Wednesday, 26 October 2016

पीएम मोदी ने जवानों को सन्देश अभियान की शुरुआत की
i. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अभियान की शुरुआत की है जिससे देश के आम लोग, सेना के जवानों का हौसला बढ़ाने के लिये उन्हें दीपावली की बधाइयाँ और सन्देश भेज सकते हैं.

ii. यह सन्देश MyGov.in के द्वारा नरेंद्र मोदी एप पर और आल इंडिया रेडियो पर #Sandesh2Soldiers अभियान के अंतर्गत भेजा जा सकता है. पीएम मोदी इस अभियान का नेतृत्व करेंगे.



आदित्य बिरला ग्रुप मध्यप्रदेश में 20,000 करोड़ रु निवेश करेगा
i. आदित्य बिरला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला ने मध्यप्रदेश में रिटेल, टेलिकॉम और सीमेंट के क्षेत्र में 20,000 करोड़ रु का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई.
ii. मध्यप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य आईडिया सेलुलर के बड़े बाजारों में से एक है जहाँ वे दो दशकों में लगभग 7,000 करोड़ रु का निवेश कर चुके हैं.



पीएम मोदी और म्यांमार स्टेट काउंसलर सू की ने तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए
i. शुक्रवार को टूर्नामेंट के फाइनल में उत्तर कोरिया ने जापान को हराकर 2016 फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप जीत लिया.
ii. उत्तर कोरिया 2008 में इस टूर्नामेंट के पहले संस्करण का भी विजेता था, वह अब इस टूर्नामेंट को दो बार जीतने वाली पहली टीम बान गई है. स्पेन के लोरेना नवारो को इस टूर्नामेंट में 8 गोल करने के लिए गोल्डन शू अवार्ड दिया गया.


पंजाबी फिल्मों के मशहूर कामेडियन मेहर मित्तल का निधन
i. पंजाबी फिल्मों के मशहूर अभिनेता, निर्माता और प्रसिद्ध कामेडियन मेहर मित्तल का शनिवार को राजस्थान के माउंट आबू में एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 81 वर्ष के थेे और 24 अक्टूबर को उनका जन्मदिन था.
ii. पंजाबी फिल्मों में एक सिने कलाकार के रूप में उनके निस्वार्थ, समर्पित और प्रेरित करने वाली सेवा के लिये उन्हें दादासाहेब फाल्के अकादमी द्वारा दादासाहेब फाल्के की 136वीं जयंती पर मुंबई में उन्हें सम्मानित भी किया गया था.


कबड्डी में भारत की बादशाहत बरकरार, फाइनल में ईरान को दी मात
i. भारत ने दूसरे हाफ में जोरदार वापसी करते हुए शनिवार को अहमदाबाद में कबड्डी विश्व कप 2016 के फाइनल में ईरान को 38-29 से हराकर लगातार तीसरी बार विश्व खिताब जीता.
ii. पिछले दो विश्व कप फाइनल और एशियाई खेलों के फाइनल में ईरान को ही भारत के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी. भारत की ओर से अजय ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 अंक जुटाए.




सरकार ने पेश की उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना
i. केंद्र सरकार ने एक क्षेत्रीय संपर्क योजना, उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) की शुरुआत की है, जिसमें क्षेत्रीय हवाईअड्डों से एक घंटे की उड़ान सेवा के लिये 2500 रु की सीमा लगाई गई है.
ii. इस योजना के तहत एयरलाइनों को लैंडिंग, पार्किंग, टर्मिनल नेविगेशन लैंडिंग के लिये रियायती शुल्क का ऑफर दिया जायेगा. साथ ही एयरलाइनों को मुफ्त में बिजली, पानी, सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा सेवाएं प्रदान की जायेंगी. राज्य सरकारें भी एटीएफ पर वैट को घटाकर 1 प्रतिशत या इससे भी कम करेंगी.




संपत्ति के मामले में मुंबई दुनिया का 14वां शीर्ष शहर
i. 'न्यू वर्ल्ड वेल्थ' नामक एक रिपोर्ट के अनुसार भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई कुल संपत्ति के आधार पर दुनिया के 15 शीर्ष शहरों में शामिल है. मुंबई वासियों के पास 820 अरब डॉलर की संपत्ति है जिसके साथ वह 14वें स्थान पर है.
ii. लंदन इस सूची में प्रथम स्थान पर है. इस रिपोर्ट में कुल संपत्ति से आशय देश के सभी व्यक्तियों के पास उपलब्ध उनकी निजी संपत्ति से है.


डॉ केतन देसाई वर्ल्ड मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष नियुक्त
i. ताइवान में हुई वार्षिक बैठक में, भारतीय चिकित्सक डॉ केतन देसाई को, दुनियाभर के चिकित्सकों की शीर्ष आचार संस्था वर्ल्ड मेडिकल एसोसिएशन (डब्ल्यूएमए) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. वह 2016/17 के लिए एसोसिएशन के अध्यक्ष रहेंगे.
ii. डॉ देसाई यूरोलॉजिस्ट हैं और बी.जे. मेडिकल कॉलेज, अहमदाबाद में यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख हैं. वर्तमान में वह गुजरात मेडिकल काउंसिल के सदस्य है.

पीएम मोदी ने वड़ोदरा हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया
i. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वड़ोदरा के हरनी हवाईअड्डे के एकीकृत अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया.
ii. अब वड़ोदरा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा हरित ऊर्जा पर आधारित कोच्चि के बाद देश का दूसरा अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल है.

Tuesday, 25 October 2016


संयुक्त राष्ट्र दिवस : 24 अक्टूबर
i. वर्ष 1948 से 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है. यह दिन 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर के लागू होने की वर्षगांठ के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है.
ii. इस साल का संयुक्त राष्ट्र दिवस, उन कठोर क़दमों प्रकाश डालना है जो सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में लोगों के लिये सहायक हो सकते हैं. संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क में है और अभी 193 देश इसके सदस्य हैं.


माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में साइबरसिक्योरिटी एंगेजमेंट सेंटर लांच किया
i. माइक्रोसॉफ्ट ने भारत के दिल दिल्ली में अपना पहला साइबरसिक्योरिटी एंगेजमेंट सेंटर लांच किया है, जो सरकारी और निजी क्षेत्र के संगठनों को साइबर हमलों से निपटने में सहायक होगा.

ii. इस तरह की पहल ऐसे समय में और भी महत्वपूर्ण हो जाती है जब भारत चार अग्रणी बैंकों के डेबिट कार्ड्स पर बड़े स्तर के साइबर हमलों का सामना कर रहा हो जिसने 3.2 मिलियन ग्राहकों को प्रभावित किया है.



आईसीआईसीआई, एक्सिस, स्टेनचार्ट को एस्सार लोन का $2.5 बिलियन वापस मिला

i. एस्सार समूह द्वारा अपने तेल बिज़नेस में $12.9 बिलियन संपत्ति बेचने की डील पर हस्ताक्षर के कुछ दिनों बाद ही तीन बड़े ऋणदाताओं - आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और स्टेनचार्ट को रुइया बंधुओं के नेतृत्व वाले समूह को दिये गये ऋण की वापसी के पहले भुगतान के रूप में अनुमानित $2.5 बिलियन की राशि वापस मिली है.








विश्व के सबसे कठिन अभ्यास में भारतीय सेना ने जीता गोल्ड मेडल
i. भारतीय सेना के गोरखा राइफल्स के जवानों ने दुनिया के सबसे कठिन अभ्यास 'कैम्ब्रियन गश्त' की एक्सरसाइज में गोल्ड मेडल जीता है. 8 गोरखा राइफल्स की दूसरी बटालियन के 8 जवानों को यह मेडल दिया गया.
ii. ब्रिटिश आर्मी द्वारा हर साल आयोजित इस अभ्यास में हिस्सा लेने वालों को 48 घंटे में कई कठिन टास्क पूरे करने होते हैं. 8 गोरखा राइफल्स की दूसरी बटालियन के 8 जवानों को यह मेडल दिया गया.



महिंद्रा ने ब्रिटेन के मोटरसाइकिल ब्रांड BSA को ख़रीदा
i. भारत की दिग्गज मोटर वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 21 अक्टूबर को ब्रिटेन के प्रतिष्ठित मोटरसाइकिल ब्रांड BSA को खरीद लिया. यह सौदा 34 लाख पौंड (लगभग 28 करोड़) में हुआ है.
ii. महिंद्रा की एक शाखा क्लासिक लीजेंड्स प्राइवेट लिमिटेड (CLPL) ने BSA कंपनी के सभी 1.2 लाख शेयर, 28.33 पौंड प्रति शेयर के हिसाब से ख़रीदे.


AT&T टाइम वार्नर को $85.4 बिलियन में खरीदने पर सहमत
i. शनिवार को अमेरिका का टेलीकम्युनिकेशन्स दिग्गज AT&T Inc, HBO और CNN के मालिकाना हक़ वाले टाइम वार्नर को $85.4 बिलियन में खरीदने पर सहमत हो गया है जिसमें 50% नकद और 50% स्टॉक डील किया जायेगा.
ii. यह AT&T को विश्व में सबसे बड़ा टेलीकम्युनिकेशन्स और मीडिया मुग़ल बना देगा. इससे इसकी संयुक्त इकाई $300 बिलियन के लगभग हो जायेगी जो इसे दुनिया की शीर्ष दस सर्वाधिक मूल्य वाली सार्वजनिक कंपनी बना देगी.



पॉवर ग्रिड बोर्ड ने 1 करोड़ के निवेश की मंजूरी दी
i. शनिवार को पॉवर ग्रिड कारपोरेशन ने कहा कि उसके बोर्ड ने देश में विद्युत पारेषण परियोजनाओं में 1,184.45 करोड़ रु के निवेश के तीन प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है.
ii. इन प्रस्तावों में, दक्षिणी क्षेत्र में परिवर्तन क्षमता बढ़ाने, आंध्र प्रदेश के वेमागिरी में सब-स्टेशन का कार्य और कर्नाटक के टुमकूर में एक अल्ट्रा मेगा सोलर पार्क के लिये ट्रांसमिशन सिस्टम शामिल है.







डॉ बी सी रॉय पुरस्कार एम्स और गंगाराम के डॉक्टरों को
i. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पुलमोनोलोजी विभाग के प्रमुख डॉ रणदीप गुलेरिया और सर गंगाराम अस्पताल के ओर्थोपेडिक विभाग के डॉ सी एस यादव को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित डॉ बिधान चन्द्र रॉय पुरस्कार के लिये चुना गया है.






लेविस हैमिलटन ने जीता 2016 संयुक्त राज्य ग्रांड प्रिक्स
i. ब्रिटिश खिलाड़ी और मर्सिडीज़ ड्राईवर लेविस हैमिलटन ने 2016 का संयुक्त राज्य ग्रांड प्रिक्स जीत लिया है. यह रेस संयुक्त राज्य के टेक्सास प्रान्त के सर्किट ऑफ़ दि अमेरिकाज, ऑस्टिन में हुई.
ii. जर्मनी के निको रोसबर्ग दूसरे स्थान पर रहे जबकि रेड बुल के डेनियल रिसियार्डो तीसरे स्थान पर रहे.



अभिजीत ने हुगेवीन शतरंज में लगातार दूसरी बार ख़िताब जीतकर रचा इतिहास
i. ग्रांडमास्टर और राष्ट्रमंडल पदक विजेता ग्रैंडमास्टर अभिजीत गुप्ता ने हुगेवीन अंतर्राष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट में इतिहास रच दिया. वे यह ख़िताब लगातार दो बार जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं.
ii. अभिजीत ने अपनी शीर्ष वरीयता के मुताबिक प्रदर्शन करते हुए नौ में 7.5 अंक जुटाकर दूसरे स्थान पर काबिज ग्रैंडमास्टर संदीपन चंदा पर एकल बढ़त बनाई. इस टूर्नामेंट में शुरू से ही भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा.




फीफा विश्वकप 2018 में 'भेडिय़ा' होगा शुभंकर, ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर चुना गया
i. रूस में वर्ष 2018 में होने वाले फीफा फुटबॉल विश्वकप के लिए स्पेस सूट और चश्मा पहने भेडि़ए को शुभंकर चुना गया है. इसे 'जाबीवाका' नाम दिया गया है.
ii. रूसी भाषा में जाबीवाका का अर्थ होता है - 'जो स्कोर कर सके'. कई महीनों तक चली ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर लोगों ने एक बिल्ली और शेर के ऊपर भेडि़ए को तरजीह देते हुए फुटबॉल विश्वकप के लिए शुभंकर चुना है.

Monday, 24 October 2016

सुनील मिश्र ओड़िशा के नए मुख्य सूचना आयुक्त

i. बुधवार को ओड़िशा सरकार ने सेवानिवृत्त भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी एवं आयकर विभाग के पूर्व महानिदेशक सुनील मिश्र को राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) नियुक्त किया है.

ii. राज्यपाल एस सी जमीर के अनुमोदन के बाद उनकी नियुक्ति की गई. पूर्व मुख्य सचिव तरुण कांति मिश्र के फरवरी 2015 में पद छोड़ने के बाद से यह पद खाली था. अभी राज्य के सूचना पैनल में दो सूचना आयुक्त, एल एन पटनायक और शशिप्रवा बिन्दानी हैं.



वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने सीआईपीएएम लोगो का लोकार्पण किया
i. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने 19 अक्टूबर को आईपीआर संवर्धन और प्रबंधन सेल (सीआईपीएएम) के लोगो का लोकार्पण किया.
ii. इस लोगो की अवधारणा राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) नीति के नारे "रचनात्मक भारत, अभिनव भारत" को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है.
iii. आईपीआर संवर्धन और प्रबंधन सेल (सीआईपीएएम) डीआईपीपी के तहत आने वाला एक पेशेवर संगठन है जिसका गठन मई 2016 में सरकार द्वारा अनुमोदित राष्ट्रीय आईपीआर नीति को लागू करने के उद्देश्य से किया गया है.



वाइस एडमिरल एसवी भोकारे ने आईएनए के कमांडेंट का पदभार संभाला 

i. 20 अक्टूबर को केरल के इझिमाला में वाइस एडमिरल एसवी भोकारे ने भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) के सातवें कमांडेंट के रूप में पदभार संभाल लिया. इस अवसर पर उन्‍हें शानदार गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्‍तुत किया गया.
ii. इसके साथ ही भोकारे भारतीय नौसेना के पनडुब्बी शाखा से आईएनए का कार्यभार सँभालने वाले पहले अधिकारी बन गये हैं.
iii. वाइस एडमिरल एस.वी. भोकारे, नौवहन और दिशा विशेषज्ञ हैं. एडमिरल भोकारे को युद्ध सेवा मेडल (वाईएसएम) तथा देश की सेवा के लिए नौसेना मेडल प्रदान किया गया है.


मतदाता शिक्षा पर अब तक का पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित
i. निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता शिक्षा के बारे में पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 19 अक्टूबर 2016 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया. सम्मेलन का विषय है- समावेशी, जागरूक और नैतिक भागीदारी के लिए मतदाता शिक्षा.
ii. इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रबंधन निकायों द्वारा सर्वोत्तम प्रथाओं, नीतियों और मतदाता शिक्षा की पहल साझा करना है. इस तीन दिवसीय सम्मेलन में 27 देश और 5 अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने भाग लिया.


एनपीएल ने ऊर्जा का उपयोग किये बिना पानी से बिजली बनाने में सफलता प्राप्त की
i. दिल्ली के राष्ट्रीय भौतिकी प्रयोगशाला (एनपीएल) में वैज्ञानिकों ने बिना किसी बाहरी उर्जा का उपयोग किये बिजली बनाने में सफलता प्राप्त की. बिजली बनाने में जिन पदार्थों का उपयोग हुआ उसमें मुख्य रूप से नैनोपैरस मैग्नीशियम फेराइट, सिल्वर एवं जिंक शामिल हैं.
ii. इस प्रक्रिया में नैनोपैरस मैग्नीशियम फेराइट द्वारा पानी को हाइड्रोनियम (एच3ओ) तथा हाइड्रोऑक्साइड (ओएच) में पृथक किया गया. सिल्वर एवं ज़िंक के उपयोग से पैदा हुए इलेक्ट्रोड सेल द्वारा बिजली बनाई जा सकी.
iii. इस टीम का नेतृत्व डॉ आरके कोटनाला द्वारा किया गया. एक वर्ग इंच के मैग्नीशियम फेराइट का उपयोग करने वाले हाइड्रोइलेक्ट्रिक सेल द्वारा 8एमए का करंट उत्पन्न किया गया तथा 0.98 वॉल्ट की उर्जा उत्पन्न की गयी.


ध्रुबज्योति बोराह लिखित द स्लीपवॉकर्स ड्रीम का लोकार्पण
i. ध्रुबज्योति बोराह द्वारा लिखित पुस्तक "द स्लीपवॉकर्स ड्रीम" का हाल ही में लोकार्पण हुआ. बोराह असम साहित्य सभा के अध्यक्ष हैं.
ii. उन्होंने इस पुस्तक में उग्रवादियों द्वारा लड़ी जा रही लड़ाई तथा उनके अंधेरे भविष्य के बारे में लिखा है.






सऊदी अरब के राजकुमार को फांसी दी गयी
i. सऊदी अरब के राजकुमार तुर्की बिन सऊद अल कबीर को, तीन वर्ष पहले एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में, अक्टूबर 2016 में राजधानी रियाद में फांसी की सज़ा दी गयी.
ii. प्रिंस तुर्की बिन सऊद अल कबीर इस वर्ष सज़ा-ए-मौत पाने वाले 134वें व्यक्ति हैं. रिपोर्ट के अनुसार यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें सज़ा किस प्रकार दी गयी लेकिन सऊदी अरब में मृत्युदंड सर कलम करके दिया जाता है.
iii. सऊदी अरब के नियमों के अनुसार यदि पीड़ित परिवार ब्लड मनी (हत्या की एवज में मुआवजा राशि) लेने से मना कर दे तो मृत्युदंड निश्चित है. इससे पूर्व शाही परिवार में 1975 में शाह फ़ैसल की हत्या करने वाले शाही परिवार के सदस्य फ़ैसल बिन मुसैद अल सऊद को भी मृत्युदंड दिया गया था.

32 लाख ग्राहकों के डाटा चोरी
i. देश भर में तकरीबन 32 लाख एटीएम के पिन चोरी होने की आशंका है. जानकारी के मुताबिक मालवेयर वाले एटीएम मशीन से पैसे निकालने की वजह से ये पिन चोरी हुए हैं. जिन बैंकों के कस्टमर्स के डेटा चोरी हुए हैं उनमें एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, येस बैंक और एक्सिस बैंक शामिल हैं.
ii. कार्ड नेटवर्क कंपनियों नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई), मास्टरकार्ड और वीजा ने भारत के तमाम बैंकों को इसकी सूचना दी है कि कुछ कार्ड्स की जानकारी चोरी हुई हैं.

भारत FIFA रैंकिंग में 137वें स्थान पर, रैंकिंग में 11 स्थान का सुधार
i. भारतीय फुटबॉल टीम अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) की ताजा जारी रैंकिंग में 11 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर 137वें स्थान पर पहुंच गई है जो उसकी छह साल में उसकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है.
ii. भारतीय टीम को सितंबर में 114वीं रैंकिंग की प्यूर्टो रिको के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच में मिली जीत के बाद रैंकिंग में यह फायदा मिला है। इस जीत से भारत को 230 रैंकिंग अंकों का फायदा हुआ है.

इस दिवाली से वोडाफोन ने फ्री नेशनल रोमिंग का किया ऐलान
i. टेलीकॉम दिग्गज वोडाफोन ने देश भर में रोमिंग के दौरान इनकमिंग कॉल फ्री करने का ऐलान किया है. कंपनी के मुताबिक इसकी शुरुआत दिवाली से होगी.
ii. पिछले महीन वोडाफोन ने अपने प्रीपेड कस्टमर्स के लिए ऑल इन वन रोमिंग पैक लॉन्च किया था. इस पैक में लोकल टॉकटाइम, एसटीडी, इनकमिंग और आउटगोइंग रोमिंग मिनट्स दिए जाते हैं. हालांकि यह ऑफर दिल्ली-एनसीआर यूजर्स के लिए ही लागू थे.

Friday, 21 October 2016


ब्राज़ील में खुला लैटिन अमेरिका का पहला हाथी अभ्यारण्य

i. लैटिन अमेरिका का पहला हाथी अभ्यारण्य ब्राज़ील में खोला गया. इस अभ्यारण्य में क्षेत्र के लगभग 50 जानवरों को स्थान दिया जाएगा जो अब तक सर्कस में थे.
ii. 40 वर्ष के दो हाथी गुएडा (Guida) और मेयया (Maia) इस अभ्यारण्य के पहले निवासी होंगे.



सोनम कपूर को मिला ईटी पैनेक का ‘ट्रेंडसेटर अवार्ड 2016'
i. बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को मुंबई में वर्ष 2016 का ईटी पैनेक ‘ट्रेंडसेटर अवार्ड’ दिया गया. यह पुरस्कार उन उद्यमियों, इनोवेटर्स, न्यूज़मेकर्स और एथलीट को दिया जाता है जिनकी कहानियों ने लाखों को प्रभावित और प्रेरित किया है और जिनकी सेवाओं ने लोगों की जिंदगियों में बदलाव लाये हैं.



भारत में पेट्रोल पंप खोलने के लिए सरकार ने बीपी पीआईसी को लाइसेंस दिया

i. भारत सरकार ने भारत में 3500 पेट्रोल पंप खोलने के लिए यूरोप की तीसरी सबसे बड़ी तेल कंपनी ब्रिटिश पेट्रोलियम ‘पेट्रोलियम इंडस्ट्री कंपनी’ को अधिकारिक रूप से लाइसेंस जारी किया है.
ii. इस कंपनी का मुख्यालय इंग्लैंड के लन्दन में स्थित है.



संजय सिंह विधि आयोग के सदस्य सचिव नियुक्त
i. पूर्व विधायी सचिव संजय सिंह को भारत के विधि आयोग का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है.
ii. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सिंह को 31 अगस्त 2018 तक के लिए आयोग का सदस्य नियुक्त किया है.




कश्मीरी लाल हिरण ‘क्रिटिकली एनडेंजर्ड’ घोषित
i. हंगुल नाम से प्रसिद्ध कश्मीरी हिरण विलुप्त होने के कगार पर है. इसलिए इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (आईयूसीएन) ने इस खूबसूरत प्राणी को धरती पर विलुप्त होने से बचाने के लिए इसे ‘गंभीर संकटग्रस्त’ (क्रिटिकली एनडेंजर्ड’) प्रजाति घोषित किया है.


बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर आईसीसी की शक्तिशाली उप-समिति के सदस्य बने
i. बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने आईसीसी की शक्तिशाली, वित्त एवं वाणिज्यिक मामलों की समिति के सदस्य के रूप में कार्यभार संभाल लिया है.
ii. अनुराग सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा संसद भी हैं.




नवदीप सूरी यूएई में भारत के नए दूत
i. वरिष्ठ राजनयिक नवदीप सिंह सूरी को संयुक्त अरब अमीरात में भारत का नया दूत नियुक्त किया गया है. वे वर्तमान में कैनबरा (ऑस्ट्रेलिया) में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं.
ii. सूरी इससे पूर्व काइरो दमास्कस, वाशिंगटन, दार-एस-सलाम, लन्दन और जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं.


नोवाक जोकोविच एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर कायम
i. विश्व के नंबर 1 सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक (Novak Djokovic) ने एसोसिएशन ऑफ़ टेनिस प्रोफेशनल्स रैंकिंग (ATP) की ताजा सूची में अपना शीर्ष स्थान बरक़रार रखा है.
ii. शांघाई मास्टर्स टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में स्पेन के रॉबर्टो बॉतिस्ता के खिलाफ उलटफेर का शिकार होने के बाद जोकोविक ने रैंकिंग में 640 अंक गंवा दिए थे. वहीं, दूसरी ओर शांघाई मास्टर्स का खिताब जीतने वाले ब्रिटिश खिलाड़ी एंडी मरे ने 640 अंक हासिल करे जिससे न सिर्फ उन्हें रैंकिंग्स में दूसरा स्थान हासिल हुआ बल्कि 10.485 अंकों के साथ अब वो शीर्ष स्थान के करीब पहुंचते नजर आ रहे हैं.


रवांडा के अंतिम राजा किगेली V का निधन

i. हाल ही में, रवांडा के अंतिम राजा, किगेली वी दहिनदुर्वा (Kigeli V Ndahindurwa) का अमेरिका में 80 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया है.
ii. बेल्जियम औपनिवेशिक सत्ता के साथ टकराव के बाद निर्वासन से पहले, उन्होंने इस पूर्वी अफ़्रीकी राष्ट्र पर 1959 में लगभग 1 वर्ष तक शासन किया था.




अशोक लीलैंड ने पहली 'मेड इन इंडिया' इलेक्ट्रिक बस पेश की
i. हिंदुजा समूह की, व्यावसायिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लीलैंड ने सोमवार को अपनी पहली 'मेड इन इंडिया' इलेक्ट्रिक बस 'सर्किट' पेश की.
ii. बतौर कंपनी, इसमें 35 से 65 यात्री बैठ सकेंगे और एक बार चार्ज होने पर यह 120 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है. इस बस की लागत 1.5 करोड़ रु से 3.5 करोड़ रु तक होगी.



सौरव ने जीता चीनी ताइपे ग्रांप्री पुरुष एकल खिताब

i. भारतीय शटलर सौरव वर्मा ने चीनी ताइपे ग्रांप्री बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरुष एकल खिताब अपने नाम कर लिया. मध्य प्रदेश के धार के रहने वाले 23 वर्षीय सौरव ने रविवार को फाइनल में मलेशियाई खिलाड़ी डैरेन लियू को हराया.

ii. 2011 के राष्ट्रीय चैंपियन सौरव का यह इस सत्र का पहला ख़िताब है. इससे पहले वे बेल्जियम और पोलैंड ओपन में उपविजेता रहे हैं.

Thursday, 20 October 2016


गीता फोगाट हरियाणा पुलिस में डीएसपी नियुक्त

i. आज हरियाणा सरकार ने, अंतर्राष्ट्रीय महिला पहलवान गीता फोगाट को हरियाणा पुलिस में डिप्टी सुपरिन्टेन्डेन्ट (डीएसपी) नियुक्त किया है. फोगाट ने 2010 के कामनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीता था.
ii. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य के गृह विभाग के प्रस्ताव पर फोगाट को खेल कोटा के तहत ये नियुक्ति देने का फैसला किया गया.



महाराजा एक्सप्रेस को सेवेन स्टार लक्ज़री हॉस्पिटैलिटी एंड लाइफस्टाइल अवार्ड
i. इंडियन रेलवे कैटरिंग एवं टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा संचालित विश्व की सबसे आलीशान ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस को, स्पेन के मार्बेला में वर्ष 2016 का सेवेन स्टार लक्ज़री हॉस्पिटैलिटी एंड लाइफस्टाइल अवार्ड दिया गया है.



वायुसेना ने 21 राष्ट्रीय राजमार्ग को रनवे में बदलने हेतु चुना

i. भारतीय वायुसेना द्वारा अक्टूबर 2016 में देश के 21 राष्ट्रीय राजमार्गो का चयन किया गया है ताकि किसी आपातकालीन स्थिति में उन्हें लड़ाकू विमानों द्वारा बतौर रनवे उपयोग किया जा सके. इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एवं रक्षा मंत्रालय मिलकर काम कर रहे हैं.
ii. गौरतलब है कि वर्ष 2015 में मिराज-2000 को यमुना एक्सप्रेस-वे पर प्रयोग के तौर पर लैंड किया गया था. इन राजमार्गों का नाम अभी गोपनीय रखा गया है लेकिन इन्हें चार राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में हाइवे को रनवे के रूप में विकसित किया जायेगा. इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगते राज्यों में भी इस पर कार्य किया जायेगा.


भारत और हंगरी ने जल संसाधन के क्षेत्र में दो समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए
i. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय और हंगरी के बीच जल प्रबंधन के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंजूरी प्रदान की. बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की. दोनों देश जल प्रबंधन के विभिन्न क्षेत्रों में पहली बार समझौता कर रहे हैं.
ii. पहला समझौता जल संसाधन और कृषि तकनीक में नई पहल और दूसरा समझौता दोनों देशों की अन्‍तरराष्‍ट्रीय मामलों से जुड़ी परिषदों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए किया गया. ये समझौते उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की हंगरी यात्रा के दौरान हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन (Victor Orban) के साथ मुलाकात के दौरान किये गये था.


पीएम ने मंडी में तीन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया
i. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में तीन पनबिजली परियोजनाओं (हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट) का लोकार्पण किया. तीनों परियोजनाओं से कुल 1752 मैगावाट ऊर्जा राज्य सरकार को प्राप्त होगी.
ii. पहली परियोजना हिमाचल के बिलासपुर जिले में, दूसरी परियोजना कुल्लू जिले में एवं तीसरी परियोजना शिमला जिले में स्थित है.


एस. पी. यादव यूरोलोजिकल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया के नए अध्यक्ष चुने गए
i. डॉ सत्य प्रकाश यादव यूरोलोजिकल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया, नार्थ ज़ोन के नए अध्यक्ष चुने गए हैं. उनका कार्यकाल अक्टूबर 2017 से एक वर्ष का होगा.
ii. आगरा यूरोलॉजी एसोसिएशन के तत्वाधान में 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक हुए 3 दिवसीय वार्षिक सम्मलेन में इसकी घोषणा की गई.




रॉबर्ट डी नीरो 44वें चैपलिन अवार्ड के लिए चयनित
i. फिल्म सोसाइटी ऑफ़ लिंकन सेंटर द्वारा प्रसिद्ध इटालियन-अमेरिकन अभिनेता एवं फिल्म निर्माता रॉबर्ट डी नीरो को 44वें चैपलिन अवार्ड के लिए चयनित किया गया. 8 मई 2017 को फिल्म सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डी नीरो को  यह पुरस्कार प्रदान किया जायेगा.
ii. डी नीरो 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं. वर्ष 1974 में गॉडफादर II के लिए वीटो कोरलियोन की भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ. उन्हें 2003 में एएफआई अचीवमेंट अवार्ड तथा 2010 में गोल्डन ग्लोब सेसिल पुरस्कार भी दिया जा चुका है.
iii. फिल्म सोसाइटी ऑफ़ लिंकन सेंटर विश्व के प्रसिद्ध फिल्म प्रस्तुतिकरण संगठनों में से एक है. यह स्वतंत्र अमेरिकी सिनेमा का प्रतिनिधित्व करती है एवं फिल्मकारों का सहयोग करती है.


आईएनएस अरिहंत पनडुब्बी भारतीय नौसेना में शामिल
i. स्वदेश निर्मित परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत को 18 अक्टूबर 2016 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया. आईएनएस अरिहंत के शामिल होने पर भारत विश्व का छठा देश बन गया जिसके पास स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी है.
ii. इससे पहले 5 देशों अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और चीन के पास ही परमाणु पनडुब्बीयां मौजूद थीं. नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लाम्बा द्वारा अगस्त 2016 में 6000 टन वजनी इस पनडुब्बी को नौसेना में शामिल किये जाने की घोषणा की गयी थी.


पीएम मोदी ने लुधियाना में राष्ट्रीय एससी एसटी हब आरंभ किया

i. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुसूचित जाति और जनजाति (एससी-एसटी) समुदाय के उद्यमियों की सहायता हेतु लुधियाना में 18 अक्टूबर 2016 को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति और जनजाति हब आरंभ किया. इसे प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर पर आरंभ किया गया है ताकि अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों की सहायता की जा सके.
ii. इसके साथ ही जीरो डिफेक्ट-जीरो इफेक्ट योजना भी आरंभ की गयी. इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमियों (एमएसएमई) को राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्रदान किए गये तथा आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों की महिलाओं को 500 चरखे भी बांटे गये.




परीक्षण सफर पर निकला दुनिया का सबसे लंबा जहाज
i. दुनिया का सबसे बड़ा जहाज उत्तरी जर्मनी में रविवार को कील नामक स्थान के पास स्ट्रैंड से पहले परीक्षण सफर पर निकल गया. इसकी ऊंचाई लगभग 330 फीट और लंबाई 468 फीट है.
ii. रूसी अरबपति इगोरविच मेलनिचेंको की मिल्कियत 'सुपर याट ए' में ऐसी कई खूबियां हैं जो इसे बड़े-बड़े क्रूज से अलग करती है. इसकी कीमत करीब 2678 करोड़ रुपये (33 करोड़ पौंड) है

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...