Tuesday, 20 October 2015

जानें बैंकिंग टर्म के बारे में!!!

प्रिय पाठक,
इस पोस्ट में हम आपको बैंकिंग टर्म के बारे में बता रहे हैं| बैंकिंग टर्म को हिंदी में प्रस्तुत करने की विशेष मांग को लेकर हम यह पोस्ट कर रहे हैं| आशा करते हैं कि यह  लेख आपके लिए ज्ञानवर्द्धक होगा|  
डिबेंचर (Debenture)
यह एक ऋण का एक साधन है जिसके माध्यम से सरकार या कंपनियां धन जुटाती हैं। यह इक्विटी शेयरों से भिन्न होता है।डीबेंचर खरीदने वाला वास्तव में कर्जदाता होता है। डिबेंचर जारी करने वाली कंपनी या संस्थान गिरवी के तौर पर कुछ नहीं रखती, खरीदार उनकी साख और प्रतिष्ठा को देखते हुए डिबेंचर खरीदते हैं। डीबेंचर जारी करने वाली कंपनी या संस्थान कर्जदाताओं (डिबेंचर खरीदने वालों को) निश्चित ब्याज देते हैं।
कंपनियां शेयरधारकों को भले ही लाभांश नहीं दे लेकिन उसे कर्जदाताओं (डिबेंचरधारकों) को ब्याज देना ही होता है। सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला ट्रेजरी बॉन्ड या ट्रेजरी बिल आदि भी जोखिम रहित डिबेंचर ही होते हैं क्योंकि सरकार इस प्रकार के कर्ज चुकाने के लिए कर बढ़ा सकती है या अधिक नोटों का मुद्रण कर सकती है।
ऑफशोर फंड (Offshore Fund)
जिस फंड के अंतर्गत म्युचुअल फंड कंपनियां विदेश से धन जुटा कर देश के भीतर विनियोजित करती हैं उसे ऑफशोर फंड कहते हैं।
वेंचर कैपिटल (Venture Capital)
नये व्यवसाय की शुरुआत के लिए जुटाई जाने वाली पूंजी को वेंचर कैपिटल या साहस पूंजी या दायित्व पूंजी कहते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों द्वारा शुरु हो रही छोटी कंपनियों, भविष्य में जिनके विकास की प्रबल संभावना होती है, को उपलब्ध कराई जाने वाली पूंजी को वेंचर कैपिटल कहते हैं। कंपनियां ऐसी पूंजी जुटाने के लिए इक्विटी शेयर जारी करती हैं।

फॉरवर्ड सौदा (Forward Contract)
नकदी बाजार (शेयरों के मामले में) या हाजिर बाजार (कमोडिटी के मामले में) में किया जाने वाला सौदा जिसका निपटारा भविष्य की एक निश्चित तारीख को सुपुर्दगी के साथ निपटाया जाता है।
डेरिवेटिव (Derivative)
वैसी प्रतिभूति जिसका मूल्य उसके अंतर्गत एक या एक से अधिक परिसंपत्तियों के ऊपर निर्भर करता है या उनसे प्राप्त किया जाता है। डेरिवेटिव दो या दो से अधिक पक्षों के बीच किया जाने वाला करार है। इसका मूल्य निर्धारण उन परिसंपत्तियों के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव के आधार पर किया जाता है। आमतौर पर ऐसी परिसंपत्तियों में स्टॉक, बॉन्ड, जिन्स, मुद्राएं, ब्याज-दर और बाजार सूचकांक शामिल होते हैं।
डेरिवेटिव का इस्तेमाल साधारणत: जोखिमों की हेजिंग के लिए किया जाता है लेकिन इसका प्रयोग सट्टेबाजी के उद्देश्य से भी किया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर एक यूरोपियन निवेशक अमेरिकन कंपनी के शेयरों की खरीदारी अमेरिकन एक्सचेंज से (डॉलर का इस्तेमाल करते हुए) करता है।
शेयर अपने पास रखते हुए उसे विनिमय दर का जोखिम बना रहता है। इस जोखिम की हेजिंग के लिए वह निवेशक विशेष विनिमय दर के मुताबिक डॉलर को यूरो में परिवर्तित करना चाहेगा। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए वह मुद्रा की वायदा खरीद सकता है ताकि जब कभी वह अपना शेयर बेचे और मुद्रा को यूरो में परिवर्तित करे तो उसे विनिमय दर संबंधी हानि नहीं हो।

ओपेन एन्डेड फण्ड (Open Ended Fund )
सतत खुली योजनाएंम्युचुअल फंडों की वैसी योजनाएं जिनकी कोई लॉक इन अवधि (वह पूर्व-निर्धारित अवधि जिससे पहले निवेश किए गए पैसों की निकासी की अनुमति नहीं होती है) नहीं होती है। इनके यूनिटों की खरीद-बिक्री तत्कालीन शुध्द परिसंपत्ति मूल्य (एनएवी) पर कभी भी की जा सकती है।
प्रतिभूतियां (Securities)
प्रतिभूतियां लिखित प्रमाणपत्र होती हैं जो ऋण लेने के बदले दी जाती है। इनमें जारी करने के शर्र्तों एवं मूल्यों का उल्लेख होता है तथा इनका क्रय-विक्रय भी किया जाता है। सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला बॉन्ड, तरजीही शेयर, ऋण पत्र आदि प्रतिभूतियों की श्रेणी में आते हैं। प्रतिभूति शब्द का इस्तेमाल व्यापक तौर पर किया जाता है।
शेयर विभाजन (Stock Split)
कोई कंपनी अपने महंगे शेयर को छोटे निवेशकों के लिए वहनीय बनाने और उसे आकर्षक बनाने के लिए शेयरों का विभाजन करती है। अगर कोई कंपनी अपने शेयरों का विभाजन 2:1 में करती है तो उसका मतलब होता है कि शेयरों की संख्या दोगुनी कर दी गई है और उसका मूल्य आधा कर दिया गया है।
मुद्रा का विनिमय मूल्य ( Exchange Value of Money )
जब देश की प्रचलित मुद्रा का मूल्य किसी विदेशी मुद्रा के साथ निर्धारित किया जाता है ताकि मुद्रा की अदला-बदली की जा सके तो इस मूल्य को मुद्रा का विनिमय मूल्य कहा जाता है। वह मूल्य दोनों देशों की मुद्राओं की आंतरिक क्रय शक्ति पर निर्भर करता है।
मुद्रास्फीति ( Money Inflation )
मुद्रास्फीति वह स्थिति है जिसमें मुद्रा का आंतरिक मूल्य गिरता है और वस्तुओं के मूल्य बढ़ते हैं। यानी मुद्रा तथा साख की पूर्ति और उसका प्रसार अधिक हो जाता है। इसे मुद्रा प्रसार या मुद्रा का फैलाव भी कहा जाता है।
मुदा अवमूल्यन ( Money Devaluation )
यह कार्य सरकार द्वारा किया जाता है। इस क्रिया से मुद्रा का केवल बाह्य मूल्य कम होता है। जब देशी मुद्रा की विनिमय दर विदेशी मुद्रा के अनुपात में अपेक्षाकृत कम कर दी जाती है, तो इस स्थिति को मुद्रा का अवमूल्यन कहा जाता है।
रेंगती हुई मुद्रास्फीति ( Creeping Inflation )
मुद्रास्फीति का यह नर्म रूप है। यदि अर्थव्यवस्था में मूल्यों में अत्यंत धीमी गति से वृद्धि होती है तो इसे रेंगती हुई स्फीति कहते हैं। अर्थशास्त्री इस श्रेणी में एक फीसदी से तीन फीसदी तक सालाना की वृद्धि को रखते हैं। यह स्फीति अर्थव्यवस्था को जड़ता से बचाती है।
रिकॉर्ड तारीख ( Record List )
बोनस शेयर, राइट शेयर या लाभांश आदि घोषित करने के लिए कंपनी एक ऐसी तारीख की घोषणा करती है जिस तारीख से रजिस्टर बंद हो जाएंगे। इस घोषित तारीख तक कंपनी के रजिस्टर में अंकित प्रतिभूति धारक ही वास्तव में धारक माने जाते हैं। इस तारीख को ही रेकॉर्ड तारीख माना जाता है।
रिफंड ऑर्डर ( Refun Order )
यदि किसी शेयर आवेदन पत्र पर शेयर आवंटन की कार्यवाही नहीं होती तो कंपनी को आवेदन पत्र के साथ संपूर्ण रकम वापस करनी होती है। रकम वापसी के लिए कंपनी जो प्रपत्र भेजती है उसे रिफंड ऑर्डर कहा जाता है। रिफंड ऑर्डर चेक, ड्राफ्ट या बैंकर चेक के रूप में होता है तथा जारीकर्ता बैंक की स्थानीय शाखा में सामान्यत: सममूल्य पर भुनाए जाते हैं।
लाभांश ( Dividend )
विभाजन योग्य लाभों का वह हिस्सा जो शेयरधारकों के बीच वितरित किया जाता है, लाभांश कहा जाता है। यह करयुक्त और करमुक्त दोनों हो सकता है। यह शेयरधारकों की आय है।
लाभांश दर ( Dividend Rate )
कंपनी के एक शेयर पर दी जाने वाली लाभांश की राशि को यदि शेयर के अंकित मूल्य के साथ व्यक्त किया जाए तो इसे लाभांश दर कहा जाता है। इसे अमूमन फीसदी में व्यक्त किया जाता है।
लाभांश प्रतिभूतियां ( Dividend Securities )
जिन प्रतिभूतियों पर प्रतिफल के रूप में निवेशक को लाभांश मिलता है, उन्हें लाभांश वाली प्रतिभूतियां कहा जाता है। जैसे समता शेयर, पूर्वाधिकारी शेयर।
शून्य ब्याज ऋणपत्र ( Zero Rated Deventure )
इस श्रेणी के डिबेंचरों या बॉन्डों पर सीधे ब्याज नहीं दिया जाता, बल्कि इन्हें जारी करते वक्त कटौती मूल्य पर बेचा जाता है और परिपक्व होने पर पूर्ण मूल्य पर शोधित किया जाता है। जारी करने के लिए निर्धारित कटौती मूल्य के अंतर को ही ब्याज मान लिया जाता है।

रूक जाना नहीं....कभी हार के!!!

प्रिय पाठक,
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि IBPS PO Pre 2015 का परिणाम घोषित हो चुका है|  कुछ के लिए यह बहुत अच्छा रहा और कुछ लोगों को इस बार भी निराशा ही हाथ लगी| जिनका हो चुका उन्हें बैंकर्स अड्डा बहुत-बहुत बधाई देता है और अगले लक्ष्य की ओर पूरे जोश के साथ जुट जाने की सलाह देता है| लेकिन कुछ छात्र जिनको इस बार निराशा का सामना करना पड़ा वे केवल इस दुःख के साथ बैठे न रहें...जैसा कि आपको पता है कि परिणाम की घोषणा कल रात को ही हो गई थी, तो विलाप अब समाप्त हो चुका है, नया सवेरा और नयी किरण आप तक पहुँच चुकी है|


एक बार एक बूढ़ा व्यक्ति बाजार में जाता है और एक खाली दीवार पर सफ़ेद कागज़ पर एक बिंदु लगाकर चिपका देता है और फिर वहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति से उसे देखने को कहता है| सभी उसे देखते है कुछ उसे पागल बताकर आगे बढ़ जाते हैं और कुछ रुककर उसे ध्यान से देखते हैं| जो लोग उस कागज़ को देखते हैं बूढ़ा उनसे प्रश्न करता है कि आपको इस पूरे कागज़ में क्या दिखाई देता है सभी उत्तर देते हैं की केवल एक काला बिंदु| बूढ़ा सभी से यह उत्तर पाकर बहुत ही दु:खी हो जाता है कि इन सबको कोरे कागज़ में केवल एक बिंदु ही दिखाई दिया, किसी ने भी सफ़ेद कागज़ पर एक दृष्टि तक नहीं डाली? इसी प्रकार आपको भी केवल यह एक ही हार दिखाई दे रही है, अन्य अवसरों पर आपकी दृष्टि तक नहीं पहुँच पा रही|

प्रकृति का नियम है अंधेरे के बाद उजाले का आना निश्चित है और यह तथ्य सभी को अच्छे से पता है फिर भी हम इस प्रत्यक्ष तथ्य को महसूस नहीं कर पाते| "हां, हो सकता है कि आप में से कुछ लोग यह सोच रहे हों कि यह सब तो कहने की बात है मेरा तो पूरा साल बर्बाद हो गया"| परन्तु क्या आपने अपनी निराशा में छिपी कमज़ोरी और कमियों पर प्रकाश डाला? थोड़ा सा मूल्यांकन आपको पुनः खड़ा करने में सक्षम है करके देखिए....अधिक मुश्किल नहीं है|

साथी ना कारवाँ है, ये तेरा इम्तिहान है
यूँ ही चला चल दिल के सहारे
करती है मंजिल तुझ को इशारे
देख कहीं कोई रोक नहीं ले तुझको पुकार के

Monday, 19 October 2015

नोबेल पुरुस्कार 2015!!!

प्रिय पाठक,

इस पोस्ट में हम आपको हाल ही में दिए गए नोबेल पुरुस्कार के बारे में बता रहे हैं जिनके आगामी परीक्षाओं में पूछे जाने की सम्भावना है| 



नोबेल पुरुस्कार के बारे में
नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष 1901 में शुरू किया गया यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है।
इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 14 लाख डालर की राशि प्रदान की जाती है। अल्फ्रेड नोबेल ने कुल 355 आविष्कार किए जिनमें 1867 में किया गया डायनामाइट का आविष्कार भी था। स्वीडिश बैंक में जमा इसी राशि के ब्याज से नोबेल फाउँडेशन द्वारा हर वर्ष शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। 
नोबेल पुरुस्कार 2015 और उनके विजेता 
शान्ति के लिए 
साल 2015 के लिए ट्यूनीशियाई संगठन नेशनल डायलॉग क्वार्टेट को शांति का नोबेल पुरस्‍कार दिया गया है।
ट्यूनीशियाई संघवादियो , नियोक्ताओं, वकीलों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की एक गठबंधन को अन्य अरब देशों में वसंत क्रांति की तरह अराजकता में उतरने से जैस्मीन क्रांति को रोकने में मदद के लिए 2015 में नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया है।
ट्यूनीशियाई राष्ट्रीय संवाद समूह ने एंजेला मार्केल, पोप, अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी, और अपने ईरानी समकक्ष मोहम्मद जावद ज़रीफ़ सहित उच्चस्तरीय प्रत्याशियों को पीछे छोड़ते हुए  नार्वे नोबेल समिति से यह पुरस्कार प्राप्त किया है।
साहित्य के लिए 
बेलारूस की 67-वर्षीय लेखिका स्वेतलाना एलेक्सीविच (Svetlana Alexievich) खोजी पत्रकार और पक्षी विज्ञानी के रूप में भी जानी जाती हैं। नोबेल पुरस्कार के लिए उनके नाम की सिफारिश पिछले वर्ष यूराल फेडरल यूनिवर्सिटी ने की थी। 
स्वेतलाना ने चश्मदीदों के हवाले से चेरनोबिल आपदा (यूक्रेन का परमाणु हादसा) और द्वितीय विश्वयुद्ध का भावनात्मक पक्ष पेश करके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। चश्मदीदों के शब्दों के जरिये इन घटनाओं के बारे में लिखने वाली स्वेतलाना की कृतियों का कई भाषाओं में अनुवाद हुआ और वह कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हुईं।
भौतिकी के लिए 
2015 भौतिकी का नोबेल पुरस्कार जापान के तकाकी काजिता(Takaaki Kajita) तथा कनाडा के आर्थर बी मैकडोनाल्ड(Arthur B. McDonald) को दिया गया है।
उन्हे यह पुरस्कार परमाण्विक कण न्युट्रिनो के द्रव्यमान रखने के सिद्धांत को प्रमाणित करने के लिये दिया गया है। पहले माना जाता था कि न्युट्रिनो का द्रव्यमान नही होता है।  तकाकी और आर्थर ने न्युट्रिनो दोलन(neutrino oscillations) की खोज की, जो सिद्ध करता है कि न्युट्रिनो का द्रव्यमान होता है।
ब्रह्मांड में हर समय मौजूद रहने वाले न्यूट्रिनो कण हमारे शरीर से भी खेलते रहते हैं। ऐसी खोज करने वाले जापान और कनाडा के भौतिकशास्त्रियों को 2015 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
रसायन के लिए 
स्वीडन के टॉमस लिंडल, अमेरिका के पॉल मोड्रिच और तुर्किश-अमेरिकी वैज्ञानिक अजीज संजार को क्षतिग्रस्त डीएनए की कोशिकाओं द्वारा मरम्मत संबंधी कार्य के लिए रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है।
डीएनए (डिऑक्सीरिबो न्यूक्लियक एसिड) जीवन के निर्माण और उसके चलने का रासायनिक कोड होता है। कड़ी धूप या अन्य पर्यावरण संबंधी कारकों से डीएनए को नुकसान पहुंच सकता है। लेकिन प्रोटीनों का एक सम्मुचय होता है जो प्रक्रिया पर निगरानी रखने के लिए तैयार किया जाता है। यह कोड को पढ़ता है और हुए नुकसान की भरपाई करता है। इन प्रक्रियाओं की मैपिंग करने के लिए तीनों वैज्ञानिकों की सराहना की गई। 
चिकित्सा के लिए 
वर्ष 2015 के चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है, और इसे संयुक्त रूप से तीन लोगों को दिया गया है, जिनमें आधे की हकदार चीन की तू यूयू हैं, जिन्होंने मलेरिया के खिलाफ एक नए उपचार की खोज की, जबकि शेष आधा पुरस्कार कीड़े-मकोड़ों द्वारा पैदा होने वाले संक्रमणों के खिलाफ नया उपचार खोजने वाले विलियम सी. कैम्पबेल तथा सतोषी ओमुरा को दिया गया है। इस पुरस्कार की घोषणा स्टॉकहोम में चिकित्सा पर नोबेल कमेटी की सचिव अरबन लेन्डाल ने की।
इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार जापानी बायोकैमिस्ट सतोषी ओमुरा आयरिश बायोकैमिस्ट विलियम सी. कैम्पबेल के साथ संयुक्त रूप से दिया गया है और यह परजीवी (roundworm parasites) से होने वाले संक्रमणों के खिलाफ नई उपचार पद्धति विकसित करने के लिए मिला है।
अर्थशास्त्र के लिए
प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्री एंगस डिटॉन को उपभोग पर व्यापक काम के लिए इस साल अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार दिया जाएगा। डिटॉन के इस शोध कार्य से विशेषकर भारत सहित दुनिया भर में गरीबी को आंकने के तरीके को नए सिरे से तय करने में मदद मिली।
पुरस्कार समिति के सचिव तोरस्टेन परसॉन ने कहा कि डिएटन के अनुसंधान ने अन्य अनुसंधानकर्ताओं व विश्व बैंक जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों को बताया कि मूल बुनियादी स्तर पर गरीबी को किस तरह से समझा जाए| यह संभवत: उनका सबसे अच्छा व सबसे महत्वपूर्ण योगदान है। परसॉन के अनुसार डिटॉन का काम यह दिखाता है कि व्यक्तिगत व्यवहार किस तरह से व्यापक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करता है। पुरस्कार समिति ने दुनिया में गरीबों की चिंता करने वाले काम को सम्मानित करने का फैसला किया है।
परीक्षा के अनुसार याद क

क्या है म्यूच्यूअल फण्ड

म्यूचल फंड ( Mutual Fund) क्या है 

जैसा कि आपको पता है कि शेयर बाजार मे निवेश करने के लिए आपको काफी समय, जानकारी और कुछ हद तक (अच्छी खासी) पूँजी की आवश्यकता होती है। अब बड़े निवेशक तो शेयर मार्केट के होने वाले उतार-चढावों पर नजर रखने के लिए समय निकालते है, लेकिन कई ऐसे छोटे निवेशक भी होते है जिनके पास समय और पूँजी की कमी होती है। 



उदाहरण के लिए मान लीजिए आप और आपके पाँच मित्रों के पास 50,000 रुपए (प्रति व्यक्ति) है जिनको आप शेयर बाजार मे लगाना चाहते है, लेकिन आपको शेयर बाजार के झंझटों के बारे मे कोई जानकारी नही है और ना ही इतना समय है कि आप अपने व्यापार/नौकरी से समय निकालकर इस निवेश पर नजर रख सकें। तो आपके पास विकल्प क्या है: आप किसी पहचान वाले बन्दे को पकड़े जो शेयर बाजार मे निवेश करता हो। 
किसी संस्था को पैसा दे दो, जो आपकी तरफ़ से शेयर बाजार मे निवेश करे।
आप सभी अपना अपना पैसा मिलाकर एक साथ, एक जगह निवेश करें और किसी भी एक व्यक्ति जो इस बारे मे जानकारी रखता हो, उस पर निवेश की देखरेख करने के जिम्मेदारी लगा दें।

एक अन्य उदहारण-अब मान लीजिए आप लोग पाँच नही, बल्कि पूरे 5000 लोग है, तो ऐसे में  आपके पास विकल्प म्यूचल फंड का ही है। इसमे आप अपना निवेश म्यूचल फंड मैनेजमेन्ट कम्पनी (Asset Management Company) को दे देते है। आपके पैसे की देखभाल पेशेवर फंड मैनेजर करते है जो शेयर बाजार की बारीकियों को अच्छी तरह से समझते है। बदले में ये म्यूचल फंड कंपनियां आपसे कुछ हिस्सा अपने खर्चों सरकार अपनी नीतियों द्वारा इन म्यूचल फंड कम्पनियों पर निगरानी रखती है। 

इस पूरी प्रक्रिया में म्यूचल फंड कम्पनियां अनेक प्रकार की स्कीम लाती है, हर स्कीम में लगाएं  जाने वाली पूँजी को छोटे-छोटे, बराबर के हिस्सों मे (शेयरों की तरह) बाँट दिया जाता है। निवेशक अपने-अपने हिस्से के हकदार होते हैं जिन्हें यूनिट (Unit) कहा जाता है। इस तरह छोटे निवेशक भी शेयर बाजार मे अप्रत्यक्ष रुप से हिस्सा ले सकते हैं।

आइए जानें म्यूचल फंड के फायदे और शेयरों से इसकी भिन्नता के बारे में 

म्यूचल फंड के कई फायदे है, पहले तो इसमें आपको कम पूँजी, कम समय और काफी कम तकनीकी जानकारी की आवश्यकता होती है। इसके अलावा इसमे जोखिम भी (अपेक्षाकृत शेयर बाजार के) कम रहता है। म्यूचल फंड के फायदों को संक्षेप मे इस तरह से बताया जा सकता है:

  • म्यूचल फंड महंगे शेयरों मे निवेश करने का सस्ता तरीका है।
  • म्यूचल फंड मे जोखिम कम होता है क्योंकि आपका पैसा किसी एक शेयर मे ना लगाकर, कई शेयरों मे एक साथ लगाया जाता है।


म्यूचल फंड के चालक 

म्यूचल फंड पेशेवर फंड व्यस्थापकों (Fund Managers) द्वारा चलाए जाते है, जिनको शेयर बाजार की काफी अच्छी जानकारी होती है। इनको किसी भी शेयर मे प्रवेश करने और बाहर निकलने के अवसरों का बेहतर ज्ञान रहता है।

म्यूचल फंड हाउस (AMCs) के पास अपनी रिसर्च टीम होती है, इनके पास शेयरों के सम्बंध मे तकनीकी जानकारी और विश्लेषण मौजूद रहता है। कुल मिलाकर इनकी रिसर्च टीम किसी भी निवेशक के मुकाबले शेयर बाजार की अधिक जानकारी रखती है।

आइए जाने म्यूचल फंड के लाभ क्या हैं:-   

  • छोटे निवेशक का समय और श्रम बचता है
  • म्यूचल फंड की गतिविधियों पर सेबी की कड़ी नजर रहती है, इस तरह से छोटे निवेशकों के हितों को अनदेखा नही किया जाता।
  • म्यूचल फंड मे आप निश्चित अवधि मे आटोमेटिक तरीके से (SIP) से निवेश अथवा निकासी (SWP) कर सकते है।
  • चूँकि म्यूचल फंड बड़े स्तर पर खरीदारी करते है इसलिए उनको ब्रोकरेज और अन्य खर्चों पर भी बचत होती है।
  • म्यूचल फंड के निवेश मे काफी ज्यादा पारदर्शिता होती है।
  • निवेशक को किसी भी प्रकार का निवेश खाता (Demat Account) नही खोलना पड़ता।
  • निवेशक सही समय पर किसी भी एक स्कीम से दूसरी स्कीम मे जा सकता है।

म्यूचल फंड के नुकसान

दुनिया मे कोई ऐसी चीज नही जिसके फायदे हों और उसके नुकसान ना हो। म्यूचल फंड मे भी कुछ नुकसान हो सकते है, उदाहरण के लिए:

  • म्यूचल फंड हाउस के खर्चों पर निवेशक का नियंत्रण नही रहता।
  • निवेशक को अपनी पसन्द के शेयर खरीदने(Customized Portfolio) का आप्शन नही रहता।
  • निवेशको को म्यूचल फंड की किसी स्कीम को ही चुनना होता है।
  • म्यूचल फंड की सही स्कीम का चुनाव करना भी एक टेढी खीर है।
  • म्यूचल फंड किस तरह से बाजार मे पैसा लगाते है।

म्यूचल फंड, अपने निवेशको द्वारा प्रदान किए गए पैसों को एक जगह एकत्रित करते हैं और उस फंड से शेयर बाजार मे खरीद फरोख्त करते हैं। चूँकि फंड हाउस काफी बड़े स्तर पर खरीद फरोख्त करते हैं इसलिए इनको बाजार के उतार चढावों का अच्छा ज्ञान होता है। सही समय पर शेयरों मे खरीद बिक्री की जाती है और आने वाले नफ़े-नुकसान को उसी एकत्रित फंड मे रखा जाता है। म्यूचल फंड कम्पनियां अपने खर्चो को इसी फंड से निकालती है। 

म्यूचल फंड के निवेश को सार्वजनिक किया जाता है और प्रतिदिन फंड को अपनी नैट एसैट वैल्यू (NAV) अर्थात हर यूनिट का खरीद और बिक्री मूल्य प्रकाशित करना होता है। इसी मूल्य पर निवेशक, म्यूचल फंड मे अपना निवेश और निकासी कर सकते है। नैट एसैट वैल्यू से किसी भी फंड के स्वास्थ्य की जाँच की जा सकती है। निवेशक को यह अधिकार है कि वह किसी भी समय अपना पैसा लेकर फंड से बाहर निकल सकता है।

सेबी और म्यूचल फंड हाउस 

सेबी सभी फंडो पर नज़र रखता है और समय समय पर नए दिशा निर्देश भी जारी करता है। सेबी ने फंड हाउस के लिए निम्नलिखित नियमावाली जारी की है।
सभी म्यूचल फंड हाउस की स्थापना भारतीय ट्रस्ट एक्ट के अंतर्गत होगी और इन फंड कम्पनियों को पेशेवर लोगों द्वारा चलाया जाएगा।

क्या है म्यूचल फंड हाउस

  • इन फंड हाउस का निर्दॆशकों का एक बोर्ड होगा।
  • प्रत्येक फंड हाउस की न्यूनतम पूँजी 5 करोड़ (Five Crores) होनी चाहिए।
  • फंड हाउस के ट्रस्टी और चलाने वाले अलग अलग व्यक्ति (संस्था) होने चाहिए।
  • प्रत्येक फंड हाउस को सेबी से अनुमति लेना आवश्यक है।
  • फंड हाउस को अपनी हर योजना को सेबी के पास पंजीकृत कराना अनिवार्य है।
  • फंड हाउस अपने लाभ का कम से कम 90% अपने निवेशकों मे बाँटना आवश्यक है।
  • इसके अतिरिक्त समय समय पर सेबी द्वारा प्रदान की जाने वाले दिशा निर्देशों का पालन अनिवार्य है।

म्यूचल फंड योजनायें और प्रकार

म्यूचल फंड की योजनाए मुख्यत: दो प्रकार की होती है।

असीमित अवधि वाले फंड (Open Ended Funds)

इस प्रकार के फंड सभी के लिए खुले हुए होते है। निवेशक जब चाहे फंड मे निवेश अथवा विनिवेश(निकासी) कर सकते हैं। म्यूचल फंड निवेश के लिए प्रवेश शुल्क (Entry Load) लेती है और कभी कभी विनिवेश के लिए निकासी शुल्क(Exit Load) लेती है।

सीमित अवधि वाले फंड (Closed Ended Funds)

इस प्रकार के फंड मे निवेश की सीमा की अवधि तक निवेशक को इस फंड मे बने रहना होता है। निश्चित अवधि के उपरान्त ही निवेशक अपना पैसा इस फंड से निकाल सकता है।


1.भारतीय लघु फिल्म ओल्ड डॉग्स डायरी ने जीता लंदन समारोह पुरुस्कार 2015
i.एक भारतीय लघु फिल्म, एन ओल्ड डॉग्स डायरी 2015 लंदन फिल्म महोत्सव (LFF) में प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म पुरस्कार जीता है। पुरस्कार LFF के 59 वें संस्करण में ब्रिटिश फिल्म संस्थान (BIF) से सम्मानित किया गया था।

ii.11 मिनट की इस फिल्म को शै हेरेडिया और शुमोना गोयल द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म की यह कहानी भारतीय हरावल चित्रकार फ्रांसिस न्यूटन सूजा के काम और उनके चित्र की टुकड़ों को लगाने की याद दिलाता है| 
iii.इससे पहले फिल्म 2015 में टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में वेवलेंथ केटेगरी में प्रदर्शित की गयी थी|
2.हरियाणा सरकार ने ‘स्वधार गृह’ योजना को मंजूरी प्रदान की
i.हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ‘स्वधार गृह’ नामक योजना को स्वीकृति प्रदान की है| इस योजना का उद्देश्य कठिन परिस्थितियों में पीड़ित महिलाओं के लिए सहायक संस्थागत फ्रेमवर्क तैयार करना है ताकि वे दृढ़ विश्वास व गरिमा के साथ अपना जीवनयापन कर सकें|
ii.इस योजना के तहत ऐसी महिलाओं को शैल्टर, खाद्य, कपड़ा और स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी| 
iii.इस योजना के अन्तर्गत 30 महिलाओं की क्षमता के स्वधार गृह प्रत्येक जिले में स्थापित किए जाएंगे, जिसमें प्राथमिक जरूरतों जैसेकि शैल्टर, खाद्य, कपड़ा, चिकित्सा उपचार और विपत्ति के समय महिलाओं की देखभाल की सुविधा होगी| 
iv.इस योजना का लाभ 18 वर्ष से अधिक की महिलाएं ले सकती है| इस योजना में उन महिलाओं को कवर किया जाएगा, जो अकेली हैं और बिना किसी आर्थिक और सामाजिक सहायता के हैं| घरेलू हिंसा की पीडि़त महिलाएं, जिन्होंने पारिवारिक कलह की वजह से बिना किसी कारण के अपना घर से छोड़ दिया है| वेश्यालयों व अन्य स्थानों से भागी हुई और बचाई गई महिलाएं व लड़कियां जो शोषण का शिकार हैं और एचआईवी एड्स से पीड़ित हैं तथा बिना किसी आर्थिक और सामाजिक सहायता के हैं उन्हें स्वधार गृह सहायता मुहैया करवाएगा|
3.अब 1 जनवरी से कॉल ड्रॉप होने पर मिलेंगे पैसे
i.दूरसंचार क्षेत्र के नियामक ट्राइ ने टेलिकॉम कंपनियों के लिए एक जनवरी 2016 से कॉल ड्रॉप के लिए एक रुपये की भरपाई अनिवार्य बनाने का ऐलान किया है।
ii.भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकार (ट्राई) ने एक बयान में कहा कि हालांकि यह भरपाई दिन में तीन कॉल ड्रॉप तक ही सीमित रहेगी। ट्राइ ने कहा कि दूरसचांर परिचालकों को एसएमएस या यूएसएसडी के जरिये कॉल करने वाले ग्राहकों को कॉल ड्रॉप होने के चार घंटे के भीतर संदेश भेजना होगा और यह राशि उसके खाते में भेजी जाएगी। 
iii.पोस्ट पेड ग्राहकों को यह राशि अगले बिल में मुहैया कराई जाएगी।
4.मणि रंगराजन हाउसिंग डॉट कॉम के सीएफओ नियुक्त
i.रियलिटी सेक्टर में प्रतिष्ठित ईकाई हाउसिंग डॉट कॉम (Housing.com) ने मणि रंगराजन को अपना मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया है| यह नियुक्ति वरिष्ठ प्रबंधन संगठन को मजबूत करने के लिए की गयी है|
ii.रंगराजन को 20 वर्षों का वृहद अनुभव प्राप्त है, वे याहू एवं सिटी ग्रुप जैसी कंपनियों में भी काम कर चुके हैं| उन्होंने सिलिकॉन वैली की कुछ छोटी कंपनियों जैसे बोकू, कॉस्मिकस एवं मीडिया बूस्ट में भी महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है|
5.इंफोसिस ने किया नोआ कंसल्टिंग का अधिग्रहण
i.सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंफोसिस ने अमेरिका की तेल एवं गैस परामर्श कंपनी नोआ कंसल्टिंग के सात करोड़ डॉलर (करीब 453.5 करोड़ रुपये) में अधिग्रहण की घोषणा की है। 
ii.इंफोसिस ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि उसने नोआ कंसल्टिंग एलएलसी के अधिग्रहण के लिए समझैता किया है जो तेल एवं गैस उद्योग को प्रबंधकीय परामर्श सेवा प्रदान करने की प्रमुख कंपनी है। 
iii.यह सात करोड़ डॉलर का नकदी समझौता है। इंफोसिस के कार्यकारी उपाध्यक्ष और ऊर्जा संचार एवं सेवा के वैश्विक प्रमुख राजेश मूर्ति ने कहा 'इस अधिग्रहण के साथ हम वैश्विक स्तर पर तेल एवं गैस कंपनियों को प्रबंधकीय सेवा की पेशकश करने की उल्लेखनीय स्थिति में होंगे।
6.पर्यावरण मंत्रालय ने डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम पोस्ट-डॉक्टोरल रिसर्च फेलोशिप की घोषणा की
i.पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम के 85वें जन्मदिवस पर उनके नाम पर पोस्ट-डॉक्टोरल रिसर्च फेलोशिप प्रारंभ करने की घोषणा की है| मंत्रालय का पोस्ट-डॉक्टोरल रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम देश में पर्यावरण एवं पारिस्थितकी के क्षेत्र में काम कर रहे युवा वैज्ञानिकों की दिशा में लक्षित है|
ii.इस कार्यक्रम का लक्ष्य वे युवा वैज्ञानिक हैं जिन्होंने पर्यावरण एवं पारिस्थितकी के क्षेत्र में अपना पीएचडी पूरा कर ली है या पूरा करने वाले हैं और जिनका एक बढिया शैक्षणिक रिकॉर्ड है| 
iii.आवेदकों को 35 वर्ष की उम्र से कम आयु का होना चाहिए| फेलोशिप की अवधि तीन वर्ष की होगी और फेलोशिप अवार्ड में एक रिसर्च एसोसिएट के बराबर की एक मासिक फेलोशिप तथा 1.5 लाख रूपये की एक वार्षिक रिसर्च आकस्मिकता अनुदान शामिल है| 
7.उत्तरी फिलिपीन में कोप्पू तूफान का कहर
i.उत्तरी फिलिपीन में तड़के कोप्पू तूफान आया जिससे देश का तटीय हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ है| मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि तेज हवाओं का असर कम से कम तीन दिन तक रह सकता है| 
ii.नागरिक सुरक्षा कार्यालय ने बताया कि करीब 6,500 लोगों को उनके घरों से निकालकर तूफान आने से पहले सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है|
8.मैथिली राव द्वारा लिखित ‘स्मिता पाटिल: अ ब्रीफ इंसीडेंस’
i.मशहूर एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के 60वें जन्मदिन के मौके पर राइटर मैथिली राव ने उनकी बायोग्राफी ‘स्मिता पाटिल: अ ब्रीफ इंसीडेंस’ लॉन्च की। 
ii.बुक लॉन्च करने के लिए स्मिता के को-स्टार रह चुके अमिताभ बच्चन भी यहां पहुंचे। इस दौरान बिग बी ने स्मिता की तारीफ करते हुए कहा- ‘जब भी मैं उनके बारे में बात करना चाहता हूं मेरे पास शब्दों की कमी हो जाती है।’
iii.स्मिता को कई फिल्मों में डायरेक्ट कर चुके श्याम बेनेगल ने भी उन्हें ट्रिब्यूट दिया और उनसे जुड़ी कई बाते यहां शेयर कीं। एक्ट्रेस नंदिता दास जिनकी तुलना हमेशा स्मिता से की जाती है, उन्होंने भी स्मिता को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।
9.सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता
i.विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने शंघाई रोलैक्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट 2015 के पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीता है| चीन के शंघाई शहर में आयोजित फाइनल में जोकोविच ने फ्रांस के खिलाड़ी विफ्रेड सोंगा को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से हराया|
ii.पिछले 4 वर्ष में जोकोविच का यह तीसरा शंघाई मास्टर्स खिताब था| इससे पहले वह क्रमश: 2012 और 2013 के फाइनल में एंडी मरे (ब्रिटेन) और जुआन मार्टिन डेल पोत्रो (अर्जेंटीना) को पराजित कर शंघाई मास्टर्स खिताब जीत चुके हैं|
ii.ऑस्ट्रेलियन ओपन, विम्बलडन और अमेरिकी ओपन ग्रैंड स्लैम खिताब के अलावा, जोकोविच वर्ष 2015 के सत्र में छह अन्य खिताब जीत चुके हैं, जिसमें इंडियन वेल्स मास्टर्स, मियामी ओपन, मोंटे कार्लो रोलेक्स मास्टर्स, इटैलियन ओपन, चीन ओपन और शंघाई ओपन शामिल हैं|
10.साकेत माइनेनी ने वियतनाम ओपन टेनिस खिताब जीता
i.भारत के टेनिस खिलाड़ी साकेत माइनेनी ने 18 अक्टूबर 2015 को पुरुषों के एकल वर्ग में वियतनाम ओपन टेनिस ट्राफी जीती है| खिताबी मुकाबले में साकेत माइनेनी ने ऑस्ट्रेलिया के जॉर्डन थॉम्पसन को 7-5, 6-3 से पराजित किया है|
ii.पुरुषों के युगल वर्ग में, साकेत माइनेनी और सनम सिंह के साथ उपविजेता रहे| पुरुषों के युगल वर्ग के फाइनल में साकेत माइनेनी और सनम सिंह को क्रमशः फ्रांस और जर्मनी के ट्रिस्टन लेमसिने और निल्स लैंगर ने 6-1, 3-6, 8-10 से हराया|
iii.मायनेनी का वर्ष 2015 में यह पहला एकल एटीपी चैलेंजर खिताब और चैलेंजर के स्तर का दूसरा एकल खिताब है|
11.ब्रिटेन ने भारत को हराकर सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता
i.ब्रिटेन की जूनियर हॉकी टीम ने भारतीय जूनियर हॉकी टीम को हराकर सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता| मलेशिया के जोहोर बाहरू में आयोजित फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन ने भारत को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया है|
ii.निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 से बराबर रहने के बाद मैच परिणाम के लिए पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया| पेनल्टी शूटआउट में भारत ने 3 गोल, जबकि इंग्लैंड ने 4 गोल कर खिताब जीत लिया|
iii.मेजबान मलेशिया ने अर्जेंटीना को हराकर कांस्य पदक हासिल किया है| 

Sunday, 18 October 2015

1.नागरिक उड्डयन मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय नागरिक हेलीकॉप्टर्स सम्मेलन 2015 का उद्घाटन किया
i.केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री पी.अशोक गजपति राजू ने नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय नागरिक हेलीकॉप्टर्स सम्मेलन 2015 का उद्घाटन किया है| उद्घाटन समारोह के दौरान सम्पूर्ण नागरिक उड्डयन क्षेत्र, विशेष रूप से देश के हेलीकॉप्टर उद्योग को बढ़ावा देने और नए विचारों के साथ आगे आने का आह्वान किया गया है|
ii.इसके अतिरिक्त सम्मेलन के दौरान पूर्वोत्तर और सड़क संपर्क की समस्या से ग्रस्त देश के पहाड़ी क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर सेवाएं बढ़ाए जाने की जरूरत पर और हेलीकॉप्टरों के सरल आवागमन की सुविधा के लिए दिल्ली और गुवाहाटी में हेलीहब्स बनाने की जरूरत पर भी जोर दिया गया है|
iii.सम्मेलन में बताया गया कि गगन उपग्रह से सहायता प्रदत नेविगेशन प्रणालियां का हेलीकॉप्टर की आवाजाही पर प्रभावी निगरानी करने और ट्रैकिंग के लिए उपयोग किया जाएगा| नेविगेशन प्रणालियां अनियंत्रित हवाई क्षेत्र में भी एक मीटर रेज़लूशन (स्थिरता) प्रदान करती हैं| 
iv.इस अवसर पर पवनहंस लिमिटेड पर कॉर्पोरेट लोगो और एक कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया गया यह सम्मेलन पवनहंस लिमिटेड की 30वीं वर्षगाठ पर आयोजित किया गया है| यह तीन तकनीकी सत्रों का एकदिवसीय आयोजन है|

2.कवि विज्ञापन गुरु प्रसून जोशी को बीओबी का महाराजा सायाजीराव भाषा सम्मान
i.बैंकऑफ बड़ौदा ने अपने कार्पोरेट कार्यालय मुंबई में आयोजित वार्षिक राजभाषा समारोह 2015 में प्रख्यात कवि, गीतकार एवं विज्ञापन गुरु प्रसून जोशी को हिंदी के प्रचार-प्रसार तथा उसे जन-जन तक पहुंचाने में बहुमूल्य योगदान के लिए अपने संस्थापक महाराजा सर सायाजीराव गायकवाड़ की स्मृति में स्थापित महाराजा सायाजीराव भाषा सम्मान दिया है।
ii.जोशी को 1.1 लाख रुपए का चेक तथा स्मृति चिह्न भेंट किया गया। समारोह की अध्यक्षता बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीएस जयकुमार ने की। इस अवसर पर बैंक के कार्यपालक निदेशक बीबी जोशी, महाप्रबंधक प्रभारी राजभाषा रवि कुमार अरोरा, बैंक के वरिष्ठ कार्यपालक एवं स्टाफ उपस्थित था। iii.जोशी ने बैंक ऑफ बड़ौदा के सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त कर कहा कि भाषा केवल भाषा नहीं, संस्कृति का परिचायक होती है। बैंक ने अपनी मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना के तहत एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय, मुंबई की एमए (हिंदी) की दो छात्राओं के साथ-साथ हिंदी दिवस पर स्टाफ के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया।
iv.कार्यक्रम में अवितोको संस्था द्वारा नाट्य प्रस्तुति दी गई। उप महाप्रबंधक (बोर्ड सचिव) केबी गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन सहायक महाप्रबंधक (राजभाषा) डॉ. जवाहर कर्नावट ने किया।

3.भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन बेहतर भविष्य का प्रतिबिंब: मोदी
i.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में होने वाले भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन 2015 पर खुशी जताई। मोदी ने कहा कि यह एक बेहतर भविष्य के लिए अधिक गहराई से एक-दूसरे के साथ जुड़ने की इच्छा को दर्शाता है।
ii.प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, "भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन 2015 की मेजबानी के लिए भारत को गर्व है। यह सम्मेलन एक बेहतर भविष्य के लिए भारत और अफ्रीका की अधिक गहराई से एक-दूसरे से जुड़ने की इच्छा को दर्शाता है।"
iii.मोदी ने कहा कि शिखर सम्मेलन के लिए भागीदारी में वृद्धि हुई है और अफ्रीका के कई नेता इसमें हिस्सा लेने वाले हैं।
iv.भारत-अफ्रीक व्यापार पर एक सेमिनार का आयोजन दिल्ली में 26 से 29 अक्टूबर तक किया जाना है, जिसमें दोनों देशों के बीच सहयोग की नई संभावनाएं तलाश की जाएंगी।
4.ओंसारी घारती मागर, नेपाल की पहली महिला स्पीकर के रूप में निर्वाचित
i.नेपाली सांसदों ने ओंसारी घारती मागर को संसद का अध्यक्ष निर्वाचित किया है| नया संविधान लागू होने और नई सरकार के गठन के बाद यह पहली बार है जब किसी महिला को संसद के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया हो| 
ii.संसद ने सर्वसम्मति से यूसीपीएन-माओवादी सांसद ओंसारी घारती मागर को सदन का अध्यक्ष निर्वाचित किया है| नेपाल की संविधान सभा को 20 सितंबर को देश का नया संविधान लागू होने के पश्चात विधायी संसद में बदल दिया गया था| 
iii.उन्होंने मुकाबले में सुशील कोइराला को हराया था| यह चुनाव इसलिए जरूरी हो गया था क्योंकि पार्टियां देश के नए संविधान को लेकर हिंसक प्रदर्शनों के बीच आम सहमति बनाने में विफल रहीं|
iv.इस जीत के साथ घारती नेपाल के संसदीय इतिहास में विधायी निकाय की अगुवाई करने वाली पहली महिला बन गईं है| इससे पहले वह संसद में उपाध्यक्ष रह चुकी हैं| इसके अतिरिक्त गंगा प्रसाद यादव को सर्वसम्मति से संसद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है|
5.एम के सुराना एचपीसीएल के अध्यक्ष नियुक्त
i.एम के सुराना को भारत की तीसरी सबसे बड़ी पेट्रोलियम विपणन कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्प लिमिटेड(एचपीसीएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है|
ii.सरकारी विभागों के लिए शीर्ष कार्यकारियों की तलाश करने वाले सार्वजनिक उपक्रम चयन बोर्ड(पीईएसबी) ने कई उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेने के बाद एचपीसीएल के शीर्ष पद के लिए सुराना का चयन किया है|
iii.सुराना वर्तमान में एचपीसीएल की तेल उत्खनन इकाई प्राइज पेट्रोलियम कंपनी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी हैं| वह मार्च 2016 में सेवानिवृत्त हो रहीं निशि वासुदेव का स्थान लेंगे|
6.टाटा हाउसिंग ने ऑनलाइन सस्ते घरों की बिक्री के लिए फेसबुक के साथ अनुबंध किया
i.रियल एस्टेट डेवलपर टाटा हाउसिंग ने सस्ते घर ऑनलाइन बेचने के लिए फेसबुक के साथ अनुबंध किया है| इसके लिए टाटा हाउसिंग ने फेसबुक पर ‘सोशल सेल’ शीर्षक से नया अभियान शुरू किया है|
ii.इस नए सोशल सेल अभियान के माध्यम से कंपनी गोवा स्थित पांच एकड़ में बनाई गई गोवा पैराडाइज आवासीय परियोजना की 250 इकाइयों को बेचने की योजना बना रही है| 
iii.प्रारम्भिक तौर पर कम्पनी की योजना अगले पांच वर्षों में अपनी कुल बिक्री का 30 प्रतिशत ऑनलाइन बिक्री करने का लक्ष्य है|
iv.इससे पहले टाटा हाउसिंग ने देश भर में आवासीय इकाइयों को बेचने के लिए रियल एस्टेट पोर्टल हाउसिंग डॉट कॉम और ऑनलाइन बाजार स्नैपडील के साथ करार किया था|
7.जीआर चंदक सीडीएफडी के निदेशक के रूप में नियुक्त 
i.जीआर चांडक, जैव प्रौद्योगिकी विभाग के तहत, डीएनए फिंगरप्रिंटिंग और निदान  केन्द्र  (सीडीएफडी), हैदराबाद के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
8.एएमएफआई ने लियो पूरी को मुख्य के रूप में निर्वाचित किया 
एसोसिएशन फॉर म्यूच्यूअल फण्ड इन इंडिया ने यूटीआई एएमसी एक लियो पूरी को उसके नए चेयरमेन के रूप में नियुक्त किया है|

9.एचके से संपर्क साधने के लिए चीन की सॅटॅलाइट आयोजित 
i.चीन ने पश्चिमी जिचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लांग मार्च -3 बी वाहक रॉकेट से एक वाणिज्यिक मिशन में कक्षा में एक नया संचार उपग्रह आयोजित किया है।
ii. हांगकांग स्थित एपीटी उपग्रह कंपनी लिमिटेड के लिए विकसित चीन के देसी DFH -4 मंच का उपयोग कर  'APSTAR -9' को बनाया गया है| यह कम से कम 15 साल के लिए सेवा में रहने के लिए बनाया गया है।

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...