Sunday, 13 November 2016

केंद्र सरकार ने स्मार्ट इंडिया हैकाथन का शुभारंभ किया
i. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने स्मार्ट इंडिया हैकाथन 2017 की शुरुआत की.
ii. यह दुनिया की सबसे बड़े डिजिटल नेशनल बिल्डिंग पहल है.
iii. इस पहल के द्वारा, एचआरडी मंत्रालय देश के सभी प्रौद्योगिकी संस्थानों तक पहुंचने के लिए उत्सुक है और हमारे देश को पेश आ रही कुछ चुनौतीपूर्ण समस्याओं के लिए अभिनव समाधान की पेशकश करने की छात्रों को चुनौती देगा.



नड्डा ने “स्वस्थ भारत पहल” पत्रिका और मोबाइल एप की शुरुआत की
i. स्वास्थ्य को बढ़ावा देने एवं स्वास्थ्य संचार कार्यक्रमों को मजबूत करने के लिए, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा ने "स्वस्थ भारत पहल" पत्रिका और 'नो मोर टेंशन' मोबाइल एप की शुरुआत की.
ii. स्वस्थ भारत पत्रिका: यह तिमाही पत्रिका है. यह स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी देगी और स्वस्थ रहने के बारे में जागरूकता बढ़ाएगी. 
iii. नो मोर टेंशन एप: यह यूजर को तनाव से निपटने में सहायक होगी और तनाव, उसके लक्षणों एवं उसके प्रबंधन और उससे निपटने के बारे में सूचना भी उपलब्ध कराएगी.





सरकार प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में "प्रधान मंत्री कौशल विकास केंद्र" खोलेगी
i. केंद्र सरकार ने, लोगों को कौशल प्रशिक्षण देने और उन्हें रोजगार हेतु सक्षम बनाने के लिए, प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में "प्रधान मंत्री कौशल विकास केंद्र" खोलने का फैसला किया है.
ii. इन केन्द्रों के माध्यम से, प्रशिक्षुओं के कौशल के स्तर को बढ़ाने के लिए एक मानक निर्मित किया जाएगा ताकि वे और अधिक पैसे कमा सकें.




कारपोरेशन बैंक ने भारतीय सेना के साथ समझौते पर किया हस्ताक्षर
i. कारपोरेशन बैंक ने भारतीय सेना के साथ रक्षा वेतन पॅकेज पर एक सहमति ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये हैं. इस एमओयू के तहत कारपोरेशन बैंक, सेना को निशुल्क/रियायती दरों पर सेवाएं उपलब्ध कराएगा.
ii. इस सेवा में निशुल्क ड्राफ्ट, चेक बुक, पूरे भारत में RTGS/NEFT द्वारा किसी भी बैंक में धन हस्तांतरण, सभी एटीएम पर असीमित लेन-देन (अन्य बैंकों को भी शामिल करते हुए) सेवाएँ शामिल हैं.



मिस्त्री की जगह इशात हुसैन बने टीसीएस के अंतरिम चेयरमैन
i. टाटा संस ने पिछले महीने बर्खास्त किये गए साइरस मिस्त्री की जगह, इशात हुसैन को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का नया चेयरमैन नियुक्त किया है.
ii. हुसैन कार्यकारी निदेशक (ईडी) के रूप में 1 जुलाई, 1999 को टाटा संस के बोर्ड में शामिल हुए थे. अप्रैल 2005 में, हुसैन व्यापार बोर्ड के सदस्य नियुक्त किये गए थे.






ट्विटर के सीओओ एडम बैन ने पद छोड़ा
i. ट्विटर कंपनी के मुख्य संचालन अधिकारी (सीओओ), एडम बैन ने कंपनी छोड़ने का निर्णय किया है, जो इस माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट के राजस्व व्यवसाय के प्रभारी थे. इससे कंपनी को भारी क्षति हुई है.

ii.  कंपनी के एक सूत्र के अनुसार कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी  (CFO) एंथनी नोटो सीओओ के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे.




कृषि जैवविविधता प्रबंधन पर दिल्ली घोषणा स्वीकार की गई
i. 6 से 9 नवंबर 2016 तक नई दिल्ली में हुई पहली अंतर्राष्ट्रीय कृषि-जैवविविधता सम्मलेन का समापन, कृषि जैवविविधता प्रबंधन पर दिल्ली घोषणा को स्वीकार करने के साथ संपन्न हुआ. इसमें 60 देशों से 900 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था.



ii. सम्मलेन के दौरान, 16 तकनीकी सत्रों में, चार उपग्रह सत्रों, एक जीन-बैंक राउंडटेबल, एक पब्लिक फोरम, एक किसान फोरम और पोस्टर सत्र के दौरान सभी देशों के प्रतिनिधियों ने उपयोग के विभिन्न पहलुओं, संरक्षण और कृषिजैव विविधता के प्रयोग पर चर्चा की.




ब्रिक्स संचार मंत्रियों की दो दिवसीय मीटिंग आज बेंगलुरु में शुरू
i. भारत के संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में ब्रिक्स संचार मंत्रियों की दो दिवसीय दूसरी मीटिंग आज बेंगलुरु में शुरू हुई.
ii. ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल, दूरसंचार और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अधिक से अधिक सहयोग के लिए विचार-विमर्श करेगा.


चीन ने पल्सर नेविगेशन उपग्रह का प्रक्षेपण किया
i. चीन ने एक नौवहन (नेविगेशन) उपग्रह प्रक्षेपित किया है, जो नई प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करने के लिए पल्सर डिटेक्टरों का उपयोग कर, कक्षा-प्रयोगों का संचालन करेगा.
ii. एक्स-रे पल्सर नौवहन उपग्रह का प्रक्षेपण जिउकुआन प्रक्षेपण केंद्र से 10 नवंबर को किया गया.



राज बिसारिया और बंसी कौल को मिलेगा राष्ट्रीय कालिदास सम्मान
i. मध्य प्रदेश सरकार राष्ट्रीय कालिदास सम्मान से वर्ष 2015-16 के लिए लखनऊ के सुविख्यात रंगकर्मी पद्म श्री से सम्मानित, राज बिसारिया और 2016-17 के लिए भोपाल एवं नई दिल्ली में सक्रिय सुप्रतिष्ठित रंगकर्मी एवं परिकल्पक बंसी कौल को विभूषित किया जाएगा.
ii. मध्य प्रदेश सरकार ने पहली बार यूपी के किसी कलाकार का इस सम्मान हेतु चयन किया है. सम्मान उन्हें 10 नवंबर 2016 को उज्जैन की कालिदास अकादमी में राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली द्वारा प्रदान किया जाएगा.


नारायण दत्त तिवारी उत्तराखंड रत्न से सम्मानित
i. उत्तराखंड की स्थापना की 17वीं जयंती के अवसर पर, राज्य के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 9 नवम्बर 2016 को नारायण दत्त तिवारी को उत्तराखंड रत्न से सम्मानित किया.
ii. श्री तिवारी समेत नौ विभूतियों को उत्तराखंड रत्न से सम्मानित किया गया जिसमे वीर चंद्र सिंह गढ़वाली, श्रीदेव सुमन, इंद्रमणि बडोनी, गौरा देवी, माता मंगला देवी, बद्रीदत्त पांडे, जयानंद भारती, और महंत घनश्याम भी शामिल हैं. इसमें कई विभूतियों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया.


चीन के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी मेंग होंगवेई इंटरपोल प्रमुख नियुक्त

i. चीन के गृह और जनसुरक्षा उपमंत्री मेंग होंगवेई को अंतरराष्ट्रीय अपराध विरोधी पुलिस संगठन (इंटरपोल) का प्रमुख चुना गया है. जन सुरक्षा उप मंत्री मेंग होंगवेई इस प्रतिष्ठित पद पर पहुंचने वाले प्रथम चीनी हैं.
ii. होंगवेई ने बाली में इंटरपोल की 85वीं महासभा में अपने पूर्वाधिकारी फ्रांस के मिरेल बलेस्त्राजी से यह पदभार ग्रहण किया.

यूएस हाउस में जाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला बनीं प्रमिला जयपाल
i. भारत में जन्मी प्रमिला जयपाल, 09 नवंबर को वाशिंगटन राज्य की सीनेट सीट जीतकर, यूएस के हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेतिव्स में चुनी जाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला बन गई हैं.
ii. 51 वर्षीय जयपाल डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता हैं.






जी. महालिंगम सेबी के नए पूर्णकालिक सदस्य
i. गुरुमूर्ति महालिंगम ने 10 नवंबर को सेबी के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में कार्यभार संभाल लिया है.
ii. वे एकीकृत निगरानी विभाग, निवेश प्रबंधन विभाग, प्रवर्तन विभाग (ED), विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों एवं संरक्षकों, सामूहिक निवेश योजनाओं, और आर्थिक और नीति विश्लेषण विभाग का काम देखेंगे.





महाराष्ट्र-कनाडा, शहरी अधोसंरचना & स्मार्ट सिटी पर कार्य करेंगे
i. महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में शहरी अधोसंरचना विकास के लिए कनाडा के साथ एक संयुक्त कार्ययोजना पर हस्ताक्षर किये हैं.
ii. शहरी विकास और राज्य के नेतृत्व वाली बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए, महाराष्ट्र-कनाडा कार्य योजना कंपनियों को पेश करना, समाधान और उत्तर अमेरिकी देशों से  वित्त प्राप्त करने पर कार्य करेगी.




रोजर फेडरर ने जीता स्टीफन एडबर्ग स्पोर्ट्समैनशिप अवार्ड
i. विश्व के पूर्व नंबर 1 खिलाड़ी रोजर फेडरर ने गुरूवार को एटीपी अवार्ड्स में, अपने करियर में 12वीं बार स्टीफन एडबर्ग स्पोर्ट्समैनशिप अवार्ड जीता.
ii. यह पुरस्कार उन खिलाडियों को दिया जाता है जो कोर्ट पर "खेल भावना" का प्रदर्शन करते हैं.



अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में पहली बार हिंदी को जगह 
i. 08 नवंबर को हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भारतीयों के दबदबे की बानगी देखने को मिली. पहली बार मतदान के बाद दिए जाने वाली धन्यवाद पर्ची पर हिंदी को स्थान मिला.
ii. अंग्रेजी, फ्रेंच और चीनी भाषा के साथ-साथ इस बार हिंदी को भी इसमें जगह दी गई थी.



टाटा केमिकल के निदेशक भास्कर भट्ट ने इस्तीफ़ा दिया
i. भास्कर भट्ट, जो टाटा केमिकल्स लिमिटेड के बोर्ड में गैर-कार्यकारी और स्वतंत्र निदेशक हैं, उन्होंने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.
ii. भट्ट ने अध्यक्ष के रूप में मिस्त्री की निरंतरता पर नाराजगी व्यक्त की थी. शुक्रवार को, स्वतत्र निदेशकों ने मिस्त्री को टाटा केमिकल्स बोर्ड के चेयरमैन बने रहने पर एकमत से समर्थन

Monday, 7 November 2016

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ परियोजनाओं के लिए $6.3 मिलियन की 19 अनुदानों की घोषणा की
i. भारत के साथ संबंधों को बढ़ावा देने के लिए एक बोली में, 02 नवंबर 2016 को ऑस्ट्रेलिया सरकार ने, शिक्षा, विज्ञान, खेल, काला और संस्कृति के क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं के लिये $6,30,000 डॉलर के 19 अनुदानों की घोषणा की.
ii. इस सफल अनुदान में, स्वदेशी शिक्षार्थियों के प्रशिक्षण के लिये TAFE NSW और भारत की Centurion University के बीच विशेषज्ञों का आदान प्रदान, देश की जलापूर्ति के लिये नये प्रभावी जलशोधन सिस्टम के विकास के लिये यूनिवर्सिटी ऑफ़ न्यू साउथ वेल्स और भारतीय वैज्ञानिकों के बीच सहयोग शामिल है.


सुशील चंद्रा ने सीबीडीटी निदेशक का पदभार ग्रहण किया
i. भारतीय राजस्व अधिकारी (आईआरएस) सुशील चंद्रा ने 1 नवम्बर 2016 को, भारत में प्रत्यक्ष करों के निर्धारण की योजना तथा नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले, केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के निदेशक का पदभार ग्रहण किया.
ii. चंद्रा ने 31 अक्टूबर 2016 को सेवानिवृत रानी सिंह नायर के स्थान पर यह पद ग्रहण किया.




सेबी ने क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों के लिये नियम सख्त किये

i. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 01 नवंबर 2016 को, रेटिंग जारी करने और उसे रोकने के लिये अधिक खुलासे को निर्धारित करते हुए, क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों के लिये नियमों को सख्त कर दिया है.
ii. पूंजी बाजार नियामक ने एजेंसियों को, उपहारों के लेन देन समेत रेटिंग की गई संस्थाओं के साथ उनके प्रतिफल/पुरस्कार व्यवस्था (compensation arrangements) की प्रकृति का खुलासा करने का भी निर्देश दिया है.
iii. CRISIL, ICRA और CARE बड़ी एजेंसियां हैं जो ऋण लिखत/उपकरणों जारी करने वालों की रेटिंग जारी करती हैं.



पीएम मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े जंगल सफारी का उद्घाटन
i. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में एशिया के सबसे बड़े मानव निर्मित जंगल सफारी, "नंदन वन जंगल सफारी" का उद्घाटन किया.
ii. इस जंगल सफारी का निर्माण करीब 320 हेक्टेयर में किया गया है. इसका निर्माण अक्टूबर 2012 में शुरू किया गया था, जहां टाइगर, बीयर, हर्बीवोर और लॉयन सफारी रखे गए हैं.
iii. करीब 50 एकड़ में खंडवा जलाशय भी बनाया गया है. इस जलाशय के बीच दो सौ करोड़ रुपए की लागत से नेस्टिंग आईलैंड भी बनाया जाएगा.


पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में 'सौर सुजला योजना' का शुभारंभ किया
i. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में सौर सुजला योजना का शुभारंभ किया जिसके तहत किसानों को रियायती दर पर सौर ऊर्जा से चालित सिंचाई पंप उपलब्ध कराये जायेंगे.
ii. इस योजना को लागू करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य है. इसके अंतर्गत, 57 हजार किसानों को क्रमशः 3.5 लाख और 4.5 लाख की कीमत के 3 एचपी और 5 एचपी की क्षमता वाले सौर सिंचाई पंप रियायती दरों पर किसानों को 31 मार्च, 2019 तक वितरित किये जायेंगे.


प्रख्यात कहानीकार हृदयेश मेहरोत्रा का निधन
i. 2 जुलाई 1930 को यूपी के शाहजहाँपुर में जन्मे, प्रख्यात लेखक-कहानीकार हृदयेश मेहरोत्रा का सोमवार (31 अक्टूबर) को निधन हो गया. वह 86 वर्ष के थे. हृदयेश का पूरा नाम हृदय नारायण मेहरोत्रा था. वह हृदयेश के नाम से लिखते थे.
ii. उनके अब तक 20 कहानी संग्रह और 13 उपन्यास प्रकाशित हो चुके हैं. उन्होंने लघु कथाओं के 26 कथा-संग्रह लिखे हैं. उनके उपन्यास ‘सांड़’ और ‘सफेद घोड़ा काला सवार’ उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान से पुरस्कृत हो चुके हैं. उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा साहित्य भूषण और पहल सम्मान से नवाजा जा चुका है.


धोनी सबसे कीमती भारतीय एथलीट, विश्व में फेडरर: फोर्ब्स फैब 40
i. हाल ही में जारी की गई फोर्ब्स फैब 40 (Forbes Fab 40) की सूची में, पिछले वर्ष की तुलना में अपनी ब्रांड वैल्यू में गिरावट के बावजूद, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी 2016 में भी सबसे कीमती भारतीय एथलीट बने हुए हैं. वैश्विक रूप से टॉप 10 एथलीट में धोनी एकमात्र भारतीय हैं.
ii. स्विस टेनिस लिजेंड रोजर फेडरर $36 मिलियन की ब्रांड वैल्यू के साथ, गोल्फर टाइगर वुड्स को पछाड़कर शीर्ष पर पहुँच गये हैं जबकि वुड्स पांचवें स्थान पर पहुँच गये हैं. अन्य शीर्ष एथलीटों में अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोन मेसी आठवें स्थान पर हैं.




पीएम मोदी ने पैरालम्पिक पदक विजेता दीपा मलिक को दिया नकद पुरस्कार
i. हरियाणा की स्थापना के 50 साल पूरे होने पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रियो पैरालम्पिक में रजत पदक जीतने वाली पैरा-एथलीट दीपा मलिक को चार करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया.
ii. दीपा इसी साल सितंबर में ब्राजील के रियो डी जनेरियो में हुए पैरालम्पिक खेलों की गोला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीत कर पैरालम्पिक खेलों में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला एथलीट बनीं. 2012 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित दीपा के कमर से नीचे का हिस्सा लकवाग्रस्त है.


भारत के पलप्रीत सिंह 2016 NBA D-League Draft के लिये चुने गए
i. भारत में नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) के पहले बास्केटबॉल टैलेंट सर्च प्रोग्राम ACG-NBA Jump के राष्ट्रीय फाइनल के विजेता पलप्रीत सिंह बरार, न्यूयॉर्क में हुए NBA D-League Draft के चौथे राउंड में 11वें स्थान पर चुने गये.
ii. लॉन्ग आइलैंड ने 2016 डी-लीग ड्राफ्ट के लिए पलप्रीत का चयन किया है. इससे पहले सतनाम सिंह भामरा 2015 NBA Draft में Dallas Mavericks द्वारा चुने गये थे. भामरा के बाद पलप्रीत दूसरे भारतीय होंगे जो एनबीए में रंग जमाते नजर आयेंगे.



विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले फुटबॉलर क्लोस ने लिया संन्यास
i. जर्मनी के स्टार फुटबॉलर और विश्व कप में सर्वकालिक सर्वाधिक गोल करने वाले मिरोस्लाव क्लोस ने 01 नवंबर को संन्यास लेने की घोषणा कर दी. क्लोस ने जर्मनी की तरफ से 137 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक 71 गोल किये थे.
ii. अब वह राष्ट्रीय टीम के कोचिंग स्टाफ से जुड़ेंगे. 38 साल के क्लोस ने दो साल पहले मेजबान ब्राजील के खिलाफ सेमीफाइनल में जर्मनी की 7-1 से जीत के दौरान विश्व कप में, ब्राजील के स्टार रोनाल्डो का रिकॉर्ड तोड़ते हुए, रिकार्ड 16वां गोल किया था.


हैमिल्टन ने जीता मेक्सिकन ग्रां प्री ख़िताब 
i. मर्सिडीज़ के ब्रिटिश ड्राईवर लेविस हैमिल्टन ने 29 अक्टूबर 2016 को, मौजूदा विश्व चैंपियन जर्मनी के निको रोसबर्ग को हराकर, मेक्सिकन ग्रां प्री ख़िताब जीता. हैमिल्टन ने अपने करियर की यह 51वीं रेस जीती.
ii. एफ-1 ड्राइवर लीडरबोर्ड में निको रोसबर्ग 349 अंक के साथ पहले स्थान पर हैं जबकि हैमिल्टन 330 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं.
iii. लुईस हैमिल्टन ने अक्टूबर 2016 में अमेरिकी ग्रां प्री ख़िताब भी जीता था. तीन बार एफ-1 चैम्पियनशिप जीत चुके हैमिल्टन ने मेक्सिकन ग्रां प्री में पोल पोजिशन हासिल की. उन्होंने अपने करियर में 59वीं बार पोल पोजिशन हासिल की थी.

Sunday, 6 November 2016


ICICI बैंक ने वेतनभोगी होम लोन ऋणकर्ताओं के लिये ओवरड्राफ्ट सुविधा की शुरुआत की
i. ICICI बैंक ने वेतनभोगी ग्राहकों को होम लोन के लिए ऋण सुविधा की शुरुआत की है. 1 करोड़ तक की होम ओवरड्राफ्ट की सुविधा वेतनभोगी ग्राहकों को उनकी संपत्ति के प्रति निजी आवश्यकताओं के लिये उपलब्ध होगी.
ii. प्राथमिकता दिए गए कॉरपोरेट्स के वेतनभोगी उधारकर्ता भी, जिन्होंने ICICI बैंक से होम लोन नहीं लिया है, वे इस सुविधा का लाभ उठाने के लिये अपने होम लोन को ICICI बैंक में हस्तांतरित करा सकते हैं.


पीएम मोदी द्वारा रामनाथ गोयनका पत्रकारिता अवार्ड प्रदान किए गये
i. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 नवंबर 2016 को नई दिल्ली में, पत्रकारिता में उम्दा कार्य प्रदर्शन करने हेतु रामनाथ गोयनका पत्रकारिता अवार्ड 2015, प्रदान किया. पत्रकारों को 28 श्रेणियों के लिए पुरस्कार हेतु चयनित किया गया.
ii. द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के संस्थापक रामनाथ गोयनका की स्मृति में यह पुरस्कार वर्ष 2005 से प्रिंट-प्रसारण और ऑनलाइन पत्रकारिता में उम्दा काम के लिए (अंग्रेजी-हिंदी व अन्य भाषाओं में) दिए जा रहे हैं.



संजीव अरोड़ा लेबनान में भारत के अगले राजदूत नियुक्त

i. विदेश मामलों के मंत्रालय द्वारा, 1984 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी संजीव अरोड़ा को लेबनान में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है.
ii. लेबनान, जिसका अधिकारिक नाम लेबनीज रिपब्लिक है, वह पश्चिमी एशिया में एक संप्रभु राष्ट्र है.
iii. संजीव अरोड़ा मिस्र, सऊदी अरब, श्रीलंका, जर्मनी और चेक गणराज्य में भारतीय कूटनीतिक मिशन में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.



सुलभ संस्थापक बिन्देश्वर पाठक स्वच्छ रेल मिशन के ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त
i. रेल मंत्रालय ने 02 नवंबर को, सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिन्देश्वर पाठक को, स्वच्छ रेल मिशन का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया. इस मिशन के एक भाग के रूप में, सुलभ इंटरनेशनल को देश भर में कुछ प्रमुख रेलवे स्टेशनों की स्वच्छता का कार्य सौंपा गया है. 
ii. सुलभ इंटरनेशनल भारत-आधारित सामाजिक सेवा संगठन है जो मानवाधिकार को बढ़ावा देने, पर्यावरण स्वच्छता, ऊर्जा के गैर परंपरागत स्रोतों, कचरा प्रबंधन और शिक्षा द्वारा सामाजिक सुधार के लिये कार्य करता है.


आरबीआई का पायलट प्रोजेक्ट, 10% एटीएम से निकलेंगे सिर्फ 100रु के नोट
i. खुले पैसों की जरुरत को देखते हुए भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत बैंकों से 15 दिनों में ऐसी व्यवस्था करने को कहा है कि उनके 10% एटीएम से खास तौर पर सिर्फ 100रु के नोट निकलें.
ii. आरबीआई ने एक अधिसूचना जारी कर कहा, "स्वच्छ नोट की नीति के तहत जनता की 100रु के नोट की उचित जरुरत को पूरा करने का प्रयास किया जायेगा.


भारत-बांग्लादेश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 05 नवंबर से
i. भारत और बांग्लादेश के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास “सम्पृति-2016” 05 से 18 नवंबर 2016 को ढाका के तंगैल में आयोजित होगा.
ii. सम्पृति (SAMPRITI), भारत और बांग्लादेश के बीच एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय रक्षा सहयोग प्रयास है और दोनों देशों की मेजबानी में बारी-बारी से होने वाले सैन्य अभ्यास का छठा संस्करण होगा.


दुबई फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित होंगी रेखा
i. भारतीय अभिनेत्री रेखा को 7 से 14 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले दुबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा. अपने चार दशकों के करियर में रेखा ने 180 फिल्मों में काम किया है.
ii.इससे पहले इस महोत्सव में ओमार शरीफ़, मॉर्गन फ्रीमैन, यश चोपड़ा और सुभाष घई जैसी हस्तियों को सम्मानित किया जा चुका है.




छात्रों के लिये नौकरी पैदा करने हेतु लिंक्डइन का सरकार से समझौता
i. प्रमुख वैश्विक पेशेवर नेटवर्क लिंक्डइन (LinkedIn) ने भारतीय छात्रों के लिये नौकरी के अधिक अवसर पैदा करने के लिये मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं.
ii. एमओयू के अंतर्गत, लिंक्डइन का ‘प्लेसमेंट’ उत्पाद, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (AICTE) द्वारा मान्यता प्राप्त सभी भारतीय कॉलेजों द्वारा अपनाया जायेगा.


IFFI में निर्देशक Kwon Taek Im लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से होंगे सम्मानित 
i. प्रसिद्ध दक्षिण कोरियाई निर्देशक Im Kwon Taek को गोवा में होने वाले आगामी 47वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया (IFFI) में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा.
ii. 1934 में जन्मे, Taek Im ने पुरस्कार-विजेता फिल्मों "Chihwaseon", "Gilsoddeum", "Chunhyang" और "Seopyeonje" सहित 100 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया है.



भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रतुल जोशी ने जीता बहरीन अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट
i. भारतीय शटलर प्रतुल जोशी ने वर्ल्ड बैडमिंटन फेडरेशन की बहरीन अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरुष एकल ख़िताब जीत लिया है. अल्मोड़ा के प्रतुल का यह पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब है. बहरीन के सेगाया (Segayya) में खेले गये खिताबी मुकाबले में, प्रतुल ने अपने ही भाई आदित्य जोशी को हराया.
ii. बहरीन अंतर्राष्ट्रीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता में यह पहली बार हुआ है कि सीनियर वर्ग की पुरूष एकल मुकाबले में दो भाई फाइनल मुकाबले में आमने-सामने रहे.
iii. दूसरी ओर, इस टूर्नामेंट का महिला एकल ख़िताब इंडोनेशिया की श्री फात्मावती (Sri fatmawati) ने जीता. फाइनल मुकाबले में उन्होंने  Asty Dwi Widyaningru को हराया

Saturday, 5 November 2016


आज की प्रतियोगी परीक्षाओं में बदलते पैटर्न के अनुसार Current Affairs सबसे महत्वपूर्ण हो गया है. उसे समझते हुए इस पोस्ट में हम आपको Latest Current Affairs से अवगत करा रहे हैं जो परीक्षा की आवश्यकता के अनुसार आपको General Knowledge से Update रखेगी.

UPI में पांच नये बैंक शामिल
i. 5 नये बैंक, एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस (UPI) में शामिल हो गए हैं, और इस तरह UPI का प्रयोग करने वाले कुल बैंकों की संख्या 26 हो गई है.
ii. नये शामिल होने वाले पांच बैंकों में सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा तथा निजी क्षेत्र के दो बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईडीएफसी बैंक हैं.
iii. UPI की शुरुआत भारतीय रिज़र्व बैंक के साथ भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा की गई थी.


जीएसटी काउंसिल ने 4 स्तरीय दर 5%,12%, 18% और 28%
i. जीएसटी काउंसिल ने, जरुरी वस्तुओं के लिये कम दर और लग्जरी वस्तुओं के लिये अधिक दर और उस पर अतिरिक्त उपकर के साथ, 5%,12%, 18% और 28% के चार स्तरीय जीएसटी कर संरचना को मंजूरी दे दी है.
ii. वस्तु एवं सेवा कर भारत में अप्रत्यक्ष कर का एक प्रस्तावित ढांचा है जिसमें वर्तमान के लगभग सभी कर, एकल कर तंत्र में समाहित हो जायेंगे.



तंबाकू नियंत्रण पर WHO के COP7 की मेजबानी भारत करेगा

i. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कांफ्रेंस ऑफ़ पार्टीज़ (COP7) का सातवां सत्र, तंबाकू नियंत्रण पर WHO फ्रेमवर्क कन्वेंशन (FCTC), 7 से 12 नवंबर तक ग्रेटर नॉएडा में होगा.



सरकार और 3 पीएसयू ने नवीकरणीय ऊर्जा के लिए $2 bn का फंड बनाया
i. केंद्र सरकार, राज्य द्वारा संचालित NTPC, REC और PFC के साथ जल्द ही 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर का एक स्वच्छ ऊर्जा इक्विटी फंड बनायेगी. 
ii. इस फंड का निर्माण 2022 तक 175 GW नवीकरणीय ऊर्जा निर्माण क्षमता प्राप्त करने के सरकार के महत्वकांक्षी लक्ष्य समर्थन के लिए किया गया है.


तत्काल बुकिंग के लिए मोबिक्विक ने IRCTC से हाथ मिलाया
i. मोबाइल पेमेंट कंपनी मोबिक्विक ने गुरुवार को घोषणा की है कि वह भारतीय रेलवे में तत्काल टिकिट की बुकिंग के लिए ई-कैश पेमेंट की सुविधा प्रदान करेगा.
ii. मोबिक्विक की को-फाउंडर उपासना टकू के अनुसार, "मोबिक्विक ने आईआरसीटीसी ऐप तथा आईआरसीटीसी फूडऑनट्रेक ऐप पर पेमेंट के डिजिटलीकरण के लिए भारतीय रेलवे से गठजोड़ किया था. अब हम टिकटों की तत्काल ऑनलाइन बुकिंग के लिए गठजोड़ कर रहे हैं".


सभी जिलों में साइबर पुलिस स्टेशन लांच करने वाला महाराष्ट्र पहला राज्य
i. महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बन गया है जिसके सभी जिलों में एक साथ साइबर पोलिस थाने बनाये गए हैं. राज्य 42 अत्याधुनिक साइबर अपराध प्रयोगशालाओं को पुलिस थानों में परिवर्तित कर रहा है.
ii. राज्य सरकार 51 साइबर अपराध प्रयोगशालायें भी स्थापित कर रही है. ज्ञात हो कि राज्य में पिछले कुछ वर्षों में साइबर अपराध 142.1% बढ़ गया है.


घोटालों के बीच दक्षिण कोरिया के नए पीएम और वित्त मंत्री का नाम घोषित
i. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने 03 नवंबर 2016 को नए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के नाम की घोषणा की. वरिष्ठ पूर्व राष्ट्रपति सचिव किम योंग जून (Kim Byong-joon) संभवतः, प्रधानमंत्री के रूप में ह्वांग क्यों-ह्न (Hwang Kyo-ahn) का स्थान लेंगे.
ii.ब्लू हाउस (राष्ट्रपति आवास) ने वित्तीय सेवा आयोग के अध्यक्ष यिम जोंग-योंग (Yim Jong-yong) का नाम वित्त मंत्री और उप प्रधानमंत्री के रूप में सुझाया है.




रेल मंत्री ने भारतीय रेल के विकार्बनीकरण पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया
i. रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने 03 नवंबर, 2016 को नई दिल्ली में "भारतीय रेल के विकार्बनीकरण पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन" का उद्घाटन किया.
ii. इसका आयोजन, एसोचैम इंडिया और इंस्टीट्यूशन ऑफ़ रेलवेज़ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (IREE) की साझेदारी में किया गया था.


सउदी अरब ने आठ वैज्ञानिकों को दिया जल पुरस्कार
i. सउदी अरब ने 3 नवम्बर 2016 को आठ वैज्ञानिकों को ‘‘पानी के लिए प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार’’ से सम्मानित किया. प्रति दो वर्षों में दिया जाने वाला यह पुरस्कार वैज्ञानिकों को न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रदान किया गया.
ii. संयुक्त राष्ट्र की मेजबानी में संपन्न इस समारोह की अध्यक्षता विश्व निकाय के महासचिव बान की मून और पुरस्कार समिति के प्रमुख प्रिंस खालिद बिन सुल्तान बिन अब्दुल अजीज ने की. 2002 में दिया जा रहा यह पुरस्कार जल संकट के समस्या को दूर करने के लिए प्रदान किया जाता है.



जम्‍मू-कश्‍मीर के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री मंगत राम शर्मा का निधन
i. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री मंगत राम शर्मा का 85 वर्ष की अवस्था में 03 नवम्बर 2016 को जम्मू में निधन हो गया. वह मूल रूप से कठुआ के बिगमा गांव के निवासी थे.
ii. पूर्व उपमुख्यमंत्री बनी से तीन बार लगातार विधानसभा का चुनाव जीते. वर्ष 2002 में जब राज्य में पीपुल्स डेमोकेट्रिक पार्टी और कांग्रेस गठबंधन की सरकार में मुफ्ती मोहम्मद सईद मुख्यमंत्री थे, तब मंगत राम शर्मा उपमुख्यमंत्री थे

Wednesday, 2 November 2016


ईज ऑफ़ डूइंग बिज़नेस" इंडेक्स 2016 में भारत 130वें स्थान पर
i. विश्व बैंक की "ईज ऑफ़ डूइंग बिज़नेस" इंडेक्स 2016 (Ease of doing Business Index 2016) के अनुसार 190 देशों की सूची में भारत का स्थान 130 है.
ii. नई सूची के अनुसार न्यूज़ीलैंड, सिंगापुर को पछाड़कर व्यापार करने के लिये सबसे आसान देश बन गया है.




सरकार ने सेवा क्षेत्र के मतदाताओं हेतु ई-डाक मतदान प्रणाली सुविधा प्रदान की

i. 21 अक्टूबर 2016 को अधिसूचना जारी कर केंद्र सरकार ने सशस्त्र बलों के कर्मियों सहित सेवा क्षेत्र में काम करने वाले मतदाताओं हेतु ई-डाक मतदान प्रणाली सुविधा प्रदान की है.
ii. इस प्रणाली के तहत उनको एक खाली डाक मतपत्र इलेक्ट्रॉनिक तरीके से भेजा जाएगा. इस सुविधा की शुरुआत पंजाब राज्य से की जायेगी.





भारत की पहली स्टार्टअप पत्रिका लांच
i. भारत की पहली स्टार्टअप पत्रिका "कोफाउंडर" अधीश वर्मा और अरुणराज राजेंद्रन ने लांच की. यह पत्रिका स्टार्टअप और उद्यमियों की प्रारंभिक अवस्था की वास्तविक कहानियों की बात करेगी.
ii. यह नये डाटा स्टोरेज और संचार माध्यम के रूप में उभरेगी और इस पत्रिका के पहली लांच द्वारा विभिन्न स्टार्टअप के भारतीय सीईओ और सीआईओ को, स्टार्टअप के जीवन, संघर्ष और उसकी यात्रा के बारे में सूचित करना आवश्यक है.


चीन की स्पेस लैब ने माइक्रो सैटेलाइट लांच किया
i. चीन के प्रायोगिक अंतरिक्ष लैब Tiangong-2 ने माइक्रो सैटेलाइट Banxing-2 (इस शब्द का अर्थ कंपेनियन सैटेलाइट है) लांच किया है. इस माइक्रो सैटेलाइट का आकार एक डेस्कटॉप प्रिंटर के जितना है.
ii. वर्तमान में, Tiangong-2 बोर्ड पर 2 अंतरिक्षयात्रियों के साथ पृथ्वी की कक्षा में परिक्रमा कर रहा है.




ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2016 में भारत की 21 स्थानों की छलांग
i. वर्ल्ड इकनोमिक फोरम द्वारा जारी 'ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2016' में भारत 21 स्थानों की छलांग लगाकर 87वें स्थान पर पहुँच गया है. रैंकिंग में इस उछाल के साथ, भारत चीन से भी आगे निकल गया है जो 144 देशों की इस सूची में 99वें स्थान पर है.
ii. इसमें आइसलैंड शीर्ष रैंकिंग पर है जिसके बाद फ़िनलैंड, नॉर्वे और स्वीडन हैं. वर्ल्ड इकनोमिक फोरम स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में स्थित एक गैरलाभकारी स्विस फाउंडेशन है.


मैन बुकर प्राइज़ जीतने वाले पहले अमेरिकी बने बीटी
i. 54 वर्षीय अमेरिकी लेखक पॉल बीटी अपने उपन्यास 'दि सेलआउट' (The Sellout) के लिये मैन बुकर प्राइज़ जीतने वाले पहले अमेरिकी बन गये हैं.
ii. अमेरिकी लेखकों को भी यह पुरस्कार दिये जाने के निर्णय के तीन साल बाद उन्हें वर्ष 2016 का £50,000 वाला यह पुरस्कार दिया गया.
iii. अंग्रेजी साहित्य के सबसे प्रतिष्ठित, मैन बुकर पुरस्कार की स्थापना 2005 में हुई थी जो द्विवार्षिक रूप से एक लेखक को दिया जाता है.


जैसन मैकक्रैकन इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन के नए सीईओ नियुक्त
i. इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) ने न्यूज़ीलैण्ड के जैसन मैकक्रैकन को नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है. मैकक्रैकन, स्विट्ज़रलैंड के ल्यूसियाना में FIH के मुख्यालय में अपना पद सँभालने के लिये, ANZ बैंकिंग समूह में बीमा और निवेश जोखिम के प्रमुख की अपनी भूमिका को छोड़ेंगे.
ii. वे केली फेयरवेदर का स्थान लेंगे जो इस भूमिका में छः साल रहने के बाद अब इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन के लिये यह पद छोड़ रहे हैं.



लीजेंडरी फुटबॉलर कार्लोस अल्बर्टो टोर्रेस का निधन
i. लीजेंडरी फुटबॉलर कार्लोस अल्बर्टो टोर्रेस का 25 अक्टूबर 2016 को ब्राज़ील के रियो डी जनेरियो में निधन हो गया. वह 72 वर्ष के थे.
ii. कार्लोस फुटबॉल वर्ल्ड कप के इतिहास में, 1970 में इटली के खिलाफ़ सबसे बड़े गोल में से एक करने के लिये जाने जाते थे.



भारत में 06 अक्टूबर 2017 से शुरू होगा FIFA U-17 वर्ल्ड कप
i. अंडर-17 फीफा (इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ़ फुटबॉल एसोसिएशन) वर्ल्ड कप भारत में अगले साल 06 से 28 अक्टूबर तक होगा.
ii. यह टूर्नामेंट देश के छः शहरों कोचि, नवी मुंबई, गुवाहाटी, दिल्ली, गोवा और कोलकाता में होगा.

Tuesday, 1 November 2016


Q1. किस सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक वर्ष को 2015-16 के लिए राजभाषा कीर्ति पुरस्कार (क्षेत्र सी) के तहत दूसरा पुरस्कार मिला है?
उत्तर: विजया बैंक
Q2. किस ग्रामीण बैंक ने स्कॉच समूह से 2016 के लिए समावेशी बीमा के लिए चार पुरस्कार हासिल किया है?
उत्तर: कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक
Q3. पहली बार, घर, भूखंड, वाहन, बंधक, एमएसएमई और मुद्रा वित्तपोषण के लिए 17 और 18 सितंबर को _________ एक अखिल भारतीय मेगा ऋण मेले का आयोजन करेगा.
उत्तर: इंडियन बैंक
Q4. पौराणिक नाटककार का नाम, जिन्हें व्यापक रूप से अपनी पीढ़ी के महान खिलाड़ियों में से एक माना जाता है, जिनका88 साल की उम्र में निधन हो गया है
उत्तर: एडवर्ड अलबी
Q5. किस रेडियो चैनल ने बलूची सर्विस को, दुनिया भर में इस भाषा को बोलने वालो तक पहुंचाने के लिए एक वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन शुरू की है?
उत्तर: ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर)
Q6. इटली के पूर्व राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय बैंक के गवर्नर ________ का 95 साल की उम्र में निधन हो गया.
उत्तर: कार्लो अज़गलिओ शमपि
Q7. उस बॉलीवुड अभिनेता जिसके नाम, 12 घंटे में एक फिल्म स्टार द्वारा किए गए 'सर्वाधिक सार्वजनिक प्रतीति’ का रिकॉर्ड है ?
उत्तर: अभिषेक बच्चन
Q8. राज्य के स्वामित्व वाले पंजाब नेशनल बैंक ने अपने बुरे ऋण के कारण अपनी छवि सुधारने के लिए __________ को अपने ब्रांड एंबेसडर बनाया है.
उत्तर: विराट कोहली
Q9. 15 सितंबर 2016 से प्रभाव के साथ कौन केनरा बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में पदोन्नत किये गये है?
उत्तर: पी वी भारती
Q10. भारत ने अपनी सबसे उन्नत __________ 'बराक -8' का ओडिशा तट पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया?
उत्तर: सतह से हवा में मिसाइल
Q11. किन दों देशों के नौसैनिक बलों दक्षिण चीन सागर में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास शुरू किया?
उत्तर: रूस और चीन
Q12. देश की समृद्ध और विविध संस्कृति को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से आयोजित अपने आप में खास तरह का भारतीय संगीत और नृत्य महोत्सव, किस देश में आयोजित किया जाएगा?

उत्तर: ऑस्ट्रेलिया
Q13. किस बैंक और पेटीएम ने दोपहिया वाहनों बाद मंच पर बुक पर वित्तपोषण उपलब्ध काराने के लिए एक टाई-अप में प्रवेश किया है?
उत्तर: इंडसइंड बैंक
Q14. फ्लैगशिप ग्रामीण आवास योजना, इंदिरा आवास योजना (आईएवाई), जो पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा शुरू की गयी थी,  उसे पुनर्गठित किया गया है और _____________ नाम दिया दिया गया है, जो अगले महीने शुरू किया जाएगा.
उत्तर: प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY)
Q15. बीसीसीआई द्वारा किसे मुख्य चयनकर्ता के रूप में निर्वाचित किया गया है?

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...