Monday, 14 March 2016

1. मेमोरी यूनिट एक भाग होता है :
a) Input device 
b) Control unit
c) Output device 
d) Central Processing Unit
e) इनमें से कोई नहीं
2. __________एक छोटा सा प्रोग्राम होता है जोकि GIF इमेज में एम्बेडेड होता है l  
a) web bug 
b) cookie
c) spyware application 
d) spam
e) इनमें से कोई नहीं
3. इस विद्युत संरक्षण उपकरण में बैटरी होती है जोकि देर तक विद्युत उपलब्ध कराती है l   
a) surge suppressor 
b) line conditioner
c) generator 
d) UPS
e) इनमें से कोई नहीं
4. डॉट मैट्रिक्स और बैंड प्रिंटर__________प्रिंटर होते हैं  
a) laser 
b) impact
c) ink jet 
d) thermal
e) इनमें से कोई नहीं
5. किसी लेज़र प्रिंटर में, __________ इमेज को पेपर पर ट्रान्सफर करता है l  
a) laser 
b) roller
c) toner 
d) drum
e) इनमें से कोई नहीं
6. कॉलेज लैब एनवायरनमेंट में सामान्य रूप से किस प्रकार के नेटवर्क का प्रयोग किया जाता है? 
a) WAN 
b) MAN
c) LAN 
d) CAN
e) इनमें से कोई नहीं
7. CPU की प्रोसेसिंग पॉवर को किस में मापा जाता है?
a) घंटों में  
b) मिनटों में
c) प्रति सेकंड मिलियन इंस्ट्रक्शन में  
d) Second सेकंड में
e) इनमें से कोई नहीं
8. ट्रैन्सैक्शन प्रोसेसिंग साइकिल का पहला स्टेप होता है___________
a) database operations 
b) audit
c) data entry 
d) user inquiry
e) इनमें से कोई नहीं
9. कंप्यूटर में गलत और त्रुटीपूर्ण रूप से आने वाली इनफार्मेशन जोकि डिसिशन-मेकिंग को प्रभावित करती है के किस शब्द का प्रयोग किया जाता है?  
a) GIGO 
b) Tainted data
c) Dirty information 
d) Scrubbed data
e) इनमें से कोई नहीं
10. निम्न में से कौन सा एक प्रोटोकॉल है?
a)Bus 
b)Star
c)NetBEUI 
d)Hybrid
e) इनमें से कोई नहीं
उत्तर
1.d
2.a
3.d
4.b
5.d
6.c
7.c
8.c
9.a
10.c

Saturday, 12 March 2016

1.इसरो के नेविगेशन उपग्रह ‘आईआरएनएसएस-1एफ’ का सफल प्रक्षेपण
i.भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के छठे नेवीगेशन सैटेलाइट ‘आईआरएनएसएस-1एफ’ (IRNSS-1F) का श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण किया गया है|
ii.नेविगेशन उपग्रह ‘आईआरएनएसएस-1एफ’ का सफल प्रक्षेपण पीएसएलवी सी32 के द्वारा किया गया| 
iii.ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान:पीएसएलवी: सी-32 ने श्रीहरिकोटा के स्पेसपोर्ट में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से आईआरएनएसएस-1एफ को लेकर उड़ान भरी|
iv.‘आईआरएनएसएस-1एफ’ का मुख्य उद्देश्य अमेरिकी ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम के अनुरूप सही नेविगेशन सुविधा देना है| इसरो भारतीय क्षेत्रीय नेविगेशन उपग्रह प्रणाली :आईआरएनएसएस: के तहत अबतक पांच उपग्रहों का प्रक्षेपण कर चुका है|
2.अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा भारत में एसएआरटीटीएसी स्थापित करने हेतु भारत-आईएमएफ के बीच समझौते को मंजूरी
i.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अघ्यक्षता में केंद्रीय मंत्रीमंडल की बैठक में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा भारत में दक्षिण एशिया क्षेत्रीय प्रशिक्षण तथा तकनीकी सहायता केंद्र (एसएआरटीटीएसी) स्थापित करने के लिए भारत-आईएमएफ बीच समझौते को मंजूरी प्रदान की है|
ii.मंत्रिमंडल ने वित्त मंत्री को केंद्र की स्थापना में योगदान के लिए आशय पत्र सहित भारत के योगदान , एसएआरटीटीएसी के लिए स्थान चयन , संचालन समिति में भारत के प्रतिनिधियों के चयन के लिए अधिकृत किया है|
iii.एसएआरटीटीएसी आईएमएफ तथा दक्षिण एशिया क्षेत्र के 6 देशों- बंगलादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल तथा श्रीलंका का साझा केंद्र होगा. इसका उद्देश्य सदस्यों की क्षमता विकास आवश्यकताओं को पूरा करना है|
3.राष्ट्रीय जलमार्ग विधेयक को राज्यसभा की मंजूरी
i.विभिन्न राज्यों से गुजरने वाली 111 नदियों में राष्ट्रीय जलमार्गो के जरिए नौ परिवहन को बढावा देने से संबंधित राष्ट्रीय जलमार्ग विधेयक 2015 को आज राज्यसभा ने ध्वनिमत से पारित कर दिया।
ii.लोकसभा इस विधेयक को पहले ही पारित कर चुकी है। राज्यसभा ने विधेयक को कुछ सरकारी संशोधनों के साथ पारित किया है। इसलिए इन संशोधनों को विधेयक में शामिल करने के लिए इसे लोकसभा में भेजा जाएगा।
4.जीन अर्नोल्ट कोलंबिया में संयुक्त राष्ट्र राजनीतिक मिशन के प्रमुख नियुक्त
i.जीन अर्नोल्ट को संयुक्त राष्ट्र राजनीतिक मिशन का प्रमुख नियुक्त किया गया है| इस संबंध में महासचिव बान की मून द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने घोषणा की है|
ii.फ़्रांस के नागरिक अर्नोल्ट कोलम्बिया में महासचिव के विशेष प्रतिनिधि के रूप में भी सेवाएं देंगे| इससे पहले वे कोलम्बिया में शांति स्थापित करने के लिए बनाये गये उप-आयोग में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत थे|
iii.देश में वेरिफिकेशन मिशन के प्रमुख नियुक्त किए जाने से पहले वे ग्वाटेमाला में शांति प्रक्रिया को संचालित कर रहे थे|
5.मिस्र के पूर्व विदेश मंत्री अहमद अबुल घेट अरब लीग के महासचिव नियुक्त
i.अरब लीग ने मिस्र के पूर्व विदेश मंत्री अहमद अबुल घेट को अरब लीग का नया महासचिव नियुक्त करने की घोषणा की है| 22 सदस्यीय संगठन ने अबुल घेट के पक्ष में सर्वसम्मति से मतदान किया है|
ii.काहिरा में 22 देशों की मंत्रिस्तरीय बैठक के बाद बहरीन के विदेश मंत्री खालिद बिन अहमद अल खलीफा ने इस नियुक्ति की घोषणा की है| 73 वर्षीय अबुल घेट नाबिल वर्तमान महासचिव अल अरबी का स्थान ग्रहण करेंगे| 
iii.अहमद अबुल घेट ने वर्ष 2004 से 2011 तक होस्नी मुबारक के शासन काल में मिस्र के विदेश मंत्री का पद सँभाला था| अबुल घेट ने मुबारक के खिलाफ प्रदर्शन के बाद वर्ष 2011 मॆं अपना पद छोड़ दिया था|
6.सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी एस चौहान विधि आयोग के नये अध्यक्ष नियुक्त
i.केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बलबीर सिंह चौहान को 21वें विधि आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है| यह पद सितंबर 2015 से आयोग के निर्माण के समय से ही रिक्त था|
ii.फ़िलहाल न्यायाधीश चौहान कावेरी नदी जल विवाद न्यायाधिकरण की अध्यक्षता कर रहे हैं|
iii.21वां विधि आयोग केंद्र सरकार के आदेश पर 1 सितंबर 2015 से प्रभावी रूप से गठित किया गया. इसका कार्यकाल तीन वर्ष है जो 31 अगस्त 2018 को समाप्त हो रहा है| 
7.भारत एवं बांग्लादेश ने 2 अरब डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये
i.भारत ने बांग्लादेश को 2 अरब डॉलर की ऋण सहायता देने के लिये समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं| इसका उद्देश्य दोनों देशों के मध्य सामाजिक-आर्थिक विकास करना एवं दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध सुधारना है|
ii.भारत द्वारा किसी भी देश को दी गयी अब तक की सबसे बड़ी ऋण सहायता है| इस पर बांग्लादेश स्थित ढाका में हस्ताक्षर किये गये जिसमें एक्सिम बैंक के निदेशक एवं प्रबंधक यादुवेंद्र माथुर एवं बांग्लादेश सरकार के वित्त्र मंत्रालय के वरिष्ठ सचिव मोहम्मद मेजाह्बुद्दीन शामिल थे|
iii.इस संबंध में प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने जून 2015 में बांग्लादेश यात्रा के दौरान घोषणा की थी|
8.रिबॉक ने कंगना को ब्राण्ड एम्बेसडर नियुक्त किया
i.अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, रिबॉक ने बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत को ब्राण्ड एंबेसडर बनाया है| इस अवसर पर उन्होंने नया कलेक्शन नया कलेक्शन "बी मोर वूमन" भी लॉन्च किया|
ii.ब्रांड के नए विज्ञापन में कंगना डांस, योगा, किक बॉक्सिंग जैसी विभिन्न फिटनेस गतिविधियों करती नजर आएंगी| कंगना के अनुसार वह हमेशा रिबॉक की प्रशंसक रही हैं|
iii.यूसुफ विलियम फोस्टर इसके संस्थापक और मैथ्यू एच ओ'टूल इसके सीईओ हैं|
9.कार निर्माता कंपनी हुंडई ने बीसीसीआई के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए
i.भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कम्पनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं| इस समझौते की अवधि चार साल तक होगी|
ii.हुंडई के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ वाई के कू और बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं| इस समझौते के साथ हुंडई अगले चार वर्षों तक भारत में होने वाले टेस्ट, वनडे और ट्वंटी-20 मैचों का बीसीसीआई का आधिकारिक पार्टनर बन गया है|  
iii.इस समझौते से प्राप्त धन राशि से ग्रास रूट स्तर पर खेल के ढांचों को विकसित किया जाएगा| यह समझौता 2016 से 2019 तक के लिए किया गया है| 
iv.इस नए समझौते के तहत हुंडई चार साल तक भारत में होने वाले भारतीय टीम के सभी अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान विशिष्ट अतिथियों और अधिकारियों के आवागमन हेतु अपनी कारों की सेवा भी प्रदान करेगी|

Friday, 11 March 2016

1.केंद्र सरकार ने दी 8,000 करोड़ रुपए की उज्ज्वल योजना को मंजूरी 
i.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब परिवार की महिला सदस्यों को फ्री में रसोई गैस (एलपीजी) कनेक्शन मुहैया कराने के लिए 8,000 करोड़ रुपए की प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजना को मंजूरी दे दी है।

ii.पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बैठक के बाद बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले मंत्रिमंडल ने तीन साल के लिए 8,000 करोड़ रुपए के परिव्यय वाली प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजना को मंजूरी दी है। 
iii.इस योजना का लक्ष्य गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को युद्ध-स्तर पर एलपीजी कनेक्शन मुहैया कराना है। 
iv.वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2016-17 के बजट भाषण में इस योजना की घोषणा की थी। 
2.कैपिटल लोकल एरिया बैंक, रिजर्व बैंक से लघु वित्त बैंक का लाइसेंस प्राप्त करने वाला पहला बैंक बना
i.भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने कैपिटल लोकल एरिया बैंक लिमिटेड (सीएलएबीएल) को लघु वित्त बैंक का लाइसेंस प्रदान किया है| इससे यह देश का पहला लघु वित्त बैंक बना|
ii.इससे पहले 16 सितंबर 2015 को आरबीआई ने 10 संस्थानों को इन-प्रिंसिपल मंजूरी प्रदान की थी जिसमें कैपिटल एरिया बैंक भी शामिल है|
iii.सीएलएबीएल की कुल वैल्यू 31 दिसंबर, 2015 तक 116.68 करोड़ रुपये थी और 31 मार्च 2016 तक इसके 126 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है. आरबीआई के अनुसार लघु वित्त बैंक के परिचालन के लिए न्यूनतम 100 करोड़ रुपये का नेटवर्थ होना आवश्यक है|
3.सीए मीडिया ने विवेक जैन को डिजिटल बिज़नेस का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया
i.सीए मीडिया डिजिटल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ने विवेक जैन को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है|
ii.सीए मीडिया डिजिटल, सीए मीडिया एलपी का डिजिटल विंग है जिसे द चेर्निन ग्रुप, केकेआर एवं अन्य निवेशकों द्वारा संचालित किया जा रहा है|
iii.इससे पहले विवेक जैन रिलायंस जियो में अधिकारी पद पर कार्यरत थे|
iv.रिलायंस जियो से पहले वे अमेज़न, गूगल एवं मोटोरोला एवं अमेरिका की अन्य कंपनियों में कार्यरत थे|
4.केंद्र सरकार ने शिकारी पक्षियों के संरक्षण संबंधी सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
i.केंद्र सरकार ने अफ्रीका तथा यूरेशिया की शिकारी पक्षियों के संरक्षण के लिए शिकारी पक्षी सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है|
ii.उपरोक्त सहमति ज्ञापन पर आबूधाबी में संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत टी.पी. सीतारमण ने हस्ताक्षर किया है| 
iii.इसके साथ ही भारत शिकारी पक्षी सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाला 56वां देश बन गया है| 
5.बजाज पावर और भारतीय रेलवे के मध्य समझौते पर हस्ताक्षर
i.बजाज पावर जनरेशन कंपनी (बीपीजीसी) ने सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत ललितपुर-उदयपुरा रेल खंड के विद्युतीकरण के लिए रेलवे के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं|
ii.रेलवे ग्राहक वित्त पोषण योजना के तहत विद्युतीकरण के काम को एक साल में पूरा करेगा| इस परियोजना को पूरा करने में लगभग 47 करोड़ रुपया खर्च होगा|
iii.ललितपुर-उदयपुरा रेल खंड के विद्युतीकरण से बजाज पावर जनरेशन संयंत्र को निर्बाध कोयले की आपूर्ति उपलब्ध हो सकेगी| 
iv.इसके अलावा इस क्षेत्र में शीघ्रता से यात्री ट्रेनों के परिचालन में भी मदद मिलेगी|
6.मध्य प्रदेश में विधवा विवाह भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में शामिल
i.मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधवा विवाह को प्रोत्साहन देने के लिये राज्य सरकार की ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ के तहत विधवा विवाह को भी शामिल किए जाने की घोषणा की| 
ii.विधवाओं के विवाह को बढ़ावा देने के लिए यह घोषणा भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर की गयी|
iii.मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विधवा विवाह के लिए दो लाख रुपये की धन राशि भी मंजूर करने की घोषणा की| योजना के तहत विधवा विवाह भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सम्पन्न किया जाएगा|
7.यूएनएफपीए एवं यूनिसेफ ने बाल विवाह रोकने हेतु नई पहल की घोषणा की
i.संयुक्त राष्ट्र की दो एजेंसियों संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए/UNFPA) एवं संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ/UNICEF) ने बाल विवाह रोकने हेतु नई पहल की घोषणा की है| 
ii.इस नई पहल को ‘यूएनएफपीए-यूनिसेफ ग्लोबल प्रोग्राम टू ऐक्सेलरेट एक्शन टू एंड चाइल्ड मैरिज’ नाम दिया गया है|
iii.उपरोक्त के तहत यूएनएफपीए एवं यूनिसेफ ने संयुक्त रूप से वर्ष 2030 तक बाल विवाह रोकने और दुनियाभर की लाखों बच्चियों के अधिकारों की रक्षा करने के अग्रिम प्रयासों की दिशा में एक नई पहल शुरू करने की घोषणा की|
8.सोनाक्षी सिन्हा का नाम विश्व रिकॉर्ड में शामिल
i.सोनाक्षी सिन्हा कई महिलाओं के साथ एक स्पर्धा में शामिल हुईं। यहां मौजूद महिलाओं ने साथ-साथ अंगुलियों के नाखून को रंगा। इसी दौरान इन सभी का नाम एक रिकॉर्ड में शामिल कर लिया गया।
ii.विश्व महिला दिवस के मौके पर आयोजित इस इवेंट का हिस्सा सोनाक्षी भी बनीं। सोनाक्षी ने कहा 'मैं इस इवेंट का हिस्सा बनकर बेहद रोमांचित थी। महिला दिवस पर लिया गया यह यूनिक स्टेप था। iii.गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज होना अपने आप में कमाल की बात है। मैं इस बात के लिए इंगलोट और सभी बड़े ब्रांड्स को धन्यवाद देती हूं। इन्होंने न सिर्फ मुझे इस इवेंट का हिस्सा बनने का अवसर दिया बल्कि हजारों महिलाओं के साथ मिलकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाने का मौका भी दिया।'
9.ईरानी कप : शेष भारत ने रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल कर रणजी चैंपियन मुंबई को हराया
i.सलामी बल्लेबाज फैज फजल के शतक तथा अन्य बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से शेष भारत ने आज यहां पहाड़ जैसे लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करके रणजी चैंपियन मुंबई को चार विकेट से हराकर ईरानी कप क्रिकेट टूर्नामेंट जीता है।
ii.शेष भारत के सामने 480 रन का लक्ष्य था और उसने खेल के पांचवें और आखिरी दिन आज यहां छह विकेट पर 482 रन बनाकर रिकॉर्ड जीत दर्ज की।
iii.ईरानी ट्राफी में यह सबसे बड़े लक्ष्य का नया रिकॉर्ड है। प्रथम श्रेणी मैचों की बात करें तो ओवरआल यह दसवां और भारत में तीसरा बड़ा लक्ष्य है जो किसी टीम ने सफलतापूर्वक हासिल किया। 
iv.फजल ने 127 रन की पारी खेलकर शेष भारत को लक्ष्य हासिल करने की तरफ बढ़ाया।

Tuesday, 8 March 2016

1.ज्ञान संगम से बदलेगी बैंकों की तस्वीर 
i.सरकारी बैंकों की तस्वीर बदलने के लिए आयोजित ज्ञान में बैंकों के विलय, मैनेजमेंट में सुधार, एनपीए की रिकवरी जैसे कई बड़े मुद्दों पर चर्चा हुई और सुधार के लिए रोडमैप पर विचार किया गया है।
ii. बैंक संगम में वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने बैंक प्रमुखों को बेहद कड़ी फटकार लगाई है। इस ज्ञान संगम में 10 बड़ी बातें निकल कर आईं। सबसे पहले तो ये कहा गया कि बड़े कर्जदारों का कर्ज माफ नहीं होगा, दूसरे बड़े डिफॉल्टर्स पर शिकंजा कसने से कर्ज वसूली में तेजी आयेगी। 
iii.इस संगम में एसएआरएफएईएसई एक्ट में बदलाव का सुझाव रखा गया, बैंकों के विलय पर एक्सपर्ट कमिटी बनाने का सुझाव भी रखा गया। 
iv.इसके अलावा बैंक कर्मचारियों के लिए इसोप पर विचार करने का निर्णय लिया गया और प्राइवेट बैंकिंग की तरह प्लेसमेंट के लिए एक्सपर्ट पैनल बनाने पर विचार करने का निर्णय लिया गया। 
2.गुड़गांव में शुरू हुआ दो दिवसीय 'ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट - 2016'
i. साइबर सिटी गुड़गांव में सोमवार को 'हैपनिंग हरियाणा' समिट शुरू हो गया। समिट का उद्घाटन वित्त मंत्री अरूण जेटली ने किया। दो दिन की इस समिट में देश-विदेश के इंडस्ट्रियलिस्‍ट हिस्सा ले रहे हैं।
ii.इससे प्रदेश में 3.5 लाख करोड़ रुपए के इन्‍वेस्‍टमेंट का लक्ष्य रखा गया है। समिट के पहले दिन 22,000 करोड़ रुपए के इन्वेस्टमेंट की घोषणा हुई है।
iii.एयरटेल के डायरेक्टर अजय पुरी ने हरियाणा सरकार के साथ 2000 करोड़ रुपए का एमओयू साइन किया है। एयरटेल इस एमओयू के जरिए रूरल मार्केट में 4जी सर्विस को बढ़ाएगी।
iv.समिट के दौरान डीएलएफ के वाइज चेयरमैन राजीव सिंह ने बताया कि डीएलएफ हरियाणा में अगले पांच साल में 20,000 करोड़ रुपए इन्वेस्ट करेगी।
3.शांतनु गुहा राय द्वारा लिखित पुस्तक फिक्स्ड ! कैश एंड करप्शन इन क्रिकेट
i.शांतनु गुहा राय द्वारा लिखित फिक्स्ड! कैश एंड करप्शन इन क्रिकेट मार्च 2016 के पहले सप्ताह में चर्चा में रही| 
ii.इसमें क्रिकेट खिलाडियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सट्टेबाजों पर लगने वाले भ्रष्टाचार के आरोपों पर विस्तार से चर्चा की गयी है|
iii.पुस्तक के माध्यम से क्रिकेट की दुनिया एवं सत्ता के गलियारों में फिक्सिंग और सटोरियों तथा सट्टेबाजों के गठजोड़ का विश्लेषण किया गया है| 
4.आईएफसी ने जापान में 30 करोड़ रूपये का मसाला बांड लॉन्च किया
i.विश्व बैंक समूह की कंपनी आईएफसी ने अपना पहला उरिदाशी मसाला बांड लांच किया| इसके माध्यम से वह जापान के निवेशकों से 30 करोड़ जुटाएगी जिसका निवेश भारत में निजी क्षेत्र में किया जाएगा|
ii.आईएफसी ने टोक्यो में की गई घोषणा में कहा कि बांड की परिपक्वता अवधि तीन वर्ष है| यह आईएफसी के मसाला बांड पर आधारित है, जिसके माध्यम से भारत में निवेश करने के लिए वैश्विक निवेशकों से 1.7 अरब डॉलर जुटाए गए हैं|
iii.मसाला बांड रुपया मूल्य वाले बांड का लोकप्रिय नाम है, जिसे सिर्फ विदेशी निवेशकों को ही बेचा जाता है जबकि उरिदाशी बांड जापान में घरेलू निवेशकों को बेचा जाता है|
5.अन्तरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा नेपोलियन सिंह अन्तरराष्ट्रीय अंपायर घोषित
i.अन्तरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने हॉकी अंपायर नेपोलियन सिंह को अन्तरराष्ट्रीय अंपायर बनाया गया है|
ii.एफआईएच ने गुवाहाटी और शिलांग में हुए 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में नेपोलिपयन के प्रदर्शन को देखकर यह निर्णय लिया|
iii.नेपोलियन के करियर की शुरुआत मणिपुर में वर्ष 2013 में हुई तीसरी हॉकी इंडिया जूनियर महिला चैम्पियनशिप से हुई| नेपोलियन राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी भी रहे हैं|
6.प्रो कबड्डी: यू मुंबा को हराकर पटना पाइरेट्स बने प्रो कबड्डी चैंपियन
i.पटना पाइरेट्स ने निर्णायक क्षणों में गजब का धैर्य दिखाते हुए गत चैंपियन यू मुंबा की कड़ी चुनौती पर 31-28 से काबू पाते हुए स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग के तीसरे संस्करण का खिताब जीत लिया है।
ii.पटना पाइरेट्स को इस खिताबी जीत से एक करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि मिली जबकि यू मुंबा को उपविजेता रहने पर 50 लाख रुपए मिले।
iii.पुणेरी पल्टन ने बंगाल वॉरियर्स को 31-27 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। पुणे को 30 लाख रुपए और बंगाल को 20 लाख रुपए मिले।

7.टी-20 एशिया कप: फाइनल में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर रिकॉर्ड छठी बार चैंपियन बना भारत
i.शिखर धवन की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने रविवार को एशिया कप के फाइनल में बांग्लादेश को आठ विकेट से हरा दिया। ii.बांग्लादेश के 121 रन के लक्ष्य को भारत ने 13.5 ओवर में हासिल कर लिया है।
धवन ने 44 गेंदों में 60 रन बनाए। जबकि विराट कोहली ने 28 गेंदों में 41 रन और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 6 गेंदों में 20 रन बनाए।
iii.कोहली और धोनी नाट आउट रहे। वहीं, रोहित शर्मा का खराब फार्म एक बार फिर देखने को मिला। भारत छठी बार एशिया कप का चैंपियन बना है।

Sunday, 6 March 2016

1.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेतु भारतम परियोजना का शुभारंभ किया
i.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेतु भारतम परियोजना का शुभारंभ किया है| परियोजना का उद्देश्य वर्ष 2019 तक सभी राष्ट्रीय राजमार्गों को रेलवे क्रासिंग से मुक्त करना है|
ii.इस परियोजना के तहत ऐसे 208 स्थानों की पहचान की गई है, जहां रेल ओवर ब्रिज या अंडर पास बनाए जाने हैं| इन पर 10 हजार 200 करोड़ रुपए की लागत आएगी|
iii.केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्रालय की योजना के अनुसार लगभग 1500 पुल 50 से 60 वर्ष पुराने हैं| इन डेढ हजार पुलों को तोड़कर अधिक क्षमता युक्त नए पुल बनाए जाएंगे| 
iv.इन पुलों पर करीब 30 हजार करोड़ रुपए की लागत आएगी|
2.केरल में हुई एयर एंबुलेंस की शुरुआत
i.केरल के मुख्यमंत्री ओमेन चांडी ने राज्य में पहली बार एयर एंबुलेंस की शुरुआत की। 
ii.इसका प्रयोग केवल अंग प्रत्यारोपण (ट्रांसप्लांट) के लिए किया जाएगा। इस छह सीटों वाले बिल्कुल नए एयरक्रॉफ्ट को राज्य सरकार की स्वामित्व वाली राजीव गांधी एकेडमी फॉर एविएशन टेक्नॉलजी ने खरीदा है। 
iii.यह एकेडमी कर्मशल पायटल का ट्रेनिंग भी प्रदान करती है।
बुधवार को एक कार्यक्रम में एविएशन एकेडमी और केरल नेटवर्क फॉर आर्गेन शेयरिंग के बीच इस संबंध में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। मानवीय सहायता कार्यक्रम के नोडल अधिकारी नोबल ग्रेसिअस ने कहा कि बुधवार से इस सेवा की शुरुआत कर दी गई है।
3.दिल्ली एचपीवी वैक्सीन लांच करने वाला पहला राज्य बना
i.दिल्ली सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के लिए मानव पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन लांच करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है|
ii.एचपीवी वैक्सीन लोगों को लगभग 150 प्रकार के एचपीवी एस (HPVs), जिनमें से कुछ गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर (सर्वीकल कैंसर) का कारण बन सकते हैं, से बचाता है|
iii.दिल्ली सरकार ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन (जीएसके) और एमएसडी फार्मास्यूटिकल्स से 450 रुपये प्रति खुराक की दर से रियायती दर पर टीकों की खरीद करेगी|
4.दादासाहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित होंगे अभिनेता मनोज कुमार
i. ‘पूरब और पश्चिम’, ‘उपकार’ और ‘क्रांति’ जैसी देशभक्तिपूर्ण फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले मशहूर अभिनेता-निर्देशक मनोज कुमार को फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के अवार्ड प्रदान किया जाएगा।
ii.78 वर्षीय अभिनेता अवार्ड पाने वाले 47वें व्यक्ति हैं। भारतीय सिनेमा के इस सर्वोच्च सम्मान के तहत एक स्वर्ण कमल, 10 लाख रुपये नकद राशि और एक शॉल दिया जाता है।
iii.अभिनेता को ‘उपकार’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड मिला और 1992 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से नवाजा।
5.मध्य प्रदेश का उच्च शिक्षा गुणवत्ता सुधार योजना हेतु विश्व बैंक के साथ 300 मिलियन डॉलर का समझौता
i.भारत ने मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा गुणवत्ता सुधार परियोजना हेतु विश्व बैंक के साथ 300 मिलियन डॉलर का वित्त पोषण समझौता किया है| ii.इस समझौते पर भारत की ओर से आर्थिक मामले विभाग के संयुक्त सचिव राजकुमार तथा विश्व बैंक की ओर से कंट्री निदेशक विश्व बैंक (भारत) ओनोरुल ने हस्ताक्षर किए हैं|
iii.यह परियोजना परिणाम आधारित वित्तीय कार्यक्रम के रूप में बनाई गई| इसका अर्थ यह है कि विशेष परिणाम उपलब्धियों के आधार पर या वितरण से जुड़े संकेतकों के आधार पर धन जारी किए जाएंगे|
6.पूर्व लोकसभा स्पीकर पी ए संगमा का निधन
i.पूर्व लोकसभा स्पीकर पूर्नो अजितोक संगमा का 4 मार्च 2016 को निधन हो गया| वे 68 वर्ष के थे|  
ii.संगमा 1996 से 1998 के दौरान लोकसभा के अध्यक्ष रहे एवं 1988 से 1990 तक मेघालय के मुख्यमंत्री भी रहे|
iii.उन्होंने वर्ष 2012 में राष्ट्रपति चुनाव में प्रणब मुखर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ा था|
7.मृगांक परांजपे एमसीएक्स के एमडी और सीईओ नियुक्त
i.भारत के कमोडिटी एक्सचेंज, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एमसीएक्स), ने मृगांक परांजपे को प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है|
ii.परांजपे की नियुक्ति सेबी के अनुमोदन के बाद तीन साल की अवधि के लिए की गयी है| 
iii.मई 2014 के बाद से एमसीएक्स में इस पद पर संयुक्त प्रबंध निदेशक के रूप में पीके सिंघल विनिमय के मामलों निर्वाह कर रहे थे|
8.मुंबई यू-23 ने सीके नायडू ट्रॉफी 2015-16 जीती
i.मुंबई अंडर-23 टीम ने इंदौर स्थित होलकर स्टेडियम में मध्य प्रदेश टीम को हराकर सीके नायडू ट्रॉफी जीती|
ii.मुंबई ने मध्य प्रदेश की टीम को 442 रनों पर आउट कर दिया| इससे पहले मुंबई ने पहली पारी में 577 रन बनाए थे| इस तरह उसे 135 रनों की बढ़त मिली और इस आधार पर वह विजेता बना|
iii.यह मुंबई द्वारा जीता गया इस वर्ष का दूसरा बड़ा ख़िताब है, इससे पहले उन्होंने 41वीं बार रणजी ट्रॉफी भी जीती थी|

Friday, 4 March 2016



1.हिंदुजा समूह की हुई लंदन की ऐतिहासिक ओल्ड वार ऑफिस इमारत
i.हिंदुजा समूह ने औपचारिक तौर पर मध्य लंदन में स्थित ऐतिहासिक ओल्ड वार ऑफिस इमारत का अधिग्रहण कर लिया है। 
ii.1100 कमरों वाले इस भवन को हिंदुजा समूह अपने स्पैनिश साझेदार के साथ मिलकर एक होटल व आवासीय भवन के तौर पर विकसित करेंगे।
iii.ब्रिटेन की संसद और प्रधानमंत्री कार्यालय करीब स्थित यह इमारत सात मंजिला है और करीब 5,80,000 वर्ग फुट में फैली है। यह पूरी इमारत करीब तीन किलोमीटर के क्षेत्र में फैली है|
2.तीन ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने ग्रीट लुन्बेक यूरोपीयन ब्रेन रिसर्च पुरस्कार जीता
i.तीन ब्रिटिश वैज्ञानिकों, टिम ब्लिस, ग्राहम कोलिंग्रिज और रिचर्ड मॉरिस ने तंत्रिका विज्ञान सम्बन्धी विश्व का सबसे बड़ा पुरस्कार ग्रीट लुन्बेक यूरोपीयन ब्रेन रिसर्च प्राइज जीता है|
ii.तीनों वैज्ञानिकों को मनुष्य के मस्तिष्क में स्मृति के संचरण और भूलने की मौलिक प्रक्रिया के अध्ययन के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है| 
iii.ग्रीट लुन्बेक यूरोपीयन ब्रेन रिसर्च पुरस्कार” पहली बार ब्रिटेन की टीम को प्रदान किया गया|  
iv.पुरस्कार समारोह 1 जुलाई 2016 को कोपेनहेन में आयोजित किया जाएगा| 
3.डॉ.व्यास को 25वां ‘बिहारी’ पुरस्कार
i.वर्ष 2015 का 25वां ‘बिहारी’ पुरस्कार जाने माने साहित्यकार डॉक्टर भगवतीलाल व्यास को दिया जायेगा। 
ii.उनको यह पुरस्कार वर्ष 2010 में प्रकाशित उनके राजस्थानी काव्य संग्रह ‘कठा सूं आवे है सबद’ के लिए दिया जायेगा। 
iii.के. के. बिडला फाउंडेशन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि 10 जुलाई 1941 को जन्में व्यास का चयन नंद भारद्वाज की अध्यक्षता वाली एक निर्णायक समिति ने किया। 
iv.इस पुरस्कार के तहत व्यास को एक प्रशस्ति पत्र, एक प्रतीक चिन्ह और एक लाख रूपये की नकद राशि दी जायेगी। 
4.चेन्नई में बना भारत का पहला 'स्मार्ट टॉइलेट'
i.भारत में सार्वजनिक स्थानों पर हर रोज आपको सेनिटेशन की समस्या से दो चार होना पड़ता है, इन स्थानों पर या तो शौचालय कम होते हैं या फिर गंदे।
ii.चेन्नई में भारत का पहला सेल्फ क्लीनिंग स्मार्ट ट्वाइलेट इंसटाल किया गया है। चेन्नई में 183 स्मार्ट ई-ट्वाइलेट्स इंस्टाल किए गए हैं। यह भारत का ऐसा पहला प्रोजेक्ट है।  
iii.इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि आप इन्हें एक एंड्रॉइड एप 'ई-टॉइलेट' के जरिए ढूंढ़ सकते हैं। साथ ही आप इन पर अपने सुझाव और शिकायतें भी दर्ज कर सकते है।
5.कोरोनेशन स्ट्रीट के निर्माता टोनी वॉरेन का निधन
i.टेलीविजन के सबसे लंबे सोप ओपेरा "कोरोनेशन स्ट्रीट" के निर्माता टोनी वॉरेन का 79 वर्ष की अवस्था में बीमारी के कारण निधन हो गया है|
ii.वॉरेन ने ग्रेटर मैनचेस्टर में काल्पनिक क्षेत्र "वैदर फील्ड" आधारित आईटीवी सोप का 1960 में निर्माण किया|
iii.1994 में वह ब्रिटिश साम्राज्य के मेम्बर ऑफ़ द आर्डर नियुक्त किए गए हैं| 
iv.दिसंबर 2010 में उन्होंने कोरोनेशन स्ट्रीट की 50 वीं वर्षगांठ पर लाइव कथांश “कैमियो” बनाया|
6.आईएफसी ने भारत के लिए जापान में मसाला बांड पेश किया
i.विश्व बैंक समूह की कंपनी आईएफसी ने अपना पहला उरिदाशी मसाला बांड लांच किया है। इसके जरिए वह जापान के निवेशकों से 30 करोड़ रुपये (43 लाख डॉलर) जुटाएगी, जिसका निवेश भारत में निजी क्षेत्र में किया जाएगा। 
ii.आईएफसी ने मंगलवार को टोक्यो में की गई घोषणा में कहा कि बांड की परिपक्वता अवधि तीन साल की है। यह आईएफसी के मसाला बांड पर आधारित है, जिसके माध्यम से भारत में निवेश करने के लिए वैश्विक निवेशकों से 1.7 अरब डॉलर जुटाए गए हैं।
iii.मसाला बांड रुपया मूल्य वाले बांड का लोकप्रिय नाम है, जिसे सिर्फ विदेशी निवेशकों को ही बेचा जाता है। वहीं, उरिदाशी बांड जापान में घरेलू निवेशकों को बेचा जाता है।
iv.आईएफसी के उरिदाशी मसाला बांड से हासिल होने वाली आय का उपयोग भारत में निजी क्षेत्र में निवेश में किया जाएगा।
7.अनिरुद्ध देशपांडे, प्रभात पटनायक एवं गोविन्द पनसरे द्वारा लिखित पुस्तक “हू वॉज़ शिवाजी?”
i.अनिरुद्ध देशपांडे, प्रभात पटनायक एवं गोविन्द पनसरे द्वारा लिखित पुस्तक “हू वॉज़ शिवाजी?” मार्च 2016 के पहले सप्ताह में चर्चा में रही| 
ii.यह छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिवस पर मनाई जाने वाली शिव जयंती के अवसर पर प्रकाशित की गयी| शिव जयंती 19 फरवरी 2016 को पूरे महाराष्ट्र में मनाई जाती है|
iii.इस पुस्तक में शिवाजी से संबंधित उन पहलुओं को उजागर किया गया है जिन्हें अन्य ऐतिहासिक लेखकों द्वारा नकारा गया. यह भारतीय इतिहास के एक अदम्य हीरो के बारे में जानकारी प्रदान करती है एवं उनकी छवि को बताती है|
8.वयोवृद्ध नाटककार रतन थियम पुरस्कार के लिए नामित
i.वयोवृद्ध नाटककार और निर्देशक रतन थियम महिंद्रा उत्कृष्टता पुरस्कार रंगमंच (मेटा) के 11 वें संस्करण हेतु थिएटर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए नामित किए गए हैं|
ii.उन्हें थियेटर के क्षेत्र में नई भाषा का प्रयोग करने और विभिन्न भूमिकाओं लेखक, निर्देशक, डिजाइनर, संगीतकार और कोरियोग्राफर के रूप में कला को समृद्ध बनाने हेतु इस पुरस्कार के लिए चुना गया|
iii.वर्तमान में वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के अध्यक्ष हैं|
9.डब्ल्यूईएफ ने वैश्विक ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदर्शन सूचकांक रिपोर्ट 2016 जारी की
i.विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) ने वैश्विक ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदर्शन सूचकांक रिपोर्ट-2016 जारी की जिसमें 126 देशों के आंकड़े मौजूद हैं| भारत इस सूची में 90वें स्थान पर है|
ii.यह वार्षिक सूचकांक में शामिल देशों को ऊर्जा परिवर्तन की चुनौतियों का हल ढूंढने एवं उचित अवसरों की पहचान करने में मदद प्रदान करता है|
iii.डब्ल्यूईएफ ने एक्सेंचर के सहयोग से यह रिपोर्ट तैयार की है जिससे आर्थिक विकास का समर्थन करने एवं लचीला एवं टिकाऊ विकास तैयार करने में मदद मिलती है|
iv.इसमें 126 देशों के ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर को शामिल किया गया है जो "ऊर्जा त्रिकोण" सामर्थ्य, पर्यावरणीय स्थिरता, सुरक्षा और उपयोग के तीन आयामों की क्षमता पर आधारित है|
10.न्यूयार्क के ग्राउंड जीरो पर आज खुलेगा दुनिया का सबसे महंगा ट्रेन स्टेशन
i.न्यू यार्क में आज दुनिया का सबसे महंगा ट्रेन स्टेशन खुलने वाला है। यह ट्रेन स्टेशन उसी वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के स्थान पर बना है, जो 14 साल पहले हुए 9:11 हमलों में नष्ट हो गया था।
ii.इस स्टेशन को बनने में 12 साल का समय लगेगा है। यह केंद्र पीएटीएच यात्री रेल को न्यू जर्सी के साथ न्यूयार्क सबवे लाइनों से जोड़ता है।
11.न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो का निधन
i.न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो का ऑकलैंड में कैंसर के कारण निधन हो गया है| वे 53 वर्ष के थे|
ii.वे लम्बे समय से इम्यून सिस्टम में होने वाले लायमफोमा नामक कैंसर से पीड़ित थे|
iii.ऑकलैंड में जन्मे क्रो न्यूज़ीलैंड के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाते हैं| उन्होंने 45.36 की औसत से 77 टेस्ट मैचों में 17 सेंचुरी तथा 5444 रन बनाये|
iv.उन्हें विसडन क्रिकेटर ऑफ़ इयर (1985) चुना गया एवं वर्ष 1992 विश्व कप में उन्हें प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंट चुना गया| इस विश्व कप में उन्होंने 9 मैचों में 456 रन बनाये थे|
You might also like:

Tuesday, 1 March 2016

ii.आम बजट 2016-17, नौ प्रमुख क्षेत्रों- कषि क्षेत्र, ग्रामीण ढांचा, सामाजिक क्षेत्र, शिक्षा एवं कौशल विकास, जीवन स्तर में सुधार, वित्तीय क्षेत्र, कारोबार सुगमता और कर सुधारों पर केंद्रित|
iii.मनरेगा के लिए 38,500 करोड़ रुपये का आवंटन| 55,000 करोड़ का बजट रोड और हाइवेज के लिए आवंटित| प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 5500 करोड़ रुपये का बजट आवंटित|
iv.15 हज़ार स्किल डेवलपमेंट सेंटर खुलेंगे. स्किल डेवलपमेंट के लिए 17,000 करोड़ दिए जाएंगे| आयकर अधिनियम की धारा 44 एडी के अंतर्गत अनुमानित कराधान योजना के तहत सकल प्राप्तियों को मौजूदा एक करोड़ रुपये से बढ़ाकर दो करोड़ रुपये की गई, जिसका लाभ लगभग 33 लाख छोटे व्यवसायियों को मिलेगा| इससे सूक्ष्मज, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) श्रेणी के अंतर्गत आने वाले व्यकक्तियों को विस्तृलत बही खातों के रख-रखाव और उनकी लेखा परीक्षा कराने के बोझ से मुक्ति मिलेगी|
2.नवीन पटनायक 7वीं बार बीजेडी के अध्यक्ष
i.ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सर्वसम्मति से सत्ताधरी बीजू जनता दल (बीजेडी) के अध्यक्ष चुने गए। बीजेडी के निर्वाचन अधिकारी प्रताप केसरी देब ने पार्टी मुख्यालय में औपचारिक रूप से बताया कि नवीन पटनायक निर्विरोध सातवीं बार बीजेडी अध्यक्ष चुने गए हैं। 
ii.पटनायक मार्च 2000 से प्रदेश के मुख्यमंत्री का पदभार संभाल रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए उनके अलावा किसी और ने नामजदगी का पर्चा तक नहीं भरा था। वह बीजेडी के संस्थापक अध्यक्ष भी हैं। 
iii.इस पार्टी का गठन तब हुआ था जब नवीन के पिता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक का 1997 में निधन हो गया।
iv.पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के 81 सदस्यों के नामों की घोषणा शुक्रवार को ही हो गई थी। इनमें 33 नए चेहरे शामिल हैं। बीजेडी का संगठनात्मक चुनाव पांच चरणों में हुआ है।
3.आलोक वर्मा ने संभाला दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पद
i.दिल्ली पुलिस कमिश्नर पद पर वर्मा जुलाई 2017 तक बने रहेंगे| सीनियर आईपीएस ऑफिसर आलोक वर्मा ने सोमवार को दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर के रूप में पदभार संभाल लिया है| उन्होंने बीएस बस्सी की जगह ली है| बस्सी इस पद से सोमवार को रिटायर हो गए| 1979 बैच के आपीएस वर्मा डीजी(जेल) के पद पर कार्यरत थे|
ii.इसके पहले सोमवार को रिटायर हो रहे बस्सी ने कहा कि दिल्ली पुलिस को लेकर यह गलतफहमी बनाने की कोशिश की गई कि वह राजनीतिक दबाव में काम करती है| भारतीय पुलिस सेवा में 39 साल सेवाएं देने वाले बस्सी के सम्मान में दिल्ली पुलिस मुख्यालय में फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई|
iii.साफ छवि और वरिष्ठता के क्रम को देखते हुए तिहाड़ जेल के डीजी आलोक वर्मा को दिल्ली पुलिस के कमिश्नर पर की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है| दिल्ली के पुलिस कमिश्नर पद पर वर्मा जुलाई 2017 तक बने रहेंगे|
4.देश के राज्यों और जिलों को जोड़ने के लिए शुरू होगी 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' योजना
i.वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को बजट पेश करते हुए कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ योजना शुरू की जाएगी।
ii.जेटली ने कहा कि इस योजना का लक्ष्य देश के राज्यों और जिलों को आपस में जोड़ना है।
iii.लोकसभा में सोमवार को 2015-16 का बजट को पेश करते हुए जेटली ने कहा, ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ योजना के तहत विभिन्न संस्कृतियों और पर्यटन के माध्यम से देश के राज्यों और जिलों को एक-दूसरे से जोड़ा जाएगा।’’
5.ऑस्कर पुरस्कार 2016 की घोषणा
i.88वें अकादमी पुरस्कार प्रदान किए गए हैं| अकादमी पुरस्कार को ऑस्कर पुरस्कार भी कहा जाता है| पुरस्कार समारोह लॉस एंजिल्स में हॉलीवुड के डोल्बी थियेटर में आयोजित किए गए| 
ii.वर्ष 2016 के ऑस्कर पुरस्कार 24 श्रेणियों में मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज अकादमी (AMPAS) द्वारा प्रदान किए गए|
iii.सर्वश्रेष्ठ फिल्म: स्पॉटलाइट, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: लियोनार्डो डिकैप्रियो (द रेवनैंट), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: ब्री लार्सन (रूम), सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म: सन ऑफ साउल (हंगरी), सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: मार्क रेलांस (ब्रिज ऑफ स्पाइज), सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: अलीसिया विकांडर (दि डैनिश गर्ल)
6.भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को मनाया गया
i.भारत में 28 फरवरी 2016 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया| राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का विषय राष्ट्र के विकास में वैज्ञानिक तथ्य रहा| 
ii.राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (नेशनल सांइस डे) प्रति वर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है| रमन प्रभाव (फोटॉनों के बिखरने की घटना) की खोज 28 फरवरी को ही महान वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वैंकट रमन ने 1928 में की थी|
iii.इसी उपलक्ष्य में यह दिन सांइस डे के तौर पर मनाया जाता है| इस खोज के लिए सर रमन को 1930 में भौतिकी में नोबल पुरस्कार भी मिला था| यह विज्ञान के क्षेत्र में भारत को यह पहला नॉबेल पुरस्कार मिला|
7.केरल को पहला डिजिटल राज्य घोषित करेंगे प्रणब मुखर्जी
i. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी केरल को पहला डिजिटल राज्य घोषित करने और यूएल साइबर पार्क देश को समर्पित करने के साथ पांच अहम परियोजनाओं की शुरूआत करेंगे।
ii.अन्य दो परियोजनाओं में मुखर्जी केरल सरकार के सामाजिक न्याय विभाग के जेंडर पार्क देश को समर्पित करेंगे और राज्य सरकार के डिजिटल सशक्तिरण अभियान और कनिवु (करूणाशील केरल) की शुरूआत की जाएगी।
iii.यूएल साइबर पार्क परिसर में एक कार्यक्रम में सभी परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी, जिसमें राज्यपाल पी. सदाशिवम और मुख्यमंत्री ओमन चांडी के अलावा अन्य हस्ती मौजूद रहेंगे।
iv.अधिकारियों ने बताया कि स्वायत्त संस्थान जेंडर पार्क लैंगिक मुद्दे के हल और विकास में लैंगिक असमानता के समाधान के लिए देश में अपनी तरह का पहला मंच है। 270 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यूएल साइबर पार्क 25 एकड़ भूमि पर बना है और इससे पहले चरण में 4,500 लोगों को सीधे रोजगार मिलने की उम्मीद है।
8.दिनेश शर्मा आईएफएडी की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष निर्वाचित
i.आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव दिनेश शर्मा अन्तरराष्ट्रीय कृषि विकास कोष (आईएफएडी) की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष चुने गये हैं| 
ii.उन्हें 17-18 फरवरी 2016 को इटली स्थित रोम में आयोजित 39वीं बैठक में चयनित किया गया| वे दो वर्ष तक इस पद पर बने रहेंगे|
iii.इसकी दो मुख्य प्रशासनिक इकाइयाँ गवर्निंग काउंसिल और कार्यकारी मंडल हैं| निर्णय लेने का सर्वोच्च अधिकार गवर्निंग काउंसिल के पास है|
iv.भारत आईएफएडी का एक संस्थापक सदस्य है तथा इसका सदस्य देशों के बीच एक महत्वपूर्ण योगदान है| नाइजीरिया के कनायो एफ न्वांज़े इसके अध्यक्ष हैं, जिन्हें वर्ष 2013 में चयनित किया गया|
9.हाशिम थाची कोसोवो के राष्ट्रपति निर्वाचित
i.विदेश मंत्री हाशिम थाची को संसद सदस्यों द्वारा कोसोवो का राष्ट्रपति चयनित किया गया है| उन्होंने अतफेत जहाजगा का स्थान लिया|
ii.उन्होंने प्रधानमंत्री पद पर भी कार्य किया एवं सर्बिया ने अपने अधिकार प्राप्त करने में उन्होंने प्रमुख रूप से मध्यस्थता की|
iii.कोसोवो की स्थापना वर्ष 2008 में सर्बिया से पृथक होने पर हुई| इसे अमेरिका एवं यूरोपियन यूनियन के विभिन्न देशों ने मान्यता प्रदान की|
10.बघदातिस को हरा वावरिंका ने जीता खिताब
i.स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी और दुनिया के चौथे वरीयता प्राप्त स्टान वावरिंका ने दुबई टेनिस चैंपियनशिप जीत ली है।
ii.वावरिंका ने टूर्नामेंट में शनिवार को हुए फाइनल मुकाबले में अपने प्रतिद्वंदी साइप्रस के मार्कस बघदातिस को 6-4, 7-6 (13) से मात देते हुए खिताबी जीत हासिल की।
iii.दोनों के बीच मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा और फैन्स का सपोर्ट बघदातिस के लिए अधिक था, लेकिन अपनी क्षमता को बरकरार रखते हुए वावरिंका ने टाई ब्रेक होने के बाद बेहतरीन प्रदर्शन कर जीत हासिल की।
iv.वावरिंका जीत के साथ ही टूर्नामेंट की ट्रॉफी के साथ ही 511,750 डॉलर की पुरस्कार राशि भी घर लेकर गए।

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...