Monday, 11 April 2016

1.केंद्र ने उत्तर प्रदेश के सुखा क्षेत्र को देगा 1,303 करोड़ रुपए 
i.सूखे की विकट स्थिति से जूझ रहे यूपी के बुंदेलखंड क्षेत्र के किसानों को एनडीआरएफ के तहत सूखा राहत के रूप में 1,303 करोड़ रुपए की राशि मिलेगी, जबकि मनरेगा के तहत दिहाड़ी मजदूरी को बढ़ाकर 150 रुपए प्रति दिन कर दिया गया है। 
ii.प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा प्रदेश की स्थिति का जायजा लेने के बाद यह फैसला लिया गया। यह भी तय किया गया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को तेज किया जाएगा और इसका विस्तार सभी ब्लॉकों में किया जाएगा ताकि आय का वैकल्पिक स्रोत सृजित हो सके। 
iii.इसके अलावा बुंदेलखंड में विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं के तहत प्राथमिकता से पानी टंकियों के निर्माण, कुंआ खुदाई, खेतों में तालाबों का निर्माण आदि कराया जाएगा।
2.शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस सीसीटीवी निगरानी कैमरा से लैस भारत की पहली रेलगाड़ी बनी
i.रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने नई दिल्ली में रेल भवन परिसर से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए गाड़ी संख्या 12497/12498 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना का उद्घाटन किया है|
ii.इसके साथ ही शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस (नई दिल्ली - अमृतसर) भारत की पहली रेलगाड़ी बनी जो पूर्ण रूप से सीसीटीवी कैमरों से लैस है| शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस में सुरक्षा में सुधार की दिशा से सीसीटीवी निगरानी कैमरे लगाया गया है|
iii.भारतीय रेल गाड़ियों में सीसीटीवी कैमरा लगाना प्रौद्योगिकी दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम है| निगरानी प्रणाली मैसर्स ए पॉल इन्सट्रूमेंट कंपनी द्वारा 36.71 लाख रुपए की लागत से स्थापित की गयी है|
3.शरद अग्रवाल भारत में लेम्बोर्गिनी के संचालन हेतु प्रमुख नियुक्त
i.इतालवी लक्जरी स्पोर्ट्स कार निर्माता कम्पनी लेम्बोर्गिनी ने भारतीय कारोबार प्रमुख के रूप में ऑडी इंडिया के पूर्व कार्यकारी शरद अग्रवाल की नियुक्ति की घोषणा की है|
ii.शरद अग्रवाल लेम्बोर्गिनी के भारत प्रमुख के रूप में भारतीय उपमहाद्वीप में कंपनी के लिए सभी प्रकार की गतिविधियों के संचालन, बिक्री, विपणन, बिक्री और नेटवर्क विकास की जिम्मेदारियों का निर्वाह करेंगे|
iii.लेम्बोर्गिनी में नियुक्ति से पहले शरद अग्रवाल मई 2012 से भारत में कार निर्माता कंपनी ऑडी में कॉर्पोरेट, बिक्री, लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे| 2013 में वे फील्ड फोर्सेज के प्रमुख बन गए|
4.मुख्यमंत्री चौहान ने ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2016 का पोर्टल लांच किया
i.मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने नई दिल्ली में ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट से जुड़ी विभिन्न जानकारियों से सम्बंधित पोर्टल जारी किया है|
ii.पोर्टल में जीआईएस से जुड़ी विभिन्न जानकारी, निवेश और उद्योग लगाने के लिए दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गयी है| पोर्टल में यह भी बताया गया है कि निवेश के इच्छुक निवेशको किस क्षेत्र में निवेश करके लाभ हो सकता है|
iii.पोर्टल में मुलाकात का दिन निश्चित करने संबंधी जानकारी भी रहेगी| प्रत्येक निवेशक के लिए रिलेशनशिप मैनेजर को नियुक्त किये जाने की सुविधा भी पोर्टल के माध्यम से ली जा सकेगी|
यह पांचवीं ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट होगी|
5.संयुक्त राष्ट्र में पहली बार मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती
i.संयुक्त राष्ट्र में पहली बार 13 अप्रैल 2016 को भारतीय संविधान के रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी|
ii.अंबेडकर की 125वी जयंती न्यू यॉर्क-स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मनाई जाएगी|
iii.इसमें सतत विकास लक्ष्य (SDG) हासिल करने के लिए असमानताओं से लड़ने पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जाएगा| संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन कल्पना सरोज फाउंडेशन और फाउंडेशन फॉर ह्यूमन होराइजन के सहयोग से अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी|
iv.बाबासाहब आंबेडकर करोड़ों भारतीयों और दुनिया भर में समानता एवं सामाजिक न्याय के समर्थकों के लिए प्रेरणा हैं|
6.केरल के पुत्तिंगल मंदिर में हुई आगजनी की घटना में 110 लोगों की मृत्यु
i.केरल के कोल्लम जिले के परावूर में स्थित पुत्तिंगल देवी मंदिर में हुई आगजनी के हादसे में 110 लोगों की जल कर मृत्यु हो गयी जबकि 380 से अधिक घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया|
ii.राजधानी तिरुअनंतपुरम से 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मंदिर में यह हादसा सुबह 3.30 बजे मंदिर परिसर में आतिशबाजी के दौरान चिंगारी का पटाखों के गोदाम में गिरने के कारण हुआ| आग पर अब नियंत्रण पा लिया गया है|
iii.आपदा स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वे चुनाव आयोग से घायलों के उपचार हेतु आचार संहिता से छूट दिए जाने की मांग को स्वीकार करें|
iv.गृह राज्य मंत्री रमेश चेन्नीथला ने इस हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं. प्रशासन ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है जिसके लिए 0474-251-2344 नंबर निर्धारित किया गया है|
7.प्रियदर्शिनी चटर्जी एफबीबी मिस इंडिया वर्ल्ड-2016 चयनित
i.दिल्ली निवासी प्रियदर्शनी चटर्जी एफबीबी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड-2016 चुनी गयीं| फेमिना मिस इंडिया की यह 53वीं प्रतियोगिता मुंबई में आयोजित की गयी| उन्हें वर्ष 2015 की फेमिना मिस इंडिया अदिति आर्या द्वारा ताज पहनाया गया|
ii.बंगलौर निवासी सुश्रुती कृष्णा फेमिना मिस इंडिया सुपरनेशनल-2016 चयनित हुईं जबकि लखनऊ निवासी पंखुड़ी गिडवानी को फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल-2016 चयनित किया गया है|
iii.चटर्जी मिस वर्ल्ड-2016 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, कृष्णा मिस इंटरनेशनल-2016 जबकि गिडवानी मिस ग्रैंड इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी| इन विजेताओं को संजय दत्त एवं सानिया मिर्ज़ा एवं अन्य जजों के पैनल द्वारा चयनित किया गया|
8.विश्व व्यापार संगठन की रिपोर्ट मे 30 टॉप निर्यातकों में भारत 19वें स्थान पर
i.विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्टीओ) ने 9 अप्रैल 2016 को रिपोर्ट जारी किया जिसमे भारत वस्तुओं के निर्यात के मामले में विश्व के शीर्ष 30 देशों में 19वें पायदान पर है|
ii.सूची में चीन लगातार पहले पायदान पर बना हुआ है|
iii.टॉप आयातकों में भारत की रैंकिंग 2015 में एक पायदान खिसककर 13वें स्थान पर आ गयी जो इससे पिछले वर्ष में 12वें स्थान पर था| भारत का निर्यात पिछले साल 17.2% घटकर 267 अरब डॉलर रहा जबकि आयात 392 अरब डॉलर का रहा|
iv.वर्ष 2014 में देश का निर्यात और आयात क्रमश: 317 अरब डॉलर तथा 460 अरब डॉलर था| वाणिज्यिक सेवाओं की सूची में अमेरिका आयात एवं निर्यात दोनों मामलों में पहले पायदान पर है|
9.लावा के ब्रांड एंबेसडर बने एमएस धोनी
i.मोबाइल हैंडसेट कंपनी लावा इंटरनेशनल लिमिटेड ने भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। 
ii.लावा ने रविवार को यह घोषणा की। धोनी लावा के मल्टी-चैनल विज्ञापन अभियान के साथ-साथ ब्रांड से जुड़ी गतिविधियों का नया चेहरा होंगे। 
iii.इस गठजोड़ के माध्यम से लावा का लक्ष्य अपने ब्रांड की पहचान को भारतीय हैंडसेट उद्योग में सर्वाधिक विश्वसनीय बनाना है। 
10.वेई, इंतानोन ने नाम किया मलेशिया ओपन
i.दूसरी सीड मलेशिया के ली चोंग वेई और चौथी वरीयता प्राप्त रत्चानोक इंतानोन ने रविवार को मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के सिंगल्स खिताब जीत लिए हैं।
ii.टूर्नामेंट में पांचों खिताब अलग-अलग देशों के हिस्सों में गए। मलेशिया ने पुरुष सिंगल्स, थाईलैंड ने महिला सिंगल्स, कोरिया ने पुरुष डबल्स, चीन ने महिला डबल्स और इंडोनेशिया ने मिक्स्ड डबल्स के खिताब जीते।
iii.यहां विश्व के नंबर एक खिलाड़ी चीन के चेन लोंग और चौथे नंबर के ली चोंग वेई के बीच मुकाबला था। मलेशियाई खिलाड़ी ने टॉप सीड चेन लोंग को एकतरफा अंदाज में 42 मिनट में 21-13, 21-8 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। 
iv.चोंग वेई ने इसके साथ ही चेन लोंग के खिलाफ अपना करियर रिकार्ड 12-12 कर लिया। चोंग वेई ने इस तरह चेन लोंग से अपने पिछले 3 मुकाबले जीत लिए हैं।

Sunday, 10 April 2016


1.केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आईएसबीएन पोर्टल का शुभारंभ किया
i.केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने लेखकों की रजिस्ट्रेशन में आने वाली समस्या के निदान हेतु गुरुवार को आईएसबीएन पोर्टल का शुभारंभ किया है।
ii.इस मौके पर ईरानी ने कहा कि यह एप विविध भाषाओं में छोटे लेखकों की मदद करने की एक बेहतर पहल है। हम अच्छे लेखन का हम सम्मान करते हैं और हर संभव उनके लिए काम करेंगे। 
iii..आईएसबीएन पोर्टल लांच अपडेट-रजिस्ट्रेशन के एक सप्ताह के अंदर मिलेगा। प्रकाशकों और लेखकों के लिए ISBN नंबर को होना बेहद जरूरी होता है और अभी तक जो व्यवस्था थी उसके अनुसार इस नंबर के लिए काफी दिनों तक इंतजार करना पड़ता था, लेकिन प्रकाशक, लेखक अब पोर्टल की वजह से सिर्फ सात दिनों में आईएसबीएन नंबर पा सकते हैं।

2.सचिन तेंदुलकर ‘स्किल इंडिया' अभियान के ब्रांड एंबेसडर बने
i.क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) ने 'स्किल इंडिया' अभियान का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है|
ii.स्किल इंडिया अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 15 जुलाई 2015 को न्यू दिल्ली प्रथम विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर की गयी, जिसका मकसद 40 करोड़ लोगों को विभिन्न प्रकार के कौशल सिखाना है|
iii.इस अभियान के तहत चार योजनाओ का शुभारम्भ किया गया वे हैं
कौशल विकास और उद्यमिता राष्ट्रीय नीति 2015, राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन, प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना, कौशल ऋण योजना
iv.सचिन के स्किल इंडिया अभियान के लिए मनोनीत से इस अभियान के तहत भारत की मौजूदा युवा शक्ति का पूर्ण उपयोग करने में मदद मिलेगा|

3.संत उपाधि से पूर्व मदर टेरेसा को ब्रिटेन ने दिया फाउंडर्स अवॉर्ड
i.मदर टेरेसा के देहांत के 19 साल बाद ब्रिटेन उन्हें देश का प्रतिष्ठित फाउंडर्स अवॉर्ड देने जा रहा है। यह सम्मान वैश्विक एशियाई समुदाय के लोगों को उनकी अनुकरणीय उपलब्धियों को मान्यता देता है और उन्हें पुरस्कत करता है। 
ii.उन्होंने मिशनरीज ऑफ चेरेटी की स्थापना की थी और 45 साल तक गरीब, बीमार, अनाथ और कोलकाता की सड़कों पर रहने वाले बेसहारा लोगों की खिदमत की थी।
iii.छठे एशियन अवॉर्ड में फाउंडर्स अवार्ड का कल ब्रिटेन में आयोजन किया गया था। यह पुरस्कार एशियाई समुदाय के लोगों की अनुकरणीय उपलब्धियों को मान्यता देता है और उन्हें पुरस्कत करता है। 
iv.यह पुरस्कार व्यापार, लोकोपकार, मनोरंजन, संस्कति और खेल सहित 14 श्रेणियों में दिया जाता है।

4.उमा भारती ने जल फिल्म समारोह का उद्घाटन किया
i.केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने नई दिल्ली में वाटर एक्सपो-2016 में जल फिल्म समारोह का उद्घाटन किया है। 
ii.इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की तरक्की और समृद्धि के लिए जल संसाधन महत्वपूर्ण है और फिल्मों के जरिए कारगार तरीके से जल संरक्षण का संदेश दिया जा सकता है। लोगों के हित के लिए ऐसी फिल्में देश के कोन-कोने में दिखाई जानी चाहिए।
iii.फिल्म समारोह जल सप्ताह 2016 समारोह के हिस्से के रूप में जल संसाधन नदी विकास तथा गंगा संरक्षण मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक प्रतिष्ठान जल तथा विद्युत सलाहकार सेवा (वैपकॉस) लिमिटेड द्वारा किया गया।

5.भारत में लैंड टाइटल विधेयक पास करने वाला पहला राज्य बना राजस्थान
i.राजस्थान, लैंड टाइटल विधेयक पारित करने वाला पहला राज्य बन गया है। राज्य विधान सभा ने शुक्रवार को राजस्थान शहरी भूमि टाइटल प्रमाणन विधेयक - 2016 पारित कर दिया है। 
ii.इसका मतलब है कि नगर निगमों या राज्य विकास प्राधिकरण द्वारा शासित शहरी क्षेत्रों में रहने वाले राज्य के निवासी राज्य सरकार को मामूली शुल्क देकर अपनी भूमि का मालिकाना प्रमाण पत्र ले सकते हैं। iii.राज्य सरकार भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी की अध्यक्षता में एक प्राधिकरण का गठन करेगी।

7.एयरटेल ने एयरसेल से खरीदा आठ सर्किलों का 4जी स्पेक्ट्रम
i.देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने एयरसेल के पास मौजूद आठ सर्किलों के 4जी स्पेक्ट्रम को खरीदने का एलान किया है। यह सौदा 3,500 करोड़ रुपये में हुआ है।
ii.इस अधिग्रहण के साथ एयरटेल देश भर में 4जी स्पेक्ट्रम वाली ऑपरेटर बन जाएगी। सरकार की ओर से स्पेक्ट्रम की बिक्री से जुड़े नियमों को उदार बनाए जाने के बाद से टेलीकॉम क्षेत्र में ऐसे सौदे शुरू हो गए हैं।
iii.एयरसेल के पास 2300 मेगाहर्ट्ज बैंड के स्पेक्ट्रम यानी रेडियोवेव बिहार, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, आसाम, पूर्वोत्तर, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा में हैं।

9.फ़्रांस में स्थापित होगा महाराजा रंजित सिंह का बुत
i.पंजाब सरकार महान सिख योद्धा महाराजा रणजीत सिंह का बुत जून महीनें भारत में फ्रांस के राजदूत को सौंप दिया जायेगा जोकि महाराजा रणजीत सिंह के जनरल जीन फ्रें कोइस ऐलार्ड की फ्रांस में जन्म भूमि सैंट ट्रोपोज में स्थापित किया जायेगा।
ii.पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने अपने निवास स्थान पर एक बैठक के दौरान सैंट ट्रोपेज के डिप्टीमेयर श्री हेनरी ऐलार्ड के नेतृत्व में दौरे पर आये एक शिष्टमंडल को यह जानकारी दी जोकि जनरल ऐलार्ड के परिवार से ही हैं।
iii.यह बुत पंजाब और फ्रांस के लोगों में आपसी गांठों को मज़बूत करेगा और दोनो क्षेत्रों के लोगों में मोह प्रेम की गांठों को और मज़बूत करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि जनरल एलार्ड ने जनरल वेंटूरा (इटली) के साथ महाराजा रणजीत सिंह की सेना में सेवा की। 

Wednesday, 6 April 2016

1.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सउदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित
i.सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द किंग अब्दुल्लाजीज साश' से सम्मानित किया है| यह पुरस्कार आधुनिक सऊदी राज्य के संस्थापक अब्दुल्लाजीज अल सौद के नाम पर है|
ii.सऊदी अरब के शाही कोर्ट में प्रधानमंत्री को इस सम्मान से विभूषित किया जहां दोनों देशो ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की| यह सम्मान सऊदी अरब के नागरिको और विदेशियों को उनके सऊदी अरब के लिए सराहनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है|
iii.यह सम्मान प्राप्त करने वाले विश्व के नेताओं में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे, ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी शामिल हैं|
2.भारत में निवेश करेगी दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको
i.सउदी अरब की प्रमुख तेल कंपनी अरामको की भारत के पेट्रोलियम क्षेत्र में बड़े निवेश की योजना है। कंपनी ऐसे समय जब वैश्विक अर्थव्यवस्था में संकट है, भारत को निवेश के लिये एक तरजीही गंतव्य के रूप में देखती है। अरामको दुनिया सबसे बड़ी तेल कंपनी है जिसके पास 265 अरब बैरल कच्चे तेल का ज्ञात भंडार है।
ii.कंपनी के प्रमुख खालिद ए.अल फलीह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत को सर्वाधिक तरजीही निवेश गंतव्य के रूप में देखती है। 
iii.विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्विट किया, ‘मंत्री अल फलीह ने प्रधानमंत्री से कहा, अरामको भारत को निवेश के लिये पहले नंबर के लक्ष्य के रूप में देखती हैं।’ अल फलहाल सउदी अरब के स्वास्थ्य मंत्री भी हैं। अरामको सउदी अरब की राष्ट्रीय तेल कंपनी है जिसके पास 265 अरब बैरल कच्चे तेल का भंडार है जो वैश्विक तेल भंडार का 15 प्रतिशत से अधिक है।
3.त्रान दाई कुआंग वियतनाम के नए राष्ट्रपति चुने गए
i.वियतनाम की नेशनल असेंबली ने त्रान दाई कुआंग को देश का नया राष्ट्रपति चुना है| उनका राष्ट्रपति के लिए चुनाव 13वें नेशनल असेंबली के 11वें सत्र में किया गया और वे मौजूदा राष्ट्रपति तान सांग की जगह लेंगे|
ii.राष्ट्रपति के लिए हुए चुनाव में 465 असेंबली के सदस्यों में से 436 सदस्यों ने उनके हक़ में मत डाले. उन्हें वियतनामी संसद में कुल 91.5 प्रतिशत मत मिले|
iii.59 वर्षीय कुआंग राष्ट्रपति चुने जाने से पहले 2011 से सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे| उन्हें सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के महाधिवेशन में जनवरी 2016 में इस पद के लिए मनोनीत किया था| कुआंग देश के राष्ट्रपति पद के एकमात्र नामंकित सदस्य थे|
iv.राष्ट्रपति का पद वियतनाम में एक प्रतीकात्मक पद है और यह कम्युनिस्ट पार्टी के महाचिव के पद के बाद दूसरा सबसे सर्वोच्च पद है| वर्तमान में गुयेन फू त्रांग कम्युनिस्ट पार्टी के महाचिव है|
4.प्रसिद्ध पत्रकार बाबू भरद्वाज का निधन
i.वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक बाबू भरद्वाज का कोजीकोड में ह्रदयघात के कारण निधन हो गया है| वे 68 वर्ष के थे|
ii.वे केरल में प्रिंट एवं टेलीविज़न मीडिया में प्रमुख रूप से कार्यरत रहे| उनके द्वारा लिखित उपन्यास कलपनगल्लकोरु गृह्पदम को वर्ष 2006 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया|
iii.उनके अन्य प्रसिद्ध लेखन में प्रवासियुड कुरीप्पुक्कल, शावाघोषयात्रा, पपेट थिएटर, प्रवासीयूड वज़ीयमबलंगल एवं अदृश्य नागरंगल शामिल हैं| उन्होंने वर्ष 1980 में एक मलयालम फिल्म इनियुम मरीचिट्टीलथा निर्माण भी किया जिसे चिंथा रवि द्वारा निर्देशित किया गया|
5.कारावास में बंद मिस्र के उपन्यासकार अहमद नाजी पेन पुरस्कार हेतु चयनित
i.पेन अमेरिका ने कारावास में बंद मिस्र के उपन्यासकार और पत्रकार अहमद नाजी को पेन/बार्बी फ्रीडम टू राईट अवार्ड से सम्मानित किये जाने की घोषणा की|
ii.यह पुरस्कार न्यूयॉर्क स्थित अमेरिकी प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय में 16 मई 2016 को पेन अमेरिका के वार्षिक साहित्यिक पर्व पर दिया जायेगा|
iii.इस दौरान जे. के. रॉलिंग को विश्वभर में बच्चों के बीच साहित्य के प्रति प्रेम जागृत करने के लिए वर्ष 2016 के पेन/एलन फाउंडेशन लिटरेरी सर्विस अवार्ड से भी सम्मानित किया जायेगा|
6.जर्मनी के बैंक केएफडब्ल्यू ने नागपुर मेट्रो परियोजना हेतु 500 मिलियन यूरो का ऋण देने की घोषणा की
i.भारत और जर्मनी के डेवलपमेंट बैंक केएफडब्ल्यू ने नागपुर नगर के लिए क्रियान्वित की जा रही आधुनिक एवं निर्वहनीय मेट्रो प्रणाली के लिए 500 मिलियन यूरो (लगभग 3,750 करोड़ रुपये) का ऋण सहायता देने हेतु 1 अप्रैल 2016 को समझौते पर हस्ताक्षर किए| नागपुर मेट्रो जर्मनी की सहायता प्राप्त करने वाली देश की पहली मेट्रो परियोजना है|
ii.इस ऋण की अवधि पांच वर्षों के ऋण स्थगन के साथ 20 वर्षों की होगी तथा संवितरण तीन वर्षों में परियोजना की प्रगति पर आधारित होगा|
iii.8,680 करोड़ (यूरो 1240 मिलियन) की लागत से बनने वाली नागपुर मेट्रो परियोजना नगरों में लोगों के लिए स्वच्छ, सामाजिक समावेशन एवं जलवायु हितैषी गतिशीलता के लिए भारत-जर्मनी साझेदारी के तहत वित्त पोषित होने वाली पहली मेट्रो है|
7.मर्सिडीज ड्राइवर निको रोसबर्ग ने बहरीन ग्रां प्री 2016 का खिताब जीता
i.मर्सिडीज ड्राइवर निको रोसबर्ग (जर्मनी) ने वर्ष 2016 सत्र में फॉर्मूला वन रेस गल्फ एअर बहरीन ग्रां प्री का खिताब जीता है| फानल रेस राजधानी मनामा के पास साखिर में बहरीन इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित की गई|
ii.निको रोसबर्ग के करियर का यह 16वां फॉर्मूला वन ग्रां प्रि खिताब और लगातार पांचवी जीत है| इससे पहले निको रोसबर्ग 2015 सत्र की अंतिम तीन फाइनल रेस और 2016 सत्र के ऑस्ट्रेलियिन ग्रां प्री में जीत दर्ज कर चुके हैं|
iii.प्रतियोगिता में फरारी के किमी रोइकनेने (फिनलैंड) ने रेस में दूसरे स्थान प्राप्त किया, जबकि बहरीन ग्रां प्री 2015 के विजेता ब्रिटेन के लुईस हैमिल्टन ने रेस में तीसरा स्थान हासिल किया| फोर्स इंडिया के निको हुल्केनबर्ग (जर्मनी) और सर्जियो पेरेज (मेक्सिको) क्रमश: 15वें और 16वें स्थान पर रहे|
8.वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार आईसीसी महिला विश्व कप टी-20 खिताब जीता
i.वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार आईसीसी महिला विश्व कप टी-20 का खिताब जीता है| 
ii.कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आयोजित फाइनल में वेस्टइंडीज ने गत् चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया|
iii.ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 148 रन बनाए जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 19.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 149 रन का लक्ष्य प्राप्त कर लिया|
9.नोवाक जोकोविच ने जीता मियामी ओपन 2016 ख़िताब 
i.विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने पुरुष एकल फाइनल में जापान के केई निशिकोरी को मात देकर छठी बार मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है।
ii.इसी के साथ उन्होंने रिकार्ड 28वां एटीपी वर्ल्ड टूर मास्टर्स 1000 खिताब जीतने की उपलब्धि भी अपने नाम कर ली है। 
iii.जोकोविच ने एक घंटे 25 मिनट तक चले मुकाबले में छठी सीड निशिकोरी की चुनौती पर 6-3, 6-3 से काबू पाते हुए मियामी ओपन खिताबी अपनी झोली में डाल लिया। 
iv.इसके साथ उन्होंने दिग्गज खिलाड़ी आंद्रे आगासी के छह बार खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। यह जोकोविच का मियामी में लगातार तीसरा और ओवरऑल छठा खिताब है। 
13 लाख डॉलर की ईनामी राशि वाले टूर्नामेंट को जीतने के बाद 28 वर्षीय जोकोविच के कॅरियर की कमाई दस करो

SBI Clerical Recruitment 2016

प्रिय पाठकों,
SBI ने Junior Associates in Clerical Cadre की भारी संख्या में नियुक्तियां निकाली गयी हैं| प्रतिभागी जिन्हें हाल ही में निराशा हाथ लगी है उनके लिए यह भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है| विज्ञापन डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें 


अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें 

प्रेलिमिनारी परीक्षा के लिए कॉल लैटर डाउनलोड करने की तिथि : 11th May 2016

मैन परीक्षा तिथि के लिए कॉल लैटर डाउनलोड: 17th June 2016

Sunday, 3 April 2016

1.केंद्र सरकार ने स्टार्टअप इंडिया पोर्टल एवं मोबाइल एप्प आरंभ किया
i.वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत कार्यरत औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) ने नई दिल्ली में स्टार्टअप इंडिया पोर्टल (http://startupindia.gov.in)  एवं मोबाइल एप्प आरंभ किया है|
ii.स्टार्टअप इंडिया पोर्टल के अनुसार स्टार्टअप एक इकाई है जो भारत में पांच साल से अधिक से पंजीकृत नहीं है एवं जिसका वार्षिक कारोबार किसी भी वित्तीय वर्ष में 25 करोड़ रुपये से अधिक नहीं है| 
iii.यह एक इकाई है जो प्रौद्योगिकी या बौद्धिक सम्पदा से प्रेरित नये उत्पादों या सेवाओं के नवाचार, विकास, प्रविस्तारण या व्यवसायीकरण की दिशा में काम करती है|
2.वियतनाम संसद की पहली महिला अध्यक्ष बनी नगान
i.गुरुवार को वियतनाम की संसद ने अध्यक्ष के रूप में गुयेन थी किम नगान को चुन लिया है। वह पहली महिला हैं जो कम्युनिस्ट बहुल विधायिका का नेतृत्व करेंगी। नेशनल असेंबली की वेबसाइट के मुताबिक नगान (61) ने 95.5 प्रतिशत वोट हासिल किये। 
ii.नगान ने पद की शपथ लेते हुये कहा कि वह पूरी तरह से देश, जनता और संविधान के प्रति वफादार रहेंगी। नगान को पांच साल पहले उनके गृह प्रांत दक्षिणी मेकांग डेल्टा में बेन तरे के वित्त विभाग के निदेशक से विधानसभा की उपाध्यक्ष बनाया गया था। iii.शक्तिशाली पोलित ब्यूरो के लिए कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस में जनवरी में फिर से निर्वाचित होने के बाद इस बात की व्यापक रूप से उम्मीद थी कि उन्हें अध्यक्ष बनाया जायेगा। विधानसभा ने मतदान कर पूर्व अध्यक्ष नगुयेन सिन हुंग को कार्यमुक्त कर दिया।
3.FICCI और AIBC के बीच एमओयू, ऑस्‍ट्रेलिया-भारत के बीच बढ़ेंगे बिजनेस
i.भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) ने ऑस्‍ट्रेलिया इंडिया बिजनेस काउंसिल (एआईबीसी) के साथ करार किया है। इस एमओयू से दोनों देशों के बीच बिजनेस प्रमोट करने और इन्‍वेस्‍टमेंट बढ़ने में मदद मिलेगी।
ii.एमओयू पर 'इन्‍वेस्‍ट इन इंडिया राउंड टेबल कांफ्रेंस' में वित्‍त मंत्री अरुण जेटली के उपस्थिति में साइन किया गया। एआईबीसी के नेशनल चेयरमैन दीपेन रुघानी ने कहा कि यह एमओयू दोनों संस्‍थानों के लिए माइलस्‍टोन साबित होगा। इसका बहुत ही सकारात्‍मक प्रभाव दोनों देशों के ट्रेड और इन्‍वेस्‍टमेंट में देखने को मिलेगा।
iii.इस एमओयू से दोनों संस्‍थानों के रिश्‍ते में नई ऊर्जा आएगी। इससे भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच बिजनेस और इन्‍वेस्‍टमेंट बढ़ाने में मदद मिलेगी। 
iv.भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच बिजनेस की बड़ी संभावना को देखते हुए नेवतिया ने ऑस्‍ट्रेलिया में फिक्‍की के नए ऑफिस का उदघाटन किया और रियो टिंटो को सीईओ बनाने की|
4.भुगतान कंपनी फोनपीई का फ्लिपकार्ट ने किया अधिग्रहण
i.फ्लिपकार्ट ने एक मोबाइल भुगतान कंपनी फोनपीई के अधिग्रहण की घोषणा की जिसकी स्थापना फ्लिपकार्ट के ही दो पूर्व कर्मचारियों ने मिल कर की थी। 
ii.समीर निगम और राहुल चारी द्वारा स्थापित फोनपीई भारत का पहला यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) आधारित उत्पाद बना रही है। 
iii.यूपीआई अप्रैल में शुरू होगा जिससे उपयोक्ता अपने विशिष्ट पहचान और मोबाइल फोन नंबर या आभासी भुगतान के जरिए बैंक का कोई और ब्योरा दिए बिना धन हस्तांतरण कर सकेंगे।
5.ब्रिटिश कॉमेडियन रॉनी कॉर्बेट का निधन
i.ब्रिटिश अभिनेता एवं कॉमेडियन रॉनी कॉर्बेट का निधन हो गया है| वे 85 वर्ष के थे| उन्हें बीबीसी द्वारा प्रसारित होने वाले हास्य कार्यक्रम द टू रॉनीज़ के लिए विशेष रूप से जाना जाता है|
ii.कॉर्बेट ने 1960 के दशक में डेविड फ्रॉस्ट के व्यंग्य कॉमेडी कार्यक्रम फ्रॉस्ट रिपोर्ट में विशेष प्रसिद्धी हासिल की| इसके अतिरिक्त वे सिटकॉम ‘नो-दैट्स मी ओवर हेयर!’ एवं ‘नाउ लुक हेयर एंड सॉरी!’ में भी प्रमुख किरदार निभाते नज़र आये|
iii.कॉर्बेट के बीबीसी टेलीविज़न कॉमेडी कार्यक्रम - रॉनी बार्कर, द टू रॉनीज़ का प्रसारण 1971 से 1987 तक हुआ| बार्कर एवं कॉर्बेट ने इसमें विभिन्न किरदारों को निभाया एवं विभिन्न गीत प्रस्तुत किये| 
iv.कॉर्बेट को वर्ष 2012 में उनके मनोरंजन एवं समाजसेवा में योगदान के कारण कमांडर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द ब्रिटिश एम्पायर (सीबीई) से सम्मानित किया गया|
6.कक्षा तीन में पढ़ाई छोड़ने वाले कवि हलधर नाग पदम् श्री से सम्मानित
i.कोसली भाषा के कवि, 66 वर्षीय, हलधर नाग मार्च 2016 में चर्चा में रहे| वे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा पदम् श्री प्राप्त करने के बाद चर्चा में आये|
ii.उन्हें साहित्य एवं शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए देश का तीसरा सबसे बड़ा सम्मान दिया गया|
iii.ओड़िसा में उन्हें लोक कबी रतन के नाम से जाना जाता है, उन्होंने 20 महाकाव्य एवं कई कविताएं लिखी हैं| उन्हें अपने द्वारा लिखी सभी रचनाएं कंठस्थ हैं एवं वे किसी भी गद्य को सुना सकते हैं|
iv.उन्होंने वर्ष 1990 में अपनी पहली कविता ‘धोडो बारगछ’ (बरगद का पुराना वृक्ष) लिखी जो एक स्थानीय पत्रिका में प्रकाशित हुई| इस दौरान में स्कूली बच्चों के लिए स्टेशनरी एवं खाने-पीने की वस्तुएं बेचा करते थे|
7.भारतीय रिजर्व बैंक ने सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका के साथ विशेष करेंसी स्वैप समझौते पर हस्ताक्षर किए
i.भारतीय रिजर्व बैंक ने सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका के साथ एक विशेष करेंसी स्वैप समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं|
ii.व्यवस्था के तहत, सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका अधिकतम तीन महीने की अवधि के लिए 700 मिलियन अमरीकी डॉलर ले सकता है| यह व्यवस्था मौजूदा सार्क (SAARC) देशो के बीच मुद्रा विनिमय व्यवस्था फ्रेमवर्क के अतिरिक्त है|
iii.यह विशेष व्यवस्था सार्क सदस्य देशों के लिए मुद्रा विनिमय व्यवस्था पर मौजूदा ढांचे पर हुआ है| श्रीलंका सेंट्रल बैंक को 700 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त करेंसी स्वैप व्यवस्था, केंद्र सरकार के मार्च 2016 के अल्पकालिक तरलता प्रबंधन के निर्णय के अनुरूप है, जिसका मकसद भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय तथा आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाना है|
8.गूगल ने असीमित डोमेस्टिक कॉल के साथ फाइबर फोन के शुरुआत की घोषणा की
i.गूगल ने अमेरिका में कंसास और ऑस्टिन जैसे चुनींदा इलाकों में मौजूदा फाइबर हाई– स्पीड इंटरनेट और केबल टीवी उपयोगकर्ताओं के लिए अपने फाइबर फोन की शुरुआत की घोषणा की है| 
ii.यह एक घरेलू टेलिफोन सेवा है जो उपयोगकर्ताओं को असीमित स्थानीय और पूरे अमेरिका में फोन करने की सुविधा देगा| अंतरराष्ट्रीय फोन कॉल के लिए, गूगल वॉयल सर्विस की दरें ही लागू होंगी|
iii.फाइबर फोन की लागत प्रति माह 10 अमेरिकी डॉलर होगी| फाइबर फोन उपयोगकर्ता के घर पर नहीं होने पर भी घर से फोन करने की सुविधा देगा|
iv. उपयोगकर्ता का फाइबर फोन नंबर गोपनीय रखा जाएगा और वह इसका इस्तेमाल किसी भी फोन, टैबलेट या लैपटॉप में या कहीं से भी कर सकता है| फाइबर फोन वॉयसमेल का प्रयोग आसान कर सकता है|
9.जानीमानी आर्किटेक्ट ज़हा हदीद नहीं रहीं
i.अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त इराकी-ब्रिटिश आर्किटेक्ट ज़हा हदीद का आज निधन हो गया। वह 65 वर्ष की थीं।
ii.इराकी सरकारी टेलीविजन की खबर के मुताबिक, ज़हा को दिल का दौरा पड़ा था।
10.राजीव गौबा बने केंद्रीय सचिव
i.झारखण्ड के मुख्य सचिव राजीव गौबा भारत सरकार में नगर विकास सचिव बनाए गए है। राजीव गौबा हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी मधुसूदन प्रसाद का स्थान लेंगे, जो 31 मार्च को शहरी विकास मंत्रालय के सचिव पद से रिटायर हो रहे हैं। राजीव गौबा एक अप्रैल से पद संभालेंगे, परम्परा के अनुसार राजीव गौबा 31 मार्च को विकास आयुक्त को अपना प्रभार सौपेंगे।
ii.इधर, राजीव गौबा के केंद्र में सचिव नियुक्त होते ही झारखंड में नए मुख्य सचिव की खोज शुरू हो गई है। मुख्य सचिव पद को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है। 
iii.देर शाम राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर से रांची लौटने के बाद मुख्य सचिव राजीव गौबा, अपर मुख्य सचिव यूपी सिंह, कार्मिक सचिव रतन कुमार सहित कई अधिकारियों के साथ मंत्रणा की है। इस बैठक में नए मुख्य सचिव, कार्मिक सचिव के अलावा कुछ अन्य सचिवों के चयन पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
11.तेलंगाना सरकार ने आयोजित किया एम वॉलेट मोबाइल एप 
i.देश में पहली बार किसी राज्य द्वारा ऐसा मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है जिसके जरिये वाहन चालकों को अब वाहन के पंजीकरण दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस साथ लेकर नहीं चलने पड़ेंगे| तेलंगाना सरकार द्वारा जारी एक मोबाइल ऐप के जरिए यह सुविधा दी गई है|
ii.इसकी सफलता की सूरत में उम्मीद की जा सकती है कि देश के अन्य राज्यों में भी इस तरह के ऐप आ सकेंगे| बुधवार को तेलंगाना के आईटी मिनिस्टर केटी रामा राव और ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर पी महेंदर रेड्डी ने स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के नए मोबाइल ऐप को लॉन्च किया| 
iii.एम वॉलेट अपनी तरह का पहला ऐसा ऐप है जिसे भारत के किसी राज्य में लॉन्च किया गया| इस ऐप के जरिये यूजर्स ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेजों की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकेंगे और पुलिस या परिवहन विभाग अधिकारियों द्वारा मांगें जाने पर दिखा सकेंगे|
iv.एक बार डाउनलोड होने पर यह भविष्य में इस्तेमाल के लिए संजोए जा सकेंगे| इसके जरिये केवल तेलंगाना में जारी डीएल या रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की डिजिटल कॉपी केवल कुछ जरूरी जानकारी डालने पर ही मिल जाएगी|

Friday, 1 April 2016

1.नैनीताल में लगी दूरबीन का दूर ब्रसेल्स से पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
i.देश के साथ-साथ नैनीताल आज एक बड़ी उपलब्धि से जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स से नैनीताल में रखी एशिया की सबसे बड़ी दूरबीन का उद्घाटन किया है।
ii.बेल्जियम के प्रधानमंत्री चाल्स मिचेल ने मोदी के साथ इसे भारत को समर्पित किया। करीब डेढ़ सौ करोड़ की लागत से बनी इस दूरबीन को बनाने में 9 साल का वक्त लगा है।
iii.नैनीताल के देव स्थल में लगी इस दूरबीन का बेल्जियम से नरेन्द्र मोदी ने उद्घाटन किया। केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डा. हर्ष वर्धन नैनीताल में देवस्थल में उद्घाटन समारोह के दौरान मौजूद थे। 
iv.इस दूरबीन के देवस्थल में लगने से देश से ही अन्तरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नजर रखने में ना सिर्फ मदद मिलेगी, बल्कि ये आकाश गंगा में शोध पर भी मदद करेगी।
2.चंडीगढ़ में बनेगा शहीद भगत सिंह के नाम पर एयरपोर्ट
i.चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भक्त सिंह के नाम पर रखने के लिए हरियाणा विधानसभा में प्रस्ताव पास किया गया है| इसे सभी दलों ने सर्वसम्मति से इसे पास किया है| विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन इस प्रश्नकाल के बाद यह प्रस्ताव लाया गया|
ii.गौरतलब है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट के नाम पर हरियाणा और पंजाब सरकार में घमासान मचा हुआ था| हरियाणा की बीजेपी सरकार ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम आरएसएस के विचारक और उप मुख्यमंत्री मंगल सेन के नाम पर रखे जाने का सुझाव दिया था| वहीं, पंजाब सरकार ने इसे शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम करने का प्रस्ताव रखा था|
iii.नए टर्मिनल भवन का निर्माण मोहाली में होना भी एयरपोर्ट के नामकरण के विवाद की एक बड़ी वजह बनी थी| हवाई पट्टी पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में स्थित है| नए टर्मिनल के निर्माण में 51 फीसदी की हिस्सेदारी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और 24.5 फीसदी की हिस्सेदारी पंजाब और हरियाणा सरकार की तय की गई थी|
3.राजस्थान का काछबली गांव बना पहला 'नशा मुक्त गांव'
i.शराब की लत से परेशान काछबली गांव की महिलाओं ने बेड़ा उड़ाया है नशा मुक्ति का। उन्होंने अफसरों पर दबाव डालकर इस पर वोटिंग भी करवाई। 
ii.प्रशासन की निगरानी में हुए मतदान में 2,039 लोगों ने अपना मत डाला, जिनमें से 1937 लोगों का मत था कि गांव में शराब का ठेका बंद हो। यानी इस गांव के 94 फीसदी लोगों ने वोट डालकर अपने गांव को राज्य का पहला नशा मुक्त गांव बनाया है।
4.केंद्र सरकार ने जीआईएस सक्षम एचएमआईएस एप्लीकेशन और ई सीजीएचएस कार्ड की शुरुआत की
i.केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने लोगों को आसानी से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए दो महत्वपूर्ण डिजिटल पहल जीआईएस सक्षम स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) और ई-सीजीएचएस कार्ड स्व-मुद्रण की शुरुआत की|
ii.यह पहल न सिर्फ एनएचएम के तहत दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता और क्रियाकलापों पर निगरानी रखेगी बल्कि पूरे देश में प्रभावी स्वास्थ्य सेवा भी उपलब्ध करायेगी| जीआईएस सक्षम एचएमआईएस सेवाएं देशभर में 1.6 लाख सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का जीआईएस प्लेटफार्म पर व्यापक डाटा उपलब्ध करायेगा|
iii.इस परियोजना का विकास एचएमआईएस अनुप्रयोग (एप्लीकेशन) का प्रभावी उपयोग, राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को विश्लेषणात्मक क्षमता को बढ़ाना तथा एचएमआईएस डाटा का भौगोलिक प्रदर्शन करने के उद्देश्य से किया गया|
5.पैट्रिक डुपुई विप्रो के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर नियुक्त
i.विप्रो लिमिटेड ने पैट्रिक डुपुई को बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया, वे 1 अप्रैल 2016 से पद ग्रहण करेंगे| डुपुई बोर्ड के स्वतन्त्र निदेशक होंगे|
ii.उन्हें इस क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का वृहद अनुभव प्राप्त है| वर्तमान में वे पेपैल होल्डिंग्स, इंक में सादगी, गुणवत्ता और वैश्विक प्रौद्योगिकी मंच एवं उत्पादकता के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट हैं|
iii.उनके द्वारा 2015 में ईबे इंक के पेपैल से पृथक होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गयी| वे इससे पहले ग्राहक सेवा प्रदाता बीजेसी हेल्थकेयर एवं सिटेल में सीएफओ पद पर कार्यरत थे| 
iv.उन्होंने जीई में सीएफओ एवं जीई कैपिटल इंटरनेशनल सर्विसेज में जीएम पद पर कार्य किया|
6.चीन ने 22वें बेईदोउ नेविगेशन उपग्रह का प्रक्षेपण किया
i.चीन ने बेईदोउ नेविगेशन उपग्रह प्रणाली के 22वें संस्करण का प्रक्षेपण किया है| उपग्रह का प्रक्षेपण दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत के शीचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से किया गया|
ii.उपग्रह को एक लान्ग मार्च-3A कैरियर रॉकेट के सहारे छो़डा गया| यह लॉन्ग मार्च रॉकेट का 225वा उड़ान था|
iii.बेईदोउ नेविगेशन उपग्रह प्रणाली में 30 उपग्रह होंगे और इसे 2020 तक पूरा करने का लक्ष्य है| यह उपग्रह प्रणाली अमेरिका के ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम, रूस के ग्लोनास, और यूरोप के गैलीलियो नेविगेशन उपग्रह प्रणाली का समकक्ष होगा|
7.फौस्टिन अर्चांज तौदेरा ने मध्य अफ्रीकी गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली
i.फौस्टिन अर्चांज तौदेरा ने राजधानी बांगुइ स्थित मुख्य स्टेडियम में मध्य अफ्रीकी गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली|
ii.इसके साथ ही 58 वर्षीय तौदेरा पिछले तीन वर्षों में पहले निर्वाचित राष्ट्रपति नियुक्त हुए| इससे पहले वर्ष 2013 में मुस्लिम विद्रोही संगठन ने सरकार का तख्तापलट कर दिया था|
iii.तौदेरा गणित के प्रोफेसर रह चुके हैं एवं देश के प्रधानमंत्री भी रहे हैं| उन्होंने 14 फरवरी को लगभग 63 प्रतिशत मतों से चुनाव जीता था| उनके नियुक्त होने पर वर्ष 2014 से चली आ रही अंतरिम सरकार का भी स्थायी समापन होगा|
8.ऑस्कर विजेता अभिनेत्री पैटी ड्यूक का निधन
i.अमेरिका की ऑस्कर विजेता अभिनेत्री पैटी ड्यूक का इडाहो राज्य में स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया| वह 69 साल की थीं|
ii.पैटी ने 16 साल की कच्ची उम्र में ‘द मिरिकल वर्कर'(1963) फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का ऑस्कर जीता और सबसे कम उम्र में ऑस्कर जीतने वाली अभिनेत्री बन गईं| उन्होंने छोटे पर्दे पर भी काम किया|
iii.उन्होंने दो गोल्डन ग्लोब और तीन एमी अवार्ड भी जीते थे| 2004 में हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में उनका नाम हमेशा के लिए अमर हो गया| पैटी के परिवार में उनके पति माइकल पीयर्स और बेटे सीन आस्टिन हैं|

Wednesday, 30 March 2016

1.5 अप्रैल को स्टैंड अप इंडिया स्कीम का शुभारंभ करेंगे पीएम
i.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अप्रैल को स्टैंड अप इंडिया पहल का उद्घाटन करेंगे| इस योजना का मकसद अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति और महिलाओं को सस्ता कर्ज देकर उनमें उद्यमशीलता और रोजगार की ललक को प्रोत्साहन देना है| प्रधानमंत्री नोएडा में आयोजित कार्यक्रम में इस योजना का शुभारंभ करेंगे|
ii.मोदी की अध्यक्षता में जनवरी में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में स्टैंड अप इंडिया योजना को मंजूरी दी गई थी| यह योजना अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा महिला उद्यमियों को सस्ता कर्ज उपलब्ध कराने के बारे में है| योजना का क्रियान्वयन 1.25 लाख बैंक शाखाओं के जरिए किया जाएगा| इसमें बैंक सबसे आसान ब्याज दर पर कर्ज देंगे|
iii.योजना के तहत निजी क्षेत्र सहित सभी बैंकों की शाखाएं कम से कम एक अनुसूचित जाति-जनजाति तथा एक महिला उद्यमी को 10 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये तक का कर्ज सुलभ कराएंगी|
2.अंबेडकर की जन्मस्थली से होगा ‘ग्रामोदय से भारत उदय अभियान’ का आगाज
i.14 अप्रैल, 2016 को डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर की 125वीं जयंती से आरंभ कर 24 अप्रैल 2016 को पंचायती राज दिवस को समापन करते हुए, केंद्र सरकार राज्‍यों और पंचायतों के सहयोग से, ‘ग्रामोदय से भारत उदय अभियान’ का आयोजन करेगी। 
ii.अभियान का लक्ष्‍य समस्‍त गांवों में पंचायती राज व्‍यवस्‍था को सुदृढ़ करके, सामाजिक सद्भाव बढ़ाने, ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने, किसानों की प्रगति और गरीब लोगों की जीविका के लिए राष्‍ट्रव्‍यापी प्रयास करना है। 
iii.14 अप्रैल, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ. अंबेडकर की जन्मस्थली मध्‍य प्रदेश के इंदौर शहर से सटे कस्बे मऊ से ग्राम उदय से भारत उदय अभियान का शुभारंभ करेंगे। 24 अप्रैल, 2016 को प्रधानमंत्री जमशेदपुर से देश की सभी ग्राम सभाओं को संबोधित करेंगे, जिसे देश के सभी गांवों में लाइव टेलेकास्‍ट और एयर किया जायेगा, जहां ग्रामीण एकत्रित होकर प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुन सकेंगें।
3.आगरा की पल्लवी का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज
i.पल्लवी ने 18,774 फुट ऊंचाई तक मोटरबाइक ले जाने वाली देश की पहली महिला बन गई है, उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज किया गया है। मुश्किल रास्तों पर हौसले की बाइकिंग से उन्होंने उपलब्धि हासिल की है। उन्हें बाइक चलाने का जुनून है। बाइक भी वह अकेले चलाती हैं, इससे पहले उनके नाम सबसे ऊंची लेह लद्दाख के काक संगला की पहाड़ियों तक पहुंचने का रिकॉर्ड दर्ज है। 
ii.आगरा के सिकंदरा के हरीश नगर की पल्लवी फौजदार ने एक इतिहास रचा है। आगरा का नाम पूरे देश और दुनिया में एक नए रिकॉर्ड के साथ जाना जायेगा। शहर के लोग पल्लवी का इंतजार कर रहे हैं। वह दिल्ली में अपने पति एयरफोर्स ऑफिसर परीक्षित और दो बच्चों के साथ रह रही हैं। 
iii.पल्लवी ने 20 सितंबर 2015 को दिल्ली के इंडिया गेट से एवंजर बाइक से राइड शुरू की थी। वहां से बद्रीनाथ से एक किलोमीटर आगे माना गांव पहुंचीं। यह देश का आखिरी गांव है। माना गांव से भी 55 किलोमीटर आगे माना पास पड़ता है, यहां पूरा कच्चा रास्ता है, पल्लवी ने यह दूरी छह घंटे में तय की। वे दुर्गम रास्ते पर अपनी बाइक से चलती रही और उपलब्धि हासिल कर ली। 
iv.सबसे ऊंची लेह लद्दाख के काक संगला की पहाड़ियों तक पहुंची और 24 सितंबर को माना पास में दस्तक दी। 27 सितंबर को वापस दिल्ली लौटीं। 
4.राकेश मोहन होंगे नेस्ले इंडिया के निदेशक मंडल में शामिल
i.नेस्ले इंडिया ने भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर, राकेश मोहन उसके निदेशक मंडल में स्वतंत्रत निदेशक के रूप में शामिल होंगे। कंपनी ने एक बयान में कहा कि मोहन नेस्ले इंडिया के बोर्ड में स्वतंत्र गैरकार्यकारी निदेशक के बतौर एक मई 2016 से शामिल होंगे।
ii.इससे पूर्व वह नेस्ले इंडिया के बोर्ड में अप्रैल 2010 से अक्टूबर 2012 तक थे लेकिन अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में कार्यकारी निदेशक के बतौर नियुक्ति के बाद उन्हें यह पद छोडऩा पड़ा था। मोहन ने नवंबर 2015 में आईएमएफ में अपने तीन साल के कार्यकाल को पूरा किया।
iii.इससे पूर्व वह वर्ष 2002 से अक्टूबर 2004 के बीच और जुलाई 2005 से जून 2009 के मध्य रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर पद पर रहे। मोहन वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामला विभाग में अक्टूबर 2004 से जुलाई 2005 के बीच सचिव रहे थे।
5.एनीथिंग बट खामोश, भारती एस प्रधान द्वारा लिखित शत्रुघ्न सिन्हा की जीवनी
i.पुस्तक एनीथिंग बट खामोश: शत्रुघ्न सिन्हा की जीवनी मार्च 2016 के अंतिम सप्ताह में चर्चा में रही. इसके लेखक भारती एस प्रधान हैं| इस पुस्तक में अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पटना से फिल्म इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया (एफटीआईआई) तक की यात्रा एवं मुंबई में उनका संघर्ष विस्तार से बताया गया है|
ii.प्रधान द्वारा लिखित इस पुस्तक में सिन्हा की राजनैतिक यात्रा के बारे में भी प्रकाश डाला गया है| वर्ष 2003 में शत्रुघ्न सिन्हा बतौर अभिनेता केंद्रीय मंत्री बनने वाले पहले व्यक्ति बने|
iii.उन्होंने एनडीए के कार्यकाल के दौरान दो पद संभाले - स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (जनवरी 2003 से मई 2004) तथा जहाजरानी मंत्रालय (अगस्त 2004)|
6.रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने ‘रक्षा प्रदर्शनी 2016’ का उद्घाटन किया
i.रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने गोवा में ‘रक्षा प्रदर्शनी 2016’ (डेफएक्सपो इंडिया) का उद्घाटन किया है|
ii.थल, नौ व आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर प्रति दो वर्ष में आयोजित की जाने वाली भारतीय रक्षा प्रदर्शनी ‘डेफएक्सपो इंडिया’ का यह 9वां संस्करण है| 
iii.चार दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का आयोजन रक्षा मंत्रालय के डिफेंस एक्जिबिशन ऑर्गनाइजेशन ऑफ डिफेंस प्रोडक्शन द्वारा किया जाता है|
7.गुजरात भारत का पहला जैव कृषि विश्वविद्यालय स्थापित करेगा
i.गुजरात सरकार ने भारत का पहला जैव कृषि विश्वविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया है| इसकी घोषणा गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने की और उन्होंने किसानो से जैविक खेती को अपनाने का भी आह्वान किया है|
ii.जैविक खेती की ओर अपनी प्रतिबधता दिखाते हुए, गुजरात सरकार ने वार्षिक बजट 2016-17 में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 10 करोड़ रुपये का कोष आवंटन किया है|
iii.विश्वविद्यालय का स्थान अभी तय किया जाना है, लेकिन इसके गांधीनगर जिले में कृषि कामधेनु विश्वविद्यालय के पास चुने जाने की संभावना है| गुजरात जैविक खेती के लिए उत्तम है क्योकि गुजरात के कृषि का एक बड़ा हिस्सा वर्षा आधारित है|
9.भारत फीफा अंडर-17 विश्वकप फुटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा  
i.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में फुटबाल के आधारभूत ढांचे का विकास करने और इस खेल को गांव-गांव, गली-गली तक पहुंचाने के सरकार के प्रयासों की बात की है| अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि भारत फीफा अंडर-17 विश्वकप फुटबॉल प्रतियोगिता की अगले साल मेजबानी करेगा|
ii.आकाशवाणी पर प्रसारित कार्यक्रम में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने इस बात पर दुख व्यक्त किया कि पिछले कुछ दशकों में भारत फीफा फुटबॉल रैंकिंग में काफी निचले पायदान पर चला गया है, जबकि 1951, 1962 एशियाई खेलों में भारत ने स्वर्ण पदक जीता था और 1956 ओलंपिक खेल में भारत चौथे स्थान पर रहा था|
iii.मोदी ने कहा कि अंडर-17 विश्वकप एक ऐसा अवसर है जो इस एक साल के अंदर चारों तरफ नौजवानों में फुटबाल के लिए एक नया जोश, नया उत्साह भर देगा| इस मेजबानी का एक फायदा तो यह है ही कि हमारे यहां फुटबाल का आधारभूत ढांचा तैयार होगा| खेल के लिए जो आवश्यक सुविधाएं हैं उस पर ध्यान जाएगा| 
10.सेर्गेय कार्जाकिन ने विश्व कैंडिडेट शतरंज टूर्नामेंट-2016 जीता
i.रूस के ग्रैंडमास्टर सेर्गेय कार्जाकिन ने मास्को में आयोजित फीडे विश्व कैंडिडेट शतरंज टूर्नामेंट का ख़िताब जीता है|
ii.फाइनल राउंड (14वां) में रूसी ग्रैंडमास्टर ने अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारुअना को हराया|
iii.कार्जाकिन का अगला मुकाबला विश्व चैंपियन, नार्वे के ग्रैंडमास्टर मैग्नस कार्लसन से होगा| यह मुकाबला नवम्बर 2016 में अमेरिका में आयोजित किया जायेगा|

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...