Sunday 4 February 2018

इतिहास के पन्‍नों में आज 4 फरवरी का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज 4 फरवरी का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 4 फरवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का जन्‍म हुआ था और मार्क जुकरबर्ग ने सोशल नेटवार्किंग वेबसाइट फेसबुक की स्थापना की। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

 
4 फरवरी, 1620 – हंगरी के प्रिंस बेथलेन और रोम के सम्राट फर्डीनेंड द्वितीय के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
4 फरवरी, 1628 – शाहजहां को आगरा का सम्राट घोषित किया गया।
4 फरवरी, 1783 – इटली के कैलब्रिया में आये भीषण भूकंप में 50 हजार लोग मारे गये।
4 फरवरी, 1789 – जॉर्ज वाशिगटन अमेरिका के राष्ट्रपति और जॉन एडम्स उप-राष्ट्रपति चुने गए।
4 फरवरी, 1797 – इक्वाडोर की राजधानी क्वीटो में आये विनाशकारी भूकंप में 41 हजार से अधिक लोग मारे गये।
4 फरवरी, 1847 – मैरीलैंड में अमेरिका की पहली टेलीग्राफ कंपनी की स्थापना की गयी।
4 फरवरी, 1881 – लोकमान्य तिलक के संपादन में दैनिक समाचार पत्र 'केसरी' का पहला अंक बाजार में आया।
4 फरवरी, 1895 – अमेरिका के शिकागो में पहले रोलिंग लिफ्ट पुल का उद्घाटन हुआ।
4 फरवरी, 1916 – बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
4 फरवरी, 1920 – लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली विमान सेवा शुरू हुई।
4 फरवरी, 1922 – मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी का जन्म हुआ था।4 फरवरी, 1924 – महात्मा गांधी को खराब स्वास्थ्य के कारण समय से पहले जेल से रिहा ​कर दिया गया।4 फरवरी, 1924 – भारत के नवें उपराष्ट्रपति कोचेरिल रमन नारायण का जन्म हुआ था।
4 फरवरी, 1932 – न्यूयार्क के लेक प्लेसिड में तीसरे शीतकालीन ओलंपिक का शुभारंभ हुआ।
4 फरवरी, 1938 – देश के मशहूर कथक कलाकार बिरजू महाराज का जन्म हुआ।
4 फरवरी, 1948 – उस समय सिलोन कहलाने वाला देश श्रीलंका ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ।
4 फरवरी, 1965 – अमेरिका ने नावेदा में परमाणु प्ररीक्षण किया।
4 फरवरी, 1969 – यासेर अराफात फिलिस्तीन मुक्ति संगठन के अध्यक्ष बने।
4 फरवरी, 1974 – गॉड पार्टिकल की खोज करने वाले भौतिकशास्त्री सतेंद्र नाथ बोस का निधन हुआ।
4 फरवरी, 1974 – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का जन्‍म हुआ था।
4 फरवरी, 1976 – अमेरिकी देशों ग्वाटेमाला और होंडूरास में आये भीषण भूकंप में 22000 लोगों की मौत हुई।
4 फरवरी, 1978 – जूलियस जयवर्धने द्वारा श्रीलंका के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
4 फरवरी, 1989 – न्यूजीलैंड के महान तेज गेंदबाज रिचर्ड हैडली क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टेस्ट में संजय मांजरेकर को आउट कर टेस्ट में 400 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने।
4 फरवरी, 1990 – केरल का अर्नाकुलम जिला देश का पूर्ण साक्षर जिला घोषित किया गया।
4 फरवरी, 1994 – अमेरिका ने वियतनाम के विरुद्ध लगाये गए व्यापारिक प्रतिबंध हटाये।
4 फरवरी, 1996 – दक्षिण-पश्चिमी नेपाल के लुम्बिनी में उस वृक्ष का पता चला, जहाँ भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था।
4 फरवरी, 1998 – अफ़ग़ानिस्तान में आये भीषण भूकम्प में 4000 से अधिक लोगों की मृत्यु हुआ।
4 फरवरी, 2002 – प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं निर्माता-निर्देशक भगवान दादा का निधन हुआ।
4 फरवरी, 2004 – मार्क जुकरबर्ग ने सोशल नेटवार्किंग वेबसाइट फेसबुक की स्थापना की।
4 फरवरी, 2006 – अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के एटमी हथियार बनाये जाने के मामले को सुरक्षा परिषद में भेजा।
4 फरवरी, 2007 – पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति अलगोर को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण पुरस्कार मिला।
4 फरवरी, 2008 – पाकिस्तान में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फिदायन हमला किया।

No comments:

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...