Saturday, 27 August 2016

कल का दिन सभी SSC उम्मीदवारों के लिए बहुत बड़ा दिन है, जिनकी कल  SSC CGL की परीक्षा है।मित्रों आप सभी ने अच्छी तैयारी की है और यह तैयार आपको परीक्षा में मदद करेगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगी और भरोसा रखिये की आप जिसको पाने की इच्छा रखते हैं उसे प्राप्त सकते हैं। 




मित्रों आपने एक साल तक कड़ी मेहनत की है और कल आपके पास अपनी कड़ी मेहनत को दिखाने का सही मौका है। यदि आपको पता है की हर अवसर को कैसे लपकते हैं, तो एक चीज का ध्यान रखिये कि आप और आपकी मंजिल के मध्य कोई नहीं आ सकता। तनाव से बचें, धैर्य और आत्मविश्वास रखें। अपने ऊपर भरोसा रखिये, आत्मविश्वास रखिये की कल आप का दिन है।



आपकी कड़ी मेहनत आपको इतनी तेजी से आगे बढ़ाएगी की आपके भाग्य के पास आपके साथ चलने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा। परीक्षा के लिए शुभकामनाएं।

Thursday, 25 August 2016

आईओए प्रमुख रामचंद्रन को ओलम्पिक आर्डर सम्मान

  • भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अधयक्ष एन. रामचंद्रन को रविवार को ओलम्पिक अभियान में बेहतरीन योगदान के लिए ओलम्पिक आर्डर से सम्मानित किया गया। 
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के प्रमुख थॉमस बाक ने रामचंद्रन को यह सम्मान प्रदान किया और इसके लिए उन्हें बधाई दी।
कमल हासन को प्रतिष्ठित फ्रांसीसी सम्मान 
  • अभिनेता कमल हासन को फ्रांस के प्रतिष्ठित शेवलियर अवॉर्ड के लिए चुना गया है। कमल हासन के प्रवक्ता ने रविवार को कहा, 'हासन को फ्रांस के संस्कृति एवं संचार मंत्री द्वारा प्रतिष्ठित शेवलियर अवॉर्ड के लिए चुना गया है।'
  • उन्होंने कहा, '61 वर्षीय अभिनेता को यह अवॉर्ड एक विशेष समारोह में प्रदान किया जाएगा।’ शिवाजी गणेशन के बाद हासन यह सम्मान प्राप्त करने जा रहे दूसरे तमिल स्टार हैं। गणेशन को 1995 में इस पुरस्कार के लिए चुना गया था।

दीपिका पादुकोण बनीं विस्तारा की ब्रांड एंबेसडर
  • एयरलाइन्स कंपनी विस्तारा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को अपना ब्रांड एंबेसडर चुना है। रविवार को विस्तारा ने ब्रांड एंबेसडर के रूप में दीपिका की नियुक्ति की घोषणा की। दीपिका दूसरी बार किसी एयरलाइन कंपनी की ब्रांड एंबेसडर बनेंगी। 2007 में किंगफिशर एरलाइन्स के लिए काम किया था। दीपिका सोमवार से विस्तारा के नए अभियान को प्रमोट करेंगी। 
  • इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, दीपिका इस अभियान के जरिए इस एयलाइन को प्रमोट करती नजर आएंगी। दीपिका विज्ञापन में फिर से उड़ान भरने और आगे देखने के लिए कह रही हैं और विस्तारा एयरलाइन कराएगी फिर से नया अनुभव। ये बनाया गया विज्ञापन टीवी, डिजिटल, प्रिंट, सिनेमा और एयरपोर्ट पर दिखाया जाएगा। विस्तारा में 51 प्रतिशत टाटा सन्स और 49 प्रतिशत सिंगापुर एयरलाइन्स की हिस्सेदारी है। नई दिल्ली स्थित विस्तारा हर सप्ताह 11 एयरबस ए 320 विमानों के साथ 475 उड़ानें भरती है। दीपिका को इस अभियान के लिए कितने रु. दिए जा रहे हैं इसके पता नहीं चला है। 

श्रीमती नजमा हेपतुल्ला ने मणिपुर के राज्यपाल के रूप में शपथ ली
  • डॉक्‍टर नजमा हैपतुल्‍ला ने आज इम्‍फाल में मणिपुर के राज्‍यपाल के रूप में शपथ ली। मणिपुर उच्‍च न्‍यायालय के कार्यवाहक मुख्‍य न्‍यायाधीश राकेश रंजन प्रसाद ने राजभवन में उन्‍हें पद की शपथ दिलाई। 

  • मुख्‍यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी, सांसद और विधायक, वरिष्‍ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी तथा प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष समारोह में मौजूद थे। शपथ ग्रहण समारेाह के बाद संवाददाताओं से श्रीमती हैपतुल्‍ला ने कहा कि मणिपुर के लोगों के लिए काम करना उनकी पहली प्राथमिकता है।

दो साल में दिखेंगे नमामि गंगे के परिणाम: उमा भारती
  • नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को विभिन्न परियोजनाओं की शुरूआत करते हुए उमा भारती ने कहा कि गंगा किनारे जैविक खेती होनी चाहिए और गंगा में गिरने वाले नाले तत्काल बंद होने चाहिएं. इसके साथ ही उन्होंने उद्योगों से प्रदूषित पानी बिना शोधन गंगा में जाने पर रोक लगाने की भी हिमायत की . उन्होंने लोगों से कहा कि वह गंगा के स्वच्छ होने तक इसका जल अपने पूर्वजों को अर्पण न करें क्योंकि जो पानी आप पी नहीं सकते वह अपने मृत परिजन को अर्पण क्यों करना.
  • उन्होंने कहा कि विभाग ने विदेशों की नदियों की सफाई की जो रिपोर्ट मंगाई है उसके अनुसार वहां भी बड़ी नदियों की सफाई में 20 से 25 साल का समय लगा था लेकिन हम गंगा की सफाई इससे कम समय में कर लेंगे और इसकी पहली झलक अक्टूबर 2018 तक गंगा सफाई अभियान के पहले चरण के बाद दिखने लगेगी .


भारतीय मूल की सिख कनाडा संसद की पहली महिला नेता
  • भारतीय-कनाडाई सिख सांसद बरदिश छग्गड़ को कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन में सरकार का नया नेता नामित किया गया है। वह देश में सदन की पहली महिला नेता बनी हैं। वाटरलू से सांसद 36 वर्षीय छग्गड़ लघु व्यापार एवं पर्यटन मंत्री हैं। वह भारतीय मूल के उन 19 उम्मीदवारों में शामिल हैं जो पिछले साल के आम चुनाव में जीते थे।
  • छग्गड़ ने संवाददाताओं से कहा, यह शानदार अवसर है। मैं अपनी पूरी जिंदगी राजनीतिक प्रक्रिया में शामिल रही हूं।’उन्होंने कहा,‘मैं जानती हूं कि लोकतंत्र को कैसा दिखना चाहिए।

Monday, 15 August 2016


1.दुनिया के 100 सबसे अमीर उद्यमियों में प्रेमजी, नाडार शामिल 
  • विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के सह-संस्थापक शिव नाडार भारत के मात्र दो ऐसे अरबपति हैं, जिन्हें प्रौद्योगिकी क्षेत्र के फोर्ब्स की 100 सबसे अमीर उद्यमियों की लिस्ट में शामिल किया गया है। इन दिग्गजों ने गूगल प्रमुख एरिख श्मिट और उबर के सीईओ ट्रैविस कैलानिक से पहले शीर्ष 20 में जगह बनाई है।
  • टेक्नोलॉजी सेक्टर के इन 100 सबसे अमीर उद्योगपतियों की लिस्ट में पहले पायदान पर माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स हैं, जिनके पास 78 अरब डॉलर की संपत्ति का अनुमान है। इस सूची में प्रेमजी का स्थान 13वां हैं, जिनके पास करीब 16 अरब डॉलर की संपत्ति है। नाडार 11.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इस लिस्ट में 17वें स्थान पर रहे।

2.सीबीडीटी की मीडिया नीति
  •  केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने जनता को बोर्ड और आयकर विभाग की गतिविधियों के बारे में सूचना देने को मौजूदा मीडिया नीति की समीक्षा के लिए समिति का गठन किया है। नौ सदस्यीय समिति का गठन सीबीडीटी के सदस्य गोपाल मुखर्जी की अध्यक्षता में किया गया है। 
  • अधिकारियों ने बताया कि यह समिति पत्रकारों तथा मीडिया संगठनों के साथ विभाग के संपर्क के नियमन के लिए नए दिशानिर्देश बनाएगी।

3.मध्य प्रदेश और पुडुचेरी उदय योजना से जुड़े
  • बिजली वितरक कंपनियों (डिस्कॉम)के वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिए शुरू की गई उज्ज्वल डिस्कॉम अश्योरेंस योजना (उदय) से बुधवार को मध्य प्रदेश और पुडुचेरी भी जुड़ गये हैं। इस योजना से जुड़ने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।ऊर्जा मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि मध्य प्रदेश और पुडुचेरी ने बुधवार को केंद्र सरकार के साथ इस आशय के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये।
  • इस करार से डिस्कॉम को ब्याज पर होने वाले व्यय से राहत देने के लिए अब मध्य प्रदेश सरकार बिजली वितरक कंपनियों के कुल 34,739 करोड़ रुपये ऋण का 75 प्रतिशत अर्थात 26,055 करोड़ रुपये ऋण का अधिग्रहण करेगी।

4.इंटेल ने भारतीय मूल के उद्यमी का एआई स्टार्टअप खरीदा
  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में बड़ा धावा बोलते हुए चिप बनाने वाली कंपनी इंटेल ने केलिफोर्निया की सैनडियागो स्थित स्टार्ट अप नेर्वाणा सिस्टम्स को खरीद लिया है, जिसे एक भारतीय मूल के उद्यमी ने शुरू किया था।
  • इस सौदे की रकम का कंपनी ने हालांकि खुलासा नहीं किया है। लेकिन री/कोड रिपोर्ट के मुताबिक सॉफ्टवेयर क्षेत्र की इस बड़ी कंपनी ने क्वॉलकॉम के पूर्व रिसर्चर नवीन राव से नेर्वाणा को खरीदने के लिए 40 करोड़ डॉलर से अधिक की रकम चुकाई है।

5.रियो ओलंपिक : भारोत्तोलन में भारत को हाथ लगी निराशा, सतीश कुमार रहे चौथे स्थान पर
  • रियो ओलंपिक 2016 में भारतीय भारोत्तोलक सतीश कुमार शिवलिंगम चौथे दिन बुधवार को पुरुषों के 77 किलोग्राम भारवर्ग के ग्रुप बी मुकाकबले में चौथे स्थान पर रहे। कुल 6 प्रतिभागियों के बीच सतीश ने कुल 329 किलोग्राम का

6.सेमी बुलेट टैल्गो ट्रेन ने दिल्ली-मुंबई के बीच 1389 KM की दूरी 12 घंटे में पूरी की
  • स्पेन में बनी हाईस्पीड टैल्गो ट्रेन ने बुधवार को 6th स्पीड ट्रायल रन कामयाबी से पूरा कर लिया। दिल्ली-मुंबई के बीच इसका यह तीसरा स्पीड ट्रायल था।
  • 14 अगस्त को इसका आखिरी ट्रायल होगा। माना जा रहा था कि इसके बाद जल्द ही यह ट्रेन भारतीय ट्रैक पर दौड़ने लगेगी, लेकिन रेलवे को अब इसमें कुछ खामियां नजर आई हैं, लिहाजा, इस ट्रेन सर्विस के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।

Wednesday, 10 August 2016

1.रघुराम राजन ने पेश की मौद्रिक नीति : ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं

  • भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) गवर्नर रघुराम राजन ने अपने कार्यकाल की आखिरी मौद्रिक नीति समीक्षा में मुख्य ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया. आरबीआई ने रेपो दर में कोई बदलाव नहीं करते हुए इसे 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रखा है. नकद आरक्षी अनुपात (सीआरआर) को भी चार प्रतिशत पर स्थिर रखा गया है ।
  • रेपो दर वह दर है, जिस पर वाणिज्यिक बैंक अल्पावधि के लिए रिजर्व बैंक से उधार लेते हैं. आरबीआई ने पिछली बार सात जून को भी नीतिगत समीक्षा में प्रमुख ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया था. राजन ने कहा, हाल ही में खाद्य कीमतों में अनुमान से अधिक बढ़ोतरी से महंगाई पर अनुमान बाकी वर्ष के लिए बढ़ गया है. मौजूदा जोखिमों को देखते हुए यह ठीक है कि नीतिगत दरों में किसी तरह का बदलाव न किया जाए ।

2.अनशन तोड़ने के बाद भावुक हुईं इरोम शर्मिला, कहा 'मैं मणिपुर की सीएम बनना चाहती हूं'


  • मणिपुर में सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (आफ्स्पा) हटाने की मांग लेकर लगभग 16 सालों तक संघर्ष करने वाली इरोम शर्मिला ने मंगलवार को अपना अनशन तोड़ लिया. उन्होंने जमानत बॉन्ड भी भर दिया. वकील ने बताया कि इम्फाल के कोर्ट ने इरोम शर्मिला को 10 हजार रुपये के पर्सनल बॉन्ड पर रिहा कर दिया है।
  • इरोम ने शहद के साथ अपना अनशन तोड़ा. इस दौरान वो काफी भावुक हो गईं. उन्होंने कहा कि वो अपनी रणनीति में बदलाव कर रही हैं. इरोम ने कहा, 'मैंने अपना संघर्ष खत्म नहीं किया. मैं अहिंसा का रास्ता‍ अपनाऊंगी. मुझे शक्ति चाहिए. यहां की राजनीति बहुत गंदी है.' उन्होंने अपनी राजनीतिक मंशा साफ करते हुए कहा कि वो मण‍िपुर की सीएम बनना चाहती हैं. उन्होंने कहा, 'मुझे राजनीति के बारे में कुछ भी नहीं पता. मेरी ताकत लोगों की समस्याएं दूर करने के लिए होगी.' ।
3.एचडीएफसी के निदेशक मंडल ने एचडीएफसी लाइफ-मैक्स के विलय प्रस्ताव को मंजूरी दी 

  • एचडीएफसी के निदेशक मंडल ने मैक्स लाइफ तथा मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज के अपनी बीमा कंपनी एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस में विलय के प्रस्ताव को सोमवार को मंजूरी दे दी। विलय होने के बाद इकाई निजी क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी होगी।
  • एचडीएफसी ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि निदेशक मंडल की आज हुई बैठक में मैक्स लाइफ तथा मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज के अपनी बीमा कंपनी एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस में विलय को मंजूरी दे दी।

4.अरुणाचल के पूर्व सीएम कलिखो पुल का निधन 
  • अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल ने आत्महत्या की। उनका शव सरकारी निवास में पंखे से लटका मिला।
  • उन्होंने हाल ही में भारी ड्रामे के बाद मुख्यमंत्री पद छोड़ था। बताया जा रहा है कि वे बीते कुछ दिनों से परेशान चल रह थे। वहीं भाजपा नेता इसके लिए कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे हैं।

5.भारतीय रिजर्व बैंक के नए गवर्नर हो सकते हैं गोकर्ण
  • भारतीय रिजर्व बैंक के नए गवर्नर को लेकर ताजा अटकलें सामने आई हैं. शुक्रवार को रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर सुबीर गोकर्ण ने गवर्नर रघुराम राजन से मुलाकात की थी. इसी हफ्ते गोकर्ण ने आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास से भी मुलाकात की थी ।
  • पहले आरबीआई के गवर्नर के पद के लिए जिन लोगों के नाम की चर्चा थी उनमें मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम, विश्व बैंक के पूर्व मुख्य अर्थशास्त्री कौशिक बसु, नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया, आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर राकेश मोहन और भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्य का नाम शामिल था ।

6.जुंटा के नए संविधान पर जनमत संग्रह में थाईलैंड की जनता ने डाले वोट
  • थाईलैंड की जनता ने रविवार को जुंटा समर्थित नए संविधान पर हो रहे जनमत संग्रह में मतदान किया. यह संविधान अगले साल के चुनावों के लिए मार्ग प्रशस्त कर सकता है. हालांकि आलोचकों को आशंका है कि इससे सत्ता पर सेना की पकड़ मजबूत हो सकती है
  • यदि संविधान को इस जनमत संग्रह में मंजूरी नहीं मिलती है तो क्या होगा, इस बात को लेकर अनिश्चितता है, लेकिन सैन्य सरकार का नियंत्रण बना रहेगा. सैन्य अधिकारी जिस तरह से जनमत संग्रह करवा रहे हैं, मानवाधिकार समूह उसकी निंदा करते रहे हैं. क्योंकि इसके तहत प्रचार अभियान चलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है. जिसके चलते दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनपर आरोप तय किए गए हैं ।

Monday, 8 August 2016


1.केंद्र सरकार एक अप्रैल 2017 से जीएसटी लागू करने पर काम कर रही है: अरुण जेटली

  • वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू करने के लिए एक अप्रैल 2017 की समयसीमा तय करते हुए सरकार ने गुरुवार (4 अगस्त) को इसके कार्यान्वयन के लिए विस्तृत खाका पेश किया और कहा कि इसका लक्ष्य काराधान की उपयुक्त दर तय करना है।
  • जीएसटी विधेयक के पारित होने से देश भर में अप्रत्यक्ष कर प्रणाली में आमूल-चूल परिवर्तन का रास्ता साफ हुआ। जीएसटी के लागू होने पर उत्पाद शुल्क, बिक्री कर, सेवा शुल्क, चुंगी और अन्य तरह के कर इसमें समाहित हो जाएंगे और कर संग्रह को केंद्र तथा राज्यों के बीच बांटा जाएगा। 

2.सरकार ने पांच साल के लिए मुद्रास्फीति को चार फीसदी के आसपास रखने का लक्ष्य निर्धारित किया
  • वित्त मंत्रालय ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शुक्रवार को गजट अधिसूचना जारी कर 31 मार्च 2021 तक के लिए महंगाई दर चार प्रतिशत रखने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि हर पांच साल में रिजर्व बैंक (आरबीआई) के साथ सलाह-मशविरे के आधार पर सरकार यह महंगाई का नया लक्ष्य निर्धारित करती है। 
  • संसद में रखी गई सरकार की अधिसूचना में कहा गया है कि रिजर्व बैंक कानून 1934 की धारा 45जेडए के तहत मिले अधिकारों के तहत केंद्र सरकार ने बैंक के साथ विचार-विमर्श कर अधिसूचना प्रकाशित होने की तारीख से 31 मार्च, 2021 तक के लिए मुद्रास्फीति का यह लक्ष्य तय किया है।

3.माधुरी दीक्षित बनीं स्तनपान जागरूकता अभियान की ब्रांड एम्बेसडर
  
  • केंद्रीय मंत्री स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम 'निरपेक्ष मातृ स्नेह' (एमएए) के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर नवनियुक्त केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित उपस्थित थीं
  • स्वास्थ्य मंत्रालाय के अनुसार, अपर्याप्त स्तनपान का बच्चों की मौतों में करीब 13 प्रतिशत योगदान है।इस अवसर पर अनुप्रिया पटेल ने कहा, "एमएए की शुरुआत से एक सक्षम माहौल तैयार होगा, जिससे माताओं, पतियों और परिवारों को पर्याप्त सूचना मिलना सुनिश्चित होगा और स्तनपान की प्रथा को प्रोत्साहित करने में सहायक होगा।
4.अन्तर्राष्ट्रीय फुटवियर प्रदर्शनी, वित्त मंत्री ने किया उद्घाटन
  • भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एल सी गोयल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस बार आईआईएफएफ में 10,000 लोग आएंगे. पिछले साल प्रदर्शनी में 6,000 लोग आए थे.
  • गोयल ने कहा कि भारत के फुटवियर उद्योग के पास काफी क्षमता है, जिससे घरेलू स्तर के अलावा निर्यात भी बढ़ाया जा सकता है. इस तरह के कार्यक्रमों से हम क्षमता का सही इस्तेमाल करने की ओर बढ़ सकते हैं.
5.चीन ने पहला मोबाइल दूरसंचार उपग्रह लांच किया
  • चीन के शिचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्ग मार्च-3बी रॉकेट के जरिये तिआनतोंग-01 उपग्रह को लॉन्च किया गया। इसका प्रक्षेपण स्थानीय समयानुसार शुक्रवार देर रात 12.22 बजे किया गया।
  • यह चीन के स्वदेशी निर्मित उपग्रह मोबाइल दूरसंचार प्रणाली का प्रथम स्वदेशी उपग्रह और देश के अंतरिक्ष सूचना अवसंरचना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस प्रणाली के लिए और भी भूस्थिर उपग्रहों को कक्ष में भेजा जाएगा।
6.भारत में पहला वैश्विक विकास केंद्र आईबीएम 
  • आईबीएम ने एपल के साथ भारत में डिजिटल परिवर्तन में तेजी लाने के लिए साझेदारी में गुरुवार को बेंगलुरु में पहले वैश्विक विकास केंद्र की शुरुआत की जिसे आईओएस एप का गैरेज नाम दिया गया है। बेंगलुरू का यह केंद्र वर्तमान डिजायन केंद्रों अमेरिका के अटलांटा, शिकागो, कपरटिनो और कनाडा के टोरंटो के साथ मिलकर काम करेगा। इस गैरेज में डिजिटल मोबिलिटी परियोजनाओं को त्वरित गति से पूरा किया जाएगा।
  • आईबीएम के महाप्रबंधक (एपल पार्टनरशिप) महमूद नाघशिनेह ने एक बयान जारी कर बताया, बेंगलुरु में 22 इंटर डिसिप्लीनरी दल मिलकर काम करेंगे और वे आईबीएम डिजायन थिंकिग समेत कई एप आईओएस के लिए डेवलप करेंगे। आईबीएम ने इसके साथ ही आईओएस के लिए मोबाइल एट स्केल की घोषणा भी की, जो उन क्लाइंट के लिए है जो डिजिटल बदलाव परियोजनाओं में निवेश करना चाहते हैं।
7.स्वर्ण पदक विजेता को 50 लाख रुपए देगा आईओए
  • भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) ने शुक्रवार को रियो ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 50 लाख रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। 
  • आईओए अध्यक्ष एन रामचंद्रन और महासचिव राजीव मेहता के साथ टीम के प्रशिक्षकों और प्रबंधकों की बैठक के बाद घोषणा की गई कि राष्ट्रीय ओलिंपिक संस्था स्वर्ण पदक विजेता को 50 लाख रुपए, रजत पदक विजेता को 30 लाख रुपए और कांस्य पदक विजेता को 20 लाख रुपए का पहली बार नकद पुरस्कार देगी।

Sunday, 7 August 2016


Directions (Q.1-10) : In the following questions, some of the sentences have errors and some have none. Find out which part of a sentence has an error. The number of that part is the answer. If there is no error, your answer is (d) i.e. No error

1.  
(a) Despite the merger
(b) the airline has reported
(c) sizeable losses and is unable
(d) to pay their employees.
(e) No Error

2.
(a) We have recently began
(b) the process of recruiting
(c) insurance agents for
(d) our North-Eastern branches.
(e) No Error

3.
(a) The company’s decision to issue
(b) bonus shares clearly indicates
(c) the management’s confident
(d) about the future
(e) No Error

4.
(a) In spite that organisations are aware
(b) of the importance of IT,
(c) they often do not know
(d) how to deploy it effectively.
(e) No Error

5.
(a) keeping in mind that India
(b) is one of the world’s fastest
(c) growing economy, many international
(d) companies are invested in India.
(e) No Error

6.
(a) Although interlinking of rivers will
(b) help tackle drought, the governments
(c) does not pay much
(d) attention to this project.
(e) No Error

7.
(a) The rise in prices of food items is
(b) likely the cause of inflation
(c) to exceed eight per cent
(d) during the next quarter. 
(e) No Error

8.
(a) Many people believe that
(b) the nationalisation of banks
(c) in the 1960s have protected India
(d) from the current financial crisis.
(e) No Error

9.
(a) RBI is in favour
(b) of amending currently
(c) policies governing operations of
(d) foreign banks in India.
(e) No Error

10.
(a) These recently upgraded branch offices
(b) have been fully computerised
(c) and are connected to headquarters
(d) to ensure proper monitoring.
(e) No Error


Answers:
1.Ans-D
use pronoun 'its' in place of 'their' for Airline.
2.Ans-A
past participle 'begun' will be used in present perfect tense.
3.Ans-c
use the word 'confidence' in place of 'confident'.
4.Ans-a
use 'In spite of the fact that' in place of 'In spite that'.
5.Ans-d
use 'investing' in place of 'invested'.
6.Ans- e
the given sentence is grammatically correct.
7.Ans-b
use 'likely to cause the inflation' in place of  'likely the cause of inflation'
8. Ans-c
use singular verb 'has' in place of 'have'. because the subject 'nationalisation' is singular.
9. Ans-b
use 'current' in place of 'currently'.
10.Ans-c
remove 'are'.

1.विजय रुपानी होंगे गुजरात के नए मुख्यमंत्री 

  • गुजरात के नए मुख्यमंत्री पर फैसला हो गया है। गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष और राज्य के ट्रांसपोर्ट मंत्री विजय रुपानी गुजरात के नए मुख्यमंत्री होंगे। आनंदीबेन पटेल के इस्तीफा देने के बाद विजय रुपानी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया गया है। 
  • वहीं नितिन पटेल को गुजरात का नया उप-मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया गया है। गुजरात बीजेपी विधायक दल की बैठक में ये फैसला किया गया। बैठक में खुद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे।
2.भारतीय रिजर्व बैंक ने लगाया छत्तीसगढ़ के दो सहकारी बैंकों पर जुर्माना


  • छत्तीसगढ़ में भारतीय रिजर्व बैंक ने नियमों और दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में दो सहकारी बैंकों पर पांच-पांच लाख रूपए का जुर्माना लगाया है।
  • आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि नियमों का पालन नहीं करने और दिशा निर्देशों का उलंघन करने के कारण भारतीय रिजर्व बैंक ने रायपुर अरबन मरकनटाइल कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक पर पांच पांच लाख रूपए का जुर्माना लगाया है। 

3.विनोद राय आईडीएफसी बैंक के बोर्ड से इस्तीफा
  • पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक विनोद राय ने 1 अगस्त 2016 को निजी क्षेत्र के ऋणदाता आईडीएफसी बैंक के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया. राय आईडीएफसी लिमिटेड के चेयरमैन बने रहेंगे ।
  • वे संयुक्त राष्ट्र के बाहरी लेखापरीक्षकों के अध्यक्ष हैं. वे दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दू कॉलेज से अर्थशास्त्र में एम०ए० हैं, इसके अतिरिक्त उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर की उपाधि भी प्राप्त कर रखी है, वे 1972 बैच के आई०ए०एस० अधिकारी है तथा कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं. वे रेलवे काया कल्प परिषद के सदस्य भी है।
4.IOC की पहली भारतीय महिला मेंबर बनीं नीता अंबानी

  • रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और फाउंडर नीता अंबानी को सर्वोच्च खेल संस्था अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) का सदस्य चुना गया है. IOC की सदस्य बनने वाली वो पहली भारतीय महिला हैं. रियो में IOC के 129वें सम्मेलन के दौरान उनका नाम चुने जाने की घोषणा की गई।
  •  नीता ने चुनाव में कुल 71 वोट हासिल किए. आपको बता दें कि सदस्य बनने के लिए न्यूनतम 39 वोटों की ही जरूरत थी. नीता के IOC सदस्य बनने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

5.टाटा इंटरनेशनल ने दीपक प्रेमनारायण को गैर कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया
  • वैश्विक कारोबार एवं वितरण कंपनी टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड ने दीपक प्रेमनारायण को एक अगस्त 2016 से कंपनी का गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया।
  • अरूण कुमार वोरा 14 अगस्त 2016 को कंपनी में लंबी पारी खेलने के बाद निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं. प्रेमनारायण की नियुक्ति 1 अगस्त 2016 से प्रभावी हो गई है।


6. रानी सिंह नायर सीबीडीटी (प्रत्यक्ष कर सेंट्रल बोर्ड) की अध्यक्ष नियुक्त
  •  रानी सिंह नायर को 1 अगस्त 2016 को सीबीडीटी (प्रत्यक्ष कर सेंट्रल बोर्ड) की अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. सीबीडीटी के अध्यक्ष अतुलेश जिंदल 31 जुलाई 2016 को सेवानिवृत्त हो गए. वे फरवरी 2016 में सीबीडीटी के प्रमुख बने थे।
  • रानी सिंह नायर भारतीय राजस्व सेवा की आयकर कैडर की 1979 बैच की अधिकारी थी., नायर वर्तमान में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड यानी सीबीडीटी में सदस्य हैं. काला धन घोषित करने की स्कीम आईडीएस के नियम बनाने का श्रेय इन्हें ही जाता है।

7. सीसीईए ने 13 सरकारी मेडिकल कॉलेजों के उन्नयन को मंजूरी प्रदान की
  • आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने 3 अगस्त 2016 को 13 मौजूदा सरकारी मेडिकल कॉलेजों/संस्थानों के उन्नयन हेतु मंजूरी प्रदान की. यह मंजूरी प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के तहत दी गयी।
  • पीएमएसएसवाई के तहत आरंभ किये गये उन्नयन कार्यक्रमों में मौजूदा डिपार्टमेंट, सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक/ट्रामा सेंटर आदि को मजबूत बनाना है।
8.भारतीय अमेरिकी प्रोफेसर ब्रज बी काचरु का निधन
  • प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी भाषाविद ब्रज बी काचरु का 29 जुलाई 2016 को इलेनॉइस स्थित अर्बना में निधन हो गया. वे 84 वर्ष के थे।
  • काचरु ने ‘वर्ल्ड इंग्लिशेस’ शब्द का आरंभ किया था. वे कश्मीरी में प्रकाशित उनके अध्ययन के कारण भी प्रसिद्ध थे ।

9.अनीता गोपालन पेन/हेम ट्रांसलेशन फंड ग्रांट-2016 पुरस्कार से सम्मानित

  • अनुवादक एवं कलाकार अनीता गोपालन 25 जुलाई 2016 को पेन/हेम ट्रांसलेशन फंड ग्रांट-2016 पुरस्कार से सम्मानित की गयीं. उन्हें यह सम्मान हिंदी के उपन्यास सिमसिम का अंग्रेजी अनुवाद करने हेतु दिया गया ।

  • गोपालन दूसरी भारतीय लेखक हैं जिन्हें यह पुरस्कार दिया गया. ,सिमसिम गीत चतुर्वेदी द्वारा लिखित पुरस्कृत उपन्यास है जिसका प्रकाशन 2008 में हुआ था. इसे हिंदी फिक्शन के कारण जाना जाता है।

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...