Monday, 25 July 2016

COMBINED GRADUATE LEVEL EXAMINATION, 2016
The candidates may please refer to the Revised Scheme of Combined Graduate Level Examination 2016 uploaded on the website of the Commission on 1st July 2016. In the given context, a further elaboration on the Scheme of the said examination is given below for the information of the candidates.
(1) The Tier-I and Tier-II of the Examination are to be conducted in the Computer Based mode.
(2) The syllabus of Tier-I and Tier-II would be same as given in the Notice of the Examination published on 13th February, 2016.
(3) Tier-I of the examination is scheduled to be conducted from 27.8.2016 to 11.9.2016. The examination on the first three days viz., 27.8.2016 to 29.8.2016 would be conducted in two batches and thereafter from 30.8.2016 to 11.9.2016, the examination would be conducted in three batches per day. The timings in this regard are given below.
Timing for two Batches per day
Timing for three Batches per day
First Batch : 10.00 AM – 11.15 AM
Second Batch : 4.15 PM – 5.30 PM
First Batch: 10.00 AM - 11.15 AM
Second Batch: 1.15 PM - 2.30 PM
Third Batch: 4.15PM – 5.30 PM
(4) The entry closing time will be half an hour before the scheduled start time of the Examination, which would also be indicated in the Admission Certificate.
(5) The number of questions in Tier-I has been reduced from 200 to 100. The paper will be of 200 marks with each question carrying 2 marks. The duration of the examination would be 75 minutes.
(6) Tier-I of the examination will comprise four parts (i) General Intelligence & Reasoning (ii) General Awareness (iii) Quantitative Aptitude (iv) English Comprehension. Each part would comprise 25 questions of 50 marks.
(7) 0.50 marks will be deducted for each wrong answer.
(8) The candidates who are declared qualified in Tier-I as per the cut off marks fixed by the Commission would only be eligible to appear in Tier-II of the said examination.
(9) Tier-II of the examination would comprise four papers in total. Each paper would be for duration of two hours. Of these four papers, two papers i.e. Paper-I and Paper-II is compulsory for all the candidates.
(10) Paper-I would be on Quantitative Ability (100 Questions) of 200 marks. Each question would carry two marks. Negative marks for each wrong answer would be 0.50 marks.
(11) Paper-II would be on English Language and Comprehension (200 Questions) of 200 Marks. Each question would carry one mark. 0.25 marks would be deducted for each wrong answer.
(12) Paper-III would be on Statistics (100 Questions) of 200 marks. This paper will be for those candidates who have applied for the post of Statistical Investigator (now known as Junior Statistical Officer). Each question would carry two marks. 0.50 marks would be deducted for each wrong answer.
(13) Paper-IV will be for those candidates who have applied for the post of Assistant Audit Officer (AAO) in C&AG. The said paper would comprise two parts i.e., Finance and Accounts for which there would be 40 questions carrying 80 marks and Economics and Governance which would have 60 questions carrying 120 marks. In all there would be 100 questions carrying 200 Marks with each question carrying two marks. 0.50 marks would be
deducted for each wrong answer. The paper will be for a duration of two hours.
(14) Paper-I would be of 10th Standard level, Paper-II of 10+2 level and Paper-III & Paper-IV of graduation level.
(15) An additional stage of Examination, i.e. Tier-III, has been introduced w.e.f. CGLE, 2016 which would be a descriptive type paper of 100 marks in Pen and Paper mode. The duration of the paper would be one hour. This paper has been introduced to assess the writing skills of the candidates which is necessary in Government jobs. The Paper would comprise writing of an Essay / Passage of 250 words and Letter / Application Writing of approximately 150 words. The qualifying marks in Tier-III would be 33 per cent. The paper will have to be written either in Hindi or in English. Part paper written in Hindi and Part in English will not be evaluated. The questions in this paper would be of 10+2 standard.
(16)Tier-IV of the Examination would continue to be the Data Entry Skill Test (DEST) /Computer Proficiency Test (CPT) which would be of a qualifying nature. DEST / CPT would be in consonance with the provisions contained in para 9(E) and 9(F) of the Notice of the Examination dated 13th February, 2016.
(17) The marks obtained by the candidates in Tier I & Tier II, together, would determine the eligibility of the candidates to appear in Tier III & Tier IV.
General Instructions:-
(1) The Admission Certificate for Tier-I of examination will be uploaded on the website of the Regional Offices by 10th August, 2016. It may be noted that in case any candidate is issued admission certificate for more than one shift of examination, he / she shall immediately bring it to the notice of the concerned Regional Director, and ensure that he/she appears in only one shift of the examination.
(2) It is reiterated that in Tier-I each candidate will be allowed to appear in one shift at one centre only. If any candidate appears at more than 1 shift, his/her candidature will be cancelled and he/she would be debarred for a period of three years. (Para 21 (ix) of the notice)
(3) The thumb impression of the candidates will be taken on Bio-metric machines at the Registration Desk, on the day of examination.
(4) The photograph of the candidates will also be taken at the Registration Desk, on the day of examination.
(5) For the benefit of candidates, the Commission proposes to upload on its website a practice test / mock test on 1st August, 2016, so that the candidates can practice and familiarise themselves with the computer based modality. The Commission also proposes to upload an animated ‘walk through’ on 10th August, 2016 to appropriately familiarise the candidates with the salient processes and procedures associated with the computer based examination.
(6) The final merit of the successful candidates would be determined on the basis of total score obtained by them in Tier-I, Tier-II and Tier-III.
(7) The tentative time scheduling for conducting of Tier-II would be November, 2016. Tier–III and DEST/CPT is proposed to be held simultaneously in the month of January, 2017.
(8) The Commission would make a concerted effort to declare the final result for CGLE, 2016 by the last week of April, 2017.
Under Secretary (P&P-I)
19.7.2016.
भारत ने दिया UN ट्रस्ट फंड में अंशदान
i.संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक अभियान में भारत ने बड़े पैमाने पर अपना सैनिक योगदान दिया है। 
ii.भारत ने शांतिरक्षकों द्वारा यौन शोषण की शिकार पीड़ितों हेतु बनाए गए ट्रस्ट फंड में एक लाख अमेरिकी डॉलर का अंशदान भी किया है। इस तरह के कोष को धन देने वाला भारत पहला देश है।
iii.संयुक्त राष्ट्र के डिपार्टमेंअ आॅफ फील्ड सपोर्ट द्वारा इस बात की घोषणा की गई है कि भारत ने यौन उत्पीड़न के पीड़ितों हेतु 100000 अमेरिकी डॉलर प्रदान किया है।
केंद्र सरकार ने गंगा नदी की सफाई के लिए दिशानिर्देश तैयार करने हेतु समिति का गठन किया
i.जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय ने भीमगौडा (उत्तराखंड) से लेकर फरक्का (पश्चिम बंगाल) तक गंगा नदी की गाद निकालने के लिए दिशा निर्देश तैयार करने हेतु एक समिति का गठन किया है|
ii.माधव चिताले, (विशेषज्ञ सदस्य एनजीआरबीए) को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है|
iii.केंद्र सरकार ने नमामि गंगे के तहत देश भर में 231 परियोजनाओं का शुभारम्भ किया है| 
iv.समिति के अन्य सदस्यों में सचिव, जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय, सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और डॉ मुकेश सिन्हा, निदेशक, केन्द्रीय जल और विद्युत अनुसंधान केन्‍द्र, पुणे को नियुक्त किया गया|
v.समिति का कार्यकाल तीन महीने की अवधि के लिए होगा|
भारत सतत विकास सूचकांक में 110वें स्थान पर
i.सतत विकास समाधान नेटवर्क (एसडीएसएन) और बर्टल्समैन स्टिफटंग द्वारा प्रस्तुत किये गये सतत विकास सूचकांक में भारत 110वें स्थान पर है|
ii.इस सूचकांक में 149 देशों को शामिल किया गया था| सूची में स्वीडन को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ|
iii.सूचकांक में विभिन्न देशों के 17 वैश्विक लक्ष्यों के मामले में उनके प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग दी गई जो सतत विकास के तीन आयामों, आर्थिक विकास, सामाजिक समावेश और पर्यावरण वहनीयता से जुड़े हैं|
गणेश सिंह भूमि अधिग्रहण विधेयक संयुक्त संसदीय समिति के प्रमुख नियुक्त
i.भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सदस्य गणेश सिंह को भूमि अधिग्रहण विधेयक संयुक्त समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है|
ii.लोकसभा सदस्य गणेश सिंह पूर्व अध्यक्ष एस एस अहलूवालिया का स्थान लेंगे|
iii.एस एस अहलूवालिया को 5 जुलाई 2016 में हुए फेरबदल में संसदीय कार्य राज्य मंत्री बनाया गया है|
iv.नियुक्ति के बाद गणेश सिंह लोकसभा में पैनल के कार्यकाल के सातवें विस्तार की मांग सम्बन्धी प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे|
फेसबुक ने सोलर ड्रोन का पहला परीक्षण किया
i.ड्रोन विमानों के जरिये विश्व के दूर-दराज इलाकों तक इंटरनेट पहुंचाने की दिशा में फेसबुक ने जुलाई 2016 के तीसरे सप्ताह में पहला परीक्षण किया है| 
ii.कंपनी ने अपने सौर ऊर्जा से चलने वाले ड्रोन अकीला का पहला सफल परीक्षण किया है|
iii.इसने किसी ड्रोन द्वारा सबसे लंबी उड़ान का रिकॉर्ड भी तोड़ा है| इसका इस्तेमाल दूर-दराज के इलाकों में इंटरनेट पहुंचाने में किया जाएगा| 
iv.ड्रोन ने अरिजोना के युमा में उड़ान भरी| कंपनी का लक्ष्य इसे 30 मिनट तक उड़ाने का था| परीक्षण के समय परिस्थितियां बेहद अनुकूल होने से कंपनी ने इसे पूरे 96 मिनट तक उड़ाया| कंपनी का लक्ष्य 60 हजार फीट की ऊंचाई पर ऐसे ड्रोन के पूरे दस्ते को उड़ाना है|
नरेंद्र मोदी एवं शेख हसीना ने पेट्रापोल एकीकृत चेक पोस्ट का उद्घाटन किया
i.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने संयुक्त रूप से पेट्रापोल एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) का उद्घाटन किया है|
ii.मोदी एवं हसीना ने यह उद्घाटन विडियो-कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया है|
iii.इससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध मजबूत हो सकेंगे तथा अर्थव्यवस्था में अहम् योगदान मिलेगा|
iv.पेट्रापोल-बेनापोल भारत-बांग्लादेश सीमा पर महत्वपूर्ण सीमा क्षेत्र है क्योंकि भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले कुल व्यापार का 50 प्रतिशत से अधिक यहीं से होकर गुजरता है|
विश्व की सबसे बड़ी पायरेसी वेबसाइट "किकास टॉरेंट्स" बंद हुई
i.विश्व की सबसे मशहूर वेबसाइट ‘किकास टॉरेंट्स’ को अमेरिकी सरकार ने जुलाई 2016 के तीसरे सप्ताह में बंद करवा दिया है| 
ii.इसे चलाने वाले शख्स वेबसाइट के फाउंडर आरटम वॉलिन को यूएस पुलिस की टीम ने क्रिमिनल चार्ज लगाते हुए पोलैंड से गिरफ्तार कर लिया है|
iii.आरटम वॉलिन पर एक अरब डॉलर की कीमत की अवैध रूप से कॉपी की गई फिल्मों, म्यूजिक, कैसेट्स और अन्य सामग्री को बांटने का आरोप है| वॉलिन पर कॉपीराइट एक्ट के उल्लंघन करने, मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य आरोपों के तहत केस दर्ज किया गया है|
भारत एवं मोज़ाम्बिक के मध्य हवाई सेवा आरंभ करने हेतु समझौते को मंजूरी प्रदान की गयी
i.केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत एवं मोज़ाम्बिक के मध्य हवाई सेवा आरंभ किये जाने हेतु किये गये समझौते को मंजूरी प्रदान की है|
ii.अब तक भारत और मोज़ाम्बिक के बीच इस तरह की सेवा नहीं चलाई जा रही थी| दोनों देशों को हवाई मार्ग द्वारा जोड़ने के लिए वर्ष 2011 में इस मुद्दे पर चर्चा आरंभ की गयी एवं समझौते को अंतिम रूप प्रदान किया गया|
iii.दोनों देशों की विमान कम्पनियों के पास चुनिंदा रूट पर विमान सेवाओं के साथ अन्य सेवाओं के लिए भी अवसर उपलब्ध होंगे|
iv.सुरक्षा एवं रक्षा संबंधी मुद्दों पर चुनिंदा कम्पनियों के लाइसेंस अथवा ऑपरेटिंग प्राधिकरण रद्द किये जा सकते हैं|
अजय भूषण पांडेय यूआईडीएआई के सीईओ नियुक्त
i.केंद्र सरकार ने अजय भूषण पांडेय को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है|
ii.अजय भूषण पांडेय 1984 बैच के महाराष्ट्र कैडर के अधिकारी हैं| वे यूआईडीएआई संस्थान में अगस्त 2015 से ही जुड़े हुए हैं|
iii.उन्होंने अमेरिका के मिनेसोटा मिनीपोलिस विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त किया है|
पूर्व फ्रेंच साइकिलिस्ट डोमिनिक अरनोद का निधन
i.पूर्व फ्रेंच साइकिलिस्ट डोमिनिक अरनोद का फ्रांस स्थित एकुईटेन में कैंसर के कारण निधन हो गया| वे 60 वर्ष के थे|
ii.उन्होंने टूर डी फ्रांस में 11 बार भाग लिया| टूर डी फ़्रांस साइकिलिंग का एक वार्षिक आयोजन है|
iii.उन्होंने वुलेटा में तीन स्टेज में जीत दर्ज की थी| उन्होंने 1983 में टूर डी लिमोसिन जीती| 
केरल पर्यटन ने दो पाटा पुरस्कार हासिल किए 
i.केरल पर्यटन ने पेसिफिक एशिया ट्रेवल एसोसिएशन (पाटा) पुरस्कारों में दो स्वर्ण पदक हासिल किए| 
ii.केरल पर्यटन को ये पुरस्कार लीक से हट कर शुरू किए गए उसके अभिनव अभियानों के लिए मिले हैं| इन अभियानों ने राज्य की 'आवश्यक गंतव्य' के रूप में छवि बनाई|
iii.केरल पर्यटन को मार्केटिंग मीडिया में 'ट्रेवल एडवरटाइजमेंट ब्राडकास्ट मीडिया' की श्रेणियों में तथा 'ई - न्यूजलेटर' में दो स्वर्ण पदक मिले| ये पदक क्रमश: सफल 'विजिट केरल' टेलीविजन प्रसारण अभियान तथा लोकप्रिय केरल टूरिज्म ई - न्यूजलेटर के लिए दिए गए|
iv.ये पुरस्कार जकार्ता, इंडोनेशिया में 9 सितंबर को होने वाले पाटा गोल्ड पुरस्कार लंच और प्रस्तुति के दौरान दिए जाएंगे| 

विराट कोहली वेस्टइंडीज में पहली ही पारी में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने
i.भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन नाबाद 143 रन की पारी के दौरान कैरेबियाई में पर अपनी पहली ही पारी में शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने|
ii.कोहली ने अब तक 143 रन की अपनी पारी के दौरान 197 गेंद का सामना करते हुए 16 चौके जड़े हैं| 
iii.कोहली तीसरे भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने कैरेबियाई सरजमीं पर शतक लगाया है| इससे पहले राहुल द्रविड ने जून 2006 में ग्रास आइलेट में 146 जबकि कपिल देव ने 1983 में पोर्ट आफ स्पेन में नाबाद 100 रन की पारी खेली थी|


नीरज चोपड़ा ने जेवलिन का विश्व रिकॉर्ड बनाया
i.भारत के नीरज चोपड़ा ने अंडर-20 जैवेलिन यानी भाला फेंक प्रतियोगिता में विश्व रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचा है|
ii.पोलैंड के बिगोश्च्ट में चल रही अंडर20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज ने 86.48 मीटर भाला फेंका जो इस कैटेगरी में नया विश्व रिकॉर्ड है|
iii.उन्होंने विश्व रिकॉर्ड को क़रीब दो मीटर के फ़ासले से तोड़ दिया| उन्होंने गोल्ड मेडल भी जीता| चोपड़ा से पहले ये रिकॉर्ड लात्विया के ज़िगिमुंड्स सीर्यमस के नाम था जिन्होंने 84.69 मीटर भाला फेंक कर रिकॉर्ड बनाया था|

Thursday, 21 July 2016


1.नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया गया
i.विश्व भर में 18 जुलाई 2016 को अंतरराष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस मनाया गया| यह दिवस नोबल शांति पुरस्कार विजेता नेल्सन मंडेला (1918-2013) के सम्मान में मनाया जाता है|
ii.इस दिवस का उद्देश्य लोगों को विश्व में शांति एवं सौहार्द हेतु बदलाव लाने के लिए प्रेरित करना है|
iii.यह दिवस पहली बार 18 जुलाई 2010 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा नवम्बर 2009 में पारित प्रस्ताव के बाद मनाया गया|
iv. इस दिवस पर नेल्सन मंडेला के कार्यों एवं उनके द्वारा मानवीय हितों की रक्षा हेतु किये गये प्रयासों को सम्मान प्रदान किया जाता है|
2.विश्व धरोहर सूची में तीन भारतीय स्थल शामिल किये गये
i.यूनेस्को ने चंडीगढ़ के कैपिटोल कॉम्प्लेक्स, नालंदा विश्वविद्यालय के पुरातात्विक स्थल और सिक्किम के कंचनचंघा नेशनल पार्क को अपने विश्व विरासत स्थलों में शामिल करने मंजूरी प्रदान की है|
ii.इस्तांबुल में आयोजित विश्व विरासत समिति के 40 वें सत्र में यह मंजूरी प्रदान की गयी| 
iii.कैपिटोल कॉम्प्लेक्स सात देशों (फ्रांस, स्विटजरलैंड, बेल्जियम, जर्मनी, अर्जेंटीना, जापान और भारत) में 17 स्थलों का एक हिस्सा है जिसकी रूपरेखा फ्रांस-स्विटजरलैंड के वास्तुकार ले करबुसियर ने बनायी थी| उन्होंने 1950 के दशक में चंडीगढ़ की योजना निरूपित की थी|
3.हैदराबाद उच्च न्यायालय में शुरू हुआ देश का पहला ई-कोर्ट
i.उच्च न्यायालय परिसर में देश का पहला ई-कोर्ट शुरू हुआ। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मदन बी. लोकुर ने ई-कोर्ट का उद्घाटन करते हुए कहा कि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश देश के ऐसे पहले दो राज्य हैं जिन्हें एकीकृत आपराधिक न्याय प्रणाली (आईसीजेएस) योजना के लिए चुना गया।
ii.दोनों राज्यों की प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में की गई प्रगति का उल्लेख करते हुए न्यायमूर्ति लोकुर ने कहा, "आईसीजीएस एक ऐसी प्रणाली है जो पुलिस थानों, अदालतों, जेलों, अभियोजन पक्ष और फोरेंसिक साइंस प्रयोगशालाओं सभी को आपस में जोड़ देगी।"
iii.सर्वोच्च न्यायालय की ई-कमिटी के अध्यक्ष और हैदराबाद में खुले देश के इस पहले ई-कोर्ट से बेहद प्रभावित न्यायमूर्ति लोकुर ने कहा कि 28 जुलाई को होने वाली बैठक में इसकी कार्यप्रणाली तय की जाएगी।
4.अटल पेंशन योजना में योगदान के लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपये जारी किए
i.सरकार ने साल 2015-16 में अटल पेंशन योजना में सह-योगदान के वास्ते 100 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। 
ii.अटल पेंशन योजना के तहत 31 मार्च 2016 से पहले पंजीकरण कराने वाले व्यक्ति को सरकार की तरफ से भी सहयोग प्राप्त होगा।
iii.यह राशि पंजीकृत व्यक्ति द्वारा दी जाने वाली राशि का 50 प्रतिशत होगी अथवा अधिकतम 1,000 रुपये होगी। सरकार की तरफ से सहयोग राशि 2015-16 से 2019-20 तक पांच साल तक दी जाएगी।
5.पेमा खांडू अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने
i.पेमा खांडू ने अरुणाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है| वे अरुणाचल प्रदेश के नौवें मुख्यमंत्री हैं| प्रभारी राज्यपाल तथागत रॉय ने खांडू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई|
ii.खांडू के अतिरिक्त चौवना मे ने उप-मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली| 
iii.उनके शपथ ग्रहण करते ही 37 वर्षीय खांडू राज्य के तीसरे सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री हैं| इससे पहले 29 वर्ष के प्रेम खांडू थुंगोन और 31 वर्षीय के गेगोंग अपांग प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे|
6.अरविन्द केजरीवाल ने टॉक टू एके प्रोग्राम लांच किया 
i.दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 'टॉक टू एके' कार्यक्रम के तहत देशभर के लोगों से बातचीत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान उनसे फोन, एसएमएस और सोशल मीडिया के जरिए सवाल किए जा सकते हैं।
ii.आप नेता आशुतोष सेंगर के अनुसार, 'अरविंद केजरीवाल से ट्विटर, फेसबुक, फोन कॉल और एसएमएस के जरिए संपर्क किया जा सकता है और लोग उनसे अपने सवाल कर सकते हैं। कार्यक्रम का नाम 'टॉक टू एके' है और यह 17 जुलाई को सुबह 11 बजे शुरू होगा।' 
iii.उन्होंने कहा कि सवालों और लोगों की संख्या को देखते हुए यह कार्यक्रम तीन से चार घंटों तक चल सकता है। केजरीवाल से टेलीफोन नं. 011-23392999 पर फोन करके सवाल पूछ सकते हैं। अरविंद केजरीवाल ने इसके लिए www.talktoak.com नाम से वेबसाइट लांच की है। अब तक 15 हजार से अधिक सवाल सीएम के लिए पहुंच चुके हैं। 
7.केंद्र सरकार ने सोवरेन स्‍वर्ण बॉण्‍ड की चौथी श्रंखला बिक्री हेतु जारी की
i.सरकार ने गोल्‍ड बांडस बिक्री हेतु चौथी श्रृंखला की घोषणा की है| यह योजना आम नागरिकों और संस्‍थागत निवेशकों हेतु 18 जुलाई से 22 जुलाई तक खुली रहेगी|
ii.एसजीबी योजना का यह चौथा चरण वित्‍तीय वर्ष 2016-17 की पहली श्रृंखला है|
iii.पिछले सप्‍ताह सोने के औसत मूल्‍य के आधार पर चौथी श्रृंखला के लिए प्रति ग्राम सोने का मूल्‍य 3119 रूपये निर्धारित किया गया है|
iv.एसजीबी के अंतर्गत 2.75 % की दर से वार्षिक ब्‍याज दिया जाता है जो कि शुरूआती निवेश्‍पर, सोने के चोरी या खो जाने के डर के बिना प्रत्‍येक 6 माह पर देय है|
8.स्‍क्‍वैश चैम्पियनशिप में दीपिका पल्लीकल और सौरभ घोषाल ने राष्‍ट्रीय स्‍क्‍वैश खिताब जीते
i.दीपिका पल्लीकल कार्तिक ने गत चैंपियन जोशन चिन्नप्पा को हराकर 73वीं सीनियर राष्ट्रीय स्क्वॉश चैंपियन में एक बार फिर महिलाओं का खिताब जीता है| मेंस सिंगल्स का खिताब गत चैम्पियन और शीर्ष वरीय सौरव घोषाल ने इतिहास दोहरा कर 11वीं बार खिताब जीता|
ii.सौरभ ने पांच गेम चले मुकाबले में चौथे वरीय हरिंदर पाल सिंह संधू को हराया| घोषाल ने 88 मिनट तक चले जोरदार मुकाबले में संघू को 11-7, 7-11, 3-11, 11-8, 14-12 से शिकस्त दी है| उन्होंने आरके नरपत सिंह के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 1946 से 1955 के दौरान 10 खिताब जीते थे|
iii.पांच साल के अंतराल के बाद राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खेल रहीं विश्व नंबर 19 दीपिका ने अपनी प्रतिद्वंद्वि जोशना को 4-11, 11-6, 11-2, 11-8 से पराजित किया है|
प्रतियोगिता का यह मुजबाला 43 मिनट तक चला| 
9.विजेंदर सिंह ने डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक ख़िताब जीता
i.भारत के प्रसिद्ध मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट की प्रतियोगिता में आस्ट्रेलिया के केरी होप को हराकर ख़िताब जीता है|
ii.बीजिंग ओलिंपिक में कांस्य पदक विजेता विजेंदर सिंह ने त्यागराज स्टेडियम में 30 से अधिक मुकाबलों का अनुभव रखने वाले होप को 10 राउंड तक चले मुकाबले में हराया|
iii.प्रो-बॉक्सिंग में विजेंदर की यह लगातार सातवीं जीत है| इससे पहले हुए सभी छह मुकाबलों में विजेंदर ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को नॉकआउट किया था| केरी होप को 30 मुकाबलों (183 राउंड) का अनुभव था जिनमें उन्होंने 27 मुकाबले (2 नॉकआउट) जीते हैं|

Sunday, 17 July 2016

1.RBI सेट अप-सुदर्शन सेन की अध्यक्षता कार्य समूह पर फिन टेक और डिजिटल बैंकिंग
i.भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्तीय प्रौद्योगिकी (Fintech) और डिजिटल बैंकिंग से सम्बंधित विनियामक मुद्दों का अध्ययन करने के लिए एक inter-regulatory कार्य समूह का गठन किया गया है|
ii.यह भारत में बैंकिंग के कार्यकारी निदेशक सुदर्शन सेन और उनके 12 सदस्यों से मिलकर बनाया गया है। यह छह महीने के भीतर पहली बैठक की तारीख पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।
iii.यह Fintech नवाचारों और वित्तीय क्षेत्र के साथ ही वित्तीय क्षेत्र संस्थाओं के साथ उनके बातचीत के बढ़ते महत्व को देखते हुए वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (FSDC) की उप-समिति की सिफारिश पर आधारित का गठन किया गया था।
2.केंद्र सरकार ने आय घोषणा योजना 2016 के तहत भुगतान की समय-सीमा बढाने की घोषणा की
i.केंद्र सरकार ने आय घोषणा योजना के तहत काले धन की घोषणा पर कर व जुर्माने के भुगतान की समयसीमा बढाने की घोषणा की है|
ii.योजना के तहत कालेधन की घोषणा करने वाले अब 30 सितंबर 2017 तक तीन किस्तों में कर और जुर्माने का भुगतान कर सकेंगे| इसके साथ ही सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस योजना के तहत प्रभावी कर दर 45 प्रतिशत ही रहेगी|
iii.अब केंद्र सरकार ने 30 सितंबर 2017 तक तीन किस्तों में बकाया भुगतान की अनुमति दी है| आय घोषणा योजना 2016 के तहत कर एवं जुर्माने की 25 प्रतिशत राशि की पहली किस्त 30 नवंबर 2016 तक, इसके बाद 25 प्रतिशत की दूसरी किस्त 31 मार्च 2017 तक देनी होगी| शेष राशि की तीसरी किस्त 30 सितंबर 2017 तक चुकानी होगी|
iv.आईडीएस के तहत भुगतान अघोषित आय में से ही किया जा सकता है जिससे प्रभावी कर दर घटकर लगभग 31 प्रतिशत रह जाएगी|
3.भारत ने कावेरी बेसिन के विकास हेतु एडीबी के साथ 100 मिलियन डॉलर ऋण संधि पर हस्ताक्षर किए
i.केंद्र सरकार और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने तमिलनाडु में कावेरी डेल्टा के वेंनर उप-बेसिन में सिंचाई और जल निकासी प्रणाली को मजबूत बनाने और जल प्रबंधन में सुधार हेतु महत्वपूर्ण 100 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं|
ii.वेंनर उप-बेसिन में वित्तपोषण छह प्रमुख सिंचाई पानी चैनलों के तटबंधों को मजबूत बनाने और 13 सिंचाई पंप योजनाओं के पुनर्वास के लिए प्रयोग किया जाएगा|
iii.तमिलनाडु का कावेरी नदी बेसिन पड़ोसी राज्यों में कृषि हेतु पानी का एक महत्वपूर्ण स्रोत है| डेल्टा में अधिकतर आबादी मछली और खेती करके जीवन यापन करती है.
4.विश्वभर में 15 जुलाई 2016 को ‘विश्व युवा कौशल दिवस’ मनाया गया
i.15 जुलाई 2016 को विश्व स्तर पर विश्व युवा कौशल दिवस (WYSD) मनाया गया है| यह स्किल्स डेवलपमेंट टू इम्प्रूव यूथ एम्प्लॉयमेंट (Skills Development to Improve Youth Employment) के महत्व के एजेंडे के साथ मनाया गया| 
ii.विषय वर्ष 2030 के लिए आगामी सतत विकास लक्ष्यों के साथ सूचीबद्ध है| विश्व युवा कौशल दिवस की स्थापना 11 नवम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासभा द्वारा की गयी|
iii.सभा ने युवाओं के कौशल विकास में निवेश के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस के रूप में अधिसूचित किया|
5.मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल ने राज्य में आनंद विभाग की स्थापना को मंजूरी दी
i.मध्यप्रदेश कैबिनेट ने 15 जुलाई 2016 को प्रदेश में आनंद विभाग बनाने को मंजूरी दे दी है| देश में पहली बार इस तरह का विभाग किसी प्रदेश में बन रहा है| 
ii.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद मध्य प्रदेश के पहले आनंद मंत्री होंगे| इसके विभाग तहत लोगों के जीवन में आनंद लाने के तरीकों पर काम किया जाएगा|
iii.विभाग में ज्ञान संसाधन केंद्र बनाया जाएगा, जो मंत्रालय की भूमिका, उसके आकार को तय करेगा| विभाग के लिए सरकार ने 3.60 करोड़ का बजट रखा है| विभाग पहले यह अनुसंधान करेगा कि किस तरह लोगों के जीवन में आनंद लाया जा सकता है|
6.आधार कानून वास्तविक लाभार्थियों तक डीबीटी योजना सुनिश्चित करेगा: जेटली
i.वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार (15 जुलाई) को कहा कि संसद द्वारा पारित आधार कानून यह सुनिश्चित करेगा कि सभी वास्तविक लाभार्थी ही प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजना के दायरे में आएं और सरकारी सहायता के दुरुपयोग को रोका जा सके। 
ii.जेटली ने यहां डीबीटी पर वित्त मंत्रालय से संबद्ध परामर्श समिति की तीसरी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘डीबीटी योजना बेहद महत्वपूर्ण योजना है क्योंकि यह लाभ को उसके वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचाता है।’ जेटली ने कहा कि डीबीटी यह सुनिश्चित करता है कि लाभ सीधे लक्षित आबादी तक पहुंचे और उसके दुरुपयोग को रोकने में मदद करता है। 
iii.कुछ सदस्यों ने सुझाव दिया कि बैंक प्रतिनिधि योजना को और मजबूत किया जाना चाहिए ताकि दूरदराज तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। यह भी सुझाव दिया गया कि वास्तविक लाभार्थी डीबीटी योजना से वंचित नहीं रह जाए। 
iv.सदस्यों के सुझाव और सवालों का जवाब देते हुए जेटली ने कहा कि संसद ने आधार कानून पारित किया है और उठाए गए मुद्दों के समाधान का कानून में प्रावधान है। डीबीटी के तहत 31 मई की स्थिति के मुताबिक 17 मंत्रालयों: विभागों की 74 योजनाएं चल रही हैं। 
7.नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर विश्व धरोहर में शामिल
i.यूनेस्को ने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल कर लिया है| शुक्रवार को करीब दो बजे यूनेस्को ने अपनी वेबसाइट पर जब इसे शामिल किया तो विश्व के प्रथम विश्वविद्यालय नालंदा की खोई प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई मिली|
ii.यूनेस्को नेशंस एजुकेशनल, साइंटिफिक एंड कल्चरल ऑर्गनाइजेशन (यूनेस्को) ने महाबोधि मंदिर के बाद बिहार के दूसरे स्थल नालंदा के खंडहर को विश्व धरोहर में शामिल किया है|
iii.विश्व धरोहर में शामिल होने वाला यह भारत का 33 वां धरोहर है|

Thursday, 14 July 2016

1.सुनील लांबा ने मरीन कमांडो बेस आईएनएस कर्ण का उद्घाटन किया
i.नौसेना अध्यक्ष एडमिरल सुनील लाम्बा ने विशाखापत्तनम में आईएनएस कर्ण का उद्घाटन किया है|
ii.आईएनएस कर्ण मरीन कमांडो (मार्कोस) के लिए समर्पित बेस है| मार्कोस नौसेना की स्पेशल ऑपरेशन फ़ोर्स है|
iii.आईएनएस कर्ण, भिमली के नजदीक आईएनएस कलिंग के परिसर में ही स्थित है| कैप्टन वरुण सिंह आईएनएस कर्ण के कमांडिंग ऑफिसर होंगे| 
2.केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा दिया
i.केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है| 
ii.राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री नजमा हेपतुल्ला का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है|
iii.मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी बतौर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दी गई है|
iv.वे 1985 से 1986 तथा 1988 से जुलाई 2007 तक भारतीय लोकतंत्र की उपरी प्रतिनिधि राज्यसभा की पूर्व उपसभापति रही हैं| 
3.भारत एवं बांग्लादेश ने कोयला संचालित उर्जा संयंत्र के निर्माण हेतु समझौता किया
i.भारत एवं बांग्लादेश ने रामपाल पावर स्टेशन के निर्माण हेतु एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं| यह 1320 मेगावाट का कोयला संचालित उर्जा संयंत्र होगा|
ii.दोनों देशों के बीच हुए समझौते में रामपाल उर्जा संयंत्र अब तक का सबसे बड़ा समझौता है|
iii. यह निर्माण बांग्लादेश के दक्षिणी-पश्चिमी क्षेत्र में सुंदरबन के समीप रामपाल नामक स्थान में किया जायेगा| 
iv.इस परियोजना के लिए भारत का एक्सिम बैंक 1.49 बिलियन अमेरिकी डॉलर मुहैया कराएगा| 
4.नेपाल के पोखरा से नयी दिल्ली सीधी बस सेवा शुरू
i.नयी दिल्ली और नेपाल के मशहूर पर्यटन स्थल पोखरा के बीच सीधी बस सेवा की शुरुआत के साथ ही अब ये दोनों शहर सड़क मार्ग से जुड़ गये हैं|
ii.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वर्ष 2014 में नेपाल यात्रा के दौरान एक समझौते पर किये गये हस्ताक्षर के बाद इस सेवा की शुरुआत हुई है| 
iii.नेपाल के गृह मंत्री शक्ति बहादुर बसंत और नेपाल में भारत के राजदूत रंजीत राय ने सोमवार को पोखरा में हरी झंडी दिखाकर दक्षिण एशिया के दो महत्वपूर्ण शहरों पोखरा और नयी दिल्ली के बीच सीधी बस सेवा की शुरुआत की|
5.रूद्रनील सेनगुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक रिंगसाइड विद विजेंदर का लोकार्पण
i.रूद्रनील सेनगुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक रिंगसाइड विद विजेंदर का लोकार्पण किया गया है| 
ii.यह पुस्तक जग्गेरनॉट बुक्स द्वारा प्रकाशित की गयी जिसमें बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर विजेंदर गुप्ता के जीवन पर प्रकाश डाला गया है| 
iii.पुस्तक में बॉक्सर के रियो ओलम्पिक के पहले प्रो-बॉक्सिंग में शामिल होने पर भी प्रकाश डाला गया है| इसमें विजेंदर द्वारा किये गये संघर्ष, बॉक्सिंग स्टाइल में परिवर्तन, ट्रेनिंग एवं उनके निजी जीवन के बारे में भी जानकारी दी गयी है|
6.केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा आरंभ
i.स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रव्यापी डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा (आईडीसीएफ) आरंभ किया गया है| 
ii.इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश में डायरिया के कारण होने वाली मृत्यु दर कम करना है|
iii.इसकी शुरुआत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा द्वारा की गयी| इसका देश भर में 1 जुलाई से 23 जुलाई तक पालन किया जाएगा|
7.एसबीआई ने फिनटेक उद्यमों के लिए आईआईटी बॉम्बे से समझौता किया
i.भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने जुलाई 2016 के दूसरे सप्ताह में नवाचार और उद्यमिता भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान (एसआईएनई) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं|
ii.इसका उद्देश्य नवीन उद्यमियों को प्रोत्साहित करना है| इसके तहत उन नवीन उद्यमों की पड़ताल करना भी है जिन्हें एसआईएनई द्वारा प्रोत्साहन दिया जा रहा है एवं उन्हें बैंकों से फंडिंग भी मिल रही है|
iii.दोनों संस्थान फिन-टेक उद्यमियों की पहचान करेंगे एवं उनके वित्तीय क्षेत्र में योगदान के तहत उनकी बैंकिंग सेवाओं में सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी| 
iv.बैंक द्वारा आईआईटी बॉम्बे के विशेषज्ञों से संपर्क किया जायेगा तथा ई-सेल, देसाई सेंटर तथा एसआईएनई से भी सम्पर्क किया जायेगा| इसका उद्देश्य नवीन शोध एवं नवाचार द्वारा एसबीआई को लाभ प्रदान करना है|

Sunday, 10 July 2016

1.भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार समझौते
i.भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच काफी पुराने और प्रगाढ़ संबंध हैं। इन्हीं संबंधों को और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ तमाम मसलों पर विस्तार से चर्चा की।
ii.पीएम मोदी और राष्ट्रपति जुमा के बीच पहले द्विपक्षीय मुलाक़ात हुई। फिर दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। इस दौरान जिन प्रमुख मसलों पर बात हुई उनमें- आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, सामरिक और सुरक्षा ज़रूरतें, रक्षा व्यापार, औद्योगिक संबंध, व्यापार और निवेश तथा क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मसलों पर सहयोग प्रमुख रहा।
iii.आतंकवाद के मसले पर दोनों देशों ने सख्त रुख अपनाया। पीएम ने कहा कि ये एक ऐसा मुद्दा है, जो दोनों देशों के लोगों की सुरक्षा को ख़तरे में डालता है और दोनों देश इससे निपटने के लिए क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलकर काम करेंगे।
iv.दोनों नेताओं की मुलाक़ात के बाद पीएम मोदी और जैकब जुमा ने एक संयुक्त बयान भी जारी किया। इसमें दोनों नेताओं ने आर्थिक रिश्तों की मज़बूती पर जोर दिया।
2.भारत ने मोजाम्बिक को सौंपे 30 एसयूवी, 45 लाख डॉलर की अनुदान सहायता 
i.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोजाम्बिक यात्रा के दौरान भारत ने इस देश को 30 एसयूवी सौंपे हैं। इन वाहनों को सौंपकर भारत ने इस अफ्रीकी देश की संस्थाओं को समर्थन प्रदान के तहत 45 लाख अमेरिकी डॉलर की अनुदान सहायता पूरी की है। 
ii.विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) अमर सिन्हा ने मोजाम्बिक के गृह मंत्रालय के एक अधिकारी को ये वाहन सौंपे। 
iii.विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ‘30 महिंद्रा एसयूवी सौंपने के साथ ही भारत ने गृह मंत्रालय को 45 लाख अमेरिकी डॉलर की अनुदान सहायता पूरी कर ली है।’
3.पोलैंड में नाटो सम्मलेन शुरू  
i.द्विवार्षिक नाटो शिखर सम्मेलन पोलैंड की राजधानी वॉरसॉ में आयोजित हो चुका है। नाटो के 28 सदस्य देश, साझेदारी देश और कुछ अंतर्राष्ट्रीय संगठन के नेता इस सम्मेलन में भाग लेंगे।
ii.यूक्रेन संकट पैदा होने के बाद रूस के खिलाफ नाटो सामूहिक रक्षा को मज़बूत करने की कोशिश कर रहा है। जैसे वर्ष 2014 में नाटो शिखर सम्मेलन में सामरिक कार्य योजना को पारित किया गया था। 
iii.यह शीत युद्ध खत्म होने के बाद सामूहिक रक्षा को मज़बूत करने के लिए नाटो द्वारा किया गया सबसे शक्तिशाली उपाय है। हाल ही में नाटो के महासचिव ने कहा कि यह योजना पूरी हो गई है। जिनमें पूर्वी यूरोप में 8 आदेश केंद्र शुरू होने के उपाय शामिल हैं। जिससे नाटो के सदस्य देशों की सामूहिक रक्षा क्षमताओं को काफी मज़बूत किया जाएगा।
iv.उधर होने वाले वॉरसॉ में नाटो शिखर सम्मेलन में मध्य और पूर्वी यूरोप में सेना तैनात करने योजना पारित की जाएगी। जिनमें नाटो एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया और पोलैंड को सेनाएं भेजेगा। जर्मनी, ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा समेत ये चार देश सेनाओं का नेतृत्व करेंगे।
v.नाटो के लगातार कार्रवाईयों के प्रति रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि नाटो द्वारा पूर्व की ओर विस्तार करना रूस और पश्चिमी देशों के बीच संबंधों में तनाव बढ़ने का मुख्य करण है। उन्होंने शीत युद्ध को रोकने और बातचीत से समाधान निकालने की अपील की है।
4.केरल सरकार ने जंक फूड पर लगाया 14.5% फैट टैक्स
i.केरल की लेफ्ट सरकार ने जंक फूड पर 14.5 फीसदी फैट टैक्स लगाने का फैसला किया है| इसके साथ ही केरल फैट टैक्स लगाने वाला पहला राज्य बन गया है|
ii.राज्‍य सरकार ने फैट टैक्‍स लगाने का एलान शुक्रवार को बजट पेश करने के दौरान किया| वित्त मंत्री थॉमस इसाक ने 8 जुलाई को कहा कि पिज्जा, बर्गर, टैको, डोनट, सैंडविच, पास्ता, बर्गर, पेटीज़ और ब्रेड फिलिंग जैसे खाद्य पदार्थ बेचने वाले ब्रांडेड रेस्तरां में ग्राहकों को 14.5 फीसदी फैट टैक्स देना होगा| 
iii.इसके अलावा केरल सरकार ने पैकेज्‍ड बासमती चावल और नारियल तेल पर भी पांच फीसदी टैक्‍स लगाया है| वहीं डिस्‍पोजेबल ग्‍लासेस पर भी 205%, पैक्‍ड व्‍हीट प्रोडक्‍ट्स पर 5% और 10 साल पुरानी गाड़ियों पर 10% ग्रीन टैक्‍स लगाया गया है|
5.राधिका मेनन समुद्र में अदम्य साहस के कारण दुनिया की पहली महिला बन गयीं हैं 
i.राधिका मेनन 5 साल पहले ऐसी पहली महिला बनी थी, जिसे मर्चेंट नेवी में कैप्टन बनाया गया था और अब समुद्र में अदम्य साहस के कारण वह दुनिया की पहली महिला बनने जा रही हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मरीन ऑर्गनाईजेशन द्धारा सम्मानित करने का फैसला लिया गया है। राधिका मेनन ऐसी एकमात्र भारतीय महिला हैं, जिन्हें ये अवॉर्ड दिया जा रहा है।
ii.पिछले साल जून में आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा से ओडिशा के गोपालपुर जा रही मछुआरों की एक नाव दुरगम्मा समुद्री तूफान में फंस गई और उसका इंजन भी खराब हो गया। मछुआरों के परिवारवालों को लगा कि वो सभी डूब गए हैं और वो उनके क्रिया कर्म की तैयारी करने लगे, तभी उन्हें फोन आया कि सभी मछुआरों को बचा लिया गया है। 
iii.राधिका मेनन और उनकी टीम ने समुद्र में तूफान के बावजूद 7 ऐसे मछुआरों की जान बचाई, जिनका बचना नामुमकिन हो गया था। मेनन ने तूफान के बावजूद उन सभी मछुआरों को सुरक्षित बाहर निकाला। 
6.परषोत्तम रूपाला ने कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री के रूप में पद भार ग्रहण किया
i.परषोत्तम रूपाला ने जुलाई 2016 को नए कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री के रूप में अपना पद भार ग्रहण कर लिया है| उनकी प्राथमिकता कृषि क्षेत्र और किसानों के कल्याण के लिए केन्द्र सरकार के रोड मैप को लागू करना है|
ii.परषोत्तम रूपाला 19 मार्च 1995 से 20 अक्टूबर 1995 तक गुजरात सरकार में नर्मदा, सिंचाई और जल आपूर्ति के कैबिनेट मंत्री रहे|
iii.वे 4 नवंबर 1995 से 18 सितंबर 1996 तक गुजरात सरकार में नर्मदा, सिंचाई और जल आपूर्ति के कैबिनेट मंत्री बने|
7.पाकिस्तान के मशहूर समाजसेवी अब्दुल सत्तार ईधी का निधन
i.पाकिस्तान के चर्चित समाज सेवी अब्दुल सत्तार ईधी का निधन हो गया है| ईधी फाउंडेशन के संस्थापक अब्दुल सत्तार ईधी 88 साल के थे|
ii.वे लंबे समय से कई बीमारियों से जूझ रहे थे| ईधी फ़ाउंडेशन अनाथ बच्चों और बुजुर्गों के लिए केंद्र का संचालन भी कर रहा है|
iii.उन्हें वर्ष 2000 में अन्तर्राष्ट्रीय बालजन पुरस्कार प्रदान किया गया है|
iv.उन्हें 26 मार्च 2005 को आजीवन उपलब्धि पुरस्कार (Life Time Achievement Award) से सम्मानित किया गया|

Monday, 4 July 2016


2.रिलायंस, एसबीआई ने शेयरधारक समझौता किया
i.रिलायंस इंडस्ट्रीज आरआईएल तथा प्रमुख बैंक भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई ने साझे में भुगतान बैंक शुरू करने के लिए शेयरधारक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
ii.आरआईएल ने बीएसई को यह सूचना दी है। इसके अनुसार,‘ आरआईएल ने 70 प्रतिशत इक्विटी भागीदारी के साथ प्रवर्तक के रूप में तथा एसबीआई ने 30 प्रतिशत इक्विटी भागीदारी के साथ संयुक्त उद्यम के लिए ‘सब्सिक्रप्शन एंड शेयरहोल्डर्स’ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।’
iii.आरआईएल व एसबीआई ने गत फरवरी में अबाध्यकारी समझौता किया था।

3.राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने डॉ. बी सी रॉय राष्ट्रीय पुरस्कार वितरित किए
i.भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने चिकित्सक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में वर्ष 2008, 2009 एवं 2010 के लिए डॉ. बी सी रॉय राष्ट्रीय पुरस्कार वितरित किए| 
ii.यह पुरस्कार चिकित्सकीय क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है|
iii.नेशनल डॉक्टर डे जो कि 1 जुलाई को मनाया गया था , इस अवसर पर भारत के प्रसिद्ध फिजिशियन को सम्मान देने के लिए यह पुरस्कार दिया गया|
  
4.महाराष्ट्र लगाएगा 2 करोड़ पौधे 
i.महाराष्ट्र में 1 जुलाई को 2 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे| वन मंत्री सुधीर मुनगंतिवार ने इसे एक मिशन करार दिया है| 
ii.इस योजना के तहत 1.50 करोड़ पौधे राज्य का वन विभाग लगाएगा और 50 लाख पौधे 36 जिले में लगाए जाएंगे|
iii.वन मंत्री ने कहा कि राज्य भर में पौधा लागाने के लिए 3,11,66,057 पौधे लगाने की योजना है, इसके लिए 3 करोड़ 5 लाख 50 हजार 604 गड्ढे भी खोद लिए गए हैं| 

5.कृषि मंत्रालय ने बिहार के किसानों के लिए एप्प जारी किया
i.कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने किसानों के लिए एक एप्प धान आधारित प्रणाली के लिए फसल प्रबंधक (सी.एम.आर.एस.) जारी किया ताकि फसलों का पोषण और प्रबंधन बेहतर ढंग से किया जा सके। 
ii.एक सरकारी बयान में कहा गया है कि सी.एम.आर.एस. बिहार में सिंचित और असिंचित क्षेत्र के किसानों के लिए धान आधारित कृषि प्रणाली के प्रबंध और फसल पोषण के लिए दिशानिर्देश उपलब्ध कराता है। iii.यह व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुसार उनकी मदद कर सकता है। सिंह ने पटना में आई.सी.ए.आर. के एक कार्यक्रम में यह एप्प जारी किया।

6.पंजाब में सक्रिया होगा रूरल रैपिड रिस्पांस सिस्टम
i.पुलिस तंत्र को मजबूत करने के लिए पंजाब की राज्य सरकार ने काफी अच्छा प्रयास किया है। जिसके तहत प्रदेश में पहली बार ग्रामीण पुलिसिंग का प्रारंभ हो रहा है। 
ii.दरअसल सरकार रूरल रैपिड रिस्पांस सिस्टम का प्रारंभ करने जा रही है। जिसका अर्थ है कि सरकार द्वारा ग्रामीण पुलिस स्टेशन में पीसीआर की तरह वाहन से सुसज्जित टीम नियुक्त रहेगी।
iii.इसी तरह से घटना या फिर कानून तोड़ने वाले की सूचना मिलेगी। यह बल करीब 20 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच जाएगा। इस मामले में उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल जालंधर के पीएपी कांप्लेक्स में शुभारंभ होगा, प्रातः 9 बजे इस तंत्र की लांचिंग होगी।

7.गश्ती पोत आईएनएस तरासा का जलावतरण किया गया
i.भारतीय नौसेना के लिए तैयार किये गये चार वाटर जेट फास्ट अटैक क्राफ्ट्स (डब्ल्यूजेएफएसी) की कड़ी में आखिरी गश्ती पोत तरासा का जलावतरण किया गया है| 
ii.इसका निर्माण गार्डेन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई), कोलकाता द्वारा किया गया है|
iii.इसका जलावतरण वाइस एडमिरल जयवंत कोर्डे की पत्नी अरुणा कोर्डे द्वारा किया गया| जयवंत कोर्डे नौसेना के संचालन तंत्र के नियंत्रक हैं| यह पोत कार निकोबार श्रेणी का तेज गति से चलने वाला गश्ती पोत का उन्नत संस्करण है|

8.एचडीएफसी बैंक ने देश का पहला एसएमई बैंक लॉन्च किया
i.एचडीएफसी बैंक ने देश का पहला एसएमई बैंक लॉन्च किया है| छोटे और मझोले कारोबारियों (एसएमई) को अब लोन लेने के लिए ब्रांच के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है|
ii.वे अब एक पोर्टल के जरिए बैंक से लोन ले सकते हैं| उनको पोर्टल पर जाकर जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा|
iii.इसके बाद बैंक खुद उनसे संपर्क कर प्रोसेस को आगे बढ़ाएगा|
एसएमई पोर्टल के जरिए ही वे अपनी लोन एप्लीकेशन ट्रैक कर सकेंगे|

9.इंटरनेशनल सोलर एलायंस और विश्व बैंक ने सौर ऊर्जा कार्यक्रम में सहयोग हेतु हस्ताक्षर किए
i.विश्व बैंक समूह ने भारत की अगुवाई वाले 121 देशों के इंटरनेशनल सोलर एलायंस (आईएसए सेल) के साथ सौर ऊर्जा कार्यक्रम में सहयोग औए उसे बढ़ावा देने सम्बन्धी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं|
ii.समझौते पर हस्ताक्षर विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष जिम यंग किम के जून 2016 में भारत के समय किए गए|
iii.समझौते का उद्देश्य वर्ष 2030 तक दस खरब डॉलर का निवेश जुटाना है|
iv.नई दिल्ली में समझौते पर वित्त् मंत्री अरूण जेटली और ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में सौर ऊर्जा कार्यक्रम सचिव और आईएसए सेल के अध्यक्ष उपेन्द्र त्रिपाठी और भारत में विश्व बैंक के निदेशक ओनो रूहल के मध्य हस्ताक्षर किये गए|

10.प्रख्यात मराठी लेखक व साहित्यकार आरसी ढेरे का निधन
i.प्रख्यात मराठी लेखक आरसी ढेरे का पुणे में निधन हो गया है। वह 86 वर्ष के थे।
ii.ढेरे को महाराष्ट्र की भक्ति परंपरा और लोक साहित्य पर शोध के लिए जाना जाता है।
iii.ढेरे को मराठी साहित्य में उनके योगदान और उनकी किताब "श्री विट्ठल" के लिए 1987 में साहित्य अकादमी अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
iv.उनकी "मुस्लिम-मराठी संतों की कविताएं", "दक्षिणेचा लोकदेव खंडोबा", "नाथ सम्प्रदाय का इतिहास" और "श्री वेंकटेश्वर" किताबों को भी खूब प्रसिद्धि मिली।

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...