Friday, 2 February 2018

उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती में पूछे गए सामान्य ज्ञान के प्रश्न

उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती में पूछे गए सामान्य ज्ञान के प्रश्न


GK Questions asked in UPPBPB-UP Police Constable Exams – उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी में कॉन्स्टेबल के 41 हजार 520 पदों पर भर्ती के लिए अगर आपने आवेदन किया है और उसकी तैयारी में जुटे है तो यह पोस्ट आपके लिए कॉफी लाभकारी होगी। जैसा कि आप जानते होगें कि सिपाही भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में गलत जवाब के लिए माइनस मार्किंग होगी। 300 अंकों की इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्ध एवं तार्किक क्षमता के प्रश्न होंगे।

 
इसी को ध्यान में रखते हुए हम यहां पिछली उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में पूछे गए सामान्य ज्ञान व सामान्य हिन्दी के प्रश्नों को आपके लिए दे रहे है। चूंकि पूछे गए प्रश्न कई बार रिपीट होते रहे है, इसलिए इनका अध्ययन करना आपके लिए जरूरी हो जाता है।

1. उत्तर प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल हैं? – राम नाईक
2. 'चरकुला नृत्य किस प्रदेश से सम्बन्धित है? – उत्तर प्रदेश 
3. प्रच्छन्न (छि​पी) बेरोजगारी का परिणाम क्या होता है? – अनुत्पादक कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि
4. चम्बल नदी किन राज्यों से होकर बहती है? – उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान
5. वह इतालवी यात्री जिसने विजयनगर साम्राज्य का अत्यन्त प्रशंसात्मक विस्तृत वर्णन किया है कौन था? – निकोलो कोन्टी 
6. स्वतन्त्रता के बाद रियासतों को एकीकरण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका किसके द्वारा निभाई गई? – सरदार वल्लभभाई पटेल 
7. भारत का सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक राज्य कौन-सा है? – उत्तर प्रदेश 
8. हर्षवर्धन की राजधानी कहां थी? – कन्नौज 
9. बुद्ध ने अपना उपदेश कहां दिया था? – सारनाथ 
10. कम्प्यूटर की स्मृति का मापन किसके द्वारा किया जाता है? – बिट्स
11. अन्तरिक्ष में भेजा गया भारत का प्रथम उपग्रह कौनसा था? – आर्यभट्ट 
12. जीवाश्म किस प्रकार के शैल (rocks) में पाई जाती है? – परतदार शैल 
13. वायुमण्डल में कौन-सी गैस सबसे ज्यादा होती है? – नाइट्रोजन 
14. कौन-सी हवा वर्ष में दो बार अपनी दिशा परिवर्तित करती है? – मानसून हवा 
15. ज्वार-भाटा की उत्पत्ति का क्या कारण है? – चन्द्रमा का गुरुत्वाकर्षण 

16. गोबी, कालाहारी, आटाकामा, सहारा क्या है? – मरुस्थल 
17. जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर कौन थे? – पार्श्वनाथ 
18. उत्तर प्रदेश की कुल आबादी भारत की आबादी का कितना प्रतिशत है? – 16.4%
19. एशियाई खेतों में 400 मी की दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन है? – कमलजीत संधू 
20. 'नीलकठ' में कौन-सा समास होता है? – बहुव्रीहि समास 
21. खालसा पंथ की स्थापना गुरु गोविन्द सिंह ने कब की थी? – 1699 ई. में 
22. बांग्लादेश के क्रिकेट मैदान पर किस खिलाड़ी की मृत्यु हुई थी? – रमन लाम्बा
23. भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे? – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 
24. भारत में सम्पत्ति का अधिकार अब रह गया है? – कानूनी अधिकार 
25. जिम कार्बेट नेशनल पार्क कहां है? – रामनगर (नैनीताल) 
26. सुन्दरबन कहां है? – गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा में 
27. ध्वनि मापक इकाई को क्या कहते हैं? – डेसिबेल 
28. 'हरितगृह प्रभाव' किस गैस के अधिक मात्रा में होने से बढ़ता है? – कार्बन-डाइऑक्साइड 
29. ताजमहल बदरंग क्यों हो रहा है? – अम्लीय वर्षा के कारण 
30. अण्टार्कटिका जाने वाले प्रथम भारतीय दल के प्रभारी कौन थे? – डॉ. एस. जे. कासिम 
31. निम्न में से कौन संघनन नहीं है : ओस, कोहरा, धुआँ, धुन्ध, पाला, मेघ, वर्षा? – धुआं 
32. उत्तर प्रदेश में 'लॉयन सफारी' कहां बनी है? – इटावा 
33. 'उपकार को याद रखने वाला' व्यक्ति क्या कहलाता है? – कृतज्ञ 
34. राज्य सरकार को बर्खास्त किसके द्वारा किया जा सकता है? – राज्यपाल की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा 
35. कलपक्कम में क्या स्थित है? – परमाणु ऊर्जा केन्द्र 
36. 'अपने मुंह मियां-मिट्ठू' बनना का अर्थ क्या है? – अपनी प्रशंसा स्वयं करना 
37. राज्य सभा की सदस्यावधि होती है? – 6 वर्ष 
38. देश में मुद्रा की आपूर्ति को नियंत्रित करता है? – भारतीय रिजर्व बैंक 
39. मगध साम्राज्य का अन्तिम शासक कौन था? – उदयन 
40. सांची स्तूप का निर्माण किसने कराया? – अशोक 
41. सुविख्यात सूर्य मन्दिर किस स्थान पर निर्मित है? – कोणार्क 
42. भारत के वर्तमान राष्ट्रपति कौन हैं? – रामनाथ कोविंद
43. भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं? – दीपक मिश्रा
44. नीना दावुलुरी क्यों चर्चा में रही? – मिस अमेरिका का ताज मिलने के कारण 
45. ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री कौन हैं? – मैल्कम टर्नबुल
46. तेलंगाना राज्य किस राज्य के विघटन से बना है? – आन्ध्र प्रदेश 
47. ​ट्रक चालकों या मोटरकार चालकों के बगल में कौन-सा दर्पण लगाया जाता है? – उत्तल 
48. 'वन्य प्राणि सप्ताह' प्रतिवर्ष कब-से-कब तक मनाया जाता है? – 1-7 अक्टूबर 
49. हाल ही में इस स्वतन्त्रता दिवस के ठीक पहले कौन-सी भारतीय पनडुब्बी नष्ट हो गई? – आईएनएस-​सिन्धुरक्षक 
50. 'येन' किसकी मुद्रा है? – जापान 
51. रॉबर्ट कैनिगेल की पुस्तक 'द मैन हू न्यू इन्फिनिटी' किसकी जीवनी है? – श्रीनिवास रामानुजम 
52. सार्वजनिक क्षेत्र की दो इकाइयों के नाम बताएं जिनहें भारत सरकार द्वारा फरवरी, 2013 में महारत्न का दर्जा दिया गया? – BHEL और GAIL
53. भारत सरकार द्वारा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के जरिए आरम्भ की गई 'विशिष्ट पहचान संख्या (आधार) योजना' किसके ​लिए है? – भारत का प्रत्येक नागरिक 
54. किस शहर में वर्ष 2020 के ओलम्पिक खेल आयोजित किए जाएंगें? – टोक्यो 
55. 'मधुशाला' किसकी कृति है? – हरविंशराय ​बच्चन 
56. भारत के किस राज्य में वर्ष 2013 में बादल फटने से हजारों लोगों की मौत हो गई? – उत्तराखण्ड 
57. डॉ. बी. आर. अम्बेडकर पुलिस अकादमी उत्तर प्रदेश में कहां है? – मुरादाबाद 
58. भारतीय वायु सेना के वर्तमान एयर चीफ मार्शल कौन हैं? – एयर मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ
59. सबसे पुराना वेद कौन-सा है? – ऋग्वेद 
60. भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन' की रचना किसने की? – रबीन्द्रनाथ टैगोर 
61. एगमार्क (Agmark) क्या है? – खाद्य वस्तुओं के लिए गुणवत्ता आश्वासन मुहर 
62. कौन-सा वीरता पुरस्कार है? – परमवीर चक्र 
63. पुरुष में किस जीन का संघटन होता है? – XY 
64. पुस्तक 'देवदास' के लेखक कौन हैं? – शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय 
65. वर्ष 2013 में अर्जुन पुरस्कार किसने प्राप्त किया है? – विराट कोहली 
66. AIDS का विस्तृत रूप क्या है? – एक्वायर्ड इम्यूनोक डेफिशिएंसी सिंड्रोम 
67. भारतीय रिजर्व बैंक के नए गवर्नर कौन हैं? – उर्जित पटेल 
68. 'गोदान' किसके द्वारा लिखा गया है? – मुंशी प्रेमचन्द 
69. वर्ष 2013 में किसे 'खेल रत्न पुरस्कार' से सम्मानित किया गया? – रंजन सोढ़ी 
70. एंजेला मकेंल कौन हैं? – जर्मनी का चांसलर
71. अक्टूबर, 2013 में भारतीय स्टेट बैंक का अध्यक्ष कौन बना? – अरुंधति भट्टाचार्य 
72. वर्ष 2013 में साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार किसे प्रदान किया गया? – एलिस मुनरो 
73. शान्तिस्वरूप भटनागर पुरस्कार किन कार्यों हेतु प्रदान किया जाता है? – विज्ञान की विभिन्न शाखाओं में उल्लेखनीय योगदान हेतु 
74. अग्नि-V क्या है? – सतह-से-सतह पर मार करने वाली स्वदेशी मिसाइल 
75. गौतम बुद्ध ने महापरिनिर्वाण कहां प्राप्त किया? – हर्षवर्धन 
76. फेलिन क्या है? – अक्टूबर, 2013 में बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान 
77. रु. किसका चिन्ह है? – भारतीय रुपया का 
78. 'ताज एक्सप्रेस वे' किन शहरों को जोड़ता है? – आगरा-ग्रेटर नोएडा 
79. लॉन टेनिस में किस जोड़ी ने 2013 यूएस डबल्स चैम्पियनशिप जीता? – लिएण्डर पेस एवं रैडेक स्टेपानेक 
80. वायुमण्डल में ऑक्सीजन की मात्रा​ कितनी होती है? – 21% 
81. आर्यभट्ट कौन था एक प्रसिद्ध? – खगोलवेत्ता 
82. सांची का स्तूप किस शासक ने बनवाया था? – अशोक 
83. भारत का कौन-सा प्रदेश रबर का सबसे अधिक उत्पादन करता है? – केरल 
84. कौन-सी भाषा उत्तर प्रदेश की दूसरी राज्य भाषा है? – उर्दू 
85. ब्रिटेन की मुद्रा का नाम क्या है? – पौंड 
86. कौन-सा राज्य उत्तर प्रदेश का सीमावर्ती राज्य है? – राजस्थान 
87. भारत के संविधान के अन्तर्गत आर्थिक योजना विषय है? – समवर्ती सूची में 
88. भारत में कितने वर्ष के अन्तराल के बाद जनगणना की जाती है? – दस वर्ष 
89. 'आजकल के घरों में एक सुसज्जित कक्ष अवश्य होता है' का अनेकार्थ शब्द क्या होगा? – बैठक 
90. भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए न्यूनतम आयु क्या है? – 25 वर्ष 
91. बहुचर्चित पुस्तक 'सैटेनिक वर्सेज' का लेखक कौन है? – सलमान रुश्दी 
92. पानीपत का तृतीय युद्ध किनके बीच लड़ा गया? – अहमदशाह अब्दाली और मराठों के मध्य 
93. रेफ्रीजरेटर में कौन-सी द्रव गैस का प्रयोग किया जाता है? – अमोनिया 
94. नागार्जुन सागर परियोजना किस नदी पर बनी है? – कृष्णा 
95. 'पाहुल प्रणाली' को किस सिख गुरु ने आरम्भ किया था? – गोविन्द सिंह
96. विटामिन 'बी' की कमी से कौनसी बीमारी होती है? – बेरी-बेरी 
97. कौन-सा रक्त वर्ग हर वक्त वर्ग वाले मनुष्य को दिया जा सकता है? – 
98. यदि पृथ्वी का अक्ष झुका हुआ नहीं होता, तो सूर्य की किरणें केवल लम्बवत् पड़तीं? – भूमध्य रेखा पर 
99. भारत के प्रथम परमाणु परीक्षण कहां किया गया था? – पोखरण 
100. श्वेताम्बर और दिगम्बर किस धर्म के हैं? – जैनमत 
101. 'भारतीय नेपोलियन' किसे माना जाता है? – समुद्रगुप्त 
102. पचास रुपए के नोट पर किसके हस्ताक्षर होते हैं? – गवर्नर (रिजर्व बैंक) 
103. 'माइक्रोसॉफ्ट किंग' किसे कहा जाता है? – बिल गेट्स 
104. कौन-सी गैस वायुमण्डल के ओजोन स्तर को अपघटित करती है? – क्लोरोफ्लोरो कार्बन 
105. गैस एजेंसियों द्वारा सिलिंडरों में भरकर दी जाने वाली कुकिंग गैस क्या है? – द्रव 
106. भारतीय संविधान में संशोधन की प्र​क्रिया किस राष्ट्र के संविधान पर आधारित है? – दक्षिण अफ्रीका 
107. 'डिस्कवरी ऑफ इण्डिया' का लेखक कौन हैं? – जवाहरलाल नेहरू 
108. राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है? – राष्ट्रपति 
109. 'जय जवान', 'जय किसान' का नारा किसने दिया है? – लाल बहादुर शास्त्री 
110. मुस्लिम लीग ने संविधान सभा का बहिष्कार किस कारण से किया? – मुस्लिम लीग मुस्लिमों के लिए एक अलग संविधान सभा चाहती थी 
111. लाल रक्त कण (RBC) शरीर के किस अंग में बनाता है? – अस्थि मज्जा 
112. पंजाब किंग्स XI टीम IPL-3 का नया कप्तान किसको नियुक्त किया गया? – कुमार संगकारा 
113. द्रोणाचार्य पुरस्कार किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है? – खेल प्रशिक्षण 
114. दिन-रात किसके कारण होते हैं? – पृथ्वी के घूर्णन के कारण 
115. साइना नेहवाल का नाम किस खेल से जुड़ा है? – बैडमिंटन 
116. जब कोई राज्य राष्ट्रपति के शासन के अन्तर्गत होता है, तब उस राज्य का बजट कौन पारित करता है? – संसद 
117. विश्व व्यापार संगठन (WTO) कब स्थापित हुआ? – 1995 ई. में 
118. कथकली कौन-से राज्य का शास्त्रीय नृत्य है? – केरल 
119. हमारे शरीर में पित्त रस (Bile) कहां से पैदा होता है? – यकृत 
120. उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के वेतन में किस परिस्थिति में कमी की जा सकती है? – वित्तीय आपातकाल में 
121. 'अवशिष्ट शक्ति' (जिनका उल्लेख संघी, राज्य या समवर्ती सूचियों में नहीं किया गया है) किसमें निहित होते हैं? –संसद में 
122. किसके निर्यात से भारत की निर्यात आय में सर्वाधिक योगदान होता है? – रत्नों एवं आभूषणों के 
123. इबादतखाने का निर्माण किस मुगल शासक ने करवाया था? – अकबर 
124. अंग्रेजों ने अपनी प्रथम फैक्ट्री कहां पर स्थापित की थी? – मछलीपट्टनम में 
125. भारत में पहली बार रेलवे लाइन का निर्माण कहां हुआ था? – बम्बई और थाणे के मध्य 
126. एशियन डेवलपमेंट बैंक का मुख्यालय (हेडक्वार्टर) कहां है? – मनीला 
127. सवाना घास का मैदान कहां है? – अफ्रीका में 
128. विश्व की सबसे लम्बी पर्वती श्रृंखला कौन-सी है? – एण्डीज 
129. दक्षिण भारत को वियज करने वाला पहला मध्यकालीन शासक कौन था? – अलाउद्दीन खिलजी 
130. जैन धर्मावलंबी महावीर को अंतिम क्या मानते हैं? – तीर्थंकर 

UP Police Constable 2013 Solved Paper in Hindi with PDF Download

UP Police Constable Paper 2013 – अगर आप UP Police Constable 2018 परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो इसका पैटर्न व सिलेबस को और अधिक समझने के लिए हम यहां 'उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 2013' का हल सहित प्रश्न पत्र दे रहे है। नीचे केवल सामान्य ज्ञान एवं सामयिक विषय के प्रश्न उत्तर सहित दिया गया है। लेकिन आप पूरा पेपर चाहते है तो नीचे दिये लिंक पर क्लिक करके PDF डॉउनलोड कर सकते है।

 Download : UP Police Constable 2013 का पूरा सॉल्वड् पेपर डॉउनलोड करने के लिए क्लिक करें–
1. निम्न​लिखित में से किस नदी का उद्गम भारत के बाहर है? 
(A) ब्रह्मपुत्र (B) गंगा 
(C) यमुना (D) नर्मदा (Ans : A)

2. 'इग्लू' क्या है? 
(A) कालाहांडी खानाबदोशों द्वारा शिकार किया जाने वाला एक प्रकार का पशु।
(B) ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों द्वारा पालतू बनाया गया एक प्रकार का पशु। 
(C) गुंबद के आकार का एक घर या झोंपड़ी, जो कठोर बर्फ की सिल्ली से बनाया जाता है। जिसमें एस्किमो रहते हैं। 
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं (Ans : C)

3. प्रच्छन्न (छि​पी) बेरोजगारी का परिणाम क्या होता है?
(A) लेन-देन की लागत में वृद्धि (B) बाजार में लेन-देन की कम क्षमता
(C) कुल उत्पादन में गिरावट (D) अनुत्पादक कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि (Ans : D)

4. चम्बल नदी किन राज्यों से होकर बहती है? 
(A) महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश 
(B) उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश और बिहार
(C) उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान 
(D) उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और ओडिशा (Ans : C)

5. वह इतालवी यात्री जिसने विजयनगर साम्राज्य का अत्यन्त प्रशंसात्मक विस्तृत वर्णन किया है, वह है : 
(A) मार्को पोलो (B) निकोलो कोन्टी 
(C) बारबोसा (D) इनमें से कोई नहीं (Ans : B)

6. स्वतन्त्रता के बाद रियासतों को एकीकरण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका किसके द्वारा निभाई गई? 
(A) सरदार वल्लभभाई पटेल (B) जवाहरलाल नेहरू 
(C) महात्मा गांधी (D) बाबू राजेन्द्र प्रसाद (Ans : A)

7. 'चरकुला नृत्य ........... से सम्बन्धित है। 
(A) गुजरात (B) मध्य प्रदेश 
(C) उत्तर प्रदेश (D) बिहार (Ans : C)

8. हर्षवर्धन की राजधानी कहां थी? 
(A) नालन्दा (B) प्रयाग 
(C) कन्नौज (D) थानेश्वर (Ans : C)

9. बुद्ध ने अपना उपदेश कहां दिया था? 
(A) सारनाथ (B) बोधगया 
(C) लुम्बिनी (D) कुशीनगर (Ans : A)

10. कम्प्यूटर की स्मृति का मापन किया जाता है : 
(A) वोल्ट्स के द्वारा (B) ऐम्पियर के द्वारा 
(C) बिट्स के द्वारा (D) ओल्स के द्वारा (Ans : C)

11. अन्तरिक्ष में भेजा गया भारत का प्रथम उपग्रह था : 
(A) भास्कर (B) रोहिणी 
(C) आर्यभट्ट (D) एप्पल (Ans : C)

12. जीवाश्म किस प्रकार के शैल (rocks) में पाई जाती है? 
(A) आग्नेय (B) परतदार शैल 
(C) रूपान्तरित शैल (D) इनमें से कोई नहीं (Ans : B)

13. वायुमण्डल में कौन-सी गैस सबसे ज्यादा होती है? 
(A) ऑक्सीजन (B) कार्बन-डाइऑक्साइड 
(C) नाइट्रोजन (D) हाइड्रोजन (Ans : C)

14. कौन-सी हवा वर्ष में दो बार अपनी दिशा परिवर्तित करती है? 
(A) व्यापारिक हवा (B) पछुवा हवा 
(C) मानसून हवा (D) ध्रुवीय हवा (Ans : C)

15. ज्वार-भाटा की उत्पत्ति का कारण है : 
(A) पृथ्वी का घूर्णन (B) ध्रुवीय उच्च वायु भार 
(C) चन्द्रमा का गुरुत्वाकर्षण (D) अनियतवाही हवाएं (Ans : C)

16. गोबी, कालाहारी, आटाकामा, सहारा क्या है? 
(A) सब्जी के नाम (B) मरुस्थल 
(C) चक्रवाती तूफान (D) शीतोष्ण घास के मैदान (Ans : B)

17. जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर कौन थे? 
(A) ऋषभदेव (B) महावीर स्वामी 
(C) पार्श्वनाथ (D) मल्लिनाथ (Ans : C)

18. निम्नलिखित में कौन-सी नदी डेल्टा नहीं बनाती? 
(A) गंगा (B) नर्मदा 
(C) महानदी (D) कावेरी (Ans : B)

19. एशियाई खेतों में 400 मी की दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन है? 
(A) एम. एल. वल्सम्मा (B) पी. टी. ऊषा 
(C) कमलजीत संधू (D) के. मल्लेश्वरी (Ans : C)

20. 'नीलकठ' में कौन-सा समास होता है? 
(A) द्वन्द्व समास (B) द्विगु समास 
(C) बहुव्रीहि समास (D) कर्मधारय समास (Ans : C)

21. उत्तर प्रदेश की कुल आबादी भारत की आबादी का ......... % है। 
(A) 16.4 (B) 23.2 
(C) 11.1 (D) 13.2 (Ans : A)

22. बांग्लादेश के क्रिकेट मैदान पर किस खिलाडत्री की मृत्यु हुई थी? 
(A) सुभाष गुप्ता (B) लाल अमरनाथ 
(C) एम.एल. जैसिंहा (D) रमन लाम्बा (Ans : D)

23. निम्नलिखित में गैर-परम्परागत ऊर्जा स्त्रोत कौन हैं : 
1. पवन ऊर्जा 2. कोयला 
3. पेट्रोलियम 4. ज्वार शक्ति 
(A) 1 व 3 
(B) 1 व 4 
(C) 3 व 4 
(D) 2 व 4 (Ans : B)

24. भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे? 
(A) डॉ. भीमराव अम्बेडकर (B) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 
(C) श्री कृष्णस्वामी अय्यर (D) श्री के. एम. मुंशी (Ans : B)

25. भारत में सम्पत्ति का अधिकार अब रह गया है : 
(A) संवैधानिक अधिकार (B) मौलिक अधिकार 
(C) कानूनी अधिकार (D) प्रॉकृतिक अधिकार (Ans : C)

26. जिम कार्बेट नेशनल पार्क कहां है? 
(A) रामनगर (नैनीताल) (B) दुधवा (लखीमपुर) 
(C) बांदीपुर (राजस्थान) (D) काजीरंगा (असम) (Ans : A)

27. सुन्दरबन है : 
(A) गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा में (B) दक्खन के पठार पर 
(C) गोदावरी डेल्टा में (D) महानदी डेल्टा में (Ans : A)

28. ध्वनि मापक इकाई को कहते हैं : 
(A) कैलोरी (B) फारेनहाइट 
(C) न्यूटन (D) डेसिबेल (Ans : D)

29. 'हरितगृह प्रभाव' किस गैस के अधिक मात्रा में होने से बढ़ता है? 
(A) कार्बन-डाइऑक्साइड (B) नाइट्रोजन 
(C) ऑक्सीजन (D) आर्गन (Ans : A)

30. ताजमहल बदरंग क्यों हो रहा है? 
(A) नाभिकीय विस्फोटों के कारण (B) गन्दे खुले नालों के कारण 
(C) ज्वालामुखी के उद्गारों से निकली गैस के कारण (D) अम्लीय वर्षा के कारण (Ans : D)

31. अण्टार्कटिका जाने वाले प्रथम भारतीय दल के प्रभारी थे : 
(A) डॉ. भाभा (B) डॉ. एस. जे. कासिम 
(C) डॉ. अब्दुल कलमा (D) डॉ. शान्तिस्वरूप भटनागर (Ans : B)

32. निम्नलिखित में कौन संघनन नहीं है? 
ओस, कोहरा, धुआँ, धुन्ध, पाला, मेघ, वर्षा 
(A) ओस (B) कोहरा 
(C) धुआं (D) पाला (Ans : C)

33. निम्नलिखित में उष्ण कटिबन्ध क्षेत्र कौन-सा है? 
(A) भूमध्य रेखा से आर्कटिक वृ​त्त तक 
(B) भूमध्य रेखा से अण्टार्कटिक वृत्त तक 
(C) कर्क रेखा से मकर रेखा के मध्य 
(D) आर्कटिक वृत्त से अण्टार्कटिक वृत्त तक (Ans : C)

34. 'उपकार को याद रखने वाला' व्यक्ति कहलाता है : 
(A) कृतज्ञ (B) कृतघ्न 
(C) कर्मठ (D) कृतकृत्य (Ans : A)

35. निम्नलिखित विकल्पों में से तत्सम शब्द का चयन करें। 
(A) अंस (B) अंश 
(C) अश (D) अस (Ans : B)

36. कलपक्कम में स्थित है : 
(A) तेल शोधनशाला (B) जल-विद्युत शक्तिगृह 
(C) परमाणु ऊर्जा केन्द्र (D) परमाणु परीक्षण स्थल (Ans : C)

37. 'अपने मुंह मियां-मिट्ठू' बनना का अर्थ है : 
(A) अपनी प्रशंसा स्वयं करना (B) अपना मतलब निकालना 
(C) अत्यधिक प्रिय होना (D) बहुत समय बाद दिखना (Ans : A)

38. राज्य सभा की सदस्यावधि होती है : 
(A) 3 वर्ष (B) 5 वर्ष 
(C) 6 वर्ष (D) 2 वर्ष (Ans : C)

39. देश में मुद्रा की आपूर्ति को नियंत्रित करता है : 
(A) भारतीय रिजर्व बैंक (B) स्टेट बेंक ऑफ इण्डिया 
(C) व्यापारिक बैंक (D) राष्ट्रीय आवास बैंक (Ans : A)

40. मगध साम्राज्य का अन्तिम शासक कौन था? 
(A) बिम्बिसार (B) अजातशत्रु 
(C) उदयन (D) कालाशोक (Ans : C)

41. सांची स्तूप का निर्माण किसने कराया? 
(A) चन्द्रगुप्त मौर्य (B) बिन्दुसार 
(C) अशोक (D) कौटिल्य (Ans : C)

42. सुविख्यात सूर्य मन्दिर किस स्थान पर निर्मित है? 
(A) खजुराहो (B) आबू 
(C) कोणार्क (D) धार्चुला (Ans : C)

43. भारत के वर्तमान राष्ट्रपति कौन हैं? 
(A) प्रतिभा देवी सिंह पाटिल (B) प्रणब मुखर्जी 
(C) अब्दुल कलाम (D) उपर्युक्त में से कोई नहीं (Ans : B)

44. भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं : 
(A) केशवानन्द भारती (B) पी. सद्शिवम 
(C) मार्कंडे काटजू (D) उपर्युक्त में से कोई नहीं (Ans : B)

45. नीना दावुलुरी क्यों चर्चा में रही? 
(A) नोबेल प्राइज जीतने के कारण 
(B) तालीबन द्वारा हत्या के प्रयास के कारण 
(C) मिस अमेरिका का ताज मिलने के कारण 
(D) सिनेट में चुनाव जीतने के कारण (Ans : C)

46. ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री कौन हैं? 
(A) टोनी ब्लेयर (B) मिशेल ओबामा 
(C) टोनी एबट (D) उपर्युक्त में से कोई नहीं (Ans : C)

47. तेलंगाना राज्य किस राज्य के विघटन से बनने वाला है? 
(A) कर्नाटक (B) आन्ध्र प्रदेश 
(C) तमिलनाडु (D) केरल (Ans : B)

48. ​नवम्बर-दिसम्बर 2013 में निम्नलिखित में किस राज्य में विधान सभा चुनाव नहीं हो रहे है? 
(A) राजस्थान (B) मिजोरम 
(C) मध्य प्रदेश (D) झारखण्ड (Ans : D)

49. 'वन्य प्राणि सप्ताह' प्रतिवर्ष कब-से-कब तक मनाया जाता है? 
(A) 1-7 अक्टूबर (B) 1-7 जनवरी 
(C) 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर (D) 15-22 सितम्बर (Ans : A)

50. हाल ही में इस स्वतन्त्रता दिवस के ठीक पहले कौन-सी भारतीय पनडुब्बी नष्ट हो गई? 
(A) आईएनएस-विभूति (B) आईएनएस-​सिन्धुरक्षक 
(C) आईएनएस-सिन्धुबर्धन (D) आईएनएस-विक्रमादित्य (Ans : B)

51. 'येन' किसकी मुद्रा है? 
(A) जापान (B) चीन 
(C) दक्षिण कोरिया (D) भूटान (Ans : A)

52. रॉबर्ट कैनिगेल की पुस्तक 'द मैन हू न्यू इन्फिनिटी' किसकी जीवनी है? 
(A) होमी भाभा (B) विक्रम साराभाई 
(C) श्रीनिवास रामानुजम (D) सर सी. वी. रमन (Ans : C)

53. सार्वजनिक क्षेत्र की दो इकाइयों के नाम बताएं जिनहें भारत सरकार द्वारा फरवरी, 2013 में महारत्न का दर्जा दिया गया : 
(A) ONGC और NTPC (B) BHEL और GAIL
(C) ONGC और GAIL (D) Coal India और SAIL (Ans : B)

54. भारत सरकार द्वारा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के जरिए आरम्भ की गई 'विशिष्ट पहचान संख्या (आधार) योजना' किसके ​लिए है? 
(A) भारत का प्रत्येक नागरिक 
(B) केवल के भारतीय जिनके पास मतदाता पहचान कार्ड है 
(C) गरीबी रेखा से नीचे का प्रत्येक भारतीय 
(D) केवल शहरी क्षेत्र में रहने वाला भारतीय (Ans : A)

55. किस शहर में वर्ष 2020 के ओलम्पिक खेल आयोजित किए जाएंगें? 
(A) पेरिस (B) टोक्यो 
(C) लन्दन (D) न्यूयॉर्क (Ans : B)

56. 'मधुशाला' किसकी कृति है? 
(A) उमर खय्याम (B) शेखसादी 
(C) गोपालदास ​नीरज (D) हरविंशराय ​बच्चन (Ans : D)

57. भारत के किस राज्य में वर्ष 2013 में बादल फटने से हजारों लोगों की मौत हो गई? 
(A) उत्तर प्रदेश (B) हिमाचल प्रदेश 
(C) उत्तराखण्ड (D) जम्मू-कश्मीर (Ans : C)

58. डॉ. बी. आर. अम्बेडकर पुलिस अकादमी उत्तर प्रदेश में कहां है? 
(A) लखनऊ (B) मुरादाबाद 
(C) कानपुर (D) अलीगढ़ (Ans : B)

59. भारतीय वायु सेना के वर्तमान एयर चीफ मार्शल कौन हैं?
(A) प्रदीप वसन्त नायक (B) अनिल कुमार ब्राउने 
(C) निर्मल कुमार वर्मा (D) उपर्युक्त में से कोई नहीं (Ans : B)

60. उत्तर प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल हैं : 
(A) श्री टी. वी. राजेश्वर (B) श्री होरमासजी पेरोशॉ मोदी 
(C) श्री बी.ए.ल जोशी (D) उपर्युक्त में से कोई नहीं (Ans : C)

61. भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन' की रचना किसने की? 
(A) रबीन्द्रनाथ टैगोर (B) बंकिम चन्द्र चटोपाध्याय 
(C) मुन्शी प्रेमचन्द (D) अमर्त्य सेन (Ans : A)

62. एगमार्क (Agmark) है : 
(A) अण्डा उत्पादन हेतु एक सहकारी संस्था 
(B) कृषि उत्पादों में मण्डीकरण हेतु कृषकों की संस्था 
(C) खाद्य वस्तुओं के लिए गुणवत्ता आश्वासन मुहर 
(D) उपभोक्ता वस्तुओं के लिए गुणवत्ता आश्वासन मुहर (Ans : C)

63. निम्नलिखित में से कौन-सा वीरता पुरस्कार है? 
(A) इकबाल सम्मान (B) द्रोणाचार्य पुरस्कार 
(C) परमवीर चक्र (D) भारत रत्न (Ans : C)

64. भारत का सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक राज्य कौन-सा है? 
(A) महाराष्ट्र (B) कर्नाटक 
(C) उत्तर प्रदेश (D) तमिलनाडु (Ans : C)

65. पुस्तक 'देवदास' के लेखक कौन हैं? 
(A) बंकिम चन्द्र चटोपाध्याय (B) शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय 
(C) हरीश चन्द्र चट्टोपाध्याय (D) उपर्युक्त में से कोई नहीं (Ans : B)

66. निम्नलिखित में से वर्ष 2013 में अर्जुन पुरस्कार किसने प्राप्त किया है? 
(A) विराट कोहली (B) सुशील कुमार 
(C) साइना नेहवाल (D) हरजोत सिंह (Ans : A)

67. AIDS का विस्तृत रूप चुनिए : 
(A) एन्टी इण्डियन ड्राफ्ट साइट 
(B) एन्टी इम्यूनो डेफिशिएंसी सिंड्रोम 
(C) एक्वायर्ड इम्यूनोक डेफिशिएंसी सिंड्रोम 
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं (Ans : C)

68. भारतीय रिजर्व बैंक के नए गवर्नर कौन हैं?
(A) डॉ. बिमल जालान (B) डॉ. आईजी पटेल 
(C) रघुराम राजन (D) उपर्युक्त में से कोई नहीं (Ans : C)

69. 'गोदान' .......... द्वारा लिखा गया है। 
(A) कालिदास (B) मुंशी प्रेमचन्द 
(C) महादेवी वर्मा (D) किशन लाल शर्मा (Ans : B)

70. वर्ष 2013 में किसे 'खेल रत्न पुरस्कार' से सम्मानित किया गया? 
(A) ज्वाला गुट्टा (B) साइना नेहवाल 
(C) रंजन सोढ़ी (D) विराट कोहली (Ans : C)

71. एंजेला मकेंल कौन हैं? 
(A) संयुक्त राज्य अमेरिका की विदेश मन्त्री (B) जर्मनी का चांसलर 
(C) ऑस्ट्रेलिया की नई प्रधानमंत्री (D) उपर्युक्त में से कोई नहीं (Ans : B)

72. अक्टूबर, 2013 में भारतीय स्टेट बैंक का अध्यक्ष कौन बना? 
(A) सैयद इब्ने अब्बास (B) अरुंधति भट्टाचार्य 
(C) शिवकीर्ति सिंह (D) नीना दावुलुरी (Ans : B)

73. वर्ष 2013 में साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार किसे प्रदान किया गया? 
(A) एलिस मुनरो (B) रॉबर्ट शिलर 
(C) माइकल ​लेविट (D) मार्टिन कारप्लस (Ans : A)

74. शान्तिस्वरूप भटनागर पुरस्कार निम्नलिखित में से किन कार्यों हेतु प्रदान किया जाता है? 
(A) विश्व में मानवाधिकारों के संरक्षण हेतु 
(B) विज्ञान की विभिन्न शाखाओं में उल्लेखनीय योगदान हेतु 
(C) वरिष्ठ नागरिकों को सेवाएं प्रदान करते हेतु 
(D) मराठी भाषा की फिल्मों में श्रेष्ठ योगदान हेतु (Ans : B)

75. अग्नि-V क्या है? 
(A) भारत द्वारा निर्मित सबसे बड़ा परमाणु बम 
(B) सतह-से-सतह पर मार करने वाली स्वदेशी मिसाइल 
(C) भारत में निर्मित भारी बमवर्षक विमान 
(D) भारत में निर्मित नई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (Ans : B)

76. उत्तर प्रदेश में 'लॉयन सफारी' कहां बन रही है? 
(A) एटा (B) ग्रेटर नोएडा 
(C) गोरखपुर (D) इटावा (Ans : D)

77. फेलिन क्या है? 
(A) यूनान का सबसे बड़ा लड़ाकू हजाज 
(B) मलेरिया की नई दावा 
(C) अक्टूबर, 2013 में बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान 
(D) विश्व में सबसे ऊंचाई पर स्थित नागरिक हवाई अड्डा (Ans : C)

78. रु. किसका चिन्ह है? 
(A) रूसी रूबल का (B) इंडोनेशियाई रुपईया का 
(C) भारतीय रुपया का (D) उपर्युक्त में से कोई नहीं (Ans : C)

79. 'ताज एक्सप्रेस वे' किन शहरों को जोड़ता है? 
(A) आगरा-लखनऊ (B) आगरा-कन्नौज 
(C) आगरा-ग्रेटर नोएडा (D) आगरा-ग्वालियर (Ans : C)

80. लॉन टेनिस में किस जोड़ी ने 2013 यूएस डबल्स चैम्पियनशिप जीता? 
(A) महेश भू​पति – लिएण्डर पेस 
(B) माइक ब्रायन – बॉब ब्रायन 
(C) लिएण्डर पेस – रैडेक स्टेपानेक 
(D) महेश भू​पति – माइक ब्रायन (Ans : C)


UP Police Constable Solved Paper in Hindi – अगर आप UP Police Constable 2018 परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो इसका पैटर्न व सिलेबस को और अधिक समझने के लिए हम यहां 'उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 2006' का हल सहित प्रश्न पत्र दे रहे है। नीचे केवल सामान्य ज्ञान एवं सामयिक विषय के प्रश्न उत्तर सहित दिया गया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 2006 का हल प्रश्न पत्र –
https://drive.google.com/file/d/1lYJqYTaESuyI_SSnBktD8PZz0qb8tY8-/view


1. उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के वेतन में किस परिस्थिति में कमी की जा सकती है? 
(a) यदि संसद दो-तिहाई बहुमत से सम्बन्धित प्रस्ताव पारित करे 
(b) वित्तीय आपातकाल में 
(c) यदि राज्य विधानमंडल इस संदर्भ में कानून पारित करे 
(d) जब राज्य में राष्ट्रपति शासन हो (Ans : b)

2. 'अवशिष्ट शक्ति' (जिनका उल्लेख संघी, राज्य या समवर्ती सूचियों में नहीं किया गया है) निम्नलिखित में से किसमें निहित होते हैं? 
(a) राज्य सभा (b) संसद में 
(c) राज्य विधानमंडलों में (d) लोक सभा में (Ans : b)

3. किसी भारतीय राज्य के राज्यपाल से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है? 
(a) वह भारत के राष्ट्रपति द्वारास नियुक्त हो सकता है। 
(b) वह एक से अधिक राज्यों का राज्यपाल हो सकता है। 
(c) वह सामान्यत: पांच वर्षों तक पद पर रहता है। 
(d) यदि सम्बन्धित राज्य की विधायिका उसे पद से हटाए जाने का प्रस्ताव अनुमोदित करती है, तो वह पदावधि के पूर्व भी पदच्युत किया जा सकता है। (Ans : d)

4. इबादतखाने का निमा्रण किस मुगल शासक ने करवाया था? 
(a) औरंगजेब (b) जहांगीर 
(c) अकबर (d) शाहजहां (Ans : c)

5. अंग्रेजों ने अपनी प्रथम फैक्ट्री कहां पर स्थापित की थी? 
(a) कलकत्ता में (b) अहमदाबाद में 
(c) भड़ौच में (d) मछलीपट्टनम में (Ans : d)

6. भारत में पहली बार रेलवे लाइन का निर्माण हुआ था : 
(a) हावड़ा और सेरामपुर के मध्य 
(b) बम्बई और थाणे के मध्य 
(c) मद्रास और गुंटूर के मध्य 
(d) दिल्ली तथा इलाबाबद के मध्य (Ans : b)

7. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए : 
संयंत्र/कारखाना 
A. बोकारो इस्पात संयंत्र B. भिलाई इस्पात संयंत्र  C. इन्टीग्रल कोच कारखाना D. डीजल लोकोमोटिव वर्क्स 
राज्य 
1. तमिलनाडु 2. मध्य प्रदेश 3. छत्तीसगढ़ 4. झारखंड 5. उत्तर प्रदेश 
कूट 
A B C D 
(a) 4 1 5 3
(b) 2 3 1 5 
(c) 4 3 1 5 
(d) 2 1 5 3 (Ans : c)

8. एशियन डेवलपमेंट बैंक का मुख्यालय (हेडक्वार्टर) कहां है? 
(a) वाशिंगटन (b) पेरिस 
(c) मनीला (d) कैनबरा (Ans : c)

9. सवाना घास का मैदान कहां है? 
(a) अफ्रीका में (b) ऑस्ट्रेलिया में 
(c) दक्षिण अमेरिका में (d) उत्तरी अमेरिका में (Ans : a)

10. विश्व की सबसे लम्बी पर्वती श्रृंखला कौन-सी है? 
(a) एण्डीज (b) आल्प्स 
(c) हिमालय (d) पामीर (Ans : a)

11. दक्षिण भारत को वियज करने वाला पहला मध्यकालीन शासक कौन था? 
(a) अलाउद्दीन खिलजी (b) शेरशाह सूरी 
(c) शाहजहां (d) अकबर (Ans : a)

12. जैन धर्मावलंबी महावीर को अंतिम क्या मानते हैं? 
(a) ईश्वर (b) दैवीय दूत 
(c) संन्यासी (d) तीर्थंकर (Ans : d)

13. 'पाहुल प्रणाली' को किस सिख गुरु ने आरम्भ किया था? 
(a) गोविन्द सिंह (b) रामदास 
(c) नानक (d) अर्जुनदेव (Ans : a)

14. खालसा पंथ की स्थापना गुरु गोविन्द सिंह ने कब की थी? 
(a) 1769 ई. में (b) 1699 ई. में 
(c) 1599 ई. में (d) 1499 ई. में (Ans : b)

15. भारत के प्रथम परमाणु परीक्षण कहां किया गया था? 
(a) बंगलुरु (b) अमृतसर 
(c) पोखरण (d) हैदराबाद (Ans : c)

16. दिन-रात किसके कारण होते हैं? 
(a) पृथ्वी के घूर्णन के कारण 
(b) पृथ्वी के घूर्णन व परिक्रमण के कारण 
(c) पृथ्वी के परिक्रमण के कारण 
(d) न तो पृथ्वी के घूर्णन के और न ही परिक्रमण के कारण (Ans : a)

17. कौन-सी नदी डेल्टा निर्माण नहीं करती है? 
(a) गंगा (b) महानदी 
(c) गोदावरी (d) ताप्ती (Ans : d)

18. राज्य सरकार को बर्खासत किसके द्वारा किया जा सकता है? 
(a) संसद द्वारा (b) राज्यपाल द्वारा 
(c) राष्ट्रपति द्वारा (d) राज्यपाल की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा (Ans : d)

19. ट्रक चालकों या मोटरकार चालकों के बगल में कौन-सा दर्पण लगाया जाता है? 
(a) अवतल (b) उत्तल 
(c) बेलनाकार (d) परवलयाकार अवतल (Ans : b)

20. पुरुष में किस जीन का संघटन होता है? 
(a) XX (b) XY 
(c) X (d) Y (Ans : b)

21. सबसे पुराना वेद कौन-सा है? 
(a) यजुर्वेद (b) ऋग्वेद 
(c) सामवेद (d) अथर्ववेद (Ans : b)

22. गौतम बुद्ध ने महापरिनिर्वाण कहां प्राप्त किया? 
(a) लुम्बिनी (b) सारनाथ 
(c) हर्षवर्धन (d) पुष्यमित्र (Ans : c)

23. सांची का स्तूप किस शासक ने बनवाया था? 
(a) बिम्बिसार (b) अशोक 
(c) हर्षवर्धन (d) पुष्यमित्र (Ans : b)

24. भारत के संविधान के अन्तर्गत आर्थिक योजना विषय है : 
(a) राज्य सूची में (b) संघ सूची में 
(c) समवर्ती सूची में (d) किसी सूची में निर्दिष्ट नहीं (Ans : c)

25. भारतीय संविधान में संशोधन की प्र​क्रिया किस राष्ट्र के संविधान पर आधारित है? 
(a) संयुक्त राज्य अमेरिका (b) दक्षिण अफ्रीका 
(c) कनाडा (d) आयरलैंड (Ans : b)

26. मुस्लिम लीग ने संविधान सभा का बहिष्कार किस कारण से किया? 
(a) मुस्लिम लीग संविधान सभा का अध्यक्ष किसी मुस्लिम नेता को बनाना चाहती थी 
(b) मुस्लिम लीग को संविधान सभा में उचित प्रतिनिधित्व न मिलने के कारण 
(c) मुस्लिम लीग मुस्लिमों के लिए एक अलग संविधान सभा चाहती थी 
(d) उपर्युक्त सभी (Ans : c)

27. किसके निर्यात से भारत की निर्यात आय में सर्वाधिक योगदान होता है?
(a) कृषि उत्पादों के (b) रत्नों एवं आभूषणों के 
(c) मशीनरी के (d) कपड़ा एवं सिले-सिलाए वस्त्रों के (Ans : b)

28. विश्व व्यापार संगठन (WTO) स्थापित हुआ : 
(a) 1990 ई. में (b) 1995 ई. में 
(c) 1998 ई. में (d) 2000 ई. में (Ans : b)

29. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए : 
सूची-I (कृषि उत्पाद)
A. सोयाबीन B. कपास C. काली मिर्च D. जूट 
सूची-II (अग्रणी उत्पाद)
1. मध्य प्रदेश 2. गुजरात 3. पश्चिम बंगाल 4. केरल 
कूट : 
(a) 2 1 4 3
(b) 2 1 3 4
(c) 1 2 4 3
(d) 1 2 3 4 (Ans : c)

30. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए : 
सूची-I (नगर)
A. कोयम्बटूर B. राउरकेला C. कपूरथला D. बरौनी 
सूची-II (उद्योग)
1. तेलशोधन 2. रेल डिब्बा 3. लौह-इस्पात 4. सेती वस्त्र 
कूट : 
(a) 4 3 2 1 
(b) 1 2 3 4 
(c) 2 3 4 1 
(d) 4 2 3 1 (Ans : a)

बजट 2018 हाइलाइट : क्या सस्ता क्या महंगा हुआ

बजट 2018 हाइलाइट : क्या सस्ता क्या महंगा हुआ


Union Budget 2018 Highlights  (आम बजट २०१८): वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 1 फरवरी को आम बजट 2018-19 संसद में पेश कर दिया है। जीएसटी लागू होने के बाद ये पहला बजट है। जिसमें इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं अब विदेश से आने वाले सभी सामान महंगे हो जाएंगे। सरकार ने कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी है। मोबाइल टीवी से लेकर विदेशी पैन तक सब महंगे हो जाएंगे। वहीं सैलरी सैलरी पाने वालों को टैक्स में 40,000 रुपए की स्टैंडर्ड डिडक्शन दिया गया है। आम बजट 2018 की सबसे प्रमुख बातें इस प्रकार है–

 


– आयकर सीमा में कोई बदलाव नहीं.वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए 40 हज़ार रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन यानी जितना वेतन है उसमें से 40 हज़ार रुपये घटाकर जो रकम बचेगी उस पर टैक्स लगेगा.
– सरकार ने किया 70 लाख नए रोजगार देने का वादा.
– शिक्षा और स्वास्थ्य पर सेस 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 4 प्रतिशत किया गया
– इस साल रेलवे पर 1 लाख 48 हजार करोड़ खर्च करेंगे, रेलवे को मिले 17 हजार करोड़ रुपए ज्यादा.
– एक लाख रुपये से अधिक के निवेश पर 10 प्रतिशत कैपिटल गेन टैक्स यानी
– कृषि कर्ज को 1 लाख करोड़ बढ़ाकर 11 लाख करोड़ किया गया.
– आठ करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन
– किसानों को आगामी खरीफ सीजन से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लागत का 150 फीसद देने का फैसला
– डिसइनवेस्टमेंट में 72 हजार 500 करोड़ का लक्ष्य पार, एयर इंडिया का विनिवेश किया जाएगा.
– 99 स्मार्ट सिटी के लिए 2.4 लाख करोड़ का फंड.
– नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम के तहत 10 करोड़ गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक का हेल्थ बीमा
– किसानों को उनकी फसल पर लागत का डेढ़ गुना दाम मिलेगा
– नोटबंदी से करीब 1000 करोड़ रुपए ज्यादा टैक्स आया. नोटबंदी के बाद करीब 85.51 लाख नए टैक्सपेयर आए


– इनकम टैक्स कलेक्शन 90 हजार करोड़ रुपए बढ़ा. डायरेक्ट टैक्स में 12.6 फीसदी का इजाफा हुआ
– 22 हजार हाट कृषि बाजार में बदले जाएंगे
– 2 करोड़ नए शौचालय बनाए जाएंगे.
– 250 करोड़ रुपये तक के कारोबार वाली कंपनियों के लिए 25 प्रतिशत टैक्स
– सरकार ने सौभाग्य योजना के तहत चार करोड़ गरीब परिवारों को बिजली से जोड़ा है.
– उज्जवला योजना में गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य पांच करोड़ से बढ़ाकर 8 करोड़ किया गया.
– एक साल में 51 लाख ग्रामीण गरीबों को घर देगी सरकार
– स्कूल में ब्लैकबोर्ड की जगह डिजिटल बोर्ड की योजना, आदिवासियों के लिए एकलव्य स्कूल
– हर साल 1 हजार प्रतिभावान इंजीनियर छात्रों को प्रधानमंत्री फेलोशिप. हेल्थ वेलनेस सेंटर के लिए 1200 करोड़ रुपए

– लघु, कुटीर उद्योगों को 200 करोड़ की सहायता राशि
– बांस की पैदावार बढ़ाने के लिए 1290 करोड़ का बजट
– फूड प्रोसेसिंग को 1400 करोड़ रुपए का बजट
– 40 फीसदी आबादी को हेल्थ बीमा मिलेगा. टीबी के मरीज को हर महीने 500 रुपए की मदद. अस्पताल में भर्ती होने पर मिलेगी पांच लाख की मदद.
– तीन संसदीय क्षेत्र पर एक मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा
– दलितों के लिए 56 हजार करोड़ का फंड और आदिवासियों के लिए 39,135 करोड़ का फंड
– देश में हेलीपैड और हवाई-अड्डों का जाल बिछेगा, एयरपोर्ट की संख्या 5 गुणा तक बढ़ाई जाएगी.
– राष्ट्रपति की तनख्वाह पाँच लाख होगी, उपराष्ट्रपति की चार लाख रुपये और राज्यपाल की तनख्वाह साढ़े तीन लाख होगी. सांसदों का वेतन भी बढ़ेगा और हर पांच साल में सांसदों के भत्ते की समीक्षा होगी.

आम बजट 2018-19 : ये चीजें हुई सस्ती
* एलएनजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस)
* प्रिपेएर्ड लेदर
* सिल्वर फॉयल
* पीओसी मशीनें
* फिंगर स्कैनर
* माइक्रो एटीएम
* आइरिस स्कैनर
* सौर बैटरी
* देश में तैयार हीरे
* ई-टिकट पर से सर्विस टैक्स कम किया गया.

आम बजट 2018-19 : ये चीजें हुई महंगी
* टीवी-मोबाइल के दाम बढ़ेंगे.
* विदेशी मोबाइल, लैपटॉप भी महंगे होंगे.
* इलेक्ट्रोनिक्स और फूड प्रोसेसर पर 5 प्रतीशत की कस्टम ड्यूटी बढ़ाई.
* 31 जनवरी 2018 के बाद खरीदा शेयर पर 10 पर्सेंट टैक्स
* मेडिकल बिल पर 15 हजार की छूट नहीं रहेगी.
* एलसीडी-एलईडी-ओएलईडी टीवी के कलपुर्जों पर सीमा शुल्क को बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया.

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...