Sunday, 20 December 2015

1.यूएसएफ ने राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम स्नातकोत्तर फैलोशिप आरम्भ की
i.यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ फ्लोरिडा ने पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम के सम्मान में उनके नाम पर फेलोशिप का ऐलान किया है|
ii.पूर्व राष्ट्रपति क्लीन एनर्जी के गहरे सपोर्टर थे| 2012 में उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ फ्लोरिडा (यूएसएफ) का दौरा किया है| ऐकैडमिक ईयर 2016-17 से प्रत्येक वर्ष कलाम के नाम पर सम्मान दिया जाएगा|
iii.यह अवॉर्ड ऐसे भारतीय विद्यार्थियों को दिया जाएगा जो यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ फ्लोरिडा में निम्न विषयों में पीएचडी करने की इच्छा रखते है|
2.अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस आज 
i.अंतर्राष्‍ट्रीय प्रवासी दिवस हर साल 18 दिसंबर को मनाया जाता है। संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा ने सर्वप्रथम 4 दिसंबर, 2000 को दुनियाभर में रह रहे प्रवासियों की बड़ी और बढ़ती हुई संख्‍या को ध्‍यान में रखकर यह दिवस आयोजित करने का निर्णय लिया। 
ii.अट्ठारह दिसंबर, 1990 को महासभा ने प्रवासी कर्मचारियों और उनके पारिवारिक सदस्‍यों के अधिकारों की सुरक्षा पर अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का आयोजन किया था। यह दिवस अनेक देशों, अंतरसरकारी और गैर-सरकारी संगठनों में प्रवासियों के मानव अधिकारों और उनकी मौलिक राजनीतिक स्‍वतंत्रता पर सूचना प्रचार-प्रसार के माध्‍यम से मनाया जाता है।
3.संजय प्रधान करेंगे ओपन गवर्नमेंट पार्टनर 
i.भारतीय मूल के अमेरिकी विश्व बैंक अधिकारी संजय प्रधान को ओपन गवर्मेंट पार्टनरशिप के नेतृत्व के लिए चुना गया है|
ii.प्रधान ने कहा कि मेरा मकसद इसमें पारदर्शिता लाना और लोगों के प्रति अधिक जवाबदेह बनाना होगा|
iii.प्रधान ने कहा कि इससे इसमें शामिल देशों के रिश्तों में एक नया आयाम आएगा| 
4.साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार 2015 की हुई घोषणा
i.साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार 2015 की घोषणा कर दी गई है|
ii.इस बार 23 भाषाओं में पुरस्‍कार घोषित किए गए हैं| 6 कविता संग्रह, 6 कहानी संग्रह, चार उपन्‍यास, दो निबंध संग्रह, दो नाटक, दो समालोचना और एक संस्‍मरण के लिए पुरस्‍कार की घोषणा की गई है| 
iii.यह सभी घोषित पुरस्‍कार 16 फरवरी 2016 को दिए जाएंगे|
5.अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित
i.अरुणाचल प्रदेश विधानसभा ने अध्यक्ष नबाम रेबिया के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित कर दिया है| जिन 33 सदस्यों ने महाभियोग प्रस्ताव पारित किया, उनमें 20 बागी कांग्रेस विधायक, 11 बीजेपी विधायक और दो निर्दलीय शामिल हैं|
ii.मुख्यमंत्री नबाम तुकी और उनके मंत्री परिषद के सदस्यों सहित 27 विधायकों ने इस पूरी कार्यवाही का बहिष्कार किया है| मुख्यमंत्री, उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों और 16 कांग्रेस विधायक उपाध्यक्ष टी नोरबू थोंगडोक की अध्यक्षता में हुई इस कार्यवाही से गैरहाजिर रहे|
6.पूर्व रक्षा सचिव आर.के. माथुर नए सीआईसी
i.पूर्व रक्षा सचिव आर.के. माथुर मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) नियुक्त किए गए हैं। यह कदम सेवारत सूचना आयुक्तों के बीच से ही प्रमुख नियुक्त करने की परिपाटी से हटकर है। 
ii.विजय शर्मा के एक दिसंबर को अपना कार्यकाल पूरा कर लेने के बाद यह पद रिक्त हुआ था। आर.के. माथुर मुख्य सूचना आयुक्त चुने गए हैं। उनका कार्यकाल करीब तीन साल तक होगा जब वह 65 साल की उम्र तक पहुंच जाएंगे। ”
7.राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सार्वलौकिक नवाचार में उत्कृष्ट वैश्विक मागदर्शन के लिए गारवुड पुरस्कार से सम्मानित
i.राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी हास स्कूल ऑफ बिजनेस (कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय) की ओर से ‘सार्वजनिक नवाचार में उत्कृष्ट वैश्विक मार्गदर्शन’ के लिए गारवुड पुरस्कार से सम्मानित किये गए हैं|
ii.गारवुड सेंटर फॉर कॉरपोरेट इनोवेशन के कार्यकारी निदेशक प्रो.सोलोमन डारविन ने राष्ट्रपति को यह पुरस्कार प्रदान किया है|
8.भारत ने रूस से रक्षा प्रणाली खरीद समझौते को मंजूरी दी
i.रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद ने एयर-स्पेस की सुरक्षा करने वाली एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने की मंजूरी दे दी है| 23 दिसंबर को मोदी तीन दिवसीय रुस यात्रा पर रवाना होंगे|
ii.पीएम की यात्रा के दौरान इस रक्षा सौदे पर हस्ताक्षार किए जा सकते है| इस डील की कीमत लगभग 30-32 हजार करोड़ रुपये है| 
iii.भारत वायुसेना के लिए एस-400 मिसाइल की 05 (पांच) फायरिंग यूनिट रशिया से खरीदेगा| हाल ही रशिया ने इस मिसाइल सिस्टम को सीरिया में तैनात किया था|
9.केयर्न इंडिया सस्टेनेबिलिटी पुरस्कार से सम्मानित
i.देश की निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी तेल एवं गैस उत्खनन और उत्पादक कंपनी केयर्न इंडिया को कॉर्पोरेट-सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए वर्ष 2015 का सीआईआई-आईटीसी सस्टेनेबिलिटी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|
ii.आईटीसी के अध्यक्ष वाई. सी. देवेश्वर, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी और वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद् के पूर्व महानिदेशक आर. ए. माशेलकर ने केयर्न इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मयंक असहर को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया|
10.रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आरटीआई पर सूचना देने के लिए जवाबदेह: सर्वोच्च न्यायालय
i.सर्वोच्च न्यायालय ने दिये अपने एक निर्णय में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को सूचना के अधिकार कानून (आरटीआई) के आधार पर सूचना देने के लिए जबाबदेह ठहराया है| इस सन्दर्भ में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, सूचना के अधिकार कानून के दायरे में आने वाले मामलों और बकाएदारों से संबंधित सूचनाएं रोक नहीं सकता है|
ii.सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एम.वाई. इकबाल और न्यायमूर्ति सी. नागप्पन की पीठ ने कहा कि हमारा अनुमान है कि अनेक वित्तीय संस्थाएं ऐसा कृत्य कर रही हैं जो न तो साफ-सुथरा है और न ही पारदर्शी है| रिजर्व बैंक इनके साथ मिलकर उनके कृत्यों को जनता की नजरों से बचाने की कोशिश कर रहा है| 
iii.शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि भारतीय रिजर्व बैंक वित्तीय संस्थाओं के साथ गोपनीयता या विश्वास की 'आड़' में सूचना देने से इंकार नहीं कर सकता है और आम जनता द्वारा मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराने के लिए वह जवाबदेह है|
11.रिलायंस इंडस्ट्रीज और ओएनजीसी के मध्य विवाद सुलझाने हेतु शाह समिति का गठन
i.रिलायंस इंडस्ट्रीज और ओएनजीसी के मध्य विवाद सुलझाने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा शाह समिति का गठन किया गया है|
ii.यह समिति इस मामले में हुई भूल-चूक देखेगी तथा ओएनजीसी के मुआवजे के बारे में सिफारिश करेगी| न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अजीत प्रकाश शाह समिति का गठन अमरीकी सलाहकार कंपनी डीएंडएम की इस बारे में अंतिम रिपोर्ट आने के बाद किया गया|
iii.विधि आयोग के चेयरमैन ए पी शाह की अध्यक्षता में गठित समिति डीएंडएम की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद सरकार से सिफारिश करेगी|

Tuesday, 15 December 2015

1.पेरिस में जलवायु परिवर्तन समझौता, टेम्परेचर वृद्धि को 2 डिग्री सेल्सियस से कम रखने का टारगेट
i.ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से निपटने के लिए फ्रांस की राजधानी पेरिस में 195 देशों के बीच क्लाइमेट समझौता का ऐलान हो गया है| समझौते में दुनिया भर के टेम्परेचर में वृद्धि को 2 डिग्री सेल्सियस से कम रखने का टारगेट फिक्स किया गया है|
ii.ये पहली बार है जब जलवायु परिवर्तन पर समझौते में कार्बन उत्सर्जन में कटौती पर सभी देशों में सहमति बनी है|
iii.फैबियस ने दावा किया कि 31 पृष्ठों वाला यह समझौता 'जलवायु न्याय' की धारणा को स्वीकार करता है और यह देशों की अलग-अलग जिम्मेदारियों और उनकी अलग अलग क्षमताओं पर अलग अलग देशों की स्थितियों के परिप्रेक्ष्य में गौर करता है. दुनिया भर के तमाम नेताओं ने इस समझौते को ऐतिहासिक बताया है|
iv.इसके अलावा प्रधानमंत्री ने एक में लिखा 'जलवायु परिवर्तन एक चुनौती है लेकिन पेरिस समझौते से यह साफ होता है कि किस तरह हर एकदेश इस चुनौती से निपटने के लिए एकजुट हुए और समाधान की दिशा में बढ़े।' उन्होंने कहा कि COP21 में चर्चा और पेरिस समझौता दरअलल जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में विश्व नेताओं की सामूहिक बुद्धिमता को दिखाता है।
2.लद्दाख में मनाया गया नव वर्ष का प्रतीक लोसर पर्व
i.मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने लद्दाख के लोगों को लोसर पर्व की शुभकामनाएं दी। लोसर पर्व तिब्बतीन केलेंडर के हिसाब से नव वर्ष का आरंभ माना जाता है।
ii.अपने सन्देश में उन्होंने कहा कि लद्दाख जम्मू कश्मीर का अभिन्न हिस्सा है। वहां के रीति-रिवाज और पर्व राज्य की संस्कृति का अमूल्य अंग है। 
iii.ऐसे में इस बात की मामना की जाती है लोसर पर्व राज्य में आपसी भाईचारे और सोहार्द का प्रतीक बनें। उन्होंने सबके मंगल की भी कामना की।
3.सउदी अरब में पहली बार महिलाओं ने स्थानीय निकाय चुनावों में जीत दर्ज की
i.सउदी अरब के इतिहास में सरकारी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान पहली बार महिलाओं के मतदान देने और चुनाव में खड़े होने पर 20 महिला उम्मीदवारों ने चुनावों में जीत दर्ज की है|
ii.चुनाव में विजयी रहने वाली महिलाएं सउदी अरब के दूसरे सबसे बड़े शहर जेद्दा से लेकर छोटे कस्बों एवं देश के विभिन्न हिस्सों की निवासी हैं| 
iii.नगर परिषद के चुनाव के लिए खड़े हुए करीब 7,000 उम्मीदवारों में 979 महिलाएं थीं| नगर परिषद एक मात्र सरकारी निकाय है जिसके लिए चयन देश के नागरिक करते हैं| 
4.अभिनेता दिलीप कुमार पद्म विभूषण से सम्मानित
i.भारतीय सिनेमा के अभिनेता दिलीप कुमार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया है|
ii.महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें यह सम्मान उनके मुंबई स्थित निवास पर प्रदान किया है|
iii.केंद्र सरकार ने 25 जनवरी 2015 को 66वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म विभूषण के लिए दिलीप कुमार को चुना था|
5.अहमद जावेद सऊदी अरब के राजदूत नियुक्त
i.पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर अहमद जावेद को वर्ष 2015 के दिसम्बर माह में सउदी अरब में भारत के राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है|
ii.सउदी अरब में भारतीय समुदाय की जनसंख्या लगभग 28 लाख है| वह हामिद अली राव का स्थान लेंगे|
iii.रियाद स्थित भारतीय दूतावास में यह पद वर्ष 2015 के अप्रैल माह से रिक्त था| जावेद महाराष्ट्र कैडर के 1980 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं| अपनी वर्तमान नियुक्ति से पूर्व वह मुंबई पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत थे|
6.विप्रो ने आईओटी में नवाचार के लिए 2015 एजिस ग्राहम बेल पुरस्कार जीता
i.विश्व की दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो को इंटरनेट (आईओटी) हेतु समाधान विकसित करने के लिए “2015 एजिस ग्राहम बेल पुरस्कार” का विजेता घोषित किया गया है|
ii.विप्रो को आईओटी समाधान व विकास, यूनिवर्सल डेटा पार्सर (यूडीपी), के कारण इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है|
iii.एजिस ग्राहम बेल पुरस्कार की स्थापना, एजिस स्कूल ऑफ़ बिजनेस के तत्वावधान में  टेलीफोन के आविष्कारक सर अलेक्जेंडर ग्राहम बेल को श्रद्धांजलि देने लिए की|
iv.पुरस्कार भारत सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन (सीओएआई), और उत्कृष्ट भारतीय दूरसंचार केन्द्रों (टीसीओइ) के सहयोग से आयोजित किया जा रहे हैं|
7.राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग को स्थायी और सांविधिक निकाय बनाने की सिफारिश
i.राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को वर्ष 2014 - 2015 की अपनी वार्षिक रिपोर्ट सौंपी है| 
ii.धिकारों के संरक्षण, सुनिश्चित जोखिम भत्ता, प्रभावी वित्तपोषण योजनाओं के क्रियान्वयन तथा सफाई कर्मचारियों के पुनर्वास के लिए निश्चित योजनाएं बनायीं जाएं|
8.म्यांमार के पहले यूनेस्को बायोस्फीयर रिजर्व ‘इन्ले झील’ का शुभारंभ
i.दक्षिण पूर्व एशिया के सबसे बड़ा देश म्यांमार ने म्यांमार के शान राज्य में देश के पहले  यूनेस्को बायोस्फीयर रिजर्व ‘इन्ले झील’ का शुभारंभ किया है|
ii.ज्ञात हो इन्ले झील को वर्ष 2015 के जून माह में पेरिस में ‘यूनेस्को बायोस्फीयर रिजर्व’ के रूप में नामित किया गया था|
iii.इस के साथ ही म्यांमार ने यूनेस्को की मैन और बायोस्फीयर कार्यक्रम के तहत जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पूरा किया|
iv.इससे पूर्व वर्ष 2014 में म्यांमार के ‘प्यू एनशियेंट सिटी’ को यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल सूची में शामिल किया गया था|
9.केंद्र सरकार ने पीपीपी मॉडल के तहत तीन नए आईआईआईटी की स्थापना हेतु सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया
i.केंद्र सरकार ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी मॉडल) के तहत रांची, नागपुर और पुणे में तीन भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईआईटी) की स्थापना के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया है| 
ii.केंद्र सरकार की तरफ से इस करार पर उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनय शील ओबेरॉय ने हस्ताक्षर किए हैं|
iii.केंद्र सरकार की विज्ञप्ति के अनुसार, इन संस्थानों को राज्य सरकारों और निजी क्षेत्र के सहयोग से स्थापित किया जायेगा| 
iv.रांची के संस्थान के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और टाटा मोटर्स के सहयोग से स्थापित किया जाएगा| 
10.विजय कुमार ने राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता
i.ओलंपिक पदक विजेता विजय कुमार ने 59वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप के 12वें दिन 13 दिसंबर 2015 को पुरुषों की 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता है| 
ii.यह आयोजन नई दिल्ली स्थित डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित किया गया है| भारतीय सेना के गुरप्रीत सिंह ने रजत जबकि राष्ट्रीय रैपिड फायर पिस्टल चैंपियन पेम्बा तमांग ने कांस्य पदक जीता है|
iii.इससे पहले ओलंपिक पदक विजेता गगन नारंग ने पुरुषों के दस मीटर एयर रायफल में रजत पदक जीता है| इसी श्रेणी में सेना के इमरान हसन खान ने स्वर्ण और चैन सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया है|
11.12वें दक्षिण एशियाई खेल-2016 का प्रतीक चिन्ह और शुभंकर गुवाहाटी में जारी किया गया
i.12वें दक्षिण एशियाई खेल-2016 (ओसी-एसएजी) की आयोजन समिति ने आईटीए सांस्कृतिक केन्द्र माचखोआ, गुवाहाटी, असम में आयोजित एक समारोह में प्रतीक चिन्ह और शुभंकर का अनावरण किया है| यह खेल 6 से 16 फरवरी, 2016 तक गुवाहाटी और शिलांग में संयुक्त रूप से आयोजित किए जाएंगे|
ii.12वें दक्षिण एशियाई खेलों में 23 विधाओं में 8 देशों के करीब 4500 खिलाड़ियों और अधिकारियों के शामिल होने की आशा है| 
iii.यह वर्ष में दो बार होने वाला बहु-खेल कार्यक्रम है| प्रत्येक श्रेणी की करीब 450 प्रविष्टियों में से प्रतीक चिन्ह और शुभंकर का चयन किया गया| कोल्हापुर के अनंत खसबरदार और एनआईएफटी पटना के अभिजीत कृष्णा ने क्रमशः शुभंकर और प्रतीक चिन्ह डिजाइन प्रतियोगिता जीती|

Saturday, 12 December 2015

भारत में सबसे बड़ा और सबसे छोटा

भारत में सबसे बड़ा, ऊँचा और सबसे अधिक :

सबसे ऊंची चोटी - माउंट K2 (गॉडविन ऑस्टिन)
उच्चतम जलप्रपात - जोग फॉल्स (कर्नाटक)
सबसे बड़ा दरवाजा - बुलंद दरवाजा (फतहपुर सीकरी)
राज्य के अधिक साक्षरता वाला राज्य  - केरल


सबसे ऊंची मीनार - कुतुब मीनार
सबसे ऊंचा बांध – भाखड़ा बांध बांध (पंजाब)
उच्चतम विविध चापिय बांध (multiple arch dam) - इडुक्की (केरल)

भारत में सबसे बड़ा : 
सबसे अधिक आबादी वाला  शहर - मुंबई
सबसे बड़ी ताजे पानी की झील - कोल्लेरू (आंध्र प्रदेश)
सबसे बड़ी नमकीन पानी की झील - चिल्का (उड़ीसा)
सबसे बड़ा राज्य - राजस्थान
सबसे अधिक आबादी वाला राज्य - उत्तर प्रदेश
सबसे बड़ा संग्रहालय - भारतीय संग्रहालय (कोलकाता)
सबसे बड़ा चिड़ियाघर - जूलॉजिकल गार्डन (कोलकाता)
सबसे बड़ा गुंबद - गोल गुम्बज (कर्नाटक)
सबसे बड़ी मस्जिद - जामा मस्जिद (नई दिल्ली)
सबसे बड़ा रेगिस्तान - थार (राजस्थान)
सबसे बड़ा नदी द्वीप - माजुली (ब्रह्मपुत्र)
सबसे बड़ा बौद्ध मठ - तवांग मठ (अरुणाचल प्रदेश)
सबसे बड़ी गुफा मंदिर - एलोरा (महाराष्ट्र)
सबसे बड़ा पशु मेला - सोनपुर मेला (बिहार)
सबसे बड़ा पठार - डेक्कन पठार
दक्षिण भारत में सबसे बड़ी नदी - गोदावरी
सबसे बड़ी जेल -  पुज्हल  जेल (चेन्नई)
सबसे बड़ा तारामंडल - बिरला तारामंडल (कोलकाता)
सबसे बड़ा G.P.O - मुंबई G.P.O
सबसे बड़ा चर्च - सेंट कैथेड्रल (ओल्ड गोवा)
सबसे बड़ा सिनेमा थिएटर -  थंगम  रंगमंच
सबसे बड़ी प्रदर्शनी जमीन - प्रगति मैदान (नई दिल्ली)
सबसे बड़ा चाप बांध – इडूककी बांध (केरल)
सबसे बड़ा पुस्तकालय - राष्ट्रीय पुस्तकालय (कोलकाता)
सबसे बड़ा विमान वाहक - आईएनएस विराट
सबसे बड़ा लैंडिंग पोत - आईएनएस मगरर 
सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश - अंडमान निकोबार द्वीप समूह
सबसे बड़ा गुरुद्वारा - स्वर्ण मंदिर (अमृतसर)
सबसे बड़ा निवास - राष्ट्रपति भवन
सबसे बड़ी नदी बैराज - फरक्का बैराज
सबसे बड़ा मुक्त विश्वविद्यालय - इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी (नई दिल्ली)
सागर द्वीप सबसे बड़ा - मध्य अंडमान

भारत में सबसे लम्बा  
सबसे लम्बी नहर - इंदिरा गांधी नहर
सबसे लंबी नदी - गंगा
सबसे लम्बी सुरंग – खर्बुद  (कोंकण रेलवे)
सबसे लम्बा बांध - हीराकुंड (उड़ीसा)
सबसे लंबे समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग - N.H. 7
सबसे लंबे समय तक रेलवे प्लेटफार्म - खड़गपुर (पश्चिम बंगाल)
सबसे लम्बा कॉरिडोर - रामेश्वरम मंदिर गलियारे
सबसे लम्बा हैंगिंग पुल - हावड़ा ब्रिज
सबसे लम्बी रेल सेवा - हिमसागर एक्सप्रेस
सबसे लंबे पुल - अन्ना इंदिरा (मंडप रामेश्वरम)
सबसे लम्बा ग्लेशियर - सियाचिन ग्लेशियर
सबसे लंबा नदी पुल - महात्मा गांधी सेतु

भारत में सबसे छोटा:
सबसे छोटा राज्य (क्षेत्र) - गोवा
सबसे की दृष्टि से सबसे कम (आबादी) वाला राज्य - सिक्किम
सबसे छोटा राज्य (वन क्षेत्र) - हरियाणा
सबसे छोटा संघ शासित प्रदेश – लक्षद्वीप
1.यूनेस्को ने वाराणसी और जयपुर को यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क में शामिल किया
i.भारत के दो शहरों वाराणसी एवं जयपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा पहली बार क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क में शामिल किया गया है|
ii.वाराणसी को सिटी और म्यूजिक (संगीत) और जयपुर को सिटी ऑफ़ क्राफ्ट एवं फोक आर्ट (शिल्प कला एवं लोक कला) श्रेणी में शामिल किया गया है|
iii.यूनेस्को के महानिदेशक इरीना बोकोवा ने 33 देशों के 47 शहरों को यूनेस्को के नये क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क के सदस्य के रूप में घोषित किया है|
2.भारत एवं जापान के बीच दोहरे कराधान समझौते में संशोधन करने हेतु प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर
i.भारत सरकार और जापान सरकार ने दोहरे कराधान को टालने और आय पर टैक्स के संदर्भ में राजकोषीय चोरी रोकने के लिए मौजूदा समझौते में संशोधन करने हेतु एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए हैं| 
ii.भारत सरकार की ओर से राजस्व सचिव डॉ. हसमुख अधिया और जापान सरकार की ओर से जापान के राजदूत केंजी हीरामत्सुक ने इस प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किये हैं|
iii.इस प्रोटोकॉल में कर संबंधी सूचनाओं के कारगर ढंग से आदान-प्रदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत मानकों का जिक्र है, जिनमें बैंक सूचनाओं संबंधी कर मसलों पर सूचनाएं और बगैर घरेलू कर हित वाली सूचनाएं भी शामिल हैं| 
3.भारत-लाओस: अंतर-सांस्कृतिक संबंध विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
i.पर्यटन एवं संस्कृति राज्यं मंत्री (स्वसतंत्र प्रभार) महेश शर्मा ने 'भारत-लाओस: अंतर-सांस्कृतिक संबंध' पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया है| 
ii.यह सम्मेलन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, नई दिल्ली द्वारा श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ सरंक्षिणी महासभा, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित किया गया|
iii.भारत और लाओस के सांस्कृतिक संबंधों से जुड़े विभिन्न उद्देश्यों हेतु यह सम्मलेन आयोजित किया गया है| जिनमें ऐतिहासिक संबंध; सांस्कृतिक संबंध; हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म के विशेष संदर्भ में धार्मिक संबंध; लाओस के संदर्भ में जैन धर्म का सामाजिक-सांस्कृतिक प्रभाव; साहित्य और पुरालेख संबंध; और संपर्क स्थापित करने वाली कला, पुरातत्व, त्योहार इत्यादि प्रमुख हैं|
4.सलमान रुश्दी मेलर पुरस्कार से सम्मानित
i.भारत में जन्में लेखक सलमान रुश्दी को लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए प्रख्यात मेलर प्राइज़ से सम्मानित किया गया है| 
ii.अमेरिकन आर्टिस्ट लौरी एंडरसन ने रुश्दी को न्यूयॉर्क स्थित ब्रुकलिन के प्रैट इंस्टिट्यूट में सम्मानित किया है|
iii.यह पुरस्कार उन लेखकों को दिया जाता है जिन्होंने अपने स्वतन्त्र लेखन के माध्यम से किसी मुद्दे पर बहस छेड़ी हो|
iv.यह पुरस्कार उन लेखकों को दिया जाता है जिनके लेखन द्वारा विश्व भर के पाठकों की सोच को प्रभावित किया हो|
5.भारतीय मूल के लेखक ने जीता साउथ ‘ईस्ट एशिया राइट अवार्ड'
i.इस साल के प्रतिष्ठित ‘साउथ ईस्ट एशिया राइट अवार्ड' के लिए भारतीय मूल के 76 वर्षीय लेखक जमालुद्दीन मोहम्मद शाली के नाम की घोषणा की गयी है।
ii.लेखक की 57 किताबें विश्वविद्यालयों में पढाई जाती हैं। 50 साल से अधिक समय से लेखन कर रहे जमालुद्दीन मोहम्मद शाली सोमवार को पुरस्कार ग्रहण करेंगे।
iii.मोहम्मद सिंगापुर के प्रतिष्ठित ‘कल्चरल मेडैलियन' और तमिलनाडु से मिले कई पुरस्कार समेत कई साहित्यिक पुरस्कारों से भी नवाजे जा चुके हैं। 
iv.जे एम शाली के नाम से विख्यात लेखक ने 57 किताबें, 80 नाटक और 400 से भी अधिक लघुकथाएं लिखी हैं।
6.भारत-जापान के बीच बुलेट ट्रेन और न्‍यूक्लियर पर डील
i.भारत दौर पर आए जापानी पीएम शिंजो अबे और पीएम मोदी के बीच मुलाकात में दोनाें देशों के बीच न्‍यूक्लियर डील पर मुहर लगी है।
ii.इसके साथ ही मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलाने के लिए भी दोनों देशाें के बीच समझौता हुआ है।
iii.इसके अलावा दोनों देशों के बीच रक्षा उपकरण और तकनीक के साथ ट्रांसपोर्टेशन सेक्‍टर के लिए समझौते किए गए। 
7.पीके सिंह सेल के चेयरमैन नियुक्त
i.भारतीय इस्पात प्राधिकरण (स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड) सेल के चेयरमैन के रूप में 57 वर्षीय पीके सिंह ने कार्यभार संम्भाल लिया है| इससे पहले वे दुर्गापुर इस्पात संयंत्र में वर्ष  2012 से बतौर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्यरत थे|
ii.इस वर्ष जुलाई 2015 में उन्हें इस्को इस्पात संयंत्र के सीईओ का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया|
iii.उन्हें प्रदान किए गए पुरुस्कारों में इस्को इस्पात संयंत्र बर्नपुर में उत्कृष्ट निष्पादन के लिए जवाहर अवार्ड, सीएमईआरआई सीएसआईआर दुर्गापुर द्वारा इंडस्ट्री लीडर अवार्ड, इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स दुर्गापुर द्वारा इंडस्ट्री लीडरशिप अवार्ड, क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इण्डिया दुर्गापुर चैप्टर द्वारा पूर्वी क्षेत्र के लिए बेस्ट सीईओ अवार्ड शामिल है|
8.एलिज़ाबेथ कोशी ने राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता
i.केरल की खिलाड़ी एलिज़ाबेथ सुसान कोशी ने नई दिल्ली स्थित करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 59 वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है|
ii.कोशी ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में स्वर्ण पदक जीता| इसी प्रतिस्पर्धा में हरियाणा की अंजुम मोदगिल ने रजत पदक प्राप्त किया तथा तमिलनाडु की गायत्री एन ने कांस्य पदक जीता है|
iii.तेजस्विनी सावंत चौथे स्थान पर रही| हालांकि तेजस्विनी ने प्रियाल और केनी के साथ मिलकर महाराष्ट्र की टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता है|
9.देबोरा हेरल्ड विश्व रैंकिंग में भारत की पहली और विश्व की चौथी साइकिल चालक बनीं
i.यूनियन साइकिलिस्ट इंटरनेशनल द्वारा जारी वर्ल्ड एलीट वीमेन रैंकिंग में देबोरा हेरल्ड को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है| वे भारत की पहली साइकिलिस्ट हैं जिन्हें यह स्थान प्राप्त हुआ|
ii.20 वर्षीय देबोरा हेरल्ड को 500 मीटर टाइम ट्रायल में 211 अंक अर्जित करने पर यह स्थान हासिल हुआ है| 
iii.इससे पहले नई दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित ट्रैक एशिया कप में भी देबोरा का बेहतर प्रदर्शन रहा था|

Friday, 11 December 2015

1.भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी को मिलेगा उत्तर प्रदेश रत्न पुरस्कार
i.भारतीय मूल के एक अमेरिकी उद्यमी और परोपकारी व्यक्ति फ्रैंक इस्लाम को उनकी उपलब्धियों और विदेश में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्तर प्रदेश रत्न पुरस्कार किया जाएगा। 

ii.आजमगढ़ जिले में पैदा हुए 63 वर्षीय इस्लाम को चार जनवरी को आगरा में उत्तर प्रदेश प्रवासी दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सम्मानित करेंगे। 
iii.उत्तर प्रदेश रत्न पुरस्कार से राज्य में जन्मे प्रवासी भारतीय को उनकी उपलब्धियों और उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मनित किया जाएगा। 
2.एमएसडीई एवं डीएचआई ने विनिर्माण क्षेत्र में कौशल विकास हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये
i.कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) एवं भारी उद्योग विभाग (डीएचआई) ने विनिर्माण क्षेत्र में कौशल विकास हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं|
ii.समझौता ज्ञापन कैपिटल गुड्स और मोटर वाहन क्षेत्र पर केंद्रित है| 
iii.इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना करना एवं प्रशिक्षण शिक्षा और अनुसंधान के लिए विभिन्न स्थानों पर विनिर्माण प्रौद्योगिकी के बहु स्थान राष्ट्रीय संस्थान खोलना है, जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों जैसे एचएमटी, भेल एवं आईएल की सुविधाओं का लाभ उठाना है|
3.चांगी एयरपोर्ट के साथ AAI की पार्टनरशिप
i.सरकारी एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट इंटरनैशनल के साथ शुरूआती समझौता किया है। यह अपनी तरह की पहली पार्टनरशिप है। यह समझौता जयपुर और अहमदाबाद के एयरपोर्ट्स को मैनेज और ऑपरेट करने के लिए किया गया है। 
ii.गुवाहाटी के एक समारोह में AAI के चेयरमैन आर के श्रीवास्तव ने कहा, ''नवंबर के आखिरी हफ्ते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिंगापुर दौरे के समय ही इस समझौते पर हस्ताक्षर हुआ था।''  iii.यह समझौता इस बात का संकेत है कि भारतीय एयरपोर्ट्स में ग्लोबल इंटरेस्ट बढ़ रहा है। देश में ट्रैवल डिमांड की ग्रोथ को बनाए रखने के लिए एयरपोर्ट्स का मॉडर्नाइजेशन बहुत जरूरी है।
4.फीफा क्लब विश्व कप और अलीबाबा ई-ऑटो के मध्य समझौता
i.फीफा क्लब विश्व कप और अलीबाबा ई-ऑटो के मध्य 8 वर्षों का समझौता हुआ है| यह समझौता वर्ष 2015 से वर्ष 2022 के लिए हुआ है|
ii.अलीबाबा ई-ऑटो, विश्व की सबसे बड़े ऑनलाइन और मोबाइल कॉमर्स समूह अलीबाबा का एक ब्रांड है जिसने वर्ष 2016 से शंघाई ऑटोमोटिव इंडस्ट्री कॉरपोरेशन (एसएआईसी) के साथ एक इन्टरनेट कार को शुरू करने की योजना बनाई है|
iii.इस समझौते का उद्देश्य फीफा क्लब विश्व कप को वैश्विक मंच पर पहचान प्रदान करना है|
5.न्यूजीलैंड औपचारिक रूप से एआईआईबी का नया सदस्य बना
i.न्यूजीलैंड के वित्त मंत्री बिल इंग्लिश ने न्यूजीलैंड के औपचारिक रूप से एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) का सदस्य बनने की घोषणा की है|
ii.न्यूजीलैंड के एआईआईबी से जुडऩे से बैंक के संचालन के लिए आवश्यक 50 प्रतिशत हिस्सेदारी पूरा करने में मददगार हो सकता है|
iii.एआईआईबी का औपचारिक रूप से संस्थापक सदस्य बनने वाला न्यूजीलैंड नौंवा देश है|
न्यूजीलैंड एआईआईबी की स्थापना पर चर्चा में शामिल होने वाला पहला विकसित पश्चिमी देश है|
iv.न्यूजीलैंड का पेडअप कैप्टल 125 मिलियन न्यूज़ीलैंड डॉलर होगा| जो उसे पाँच वर्षों में देना होगा| 
6.कालाधन विदेश भेजने के मामले में भारत दुनिया में चौथे स्थान पर: जीएफआई रिपोर्ट
i.अमेरिका की अनुसंधान एवं सलाहकार संस्थान ग्लोबल फिनांशल इंटेग्रिटी (जीएफआई) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत कालाधन विदेश में जमा करने के मामले में चौथे स्थान पर है| 
ii.इस रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2004 से वर्ष 2013 के बीच देश से 51 अरब डालर सालाना बाहर ले जाया गया है|
iii.जीएफआई द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, चीन सालाना 139 अरब डालर की कालाधन निकासी के साथ इस सूची में शीर्ष पर है जिसके बाद रूस (104 अरब डालर सालाना) और मेक्सिको (52.8 अरब डालर सालाना) का स्थान है|
7.फीफा रेफरी एसके भट्टाचार्य का निधन
i.अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) के पूर्व रेफरी एसके भट्टाचार्य का पश्चिम बंगाल के चंदनपुर में निधन हो गया है| वह 87 वर्ष के थे|
ii.देश के मशहूर फुटबॉल रेफरी रहे भट्टाचार्य ने तेहरान में हुये 1972 एशिया कप फाइनल्स में टूर्नामेंट की निगरानी की थी|
iii.वह भारत में आयोजित देश के शीर्ष फुटबॉल टूर्नामेंटों के फाइनल मुकाबलों में रेफरी रहे थे जिसमें डुरंड कप, डीसीएम ट्राफी और आईएएफ शील्ड टूर्नामेंट शामिल हैं|
8.आईपीएल में राजकोट व पुणे नई टीम होंगी
i.इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में दो नई टीमें पुणे और राजकोट हिस्सा लेंगी। ये टीमें दो साल का निलंबन झेल रही चेन्नई और राजस्थान रॉयल्स की जगह लेंगी। 
ii.पुणे टीम की फ्रेंचाइजी संजीव गोयनका की न्यू राइजिंग कंपनी को और राजकोट की फ्रेंचाइजी इंटेक्स मोबाइल कंपनी के हिस्से में आई। आईपीएल का नौवां संस्करण 8 अप्रैल से 29 मई 2016 के बीच खेला जाएगा।
iii.स्पॉट फिक्सिंग मामले में चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स टीम के मालिकों के फंसने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने दोनों टीमों पर आईपीएल के अगले दो संस्करणों के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। 
9.साल के सबसे अच्छे बैडमिंटन खिलाड़ी चुने गए लांग, मारिन
i.चीन के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी चेन लांग को विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के पुरुष वर्ग में और स्पेन की कैरोलिना मारिन को महिला वर्ग में प्लेयर ऑफ दि ईयर का खिताब मिला है। ii.भारत की सायना नेहवाल भी साल की सबसे अच्छी महिला खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में शामिल थीं लेकिन सायना को यह खिताब नहीं मिल सका।
iii.चेन और कैरोलिन ने इस साल मेटलाइफ बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड सुपरसीरीज के टूर में पांच-पांच खिताब जीते हैं और दोनों ने विश्व चैम्पियनशिप के महिला और पुरुष एकल वर्ग में अपने-अपने खिताबों को कायम रखा।
iv.दक्षिण कोरिया के व्हीलचेयर खिलाड़ी ली साम सेओप ने पुरुष वर्ग में और हैले सोफी सागोए ने महिला वर्ग में पैरा-बैडमिंटन ’प्लेयर ऑफ दि ईयर’ का खिताब हासिल किया। चीन के युवा प्रतिभा झेंग सिवेई को ’मोस्ट प्रोमिसिंग प्लेयर ऑफ दि ईयर’ का खिताब मिला।
1.नमामि गंगे परियोजना हेतु जल संसाधन मंत्रालय ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के साथ समझौता किया
i.नमामि गंगे परियोजना की सफलता हेतु जल संसाधन मंत्रालय ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के साथ एक समझौता किया है| गंगा नदी को अविरल एवं स्वच्छ बनाने हेतु केंद्र सरकार द्वारा नमामि गंगे परियोजना शुरू की गई है|

ii.केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरोद्धार मंत्री उमा भारती ने नमामि गंगे कार्यक्रम की सफलता के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय के साथ दीर्घकालिक सहयोग हेतु समझौता किया है| जिसके तहत नमामि गंगे कार्यक्रम में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका सुनिश्चित की जा सके|
iii.इसमें मुख्य रूप से ग्रामीण स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट का पुनर्उपयोग, गंगा पर केन्द्रित करते हुए पर्यावरण पर व्यस्क शिक्षा, सर्वाधिक प्रदूषित उपनदियों, रामगंगा, काली और यमुना के लिए खासतौर पर विकास परियोजनाएं, ई-प्रभा और जनभागीदारी का निर्धारण शामिल है|
2.जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल बनीं टाइम 'पर्सन ऑफ द ईयर’
i.टाइम मैगजीन ने वर्ष 2015 के दिसम्बर माह में जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल को 'पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना है|
ii.उन्हें यह सम्मान यूरोप में विषम परिस्थितियों में उनके द्वारा प्रदान किए गए सराहनीय नेतृत्व के लिए दिया गया है| वर्ष 1927 के बाद से मर्केल चौथी बार इस सम्मान से सम्मानित की गई हैं|
iii.यह सम्मान प्रत्येक वर्ष उन लोगों को दिया जाता है जो वर्ष में अत्याधिक चर्चा(सकरात्मक और नकारात्मक) में रहें हो|
3.विश्वभर में मानवाधिकार दिवस मनाया गया
i.10 दिसंबर 2015 को विश्वभर में मानवाधिकार दिवस मनाया गया| इसका उद्देश्य मानवाधिकारों के दो पहलुओं का प्रसार करना था इसमें आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों पर अंतर्राष्ट्रीय निगरानी (आईसीईएससीआर) एवं नागरिक और राजनीतिक अधिकारों पर अंतर्राष्ट्रीय निगरानी (आईसीसीपीआर) शामिल हैं|
ii.इस दिवस के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने हमारे अधिकार, हमारी स्वतंत्रता नामक अभियान आरंभ किया जिसका उद्देश्य विश्व भर में नागरिकों के अधिकारों के लिए उन्हें जाग्रत करना है|
4.ब्रिटेन में दो भारतीयों ने जीता क्वीन यंग लीडर्स अवार्ड
i.ब्रिटेन में दो भारतीयों ने क्वीन यंग लीडर्स अवार्ड जीता है| यह पुरस्कार उन्हें दूसरों की जिंदगी में बदलाव और अपने समुदाय में स्थायी परिवर्तन लाने के लिए दिया गया है|
ii.ब्रिटेन में 60 लोगों को वर्ष 2016 के क्वीन यंग लीडर अवार्ड के लिए चुना गया हैं| अवार्ड जीतने वालों में 21 वर्षीय कार्तिक साहनी और 28 वर्षीया नेहा स्वैन भारतीय हैं| 
iii.अगले वर्ष जून में बकिंघम पैलेस में ब्रिटेन की महारानी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगी|
5.मेक्सिको ने विश्व के पहले डेंगू टीके को मंजूरी प्रदान की
i.उत्तरी अमेरिकी देश, मेक्सिको ने विश्व के पहले डेंगू के टीके को मंजूरी प्रदान कर दी है| इस टीके को फ़्रांस के दवा निर्माता समूह सनोफी के टीका निर्माण विभाग ‘सनोफी पाश्चर’ ने विकसित किया है|
ii.कम्पनी द्वारा विकसित यह टीका सिर्फ 9 से 45 वर्ष के आयु समूह के लिए ही है|
iii.देश की चिकित्सा सुरक्षा एजेंसी ने इस टीके के विश्व के 29000 लोगों पर किए गए सफल परीक्षण की पुष्टि की है|
iv.यह टीका साधारण डेंगू से बचाव में 60.5 प्रतिशत और डेंगू के गंभीर मामलों से बचाव में 93.2 प्रतिशत कामयाब है|
6.चार भारतीय शिक्षक ‘वैश्विक शिक्षक पुरस्कार 2016’ के लिए मनोनीत
i.चार भारतीय शिक्षकों को ‘शिक्षण के लिए नोबेल पुरस्कार’ कहे जाने वाले वार्की जीईएमएस फाउन्डेशन ग्लोबल टीचर प्राइज़ 2016 के लिए मनोनीत किया गया है|
ii.इन चार भारतीय शिक्षकों को विश्व के 148 देशों के 8000 मनोनयन में से अंतिम 50 में जगह मिली है|
iii.इन शिक्षकों में दो शिक्षक मुंबई, 1 शिक्षक दिल्ली और एक बंगलुरु के हैं|
iv.विजेता को पुरस्कार के रूप में 1 मिलियन यूएस डॉलर की राशि प्रदान की जाएगी|
मनोनीत किए गए चार भारतीय शिक्षक 
  • रॉबिन चौरसिया - गैर-लाभकारी संगठन क्रांति के संस्थापक हैं जो मुंबई के रेड लाइट क्षेत्रों की लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित है|  
  • धवल बाठिया, मुंबई
  • सांथी कारामचेती – ईडी वेंचर, बेंगलुरु 
  • रश्मि कथूरिया – कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल, दिल्ली 

7.11वें यूआईसी वैश्विक सुरक्षा सम्मेलन का नई दिल्ली में शुभारंभ
i.रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने नई दिल्ली में दो दिवसीय 11वें यूआईसी वैश्विक सुरक्षा सम्मेलन का शुभारंभ किया है| 
ii.इस सम्मेलन का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय रेलवे संघ (यूआईसी- जिसका मुख्यालय पेरिस में है) के सहयोग से भारतीय रेल सुरक्षा निदेशालय के द्वारा किया जा रहा है| 
iii.इस सम्मेलन का शीर्षक ‘रेल प्रणालियों, अभियानों और व्यवसायिक गतिविधियों की सुरक्षा’ है|
8.वर्ष 2016 को इंग्लैंड-भारत शिक्षा अनुसंधान एवं नवाचार वर्ष के रूप में लॉन्च किया गया
i.भारत और इंग्लैंड ने एक संयुक्त कार्यक्रम आरंभ किया जिसका नाम है, 2016: को इंग्लैंड-भारत शिक्षा अनुसंधान एवं नवाचार वर्ष|
ii.इसका आरंभ इंग्लैंड के राज्य, व्यापार नवाचार और कौशल सचिव साजिद जाविद एवं भारत की मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा किया गया|
iii.इसके अंतर्गत इंग्लैंड के अकादमीशियन भारत में ग्लोबल इनिशिएटीव ऑफ़ अकादमिक नेटवर्क्स प्रोग्राम के तहत भारत आ सकेंगे|
iv.इसके अतिरिक्त साजिद जाविद ने चेवनिंग गुरुकुल फैलोशिप कार्यक्रम के 20वें वर्ष के आरम्भ किये जाने की भी घोषणा की|

9.महेला जयवर्धने एमसीसी के मानद आजीवन सदस्य के रूप में चयनित
i.मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी महेला जयवर्धने को मानद आजीवन सदस्यता से सम्मानित किया है|
ii.महेला जयवर्धने इस क्लब में शामिल होने वाले श्रीलंका के 14वें खिलाड़ी हैं| इस सूची में कुमार संगकारा, मुथैया मुरलीधरन और चमिंडा वास जैसे श्रीलंकाई खिलाडी पहले से शामिल हैं|
iii.अपने 18 वर्षों के कैरियर में जयवर्धने ने 49.84 की औसत से 149 टेस्ट मैच खेले और 11814 रन स्कोर किए|

Saturday, 28 November 2015

2.विदेशी बैंक HSBC ने भारत में अपना कारोबार बंद करने का एलान किया
i.विदेशी बैंक HSBC ने भारत में अपना कारोबार बंद करने का फैसला किया है| बैंक के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि वैश्विक निजी बैंकिंग में भारतीय कारोबार की समीक्षा के बाद इसे बंद करने का फैसला लिया गया है|
ii.उनका कहना है कि इस कदम से एचएसबीसी का कारोबार का सरल होगा साथ ही सतत विकास के लक्ष्य को पाने में भी मदद मिलेगी|
iii.एक दौर में जब भारत की GDP ग्रोथ रेट 8 से 9 प्रतिशत थी| कई विदेशी बैंकों ने यहां  अपनी शाखाएँ खोली थीं, लेकिन उनमें से ज्यादातर बैकों को अब मुनाफा कमाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है|
3.इस्राइल ने भारत के साथ विकसित बराक-8 मिसाइल का परीक्षण किया
i.इस्राइली सेना ने भारत के साथ संयुक्त रूप से विकसित बराक-8 मिसाइल का एक और सफल परीक्षण किया है और इसने दुश्मन लक्ष्य के रूप में एक छोटे ड्रोन पर निशाना साधा। 
ii.इस्राइली सेना के सूत्रों ने कहा, कल अपनी तरह के पहले अभियान में एक इस्राइली नौसैन्य जहाज से दागी गई बराक-8 मिसाइल ने दुश्मन लक्ष्य पर सफलतापूर्वक निशाना साधा और 100 प्रतिशत सफलता दर्ज की गई। 
iii.उन्होंने कहा, प्रणाली का अगला परीक्षण इस साल दिसंबर में भारतीय नौसेना के पोत से किए जाने की संभावना है।
iv.परीक्षण के लिए भारतीय पोत आईएनएस कोलकाता का इस्तेमाल किए जाने की संभावना है क्योंकि पोत पर लॉंचर और मिसाइलों का पता लगाने के लिए रडार पहले ही तैनात किए जा चुके हैं।
4.अग्नि-1 मिसाइल का सफल परीक्षण
i.पूर्ण रूप से स्वदेशी तौर पर विकसित अग्नि-1 मिसाइल का शुक्रवार को सफल परीक्षण किया गया। अग्नि-1 परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम और 700 किलोमीटर तक की दूरी पर स्थित लक्ष्य को भेदने की क्षमता रखती है। 
ii.यह परीक्षण ओडिशा तट के निकट स्थित एक परीक्षण रेंज से स्ट्रेटेजिक फोर्सेज कमांड के प्रशिक्षण अभ्यास के तहत किया गया।
iii.जमीन से जमीन पर मार करने में सक्षम यह एकल चरणीय मिसाइल ठोस प्रणोदकों से संचालित होती है। इसका परीक्षण अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप) पर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज के लॉन्च पैड-4 से 10 बजकर दो मिनट पर किया गया।
5.वि‍देशी नि‍वेशकों को मि‍ली डि‍फॉल्‍ट बॉन्‍ड्स खरीदने की मंजूरी
i.रि‍जर्व बैंक ऑफ इंडि‍या (आरबीआई) ने वि‍देशी नि‍वेशकों को ऐसे बॉन्‍ड्स को खरीदने की मंजूरी दे दी है जो डि‍फॉल्‍ट हो चुके हैं।
ii.इसके अलावा, वि‍देशी नि‍वेशक नॉन कंवर्टि‍बल डि‍बेंचर में भी इन्‍वेस्‍टमेंट कर सकते हैं। 
iii.विदेशी निवेशकों के लिए इन डिफॉल्ट हुए बॉन्ड या एनसीडी का मैच्योरिटी पीरियड 3 साल या उससे ज्यादा रहेगा। आरबीआई के इस फैसले से बैंकों के एनपीए यानी डूबते कर्ज में कमी आने की उम्मीद है। 
6.जीआरएसई ने लड़ाकू पनडुब्बी एएसडब्ल्यू 'कदमत’ भारतीय नौसेना को सौंपी
i.गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) द्वारा निर्मित दूसरी पनडुब्बी (लड़ाकू जलपोत) 'कदमत’ औपचारिक रूप से कोलकाता में भारतीय नौसेना को सौंप दी गयी है| इसे शीघ्र ही पूर्वी बेड़े में शामिल किया जाएगा|
ii.अत्याधुनिक सीमावर्ती युद्धपोत रियर एडमिरल (सेवानिवृत्त) एके वर्मा अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक जीआरएसई द्वारा पॉट के कमांडिंग अधिकारी महेश सी मुदगिल को सौंपा गया है|
iii.युद्धपोत की सरंचना में वायुमंडलीय नियंत्रण, वेंटिलेशन सिस्टम का विशेष ध्यान रखा गया है| यह परमाणु, जैविक और रासायनिक युद्ध के वातावरण में लड़ने के लिए पूरी तरह से सक्षम और सुसज्जित है|
7.102 अमृत शहरों में जान फूंकेगी सरकार, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए 3,120 करोड़ रुपए की दी मंजूरी
i. केंद्र सरकार ने पांच राज्यों के 102 अमृत शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए 3120 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। इन पैसों का इस्तेमाल शहरों में पानी सप्लाई, ड्रेनेज नेटवर्क में सुधार, गैर-मोटरयुक्त ट्रांसपोर्ट सिस्टम और सरकारी जगहों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए किया जाएगा। 
ii.एक बयान के अनुसार शहरी विकास मंत्रालय ने अटल मिशन फॉर रेजुवेनशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत) के तहत निवेश को मंजूरी दी है।
iii.कार्य योजना के तहत हरियाणा के लिए 438 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है, जहां 18 अमृत शहर हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के (नौ अमृत शहर) के लिए 573 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। iv.इसके अलावा 416 करोड़ रुपए तेलंगाना (12 शहर) के लिए, केरल (नौ शहर) के लिए 588 करोड़ रुपए, पश्चिम बंगाल के लिए 1,105 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। पश्चिम बंगाल में अटल मिशन के तहत 54 शहर हैं।

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...