और एक स्टेडियम निर्मित करने का वादा भी किया। साक्षी के कोच मंदीप सिंह को भी इस अवसर पर 10 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। साक्षी के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने साक्षी के दूसरे कोच कुलदीप सिंह को भी 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

 अमेरिका में भारत के नये राजदूत हो सकते हैं सरना
  • ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त नवतेज सरना को अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में वाशिंगटन भेजा जा सकता है।अमेरिका में भारत के राजदूत अरुण सिंह सेवानिवृत्त होने वाले हैं और समझा जाता है कि उनकी जगह लेने के लिए सरना के नाम को अंतिम रूप दे दिया गया है।
  •  समझा जाता है कि श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त यशवर्द्धन कुमार सिन्हा ब्रिटेन में सरना की जगह ले सकते हैं।
  • 1980 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी सरना जनवरी में लंदन में कामकाज संभालने से पहले विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) के रूप में सेवारत थे।

21 बैंकों के ग्राहक यूपीआई एप से तत्काल भेज सकेंगे पैसे
  • केवल मोबाइल नंबर और स्मार्टफोन से अब 21 बैंकों के एप से खाते का विवरण डाले बगैर तत्काल पैसों का लेन-देन किया जा सकेगा। गुरुवार को यह जानकारी भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनसीपीआई) ने देते हुए कहा कि 21 बैंको के ग्राहकों के लिए एकीकृत भुगतान इंटरफेस को लाइव कर दिया है।
  • आप अपने रिश्तेदार या दोस्त को इस एप के माध्यम से बिना बैंक डिटेल के पैसे भेज सकते हैं। आप उनसे पैसे मंगा भी सकते हैं। पैसा भेजने के अलावा इस एप की मदद से आपको बिल पेमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग, खरीदारी के लिए नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। एनसीपीआई के मुताबिक गूगल प्ले स्टोर पर अगले तीन दिनों में 21 बैंकों के ये एप उपलब्ध करा दिया जाएगे।
  • इनमें आंध्रा बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, भारतीय महिला बैंक, केनरा बैंक, कैथोलिक सीरियन बैंक, डीसीबी बैंक, फेडरल बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टीजेएसबी सहकारी बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, कर्नाटक बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, साउथ इंडियन बैंक, विजया बैंक और यस बैंक।

दक्षिण भारत के पहले बच्चों के न्यायालय का उद्घाटन हैदराबाद
  • दक्षिण भारत के पहले बच्चों कोर्ट शुरू किया गया था नामपली आपराधिक न्यायालय परिसर हैदराबाद, तेलंगाना के मामलों की तेजी से निपटान करने के लिए बच्चों से संबंधित। इस के साथ, गोवा और दिल्ली के बाद एक बच्चे के अनुकूल अदालत के तीसरे राज्य तेलंगाना बन गया है। यह अदालत देश में 6 बच्चे के अनुकूल अदालत है।
  • कुंजी तथ्य नामपली बच्चों न्यायालय परियोजना था मदद की गैर सरकारी संगठन न्याय और देखभाल द्वारा राज्य सरकार और न्यायपालिका के साथ सहयोग में।, बच्चे के संरक्षण के तहत यौन अपराध (पास्को) अधिनियम, 2012 से अनिवार्य यह बच्चों के लिए अलग-अलग इंतज़ार कर रहे कमरे और एक वीडियो कैमरा के लिए परीक्षण की तरह विशेषताएं हैं। यह प्रतीक्षा क्षेत्र है, जो एक बच्चे के अनुकूल वातावरण, खिलौने, बीन बैग और रंगीन फर्नीचर के साथ पूरा प्रदान करता है।

पूर्व राज्यपाल एआर किदवई का  निधन
  • बिहार और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल एआर किदवई का बुधवार को एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 96 वर्ष के थे. किदवई के परिवार में दो बेटे और चार बेटियां हैं. उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर में जामिया कब्रिस्तान में किया जाएगा.
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किदवई के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, डॉक्टर एआर किदवई के निधन से मैं व्यथित हूं. उनके लंबे सार्वजनिक जीवन में कई भूमिकाएं एवं जिम्मेदारियां शामिल हैं. शिक्षा और समाज कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले किदवई की आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करे.’’
  • कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘बिहार, बंगाल और हरियाणा के पूर्व राज्यपाल डॉक्टर एआर किदवई के निधन से गहरा दुख हुआ.’’ वर्ष 1920 में जन्मे अखलाक उर्रहमान किदवई रिकार्ड 17 साल तक बिहार (दो बार), पश्चिम बंगाल और हरियाणा के राज्यपाल रहे. उनके पास पंजाब और राजस्थान के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी रहा एवं वह दिल्ली और चंडीगढ़ के प्रशासक भी रहे.
  • वर्ष 2000 से 2004 तक राज्यसभा का सदस्य रहने के अलावा उन्होंने 1974-78 तक संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के तौर पर भी सेवाएं दीं. उन्होंने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था.

महिला स्वयं सहायता समूहों को 7 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज दिया जाए: रिजर्व बैंक 
  • भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों से महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को सरकार के 2016-17 के लिए संशोधित दिशानिर्देशांे के आधार पर सात प्रतिशत सालाना की ब्याज दर पर रिण देने का निर्देश दिया है।
  • रिजर्व बैंक की अधिसूचना में कहा गया है कि सभी महिला स्वयं सहायता समूह तीन लाख रपये तक के रिण पर ब्याज सहायता के पात्र होंगे। उन्हें सात प्रतिशत वाषिर्क की दर पर दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कर्ज उपलब्ध कराया जाएगा।
  • बैंक 250 जिलों में ग्रामीण इलाकों के सभी महिला स्वयं सहायता समूहों को सात प्रतिशत ब्याज पर कर्ज उपलब्ध कराएंगे।

भारतीय रेलवे का तोहफाः रेल यात्रियों को 92 पैसे में 10 लाख रुपये का बीमा
  • जल्द ही रेलगाड़ी से सफर करने पर आपको यात्रा बीमा भी हासिल होगा, जो पूरे 10 लाख रुपये का होगा. दिलचस्प है कि आपको इसके प्रीमियम के तौर पर महज 92 पैसे चुकाने होंगे. भारतीय रेलवे इसी साल सितंबर में दुनिया की सबसे सस्ती यात्रा बीमा योजना शुरू करने जा रहा है,
  • जिसके लिए उसने श्री राम जनरल इंश्योरेंस कंपनी, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस और रॉयल सुंदरम जनरन इंश्योरेंस को चुना है. इन तीन कंपनियों का चुनाव निविदा प्रक्रिया से हुआ है, जिसमें 17 प्रमुख बीमा कंपनियों ने हिस्सा लिया था.
  • शुरुआत में यात्रा बीमा की यह योजना ऑनलाइन टिकट बुक कराने वालों के लिए ही होगी. बाद में मासिक टिकट (एमएसटी) पर चलने वाले यात्रियों को भी यह सुविधा मिलेगी. उन्हें 10 लाख रुपये के बीमा के लिए सालाना 200 से 300 रुपये प्रीमियम देना पड़ सकता है.

भारत में ब्रिक्स फिल्म महोत्सव का आयोजन होगा
  • भारतीय अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि पहला ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) फिल्म महोत्सव अगले महीने से शुरू होगा। पांच दिनों तक चलने वाले इस फिल्म महोत्सव का आयोजन 2 से 6 सितंबर तक नई दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में किया जाएगा।
  • भारत के वरिष्ठ मंत्री वैंकया नायडू ने पत्रकार सम्मेलन में कहा कि ब्रिक्स फिल्म महोत्सव की पहल की घोषणा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी रूस यात्रा के दौरान पिछले ब्रिक्स सम्मेलन के समय की थी। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव सिनेमा, संस्कृति और भोजन के माध्यम से सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए अवसर प्रदान करेगा।
  • नायडू के अनुसार, इस महोत्सव का मुख्य फोकस सदस्य देशों में फिल्ममेकर, एक्टर, प्रोडयूसर और डायरेक्टर को सम्मानित कर सिनेमा की उत्कृष्टता का जश्न मनाना है। इस महोत्सव के दौरान 20 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। हर एक सदस्य देश इस समारोह के लिए अपनी 4 फिल्में नोमिनेट करेंगे।

सरकार ने गोल्डमैन सैच्स  के 7.9 फीसदी जीडीपी अनुमान की प्रशंसा की
  • केंद्र सरकार ने गुरुवार को वैश्विक निवेश बैंकर गोल्डमैन सैच्स  की चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए 7.9 प्रतिशत की वृद्धि दर के अनुमान के लिए प्रशंसा की, जिसमें बेहतर मानसून, प्रमुख सुधारों और विदेशी निवेश प्रवाह के कारण अर्थव्यवस्था की रफ्तार बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। 
  • शहरी विकास, आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर कहा, “खुशी है कि गोल्डमैन सैच्स  ने चालू वित्त वर्ष में बेहतर मानसून, प्रमुख सुधारों और विदेशी निवेश प्रवाह के कारण जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) की रफ्तार 7.9 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है।”
  • गोल्डमैन सैच्स  द्वारा लगाया गया पूर्वानुमान आम सहमति के 7.5 फीसदी के पूर्वानुमान से भी अधिक है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) मई में वित्त वर्ष 2016-17 में भारत की जीडीपी दर 7.5 प्रतिशत रहने के पूवार्नुमान को बरकरार रखा है।

पंकज हरजाई बने लेनोवो के एसएमबी कारोबार प्रमुख
  • चीन की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता लेनोवो ने बुधवार को नवगठित छोटे और मध्यम व्यापार (एसएमबी) समूह के प्रमुख के पद पर पंकज हरजाई की नियुक्ति की घोषणा की। 
  • कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि इसके अलावा हरजाई लेनोवो के वाणिज्यिक चैनल व्यापार का कार्यभार भी संभालेंगे और लेनोवो इंडिया के कार्यकारी निदेशक राहुल अग्रवाल को रिपोर्ट करेंगे।
  • अपनी नई भूमिका में हरजाई एसएमबी कारोबार की बिक्री, उत्पाद और बाजार रणनीति की अगुवाई करेंगे और वाणिज्यिक चैनल खंड के लिए भागीदारों का आधार बढ़ाने में मदद करेंगे।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो चुने गए यूरोप के प्लेयर ऑफ द ईयर
  • स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले पुर्तगाल के कप्तान और स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को गुरुवार की रात यूरोप के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी को दिए जाने वाले अवार्ड ‘यूईएफए बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर’ का विजेता घोषित किया गया.
  • इससे पहले चैम्पियंस लीग के आगामी संस्करण के लिए ड्रॉ की घोषणा की गई, जिसके बाद यूईएफए बेस्ट प्लेयर के अवार्ड की घोषणा हुई. रोनाल्डो के धारदार प्रदर्शन के बल पर रियल मेड्रिड 2015-16 सत्र में जहां चैम्पियंस लीग खिताब जीतने में सफल रहा, वहीं रोनाल्डो के नेतृत्व में पुर्तगाल ने पहली बार यूरो कप-2016 हासिल किया.
  •  रोनाल्डो दूसरी बार यह अवार्ड जीतने में सफल हुए हैं. रोनाल्डो के साथ अवार्ड की दौड़ में अंतिम तीन खिलाड़ियों में उन्हीं के क्लब के गैरेथ बेल और एक अन्य स्पेनिश क्लब एटलेटिको मेड्रिड के स्ट्राइकर एंटोइने ग्रीजमैन शामिल थे. रोनाल्डो इससे पहले 2014 में यह अवार्ड जीत चुके हैं, जिसके बाद 2015 का अवार्ड उनके प्रतिद्वंद्वी क्लब बार्सिलोना के करिश्माई स्ट्राइकर लियोनेल मेसी ने जीता था.

सुगम्‍य पुस्‍तकालय– प्रिंट विकलांग व्यक्तियों के लिए ऑनलाइन पुस्तकालय
  • सुगम्य पुस्तकालय दिव्यांग के लिए एक ऑनलाइन पुस्तकालय है और विविध विषयों और भाषाओं और कई सुलभ प्रारूप में प्रकाशन गृहों।
  • ऑनलाइन पुस्तकालय सहयोग के साथ राष्ट्रीय संस्थान के नेत्रहीन विकलांग (NIVH), डेज़ी फोरम ऑफ इंडिया और बुक शेयर सदस्य संगठनों में बनाया गया है और टीसीएस का उपयोग द्वारा संचालित है।
  • में यह ऑनलाइन पुस्तकालय पुस्तकें उपयोग में आसान प्रारूप में उपलब्ध दृश्य हानि और अन्य प्रिंट विकलांग के साथ लोगों के लिए होगा। इसे से अधिक 2 लाख पुस्तकें विभिन्न भाषाओं में घर करेंगे। यह भी भारत और सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय पुस्तकालय

Friday, 2 September 2016



प्रिय छात्रों आप सभी ने बचपन में वरदराज की कहानी तो सुनी ही होगी, हाँ वहीँ वरदराज जो पढ़ने-लिखने में बहुत ही नालायक था परन्तु कुएँ की रस्सी से पत्थर पर पड़े निशान को देख कर, उस रस्सी से प्रेरित होता है जो कि अपने से कई गुना कठोर पत्थर को भी बार-बार घिस कर काट देती है और आपको जान कर आश्चर्य होगा की यही वरदराज आगे चल कर संस्कृत का महा पंडित पाणिनी बनता है वही जिसने संस्कृत व्याकरण के सूत्र इस विश्व भर को दिए|

इसके पीछे की मूल धारणा यह है की व्यक्ति यदि अभ्यास करे तो सब कुछ हासिल कर सकता है, किसी भी परीक्षा के लिए आप कितनी भी किताबें पढ़ लें, खूब बड़े-बड़े संस्थानों से कोचिंग कर लीजिए, कितने भी बड़े अध्यापक से पढ़ लीजिए परन्तु जब तक आप उस परीक्षा के लिए अभ्यास नही करेगें तब तक आप सफलता से वंचित ही रहेगें, सफलता पाने का एकमात्र सूत्र है- ‘अभ्यास’ 
आप जितना अभ्यास करेगें सफलता के उतना ही करीब मिलेंगे । 

अभ्यास के बाद यदि कोई चीज आती है तो वो है ‘संतोष', मनुष्य का यह सात्विक सत्य है की जितना खुश वह किसी उपलब्धि पर नही होता उससे कई गुना निराश वह किसी बात के मन मुताबिक न होने पर होता है, याद रखिये सफल वही व्यक्ति होता है जिसमे सयंम होता है जो विपरीत पारिस्थितियों में अपने आप को प्रेरित करता है और अपने आप और अपने मन से कह सके की YES I CAN, ये एक पंक्ति आपको बड़ी से बड़ी मुश्किल का समाना करने के लिए प्रेरित करेगी और असल में वही व्यक्ति सफल होता है जब उसे अपने काम और अपने आप से संतोष होने लगे । 
इसलिए सफल होने के लिए आपके भीतर अभ्यास करने की चाह हो और साथ ही उस अभ्यास को सयंम के साथ निभाने की इच्छा ।

परीक्षाओं के लिए आप सभी को शुभकामनाएं !!!!

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...