Thursday, 9 February 2017

एलिस्टेयर कुक को आर्डर ऑफ़ द ब्रिटिश एम्पायर से सम्मानित किया गया


इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान एलिस्टेयर कुक को कमांडर ऑफ़ द मोस्ट एक्सीलेंट आर्डर ऑफ़ द ब्रिटिश एम्पायर (CBE) से सम्मानित किया गया है. उन्हें बकिंघम पैलेस में CBE से प्रिंस चार्ल्स द्वारा सम्मानित किया गया.

फ़्रांस की आइरिस मित्तेनेरे ने जीता मिस यूनिवर्स 2016 का ताज


मिस फ़्रांस आइरिस मित्तेनेरे को मॉल ऑफ़ एशिया एरीना में मिस यूनिवर्स 2016 का ताज पहनाया गया. मिस हैती राकुएल पेल्लिस्सिएर ने पहली रनर का ताज अपने नाम किया जबकि मिस कोलंबिया एंड्रिया तोवर दूसरी रनर अप रहीं. फ्लो रिडा और बोयज़ II में ने इस दौरान संगीतमय प्रस्तुति दी. 

जी एन. राव नेत्र विज्ञान हॉल ऑफ़ फेम में शामिल


आख के एक प्रसिद्ध भारतीय डॉक्टर गुल्लापल्ली एन. राव को, अमेरिकन मोतियाबिंद और अपवर्तक सर्जरी सोसायटी द्वारा स्थापित, 2017 नेत्र विज्ञान हॉल ऑफ़ फेम के लिए चुना गया है. हैदराबाद स्थित एलवी प्रसाद नेत्र संस्थान के संस्थापक और प्रमुख, राव को 6 मई को लोस एंजिल्स में ASCRS के वार्षिक बैठक में अधिष्ठापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा.

सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल मेजर को कीर्ति चक्र, 18 जवानों को पदक

सितंबर 2016 में पाक-अधिकृत कश्मीर (पीओके) में सर्जिकल स्‍ट्राइक करने वाली सेना की विशेष इकाई 4 और 9 पैरा के कुल 19 जवानों को वीरता पुरस्‍कार दिए गए हैं. दोनों पैरा इकाइयों के पांच सैनिकों को शौर्य चक्र प्रदान किया गया जबकि 13 को सेना पदक मिला.  हमला करने वाली टीम का नेतृत्व करने वाले चार पैरा के मेजर रोहित सूरी को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया जो शांति काल के दौरान दूसरा सबसे बड़ा वीरता पदक है.

जीवन रक्षा पदक 2016 की घोषणा


राष्ट्रपति ने 36 लोगों के लिए जीवन रक्षा पदक 2016 को अपनी मंजूरी दे दी है जिसमें 5 व्यक्तियों को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 8 व्यक्तियों को उत्तम जीवन रक्षा पदक और 23 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक दिया गया है. 07 व्यक्तियों को यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया गया है. जीवन रक्षा पदक, एक व्यक्ति के जीवन को बचाने में मानव प्रकृति के सराहनीय कार्य के लिए किसी को दिया जाता है.

आतंकी बुरहान वानी को मारने वले 3 जवानों को सेना मैडल


हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर आतंकी बुरहान वानी को मारने के लिए, भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के 3 सैनिकों को सेना मैडल से पुरस्कृत किया गया है. मेजर संदीप कुमार, कैप्टेन माणिक शर्मा और नायक अरविन्द सिंह चौहान ने 8 जुलाई, 2016 को इस ऑपरेशन का संचालन किया था.

नेशनल जियोसाइंस अवार्ड 2016 एनजीआरआई के वैज्ञानिक केशव कृष्णा को


राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (एनजीआरआई) के वैज्ञानिक ए केशव कृष्णा को नेशनल जियोसाइंस अवार्ड 2016 के लिए चुना गया है. यह पुरस्कार केन्द्रीय खान मंत्रालय द्वारा, पर्यावरण के अध्ययन के क्षेत्र में उनके काम की पहचान के लिए दिया जाएगा. कृष्णा इस समय मिट्टी में भारी धातु संदूषण, अवसादों और औद्योगिक क्षेत्रों में पानी, परित्यक्त खदान साइटों और पर्यावरण प्रदूषकों के साथ उनके संबंध से संबंधित पर्यावरण जोखिम मूल्यांकन पर अध्ययन में शामिल है.

वे

दिल्ली हवाईअड्डे ने सीएसआर पुरस्कार जीता


दिल्ली अंतररष्ट्रीय हवाईअड्डा (प्राइवेट) लिमिटेड (डायल) ने परिवहन के क्षेत्र में वर्ष 2016 के लिए विमानन श्रेणी के अंतर्गत कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी (CSR) के लिए गोल्डन पीकॉक अवार्ड जीता है. दिल्ली हवाई अड्डे को लगातार 20 वर्षों 2014 और 2015 में ACI ASQ सर्वे में 25-40 मिलियन यात्री प्रति वर्ष (MPPA) श्रेणी में दुनिया का नंबर एक हवाई अड्डा भी घोषित किया गया है.

इस्कॉन गोवर्धन इको विलेज को UNWTO पुरस्कार


ठाणे (महाराष्ट्र) जिले के इस्कॉन गोवर्धन इको विलेज को पर्यटन में उत्कृष्टता और नवीनता के लिए गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) श्रेणी में, स्पेन के मेड्रिड में हुए वार्षिक पुरस्कार समारोह में, संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एनजीओ क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र द्वारा यूएन द्वारा सम्मानित होने वाला गोवर्धन इको विलेज पहला गाँव है।

कपिल देव लीजेंड्स क्लब 'हाल ऑफ़ फेम' में शामिल


17 जनवरी, 2017 को क्रिकेट आइकॉन कपिल देव को क्रिकेट क्लब ऑफ़ इंडिया के लीजेंड्स क्लब 'हाल ऑफ़ फेम' में शामिल किया गया। पूर्व भारतीय खिलाड़ी और लीजेंड्स क्लब के अध्यक्ष माधव आप्टे ने कपिल को एक प्रमाणपत्र भेंट किया।

किरण दोषी ने जीता दि हिन्दू प्राइज 2016


चेन्नई में 14-16, जनवरी 2017 को हुए दि हिन्दू लिट फॉर लाइफ फेस्टिवल 2017 के 7वें संस्करण में सर मुथा किरण दोषी ने दि हिन्दू प्राइज जीता है। इस फेस्टिवल का उद्घाटन समकालीन कलाकार गुल मोहम्मद शेख ने किया।

62वां फिल्मफेयर पुरस्कार 2017: शत्रुघ्न सिन्हा को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार


शत्रुघ्न सिन्हा, जो फिल्म उद्योग में अपने 5 दशक पूरे करने के करीब हैं, को 62वें जियो फिल्मफेयर पुरस्कार 2017 में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार, जो सिन्हा का पहला फिल्म फेयर है, वह उन्हें उनकी पुत्री अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने दिया।

फिल्मफेयर पुरस्कार 2017: दंगल, आमिर खान, आलिया भट्ट को सर्वोच्च सम्मान


पिछली रात (14 जनवरी 2017) शानदार फिल्मफेयर पुरस्कारों में, प्रमुख चार पुरस्कारों में से तीन "दंगल" ने अपनी झोली में डाले. दंगल को, सर्वश्रेष्ठ फिल्म, आमिर खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, और नितेश तिवारी को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया आज्ञा जबकि आलिया भट्ट ने "उड़ता पंजाब" में अपने अभिनय के लिए "सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री" पुरस्कार पर कब्ज़ा किया.

स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को दक्षिणामूर्ति नाद सम्मान

स्वरकोकिला एवं लीजेंड लता मंगेशकर को 13 जनवरी 2017 को मुंबई में प्रतिष्ठित दक्षिणामूर्ति नाद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार त्रिचूर (केरल) के प्रसिद्ध देवाशानधिपति पेरींगोटुकरा देवस्थानम की ओर से उन्नी दामोदरन ने प्रदान किया।

चटनी लघु फिल्म के लिए टिस्का चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार


जिओ फिल्मफेयर शार्ट फिल्म अवार्ड्स में, टिस्का चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री नामित किया है. प्रसिद्ध अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने कहा कि लघु फिल्म चटनी के लिए उनका पहला फिल्मफेयर पुरस्कार बेहद खास है क्योंकि इसमें उन्होंने न सिर्फ अभिनय किया है बल्कि वो इसकी निर्माता और सह-लेखिका भी हैं. 

आईआईटी के पूर्व छात्र ने तकनीकी उपलब्धियों के लिए जीता ऑस्कर

भारतीय प्रैद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के पूर्व छात्र पराग हवलदार ने तकनीकी उपलब्धियों के लिए इस साल का ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। उन्हें सोनी पिक्चर्स इमेजवर्क्स में एक्सप्रेशन बेस्ड 'फेशियल परफॉर्मेंस-कैप्चर टेक्नोलॉजी' विकसित करने के लिए यह सम्मान दिया गया है। हवलदार को अमेरिका में 26 फरवरी को होने वाले मुख्य ऑस्कर समारोह से पहले ही 11 फरवरी को ऑस्कर दिया जाएगा।

लेसिस्टर के क्लौडियो रानिएरी फीफा कोच ऑफ़ दि ईयर 2016 नामित


लेसिस्टर सिटी के बॉस क्लौडियो रानिएरी को ज्यूरिख में फीफा फुटबॉल अवार्ड्स में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया है. इस इटालियन ने फ़र्नांडो संटोस, जिसने यूरो 2016 में पुर्तगाल का नेतृत्व किया था, और ज़िनेदिन ज़िदान जिन्होंने पिछले सीजन में चैंपियंस लीग ख़िताब में रियल मेड्रिड को कोच किया था, को हराकर ये पुरस्कार अपने नाम किया.

2017 गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स : विजेताओं की सूची


74वें वार्षिक गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह का आयोजन अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में व=बेवर्ली हिल्स पर आयोजित किया गया. इस वर्ष एक रोमांटिक म्यूजिकल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म, ला ला लैंड, ने सर्वश्रेष्ठ संगीत और कॉमेडी जैसे शीर्ष पुरस्कारों समेत सभी सात श्रेणियों में पुरस्कार जीते.

पद्म पुरस्कार 2017


सरकार ने बुधवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया. भारत रत्न के बाद पद्म पुरस्कार देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है. इसके अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अति विशिष्ट, अति उल्लेखनीय योगदान देने के लिए पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार दिए जाते हैं. प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर इन पुरस्कारों की घोषणा की जाती है.


पद्म विभूषण पाने वाली हस्तियाँ
1. शरद पवार
2. मुरली मनोहर जोशी
3. सुंदरलाल पटवा (मरणोपरांत)
4. पीए संगमा (मरणोपरांत)
5. सद्गुरु जग्गी वासुदेव
6. उदिपि रामचंद्रराव
7. जे येशुदास

पद्म भूषण
1. विश्व मोहन भट्ट
2. प्रोफेसर देवी प्रसाद द्विवेदी (साहित्य)
3. टी उडवाडिया (चिकित्सा)
4. रत्न सुंदर महाराज (अध्यात्मवाद)
5. निरंजन नंदा सरस्वती (योग)
6. राजकुमारी महाचक्री (साहित्य एवं शिक्षा)

7. रामास्वामी (पत्रकार)

कोहली-साक्षी-दीपा को पद्मश्री
इस साल पद्मश्री हासिल करने वाले प्रमुख लोगों में विराट कोहली, साक्षी मलिक, दीपा कर्माकर, विकास गोवाड, बॉलीवुड से अनुराधा पौडवाल, कैलाश खेर और संजीव कपूर शामिल हैं. इनके अलावा नेपाल की अनुराधा कोइराला को सामाजिक कार्य के लिए पद्मश्री, डॉ नपुसकर को सफाई के लिए पद्मश्री दिया गया है. इसके अलावा थंगावेलु, अशोक कुमार भट्टाचार्य और प्रोफेसर हरिकृष्ण सिंह को भी पद्मश्री दिया गया है.

पद्म पुरस्कार हासिल करने वाले अन्य हस्तियों में मणिपुर के वारेप्पा नबा नेइल, लेखक नरेंद्र कोहली, अली अहमद, सिक्क‍िम के बिरखा बहादुर, पत्रकार भावना सोमैया, कश्मीर के काशीनाथ पंडित, साधु महार, टीके मूर्ति, मधुबनी पेंटिंग की बाओ देवी और सिब्बल कंवल शामिल हैं.

पद्मश्री से सम्मानित हस्तियों की पूरी सूची 

1. बसंती विष्ट, उत्तराखंड, डांसर
2. चेमनचारी के नायर, केरल, डांसर
3. साधु मेहर, ओडिशा, एक्टर
4. टीके मूर्ति, म्यूजिक, तमिलनाडु
5. एमरात खान, म्यूजिक, पश्चिम बंगाल
6. एल बीरेंद्र कुमार सिंह, म्यूजिक, मण‍िपुर
7. बाओ देवी, पेंटर, बिहार
8. तिलक गिताई, जयपुर, पेंटर
9. कैलाश खेर, सिंगर
10. मुकुंद नायक, सिंगर, झारखंड
11. सुकरी बोम्मागौडा, कर्नाटक
12. अनुराधा पौडवाल, सिंगर
13. वेरेप्पा नबा लिन, थिएटर आर्टिस्ट
14. टीके विश्वनाथन, पूर्व कानून सचिव
15. कंवल सिब्बल, पूर्व विदेश सचिव
16. प्रोफेसर जी वेंकट सुबैया, कर्नाटक
17. अक्कितम, साहित्य, केरल
18. बिरखा बहादुर, लिम्बो मुरिंगला, साहित्य, सिक्किम
19. अली अहमद, साहित्य
20. नरेंद्र कोहली, हिंदी साहित्य
21. भावना सोमैया, पत्रकार
22. काशीनाथ पंडित, साहित्य, कश्मीर
23. प्रोफेसर हरिकृष्ण सिंह, चंडीगढ़
24. डॉ. मुकुट मिन्ज, झारखंड
25. संजीव कपूर, शेफ
26. अशोक कुमार भट्टाचार्य, आर्कियोलॉजिस्ट
27. एचआर शाह, पत्रकार, एनआरआई
28. अनुराधा कोइराला, सामाजिक कार्य, नेपाल
29. डॉ. मपुस्कर, सामाजिक कार्य, महाराष्ट्र
30. करीमुल हक, पश्चमि बंगाल
31. एम थंगावेलु, तमिलनाडु
32. विराट कोहली, खेल
33. साक्षी मलिक, खेल
34. दीपा कर्माकर, खेल
35. विकास गौड़ा, खेल
36. सृजेश, खेल

Wednesday, 8 February 2017

'वन रैंक-वन पेंशन'

 क्या है वन रैंक-वन पेंशन
'वन रैंक वन पेंशन' मतलब अलग-अलग समय पर रिटायर हुए एक ही रैंक के दो फौजियों को समान पेंशन देना। फिलहाल रिटायर होने वाले लोगों को उनके रिटायरमेंट के समय के नियमों के हिसाब से पेंशन मिलती है। यानी जो लोग 25 साल पहले रिटायर हुए हैं उन्हें उस समय के हिसाब से पेंशन मिल रही है जो बहुत कम होती है।

उदहारण:2006 से पहले रिटायर हुए मेजर जनरल की पेंशन 30,300 रुपए है, जबकि आज कोई कर्नल रिटायर होगा तो उसे 34,000 रुपए पेंशन मिलेगी। जबकि मेजर जनरल कर्नल से दो रैंक ऊपर का अधिकारी होता है।
वन रैंक-वन पेंशन की घोषणा किए जाने की उम्‍मीद लगाए बैठे पूर्व सैनिकों को एक बार फिर निराशा का सामना करना पड़ा। 69वें इंडिपेंडेंस डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैनिकों को जहां देश की ताकत, और उर्जा बताया वहीं दूसरी ओर यह भी माना कि उनके सत्ता में आने के बावजूद लंबे समय से लटकी वन रैंक-वन पेंशन (ओआरओपी) की समस्या का फिलहाल कोई समाधान नहीं मिल पाया है। प्रधानमंत्री द्वारा इस संबंध में कोई एलान न किए जाने से पूर्व सैनिकों में गहरी नाराजगी है।
क्या है फौजियों की मांग-

फौजियों की मांग है कि 1 अप्रैल 2014 से ये योजना छठे वेतन आयोग की शिफरिशों के साथ लागू हो| फौजियों का कहना है कि असली संतुलन लाना है तो हमें भी 60 साल पर रिटायर किया जाय| हमें तो 33 साल पे ही रिटायर कर दिया जाता है और उसके बाद सारा जीवन हम पेंशन से ही गुजारते हैं| जबकि अन्य कर्मचारी 60 साल तक पूरी तनख्वाह पाते हैं| ऐसे में हमारी पेंशन के प्रतिशत को कम नहीं करना चाहिए|

बहरहाल इस वक्त ये फौजी सिर्फ इतना ही चाहते हैं कि छठे वेतन आयोग को लागू करते हुए समान पद और समान समय तक सर्विस कर चुके फौजियों को एक समान पेंशन दी जाय, चाहे दोनों किसी भी साल में रिटायर हुए हों| अगर ये योजना लागू होती है तो करीब 25 लाख फौजियों या उनके परिवारों को लाभ होगा| इसके लिए हर साल सरकार को करीब 9 हज़ार करोण रुपये का अतिरिक्त भार सहना होगा|
पूर्व सैन्यकर्मियों को मिलेगा फायदा
देश में 25 लाख से ज्यादा रिटायर्ड सैन्यकर्मी हैं। उदाहरण के लिए योजना इस तरह बनाई गई है कि जो अफसर कम से कम 7 साल कर्नल की रैंक पर रहे हों उन्हें समान रूप से पेंशन मिलेगी। ऐसे अफसरों की पेंशन 10 साल तक कर्नल रहे अफसरों से कम नहीं होगी, बल्कि उनके बराबर ही होगी

कब से उठी मांग
वन रैंक-वन पेंशन की मांग रिटायर्ड सैनिक कई सालों से कर रहे हैं। 30 साल पहले एक्स सर्विसमेन एसोसिएशन बनाई गई थी। 2008 में इंडियन एक्स सर्विसमैन मूवमेंट (आईएसएम) नामक संगठन बनाकर रिटायर्ड फौजियों ने संघर्ष तेज कर दिया।
- रिटायर्ड सैन्यकर्मी लंबे समय से वन रैंक-वन पेंशन की मांग कर रहे हैं। वन रैंक-वन पेंशन की मांग को लेकर कई पूर्व सैन्यकर्मियों ने अपने पदक लौटा दिए थे। इसकी पहली वजह यह है कि अभी सैन्यकर्मियों को एक ही रैंक पर रिटायरमेंट के बाद उनकी सेवा के कुल वर्षों के हिसाब से अलग-अलग पेंशन मिलती है।
- छठां वेतन आयोग लागू होने के बाद 1996 से पहले रिटायर हुए सैनिक की पेंशन 1996 के बाद रिटायर हुए सैनिक से 82% कम हो गई। इसी तरह 2006 से पहले रिटायर हुए मेजर की पेंशन उनके बाद रिटायर हुए अफसर से 53% कम हो गई।
- मांग उठने की एक वजह यह भी है कि चूंकि सैन्यकर्मी अन्य सरकारी कर्मचारियों की तुलना में जल्दी रिटायर हो जाते हैं, इसलिए उनके लिए पेंशन स्कीम अलग रखी जाए।
- केंद्र के नौकरशाह औसतन 33 साल तक सेवाएं देते हैं और अपनी आखिरी तनख्वाह की 50% पेंशन पाते हैं। आर्मी में सैनिक आमतौर पर 10 से 12 साल की उम्र में रिटायर हो जाते हैं और सैलरी की 50% से कम पेंशन पाते हैं।
क्या है अड़चन?
- ब्यूरोक्रेसी उलझा रही है। अगर सेना में वन रैंक-वन पेंशन लागू होती है तो दूसरी सेवाओं में भी इसकी मांग उठने लगेगी। ऐसे में सरकार इतने संसाधन कहां से लाएगी।
- इसके लिए पैसा आखिर कहां से आएगा।
देरी क्यों?
सरकार इस पर विचार कर रही है कि आर्मी, एयरफोर्स और नेवी के लिए यह योजना लागू करने के बाद कहीं दूसरे अर्द्धसैनिक बलों (पैरामिलिट्री फोर्सेस) की तरफ से भी इस तरह की मांग न उठे।
हालांकि केंद्र ने अब इस पेंशन योजना के लिए अलग प्रशासनिक और आर्थिक ढांचा तैयार कर लिया है। मार्च 2015 के पहले पूर्ण बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने डिफेंस पेंशन का कुल बजट 51 हजार करोड़ रुपए से 9% बढ़ाकर 54500 करोड़ रुपए भी कर दिया है।
यूपीए सरकार ने भी की थी घोषणा
यूपीए सरकार ने फरवरी 2014 में वन रैंक-वन पेंशन योजना की घोषणा की थी। अंतरिम बजट में इसके लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया था। इसके बाद अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव हुए और यूपीए सत्ता से बाहर हो गई। उधर, मोदी भी सितंबर 2013 में अपनी एक रैली में वादा कर चुके थे कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनी तो इस योजना पर तुरंत अमल होगा। एनडीए सरकार का जुलाई 2014 में पहला बजट आया। इसमें 1000 करोड़ रुपए इस योजना के लिए रखे गए। लेकिन इस पर अब तक अमल नहीं हो पाया।
वित्त मंत्रालय की आपत्ति 
वन रैंक वन पेंशन पर वित्त मंत्रालय ने कड़ी आपत्ति जताई है। वित्त मंत्रालय ने भारी आर्थिक बोझ पड़ने की आशंका क चलते वन रैंक वन पेंशन पर आपत्ति जताई है। वित्त मंत्रालय वन रैंक वन पेंशन के मूल सिद्धांत से सहमत नहीं है।
सूत्रों का कहना है कि वित्त मंत्रालय की दलील है कि वन रैंक वन पेंशन से वित्तीय घाटे का आकलन बिगड़ जाएगा। साथ ही वन रैंक वन पेंशन के अमल में आने से हर साल आर्थिक बोझ बढ़ता रहेगा। वित्त मंत्रालय को सालाना करीब 9,000 करोड़ रुपये के बोझ का अनुमान है। माना जा रहा है कि वन रैंक वन पेंशन के लिए 2 साल पहले तक रिटायर्ड अधिकारियों के आधार पर पेंशन देने का विचार किया जा रहा है।
दो पूर्व सैनिक कर्नल पुष्पेन्दर सिंह और हवलदार मेजर सिंह आमरण अनशन पर बैठे 
वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर दो पूर्व सैनिक कर्नल पुष्पेन्दर सिंह और हवलदार मेजर सिंह आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। कर्नल पुष्पेंदर 3 ग्रेनिडियर्स और हवलदार सिंह 3 सिख लाइट इंफ्रैटी बटालियन से जुड़े हैं। बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठे कर्नल पुष्पेंद्र सिंह कहते हैं कि "हम मर जाएंगे तो हमारी लाश फैमिली लेकर जाएगी, लेकिन बिना मांग माने हम नहीं उठेंगे।"
भूख हड़ताल तोड़ने को लेकर मनाने की कई कोशिशें हुईं। कभी हाथ जोड़े गए तो कभी लाउडस्पीकर से अपील की गई, लेकिन 16 अगस्त से बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठे कर्नल पुष्पेंद्र और हवलदार मेजर सिंह ने ठान लिया है कि मोर्चे से नहीं डिगेंगे। हवलदार मेजर सिंह कहते हैं कि जैसे बॉर्डर पर आखिरी गोली तक हम लड़ते रहते हैं, ठीक वैसे ही जब तक जान है तब तक भूख हड़ताल पर रहेंगे।

सरकार के सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि इसको लागू करने पर सरकारी खजाने पर 20,000 करोड़ का बोझ पड़ेगा लेकिन पूर्व सैनिकों का कहना है इसमें केवल 8,300 करोड़ की खर्च आएगा। इसके लागू होने 22 लाख पूर्व सैनिकों और 6 लाख युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की पत्नियों को तुरंत फायदा होगा।

गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) के लिए होंगे दो कार्यक्षेत्र

जीएसटी के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एंड कस्टम्स (सीबीईसी) दो वर्टिकल बना रहा है, जिस पर पॉलिसी इश्यूज और जीएसटी को लागू करने की जिम्मेदारी होगी।
विपक्ष ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) बिल को भले ही रोक दिया है, लेकिन सरकार ने इसे लागू करने के लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इससे यह मेसेज जाता है कि केंद्र जीएसटी को तय समय सीमा पर लागू करने का इरादा रखता है।



कौन से हैं ये दो वर्टिकल
सीबीईसी जो दो वर्टिकल बना रहा है, उसमें से एक परफॉर्मेंस मैनेजमेंट तो दूसरा टैक्सपेयर सर्विसेज का काम देखेगा। ये वर्टिकल इसलिए बनाए जा रहे हैं ताकि नए टैक्स सिस्टम के तहत पॉलिसी बनाने और उसे लागू करने का काम तेजी से हो सके। नए टैक्स सिस्टम की जरूरत के मुताबिक दोनों ही वर्टिकल नियम और प्रक्रिया तय करेंगे। दरअसल, सरकार देश में बिजनेस करने को आसान बनाने पर भी काम कर रही है। दोनों वर्टिकल से इस मकसद को हासिल करने में मदद मिलेगी।
सीबीईसी के मेंबर वी एस कृष्णन ने बताया, 'हम तेजी से काम कर रहे हैं। कानून और प्रक्रियाओं पर हमारे और राज्यों के अधिकारी के तहत बने सब-ग्रुप काम कर रहे हैं। डायरेक्टरेट ऑफ सर्विस टैक्स के बदले डायरेक्टरेट ऑफ जीएसटी बनाया जाएगा और इसके दो वर्टिकल होंगे।'  राज्य और केंद्र सरकार के स्तर पर लगाई जाने वाली अप्रत्यक्ष दरों की जगह जीएसटी लेगा। इसे 1 अप्रैल 2016 से लागू करने की योजना है।
सेंट्रल एक्साइज, सर्विस टैक्स, स्टेट वैल्यू ऐडेड टैक्स, एंटरटेनमेंट टैक्स, ऑक्ट्रॉय, लग्जरी टैक्स और परचेज टैक्स की जगह सिंगल रेट जीएसटी लेगा। एक्सपर्ट्स का दावा है कि जीएसटी के लागू होने से देश की इकनॉमिक ग्रोथ 2 पर्सेंट तक बढ़ सकती है।

जीएसटी बिल को लोकसभा ने पास कर दिया है, लेकिन हाल में खत्म हुए मॉनसून सत्र में राज्यसभा में यह पेश नहीं हो पाया क्योंकि विपक्ष ने इस दौरान संसद नहीं चलने दी। राज्यसभा में सत्ताधारी नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) अल्पमत में है।
प्रभाव
जीएसटी लागू होने से पूरा देश सिंगल मार्केट बन जाएगा। इसका मतलब यह है कि कुछ प्रॉडक्ट्स को छोड़कर सभी राज्यों में हर सामान पर एक बराबर टैक्स लगेगा। इसके साथ अप्रत्यक्ष कर की प्रक्रिया और नियम भी एक जैसे होंगे। केंद्र और राज्य स्तर पर रजिस्ट्रेशन, रिटर्न फाइलिंग, टैक्स पेमेंट और ऑडिट का एक जैसा सिस्टम होगा। इस टैक्स सिस्टम के तहत डायरेक्टरेट ऑफ जीएसटी को थर्ड पार्टी ऑडिट कराने का अधिकार होगा। क्या जीएसटी से सभी पक्ष खुश हैं, इसका पता लगाने के लिए वह स्टडीज भी कराएगा। अगर इसमें कमियों का पता चलता है तो वह उसे दूर करने के लिए कदम उठाएगा।

आप चाहे उत्पादक हों, सप्लायर हों, विक्रेता हों या उपभोक्ता हों हर चरण पर आपको सामान बनाने से लेकर बेचने और खरीदने तक टैक्स देना पड़ता है। इसे एक और बार यूं समझिये कि जब कच्चा माल किसी फैक्ट्री में आता है तब आने से पहले भी वो कहीं न कहीं टैक्स देकर आता है, फैक्ट्री से बनकर निकलता है तो उस पर टैक्स लग चुका होता है, उसके बाद जब दूसरे राज्य की दुकान पर ले जाया जाता है तो रास्ते में कई प्रकार की चुंगी लगती है, फिर दुकान पर पहुंच कर जब आप खरीदते हैं तो वैट नाम का टैक्स देते हैं। इन सबको हम इनडायरेक्ट टैक्स यानी अप्रत्यक्ष कर कहते हैं।

अब कहा जा रहा है कि फलाना ढिमकाना टैक्स हटाकर एक टैक्स लगेगा, जीएसटी यानी गुड्स एंड सर्विसेस टैक्स। वित्त मंत्री ने इस टैक्स के बारे में कहा है कि जिस तरह से देश का राजनीतिक एकीकरण 1947 में हुआ उसी तरह से आर्थिक एकीकरण नहीं हो सका। जीएसटी आने से अप्रत्यक्ष कर प्रणाली एक समान हो जाएगी। टैक्स की उगाही बढ़ेगी और जीडीपी को भी लाभ होगा।

जीएसटी के बारे में....
संविधान संशोधन बिल होने के कारण जीएसटी को राज्यसभा में दो तिहाई बहुमत से पास होना है। फिर उसके बाद आधे राज्य भी दो तिहाई बहुमत से पास करेंगे तब जाकर जीएसटी लागू होगा। सरकार का लक्ष्य है कि 2016 में लागू कर दिया जाए लेकिन इस लक्ष्य के कुछ दूसरे मुकाम और भी हैं। जीएसटी को ऑपरेशन यानी अमल में लाने के लिए...
- एक जीएसटी काउंसिल बनेगी, जिसके मुखिया केंद्रीय वित्त मंत्री होंगे।
- सदस्यों में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री, राज्यों के वित्त मंत्री होंगे।
- काउंसिल में कोई भी फैसला तीन चौथाई मतों से होगा।
- जीएसटी काउंसिल ही तय करेगी कि जीएसटी टैक्स रेट क्या होगा।

एक्साइज ड्यूटी, कस्टम्स ड्यूटी, सेल्स टैक्स, कई प्रकार के सेल्स, सर्विस टैक्स, ऑक्टरॉय यानी चुंगी, नाना प्रकार के अप्रत्यक्ष कर आपने सुने ही होंगे। इन करों के माध्यम से केंद्र सरकार और हर राज्य की सरकार अपनी कमाई करती है। जैसे हाल में ही दिल्ली सहित कई राज्यों ने मिलकर पेट्रोल पर एक्साइज़ ड्यूटी बढ़ा दी। दाम बढ़ गए। जैसे एक बार किसी राज्य ने एक्साइज़ ड्यूटी कम कर पेट्रोल की कीमतों में राहत दी थी। मुझे नहीं मालूम कि जीएसटी के बाद राज्य इस तरह से टैक्स घटा बढ़ा सकेंगे या नहीं। पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च की साइट पर जीएसटी को थोड़ा सरल तरीके से समझाया गया है|
- दावा किया जा रहा है कि अब नाना प्रकार के टैक्स की जगह एक टैक्स लगेगा।
- लेकिन इस एक टैक्स के भी तीन प्रकार बताये जा रहे हैं।
- सेंटर जीएसटी, स्टेट जीएसटी और इंटर स्टेट जीएसटी।

कच्चा तेल, हाई स्पीड डीज़ल, पेट्रोल, प्राकृतिक गैस, अल्कोहल, सिगरेट को जीएसटी की सूची से बाहर रखा गया है। यह समझना ज़रूरी है कि जीएसटी वहां नहीं लगेगा जहां कोई चीज़ बनती है बल्कि सीधे वहीं लगेगी जहां वो बिकती है। इसलिए कई राज्यों को भय है कि जीएसटी के आने से उनका राजस्व कम हो जाएगा क्योंकि जिन राज्यों में वस्तु का उत्पादन होता है वहां टैक्स नहीं लगेगा, इससे उनकी कमाई कम हो जाएगी। केंद्र सरकार ने इसकी भरपाई का वादा किया है और एक प्रतिशत का अतिरिक्त टैक्स लगाने की बात की है।
चर्चा
वैट लागू होने के वक्त भी यही सब दावे हुए थे लेकिन उसके बाद एक और टैक्स आ गया सर्विस टैक्स। अब एक और टैक्स आ रहा है जीएसटी। 12 साल से हम इस पर चर्चा कर रहे हैं।
- 2003 में वाजपेयी काल में केलकर कमेटी ने जीएसटी की चर्चा शुरू की थी।
- आज वित्त मंत्री ने कहा कि 2006 में कांग्रेस ने इसकी घोषणा की थी।
- लेकिन 2011 में संविधान संशोधन लाने के बाद भी राजनीतिक दलों और राज्यों में सहमति नहीं बन सकी।
- 15वीं लोकसभा में यह बिल लैप्स कर गया, दिसंबर 2014 में मोदी सरकार ने लोकसभा में इसे दोबारा पेश किया।

- और मई 2015 में ये लोकसभा में पास हुआ।

Monday, 6 February 2017

Q1. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के बजट आवंटन में इस वर्ष में लगभग 26 प्रतिशत की वृद्धि प्राप्त हुई साथ ही पिछले वर्ष 17,640 करोड़ रुपये से बजट _____________  तक कर दिया है.
(a) 70,730 करोड़ रुपये
(b) 49,000 करोड़ रुपये
(c) 19,042 करोड़ रुपये
(d)  22,095 करोड़ रुपये
(e) 11,210 करोड़ रुपये
Q2. निम्नलिखित किन शहरों में, सुला उत्सव का दसवां संस्करण मनाया गया?
(a) सूरत, गुजरात
(b) नासिक, महाराष्ट्र
(c) इंदौर, मध्य प्रदेश
(d) कोल्हापुर, महाराष्ट्र
(e) जयपुर, राजस्थान
Q3.  इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन(आईएटीए) के अनुसार निम्नलिखित में से किस देश ने 2016 में विश्व में घरेलू हवाई यात्रा की मांग में 23.3 प्रतिशत की उच्चतम वृद्धि देखी है?
(a) अमेरीका
(b) फ्रांस
(c) जापान
(d) चीन
(e) भारत
Q4. संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की एक रिपोर्ट के अनुसार ________________________ के बीच 40 वर्षीय सिंधु जल संधि संघर्ष के संकल्प का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, परन्तु 1990 के दशक के बाद बेसिन राज्यों में पानी की कमी के कारण इस समझौते का 'अस्तित्व कमजोर प्रतीत होता है.
(a) भारत और चीन
(b) भारत और नेपाल
(c) भारत और पाकिस्तान
(d) भारत और श्रीलंका
(e) दिए गए विकल्पों में से कोई भी सत्य नहीं
Q5. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार सबसे महंगी रेशम की साड़ी चेन्नई रेशम द्वारा निर्मित की गयी थी और जनवरी 2008 में कितनी कितना राशि में बेचीं गयी?
(a) 40 लाख रूपये
(b) 60 लाख रूपये
(c) 80 लाख रूपये
(d) 20 लाख रूपये
(e) 50 लाख रूपये
Q6. खेल मंत्रालय ने बजट 2017-18 के केंद्रीय बजट में 350 करोड़ रुपये की एक पर्याप्त बढ़ोतरी प्राप्त हुई, जिसे संसद में वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा प्रस्तुत किया गया. कितना राशि खेल मंत्रालय के बजट पिछले साल 1592 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गयी, इस साल कितनी राशी आवंटित की गई है?
(a) 9715 करोड़ रुपये
(b) 1342 करोड़ रुपये
(c) 1943 करोड़ रुपये
(d) 5191 करोड़ रुपये
(e) दिए गए विकल्पों में से कोई भी सत्य नहीं है
Q7. उस व्यक्ति का नाम बताइए, जिसे आर्थिक मामलों के विभाग में प्रमुख आर्थिक सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है?
(a) अमूल्य पटनायक
(b) आलोक वर्मा
(c) विक्रम लिमये
(d) अरुण एम कुमार
(e) संजीव सान्याल
Q8. राष्ट्रीय रेल संग्रहालय ने 01 फरवरी 2017 को अपनी 40 वीं वर्षगांठ मनाई.  यह कहाँ स्थित है -
(a) नई दिल्ली
(b) कोलकाता
(c) मुंबई
(d) पुणे
(e) चेन्नई
Q9. जोगिंदर सिंह का हाल ही में निधन हो गया है. वह पूर्व __________ प्रमुख थे.
(a) रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ)
(b) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ)
(c) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)
(d) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई)
(e) दिए गए विकल्पों में से कोई भी सत्य नहीं है
Q10. उस व्यक्ति का नाम बताइए, जिसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है?
(a) आलोक वर्मा
(b) विक्रम लिमये
(c) अरुण एम कुमार
(d) संजीव सान्याल
(e) अमूल्य पटनायक
Q11. पंकज आडवाणी ने रेलवे के Pandurangaiah को एक तरफा फाइनल में 6-0 हरा कर भारतीय राष्ट्रीय स्नूकर चैम्पियनशिप का ख़िताब जीत लिया. इसके अलावा उन्होंने कुल मिलाकर __________ राष्ट्रीय खिताब जीता, तथा अन्य कई रिकॉर्ड भी तोड़े.
(a) 29वां
(b) 21वां
(c) 23वां
(d) 22वां
(e) 26वां
Q12. जनता से अवैध रूप से आधार कार्ड से संबंधित सेवाओं की पेशकश और अत्यधिक पैसे वसूलने वाली अनधिकृत एजेंसियों पर बड़े पैमाने पर शिकंजा कसा गया, यूआईडीएआई ने  ऐसी 12 वेबसाइटों और गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध 12 मोबाइल एप्लिकेशन को शट डाउन किया. यूआईडीएआई से क्या तात्पर्य है -
(a) Universal Identification Authority of India
(b) Unique Identification Authority of India
(c) Unique Industrial Authority of India
(d) Unique Identification Association of India
(e) Umbrella Identification Authority of Investment
Q13.  निम्न में से किस बैंक ने तेजी से नकद लेनदेन पर शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है और यह चार्ज 01 मार्च 2017 से लागु किये जायेंगें?
(a) बंधन बैंक
(b) आईडीएफसी बैंक
(c) एचडीएफसी बैंक
(d) आईसीआईसीआई बैंक
(e) ऐक्सिस बैंक
Q14. हर वर्ष 04 फरवरी, विश्व कैंसर दिवस दुनिया को वास्तव में कैंसर के खिलाफ लड़ाई में एकजुट करता है. इस वर्ष की टैग लाइन क्या है..........?
(a) No more. No Smoking
(b) Our world. Our life
(c) Together we. Are United
(d) We can. I can
(e) दिए गए विकल्पों में से कोई भी सत्य नहीं है
Q15. भारत के पूर्व महावाणिज्य दूतावास (सीजीआई) का नाम बताइए,  जिन्हें भारत की हज नीति में सुधारो पर उच्च स्तरीय पैनल के संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया और तीर्थ यात्रा के लिए सब्सिडी के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के 2012 के आदेश कि 2022 तक इसे धीरे धीरे कम करने और खत्म करने के सन्दर्भ में गौर करने के लिए नियुक्त किया. 
(a) लैम्पो डी.एन. धुनगये
(b) सुगंध राजाराम
(c) जे एस मुकुल
(d) मुख्तार अब्बास नकवी
(e) जेद्दा अफजल अमानुल्लाह
Solutions
S1. Ans.(d)
Sol. The Women and Child Development Ministry has received a nearly 26 percent increase in budget allocation this year with the total money set aside climbing to Rs 22,095 crore from Rs 17,640 crore last year. The amount budgeted for 'Indira Gandhi Matritva Sahyog Yojana' saw four times jump with Rs 2,700 crore being set aside this year as compared to Rs 634 crore in 2016-17. As per this scheme Rs,6,000 will be provided for mothers who seek institutionalised delivery and vaccination.
S2. Ans.(b)
Sol. The tenth edition of Sula Fest has begun from 03rd February 2017 at the Sula Vineyards in Nashik, Maharashtra. The line-up for the three-day festival, which has also feature professional wine tastings and grape stomping, includes artists Infected Mushroom and Nucleya. Tickets for Sula Fest, which is offering a camping stay facility, range from RS. 1500 to Rs. 4900.
S3. Ans.(e)
Sol. Emerging as a stand-out performer, India witnessed the highest growth of 23.3 per cent in domestic air travel demand worldwide in 2016 twice that of neighbouring China, according to International Air Transport Association (IATA). The global airlines’ grouping has stated that domestic India market topped the growth chart for the second year in a row with passenger volumes surging twice as that of China. “Domestic air travel rose 5.7 percent in 2016. Capacity rose 5.1 percent and load factor were 82.2 percent, up 0.5 percentage points over 2015.
S4. Ans.(c)
Sol. The 40-year-old Indus Waters Treaty between India and Pakistan has been an outstanding example of conflict resolution but scarcity of water in the basin states since the early 1990s has brought the agreement under strain and its “survival appears weak”, according to a UN report. “The treaty fails to address two issues: the division of shortages in dry years between India and Pakistan, when flows are almost half as compared to wet years, and the cumulative impact of storages on the flows of the River Chenab into Pakistan,” said the UNDP report titled ‘Development Advocate Pakistan’.
S5. Ans.(a)
Sol. The most expensive silk saree was made by Chennai Silks and was sold for around Rs.40 lakh in January 2008, according to Guinness World Records. The saree featured reproductions of 11 paintings by Indian artist Raja Ravi Varma and took about 4,760 man-hours to produce. The saree, studded with gold, diamond, emerald, and other precious stones, weighed around 8 kilograms. 
S6. Ans.(c)
Sol. The Sports Ministry budget got a substantial hike of Rs 350 crore in the union budget for 2017-18, presented by Finance Minister Arun Jaitley in the Parliament. Jaitley allocated a total of Rs 1943 crore, compared to Rs 1592 crore earmarked last year. The steep increase in the budgetary allocation comes at a time when Indian athletes are preparing for the Commonwealth Games and Asian Games in 2018. The hike also comes in the wake of India’s dismal showing at the Rio Olympics where it won just two medals – a silver and bronze.
S7. Ans.(e)
Sol. Sanjeev Sanyal has appointed as principal economic adviser in department of Economic affairs. A Rhodes Scholar with a degree in Economics from Oxford and an alumnus of Delhi’s Sriram College, Sanyal is son of a former bureaucrat.
S8. Ans.(a)
Sol. The National Rail Museum in New Delhi celebrated its 40th anniversary on 01st February 2017. The museum, which houses a large collection of life-size rail exhibits, allows visitors to take a tour on a toy train. Its attractions include the saloons of the Maharajas of Indore and Mysore and Fairy Queen, the oldest working steam locomotive still in operation.
S9. Ans.(d)
Sol. Former Central Bureau of Investigation (CBI) chief Joginder Singh, who oversaw an investigation of several high-profile cases including Bofors scam and Bihar's fodder scam has passed away at aged 77 years.
S10. Ans.(b)
Sol. Leading stock exchange National Stock Exchange (NSE) on 03rd February 2017 has selected IDFC chief Vikram Limaye as its new CEO and Managing Director, two months after the sudden exit of Chitra Ramkrishna from the top post. NSE's board approved Limaye's name for the top position but a formal announcement would be made later as some formalities need to be completed from his side. The approval of the board, chaired by Ashok Chawla, comes after a four-member search panel suggested Limaye's name from amongst the shortlisted candidates.
S11. Ans.(a)
Sol. Champion cueist Pankaj Advani has won the Indian National Snooker Championship with a 6-0 win over Pandurangaiah of Railways in a one-sided final on 03rd February 2017. Apart from clinching his 29th national title overall, Advani broke several other records. He became the only Indian men’s cueist to be the holder of all national billiards and snooker titles at the same time – Billiards, 6-red Snooker and 15-red Snooker.
S12. Ans.(b)
Sol. In a massive crackdown on unauthorised agencies offering Aadhaar-related services illegally and charging excessive money from the public, UIDAI has got shut down 12 such websites and 12 mobile apps available on the Google Play store. The Unique Identification Authority of India (UIDAI) has further directed authorities for a closure of another 26 such fraudulent and illegal websites and mobile applications.
S13. Ans.(c)
Sol. In a bid to discourage cash transactions, the country’s second-largest private sector lender HDFC Bank has decided to steeply increase the fees for savings account holders on a slew of activities involving cash. HDFC Bank has decided to steeply raise the charges on certain transactions, capping cash component in others and also introducing charges on certain transactions from 01st March 2017. The bank has capped the third-party transactions at Rs. 25,000 a day, reduced the number of free cash transactions at branches to four from five earlier and also raised the fee for non-free transactions by a steep 50 per cent to Rs.150. Earlier, it used to allow Rs. 50,000 cash transactions, both withdrawals and deposits per day, the official said, adding the review is only for salary and savings accounts.
S14. Ans.(d)
Sol. A truly global event taking place every year on 04th February World Cancer Day unites the world’s population in the fight against cancer. Taking place under the tagline ‘We can. I can.’, World Cancer Day 2016-2018 will explore how everyone – as a collective or as individuals – can do their part to reduce the global burden of cancer.
S15. Ans.(e)
Sol. The Centre has formed a six-member committee to give a report on ways to improve India's Haj policy and also look into the issue of subsidy to the pilgrimage in light of 2012 Supreme Court order on gradually reducing and abolishing it by 2022. Former Consulate General of India (CGI), Jeddah, Afzal Amanullah has been appointed as convener of the high-level panel, Union Minister of State for Minority Affairs (Independent Charge) Mukhtar Abbas Naqvi told reporters in New Delhi that the committee will submit its report in a month or two on how India's Haj policy can be improved and how the pilgrims can get maximum concessions.

Sunday, 5 February 2017


वरिष्ठ नागरिकों के लिए जारी किए जाएंगे आधार आधारित स्मार्ट कार्ड

i. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 1 फरवरी 2017 को केंद्रीय बजट 2017-18 पेश करते हुए बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए आधार आधारित स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे जिनमें उनके सेहत से जुड़ी जानकारियां होंगी.
ii. अनुसूचित जातियों के लिए आवंटन 35% बढ़ाया गया है जबकि अनुसूचित जनजातियों के लिए 31,920 करोड़ रु और अल्पसंख्यक विभाग के लिए 4,195 करोड़ रु का आवंटन किया गया है.



बजट में एअर इंडिया को मिले 1,800 करोड़ रु
i. वित्त वर्ष 2017-18 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एअर इंडिया को 1,800 करोड़ रु आवंटित करने की घोषणा की.
ii. वित्त वर्ष 2016-17 के बजट में एअर इंडिया को 1,713 करोड़ रु आवंटित किए गए थे. सरकार ने एअर इंडिया को 30,231 करोड़ के वित्तीय राहत पैकेज के तहत यह आवंटन किया है.



आय कर रिटर्न देरी से दाखिल करने पर 10,000 रु का जुर्माना
i. बजट 2017-18 पेश करते हुए, वित्त मंत्री अरुण जेटली ने छोटे करदाताओं के लिए कर प्रक्रिया सरल कर दी है, हालाँकि इसके साथ ही देरी से आय कर रिटर्न दाखिल करने वालों के लिए बजट में शुल्क का प्रस्ताव किया गया है.
ii. यदि आय कर रिटर्न नियत तारीख के बाद लेकिन निर्धारण वर्ष के 31 दिसम्बर या उससे पहले प्रस्तुत किया जाता है तो 5000 रु का जुर्माना लगेगा. अन्य मामलों में, 10,000 रु का जुर्माना लगाया जाएगा.
iii. यद्यपि, उस मामले में जहाँ कुल आय 5 लाख रु की सीमा पार नहीं करती, उसके लिए बजट में प्रस्ताव किया गया है कि जुर्माने की कुल राशि 1,000 रु से ज्यादा न हो.




बजट 2016-17 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के आवंटन में 26% की वृद्धि
i. इस वर्ष के बजट में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के आवंटन में 26 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और पिछले वर्ष के 17,640 करोड़ रु की तुलना में इस वर्ष उसे 22,095 करोड़ रु मिलेंगे.
ii. 'इंदिरा गाँधी मातृत्व सहयोग योजना' में 2016-17 के 634 करोड़ रु के मुकाबले इस वर्ष 2700 करोड़ रु के साथ 4 फीसदी उछाल देखा गया है.
iii. इस योजना के अनुसार, संस्थागत प्रसव और टीकाकरण के लिए महिलाओं को 6,000 रु उपलब्ध कराए जायेंगे.




2017-18 में भारत की जीडीपी 7.1% रहने की उम्मीद: एचएसबीसी
i. एचएसबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2017-18 में भारत की जीडीपी वृद्धि 7.1 प्रतिशत के आस पास रहने की उम्मीद है क्योंकि देश का पर्याप्त पुनर्मौद्रिकरण (remonetized) हो गया है और बजट में दी गयी योजनाओं इसमें सहायक भूमिका निभाएंगी.
ii. वृद्धि संख्याओं में बढ़ोतरी मुख्यतः पुनर्मौद्रिकरण (remonetized) से निर्धारित होगी जो अप्रैल अंत तक पूरा हो जाने की उम्मीद है, और इसलिए यह, देश में उपभोग स्तर को बढ़ाएगा और इसे पुनः विमुद्रीकरण से पूर्व के स्तर पर ले आएगा. इस वर्ष की 7.1 प्रतिशत का वृद्धि अनुमान 2016-17 के 6.3 प्रतिशत से अधिक है.



सरकार विनिवेश से जुटाएगी 72,500 करोड़ रु, लाएगी आईआरसीटीसी का आईपीओ
i. 2017-18 के बजट में सार्वजनिक उपक्रमों के विनिवेश से 72,500 करोड़ रु जुटाने का लक्ष्य रखा गया है. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि रेलवे की तीन बड़ी कंपनियों आईआरसीटीसी, इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (आईआरएफसी) और इरकॉन का आईपीओ लाया जाएगा.
ii. वहीं, विनिवेश विभाग का नाम बदलकर "डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक असेट मैनेजमेंट" किया गया है.




एप्पल भारत में शुरू करेगा उत्पादन
i. तकनीकी दिग्गज एप्पल (Apple) ने कर्नाटक के बेंगलुरु में एक उत्पादन संयंत्र की स्थापना के लिए कर्नाटक सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं. भारतीय बाजार में एप्पल का उत्पादन अप्रैल तक शुरू होने की उम्मीद है.
ii. कर्नाटक सरकार ने कहा, "एप्पल का बेंगलुरु में उत्पादन शुरू करने का निर्णय विदेशी निवेश के लिए सबसे पसंदीदा गंतव्य के रूप में बेंगलुरु की प्रतिष्ठा बढ़ाएगा.



सैमसंग को पीछे छोड़ एप्पल बनी दुनिया की शीर्ष स्मार्टफोन विक्रेता
i. अमेरिकी फोन निर्माता कंपनी एप्पल, दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग को पीछे छोड़कर 5 वर्षों में पहली बार दुनिया की शीर्ष स्मार्टफोन विक्रेता बन गई.
ii. एप्पल ने वित्तीय वर्ष 2017 की पहली तिमाही (1अक्टूबर 2016 - 31दिसंबर 2016) समाप्त होने तक 7.8 करोड़ आईफोन बेचे, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 7.4 करोड़ थी. कंपनी का अब तक किसी भी तिमाही का सर्वाधिक राजस्व 5296 अरब रु रहा.



गूगल ने बनाया अप्रवासियों के लिए सबसे बड़ा चैरिटी फंड
i. गूगल ने अप्रवासियों के लिए अभी तक का अपना सबसे बड़ा 27 करोड़ रु का चैरिटी फंड बनाया है. शरणार्थियों और अप्रवासियों के लिए काम कर रहे 4 संगठनों को यह राशि दी जाएगी.
ii. फंड की आधी राशि गूगल और आधी राशि उसके कर्मचारी देंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शरणार्थियों पर दिए फैसले के बाद यह कदम उठाया गया है.




लक्ष्य सेन विश्व के नंबर 1 जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ी बने
i. हाल ही में विश्व बैडमिंटन महासंघ (BWF) की ताजा जारी रैंकिंग के अनुसार, भारत के लक्ष्य सेन विश्व के नंबर 1 जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ी बन गये हैं. भारतीय बैडमिंटन के भविष्य के स्टार के रूप में देखे जा रहे लक्ष्य, चीन के तायपेई के चिया हाओ ली को हराकर शीर्ष स्थान पर पहुंचे हैं.
ii. लक्ष्य ने सीजन में खेले गए 8 टूर्नामेंटों में कुल 16,903 अंक हासिल किये हैं. चिया हाओ जो दूसरे स्थान पर हैं, उन्होंने 16,091 अंक हासिल किये. 15 साल के शटलर लक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यह स्थान प्राप्त करने वाले उत्तराखंड के पहले व्यक्ति बन गये हैं.



पुराने मोबाइल रिसाइकल कर बनाए जाएंगे टोक्यो ओलंपिक्स के मेडल
i. टोक्यो ओलंपिक्स 2020 के मेडल लोगों द्वारा दान में दिए गए पुराने मोबाइल फोन और अन्य उपकरणों से मिलने वाले धातुओं को रिसाइकल कर तैयार किए जाएंगे.
ii. आयोजकों के मुताबिक, आम लोगों में भागीदारी का भाव जगाने के लिए ऐसा किया जा रहा है. आयोजन समिति को रिसाइकलिंग से 40 किलोग्राम सोना समेत 8 टन धातु मिलने की उम्मीद है.

Wednesday, 1 February 2017

केंद्रीय बजट : 2017-18


संसद में भारी हंगामे के बीच आज 1 फरवरी 2017 को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने केंद्रीय बजट 2017-18 पेश करना शुरू किया. बजट में घोषित किये गए अब तक के मुख्य बिंदु :-

  1. विश्व बैंक का अनुमान 2017-18 में वृद्धि दर 7.6 प्रतिशत तथा 2018-19 में 7.8 प्रतिशत रहेगी
  2. मार्च 2017 तक मनरेगा के तहत 10 लाख तालाब बना लिए जाएंगे
  3. मनरेगा का आवंटन बढा़कर 48 हजार करोड़ किया गया
  4. मनरेगा में महिलाओं की भागीदारी 55 फीसदी तक बढ़ी 
  5. किसानों के हित में मिट्टी के परीक्षण के लिए 100 से ज्यादा अनुसंधान लैब बनाए जाएंगे 
  6. किसानों की आमदनी को दो गुना करने का प्रयास किया है
  7. जेटली ने बजट भाषण में कहा, अगले वित्तीय वर्ष में 10 लाख करोड़ होगा किसान ऋण
  8. इस साल कृषि विकास दर 4.1 फीसदी रहेगी
  9. बजट में गावों के विकास पर ज्‍यादा फोकस किया गया है
  10. सरकार पहली बार आम बजट के साथ-साथ रेल बजट पेश कर रही है
  11. भारतीय किसान ने फिर एक बार अपनी शक्ति दिखायी है
  12. बजट में तीन बड़े बदलाव किये गये हैं.बजट को 1 फरवरी को पेश किया जा रहा है
  13. नोटबंदी की परेशानी जल्‍द दूर होगी
  14. सरकार ने महंगाई को काबू करने में सफलता हासिल की
  15. भार‍त निर्माण उद्योग में दुनिया के छठे स्‍थान पर पहुंच गया है
  16. हमने अपने आर्थिक सुधार में ज्‍यादा ध्‍यान दिया
  17. दलहन के क्षेत्र में उत्‍पादन में बढ़ोतरी की उम्‍मीद
  18. उच्च शिक्षा की सभी परीक्षाओं के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी बनाई जाएगी, सीबीएसई और अन्य एजेंसियों को मुक्त किया जाएगा
  19. युवाओं के लिए एक विशेष व्‍यवस्‍था की जाएगी जिसमें वे वर्षभर में कितना सीखे इसकी जानकारी दी जाएगी, विशेषकर विज्ञान के क्षेत्र में
  20. बुजुर्गों के लिए हेल्‍थ कार्ड
  21. झारखंड और गुजरात में दो नये AIIMS बनाये जाएंगे
  22. प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रवाह में 36 प्रतिशत वृद्धि, जनवरी में विदेशी मुद्रा भंडार 361 अरब डॉलर जो 12 महीनों की जरुरत के लिए पर्याप्त
  23. मई 2018 तक 100 फीसदी गांव का विद्युतीकरण किया जाएगा
  24. गर्भवती महिलाओं को उनके खातों में दिया जाएगा 6 हजार रुपये
  25. यूजीसी में सुधार करेगी सरकार
  26. दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के लिए 2017-18 में 2,814 करोड़ रुपये
  27. ग्रामीण एवं संबद्ध क्षेत्रों के लिए 2017-18 में 1,87,223 करोड़ रुपये का प्रावधान
  28. मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रिण से जुड़ी सब्सिडी योजना की अवधि 15 से बढ़ाकर 20 साल की
  29. वर्ष 2017-18 में मनरेगा के लिए 48,000 करोड़ रुपये का प्रावधान. 2016-17 में इसके लिए 38,500 करोड़ रुपये रखे गए थे 
  30. 2019 तक एक करोड़ परिवारों को गरीबी से बाहर निकाला जाएगा. 50,000 ग्राम पंचायतों को भी गरीबी मुक्त किया जाएगा 
  31. कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में 4.1 प्रतिशत रहने का अनुमान
  32. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2019 तक 1 करोड़ घर दिये जाएंगे
  33. चालू खाता घाटा मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में घटकर 0.3 प्रतिशत रहा. पिछले वित्त वर्ष में यह एक प्रतिशत था
  34. रेल के किराये-भाड़े का निर्धारण लागत, सामाजिक जिम्मेदारी तथा प्रतिस्पर्धा के आधार पर किया जाएगा
  35. रेल कोच से संबंधित शिकायतों को दूर करने के लिए सरकार का ‘कोच मित्र' सुविधा का प्रस्ताव
  36. दूसरी श्रेणी के शहरों में चुनिंदा हवाई अड्डों पर परिचालन शुरू होगा. इनका विकास पीपीपी माडल के तहत होगा
  37. डेढ़ लाख गावों में ब्रॉडबैंड सेवा पहुंचायी जाएगी
  38. डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए रेफरल बोनस योजना, कैश बैक योजना शुरू की जाएगी. आधार युक्त भुगतान प्रणाली भी जल्द शुरू होगी
  39. आरबीआई में भुगतान नियामकीय बोर्ड बनाने का प्रस्ताव 
  40. 2017-18 में 3,500 किलोमीटर नई रेल लाइनों को चालू करने का लक्ष्य. 2016-17 में 2,800 किलोमीटर की लाइनें शुरू की जा रही हैं. 
  41. वरिष्ठ नागरिकों को आठ प्रतिशत गारंटीशुदा रिटर्न के लिए एक योजना
  42. स्वास्थ्य उपकरणों की लागत कम करने के लिए नए नियम तैयार किए जाएंगे
  43. इंद्रधनुष योजना के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को 2017-18 10,000 करोड़ रुपये की शेयर पूंजी उपलब्ध कराई जाएगी
  44. आदर्श दुकान एवं प्रतिष्ठान विधेयक महिलाओं को रोजगार के अतिरिक्त अवसर देगा
  45. बैंक मार्च तक 10 लाख POS मशीन लाएंगे
  46. भीम को बढ़ावा देने के लिए दो नयी स्कीम
  47. नया PDU ETF लॉन्‍च किया जाएगा
  48. इलेक्ट्रानिक विनिर्माण इलेक्ट्रानिक विनिर्माण क्षेत्र में प्रोत्साहन के लिए 2017-18 में 745 करोड रपये का आबंटन
  49. बैंकों के रिकैपटिलाइजेशन के लिए 1 हजार करोड़ रुपये
  50. 2017 तक कालाजार, 2018 तक लेप्रोसी, 2020 तक खसरा और 2025 तक टीबी से मुक्‍त होगा भारत 
  51. भारत बड़ी डिजिटल क्रांति की ओर 
  52. 1.5 लाख स्वास्थ्य उपकेंद्रों को स्वास्थ्य वेलनेस केंद्रों में बदला जाएगा
  53. बजट में फ्लूयोरॉइड और आर्सेनिक प्रभावित 28,000 रिहायशों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का प्रस्ताव. गांवों में अक्तूबर 2016 तक स्वच्छता का कवरेज 60 प्रतिशत. पहले यह 42 प्रतिशत था, इस प्रकार कुल 18 प्रतिशत की वृद्धि 
  54. प्रधानमंत्री कौशल केंद्रों का 600 जिलों तक विस्तार होगा. 100 अंतरराष्ट्रीय कौशल केंद्र खोले जाएंगे जिससे लोगों को विदेशों में नौकरी में मदद मिलेगी 
  55. सड़कों, हवाई अड्डों तथा अन्य बुनियादी क्षेत्रों के लिए 2017-18 में 2,41,387 करोड़ रुपये का आबंटन
  56. वर्ष 2017-18 में 25 रेलवे स्टेशनों का पुन: विकास किया जाएगा. 500 स्टेशनों को दिव्यांगों के लिए सुविधाजनक बनाया जाएगा. 7,000 स्टेशनों पर सौर उर्जा की व्यवस्था होगी
  57. नई मेट्रो रेल नीति की घोषणा करेगी सरकार
  58. आईसीआरटीसी के जरिये ई टिकट बुकिंग पर सेवा कर समाप्त होगा
  59. बजट में रेल रक्षा एवं संरक्षा कोष के लिए एक लाख करोड़ रुपये का प्रावधान
  60. 350 ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के साथ स्वयंम प्लेटफार्म का प्रस्ताव
  61. सरकार ने दो विवर्तनिक नीतिगत फैसले लिए हैं, एक जीएसटी विधेयक और दूसरा नोटबंदी
  62. वर्ष 2025 तक टीबी समाप्त करने का लक्ष्य
  63. ड्रग्स एवं कॉस्मेटिक नियमों में बदलाव का प्रस्ताव
  64. अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक समुदाय के लिए 2017-18 में आवंटन 35 प्रतिशत बढ़ाकर 52,393 करोड़ रुपये का प्रावधान
  65. प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना में प्रतिदिन 133 किलोमीटर सड़क निर्माण. 2011-14 के दौरान औसत सड़क निर्माण 73 किलोमीटर प्रतिदिन था
  66. रेलवे को केंद्रीय बजट से 2017-18 में 55,000 करोड़ रुपये की सहायता मिलेगी. रेलवे का कुल पूंजीगत निवेश 1.31 लाख करोड़ रुपये रखने का प्रस्ताव
  67. 2019 तक सभी रेलवे कोच में बायो टॉयलेट बनाने का लक्ष्‍य
  68. 2020 तक सभी मानवरहित क्रॉसिंग खत्‍म किया जाएगा
  69. 2017-18 में 3 हजार 5 सौ किलोमीटर रेललाइनों का विस्‍तार किया जाएगा

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...