Tuesday, 1 March 2016

ii.आम बजट 2016-17, नौ प्रमुख क्षेत्रों- कषि क्षेत्र, ग्रामीण ढांचा, सामाजिक क्षेत्र, शिक्षा एवं कौशल विकास, जीवन स्तर में सुधार, वित्तीय क्षेत्र, कारोबार सुगमता और कर सुधारों पर केंद्रित|
iii.मनरेगा के लिए 38,500 करोड़ रुपये का आवंटन| 55,000 करोड़ का बजट रोड और हाइवेज के लिए आवंटित| प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 5500 करोड़ रुपये का बजट आवंटित|
iv.15 हज़ार स्किल डेवलपमेंट सेंटर खुलेंगे. स्किल डेवलपमेंट के लिए 17,000 करोड़ दिए जाएंगे| आयकर अधिनियम की धारा 44 एडी के अंतर्गत अनुमानित कराधान योजना के तहत सकल प्राप्तियों को मौजूदा एक करोड़ रुपये से बढ़ाकर दो करोड़ रुपये की गई, जिसका लाभ लगभग 33 लाख छोटे व्यवसायियों को मिलेगा| इससे सूक्ष्मज, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) श्रेणी के अंतर्गत आने वाले व्यकक्तियों को विस्तृलत बही खातों के रख-रखाव और उनकी लेखा परीक्षा कराने के बोझ से मुक्ति मिलेगी|
2.नवीन पटनायक 7वीं बार बीजेडी के अध्यक्ष
i.ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सर्वसम्मति से सत्ताधरी बीजू जनता दल (बीजेडी) के अध्यक्ष चुने गए। बीजेडी के निर्वाचन अधिकारी प्रताप केसरी देब ने पार्टी मुख्यालय में औपचारिक रूप से बताया कि नवीन पटनायक निर्विरोध सातवीं बार बीजेडी अध्यक्ष चुने गए हैं। 
ii.पटनायक मार्च 2000 से प्रदेश के मुख्यमंत्री का पदभार संभाल रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए उनके अलावा किसी और ने नामजदगी का पर्चा तक नहीं भरा था। वह बीजेडी के संस्थापक अध्यक्ष भी हैं। 
iii.इस पार्टी का गठन तब हुआ था जब नवीन के पिता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक का 1997 में निधन हो गया।
iv.पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के 81 सदस्यों के नामों की घोषणा शुक्रवार को ही हो गई थी। इनमें 33 नए चेहरे शामिल हैं। बीजेडी का संगठनात्मक चुनाव पांच चरणों में हुआ है।
3.आलोक वर्मा ने संभाला दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पद
i.दिल्ली पुलिस कमिश्नर पद पर वर्मा जुलाई 2017 तक बने रहेंगे| सीनियर आईपीएस ऑफिसर आलोक वर्मा ने सोमवार को दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर के रूप में पदभार संभाल लिया है| उन्होंने बीएस बस्सी की जगह ली है| बस्सी इस पद से सोमवार को रिटायर हो गए| 1979 बैच के आपीएस वर्मा डीजी(जेल) के पद पर कार्यरत थे|
ii.इसके पहले सोमवार को रिटायर हो रहे बस्सी ने कहा कि दिल्ली पुलिस को लेकर यह गलतफहमी बनाने की कोशिश की गई कि वह राजनीतिक दबाव में काम करती है| भारतीय पुलिस सेवा में 39 साल सेवाएं देने वाले बस्सी के सम्मान में दिल्ली पुलिस मुख्यालय में फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई|
iii.साफ छवि और वरिष्ठता के क्रम को देखते हुए तिहाड़ जेल के डीजी आलोक वर्मा को दिल्ली पुलिस के कमिश्नर पर की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है| दिल्ली के पुलिस कमिश्नर पद पर वर्मा जुलाई 2017 तक बने रहेंगे|
4.देश के राज्यों और जिलों को जोड़ने के लिए शुरू होगी 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' योजना
i.वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को बजट पेश करते हुए कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ योजना शुरू की जाएगी।
ii.जेटली ने कहा कि इस योजना का लक्ष्य देश के राज्यों और जिलों को आपस में जोड़ना है।
iii.लोकसभा में सोमवार को 2015-16 का बजट को पेश करते हुए जेटली ने कहा, ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ योजना के तहत विभिन्न संस्कृतियों और पर्यटन के माध्यम से देश के राज्यों और जिलों को एक-दूसरे से जोड़ा जाएगा।’’
5.ऑस्कर पुरस्कार 2016 की घोषणा
i.88वें अकादमी पुरस्कार प्रदान किए गए हैं| अकादमी पुरस्कार को ऑस्कर पुरस्कार भी कहा जाता है| पुरस्कार समारोह लॉस एंजिल्स में हॉलीवुड के डोल्बी थियेटर में आयोजित किए गए| 
ii.वर्ष 2016 के ऑस्कर पुरस्कार 24 श्रेणियों में मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज अकादमी (AMPAS) द्वारा प्रदान किए गए|
iii.सर्वश्रेष्ठ फिल्म: स्पॉटलाइट, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: लियोनार्डो डिकैप्रियो (द रेवनैंट), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: ब्री लार्सन (रूम), सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म: सन ऑफ साउल (हंगरी), सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: मार्क रेलांस (ब्रिज ऑफ स्पाइज), सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: अलीसिया विकांडर (दि डैनिश गर्ल)
6.भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को मनाया गया
i.भारत में 28 फरवरी 2016 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया| राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का विषय राष्ट्र के विकास में वैज्ञानिक तथ्य रहा| 
ii.राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (नेशनल सांइस डे) प्रति वर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है| रमन प्रभाव (फोटॉनों के बिखरने की घटना) की खोज 28 फरवरी को ही महान वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वैंकट रमन ने 1928 में की थी|
iii.इसी उपलक्ष्य में यह दिन सांइस डे के तौर पर मनाया जाता है| इस खोज के लिए सर रमन को 1930 में भौतिकी में नोबल पुरस्कार भी मिला था| यह विज्ञान के क्षेत्र में भारत को यह पहला नॉबेल पुरस्कार मिला|
7.केरल को पहला डिजिटल राज्य घोषित करेंगे प्रणब मुखर्जी
i. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी केरल को पहला डिजिटल राज्य घोषित करने और यूएल साइबर पार्क देश को समर्पित करने के साथ पांच अहम परियोजनाओं की शुरूआत करेंगे।
ii.अन्य दो परियोजनाओं में मुखर्जी केरल सरकार के सामाजिक न्याय विभाग के जेंडर पार्क देश को समर्पित करेंगे और राज्य सरकार के डिजिटल सशक्तिरण अभियान और कनिवु (करूणाशील केरल) की शुरूआत की जाएगी।
iii.यूएल साइबर पार्क परिसर में एक कार्यक्रम में सभी परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी, जिसमें राज्यपाल पी. सदाशिवम और मुख्यमंत्री ओमन चांडी के अलावा अन्य हस्ती मौजूद रहेंगे।
iv.अधिकारियों ने बताया कि स्वायत्त संस्थान जेंडर पार्क लैंगिक मुद्दे के हल और विकास में लैंगिक असमानता के समाधान के लिए देश में अपनी तरह का पहला मंच है। 270 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यूएल साइबर पार्क 25 एकड़ भूमि पर बना है और इससे पहले चरण में 4,500 लोगों को सीधे रोजगार मिलने की उम्मीद है।
8.दिनेश शर्मा आईएफएडी की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष निर्वाचित
i.आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव दिनेश शर्मा अन्तरराष्ट्रीय कृषि विकास कोष (आईएफएडी) की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष चुने गये हैं| 
ii.उन्हें 17-18 फरवरी 2016 को इटली स्थित रोम में आयोजित 39वीं बैठक में चयनित किया गया| वे दो वर्ष तक इस पद पर बने रहेंगे|
iii.इसकी दो मुख्य प्रशासनिक इकाइयाँ गवर्निंग काउंसिल और कार्यकारी मंडल हैं| निर्णय लेने का सर्वोच्च अधिकार गवर्निंग काउंसिल के पास है|
iv.भारत आईएफएडी का एक संस्थापक सदस्य है तथा इसका सदस्य देशों के बीच एक महत्वपूर्ण योगदान है| नाइजीरिया के कनायो एफ न्वांज़े इसके अध्यक्ष हैं, जिन्हें वर्ष 2013 में चयनित किया गया|
9.हाशिम थाची कोसोवो के राष्ट्रपति निर्वाचित
i.विदेश मंत्री हाशिम थाची को संसद सदस्यों द्वारा कोसोवो का राष्ट्रपति चयनित किया गया है| उन्होंने अतफेत जहाजगा का स्थान लिया|
ii.उन्होंने प्रधानमंत्री पद पर भी कार्य किया एवं सर्बिया ने अपने अधिकार प्राप्त करने में उन्होंने प्रमुख रूप से मध्यस्थता की|
iii.कोसोवो की स्थापना वर्ष 2008 में सर्बिया से पृथक होने पर हुई| इसे अमेरिका एवं यूरोपियन यूनियन के विभिन्न देशों ने मान्यता प्रदान की|
10.बघदातिस को हरा वावरिंका ने जीता खिताब
i.स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी और दुनिया के चौथे वरीयता प्राप्त स्टान वावरिंका ने दुबई टेनिस चैंपियनशिप जीत ली है।
ii.वावरिंका ने टूर्नामेंट में शनिवार को हुए फाइनल मुकाबले में अपने प्रतिद्वंदी साइप्रस के मार्कस बघदातिस को 6-4, 7-6 (13) से मात देते हुए खिताबी जीत हासिल की।
iii.दोनों के बीच मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा और फैन्स का सपोर्ट बघदातिस के लिए अधिक था, लेकिन अपनी क्षमता को बरकरार रखते हुए वावरिंका ने टाई ब्रेक होने के बाद बेहतरीन प्रदर्शन कर जीत हासिल की।
iv.वावरिंका जीत के साथ ही टूर्नामेंट की ट्रॉफी के साथ ही 511,750 डॉलर की पुरस्कार राशि भी घर लेकर गए।

Monday, 29 February 2016

Budget 2016-17!!!

बजट 2016-2017 की कुछ अहम बिंदु 
- व्यक्तिगत आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं।
- एक करोड़ रुपये से ज्‍यादा आय पर सरचार्ज बढ़ा।
-  मकान भत्ता 24 हजार से बढ़ाकर 60 हजार किया गया।
- पहली बार घर खरीदने पर ब्‍याज में छूट।
-किराये के मकान में रहनेवालों को 24,000 रुपये सालाना के बजाय अब 60,000 रुपये की कर राहत। हाउस रेंट की छूट बढ़ाई गई।
-5 लाख तक की आय पर टैक्स में तीन हजार का फायदा, छोटे कर दाताओं को बजट में बड़ी राहत।
- 50 लाख रुपये तक के घर पर 50000 हजार रुपये की अतिरिक्‍त छूट।
-चांदी को छोड़कर अन्य आभूषणों पर एक प्रतिशत का उत्पाद शुल्क ।
- 2016-17 में अप्रत्यक्ष कर प्रस्तावों से 20,570 करोड़ रुपये अतिरिक्त प्राप्त होंगे। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर प्रस्तावों से अगले वित्त वर्ष में 19,510 करोड़ रुपये निवल अतिरिक्त प्राप्ति का अनुमान।
- 5 लाख रपये से कम की आय वाले आयकरदाताओं को राहत। धारा 87 एक के तहत छूट की सीमा 2,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये की गई।
- नई विनिर्माण इकाइयों के लिए कारपोरेट कर की दर 25 प्रतिशत तय की गई।
- कोयला, लिग्नाइट और पीट पर स्वच्छ उर्जा उपकर 200 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये प्रति टन किया गया।
- 2017-18 तक राजकोषीय घाटा सकल घरेल उत्पाद के 3 प्रतिशत पर रखने का लक्ष्य।
- 2015-16 में राजकोषीय घाटे का लक्ष्य 3.9 प्रतिशत। 2016-17 में यह 3.5 प्रतिशत होगा।
- 2015-16 में राजस्व घाटा 2.8 प्रतिशत।
- 2015-16 में चालू खाते का घाटा 14.4 अरब डालर या जीडीपी के 1.4 प्रतिशत पर।
- विदेशी मुद्रा भंडार 350 अरब डालर के अपने उच्चस्तर पर।
- 1 मई, 2018 तक 100 प्रतिशत ग्रामीण विद्युतीकरण।
- सरकार नई कर्मचारियों के लिए पहले तीन साल का 8.33 प्रतिशत का ईपीएफ योगदान देगी।
- स्टार्ट अप्स को तीन सल तक 100 प्रतिशत कर छूट। लेकिन मैट की छूट नहीं। मैट अप्रैल 2016-2019 तक लेगा।
- बुनियादी ढांचा परिव्यय 2.21 लाख करोड़ रुपये।
- किसान कल्याण के लिए 35,984 करोड़ रुपये। पांच साल में सिंचाई पर 86,500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
- नाबार्ड के तहत 20,000 करोड़ रुपये का सिंचाई कोष बनाया जाएगा।
- गरीबों को एलपीजी कनेक्शन के लिए 2,000 करोड़ रुपये। महिलाओं के लिए एमपीजी कनेक्शन की योजना।
- स्टैंड अप इंडिया के लिए 500 करोड़ रुपये का आवंटन।
- सड़कों और राजमार्गों के लिए 55,000 करोड़ रुपये का आवंटन। कर मुक्त बांड जारी कर सकता है एनएचएआई।
-प्रतिभूति लेनदेन कर की दर को 0.017 से बढ़ाकर 0.05 प्रतिशत करने का प्रस्ताव।
-सभी सेवाओं पर आधा प्रतिशत का कृषि कल्याण उपकर।
-वार्षिक 10 लाख रुपये से अधिक के लाभांश पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त कर।
- गार को 1 अप्रैल, 2017 से लागू करने को प्रतिबद्ध ।
- एनपीएस में निकासी के समय 40 प्रतिशत कोष पर कर छूट।
- वर्ष 2016-17 का कुल बजट खर्च 19.78 लाख करोड़ रपये, जिसमें योजना व्यय 5.50 लाख करोड़ रुपये और गैर योजना व्यय 14.28 लाख करोड़ रुपये ।
- प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत इस साल फरवरी ढाई करोड़ छोटे व्यवसायियों को एक लाख करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया। अगले वित्त वर्ष में 1.80 लाख करोड़ रुपये के ऋण वितरण का लक्ष्य।
-प्रति परिवार एक लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान करने के लिए एक नई स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, 60 साल से उपर के लोगों को इस योजना में 30,000 रुपये का अतिरिक्त लाभ।
- कर्मचारी पेंशन कोष में सरकार 8.33 प्रतिशत का योगदान करेगी।
-प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के लिए 2016-17 में 19,000 करोड़ रुपये का आवंटन। राज्यों के योगदान के बाद यह राशि 27,000 करोड़ रुपये होगी।
-ई मार्केटिंग प्लेटफार्म 14 अप्रैल, 2016 को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर शुरू किया जाएगा।

Thursday, 25 February 2016

1.एनटीपीसी में 5% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार
i.सरकार देश की सबसे बड़ी बिजली कंपनी एनटीपीसी में अपनी पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेचगी। प्रस्तावित ब्रिकी के लिए न्यूनतम मूल्य 122 रुपये प्रति शेयर रखा गया है और इससे सरकार को 5,029 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।
ii.यह हिस्सेदारी ब्रिकी दो दिन में होगी। संस्थागत बोलीदाता मंगलवार को शेयर खरीद सकेंगे। खुदरा निवेशक 24 फरवरी को बोली लगा सकेंगे। उनके लिए 20 प्रतिशत शेयर रखे गए हैं।
iii.एनटीपीसी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है, 'पेशकश के तहत न्यूनतम मूल्य 122 रुपये प्रति इक्विटी शेयर होगा।' इस मूल्य पर एनटीपीसी के कुल 41.22 करोड़ शेयरों या पांच प्रतिशत हिस्सेदारी की ब्रिकी से सरकारी खजाने को 5,029 करोड़ रुपये मिल सकते हैं।
2.प्रख्यात गायिका भुवनेश्वरी मिश्रा का निधन 
i.प्रसिद्ध गायिका भुवनेश्वरी मिश्रा का 67 वर्ष की अवस्था में 19 फ़रवरी 2016 को ह्रदयाघात के कारण नई दिल्ली में निधन हो गया|
ii.शास्त्रीय गायिका ने अपना कैरियर 1970 के दशक में पौराणिक ओडिया फिल्म "कृष्ण सुदामा" के लिए गीत टिकी मोरा ना ति वारी के साथ शुरू किया|
iii.इसके अलावा उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया|
iv.लोकप्रिय गायक को लगातार दो बार क्रमश: फिल्मों श्री कृष्ण रासलीला और जय मां मंगला के लिए 1979 और 1980 में बेस्ट प्लेबैक सिंगर के लिए ओडिशा राज्य फिल्म पुरस्कार (महिला) से सम्मानित किया गया है|
3.आईएफएफपी सागर सरहदी को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित करेगी
i.प्रख्यात पटकथा लेखक सागर सरहदी को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव प्रयाग (आईएफएफपी) के दूसरे संस्करण में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा| फिल्म महोत्सव 26 फरवरी से 28 फ़रवरी 2016 तक इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जाएगा|
ii.हिंदी सिनेमा में उनके विशिष्ट योगदान हेतु सरहदी को समारोह में सम्मानित किया जाएगा|
iii.इस महोत्सव में गत वर्ष वयोवृद्ध अभिनेता ओम पुरी पुरस्कार को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया|
4.केएन व्यास भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के निदेशक नियुक्त
i.प्रसिद्ध वैज्ञानिक केएन व्यास को भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) का निदेशक नियुक्त किया गया है|
ii.उन्होंने डॉ शेखर बासु के स्थान पर यह पद ग्रहण किया है| बासु अभी केंद्रीय परमाणु उर्जा विभाग में सचिव पद पर कार्यरत हैं|
iii.इससे पहले वे रिएक्टर परियोजनाओं में सहायक निदेशक पद पर कार्यरत थे|
5.पाकिस्तान की संसद सौर ऊर्जा से चलने वाली विश्व की पहली संसद बनी
i.पाकिस्तान की संसद पूरी तरह से सौर ऊर्जा पर चलने वाली विश्व की पहली संसद बनी| 
ii.पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ ने इस्लामाबाद के संसद भवन में सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया है| 
iii.इससे संसद को 62 मेगावाट तथा राष्ट्रीय ग्रिड को 18 मेगावाट बिजली प्रदान की जाएगी|
iv.इसे मस्जिद-ए-शूरा के नाम से जाना जाता है| यह एक द्विसदनीय संघीय विधानमंडल है, इसमें ऊपरी सदन के रूप में सीनेट और नेशनल असेंबली निचला सदन है|
v.देश के संविधान के अनुसार, पाकिस्तान के राष्ट्रपति भी संसद का एक घटक हैं|
6.आरबीआई ने सार्क मुद्रा विनिमय अनुबंध को बढ़ाया
i.रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (आरबीआई) ने 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर के सार्क मुद्रा विनिमय व्यवस्था अनुबंध को 14 नवम्बर 2017 तक बढ़ाने का निर्णय किया है| इसका उद्देश्य सार्क देशों के बीच आर्थिक संबंध को मजबूत करना है|
ii.इस समझौते के तहत आरबीआई विदेशी मुद्रा और भारतीय मुद्रा में 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर का मुद्रा विनिमय जारी करेगा|
iii.आरबीआई ने सार्क देशों को 15 नवम्बर 2012 को सार्क मुद्रा विनिमय अनुबंध जारी किया था| अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान एवं श्रीलंका इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं| 
iv.यह विनिमय मुद्रा प्रत्येक देश के केंद्रीय बैंक में दो माह के इम्पोर्ट कवर के साथ 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिकतम 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक उपलब्ध रहेगी|
7.केंद्र सरकार ने स्वच्छ पर्यटन मोबाइल एप्प आरंभ किया
i.पर्यटन मंत्रालय ने 22 फरवरी 2016 को स्वच्छ पर्यटन मोबाइल एप्प आरंभ किया है| इस एप्प द्वारा लोगों की सफाई संबधी शिकायतों का निदान किया जायेगा|    
ii.इसके तहत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा पहले 25 आदर्श स्मारकों को चिन्हित किया जायेगा जिन्हें इस एप्प में शामिल किया जायेगा|
iii.देश का कोई भी नागरिक स्मारकों पर कूड़े के ढेर की फोटो लेकर अपने विचार सहित उसे एप्प पर अपलोड कर सकता है| इसके बाद एप्प स्वतः ही नोडल ऑफिसर को एसएमएस भेजेगा तथा संबंधित अधिकारी को कूड़ा उठाये जाने का निर्देश दिया जायेगा|
iv.यह मोबाइल एप्प गूगल के सर्च इंजन पर ‘स्वच्छ पर्यटन’ नाम से उपलब्ध है जिसे एंड्रायड फोन पर डाउनलोड किया जा सकता है| जल्द ही यह एप्पल एवं माइक्रोसॉफ्ट पर भी उपलब्ध कराया जायेगा|
8.विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया गया
i.विश्व सामाजिक न्याय दिवस 20 फरवरी 2016 को मनाया गया| विश्व सामाजिक न्याय दिवस का विषय ए जस्ट ट्रांजिशन– एंवायरमेंटली सस्टेनेबल इकोनॉमीज एंड सोसायटीज था|
ii.इस अवसर पर दुनिया भर में कई प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गईं और 2030 के सतत विकास एजेंडे जिसमें सामाजिक न्याय प्राप्त करने पर विशेष जोर दिया गया है, के महत्व पर जोर दिया गया|
iii.गरीबी उन्मूलन, पूर्ण रोजगार और सभ्य काम को बढ़ावा देने, लैंगिक समानता और सभी के लिए सामाजिक भलाई एवं न्याय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के प्रयासों के समर्थन के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2007 में इस दिन को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के तौर पर मनाने की शुरुआत की|
9.जस्टिस विनीत सरन ओडीशा उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
i.राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने जस्टिस विनीत सरन को ओडीशा उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है| वे 26 फरवरी 2016 को शपथ लेंगे| 
ii.इस नियुक्ति से पहले, जस्टिस सरन कर्नाटक उच्चन्यायालय में बतौर वरिष्ठ जज काम कर रहे थे|
iii.जस्टिस डी एच वाघ्ले के बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर स्थांतरित किए जाने के बाद से 15 फरवरी 2016 से ओडीशा के मुख्य न्यायाधीश का पद खाली था| तब से जस्टिस प्रदीप के. मोहंती यहां कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर काम कर रहे थे|
10.जयंत मिश्रा राजस्व खुफिया निदेशालय के महानिदेशक नियुक्त
i.वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी जयंत मिश्रा को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है| 
ii.वे केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड के वर्तमान निदेशक नजीब शाह का स्थान लेंगे, वे अभी कार्यकारी रूप से महानिदेशक का पद भी संभाल रहे थे|
iii.इससे पहले जयंत मिश्रा सिस्टमस एंड डाटा मैनेजमेंट (नई दिल्ली) में महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे|
11.केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने ‘भारत के सिक्के एवं मुद्रा’ प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
i.केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने ‘भारत के सिक्के एवं मुद्रा’  विषय पर आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया है| यह प्रदर्शनी नार्थ ब्लॉक (दिल्ली) के ग्रेट हॉल में आयोजित की गई| इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य देश में मुद्रा के विकास के इतिहास को प्रस्तुत करना है|
ii.प्रदर्शनी में रूपए के कई नामों को प्रदर्शित किया गया है जिसमें से कुछ आज प्रयोग में नही हैं और कुछ का प्रयोग आज भी हो रहा है| प्रदर्शनी में ग्रेट हॉल के इतिहास को भी प्रदर्शित किया गया|
12.भारतीय मूल के अमर सिंह कुआलालंपुर के पुलिस आयुक्त नियुक्त
i.भारतीय मूल के अधिकारी अमर सिंह को मलेशिया स्थित कुआलालम्पुर के पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया|
ii.यह मलेशिया में किसी भारतीय मूल के सिख व्यक्ति को पुलिस विभाग में मिला सर्वोच्च पद है| उस समय संतोख सिंह सेलांगोर राज्य के पुलिस प्रमुख के रूप में नियुक्त किए गए थे|
iii.अमर सिंह को ताजुद्दीन मुहम्मद के स्थान पर नियुक्त किया गया, जो 14 मार्च से संघीय मुख्यालय में वाणिज्यिक सीआईडी के उप निदेशक के रूप में सेवा देंगे|
13.इंडोनेशिया एवं चीन ने एशिया बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप का ख़िताब जीता
i.फरवरी 2016 में हैदराबाद में आयोजित ‘एशिया बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप-2016’ में इंडोनेशिया एवं चीन ने क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग का खिताब जीता|
ii. पुरुष वर्ग में इंडोनेशिया ने जापान को 3-2 से, जबकि महिलाओं के वर्ग में चीन ने जापान को इतने ही अंतर से हराया|
iii.निर्णायक व फाइनल मुकाबले में 31वें नंबर की बिंगजिओ ने 16वें नंबर की यूई हाशीमोतो को पराजित कर चीन को चैंपियन बनाया|

Tuesday, 23 February 2016

Dear Reader,

We are providing you this English Quiz keeping in mind the upcoming LIC AAO Exam pattern and syllabus. LIC AAO Exam is not going to be easy one so practice these Quizzes on daily basis.
Directions (1–5): Each question below has two blanks, each blank indicating that something has been omitted. Choose the set of words for each blank that best fits the meaning of the sentence as a whole.


1.A plethora of cultural talent ………….. the spectators busy at a talent hunt programme where students from various colleges get together to  ………… their mettle in various contests.
(a) tried, show
(b) kept, prove
(c) caught, puzzle
(d) held, learn
(e) made, sharpen
2.The ………… of Chinese plastic thread should be banned as it …………… thousands of birds every year during the kite flying season.
(a) sale, cripples
(b) sell, kills
(c) sale, disturbs
(d) sell, disables
(e) sale, saves
3.Harish ………….. with me some basic techniques that one can ………….. at home without even owning a drumset.
(a) made, shred
(b) imparted, try
(c) learned, balance
(d) fits, rehearses
(e) shared, practice
4.In the present case, the facts clearly …………. That the required reasonable degree of care and caution was not …………. by hospital in the treatment of the patient. 
(a) reflect, compressed
(b) fix, advancement
(c) show, proceeded
(d) observe, considered
(e) indicate, taken
5.Students from the Middle East and the African countries have ……….. been …………. Contributors to the pool of foreign students in the university.
(a) traditionally, major
(b) conservatively, crucial
(c) surprisingly, most
(d) intutively, salient
(e) annually, lucid

Directions (6–10): Read each sentence to find out whether there is any grammatical error or idiomatic error in it. The error, if any, will be in one part of the sentence. The number of that part is the answer. If there is “No Error” the answer is ‘e’ (Ignore errors of punctuation if any.)
6.The couple’s work in (a)/ upgrading rural technicians (b)/ has set a benchmarking (c)/ for future generations. (d)/ No error (e)
7.It has taking almost (a)/ a year for India (b)/ to let its pessimism (c)/ translate into fewer jobs. (/ No error (e)
8.The city needs an airport (a)/ that can efficiently manage (b)/ a constantly flow of (c)/ passengers and flights. (d)/ No error (e)
9.This group of (a)/ rural achievers is very (b)/ different than the (c)/ ones in the past. (d)/ No error (e)
10.The government has announced (a)/ plans to creating (b)/ one million new (c)/ training places. (d)/ No error (e)
Answer
1.(B)
2.(A)
3.(E)
4.(E)
5.(A)
6.(C)
7.(A)
8.(C)
9.(C)
10.(B)

Monday, 22 February 2016

प्रिय पाठकों, 

इस पोस्ट में हम आपको Railway Questions उपलब्ध करवा रहे हैं जो Railway Exams की Practice करने में आपकी सहायता करेगी|

1.निम्न में से किस में सरदार पटेल में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की? 
(a) बिजोलिया आन्दोलन     
(b) डंडी मार्च  
(c) बारडोली सत्याग्रह  
(d) अहमदाबाद में कपड़ा मिल मजदूरों की हड़ताल
2. 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग़ में किस की गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए भीड़ इकट्ठा हुई थी?
(a) स्वामी श्रद्धानंद और हज्हरुल हक 
(b)  मदन मोहन मालवीय और मोहम्मद अली जिन्ना   
(c) महात्मा घंटी और अबुल कलाम आजाद   
(d) डॉ सैफुद्दीन किचलू और डॉ सत्यपाल     
3. निम्न में से किस आन्दोलन में साथ गाँधी जी का सम्बन्ध नहीं है?  
(a) खिलाफत आंदोलन
(b) व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन  
(c) भारत छोड़ो आंदोलन 
(d) स्वदेशी आंदोलन
4. जीवज्ञान के जनक के रूप में किसे जाना जाता है?
(a) अरस्तू
(b) डार्विन
(c) लामार्क
(d) पुर्केंज
5. Historia Plantrum पुस्तक के रचना कार कौन थे?
(a) अरस्तू
(b) थेयोफ्रास्तुस (Theophrastus)
(c) हिप्पोक्रेट्स
(d) डार्विन 
6. यदि INTERNET को 14325423 के रूप में लिखा जाता है और DISTANCE को 61738492 के रूप में लिखा जाता है, तो इस कोड में CENTRE को किस प्रकार से लिखा जायेगा ? 
(1) 124576
(2) 924352
(3) 852431
(4) 291534
7. नीचे कुछ कैपिटल लैटर दिए है, उनके नीचे की कुछ अंक दिया है l अंको को लैटर के रूप में कोड किया गया है?
M   O   E   A  S  J  T  Z 
3   5   7   6  2  9  4  0
दिए गए लैटर समुच्चय के लिए उपयुक्त समुच्चय का चयन करें l  
J  E   Z   T   M   S
(1) 970435 
(2) 970345 
(3) 970534 
(4) 970432 
8. उस शब्द का चयन करे जोकि दिए गए शब्द के अक्षरों के मिलकर नहीं बना है?  
APPEARANCE
(1) PANE 
(2) NEAR 
(3) PEAS 
(4) REAP
9. किस स्थान पर डीजल कॉम्पोनेन्ट वर्क्स की स्थापना की गयी है? 
(1) जमशेदपुर
(2) पटियाला
(3) पेरम्बूर
(4) वाराणसी
10. भारत में पाई जाने वाली किस चट्टान में सर्वाधिक तेल भंडार पाए जाते हैं?  
(A) आग्नेय में 
(B) तलछटी (Sedimentary) में 
(C) रूपांतरित (Metamorphic) चट्टानों में 
(D) इनमें से कोई नहीं 
11.भारतीय रेलवे का राष्ट्रीय कारण कब किया गया?
(a) 1952 में  
(b) 1950 में  
(c) 1951 में
(d) 1954 में
12. (7857 + 3596 + 4123) ÷ 96 =?
(1) 155.06
(2) 162.25
(3) 151.83
(4) 165.70
13. कोई आदमी A से B तक 5 किमी प्रति घंटा की गति से जाता है और वापिस B से A 4 किमी की गति से आता है, समुचित यात्रा के दौरान उसकी औसत गति है ?    
(1) 35/9 किमी प्रति घंटा
(2) 40/9 किमी प्रति घंटा
(3) 46/9 किमी प्रति घंटा
(4) 50 /9 किमी प्रति घंटा
14. श्रृंखला में अगली संख्या का पता लगायें 
2 5 8 11 14 ?
(1) 18
(2) 17
(3) 19
(4) 16
15. निम्न में से कौन-सा देश ‘नाइन-डॉटेड लाइन’  का प्रयोग करता है, जोकि दक्षिण चीन सागर में प्रदेश होना का  दावा करने वाला सिद्धांत है?  
[A] चीन 
[B] फिलीपींस
[C] वियतनाम
[D] कंबोडिया
उत्तर
1.C
2.D
3.D
4. (a)
5. (b)
6.2
7.4
8.3
9.2
10.b
11.B
12.B
13.B
14.B
15.a

Sunday, 21 February 2016

1.पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का शुभारम्भ किया
i.मध्य प्रदेश में आयोजित किसान मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के संचालन के लिए दिशा निर्देश जारी कर योजना का शुभारंभ किया है| 

ii.किसान 'सम्मेलन" मध्य प्रदेश के शेरपुर गांव में आयोजित किया गया|
iii.फसल बीमा पीएमएसबीवाई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना- ‘किसानों की आर्थिक सुरक्षा’ को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है|
iv.योजना के माध्यम से किसानों की फसल का बीमा हो सकेगा| जिससे फसल में प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से किसान उबर सके|
2.GST पर राज्यों के वित्त मंत्रियों की अधिकार प्राप्त समिति के चेयरमैन बने अमित मित्रा
i.पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) पर राज्यों के वित्त मंत्रियों की अधिकार प्राप्त समिति का चेयरमैन चुना गया है। 
ii.उन्होंने केरल के वित्त मंत्री केएम मणि का स्थान लिया है, जिन्होंने नवंबर में भ्रष्टाचार के आरोप में इस्तीफा दे दिया था।
iii.वे GST पर राज्यों के वित्त मंत्रियों की अधिकार प्राप्त समिति के पश्चिम बंगाल से दूसरे चेयरमैन हैं। GST समिति को महत्वकांक्षी जीएसटी को लागू करने के लिए नियम तय करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
iv.जीएसटी सभी अप्रत्यक्ष करों का स्थान लेगा और एक राष्ट्रीय बाजार तैयार करेगा।
3.अरुणाचल में कालीखो पुल नए सीएम, शपथ ली
i.कई हफ़्तों से सियासी संकट में फंसे पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस के बाग़ी गुट के नेता कालीखो पुल को राज्यपाल ज्योति प्रसाद राजखोवा ने नए मुख्मयंत्री के तौर पर शपथ दिलाई है|
ii.इससे पहले शुक्रवार को राज्य में लगे राष्ट्रपति शासन को हटा लिया गया|
iii.भारतीय जनता पार्टी ने पुल को बाहर से समर्थन देने का एलान किया है| 
4.पोलिश निर्देशक आंद्रेज ज़ुलाव्स्की का निधन
i.पोलिश निर्देशक आंद्रेज ज़ुलाव्स्की का पोलैंड स्थित वॉरसा में लम्बे समय तक कैंसर से जूझने के पश्चात् निधन हो गया| वे 75 वर्ष के थे|
ii.ज़ुलाव्स्की पटकथा में अतियथार्थवाद के सम्मिश्रण के साथ अपनी बात रखने के लिए विशेष रूप से जाने जाते थे| वे डरावनी फिल्मों एवं भयावह फिल्मों में प्रेम और मानवीय दृष्टिकोण दिखाते थे| 
iii.उनकी कुछ फिल्मों में ‘दैट मोस्ट इम्पोर्टेन्ट थिंग : लव, पजेशन एंड माय नाइट्स आर मोर ब्यूटीफुल देन योर डेज़’ काफी चर्चित रही| 
5.भारत में धार्मिक अध्ययन पर शोध हेतु डेविड शूलमैन इसराइल पुरस्कार से सम्मानित
i.प्रख्यात भारतविद प्रोफेसर डेविड शूलमैन को दक्षिण भारतीय संस्कृति और साहित्य के धार्मिक अध्ययन में उनके सफल अनुसंधान हेतु प्रतिष्ठित इसराइल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|
ii.इजरायल के शिक्षा मंत्री नफ्ताली बेनेट ने पुरस्कार समिति के अनुमोदन को मंजूरी दी| प्रोफेसर शाऊल शाकेद ने इस समिति की अध्यक्षता की|
6.भारत-म्यांमार समन्वित गश्त और मानक प्रचालन प्रक्रिया पर हस्ताक्षर
i.भारतीय नौसेना एवं म्यांमार नौसेना ने भारत-म्यांमार समन्वित गश्त (आईएमसीओआर) और मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) पर अंडमान निकोबार द्वीप समूह स्थित पोर्ट ब्लेयर में हस्ताक्षर किये हैं|
ii.एसओपी पर हुए इस हस्ताक्षर से भारत समुद्री गश्त पर समन्वित समझौता करने वाला तीसरा देश बन गया है|
iii.यह भारत तथा म्यांमार के बीच बढ़ते नौसैनिक संपर्कों को भी परिलक्षित करता है| इससे लंबी सामुद्रिक सीमा साझा करने वाले दोनों मित्र देशों के बीच सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में समन्वित गश्त् को सुचारू ढंग से संपन्न करने में सहायता मिलेगी|
7.वरिष्ठ गायक उस्ताद अब्दुल राशिद खान का निधन
i.हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक उस्ताद अब्दुल राशिद खान का कोलकाता में निधन हो गया है| वे 107 वर्ष के थे|
ii.वर्ष 1908 में उत्तर प्रदेश में जन्में खान ग्वालियर घराने से संबंध रखते थे| वे आईटीसी संगीत रिसर्च अकादमी, कोलकाता में रह रहे थे|
iii.खान द्वारा गाए गये गीतों की बीबीसी एवं इराक रेडियो द्वारा रिकॉर्डिंग की जा चुकी है, बहुत सी अन्य संस्थाओं जैसे उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ एवं संगीत रिसर्च अकादमी कोलकाता में भी उनके गीतों को सहेज कर रखा गया है|
8.वारेन रिचर्डसन ने जीता वर्ल्ड प्रेस फोटो कॉन्टेस्ट
i.59वें वर्ल्ड प्रेस फोटो कॉन्टेस्ट के रिजल्ट डिक्लेयर हो चुके हैं। इसमें 128 देशों के 5,775 फोटोग्राफर्स की 82,951 फोटोज शामिल की गई थीं। 
ii.पहला अवार्ड माइग्रेंट्स की एक अनपब्लिश्ड फोटो को दिया गया। इसमें कंटेम्प्रेरी इश्यूज, डेली लाइफ, जनरल न्यूज, लॉन्ग टर्म प्रोजेक्ट्स, नेचर, पीपल, स्पोर्ट्स और स्पॉट न्यूज कैटेगरीज के लिए एंट्रीज इन्वाइट की गई थीं। 
iii.विनर फोटो को फोटोग्राफर वारेन रिचर्डसन ने 28 अगस्त 2015 को हंगरी-सर्बियन बॉर्डर पर खींचा था।
iv.इसमें माइग्रेंट्स एक बच्ची को यूरोप पहुंचाने के लिए लोहे की जाली के नीचे से निकाल रहे हैं।
v.न्यूज कैटेगरी की कई अवॉर्ड विनर तस्वीरों में माइग्रेंट्स समस्या को दिखाया गया है खासकर सीरिया की तस्वीरों को।
9.भेल ने पंजाब में जीवीके पावर की 270 मेगावाट की इकाई चालू की
i.सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उपकरण बनाने वाली कंपनी भेल ने पंजाब के तरन तारन जिले में जीवीके पावर एंड इन्फ्रा की गोइंडवाल साहिब ताप बिजली परियोजना की 270 मेगावाट की कोयला आधारित बिजली उत्पादन इकाई को चालू कर दिया है। 
ii.भेल ने कहा, 'यह इकाई जीवीके पावर की आगामी 540 मेगावाट (2 गुणा 270 मेगावाट) की गोइंडवाल साहिब कोयला आधारित ताप बिजली परियोजना में चालू की गई है।'  
iii.बयान के अनुसार इस परियोजना की दूसरी इकाई को भी शीघ्र चालू किया जाएगा। 
iv.इसी कंपनी के लिए भेल ने उत्तराखंड में अलकनंदा हाइड्रो पावर परियोजना की 82.5 मेगावाट प्रत्येक के चार हाइड्रो सेट्स को भी चालू किया था।
10.SBI ने लांच किया "जापान डेस्क"
i.जापानी कंपनियों की देश में कारोबार में मदद करने, उनके लिए रुपए में वित्त उपलब्ध कराने तथा तकनीकी सलाह देने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आज जापान डेस्क लांच किया है।
ii.बैंक की अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य तथा भारत में जापान के राजदूत केंजी हीरामाशु ने एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों तथा जापानी कंपनियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में एक समारोह में इस डेस्क की शुरुआत की। डेस्क का कार्यालय नई दिल्ली में होगा।
iii.भट्टाचार्य ने बताया कि जल्द ही एक और जापान डेस्क चेन्नई में खोलने की योजना है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि बैंक ने किसी खास देश के लिए अलग डेस्क बनाया है।
11.दुनिया के बड़े 'पुरुस्कार' के लिए चुने गए भारतीय टीचर 
i.भारत के लिए गर्व की बात है कि मुंबई के एक शिक्षक को ग्लोबल टीचर प्राइज 2016 की टॉप 10 शोर्ट लिस्ट में शामिल किया गया है|
ii.वह मुंबई में रेड लाइट एरिया की लडकियों के लिए नॉट फॉर प्रॉफिट स्कूल चलाते हैं|
iii.1 मिलियन यानी करीब 66 लाख रुपए के ग्लोबर टीचर प्राइज 2016 के लिए क्रांति के संस्थापक रोबिन चौरसिया का मुकाबला यूके, यूएस, नैरोबी, फिलीस्तीन, जापान, फिनलैंडल, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के शिक्षकों से होगा|
iv.पुरुस्कारों की घोषणा 13 मार्च को दुबई में आयोजित होने वाले एक समारोह के दौरान की जाएगी| 
12.आलोक कुमार वर्मा होंगे दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर
i.सीनियर आईपीएस अधिकारी आलोक कुमार वर्मा दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे और वह बी एस बस्सी का स्थान लेंगे जो 29 फरवरी को अवकाशग्रहण करने वाले हैं|
ii.उपराज्यपाल नजीब जंग ने इस पद पर 58 वर्षीय वर्मा की नियुक्ति का आदेश जारी किया| वर्मा 1979 बैच के केंद्रशासित प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं| वह अभी तिहाड़ जेल के महानिदेशक (डीजी) हैं|
iii.उपराज्यपाल कार्यालय ने एक बयान में कहा कि 29 फरवरी 2016 को भीम सेन बस्सी के अवकाशग्रहण करने पर आलोक कुमार वर्मा पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभालेंगे.’’ उनका कार्यकाल 17 महीनों का होगा|
13.रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सेना के पूर्वी कमान अस्पताल (कोलकाता) को रक्षा मंत्री ट्राफी से पुरस्कृत किया
i.भारत के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सेना के पूर्वी कमान अस्पताल (कोलकाता) को रक्षा मंत्री ट्राफी से पुरस्कृत किया है|
ii.उपरोक्त के तहत रक्षा मंत्री ने पूर्वी कमान अस्पताल (कोलकाता) को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं (एएफएमएस) में सर्वश्रेष्ठ एवं द्वितीय सर्वश्रेष्ठ सेवा अस्पतालों के लिए रक्षा मंत्री ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया| 
iii.जिसे कमांडेंट मेजर जनरल टी एस अहलुवालिया ने ग्रहण किया|
14.लियोनल मेसी ला लीगा मैचों में 300 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
i.अर्जेटीना के फुटबालर लियोनल मेसी ने स्पेन स्थित ला लीग मैच में स्पोर्टिंग गिजोन के खिलाफ मुकाबले में दो गोल के साथ जीत दर्ज की तथा इस मैच में मेसी ने लीग का अपना 300वां गोल भी किया|
ii.मेसी का यह 334वां ला लीगा मैच है और उनके कुल 301 गोल हो गए हैं|
iii.क्रिस्टियानो रोनाल्डो 224 मैचों से 246 गोल दाग कर तीसरे स्थान पर है|
iv.मेसी विश्व की किसी भी एक लीग में 300 गोल दागने वाले पांचवें खिलाड़ी बने| 

Friday, 19 February 2016

1.जेटली ने लांच किया नॉन-टैक्स रिसीट पोर्टल
i.वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नॉन-टैक्स रिसीट पोर्टल (एनटीआरपी) लांच किया जिसके जरिए आम लोग तथा कंपनियां सरकारी खाते में लाभांश, शुल्क आदि जमा करा पाएंगी।

ii.वित्त मंत्रालय ने बताया कि जहां प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष कर संग्रह काफी हद तक ई-पेमेंट के जरिए होता है, कर से इतर भुगतान ड्राफ्ट/चेक/नकदी आदि के जरिए होता है। इसलिए ई-पेमेंट को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार ने यह पोर्टल लांच किया है।
iii.ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी ने इस पोर्टल के जरिए 989 करोड़ रुपए के लाभांश का भुगतान सरकारी खाते में करने के साथ इसकी शुरुआत की।
iv.पोर्टल कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के कार्यालय ने विकसित किया है।
2.भारत की सबसे हल्की गन "निडर" आयोजित
i.निर्भीक, एक हैंडगन जो देश की महिलाओं की सुरक्षा के लिए पहली बार बंदूक बनायीं गयी थी उसके दो साल बाद अब सरकारी हथियार कारखाने ने ऐसी बन्दूक बनायीं है जिसे भारत की सबसे हल्की बन्दूक बताया जा रहा है |
ii.नई बन्दूक .22 कैलिबर रिवाल्वर है जिसका नाम "निडर" रखा गया है| यह एक मात्र 250 ग्राम (8.8 औंस) वजन की है और इसकी कीमत 35,000 रूपए (513 $, £ 357) - रखी गयी है|
iii."निर्भीक" रूपए ($ 1990; £ 1,213) की एक भारी कीमत टैग के साथ आया था।
3.दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन मात्र 251 रुपए में,
i.दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन फ्रीडम 251 बाजार में उतरने के लिए तैयार है|
ii.दिल्ली से सटे नोएडा में स्थित कंपनी रिंगिंग बेल्स ने मात्र 251 रुपये में इस हाईटेक स्मार्टफोन को बाजार में ला रही है|
iii.एंड्रॉयड 5.1 की लॉलीपॉप टेक्नोलॉजी से लैस इस फोन की देशव्यापी बुकिंग गुरुवार से शुरू हो रही है और कंपनी को भरोसा है कि वह अपने इस फोन की मदद से देश के एक-एक गांव को मुख्यधारा से जोड़ने में सफल हो जाएगा|
4.लघु व मझोले कारोबारियों के लिए एमेजॉन की 'तत्काल' पहल
i.ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज एमेजॉन ने लघु व मझोले कारोबारियों के लिए 'एमेजॉन तत्काल पहल' की आज घोषणा की जिसके तहत ये कारोबारी एमेजॉन की वेबसाइट पर जाकर अपने उत्पाद बेच सकेंगे।
ii.नई दिल्ली से शुरू होकर एमेजॉन तत्काल देशभर में हजारों की संख्या में उद्यमियों, कारीगरों, विनिर्माताओं और विक्रेताओं को अपने प्लेटफार्म पर उनके सामान बेचने में मदद करेगा।
iii.कंपनी ने एक बयान में कहा कि एमेजॉन तत्काल को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है जहां लोग पंजीकरण कर तस्वीरे अपलोड कर सकेंगे, उत्पाद सूची सेवाएं ले सकेंगे और विक्रेता प्रशिक्षण व्यवस्था का लाभ उठा सकेंगे|
5.फैशन डिज़ाइनर मनीष अरोड़ा नाईट ऑफ़ द लीजन ऑफ़ ऑनर से सम्मानित
i.फैशन डिज़ाइनर मनीष अरोड़ा को फ़्रांस के उच्चतम नागरिक सम्मान नाईट ऑफ़ द लीजन ऑफ़ ऑनर से सम्मानित किया गया है|
ii.फ्रेंच राजदूत फ्रेंकोइस रिचर ने अरोड़ा को फैशन डिज़ाइनर को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया है|
iii.यह फ़्रांस सरकार की ओर से दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, इसे नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा 19 मई 1802 में आरंभ किया गया|
iv.इससे पहले पंडित रवि शंकर, अमिताभ बच्चन एवं जे आर डी रतन टाटा को यह सम्मान दिया जा चुका है|
6.सिल्क रोड द्वारा चीन से पहली रेल तेहरान पहुंची
i.पहली लम्बी दूरी की माल गाड़ी प्राचीन समय के प्रमुख व्यापारिक मार्ग सिल्क रोड का प्रयोग करते हुए पहली बार चीन से ईरान की राजधानी तेहरान पहुंची|
ii.32 डिब्बों वाली इस ट्रेन ने चीन के झेजियांग प्रांत के ईऊ शहर से यात्रा आरंभ की| कुल 10,399 किलोमीटर का सफर तय कर यह ट्रेन 14 दिनों में तेहरान पहुंची| इस दौरान यह कजाखिस्तान और तुर्कमेनिस्तान से होकर भी गुजरी|
iii.ईरान के परिवहन एवं रेल मंत्री मोहसिन पुर सैयद अकेई ने इस अवसर पर कहा कि यह मालगाड़ी महीने में एक बार चीन से ईरान के बीच चलेगी और आवश्यकता पड़ने पर इसकी आवाजाही को और बढ़ाया जाएगा|
7.फिल्मकार आसिफ कपाड़िया ने वर्ष 2016 का ग्रैमी पुरस्कार जीता
i.अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस शहर में आयोजित ‘ग्रैमी अवार्ड समारोह 2016’ में भारतीय मूल के ब्रिटिश फिल्मकार आसिफ कपाड़िया ने वर्ष 2016 का ग्रैमी पुरस्कार जीता है|
ii. 'एमी' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ बेस्ट म्यूजिक का गोल्डन ग्रैमोफोन ग्रैमी पुरस्कार मिला. यह फिल्म सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फीचर श्रेणी में ऑस्कर की दौड़ में भी शामिल है|
iii.इसके साथ ही भारतीय मूल के एक और संगीतकार जेफ भास्कर को 'अपटाउन फंक' के लिए नॉन-क्लासिकल म्यूज़िक कैटेगरी में ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया|
8.टाटा टेलीसर्विसेज़ की सहायक कंपनी एमरुपी द्वारा आईआरसीटीसी से साथ समझौता
i.टाटा टेलीसर्विसेज़ की सहायक कंपनी एमरुपी (mRUPEE) ने भारतीय रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) के साथ अतिरिक्त पेमेंट गेटवे तैयार करने के लिए समझौता किया है|
ii.भारतीय रेलवे प्रतिदिन 23 मिलियन यात्रियों को सेवा प्रदान करती है| इस सुविधा में इजाफा करते हुए एमरुपी द्वारा यात्री रेल टिकट बुक करा सकेंगे|
iii.एमरुपी, टाटा टेलीसर्विसेज़ की सहायक कंपनी है. यह उपभोक्ताओं को विभिन्न सेवाओं के लिए मोबाइल से भुगतान सुविधा उपलब्ध कराती है|

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...