Monday, 19 October 2015


1.भारतीय लघु फिल्म ओल्ड डॉग्स डायरी ने जीता लंदन समारोह पुरुस्कार 2015
i.एक भारतीय लघु फिल्म, एन ओल्ड डॉग्स डायरी 2015 लंदन फिल्म महोत्सव (LFF) में प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म पुरस्कार जीता है। पुरस्कार LFF के 59 वें संस्करण में ब्रिटिश फिल्म संस्थान (BIF) से सम्मानित किया गया था।

ii.11 मिनट की इस फिल्म को शै हेरेडिया और शुमोना गोयल द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म की यह कहानी भारतीय हरावल चित्रकार फ्रांसिस न्यूटन सूजा के काम और उनके चित्र की टुकड़ों को लगाने की याद दिलाता है| 
iii.इससे पहले फिल्म 2015 में टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में वेवलेंथ केटेगरी में प्रदर्शित की गयी थी|
2.हरियाणा सरकार ने ‘स्वधार गृह’ योजना को मंजूरी प्रदान की
i.हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ‘स्वधार गृह’ नामक योजना को स्वीकृति प्रदान की है| इस योजना का उद्देश्य कठिन परिस्थितियों में पीड़ित महिलाओं के लिए सहायक संस्थागत फ्रेमवर्क तैयार करना है ताकि वे दृढ़ विश्वास व गरिमा के साथ अपना जीवनयापन कर सकें|
ii.इस योजना के तहत ऐसी महिलाओं को शैल्टर, खाद्य, कपड़ा और स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी| 
iii.इस योजना के अन्तर्गत 30 महिलाओं की क्षमता के स्वधार गृह प्रत्येक जिले में स्थापित किए जाएंगे, जिसमें प्राथमिक जरूरतों जैसेकि शैल्टर, खाद्य, कपड़ा, चिकित्सा उपचार और विपत्ति के समय महिलाओं की देखभाल की सुविधा होगी| 
iv.इस योजना का लाभ 18 वर्ष से अधिक की महिलाएं ले सकती है| इस योजना में उन महिलाओं को कवर किया जाएगा, जो अकेली हैं और बिना किसी आर्थिक और सामाजिक सहायता के हैं| घरेलू हिंसा की पीडि़त महिलाएं, जिन्होंने पारिवारिक कलह की वजह से बिना किसी कारण के अपना घर से छोड़ दिया है| वेश्यालयों व अन्य स्थानों से भागी हुई और बचाई गई महिलाएं व लड़कियां जो शोषण का शिकार हैं और एचआईवी एड्स से पीड़ित हैं तथा बिना किसी आर्थिक और सामाजिक सहायता के हैं उन्हें स्वधार गृह सहायता मुहैया करवाएगा|
3.अब 1 जनवरी से कॉल ड्रॉप होने पर मिलेंगे पैसे
i.दूरसंचार क्षेत्र के नियामक ट्राइ ने टेलिकॉम कंपनियों के लिए एक जनवरी 2016 से कॉल ड्रॉप के लिए एक रुपये की भरपाई अनिवार्य बनाने का ऐलान किया है।
ii.भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकार (ट्राई) ने एक बयान में कहा कि हालांकि यह भरपाई दिन में तीन कॉल ड्रॉप तक ही सीमित रहेगी। ट्राइ ने कहा कि दूरसचांर परिचालकों को एसएमएस या यूएसएसडी के जरिये कॉल करने वाले ग्राहकों को कॉल ड्रॉप होने के चार घंटे के भीतर संदेश भेजना होगा और यह राशि उसके खाते में भेजी जाएगी। 
iii.पोस्ट पेड ग्राहकों को यह राशि अगले बिल में मुहैया कराई जाएगी।
4.मणि रंगराजन हाउसिंग डॉट कॉम के सीएफओ नियुक्त
i.रियलिटी सेक्टर में प्रतिष्ठित ईकाई हाउसिंग डॉट कॉम (Housing.com) ने मणि रंगराजन को अपना मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया है| यह नियुक्ति वरिष्ठ प्रबंधन संगठन को मजबूत करने के लिए की गयी है|
ii.रंगराजन को 20 वर्षों का वृहद अनुभव प्राप्त है, वे याहू एवं सिटी ग्रुप जैसी कंपनियों में भी काम कर चुके हैं| उन्होंने सिलिकॉन वैली की कुछ छोटी कंपनियों जैसे बोकू, कॉस्मिकस एवं मीडिया बूस्ट में भी महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है|
5.इंफोसिस ने किया नोआ कंसल्टिंग का अधिग्रहण
i.सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंफोसिस ने अमेरिका की तेल एवं गैस परामर्श कंपनी नोआ कंसल्टिंग के सात करोड़ डॉलर (करीब 453.5 करोड़ रुपये) में अधिग्रहण की घोषणा की है। 
ii.इंफोसिस ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि उसने नोआ कंसल्टिंग एलएलसी के अधिग्रहण के लिए समझैता किया है जो तेल एवं गैस उद्योग को प्रबंधकीय परामर्श सेवा प्रदान करने की प्रमुख कंपनी है। 
iii.यह सात करोड़ डॉलर का नकदी समझौता है। इंफोसिस के कार्यकारी उपाध्यक्ष और ऊर्जा संचार एवं सेवा के वैश्विक प्रमुख राजेश मूर्ति ने कहा 'इस अधिग्रहण के साथ हम वैश्विक स्तर पर तेल एवं गैस कंपनियों को प्रबंधकीय सेवा की पेशकश करने की उल्लेखनीय स्थिति में होंगे।
6.पर्यावरण मंत्रालय ने डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम पोस्ट-डॉक्टोरल रिसर्च फेलोशिप की घोषणा की
i.पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम के 85वें जन्मदिवस पर उनके नाम पर पोस्ट-डॉक्टोरल रिसर्च फेलोशिप प्रारंभ करने की घोषणा की है| मंत्रालय का पोस्ट-डॉक्टोरल रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम देश में पर्यावरण एवं पारिस्थितकी के क्षेत्र में काम कर रहे युवा वैज्ञानिकों की दिशा में लक्षित है|
ii.इस कार्यक्रम का लक्ष्य वे युवा वैज्ञानिक हैं जिन्होंने पर्यावरण एवं पारिस्थितकी के क्षेत्र में अपना पीएचडी पूरा कर ली है या पूरा करने वाले हैं और जिनका एक बढिया शैक्षणिक रिकॉर्ड है| 
iii.आवेदकों को 35 वर्ष की उम्र से कम आयु का होना चाहिए| फेलोशिप की अवधि तीन वर्ष की होगी और फेलोशिप अवार्ड में एक रिसर्च एसोसिएट के बराबर की एक मासिक फेलोशिप तथा 1.5 लाख रूपये की एक वार्षिक रिसर्च आकस्मिकता अनुदान शामिल है| 
7.उत्तरी फिलिपीन में कोप्पू तूफान का कहर
i.उत्तरी फिलिपीन में तड़के कोप्पू तूफान आया जिससे देश का तटीय हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ है| मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि तेज हवाओं का असर कम से कम तीन दिन तक रह सकता है| 
ii.नागरिक सुरक्षा कार्यालय ने बताया कि करीब 6,500 लोगों को उनके घरों से निकालकर तूफान आने से पहले सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है|
8.मैथिली राव द्वारा लिखित ‘स्मिता पाटिल: अ ब्रीफ इंसीडेंस’
i.मशहूर एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के 60वें जन्मदिन के मौके पर राइटर मैथिली राव ने उनकी बायोग्राफी ‘स्मिता पाटिल: अ ब्रीफ इंसीडेंस’ लॉन्च की। 
ii.बुक लॉन्च करने के लिए स्मिता के को-स्टार रह चुके अमिताभ बच्चन भी यहां पहुंचे। इस दौरान बिग बी ने स्मिता की तारीफ करते हुए कहा- ‘जब भी मैं उनके बारे में बात करना चाहता हूं मेरे पास शब्दों की कमी हो जाती है।’
iii.स्मिता को कई फिल्मों में डायरेक्ट कर चुके श्याम बेनेगल ने भी उन्हें ट्रिब्यूट दिया और उनसे जुड़ी कई बाते यहां शेयर कीं। एक्ट्रेस नंदिता दास जिनकी तुलना हमेशा स्मिता से की जाती है, उन्होंने भी स्मिता को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।
9.सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता
i.विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने शंघाई रोलैक्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट 2015 के पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीता है| चीन के शंघाई शहर में आयोजित फाइनल में जोकोविच ने फ्रांस के खिलाड़ी विफ्रेड सोंगा को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से हराया|
ii.पिछले 4 वर्ष में जोकोविच का यह तीसरा शंघाई मास्टर्स खिताब था| इससे पहले वह क्रमश: 2012 और 2013 के फाइनल में एंडी मरे (ब्रिटेन) और जुआन मार्टिन डेल पोत्रो (अर्जेंटीना) को पराजित कर शंघाई मास्टर्स खिताब जीत चुके हैं|
ii.ऑस्ट्रेलियन ओपन, विम्बलडन और अमेरिकी ओपन ग्रैंड स्लैम खिताब के अलावा, जोकोविच वर्ष 2015 के सत्र में छह अन्य खिताब जीत चुके हैं, जिसमें इंडियन वेल्स मास्टर्स, मियामी ओपन, मोंटे कार्लो रोलेक्स मास्टर्स, इटैलियन ओपन, चीन ओपन और शंघाई ओपन शामिल हैं|
10.साकेत माइनेनी ने वियतनाम ओपन टेनिस खिताब जीता
i.भारत के टेनिस खिलाड़ी साकेत माइनेनी ने 18 अक्टूबर 2015 को पुरुषों के एकल वर्ग में वियतनाम ओपन टेनिस ट्राफी जीती है| खिताबी मुकाबले में साकेत माइनेनी ने ऑस्ट्रेलिया के जॉर्डन थॉम्पसन को 7-5, 6-3 से पराजित किया है|
ii.पुरुषों के युगल वर्ग में, साकेत माइनेनी और सनम सिंह के साथ उपविजेता रहे| पुरुषों के युगल वर्ग के फाइनल में साकेत माइनेनी और सनम सिंह को क्रमशः फ्रांस और जर्मनी के ट्रिस्टन लेमसिने और निल्स लैंगर ने 6-1, 3-6, 8-10 से हराया|
iii.मायनेनी का वर्ष 2015 में यह पहला एकल एटीपी चैलेंजर खिताब और चैलेंजर के स्तर का दूसरा एकल खिताब है|
11.ब्रिटेन ने भारत को हराकर सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता
i.ब्रिटेन की जूनियर हॉकी टीम ने भारतीय जूनियर हॉकी टीम को हराकर सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता| मलेशिया के जोहोर बाहरू में आयोजित फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन ने भारत को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया है|
ii.निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 से बराबर रहने के बाद मैच परिणाम के लिए पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया| पेनल्टी शूटआउट में भारत ने 3 गोल, जबकि इंग्लैंड ने 4 गोल कर खिताब जीत लिया|
iii.मेजबान मलेशिया ने अर्जेंटीना को हराकर कांस्य पदक हासिल किया है| 

Sunday, 18 October 2015

1.नागरिक उड्डयन मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय नागरिक हेलीकॉप्टर्स सम्मेलन 2015 का उद्घाटन किया
i.केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री पी.अशोक गजपति राजू ने नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय नागरिक हेलीकॉप्टर्स सम्मेलन 2015 का उद्घाटन किया है| उद्घाटन समारोह के दौरान सम्पूर्ण नागरिक उड्डयन क्षेत्र, विशेष रूप से देश के हेलीकॉप्टर उद्योग को बढ़ावा देने और नए विचारों के साथ आगे आने का आह्वान किया गया है|
ii.इसके अतिरिक्त सम्मेलन के दौरान पूर्वोत्तर और सड़क संपर्क की समस्या से ग्रस्त देश के पहाड़ी क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर सेवाएं बढ़ाए जाने की जरूरत पर और हेलीकॉप्टरों के सरल आवागमन की सुविधा के लिए दिल्ली और गुवाहाटी में हेलीहब्स बनाने की जरूरत पर भी जोर दिया गया है|
iii.सम्मेलन में बताया गया कि गगन उपग्रह से सहायता प्रदत नेविगेशन प्रणालियां का हेलीकॉप्टर की आवाजाही पर प्रभावी निगरानी करने और ट्रैकिंग के लिए उपयोग किया जाएगा| नेविगेशन प्रणालियां अनियंत्रित हवाई क्षेत्र में भी एक मीटर रेज़लूशन (स्थिरता) प्रदान करती हैं| 
iv.इस अवसर पर पवनहंस लिमिटेड पर कॉर्पोरेट लोगो और एक कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया गया यह सम्मेलन पवनहंस लिमिटेड की 30वीं वर्षगाठ पर आयोजित किया गया है| यह तीन तकनीकी सत्रों का एकदिवसीय आयोजन है|

2.कवि विज्ञापन गुरु प्रसून जोशी को बीओबी का महाराजा सायाजीराव भाषा सम्मान
i.बैंकऑफ बड़ौदा ने अपने कार्पोरेट कार्यालय मुंबई में आयोजित वार्षिक राजभाषा समारोह 2015 में प्रख्यात कवि, गीतकार एवं विज्ञापन गुरु प्रसून जोशी को हिंदी के प्रचार-प्रसार तथा उसे जन-जन तक पहुंचाने में बहुमूल्य योगदान के लिए अपने संस्थापक महाराजा सर सायाजीराव गायकवाड़ की स्मृति में स्थापित महाराजा सायाजीराव भाषा सम्मान दिया है।
ii.जोशी को 1.1 लाख रुपए का चेक तथा स्मृति चिह्न भेंट किया गया। समारोह की अध्यक्षता बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीएस जयकुमार ने की। इस अवसर पर बैंक के कार्यपालक निदेशक बीबी जोशी, महाप्रबंधक प्रभारी राजभाषा रवि कुमार अरोरा, बैंक के वरिष्ठ कार्यपालक एवं स्टाफ उपस्थित था। iii.जोशी ने बैंक ऑफ बड़ौदा के सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त कर कहा कि भाषा केवल भाषा नहीं, संस्कृति का परिचायक होती है। बैंक ने अपनी मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना के तहत एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय, मुंबई की एमए (हिंदी) की दो छात्राओं के साथ-साथ हिंदी दिवस पर स्टाफ के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया।
iv.कार्यक्रम में अवितोको संस्था द्वारा नाट्य प्रस्तुति दी गई। उप महाप्रबंधक (बोर्ड सचिव) केबी गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन सहायक महाप्रबंधक (राजभाषा) डॉ. जवाहर कर्नावट ने किया।

3.भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन बेहतर भविष्य का प्रतिबिंब: मोदी
i.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में होने वाले भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन 2015 पर खुशी जताई। मोदी ने कहा कि यह एक बेहतर भविष्य के लिए अधिक गहराई से एक-दूसरे के साथ जुड़ने की इच्छा को दर्शाता है।
ii.प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, "भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन 2015 की मेजबानी के लिए भारत को गर्व है। यह सम्मेलन एक बेहतर भविष्य के लिए भारत और अफ्रीका की अधिक गहराई से एक-दूसरे से जुड़ने की इच्छा को दर्शाता है।"
iii.मोदी ने कहा कि शिखर सम्मेलन के लिए भागीदारी में वृद्धि हुई है और अफ्रीका के कई नेता इसमें हिस्सा लेने वाले हैं।
iv.भारत-अफ्रीक व्यापार पर एक सेमिनार का आयोजन दिल्ली में 26 से 29 अक्टूबर तक किया जाना है, जिसमें दोनों देशों के बीच सहयोग की नई संभावनाएं तलाश की जाएंगी।
4.ओंसारी घारती मागर, नेपाल की पहली महिला स्पीकर के रूप में निर्वाचित
i.नेपाली सांसदों ने ओंसारी घारती मागर को संसद का अध्यक्ष निर्वाचित किया है| नया संविधान लागू होने और नई सरकार के गठन के बाद यह पहली बार है जब किसी महिला को संसद के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया हो| 
ii.संसद ने सर्वसम्मति से यूसीपीएन-माओवादी सांसद ओंसारी घारती मागर को सदन का अध्यक्ष निर्वाचित किया है| नेपाल की संविधान सभा को 20 सितंबर को देश का नया संविधान लागू होने के पश्चात विधायी संसद में बदल दिया गया था| 
iii.उन्होंने मुकाबले में सुशील कोइराला को हराया था| यह चुनाव इसलिए जरूरी हो गया था क्योंकि पार्टियां देश के नए संविधान को लेकर हिंसक प्रदर्शनों के बीच आम सहमति बनाने में विफल रहीं|
iv.इस जीत के साथ घारती नेपाल के संसदीय इतिहास में विधायी निकाय की अगुवाई करने वाली पहली महिला बन गईं है| इससे पहले वह संसद में उपाध्यक्ष रह चुकी हैं| इसके अतिरिक्त गंगा प्रसाद यादव को सर्वसम्मति से संसद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है|
5.एम के सुराना एचपीसीएल के अध्यक्ष नियुक्त
i.एम के सुराना को भारत की तीसरी सबसे बड़ी पेट्रोलियम विपणन कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्प लिमिटेड(एचपीसीएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है|
ii.सरकारी विभागों के लिए शीर्ष कार्यकारियों की तलाश करने वाले सार्वजनिक उपक्रम चयन बोर्ड(पीईएसबी) ने कई उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेने के बाद एचपीसीएल के शीर्ष पद के लिए सुराना का चयन किया है|
iii.सुराना वर्तमान में एचपीसीएल की तेल उत्खनन इकाई प्राइज पेट्रोलियम कंपनी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी हैं| वह मार्च 2016 में सेवानिवृत्त हो रहीं निशि वासुदेव का स्थान लेंगे|
6.टाटा हाउसिंग ने ऑनलाइन सस्ते घरों की बिक्री के लिए फेसबुक के साथ अनुबंध किया
i.रियल एस्टेट डेवलपर टाटा हाउसिंग ने सस्ते घर ऑनलाइन बेचने के लिए फेसबुक के साथ अनुबंध किया है| इसके लिए टाटा हाउसिंग ने फेसबुक पर ‘सोशल सेल’ शीर्षक से नया अभियान शुरू किया है|
ii.इस नए सोशल सेल अभियान के माध्यम से कंपनी गोवा स्थित पांच एकड़ में बनाई गई गोवा पैराडाइज आवासीय परियोजना की 250 इकाइयों को बेचने की योजना बना रही है| 
iii.प्रारम्भिक तौर पर कम्पनी की योजना अगले पांच वर्षों में अपनी कुल बिक्री का 30 प्रतिशत ऑनलाइन बिक्री करने का लक्ष्य है|
iv.इससे पहले टाटा हाउसिंग ने देश भर में आवासीय इकाइयों को बेचने के लिए रियल एस्टेट पोर्टल हाउसिंग डॉट कॉम और ऑनलाइन बाजार स्नैपडील के साथ करार किया था|
7.जीआर चंदक सीडीएफडी के निदेशक के रूप में नियुक्त 
i.जीआर चांडक, जैव प्रौद्योगिकी विभाग के तहत, डीएनए फिंगरप्रिंटिंग और निदान  केन्द्र  (सीडीएफडी), हैदराबाद के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
8.एएमएफआई ने लियो पूरी को मुख्य के रूप में निर्वाचित किया 
एसोसिएशन फॉर म्यूच्यूअल फण्ड इन इंडिया ने यूटीआई एएमसी एक लियो पूरी को उसके नए चेयरमेन के रूप में नियुक्त किया है|

9.एचके से संपर्क साधने के लिए चीन की सॅटॅलाइट आयोजित 
i.चीन ने पश्चिमी जिचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लांग मार्च -3 बी वाहक रॉकेट से एक वाणिज्यिक मिशन में कक्षा में एक नया संचार उपग्रह आयोजित किया है।
ii. हांगकांग स्थित एपीटी उपग्रह कंपनी लिमिटेड के लिए विकसित चीन के देसी DFH -4 मंच का उपयोग कर  'APSTAR -9' को बनाया गया है| यह कम से कम 15 साल के लिए सेवा में रहने के लिए बनाया गया है।

Friday, 9 October 2015

1.पेज पर कितने मार्जिन होते हैं?
1.दो 
2.चार 
3.पांच 
4.तीन 
5.इनमें से कोई नहीं

2.एक डिजिटल वाच में किस तरह का कंप्यूटर हो सकता है? 
1.मिनी कंप्यूटर 
2.डिजिटल कंप्यूटर 
3.एम्बेडेड कंप्यूटर 
4.पॉकेट कंप्यूटर 
5.इनमें से कोई नहीं 

3.डम्ब टर्मिनल क्या है?
1.सेंद्रल कंप्यूटर 
2.डिजिटल कंप्यूटर
3.नेटवर्क 
4.वायरस 
5.इनमें से कोई नहीं

4.स्टोरेज डिवाइस पर जो मुख्य फोल्डर होता है, उसे क्या कहा जाता है?
1.रिकॉर्ड 
2.मेन फोल्डर 
3.डेस्टोप फोल्डर 
4.रूट डायरेक्टरी 
5.इनमें से कोई नहीं   

5.ब्रोशर, पोस्टर और न्यूजलैटर बनाने के लिए किस प्रकार का सॉफ्टवेर सबसे ज्यादा उपयोगी है?
1.क्वार्क 
2.डेस्कटॉप पब्लिशिंग सॉफ्टवेर 
3.इनडिजाईन 
4.उपरोक्त सभी 
5.इनमें से कोई नहीं

6.मॉडेम का कनेक्शन किसके साथ किया जाता है?
1.सीपीयू 
2.फोनलाइन 
3.मॉनिटर 
4.स्विचबोर्ड 
5.इनमें से कोई नहीं

7.प्रोसेसर के तीन मुख्य भाग कौन से हैं?
1.प्रोसेसिंग, एडिटिंग, प्रिंटिंग 
2.ALU, प्रोसेसिंग और रजिस्टर
3.ALU, कण्ट्रोल यूनिट और रजिस्टर 
4.एडिटिंग, फोर्वार्डिंग और प्रिंटिंग 
5.इनमें से कोई नहीं     

8.माइक्रो प्रोसेसर किस पीढ़ी का कंप्यूटर है?
1.पहली पीढ़ी 
2.दूसरी पीढ़ी 
3.तीसरी पीढ़ी
4.चौथी पीढ़ी
5.इनमें से कोई नहीं

9.एक्सपेंशन कार्ड में इन्सर्ट किया जाते हैं-
1.ब्लॉक 
2.बोर्ड 
3.स्लॉट 
4.सॉफ्टवेर 
5.इनमें से कोई नहीं   

10.इलेक्ट्रोनिक कॉम्पोनेन्ट वाले थिन प्लेट या बोर्ड को कहते हैं-
1. ब्लैक बोर्ड
2.सर्किट बोर्ड 
3.कॉम्पोनेन्ट बोर्ड 
4.इम्प्लिसिट बोर्ड 
5.इनमें से कोई नहीं

उत्तर 
1.2
2.3
3.1
4.4
5.2
6.2
7.3
8.4
9.3
10.2

1.प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए विश्व बैंक से सहायता प्राप्त परियोजना को सीसीईए की मंजूरी
i.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने पूर्ववर्ती एकीकृत जल-संभर प्रबंधन कार्यक्रम ‘नीरांचल’ को मंजूरी प्रदान की है|

ii.इस परियोजना के लिए कुल परिव्यय 357 मिलियन डॉलर (एक डॉलर में 60 रुपये की दर से 2142.30 करोड़ रुपये) तय किया गया है|
iii.राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ नौ राज्यों आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान और तेलंगाना में परियोजना के क्रियान्वयन को स्वीकृति दी गयी है|
iv.कुल लागत में सरकार की भागीदारी 1071.15 करोड़ रुपये (50 फीसदी) होगा, जबकि शेष राशि विश्व बैंक से प्राप्त ऋण के रूप में उपलब्ध होगी|
v.इस कार्यक्रम से वर्षा जल के सतही प्रवाह को कम करने, भूजल के पुनर्भरण को बढ़ाने और वर्षा सिंचित क्षेत्रों में जल की उपलब्धता बेहतर करने में मदद मिलेगी|

2.बेलारूस की स्वेतलाना को साहित्य का नोबेल पुरस्कार
i.इस साल साहित्य का नोबेल पुरस्कार बेलारुस की स्वेतलाना एलेक्जिविच को दिया जाएगा। इस बात की घोषणा स्वीडेन के स्टॉकहोम में की गई। यह पुरस्कार किसी भी लेखक के लिए किसी सपने के पूरा होने जैसा ही है।
ii.साहित्य के क्षेत्र में साल 2015 के नोबेल पुरस्कार की दौड़ में दुनिया के कई बड़े लेखक शामिल थे जिनमें जापान के उपन्यासकार हारुकी मुराकामी, केन्या के गुगी वा थियान्ग, नोर्वे के जॉन फोसे और अमेरिका के जाएस कैरॉल ओट्स और फिलिप रोथ के नाम शामिल थे।

3.भारत में 83वां वायु सेना दिवस मनाया गया
i.पूरे भारत में वायु सेना दिवस मनाया गया है| वर्ष 1932 से आरंभ इस आयोजन का यह 83वां वर्ष है|
ii.इस अवसर पर गाज़ियाबाद स्थित हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया| इस दौरान सी-17 ग्लोबमास्टर, सी-130 हरक्यूलिस, एमआई-17, एमआई-35 और भारत में निर्मित सूर्यकिरण विमानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए| सुखोई विमानों के माध्यम से इस एयर शो का समापन किया गया|
iii.एमआई-17 वी5 हेलिकॉप्टरों ने वी (v) आकार में उड़ान भरी, इसी आकार का निर्माण हरक्यूलिस विमानों द्वारा भी किया गया|

4.केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा भारत और वियतनाम के बीच दोहरे कराधान से बचाव हेतु प्रोटोकाल को स्वीकृति
i.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने दोहरे कराधान से बचाव और आमदनी पर कर के मामले में राजकोषीय चोरी को रोकने के लिए भारत और वियतनाम के बीच हुए समझौते में संशोधन करने वाले प्रोटोकॉल को अपनी स्वीकृति दी है|
ii.इस प्रोटोकॉल में कर संबंधी सूचनाओं के कारगर ढंग से आदान-प्रदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत मानकों का जिक्र है, जिनमें बैंक सूचनाएं और बगैर घरेलू कर हित वाली सूचनाएं भी शामिल हैं|
iii.इसके साथ ही इसमें इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि भारत के किसी निवासी के संबंध में वियतनाम से जो सूचनाएं प्राप्त  होंगी, उन्हें  वियतनाम के सक्षम प्राधिकरण से स्वीकृति मिलने के बाद अन्य‍ कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ साझा किया जा सकता है|

5.सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत पारादीप बंदरगाह के यंत्रीकरण को सीसीईए की मंजूरी
i.प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी की अध्यतक्षता में आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर पारादीप बंदरगाह में स्थित ईस्टर क्वे (ईक्यू) के यंत्रीकरण की परियोजना को अपनी स्वीकृति प्रदान की है| यह मंजूरी मुख्य रूप से थर्मल कोयले के निर्यात का संचालन करने के लिए दी गई|
ii.इस परिेयोजना पर कुल मिलाकर 1437.76 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है, जिसमें से 1412.76 करोड़ रुपये का व्यय रियायत पाने वाला उद्यमी करेगा| शेष 25 करोड़ रुपये पारादीप बंदरगाह न्यास द्वारा तलकर्षण (ड्रेजिंग) पर खर्च किए जाएंगे| 

उपरोक्त ख़बरों से सम्बंधित ख़बरें 
  1. दोहरे कराधान से बचाव और आमदनी पर कर के मामले में राजकोषीय चोरी को रोकने के लिए किन दो देशों के बीच समझौते हुए है?
  2. स्वेतलाना एलेक्जिविच का सम्बन्ध किस देश से है?
  3. ‘नीरांचल’ कार्यक्रम से क्या है?
  4. वायु सेना दिवस कब मनाया जाता है?
  5. परियोजना के क्रियान्वयन की स्वीकृति कितने राज्यों को दी गयी है

Thursday, 1 October 2015

1.RBI ने आधा फीसदी घटाई रेपो-रेट
i.RBI ने बहुप्रतिक्षित नीतिगत ब्याज दरों में कटौती की है। आरबीआई ने रेपो रेट को आधा फीसदी घटाया है। आधा फीसदी घटने के बाद रेपोरेट 6.75 के स्तर पर आ गया है। आरबीआई की ओर से बैंकों को दिए जाने वाले कर्ज की दरों में कटौती का सीधा सा मतलब है अगर बैंक इस कटौती को आगे ग्राहकों को बढ़ाते हैं तो आम आदमी को सस्ता कर्ज मिलने का रास्ता साफ होगा।

ii.बीते 9 महीनों में RBI ने 125 बेसिस प्वाइंट घटाईं मुख्य नीतिगत दरें जनवरी से अब तक आरबीआई की ओर से 125 बेसिस प्वाइंट की कटौती की जा चुकी है। महंगाई का लगातार घटना ब्याज दरों में कटौती का मुख्य कारण हैं। थोक महंगाई दर (WPI) पिछले 10 महीने के सबसे निचले स्तर –4.95 फीसदी पर है। वहीं उपभोक्ता महंगाई दर अगस्त में 3.66 फीसदी के रिकॉर्ड गिरावट पर है। आज की कटौती के बाद रेपो रेट 6.75 फीसदी पर आ गई है। वहीं रिवर्स रेपो रेट 5.75 फीसदी, सीआरआर 4 फीसदी और एसएलआर 21.5 फसदी पर है।
iii.ब्याज दरों में कटौती के बाद संभले शेयर बाजार ब्याज दरों में कटौती की घोषणा के बाद शेयर बाजार में एकाएक उछाल देखने को मिला। हालांकि ऊपर स्तर से कुछ मुनाफावसूली तुरंत देखने को मिली। ब्याज दरों में घोषणा के करीब 15 मिनट बाद 11.15 बजे सेंसेक्स निफ्टी हल्की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी 18 अंक नीचे 7778 के स्तर पर और सेंसेक्स 50 अंकों की कमजोरी के साथ 25569 के स्तर पर है। जबकि सुबह सेंसेक्स 250 अंकों की गिरावट के साथ खुला था।

2.रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे नॉलेज पोर्टल आरंभ किया
i.भारतीय रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने भारतीय रेलवे के बारे में विस्तृत जानकारी के प्रसार हेतु भारतीय रेलवे नॉलेज पोर्टल का शुभारम्भ किया है|
ii.यह भारतीय रेलवे राष्ट्रीय अकादमी (एनएआईआर) द्वारा आरंभ की गयी पहल है जिसमें वेबसाइटों, दस्तावेजों और अन्य उपलब्ध लिंक्स की सहायता से भारतीय रेल के बारे में एक ही स्थान पर बहुत सी जानकारी प्राप्त की जा सकती है|
iii.भारतीय रेलवे नॉलेज पोर्टल रेलवे के विभिन्न पुस्तकालयों के लिए ई-एक्सेस प्रदान करता है| राष्ट्रीय सूचना केंद्र ने सभी पुस्तकालयों को ई-ग्रंथालय के नाम से एक ही स्थान पर ला दिया है| इनके अतिरिक्त, फैन क्लब, रेलवे विरासत एवं विश्व भर में मौजूद संग्रहालयों की जानकारी इस पोर्टल द्वारा प्राप्त की जा सकती है|

3.पुणे में भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति 2015 का आरंभ  
i.भारत और श्रीलंका की थलसेनाओं के बीच तीसरा संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति’ पुणे में शुरू हो चूका है। ii.रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि इस अभ्यास का मकसद एक-दूसरे के अनुभवों और विशेषज्ञता को साझा करना है।
iii.चौदह दिनों तक चलने वाले इस अभ्यास के दौरान संयुक्त राष्ट्र के तहत होने वाले आतंकवाद निरोध अभियानों के लिए अपनी धार मजबूत करने पर जोर रहेगा। इससे दोनों सेनाओं के बीच आपसी समझ और विश्वास बढ़ेगा।

4.भारतीय मूल के वैन ड्राइवर का सम्मान
i.भारतीय मूल के ब्रिटिश डिलीवरी वैन ड्राइवर डी पटेल (49) को ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स 'प्राइड ऑफ ब्रिटेन अवॉर्ड' से सम्मानित करेंगे। उन्हें वहां लोग हीरो कहते हैं। दरअसल 18 मई को पटेल अपनी वैन लेकर निकले थे। रास्ते में उन्होंने देखा कि उनके आगे एक कार अनियंत्रित होकर तेजी से जा रही है।
ii.जब पटेल ने देखा की कार चला रही महिला बेहोश हो गई है और उसकी कार से कई वाहन भिड़ सकते हैं तो वे एक्शन में आए और अपनी वैन को कार से भिड़ाकर पहले उसकी स्पीड कम की और बाद में उसे एक केश साइट से टकरा दिया जिससे वह रुक गई। पुलिस ने पटेल की प्रशंसा की कि उन्होंने कई वाहनों को भिड़ने से बचा लिया जिसमें जानें भी जा सकती थीं और उन्हें हीरो कहा।

5.नेयवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपना पहला 10 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया
i.नेयवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएलसी) ने नेवेली में अपने पहले 10 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना की है| यह नेयवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन की पहली अक्षय ऊर्जा परियोजना है|
ii.54 एकड़ में फैला हुआ यह संयंत्र 74.60 करोड़ रुपये की लागत से भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) द्वारा स्थापित किया गया है|
iii.इस संयंत्र में 48000 सोलर फोटो वोल्टिक मॉड्यूल हैं| प्रत्येक मॉड्यूल की 240 मेगावाट बिजली पैदा करने की क्षमता है| संपूर्ण बिजली का उपयोग तमिलनाडु उत्पादन और वितरण कंपनी (TANGEDCO) द्वारा किया जाएगा| ट्रायल रन के दौरान यह संयंत्र 8.65 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन करेगा|

6.विश्व हृदय दिवस 2015 दुनिया भर में मनाया गया
i.विश्व हृदय दिवस क्रिएटिंग हर्ट-हेल्थी एनवायरमेंट (creating heart-healthy environments.) विषय के साथ दुनिया भर में 29 सितंबर 2015 को मनाया गया है|
ii.इस दिवस का उद्देश्य लोगों को हृदय की बीमारीयों और  हृदय रोग (सीवीडी) के खतरों के प्रति सूचित करना है|
iii.विश्व हृदय दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और एनजीओ कार्यकर्ताओं ने कार्डियोवैस्क्युलर डिसीज (सीवीडी) के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से देश भर में कई जागरूकता अभियानों का आयोजन किया|

7.अलीबाबा, आंट फाइनेंशियल ने पेटीएम में हिस्सेदारी खरीदी
i.मोबाइल भुगतान और ई-कॉमर्स पोर्टल पेटीएम चलाने वाली कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस के मुताबिक उसे चीन की दिग्गज ई-कॉमर्स फर्म अलीबाबा ग्रुप और उसकी आंट फाइनेंशियल सर्विसेज ग्रुप से निवेश प्राप्त हुआ है।
ii.इस साल फरवरी में, आंट फाइनेंशियल ने वन97 कम्युनिकेशंस में हिस्सेदारी खरीदी थी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ताजा निवेश से पेटीएम को अपने कारोबार का स्तर बढ़ाने एवं विपणन, प्रौद्योगिकी एवं प्रतिभा में निवेश की सहूलियत बढ़ेगी।
iii.पेटीएम के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय शेखर शर्मा ने कहा, 'पेटीएम भारत का सबसे मजबूत मोबाइल भुगतान व वाणिज्यिक प्लेटफार्म तैयार कर रही है।

8.अभिनव बिंद्रा ने 8वें एशियन एयरगन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता
i.भारत के निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने 8वें एशियन एयरगन चैंपियनशिप में पुरुषों के 10मी एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत लिया है|
ii.भारत के लिए स्वर्ण ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बिंद्रा ने 208.3 अंक के साथ स्वर्ण जीता है| कजाखस्तान के युरिय युर्कोव (206.6) ने रजत और दक्षिण कोरिया के जैचुल यु (185.3) ने कांस्य पदक जीता है|
iii.इसके अलावा ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता गगन नारंग ने 164.5 अंक और चैन सिंह ने 122.5 अंक हासिल किये हैं| इसके बदौलत भारतीय शूटर्स ने इस प्रतियोगिता में टीम का स्वर्ण पदक हासिल किया है| बिंद्रा, नारंग और सिंह वर्ष 2016 के रिओ ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं|
1.भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस कोच्ची का जलावतरण
i.भारत के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने नौसैनिक डॉकयार्ड में नौसेना के युद्धपोत आईएनएस कोच्चि का जलावतरण किया है| आईएनएस कोच्चि कोलकाता श्रेणी (परियोजना 15ए) के गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रोयर्स में दूसरा युद्धपोत है|

ii.इसे नौसेना के आंतरिक संगठन नौसैनिक डिजाइन निदेशालय ने डिजाइन किया है और मुंबई में मझगांव डॉक शिप बिल्डर्स लिमिटेड में इसका निर्माण किया गया है| बंदरगाह शहर कोच्चि के नाम पर इसका नामकरण किया गया है|
iii.विशालकाय जहाज 164 मीटर लंबा और 17 मीटर गहरा है जो चार गैस टर्बाइन से चलता है| इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि 30 नॉट तक की रफ्तार पकड़ सकता है| जहाज पर करीब 40 अधिकारी और चालक दल के 350 सदस्य सवार होंगे।

2.जयंत प्रसाद को रक्षा अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान का महानिदेशक नियुक्त किया गया
i.नेपाल में भारत के पूर्व राजदूत जयंत प्रसाद को रक्षा अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान (आईडीएसए) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है|
ii.आईडीएसए के महानिदेशक का पद अगस्त 2014 से रिक्त था| प्रसाद वर्ष 2015 में आईडीएसए के पचास वर्ष पूरे होने के अवसर पर नियुक्त होंगे| 
iii.उन्होंने दक्षिण एशियाई देशों के विशेषज्ञ के रूप में अपने करियर की शुरूआत की थी| वे वर्ष 2008- 2010 तक अफगानिस्तान में भारत के राजदूत रहे तथा वर्ष 2011-2013 तक नेपाल में भारत के राजदूत रहे|

3.ग्लोबल प्रतिस्पर्धी सूचकांक में 55वें पायदान पर पहुंचा भारत
i.वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) ने अपनी ताजा ग्लोबल प्रतिस्पर्धा रिपोर्ट में कहा कि भारत का छलांग लगाना देश के हालिया आर्थिक सुधार, देश के संस्थानों और व्यापक आर्थिक माहौल की प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार और इंफ्रास्ट्रक्चर में मामूली बेहतरी को दिखाता है।
ii.विश्व की सबसे प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्थाओं के वैश्विक सूचकांक में भारत एक लंबी छलांग लगाते हुए 55वें पायदान पर पहुंच गया है, जबकि स्विटजरलैंड शीर्ष पर है।
iii.सूची में स्विटजरलैंड शीर्ष पर है, जबकि दूसरे पायदान पर सिंगापुर, तीसरे पर अमेरिका, चौथे पर जर्मनी और पांचवे पर नीदरलैंड है।

4.एशियन निशानेबाजी मीट में गुरप्रीत, जीतू ने जीते पदक
i.भारतीय निशानेबाज गुरप्रीत सिंह और जीतू राय ने एशियन एयर गन चैम्पियनशिप की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में क्रमशः रजत और कांस्य पदक हासिल किए हैं।
ii.इसी स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले अन्य भारतीय ओंकार सिंह 77.5 अंक ही हासिल कर सके और आठवें स्थान पर रहते हुए सबसे पहले स्पर्धा से बाहर हुए।
iii.इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक ईरान के सेपेहर सफारी बोरूजेनी ने 198.7 अंक हासिल करते हुए जीता। गुरप्रीत ने स्पर्धा में 197.6 अंक, जबकि जीतू 177.6 अंक हासिल कर सके।

5.अंकित फाडिया बने ‘डिजिटल इंडिया’ के ब्रांड एंबेसडर
i. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल भारत कार्यक्रम पर एक और विवाद पैदा हो गया है। ताजा विवाद अंकित फाडिया को कार्यक्रम का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए जाने को लेकर है। सरकार ने पहले तो इस तरह की नियुक्ति से इंकार किया, लेकिन बाद में शाम तक फाडिया और तीन अन्य को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए जाने की पुष्टि कर दी है।
ii.रोचक यह है कि सरकार के प्रचार वेबसाइट पर पोस्ट जारी करने के एक घंटे के बाद ही उसे हटा लिया गया। शाम में हालांकि विभाग ने फाडिया सहित सतवत जगवानी और कृति तिवारी (दोनों भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की टॉपर) तथा सैमसंग यूएसए के कंप्यूटर वैज्ञानिक प्रणब मिस्त्री को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए जाने की पुष्टि कर दी।

6.फीफा के पूर्व उपाध्यक्ष वार्नर पर लगा आजीवन प्रतिबंध
i.अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संघ (फीफा) के पूर्व उपाध्यक्ष जैक वॉर्नर को फुटबॉल से जुड़ी सभी गतिविधियों से आजीवन प्रतिबंधित कर दिया गया है|
ii.फीफा की नैतिक समिति ने कैरेबियाई महासंघ के पूर्व अध्यक्ष वॉर्नर को ‘फीफा और कॉनकाकैफ में अलग-अलग ऊंचे और प्रभावी पदों पर अधिकारी के रूप में रहने के दौरान लगातार गलत आचरण’ करने का दोषी पाया है|
iii.72 वर्षीय वार्नर अधिकारी के सभी फुटबॉल गतिविधियों में हिस्सा लेने पर लगा प्रतिबंध राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लागू होगा और 25 सितंबर से प्रभावी होगा|

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...