Friday, 9 October 2015

1.पेज पर कितने मार्जिन होते हैं?
1.दो 
2.चार 
3.पांच 
4.तीन 
5.इनमें से कोई नहीं

2.एक डिजिटल वाच में किस तरह का कंप्यूटर हो सकता है? 
1.मिनी कंप्यूटर 
2.डिजिटल कंप्यूटर 
3.एम्बेडेड कंप्यूटर 
4.पॉकेट कंप्यूटर 
5.इनमें से कोई नहीं 

3.डम्ब टर्मिनल क्या है?
1.सेंद्रल कंप्यूटर 
2.डिजिटल कंप्यूटर
3.नेटवर्क 
4.वायरस 
5.इनमें से कोई नहीं

4.स्टोरेज डिवाइस पर जो मुख्य फोल्डर होता है, उसे क्या कहा जाता है?
1.रिकॉर्ड 
2.मेन फोल्डर 
3.डेस्टोप फोल्डर 
4.रूट डायरेक्टरी 
5.इनमें से कोई नहीं   

5.ब्रोशर, पोस्टर और न्यूजलैटर बनाने के लिए किस प्रकार का सॉफ्टवेर सबसे ज्यादा उपयोगी है?
1.क्वार्क 
2.डेस्कटॉप पब्लिशिंग सॉफ्टवेर 
3.इनडिजाईन 
4.उपरोक्त सभी 
5.इनमें से कोई नहीं

6.मॉडेम का कनेक्शन किसके साथ किया जाता है?
1.सीपीयू 
2.फोनलाइन 
3.मॉनिटर 
4.स्विचबोर्ड 
5.इनमें से कोई नहीं

7.प्रोसेसर के तीन मुख्य भाग कौन से हैं?
1.प्रोसेसिंग, एडिटिंग, प्रिंटिंग 
2.ALU, प्रोसेसिंग और रजिस्टर
3.ALU, कण्ट्रोल यूनिट और रजिस्टर 
4.एडिटिंग, फोर्वार्डिंग और प्रिंटिंग 
5.इनमें से कोई नहीं     

8.माइक्रो प्रोसेसर किस पीढ़ी का कंप्यूटर है?
1.पहली पीढ़ी 
2.दूसरी पीढ़ी 
3.तीसरी पीढ़ी
4.चौथी पीढ़ी
5.इनमें से कोई नहीं

9.एक्सपेंशन कार्ड में इन्सर्ट किया जाते हैं-
1.ब्लॉक 
2.बोर्ड 
3.स्लॉट 
4.सॉफ्टवेर 
5.इनमें से कोई नहीं   

10.इलेक्ट्रोनिक कॉम्पोनेन्ट वाले थिन प्लेट या बोर्ड को कहते हैं-
1. ब्लैक बोर्ड
2.सर्किट बोर्ड 
3.कॉम्पोनेन्ट बोर्ड 
4.इम्प्लिसिट बोर्ड 
5.इनमें से कोई नहीं

उत्तर 
1.2
2.3
3.1
4.4
5.2
6.2
7.3
8.4
9.3
10.2

1.प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए विश्व बैंक से सहायता प्राप्त परियोजना को सीसीईए की मंजूरी
i.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने पूर्ववर्ती एकीकृत जल-संभर प्रबंधन कार्यक्रम ‘नीरांचल’ को मंजूरी प्रदान की है|

ii.इस परियोजना के लिए कुल परिव्यय 357 मिलियन डॉलर (एक डॉलर में 60 रुपये की दर से 2142.30 करोड़ रुपये) तय किया गया है|
iii.राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ नौ राज्यों आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान और तेलंगाना में परियोजना के क्रियान्वयन को स्वीकृति दी गयी है|
iv.कुल लागत में सरकार की भागीदारी 1071.15 करोड़ रुपये (50 फीसदी) होगा, जबकि शेष राशि विश्व बैंक से प्राप्त ऋण के रूप में उपलब्ध होगी|
v.इस कार्यक्रम से वर्षा जल के सतही प्रवाह को कम करने, भूजल के पुनर्भरण को बढ़ाने और वर्षा सिंचित क्षेत्रों में जल की उपलब्धता बेहतर करने में मदद मिलेगी|

2.बेलारूस की स्वेतलाना को साहित्य का नोबेल पुरस्कार
i.इस साल साहित्य का नोबेल पुरस्कार बेलारुस की स्वेतलाना एलेक्जिविच को दिया जाएगा। इस बात की घोषणा स्वीडेन के स्टॉकहोम में की गई। यह पुरस्कार किसी भी लेखक के लिए किसी सपने के पूरा होने जैसा ही है।
ii.साहित्य के क्षेत्र में साल 2015 के नोबेल पुरस्कार की दौड़ में दुनिया के कई बड़े लेखक शामिल थे जिनमें जापान के उपन्यासकार हारुकी मुराकामी, केन्या के गुगी वा थियान्ग, नोर्वे के जॉन फोसे और अमेरिका के जाएस कैरॉल ओट्स और फिलिप रोथ के नाम शामिल थे।

3.भारत में 83वां वायु सेना दिवस मनाया गया
i.पूरे भारत में वायु सेना दिवस मनाया गया है| वर्ष 1932 से आरंभ इस आयोजन का यह 83वां वर्ष है|
ii.इस अवसर पर गाज़ियाबाद स्थित हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया| इस दौरान सी-17 ग्लोबमास्टर, सी-130 हरक्यूलिस, एमआई-17, एमआई-35 और भारत में निर्मित सूर्यकिरण विमानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए| सुखोई विमानों के माध्यम से इस एयर शो का समापन किया गया|
iii.एमआई-17 वी5 हेलिकॉप्टरों ने वी (v) आकार में उड़ान भरी, इसी आकार का निर्माण हरक्यूलिस विमानों द्वारा भी किया गया|

4.केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा भारत और वियतनाम के बीच दोहरे कराधान से बचाव हेतु प्रोटोकाल को स्वीकृति
i.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने दोहरे कराधान से बचाव और आमदनी पर कर के मामले में राजकोषीय चोरी को रोकने के लिए भारत और वियतनाम के बीच हुए समझौते में संशोधन करने वाले प्रोटोकॉल को अपनी स्वीकृति दी है|
ii.इस प्रोटोकॉल में कर संबंधी सूचनाओं के कारगर ढंग से आदान-प्रदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत मानकों का जिक्र है, जिनमें बैंक सूचनाएं और बगैर घरेलू कर हित वाली सूचनाएं भी शामिल हैं|
iii.इसके साथ ही इसमें इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि भारत के किसी निवासी के संबंध में वियतनाम से जो सूचनाएं प्राप्त  होंगी, उन्हें  वियतनाम के सक्षम प्राधिकरण से स्वीकृति मिलने के बाद अन्य‍ कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ साझा किया जा सकता है|

5.सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत पारादीप बंदरगाह के यंत्रीकरण को सीसीईए की मंजूरी
i.प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी की अध्यतक्षता में आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर पारादीप बंदरगाह में स्थित ईस्टर क्वे (ईक्यू) के यंत्रीकरण की परियोजना को अपनी स्वीकृति प्रदान की है| यह मंजूरी मुख्य रूप से थर्मल कोयले के निर्यात का संचालन करने के लिए दी गई|
ii.इस परिेयोजना पर कुल मिलाकर 1437.76 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है, जिसमें से 1412.76 करोड़ रुपये का व्यय रियायत पाने वाला उद्यमी करेगा| शेष 25 करोड़ रुपये पारादीप बंदरगाह न्यास द्वारा तलकर्षण (ड्रेजिंग) पर खर्च किए जाएंगे| 

उपरोक्त ख़बरों से सम्बंधित ख़बरें 
  1. दोहरे कराधान से बचाव और आमदनी पर कर के मामले में राजकोषीय चोरी को रोकने के लिए किन दो देशों के बीच समझौते हुए है?
  2. स्वेतलाना एलेक्जिविच का सम्बन्ध किस देश से है?
  3. ‘नीरांचल’ कार्यक्रम से क्या है?
  4. वायु सेना दिवस कब मनाया जाता है?
  5. परियोजना के क्रियान्वयन की स्वीकृति कितने राज्यों को दी गयी है

Thursday, 1 October 2015

1.RBI ने आधा फीसदी घटाई रेपो-रेट
i.RBI ने बहुप्रतिक्षित नीतिगत ब्याज दरों में कटौती की है। आरबीआई ने रेपो रेट को आधा फीसदी घटाया है। आधा फीसदी घटने के बाद रेपोरेट 6.75 के स्तर पर आ गया है। आरबीआई की ओर से बैंकों को दिए जाने वाले कर्ज की दरों में कटौती का सीधा सा मतलब है अगर बैंक इस कटौती को आगे ग्राहकों को बढ़ाते हैं तो आम आदमी को सस्ता कर्ज मिलने का रास्ता साफ होगा।

ii.बीते 9 महीनों में RBI ने 125 बेसिस प्वाइंट घटाईं मुख्य नीतिगत दरें जनवरी से अब तक आरबीआई की ओर से 125 बेसिस प्वाइंट की कटौती की जा चुकी है। महंगाई का लगातार घटना ब्याज दरों में कटौती का मुख्य कारण हैं। थोक महंगाई दर (WPI) पिछले 10 महीने के सबसे निचले स्तर –4.95 फीसदी पर है। वहीं उपभोक्ता महंगाई दर अगस्त में 3.66 फीसदी के रिकॉर्ड गिरावट पर है। आज की कटौती के बाद रेपो रेट 6.75 फीसदी पर आ गई है। वहीं रिवर्स रेपो रेट 5.75 फीसदी, सीआरआर 4 फीसदी और एसएलआर 21.5 फसदी पर है।
iii.ब्याज दरों में कटौती के बाद संभले शेयर बाजार ब्याज दरों में कटौती की घोषणा के बाद शेयर बाजार में एकाएक उछाल देखने को मिला। हालांकि ऊपर स्तर से कुछ मुनाफावसूली तुरंत देखने को मिली। ब्याज दरों में घोषणा के करीब 15 मिनट बाद 11.15 बजे सेंसेक्स निफ्टी हल्की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी 18 अंक नीचे 7778 के स्तर पर और सेंसेक्स 50 अंकों की कमजोरी के साथ 25569 के स्तर पर है। जबकि सुबह सेंसेक्स 250 अंकों की गिरावट के साथ खुला था।

2.रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे नॉलेज पोर्टल आरंभ किया
i.भारतीय रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने भारतीय रेलवे के बारे में विस्तृत जानकारी के प्रसार हेतु भारतीय रेलवे नॉलेज पोर्टल का शुभारम्भ किया है|
ii.यह भारतीय रेलवे राष्ट्रीय अकादमी (एनएआईआर) द्वारा आरंभ की गयी पहल है जिसमें वेबसाइटों, दस्तावेजों और अन्य उपलब्ध लिंक्स की सहायता से भारतीय रेल के बारे में एक ही स्थान पर बहुत सी जानकारी प्राप्त की जा सकती है|
iii.भारतीय रेलवे नॉलेज पोर्टल रेलवे के विभिन्न पुस्तकालयों के लिए ई-एक्सेस प्रदान करता है| राष्ट्रीय सूचना केंद्र ने सभी पुस्तकालयों को ई-ग्रंथालय के नाम से एक ही स्थान पर ला दिया है| इनके अतिरिक्त, फैन क्लब, रेलवे विरासत एवं विश्व भर में मौजूद संग्रहालयों की जानकारी इस पोर्टल द्वारा प्राप्त की जा सकती है|

3.पुणे में भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति 2015 का आरंभ  
i.भारत और श्रीलंका की थलसेनाओं के बीच तीसरा संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति’ पुणे में शुरू हो चूका है। ii.रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि इस अभ्यास का मकसद एक-दूसरे के अनुभवों और विशेषज्ञता को साझा करना है।
iii.चौदह दिनों तक चलने वाले इस अभ्यास के दौरान संयुक्त राष्ट्र के तहत होने वाले आतंकवाद निरोध अभियानों के लिए अपनी धार मजबूत करने पर जोर रहेगा। इससे दोनों सेनाओं के बीच आपसी समझ और विश्वास बढ़ेगा।

4.भारतीय मूल के वैन ड्राइवर का सम्मान
i.भारतीय मूल के ब्रिटिश डिलीवरी वैन ड्राइवर डी पटेल (49) को ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स 'प्राइड ऑफ ब्रिटेन अवॉर्ड' से सम्मानित करेंगे। उन्हें वहां लोग हीरो कहते हैं। दरअसल 18 मई को पटेल अपनी वैन लेकर निकले थे। रास्ते में उन्होंने देखा कि उनके आगे एक कार अनियंत्रित होकर तेजी से जा रही है।
ii.जब पटेल ने देखा की कार चला रही महिला बेहोश हो गई है और उसकी कार से कई वाहन भिड़ सकते हैं तो वे एक्शन में आए और अपनी वैन को कार से भिड़ाकर पहले उसकी स्पीड कम की और बाद में उसे एक केश साइट से टकरा दिया जिससे वह रुक गई। पुलिस ने पटेल की प्रशंसा की कि उन्होंने कई वाहनों को भिड़ने से बचा लिया जिसमें जानें भी जा सकती थीं और उन्हें हीरो कहा।

5.नेयवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपना पहला 10 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया
i.नेयवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएलसी) ने नेवेली में अपने पहले 10 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना की है| यह नेयवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन की पहली अक्षय ऊर्जा परियोजना है|
ii.54 एकड़ में फैला हुआ यह संयंत्र 74.60 करोड़ रुपये की लागत से भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) द्वारा स्थापित किया गया है|
iii.इस संयंत्र में 48000 सोलर फोटो वोल्टिक मॉड्यूल हैं| प्रत्येक मॉड्यूल की 240 मेगावाट बिजली पैदा करने की क्षमता है| संपूर्ण बिजली का उपयोग तमिलनाडु उत्पादन और वितरण कंपनी (TANGEDCO) द्वारा किया जाएगा| ट्रायल रन के दौरान यह संयंत्र 8.65 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन करेगा|

6.विश्व हृदय दिवस 2015 दुनिया भर में मनाया गया
i.विश्व हृदय दिवस क्रिएटिंग हर्ट-हेल्थी एनवायरमेंट (creating heart-healthy environments.) विषय के साथ दुनिया भर में 29 सितंबर 2015 को मनाया गया है|
ii.इस दिवस का उद्देश्य लोगों को हृदय की बीमारीयों और  हृदय रोग (सीवीडी) के खतरों के प्रति सूचित करना है|
iii.विश्व हृदय दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और एनजीओ कार्यकर्ताओं ने कार्डियोवैस्क्युलर डिसीज (सीवीडी) के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से देश भर में कई जागरूकता अभियानों का आयोजन किया|

7.अलीबाबा, आंट फाइनेंशियल ने पेटीएम में हिस्सेदारी खरीदी
i.मोबाइल भुगतान और ई-कॉमर्स पोर्टल पेटीएम चलाने वाली कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस के मुताबिक उसे चीन की दिग्गज ई-कॉमर्स फर्म अलीबाबा ग्रुप और उसकी आंट फाइनेंशियल सर्विसेज ग्रुप से निवेश प्राप्त हुआ है।
ii.इस साल फरवरी में, आंट फाइनेंशियल ने वन97 कम्युनिकेशंस में हिस्सेदारी खरीदी थी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ताजा निवेश से पेटीएम को अपने कारोबार का स्तर बढ़ाने एवं विपणन, प्रौद्योगिकी एवं प्रतिभा में निवेश की सहूलियत बढ़ेगी।
iii.पेटीएम के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय शेखर शर्मा ने कहा, 'पेटीएम भारत का सबसे मजबूत मोबाइल भुगतान व वाणिज्यिक प्लेटफार्म तैयार कर रही है।

8.अभिनव बिंद्रा ने 8वें एशियन एयरगन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता
i.भारत के निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने 8वें एशियन एयरगन चैंपियनशिप में पुरुषों के 10मी एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत लिया है|
ii.भारत के लिए स्वर्ण ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बिंद्रा ने 208.3 अंक के साथ स्वर्ण जीता है| कजाखस्तान के युरिय युर्कोव (206.6) ने रजत और दक्षिण कोरिया के जैचुल यु (185.3) ने कांस्य पदक जीता है|
iii.इसके अलावा ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता गगन नारंग ने 164.5 अंक और चैन सिंह ने 122.5 अंक हासिल किये हैं| इसके बदौलत भारतीय शूटर्स ने इस प्रतियोगिता में टीम का स्वर्ण पदक हासिल किया है| बिंद्रा, नारंग और सिंह वर्ष 2016 के रिओ ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं|
1.भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस कोच्ची का जलावतरण
i.भारत के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने नौसैनिक डॉकयार्ड में नौसेना के युद्धपोत आईएनएस कोच्चि का जलावतरण किया है| आईएनएस कोच्चि कोलकाता श्रेणी (परियोजना 15ए) के गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रोयर्स में दूसरा युद्धपोत है|

ii.इसे नौसेना के आंतरिक संगठन नौसैनिक डिजाइन निदेशालय ने डिजाइन किया है और मुंबई में मझगांव डॉक शिप बिल्डर्स लिमिटेड में इसका निर्माण किया गया है| बंदरगाह शहर कोच्चि के नाम पर इसका नामकरण किया गया है|
iii.विशालकाय जहाज 164 मीटर लंबा और 17 मीटर गहरा है जो चार गैस टर्बाइन से चलता है| इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि 30 नॉट तक की रफ्तार पकड़ सकता है| जहाज पर करीब 40 अधिकारी और चालक दल के 350 सदस्य सवार होंगे।

2.जयंत प्रसाद को रक्षा अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान का महानिदेशक नियुक्त किया गया
i.नेपाल में भारत के पूर्व राजदूत जयंत प्रसाद को रक्षा अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान (आईडीएसए) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है|
ii.आईडीएसए के महानिदेशक का पद अगस्त 2014 से रिक्त था| प्रसाद वर्ष 2015 में आईडीएसए के पचास वर्ष पूरे होने के अवसर पर नियुक्त होंगे| 
iii.उन्होंने दक्षिण एशियाई देशों के विशेषज्ञ के रूप में अपने करियर की शुरूआत की थी| वे वर्ष 2008- 2010 तक अफगानिस्तान में भारत के राजदूत रहे तथा वर्ष 2011-2013 तक नेपाल में भारत के राजदूत रहे|

3.ग्लोबल प्रतिस्पर्धी सूचकांक में 55वें पायदान पर पहुंचा भारत
i.वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) ने अपनी ताजा ग्लोबल प्रतिस्पर्धा रिपोर्ट में कहा कि भारत का छलांग लगाना देश के हालिया आर्थिक सुधार, देश के संस्थानों और व्यापक आर्थिक माहौल की प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार और इंफ्रास्ट्रक्चर में मामूली बेहतरी को दिखाता है।
ii.विश्व की सबसे प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्थाओं के वैश्विक सूचकांक में भारत एक लंबी छलांग लगाते हुए 55वें पायदान पर पहुंच गया है, जबकि स्विटजरलैंड शीर्ष पर है।
iii.सूची में स्विटजरलैंड शीर्ष पर है, जबकि दूसरे पायदान पर सिंगापुर, तीसरे पर अमेरिका, चौथे पर जर्मनी और पांचवे पर नीदरलैंड है।

4.एशियन निशानेबाजी मीट में गुरप्रीत, जीतू ने जीते पदक
i.भारतीय निशानेबाज गुरप्रीत सिंह और जीतू राय ने एशियन एयर गन चैम्पियनशिप की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में क्रमशः रजत और कांस्य पदक हासिल किए हैं।
ii.इसी स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले अन्य भारतीय ओंकार सिंह 77.5 अंक ही हासिल कर सके और आठवें स्थान पर रहते हुए सबसे पहले स्पर्धा से बाहर हुए।
iii.इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक ईरान के सेपेहर सफारी बोरूजेनी ने 198.7 अंक हासिल करते हुए जीता। गुरप्रीत ने स्पर्धा में 197.6 अंक, जबकि जीतू 177.6 अंक हासिल कर सके।

5.अंकित फाडिया बने ‘डिजिटल इंडिया’ के ब्रांड एंबेसडर
i. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल भारत कार्यक्रम पर एक और विवाद पैदा हो गया है। ताजा विवाद अंकित फाडिया को कार्यक्रम का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए जाने को लेकर है। सरकार ने पहले तो इस तरह की नियुक्ति से इंकार किया, लेकिन बाद में शाम तक फाडिया और तीन अन्य को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए जाने की पुष्टि कर दी है।
ii.रोचक यह है कि सरकार के प्रचार वेबसाइट पर पोस्ट जारी करने के एक घंटे के बाद ही उसे हटा लिया गया। शाम में हालांकि विभाग ने फाडिया सहित सतवत जगवानी और कृति तिवारी (दोनों भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की टॉपर) तथा सैमसंग यूएसए के कंप्यूटर वैज्ञानिक प्रणब मिस्त्री को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए जाने की पुष्टि कर दी।

6.फीफा के पूर्व उपाध्यक्ष वार्नर पर लगा आजीवन प्रतिबंध
i.अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संघ (फीफा) के पूर्व उपाध्यक्ष जैक वॉर्नर को फुटबॉल से जुड़ी सभी गतिविधियों से आजीवन प्रतिबंधित कर दिया गया है|
ii.फीफा की नैतिक समिति ने कैरेबियाई महासंघ के पूर्व अध्यक्ष वॉर्नर को ‘फीफा और कॉनकाकैफ में अलग-अलग ऊंचे और प्रभावी पदों पर अधिकारी के रूप में रहने के दौरान लगातार गलत आचरण’ करने का दोषी पाया है|
iii.72 वर्षीय वार्नर अधिकारी के सभी फुटबॉल गतिविधियों में हिस्सा लेने पर लगा प्रतिबंध राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लागू होगा और 25 सितंबर से प्रभावी होगा|

Tuesday, 29 September 2015

1.भारत का प्रथम उपग्रह 'एस्ट्रोसैट' प्रक्षेपित
i.खगोल विज्ञान अनुसंधान हेतु समर्पित भारत का प्रथम उपग्रह 'एस्ट्रोसैट' (Astrosat) का सफल प्रक्षेपण किया गया है| इसका प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा (आंध्र-प्रदेश) प्रक्षेपण केंद्र से किया गया है|

ii.'एस्ट्रोसैट' का प्रक्षेपण पोलर सैटेलाइट लॉन्च वीकल सी-30 (पीएसएलवी सी-30) के ज़रिए किया गया| 1513 किलोग्राम वजन का एस्ट्रोसैट खगोल विज्ञान के अध्ययन के लिए पूरी तरह से समर्पित भारत का पहला सैटेलाइट है|
iii.'एस्ट्रोसैट' के प्रक्षेपण के साथ ही भारत; अमेरिका, यूरोपियन यूनियन और जापान के बाद ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है| एस्ट्रोसैट की मदद से ब्रह्मांड को समझने में मदद मिलेगी|

2.आईटीएफ के उपाध्यक्ष बने भारत के अनिल खन्ना
i.अखिल भारतीय टेनिस संघ के अध्यक्ष अनिल खन्ना को अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) का उपाध्यक्ष चुना गया है।
ii.आपको बता दें कि इससे पहले अनिल ने आईटीएफ के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था पर इस पद को हासिल करने में वे नाकाम रहे। अध्यक्ष पद के चुनाव में हैगर्टी ने खन्ना को 192-200 वोटों से हराया था।
iii.खन्ना के साथ अमेरिका की कटरीना एडम्स और स्विट्जरलैंड की रेने स्टामबाक को भी आईटीएफ का उपाध्यक्ष चुना गया है।

3.मणिपुर के राज्यपाल सैयद अहमद का निधन
i.मणिपुर के सोलहवें राज्यपाल, सैयद अहमद का मुंबई में कैंसर के कारण निधन हो गया है| वे 70 वर्ष के थे|
ii.भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के सदस्य सैयद अहमद ने मणिपुर के सोलहवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी|
iii.सैयद अहमद झारखण्ड के आठवें राज्यपाल के रूप में 4 सितंबर 2011 से 15 मई 2015 तक कार्यरत रहे|

4.एस के शर्मा बने बीबीएमबी के अतिरिक्त अध्यक्ष 
i.भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार इंजी. एसके शर्मा ने संभाल लिया है|
ii.एसके शर्मा ने वर्ष 1980 में हरियाणा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में उप मंडल अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है|
iii.इन्होंने यमुना नदी पर नदी प्रशिक्षण कार्य को भी उत्कृष्ट ढंग से संभाला और इनके कार्यकाल के दौरान बाढ़ के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं घटी|

5.वर्ल्ड टूरिज्म डे 27 नवम्बर 
i.हर साल 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। 
ii.पर्यटन सिर्फ हमारे जीवन में खुशियों के पल को वापस लाने में ही मदद नहीं करता है बल्कि यह किसी भी देश के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज के समय में जहां हर देश की पहली जरूरत अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है वहीं आज पर्यटन के कारण कई देशों की अर्थव्यवस्था पर्यटन उद्योग के इर्द-गिर्द घूमती है। यूरोपीय देश, तटीय अफ्रीकी देश, पूर्वी एशियाई देश, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया आदि ऐसे देश हैं जहां पर पर्यटन उद्योग से प्राप्त आय वहां की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करता है।
iii.पर्यटन का महत्व और पर्यटन की लोकप्रियता को देखते हुए ही संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1980 से 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के तौर पर मनाने का निर्णय लिया। विश्व पर्यटन दिवस के लिए 27 सितंबर का दिन चुना गया क्योंकि इसी दिन 1970 में विश्व पर्यटन संगठन का संविधान स्वीकार किया गया था। पर्यटन दिवस की खासियत यह है कि हर साल लोगों को विभिन्न तरीकों से जागरुक करने के लिए पर्यटन दिवस पर विभिन्न तरीके की थीम रखी जाती है। इस साल इस दिवस का थीम रखा गया है,‘टूरिज्म एंड वाटर- प्रोटेक्टिंग आवर कॉमन फ्यूचर'।
  
6.पंकज आडवाणी ने आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप 2015 खिताब जीता
i.पंकज आडवाणी ने विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप खिताब जीता है| ऑस्ट्रेलिया में एडिलेड में आयोजित फाइनल में उन्होंने 1168 अंक से सिंगापुर के पीटर गिलक्रिस्ट को पराजित किया|
ii.यह पंकज आडवाणी का 14वां विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप ख़िताब है| इसके साथ ही पंकज ने टाइम फॉर्मेट के अपने खिताब का बचाव किया है| आडवाणी ने 2014 में टाइम और प्वाइंट दोनों फॉर्मेट के विश्व खिताब जीते थे|
iii.पंकज ने इससे पहले अपना 13वां ख़िताब अगस्त 2015 में कराची में आयोजित विश्व 6 रेड स्नूकर चैंपियनशिप में जीता था| उन्होंने फाइनल मुक़ाबले में चीन के यानि बिंगाताओ को 6-2 से हराया था|

7.इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज़ फ्रैंक टायसन का निधन
i.विश्व के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक टायफून के नाम से मशहूर इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज़ फ्रैंक टायसन का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया है|
ii.टायसन ने इंग्लैंड की ओर से वर्ष 1954 से 1959 के बीच 17 टेस्ट मैचों में 18.56 के औसत से 76 विकेट लिए थे|
iii.‘टाइफून’ के नाम से मशहूर टायसन ने 1954-55 में आस्ट्रेलिया में खेली गयी एशेज श्रृंखला में पांच मैचों में 28 विकेट लिये थे| इंग्लैंड ने यह श्रृंखला 3-1 से जीती थी| टायसन को वर्ष 1955 में विजडन लीडिंग क्रिकेटर भी घोषित किया गया है|
iv.टायसन ने वर्ष 1952 से 1960 के बीच 244 प्रथम श्रेणी मैचों में 767 विकेट लिये थे| उन्होंने नार्थम्पटनशर की ओर से 170 मैचों में 525 विकेट हासिल किये हैं| टायसन ने अपने पूरे करियर में 1200 से ज्यादा विकेट लिए हैं|

8.मर्सिडीज ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने जापान ग्रां प्री 2015 फार्मूला वन खिताब जीता
i.ब्रिटेन के मर्सिडीज ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने जापान के सुजुका सर्किट में आयोजित जापान ग्रां प्री 2015 फार्मूला वन खिताब जीत लिया है|
ii.मर्सिडीज टीम के ड्राइवर निको रोजबर्ग ने दूसरा और फेरारी के सबेस्टियन वेटेल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है| फोर्स इंडिया के निको हुल्केनबर्ग (जर्मनी) और सर्जियो परेज (मैक्सिको) क्रमश: छठे और 12वें स्थान पर रहे|
iii.विलियम्स के वालेटेरी बोटास पांचवें, लोटस के रोमेन ग्रॉसज्यां और पोस्टर क्रमशः सातवें व आठवें जबकि रोसो रेनां के मैक्स और कार्लोस सानेज क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर रहे| वर्ष 2015 के फार्मूला वन सत्र में ब्रिटेन के मर्सिडीज ड्राइवर लुईस हैमिल्टन का यह आठवां खिताब था| iv.इसके साथ ही हैमिल्टन ने आयर्टन सेना (ब्राजील) के 41 खिताब जीतने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली. वर्तमान में हैमिल्टन सबसे अधिक फार्मूला वन का खिताब जीतने वाले व्यक्तियों की सूचीं में पांचवें स्थान पर पहुंच गए|

उपरोक्त ख़बरों से सम्बंधित प्रश्न

1. भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड के नए अध्यक्ष कौन हैं?

2.वर्ल्ड टूरिज्म डे कब होता है?

3.पंकज अडवाणी किस खेल से सम्बंधित हैं?

4.हाल ही में मणिपुर के राज्यपाल सैयद अहमद का निधन हो गया है| वह कौन से राजपाल थे?

5.विश्व के सबसे तेज गेंदबाज फ्रैंक टायसन किस नाम से प्रसिद्ध थे?

6.अनिल खन्ना कहां के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है?

7.'एस्ट्रोसैट' (Astrosat) का प्रक्षेपण किस केंद्र से किया गया है?

Thursday, 24 September 2015

1.इंदिरा नूयी, भरतिया को यूएसआईबीसी वैश्विक नेतृत्व पुरस्कार 
i.पेप्सीको की प्रमुख इंदिरा नूयी और हिंदुस्तान टाइम्स समूह की चेयरपर्सन शोभना भरतिया को अमेरिका भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) का 2015 का वैश्विक नेतृत्व पुरस्कार दिया गया है। 

ii.उन्हें यह पुरस्कार ज्यादा समावेशी वैश्विक अर्थव्यवस्था के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और महिला रहनुमा के तौर पर उनकी भूमिका के लिए दिया गया है। 
iii.नूयी और भरतिया दोनों को यूएसआईबीसी के एक समारोह में सम्मानित किया गया है। इस समारोह को अमेरिका के उप राष्ट्रपति जो बाइडेन, विदेश मंत्री जॉन केरी आदि ने संबोधित किया। iv.इस अवसर पर भारतीय मूल के अमेरिकी कलाकार नटवर भवसार को भी कलात्मक उपलब्धि पुरस्कार दिया गया।
2.अमेरिका से 15800 करोड़ रुपये की हेलिकॉप्‍टर खरीद को मंजूरी
i.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति (सीसीएस) ने अमेरिकी विमानन कंपनी बोइंग से 22 अपाशे अटैक हेलीकॉप्टरों और 15 शिनूक हेवी लिफ्ट हेलीकॉप्टरों की खरीदारी के सौदे को मंजूरी दे दी है|
ii.अमेरिका की तरफ से मिलने वाला अपाशे एएच 64डी लॉंगबो हेलीकॉप्टर सर्वाधिक आधुनिक मल्टी-रोल युद्धक हेलीकॉप्टर है| इसमें हर मौसम में रात में युद्धक अभियान संचालित करने की विशिष्टता है| यह एक मिनट से कम समय में 128 लक्ष्यों को पहचान सकता है और 16 लक्ष्यों पर निशाना साध सकता और बचाव कर सकता है|
3.संकेत भाषा अनुसंधान केंद्र को मंजूरी
i.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय संकेत भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (आईएसएलआरटीसी) को मंजूरी दे दी। बयान के मुताबिक, केंद्र की स्थापना सोसायटी पंजीकरण अधिनियम-1860 के तहत की जाएगी।
ii.केंद्र सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के निशक्तजनों के सशक्तीकरण से संबंधित विभाग के तहत काम करेगा।
iii.शुरू में इसे नई दिल्ली के इंस्टीट्यूट फॉर फिजिकली हैंडीकैप्ड के प्रांगण में स्थापित किया जाएगा।
iv.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए इए फैसले से देश के 50 लाख बधिर लोग लाभान्वित होंगे।
v.भारतीय संकेत भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र एक संस्‍था होगी, जिसमें एक अध्‍यक्ष होगा और उसकी जनरल काउंसिल में 12 सदस्‍य होंगे, इसकी एक कार्यकारी परिषद भी होगी, जिसमें अध्‍यक्ष और 9 सदस्‍य, कुछ पदेन अधिकारी और सुनने में अक्षम लोगों के राष्‍ट्रीय स्‍तर के संगठनों, विश्‍वविद्यालयों, अकादमिक संस्‍थानों के विशेषज्ञों के रूप में अन्‍य सदस्‍य तथा भारतीय संकेत भाषा (आईएसएल) के स्‍वतंत्र विशेषज्ञ होंगे।
4.भारत-जर्मनी संयुक्‍त घोषणा-पत्र को मंजूरी
i.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में ‘भारत-जर्मनी उच्‍च शिक्षा सहभागिता’ कार्यक्रम के क्रियांवयन संबंधी पूर्ववर्ती समझौता-दस्‍तावेज में मामूली संशोधनों के लिए भारत और जर्मनी के बीच अभिप्राय के संयुक्‍त घोषणा-पत्र (जेडीआई) पर हस्‍ताक्षर करने को मंजूरी दी गई है।
ii.जेडीआई पर हस्‍ताक्षर होने के साथ कार्यक्रम के शीर्षक से ‘स्‍ट्रैटेजिक’ शब्‍द हटा लिया जाएगा और उसके स्‍थान पर ‘इंडो-जर्मन पार्टनरशिप इन हायर एजुकेशन’ दर्ज किया जाएगा। 
iii.इसके अलावा कार्यक्रम की वित्तपोषण अवधि भी 2015-19 से बदल कर 2016-20 (01 जुलाई, 2016 से 30 जून, 2020 तक) की जाएगी।
5.ओडिशा की ललिता प्रसिदा श्रीपद श्रीसाई ने कम्युनिटी इम्पैक्ट अवार्ड जीता
i.ओडिशा के कोरापुट जिले की कक्षा नौ की छात्रा ललिता प्रसिदा श्रीपद श्रीसाई ने कैलिफ़ोर्निया में आयोजित पांचवे गूगल साइंस फेयर में प्रतिष्ठित कम्युनिटी इम्पैक्ट अवार्ड प्राप्त किया है|
ii.ललिता ओडिशा के कोरापुट में स्थित डीपीएस दमनजोदी की छात्रा है| उसे यह पुरस्कार कम लागत वाले जैव-शोषक आधारित वॉटर प्यूरिफायर बनाने के कारण दिया गया है| इसमें पानी को स्वच्छ बनाने के लिए कार्बन अणुओं की विभिन्न परतों का प्रयोग किया गया|
iv.पुरस्कार के रूप में 13 वर्षीय ललिता ने 10,000 अमेरिकी डॉलर की राशि बतौर इनाम जीती| 
6.केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय कूटलेखन मसौदा नीति जारी किया
i.सितंबर 2015 के चौथे सप्ताह में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (DeitY) ने राष्ट्रीय कूटलेखन मसौदा नीति जारी कर दिया है|
ii.इस नीति का उद्देश्य सरकारी एजेंसियों, व्यापारों एवं नागरिकों के बीच साइबर स्पेस में अधिक सुरक्षित संचार एवं वित्तीय लेन–देन के लिए कूटलेखन प्रौद्योगिकियों और उत्पादों के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है|
iii.इस मसौदा नीति का प्रारूप सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 84 ए और धारा 69, जो कूटलेखन और विकोडन के तरीकों की व्यवस्था के बारे में है, के तहत बनाया गया है|
iv.इसका विजन साइबर स्पेस में राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण सूचना प्रणालियों और नेटवर्क समेत लोगों, व्यापारों, सरकार के लिए सुरक्षित सूचना माहौल और लेनेदेन को सक्षम बनाना है|
7.हिंदी के प्रसिद्ध लेखक डॉ कमल किशोर गोयनका 24वें व्यास सम्मान से पुरस्कृत
i.प्रसिद्ध हिंदी लेखक डॉ कमल किशोर गोयनका को वर्ष 2014 के लिए 24वें व्यास सम्मान से पुरस्कृत किया गया है| उन्हें उनकी रचना ‘प्रेमचंद की कहानियों का काल क्रमानुसार अध्ययन’ के लिए सम्मानित किया गया है|
ii.गोयनका का कार्य हिंदी साहित्य के महान लेखक मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखी गयी रचनाओं का एक महत्वपूर्ण विश्लेषण है|
iii.उन्हें हिंदी के जाने-माने लेखक प्रोफेसर विश्वनाथ प्रसाद तिवारी द्वारा 2.5 लाख रुपये की नगद राशि तथा एक प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है|
8.भारतीय कोस्टगार्ड के बेड़े में दो जहाज़ शामिल
i.भारतीय तटरक्षक तेज गश्ती पोत आईसीजीएस अपूर्व और इंटरसेप्टर बोट सी-421 नाम के दो नए जहाजों को शामिल किया गया है।
ii.जहाजों को मुंबई, महाराष्ट्र में नौसेना गोदी बंद पश्चिमी नौसेना कमान (मुंबई) के चीफ कमांडिंग वाइस एडमिरल एसपीएस चीमा, फ्लैग ऑफिसर द्वारा चालू किया गया है।
iii.तेज गश्ती पोत आईसीजीएस अपूर्व 20 की श्रृंखला में 14 वां तेज गश्ती पोत है। यह 50 मीटर लंबा है और 33 समुद्री मील की गति तक पहुँच सकता है और 317 टन विस्थापित कर सकता है|
9.गाय बनी धर्मनिरपेक्ष नेपाल की राष्ट्रीय पशु
i.नेपाल के नए धर्मनिरपेक्ष संविधान में गाय को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया है। गाय को हिंदू धर्म में पवित्र पशु का दर्जा प्राप्त है।
ii.नेपाली कांग्रेस के महासचिव कृष्ण प्रसाद सितौला ने काठमांडू पोस्ट को बताया, 'हिंदू समर्थकों के लिए हमने गाय को अपना राष्ट्रीय पशु बनाया है। अब गाय को संवैधानिक संरक्षण मिल गया है और गोहत्या पर पाबंदी भी लगा दी गई है। 
iii.नेपाल में वर्षों की राजनीतिक तकरार के बाद नए संविधान को स्वीकार किया गया था। कुछ सांसदों ने एक सींग वाले गैंडे को राष्ट्रीय पशु घोषित करने का प्रस्ताव किया था।
10.ज़ैन खान भारतीय मोटर स्पोर्ट्स क्लब संघ के अध्यक्ष निर्वाचित
i.ज़ैन खान सर्वसम्मति से भारतीय मोटर स्पोर्ट्स क्लब संघ (एफएमएससीआई) के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किये गये हैं| तत्कालीन अध्यक्ष भरत राज की 15 अगस्त को आकस्मिक मृत्यु के बाद उनकी नियुक्ति आवश्यक थी|
ii.खान हैदराबाद के निवासी हैं तथा पश्चिमी भारत ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करते हैं| खेलों में उनका काफी वर्षों से अनुभव रहा है तथा भारत में खेलों में तकनीकी सहायता करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है|
11.विक्रम पावा, हार्ले-डेविडसन भारत के नए प्रबंध निदेशक नियुक्त
i.अमेरिकी मोटर साइकिल निर्माता कम्पनी हार्ले-डेविडसन ने विक्रम पावा को हार्ले-डेविडसन भारत का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है|
ii.विक्रम पावा, अनूप प्रकाश का स्थान लेंगे| अनूप प्रकाश को हार्ले-डेविडसन कनाडा का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है|
ii.विक्रम भारत में कंपनी की उपस्थिति का विस्तार करने, देश में डीलर नेटवर्क का प्रबंधन करने , विपणन, सेवा और संचालन गतिविधियों की देखरेख करने के लिए जिम्मेदार हार्ले डेविडसन भारत की टीम के नेतृत्व का प्रबंधन करेगा|
12.67 वें प्राइमटाइम एम्मी अवार्ड्स में गेम ऑफ़ थ्रोंस ने 12 पुरस्कार जीते
i.कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स के माइक्रोसॉफ्ट थियेटर में आयोजित 67 वें प्राइमटाइम एम्मी अवार्ड्स में प्रसिद्ध अमेरिकी कल्पना नाटक टीवी श्रृंखला गेम ऑफ़ थ्रोंस ने अभूतपूर्व 12 पुरस्कार जीते हैं|
ii.इस टीवी श्रृंखला ने पहली बार सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय नाटक का ख़िताब जीता|
13.एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता फुटबॉल खिलाड़ी प्रशांत सिन्हा का निधन
i.पूर्व भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी और वर्ष 1962 में एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के सदस्य प्रशांत सिन्हा का कोलकाता के अस्पताल में निधन हो गया है| वे 77 वर्ष के थे|
ii.सिन्हा ने वर्ष 1962 के एशियाई खेलों के दौरान सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में राष्ट्रीय टीम के लिए खेला था| वे वर्ष 1964 की उस भारतीय टीम का हिस्सा थे जो इज़राइल के खिलाफ फाइनल में हारने के बाद एशिया कप में उप विजेता रही थी|
14.भारतीय वुशु टीम ने दिखाया दम, एक स्वर्ण सहित 12 पदक जीते
i.भारतीय वुशु टीम ने ईरान के तेहरान में सम्पन्न हुए पांचवें अंतरराष्ट्रीय पार्स वुशु कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण सहित 12 पदक अपने नाम किए हैं।
ii.सबसे खास बत तो ये है कि 16 सदस्यीय भारतीय दल के अधिकतर खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम किए हैं। इस विश्व कप में 18 देशों के 200 एथलीटों ने अपना दमखम दिखाया है।

iii.भारतीय खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल के बलबूते पर 18 से 21 सितंबर तक चले इस विश्वकप में एक स्वर्ण ,चार रजत और सात कांस्य पदक जीते।


उपरोक्त ख़बरों से संबधित प्रश्न

1.प्रसिद्ध हिंदी लेखक डॉ कमल किशोर गोयनका को उनकी किस रचना के लिए सम्मानित किया गया है|

2.गाय कहां की राष्ट्रीय पशु बन गयी है?

3.ज़ैन खान किस संघ के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किये गये हैं?

4.अमेरिकी मोटर साइकिल निर्माता कम्पनी हार्ले-डेविडसन ने किस भारतीय को नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है?


5.भारतीय वुशु टीम ने ईरान के तेहरान में सम्पन्न हुए पांचवें अंतरराष्ट्रीय पार्स वुशु कप में कितने स्वर्ण पदक जीते?
6.ललिता प्रसिदा श्रीपद श्रीसाई को कैलिफ़ोर्निया में आयोजित पांचवे गूगल साइंस फेयर में किस   अवार्ड से सम्मानित किया गया है|

7.ललिता प्रसिदा श्रीपद श्रीसाई को पुरुस्कार किस लिए दिया गया है?

8.अमेरिका भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) का 2015 का वैश्विक नेतृत्व पुरस्कार किन दो भारतियों को मिला है?

9.कैबिनेट समिति (सीसीएस) ने कहां की विमानन कंपनी से 22 अपाशे हेलिकॉप्टर खरीदने की डील की है?

10.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय संकेत भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (आईएसएलआरटीसी) को मंजूरी दे दी। केंद्र की स्थापना किस अधिनियम के तहत की जाएगी?

11.भारतीय संकेत भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र को शुरू में इसे कहां पर स्थापित करने की योजना है?

Tuesday, 15 September 2015

1.दुनिया की शक्तिशाली महिलाओं में शामिल हुई भारतीय महिला
i.भारतीय मूल की एक उद्यमी को फार्च्यून पत्रिका की 10 महिला नवोन्मेषी, अग्रणी, उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाली महिला उद्योगपतियों की 2015 की सालाना सूची में शामिल किया गया है। 

ii.पायल कडाकिया दो साल पुरानी स्टार्टअप क्लासपास की मुख्य कार्यकारी और सह-संस्थापक हैं जो उपभोक्ताओं को उनके क्षेत्र में हजारों बुटीक फिटनेस केंद्रों की जानकारी मुहैया कराता है।|  
iii.इस सूची में ब्रिट प्लस की संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी ब्रिट मोरीन, बिजनेस टेलेंट समूह की सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी जोड़ी मिलर और माड्यूमेटल की अध्यक्ष क्रिस्टीना लोमास्ने शामिल हैं।
iv.फार्च्यून की साल 2015 की सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में ब्रिट  मोरिन, जोडी मिलर, क्रिस्टीना लोमान्से का भी शामिल है| वाशिंगटन में आयोजित किए जाने वाले एक समारोह में इन सभी विजेताओं को सम्मानित किया जायेगा| 
2.डीआरडीओ वैज्ञानिक डॉ जी सतीश रेड्डी रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी द्वारा सम्मानित
i.लंदन स्थित ‘द रायल एयरोनाटिकल सोसाइटी’ (आरएईएस) ने सितम्बर,2015 को रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार डॉ जी सतीश रेड्डी को एयरोस्पेस की प्रगति एवं विकास में योगदान देने के लिए वर्ष 2015 के रजत पदक से सम्मानित करने की घोषणा की है|
ii.डॉ. जी सतीश रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के जेएनटीयू अनंतपुर से स्नातक की डिग्री प्राप्त की और वर्ष 1985 में डीआरडीओ में शामिल हुए|
iii.वर्तमान में वह हैदराबाद स्थित अनुसंधान केंद्र इमारत के निदेशक हैं| इसके अतिरिक्त वह वर्ष 2013 से एमआरएसएएम(मध्यम दूरी की सतह से हवा में मिसाइल) कार्यक्रम के निदेशक हैं| वर्तमान में वह रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार भी है|
3.नृत्यांगना कलामंडलम सत्यभामा का निधन
i.द्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मोहिनीअट्टम नृत्यांगना कलामंडलम सत्यभामा का निधन हो गया है| वह 77 वर्ष की थी|
ii.मोहिनीअट्टम के साथ कई प्रयोगात्मक सुधार करने वाली सत्यभामा ने इस पारंपरिक नृत्य शैली को राज्य में एक लोकप्रिय नृत्य शैली बनाया है|
iii.वह कलामंडलम विश्वविद्यालय, केरल की पहली महिला उप प्रधानाचार्य नियुक्त की गईं तत्पश्चात वह वर्ष 1992 तक प्रधानाचार्या के पद पर कार्यरत रहीं|
iv.कलामंडलम सत्यभामा ने मलयालम भाषा में मोहिनीअट्टम- हिस्ट्री, टेकनीक एंड परफॉरमेंस शीर्षक से एक लेख भी प्रकाशित किया|
4.प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता एवं नाटककार जॉन पी. कोनेल का निधन
i.प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता एवं नाटककार जॉन पी. कोनेल का 91 वर्ष की आयु में लॉस एंजिल्स में निधन हो गया है| कोनेल एक टेलीविजन लेखक, नाटककार और व्यावसायिक वॉयसओवर कलाकार थे|
ii.फिलाडेल्फिया में जन्में कोनेल अभिनय क्षेत्र में आने से पूर्व द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान वायु सेना के साथ रेडियो ऑपरेटर एवं गनर के रूप में सेवारत थे| 
iii.द्वितीय विश्व युद्ध में उनके अतुल्य योगदान हेतु कोनेल को फाइव बैटल स्टार्स तथा एक पर्पल हर्ट से सम्मानित किया गया|
5.यूएस ओपन में जीते खिलाड़ियों की सूची
i.सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन महिला युगल खिताब जीत लिया है|
ii.शीर्ष वरीयता प्राप्त इंडो-स्विस जोड़ी ने न्यूयॉर्क में आयोजित खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की केसी डेलाक्वा और कजाकिस्तान की यारोस्लावा श्वेदोवा की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से पराजित किया है|
iii.नोवाक जोकोविच ने अमेरिकी ओपन का पुरुष एकल खिताब जीता|
iv.नोवाक जोकोविच ने 13 सितंबर 2015 को अमेरिकी ओपन का पुरुष एकल खिताब जीता. न्यूयॉर्क में आर्थर ऐश स्टेडियम में आयोजित खिताबी मुकाबले में सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच ने रोजर फेडरर को 5-7, 6-4, 6-4, 6-4 से पराजित किया|
v.इटली की फ्लाविया पेनेटा ने अमेरिकी ओपन महिला एकल खिताब जीता|
vi..फ्लाविया पेनेटा ने 12 सितंबर 2015 को अमेरिकी ओपन महिला एकल खिताब जीत लिया. न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में आयोजित खिताबी मुकाबले में पेनेटा ने इटली की रोबर्टा विंसी को 7-6 (7-4), 6-2 से पराजित कर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता|

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...