Saturday 18 June 2016


1.प्रणब मुखर्जी को आइवरी कोस्ट का सर्वोच्च सम्मान
i.राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा के तीसरे चरण में आइवरी कोस्ट पहुंचने पर देश के सर्वोच्च सम्मान राष्ट्रीय ग्रैंड क्रोइक्स से सम्मानित किया गया है।
ii.विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक मामले) अमर सिन्हा और राष्ट्रपति के प्रेस सचिव राजा वेनु मणी ने कहा कि राष्ट्रपति की यात्रा को लेकर लोगों में यहां बहुत अधिक उत्साह देखने को मिला।
iii.राष्ट्रपति ने आज अपने समकक्ष अलास्साने ऑत्तारा के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इसके बाद ऑत्तारा ने मुखर्जी के सम्मान में शाम को एक भोज का आयोजन किया। राष्ट्रपति को यह सर्वोच्च सम्मान भोज से ठीक पहले प्रदान किया गया।

2.रानु लंगथासा असम में एनसीएचएसी की पहली महिला अध्यक्ष नियुक्त
i.रानु लंगथासा को सर्वसम्मति से उत्तरी कछार हिल्स स्वायत्त परिषद (एनसीएचएसी) का अध्यक्ष चुना गया है|
ii.इससे वह 1950 से लेकर अब तक इस परिषद की पहली महिला अध्यक्ष बनीं| 
iii.इसे एक संक्षिप्त राज्य के रूप में भी व्यक्त किया जा सकता है क्योंकि इसमें लघु विधानसभा, कार्यपालिका और न्यायपालिका की तरह एक सरकार के सभी अंग मौजूद हैं| संविधान की छठी अनुसूची के अनुसार 29 अप्रैल 1952 को दीमा हासो जिला परिषद् एक स्वायत्त परिषद के रूप में उभरा|
iv.उत्तरी कछार हिल्स के स्वायत्त परिषद घोषित किये जाने से पहले डोइमा हासो जिला दिमासा शासन के अधीन था| ब्रिटिश काल से पूर्व इसका पूरे कछार क्षेत्र में आधिपत्य स्थापित था, इसमें नागांव जिला एवं दीमापुर से लेकर नीचू गार्ड तक का क्षेत्र शामिल थे|

3.इज़राइल पहली बार संयुक्त राष्ट्र की स्थायी समिति का अध्यक्ष निर्वाचित
i.संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इज़राइल को अपनी कानूनी समिति, जिसे छठी समिति भी कहा जाता है, का अध्यक्ष चुना है|
ii.इज़राइल को पहली बार छह में से किसी एक समिति का स्थायी सदस्य के रूप में चुना गया है|
iii.गुप्त मतदान में इज़राइल को 109 मत उसके हित में मिले| किसी भी सदस्य ने इज़राइल के खिलाफ वोट नहीं किया| इस चुनाव प्रक्रिया के दौरान 23 सदस्य गैरहाजिर, 14 मत अवैध एवं 43 मत यूरो देशों से बाहर के थे|

4.दिल्ली परिवहन मंत्री गोपाल राय ने इस्तीफा दिया
i.दिल्ली में केजरीवाल सरकार में परिवहन मंत्री गोपाल राय ने इस्तीफा दे दिया है| मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके परिवहन मंत्रालय छोड़ने की पेशकश को स्वीकार करते हुए मंत्रालय का भार सत्येंद्र जैन को सौंप दिया है|
ii.गोपाल राय स्वास्थ्य कारणों की वजह से मंत्रालय छोड़ना चाहते हैं| गोपाल राय के गले में 17 साल पहले गोली लगी थी| जिसे पिछले महीने ही सर्जरी के ज़रिए निकाला गया है|
iii.गोपाल राय के मुताबिक उन्हें और उपचार की ज़रूरत है जिसकी वजह से वो मंत्रालय के काम-काज पर ध्यान नहीं पा रहे थे| हालांकि, गोपाल राय श्रम और रोजगार मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे|

5.भारतीय बैरिएट्रिक सर्जन शशांक एस शाह ‘विवियन फोंसेका स्कॉलर अवार्ड- 2016’ से सम्मानित
i.भारतीय बैरिएट्रिक सर्जन शशांक एस शाह अमेरिका की प्रतिष्ठित ‘विवियन फोंसेका स्कॉलर अवार्ड- 2016’ से सम्मानित किये गए| 
ii.शाह को डायबिटीज के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए अमेरिकी डायबिटीज एसोसिएशन ने उन्हें इस प्रतिष्ठित अमेरिकी पुरस्कार से सम्मानित किया है|
iii.न्यू ऑरलियन्स में आयोजित एक समारोह में शाह को डायबिटीज अनुसंधान के लिए सम्मानित किया गया| अमेरिकी डायबिटीज एसोसिएशन के प्रमुख डेसमंड स्चाट्ज ने पुणे के इस सर्जन को उनके समर्पण और डायबिटीज के लिए गैस्टिक बाईपास सर्जरी के क्षेत्र में खोज के लिए बधाई दी|

6.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाल श्रम ट्रैकिंग सिस्टम का उद्घाटन किया
i.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाल श्रम ट्रैकिंग सिस्टम (सीएलटीएस) का उद्घाटन किया है| इस सिस्टम द्वारा बाल श्रम पर निगरानी रखने एवं छुडाये गये बच्चों को उचित पुनर्वास दिलाया जायेगा|
ii.इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह भी घोषणा की कि छुड़ाए गये बाल श्रमिको के मांग पत्र को भी स्वीकार किया है|
iii.मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इन बच्चों की मांगों के क्रियान्वयन के लिए एक समिति भी स्थापित की जाएगी|
iv.बाल श्रम से छुड़ाये गये बच्चे को लेकर यह गारंटी नहीं दी जा सकती कि वह भविष्य में फिर से जबरन श्रम में नहीं धकेला जायेगा. छुड़ाये गये बच्चों के लिए भी ट्रैकिंग सिस्टम लगाये जाने की आवश्यकता है जिससे उनके भविष्य को सुनिश्चित किया जा सके|

7.बृहस्पति की तरह दिखने वाले ग्रह केपलर-1647बी की खोज की गयी
i.वैज्ञानिकों ने बृहस्पति की तरह दिखने वाले ग्रह केपलर-1647बी की खोज की है| दो सितारों की एक प्रणाली की परिक्रमा करता हुआ पाया गया जिसके कारण इसका अस्तित्व ब्रह्मांड में सबसे बड़ा हो सकता है|
ii.ग्रह केपलर-1647बी, नक्षत्र सिग्नस में स्थित है जिसे नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर और सैन डिएगो स्टेट यूनिवर्सिटी के खगोलविदों द्वारा खोजा गया|
iii.खोजकर्ताओं के अनुसार केपलर-1647 लगभग 3700 प्रकाश वर्ष दूर है एवं यह 4.4 बिलियन वर्ष पुराना हो सकता है जो लगभग पृथ्वी के समान है|

8.14 जून को विश्व रक्तदान दिवस मनाया गया
i.पूरी दुनिया में 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस मनाया गया है| विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वर्ष 1997 से हर वर्ष 14 जून को 'विश्व रक्तदान दिवस' मनाया जाता है| वर्ष 1997 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 100 फीसदी स्वैच्छिक रक्तदान नीति की नींव डाली थी|
ii.इसके तहत विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यह लक्ष्य रखा था कि विश्व के प्रमुख 124 देश अपने यहाँ स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा दें| इसका उद्देश्य यह था कि रक्त की जरूरत पड़ने पर उसके लिए पैसे देने की जरूरत नहीं पड़े| अबतक लगभग विश्व के 49 देशों ने ही इस पर अमल किया है|

9.माइक्रोसॉफ्ट ने लिंक्डइन को 26.2 अरब डॉलर में खरीदने की घोषणा की
i.माइक्रोसॉफ्ट ने प्रोफेशनल नेटवर्किंग वेबसाइट लिंक्डइन को 26.2 अरब डॉलर में खरीदने की घोषणा की है| यह सौदा पूरी तरह नकदी में होगा और इसके सोशल मीडिया क्षेत्र का सबसे बड़ा अधिग्रहण माना जा रहा है|
ii.माइक्रोसॉफ्ट, विश्व की एक जानी मानी बहुराष्ट्रीय कम्पनी है जो मुख्यत: संगणक अभियान्त्रिकी के क्षेत्र मे काम करती है|
iii.माईक्रोसॉफ्ट दुनिया की सबसे बडी सॉफ्टवेयर कम्पनी है| कम्पनी का मुख्यालय अमेरिका मे रेडमण्ड, वॉशिंगटन मे स्थित है|

10.प्रियंका चोपड़ा टीन च्वाइस पुरस्कार 2016 के लिए नामित
i.बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ‘टीन च्वाइस पुरस्कार-2016’ के लिए नामित की गई| उन्हें ‘च्वाइस टीवी ब्रेकआउट स्टार’ की श्रेणी में नामित किया गया|
ii.उन्हें अमेरिकी टीवी श्रृंखला ‘क्वांटिको’ में एफबीआई प्रशिक्षु एलेक्स पर्रिश की भूमिका के लिए नामांकित किया गया है|
iii.द टीन च्वाइस पुरस्कार एक वार्षिक पुरस्कार शो है जो फॉक्स टेलीविजन नेटवर्क पर प्रसारित होता है|
iv.इस पुरस्कार का चयन 13 वर्ष से 19 वर्ष तक के किशोर दर्शको द्वारा अमेरिका के 50 राज्यों में मतदान के जरिये होता है| यह टेलीविजन, संगीत, फिल्म, कॉमेडी, वीडियो गेम, खेल और फैशन के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए उत्सव मनाता है|

11.रिजर्व बैंक ने दबाव वाली संपत्तियों के सतत संरचना के लिए नई योजना की घोषणा की
i.भारतीय रिजर्व बैंक ने उन बड़ी परियोजनाओं के फंसे हुए कर्ज के निपटान के लिए नई योजना की घोषणा की है| कर्ज के एक हिस्से को इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) की निगरानी समिति की देखरेख में इक्विटी या किसी अन्य वित्तीय उपकरण में बदला जाएगा|
ii.दबाव वाली संपत्तियों के स्थिर पुनर्गठन (एस4ए) के लिए पेश की गई योजना के तहत वे परियोजनाएं आएंगी जिन्होंने परिचालन शुरू कर दिया है और उनपर बकाया कर्ज 500 करोड़ रुपए से अधिक का है.
एस4ए दबाव वाली बड़ी संपत्तियों के निपटान के लिए एक वैकल्पिक ढांचा है|
iii.इसके तहत दबाव वाले कर्ज का सामना कर रहे एक कर्ज लेने वाले के स्थिर कर्ज स्तर के निर्धारण की बात है| इसमें बकाए कर्ज का विभाजन स्थिर कर्ज और इक्विटी, अद्र्ध इक्विटी उपकरणों में किया जाना है| 

12.सत्यपाल जैन विधि आयोग के सदस्य नियुक्त
i.अपर महा सालिसिटर एवं चंडीगढ़ के पूर्व सांसद सत्य पाल जैन को भारत के 21 वें विधि आयोग का अंशकालिक (पार्ट-टाईम) सदस्य नियुक्त किया गया है|
ii.उनकी यह नियुक्ति उनके वर्तमान पद, भारत के अपर महा सालिसिटर के अतिरिक्त होगी और वे अब दोनों पदों पर काम करेंगे|
iii.राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने गत वर्ष 14 सितम्बर, 2015 को इस आयोग का गठन किया था| सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ. बीएस चौहान इसके अध्यक्ष हैं|

13.जस्टिस राकेश रंजन प्रसाद मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
i.मणिपुर उच्च न्यायालय के वरिष्ठ जज जस्टिस राकेश रंजन प्रसाद ने मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण किया है|
ii.उन्होंने जस्टिस लक्ष्मी कांता महापात्रा का स्थान लिया, वे 9 जून 2016 को सेवानिवृत हुई थीं| 
iii.इससे पहले 9 फरवरी 2016 को जस्टिस प्रसाद का झारखंड उच्च न्यायालय से मणिपुर उच्च न्यायालय में ट्रांसफर हुआ था| राष्ट्रपति द्वारा अनुच्छेद 222 की धारा (1) के तहत उनका ट्रांसफर किया गया|
इस धारा के अनुसार, राष्ट्रपति एक न्यायाधीश को एक उच्च न्यायालय से दूसरे न्यायालय में स्थानांतरित कर सकता है|

14.आईईपी द्वारा जारी ग्लोबल पीस इंडेक्स 2016 में भारत 141 वें स्थान पर
i.आईईपी (अर्थशास्त्र और शांति के लिए संस्थान) ने ग्लोबल पीस इंडेक्स (जीपीआई) 2016 जारी किया है| 
ii.ग्लोबल पीस इंडेक्स के तहत वैश्विक स्तर पर 2015 के दौरान 163 देशों में शांति के कारणों और आर्थिक मूल्यों को मापा गया है| यह इसका 10 वां संस्करण है|
iii.2.566 जीपीआई स्कोर के साथ भारत ने 163 देशों के मध्य 141 वां स्थान ग्रहण किया है| भारत की स्थिति में सुधार हुआ है| वर्ष 2014-15 में भारत 143 वें स्थान पर था|

15.संयुक्त राज्य अमेरिका ने फिना महिला वाटर पोलो विश्व सुपर लीग फाइनल जीता
i.संयुक्त राज्य अमेरिका सीनियर राष्ट्रीय टीम (महिला) ने फिना महिला वाटर पोलो विश्व लीग सुपर फाइनल में स्वर्ण पदक जीता है|
ii.चीन के शंघाई में आयोजित मैच में टीम ने चैम्पियनशिप मैच में स्पेन को 13-9 से पराजित किया है|
iii.दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने चीन को 11-3 से हराकर कांस्य पदक जीता|

16.लुइस हैमिल्टन ने कनाडा ग्रां प्रि 2016 फॉर्मूला वन का खिताब जीता
i.मर्सिडीज के ड्राइवर लुइस हैमिल्टन ने रोमांचक मुकाबले में सेबेस्टियन वीटल को पांच सेकेंड से पछाड़कर कनाडा ग्रां प्रि फॉर्मूला वन का खिताब जीत लिया है|
ii.हैमिल्टन ने कनाडा में पांचवीं बार ट्रॉफी जीती| उन्होंने इससे पहले 2007, 2010, 2012 और 2015 में भी खिताब जीता था|
iii.हैमिल्टन वर्तमान में मैकलेरन मर्सिडीज टीम के लिए रेसिंग करते हैं और फार्मुला वन के आज तक के सबसे युवा विश्व चैम्पियन हैं|
iv.लुइस हैमिल्टन सबसे कम उम्र के F1 विश्व चैंपियन (2008 सीज़न) 23 वर्ष और 300 दिन, इससे पहले 24 साल और 58 दिनों के साथ फर्नांडो अलोंसो द्वारा स्थापित था|

17.भारतीय पुरुष की 4x400मी रिले टीम ने 18 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा
i.भारतीय पुरुष 4x400 मी रिले टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्प्रिंट और रिले टीम कप में तीन मिनट 02.17 सेकेंड का समय में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया| इस तरह उन्होंने बैंकाक में 1998 एशियई खेलों में बनाये गये पिछले तीन मिनट 02.62 सेकेंड के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है|
ii.भारतीय महिला 4x400मी रिले टीम ने तीन मिनट 30.16 सेकेंड का समय निकाला| मौजूदा एशियाई खेलों की चैम्पियन और रिकॉर्डधारी भारतीय टीम इस तरह विश्व रैंकिंग में 12वें नंबर पर पहुंच गयी है| जिससे वह 2016 ओलंपिक खेलों के क्वालीफिकेशन के लिये मजबूत दावेदार के रूप में उभर रही है|
iii.इससे पहले भारतीय टीम प्रबंधन ने रिले स्पर्धाओं के दोनों वर्गों में दो दो टीमें उतारने का फैसला किया| पुरुषों की दूसरी टीम (बी टीम) ने तीन मिनट 06.61 सेकेंड जबकि महिलाओं की दूसरी टीम (बी टीम) ने तीन मिनट 34.45 सेकेंड का समय निकाला. पुरुषों की रिले टीम अभी विश्व रैकिंग में 17वें स्थान पर है|

No comments:

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...