Saturday, 11 June 2016


1.बिहार में शुरू हुई सत्याग्रह एक्सप्रेस
i.आज से बापूधाम मोतिहारी से दिल्ली के लिए चम्पारण सत्याग्रह एक्सप्रेस के नाम से नई ट्रेन सेवा शुरू किया। इसके अलावा रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने खगौल रेलवे ओवरब्रिज का भी मोतिहारी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया।
ii.चंपारण सत्याग्रह शताब्दी साल के अवसर पर रेलमंत्री ने बापू की कर्मभूमि से इस ट्रेन सेवा की शुरुआत की है। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने स्थानीय एमएस कॉलेज के मैदान से रिमोट के जरिये 11 बजे कर 24 मिनट पर ट्रेन को रवाना किया जाएंगे। 
iii.मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान रेलमंत्री ने रिमोट के जरिये मोतिहारी के बलुआ रेलवे क्रासिंग पर बने ऊपरगामी पुल व पूर्णिया-बनमनखी बड़ी लाइन का भी लोकार्पण किया।
2.एक्सिस बैंक का ग्रीन बाँड लंदन शेयर बाजार में सूचीबद्ध
i.नयी दिल्ली, निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक एक्सिस बैंक ने लंदन शेयर बाजार में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित एशिया का पहला ग्रीन बाँड जारी कर पाँच अरब डॉलर पूँजी जुटाई है। 
ii.बैंक ने आज जारी बयान में बताया कि ग्रीन बाँड से प्राप्त पूँजी का इस्तेमाल हरित ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं के विकास के साथ ही सरकार के 2022 तक एक लाख 75 हजार मेगावाट (175 गीगावाट) नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने में किया जाएगा।
iii. लंदन शेयर बाजार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निखिल राठी ने कहा, “एक्सिस बैंक लंदन शेयर बाजार में इक्विटी जारी करने वाले विशिष्ट बैंक के साथ ही भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित आईएफसी के मसाला बाँड कार्यक्रम का भी साझेदार रहा है। इसलिए, आज बैंक के वैश्विक नेतृत्व की भूमिका में आना आश्चर्यजनक नहीं है। उसके द्वारा जारी ग्रीन बाँड हमारे लिए सम्मान की बात है।
4.भारतीय लेखक अखिल शर्मा अंतरराष्ट्रीय डबलिन साहित्य सम्मान से पुरस्कृत
i.भारतीय मूल के अमेरिकी लेखक अखिल शर्मा को 'अंतरराष्ट्रीय डबलिन साहित्य पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है| यह आयरलैंड का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान है| 
ii.इसे उनके आत्मकथात्मक उपन्यास 'फैमिली लाइफ' के लिए दिया गया| उन्हें पुरस्कार स्वरूप एक लाख यूरो (करीब 75 लाख रुपये) की राशि मिली|
iii.'फैमिली लाइफ' को वर्ष 2015 का फोलियो पुरस्कार भी मिल चुका है| यह पुरस्कार ब्रिटेन में अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित फिक्शन श्रेणी की सर्वश्रेष्ठ रचनाओं को दिया जाता है| उस समय पुरस्कार स्वरूप अखिल को ट्रॉफी और 40 हजार पौंड मिले थे| 
5.गूगल और टाटा की संयुक्त पहल "इंटरनेट साथी" का पश्चिम बंगाल में शुभारम्भ
i.इंटरनेट सर्च इंजन गूगल और टाटा ट्रस्ट ने संयुक्त रूप से पहल करके "इंटरनेट साथी" का कोलकाता, पश्चिम बंगाल में शुभारम्भ किया है|
ii.इस पहल का उद्देश्य भारत के ग्रामीण क्षेत्रों जैसे पुरुलिया आदि में डिजिटल लैंगिक अंतर को कम करना है, जहां लड़कियों को इंटरनेट का उपयोग करने और दूसरों को पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा| 
iii.इंटरनेट साथी पांच राज्यों में सफलतापूर्वक शुरू किया गया| जुलाई 2015 में, यह पश्चिम बंगाल सहित चार राज्यों में शुरू हुआ|
6.महाराष्ट्र में प्रत्येक महीने की 21 तारीख को मनाया जाएगा योग दिवस
i.महाराष्ट्र सरकार ने तय किया है कि राज्य के सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रत्येक महीने की 21 तारीख को योग दिवस मनाया जाएगा|
ii.राज्य स्कूल और उच्च शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने ऑर्ट ऑफ लिविंग, पतंजलि योग समिति, समर्थ व्यायाम मंदिर भारत स्वाभिमान न्यास सहित अन्य योग संस्थानों के साथ हाल ही में बैठक की और 21 जून को जिला स्तर पर बड़े पैमाने से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के तरीकों पर चर्चा की|
iii.उन्होंने कहा, यह भी तय किया गया कि प्रत्येक वर्ष 12-21 जनवरी के बीच योग महोत्सव के आयोजन हेतु हर जिले में एक योग समिति का गठन किया जाएगा और राज्य स्तर पर गठित अन्य समितियां इनकी निगरानी और समन्वयन करेंगी|
7.संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून रूस के “ऑर्डर ऑफ फ्रेंडशिप” सम्मान से सम्मानित
i.रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून को “ऑर्डर ऑफ फ्रेंडशिप” (order of friendship) सम्मान से सम्मानित किया है|
ii.बान को यह सम्मान शांति, दोस्ती, सहयोग और आपसी समझ को मजबूत बनाने में विशेष गुण के लिए सम्मानित किया गया है|
iii.बान की-मून संयुक्त राष्ट्र के आठवें और वर्तमान महासचिव हैं| महासचिव बनने से पहले वे दक्षिण कोरिया के विदेश मामलों के मंत्रालय में एक कैरियर राजनयिक थे| 
8.नाटो ने अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास एनाकोंडा-16 पोलैंड में आरंभ किया
i.उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सदस्यों एवं साथी राष्ट्रों ने विशालतम संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास एनाकोंडा-16 पोलैंड में आरंभ किया है| 
ii.यह नाटो के सैन्य कार्यक्रम का ही एक भाग है, इसे नाटो द्वारा वारसा में आयोजित किये जाने वाले शिखर सम्मेलन से कुछ समय पहले कराया जा रहा है| इसमें नाटो के सैनिक एवं सैन्य साजो-सामान बाल्टिक क्षेत्र में मौजूद रहेगा|
iii.यह अभ्यास ऐसे समय में आयोजित किया जा रहा है जब मध्य एवं पूर्वी यूरोप के देश रूस से सुरक्षा की गारंटी चाहते हैं|
9.केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय योग पुरस्कार योजना लागू की
i.केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय योग पुरस्कार योजना शुरू करने का फैसला किया है| पुरस्कार का उद्देश्य योग को प्रोत्साहित करना है|  
ii.वर्तमान में, आयुष मंत्रालय इस योजना पर काम कर रहा है और वर्ष 2017 से योग्य व्यक्तियों को पुरस्कार वितरण शुरू कर देंगे|
iii.नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्वास्थ्य संपादकों के सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर आयुष राज्य मंत्री श्रीपाद येसो नाइक ने इस योजना की घोषणा की|
iv.सम्मेलन का आयोजन आयुष मंत्रालय द्वारा प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) के साथ किया गया| सम्मेलन योग अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2016 हेतु रूप रेखा बनाने के उद्देश्य के तहत अग्रणी श्रृंखला का हिस्सा है|
10.भारतीय मूल के प्रोफेसर लॉर्ड कुमार भट्टाचार्य क्वीन द्वारा सम्मानित
i.वारविक मैन्युफेक्चरिंग ग्रुप (डब्ल्यूएमजी) के संस्थापक प्रोफेसर लॉर्ड कुमार भट्टाचार्य को क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा रेजियस प्रोफेसरशिप से सम्मानित किया गया है| 
ii.वे भारतीय ब्रिटिश इंजिनियर, शिक्षाविद एवं सरकारी सलाहकार हैं| वर्ष 1980 में वे यूनिवर्सिटी ऑफ़ वारविक में मैन्युफेक्चरिंग सिस्टम्स के प्रोफेसर बने तथा उन्होंने वारविक मैन्युफेक्चरिंग ग्रुप की स्थापना की|
iii.वर्ष 1997 में उन्हें आर्डर ऑफ़ ब्रिटिश एम्पायर से सम्मानित किया गया तथा 2003 में नाईट की उपाधि दी गयी| उन्हें 3 जून 2004 को काउंटी ऑफ़ वेस्ट मिडलैंड में लाइफ पियर बनाया गया|
11..विश्व बैंक ने वैश्विक विकास दर का अनुमान घटाया
i.विश्व बैंक ने 2016 के लिए वैश्विक विकास दर अनुमान को घटाकर 2.4 फीसदी कर दिया और कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था चुनौतियों से जूझ रही है। 
ii.ताजा अनुमान जनवरी में घोषित अनुमान से 0.5 प्रतिशतांक कम है। बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री कौशिक बसु ने कहा, “वैश्विक वित्तीय संकट के सात साल बीत चुके हैं, फिर भी वैश्विक अर्थव्यवस्था रफ्तार में आने के लिए संघर्ष कर रही है।”
iii.रपट में विकासशील देशों के लिए विकास दर अनुमान 0.6 प्रतिशतांक घटाकर 3.5 फीसदी कर दिया गया। वहीं विकसित देशों के लिए अनुमान को 0.5 प्रतिशतांक घटाकर 1.7 फीसदी कर दिया गया।
12.वैश्विक शांति सूचकांक में भारत 141वें स्थान पर
i.भारत को एक वैश्विक शांति सूचकांक में 141वें स्थान पर रखा गया और इस तरह से उसे बुरंडी, सर्बिया तथा बुरकिना फासो जैसे देशों से भी कम शांति वाला बताया गया। इसमें कहा गया कि भारत में 2015 में हिंसा से अर्थव्यवस्था पर 680 अरब डॉलर का असर हुआ।
ii.वैश्विक संस्थान इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (आईईपी) द्वारा संग्रहित 163 देशों के आंकड़ों में सीरिया को सबसे कम शांति वाला देश कहा गया है जिसके बाद के क्रम में दक्षिण सूडान, इराक, अफगानिस्तान और सोमालिया हैं।
iii.दूसरी तरफ आइसलैंड को दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण देश बताया गया है जिसके बाद डेनमार्क और ऑस्टि्रया आते हैं। इस साल भारत की रैंकिंग में दो स्थानों का सुधार हुआ है लेकिन अध्ययन कहता है कि देश की शांति का स्तर पिछले साल में और बिगड़ गया है जिसका मतलब है कि रैंकिंग में थोड़ा इजाफा दूसरे देशों के और खराब प्रदर्शन की वजह से भी हो सकता है।
13.भारत दुनिया का तीसरा तेल उपभोक्ता
i.एक रिपोर्ट के अनुसार जापान को पछाड़ कर भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता देश बन गया है। एक रपट ‘बीपी स्टेटिस्टिकल रिव्यू आफ वर्ल्ड एनर्जी’ के अनुसार भारत की तेल मांग 2015 में 8.1 प्रतिशत बढी।  
ii.इसके अनुसार 41 लाख बैरल प्रतिदिन मांग के साथ भारत तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता देश बन गया है। 
iii.साल 2015 में विश्व तेल खपत में भारत का हिस्सा 4.5 प्रतिशत रहा। तेल खपत के लिहाज से अमेरिका पहले जबकि चीन दूसरे स्थान पर है। 
14.अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने श्रीलंका के लिए 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण को मंजूरी प्रदान की
i.अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने श्रीलंका के लिए 1.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण मंजूर किया है| आईएमएफ द्वारा श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को सहायता प्रदान करने हेतु 168 मिलियन अमेरिकी डॉलर पहले ही दिए जा चुके हैं|
ii.आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड द्वारा 36 महीने की विस्तारित निधि सुविधा हेतु श्रीलंका को विशेष निकासी अधिकार प्रदान किया गया|
iii.इस विषय में 168.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर का प्रारंभिक संवितरण तुरंत किया जाएगा| बाकी राशि छह माह की अवधि में दी जाएगी| इसके अतिरिक्त द्विपक्षीय लोन एवं बहुपक्षीय लोन में 650 मिलियन का अतिरिक्त सहयोग दिया जायेगा|
15.डोपिंग मामला: शारापोवा पर दो साल का प्रतिबन्ध
i.रूस की टेनिस स्टार मारिया शारापोवा पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस रूसी खिलाड़ी पर मार्च महीने में ही तत्काल रूप से बैन लगा दिया गया था। उन्हें जनवरी में हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान प्रतिबंधित ड्रग्स मेल्डोनियम के इस्तेमाल का दोषी पाया गया था। 
ii.इसके बाद अंतरराष्‍ट्रीय टेनिस संघ ने उन पर बैन लगाकर उनके प्रतियोगिताओं में टेनिस खेलने पर रोक लगा दी थी। शारापोवा (29) इस ड्रग्स का इस्तेमाल 2006 से कर रही थीं। लेकिन 1 जनवरी 2016 को वाडा ने इसे प्रतिबंधित दवाओं की सूची में शामिल कर लिया। मगर शारापोवा इसके इस्तेमाल की दोषी पाई गईं। 
iii.शारापोवा पर 26 जनवरी 2016 से अगले दो साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। पांच ग्रैंड स्लैम विजेता शारापोवा के बैन के बाद काफ़ी विवाद भी हुए। लेकिन अब उन्हें डोपिंग का दोषी पाया गया है और अगले दो साल वो टेनिस सर्किट पर नहीं दिखाई देंगी। 
16.एन आर विसाख मुंबई मेयर्स अंतरराष्ट्रीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बने
i.तमिलनाडु के युवा अंतरराष्ट्रीय मास्टर एन आर विसाख ने मुंबई मेयर्स अंतरराष्ट्रीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं|
ii.सत्रह वर्ष के विसाख ने अंतिम दौर में ग्रैंडमास्टर दिप्तायन घोष से ड्रा खेला| उन्होंने आठ अंक लेकर घोष और चंडीगढ के हिमाल गुसाईं के साथ शीर्ष पर थे|
iii.टाइब्रेक में बेहतर स्कोर के कारण विसाख को विजेता घोषित किया गया| वे टूर्नामेंट के नौ साल के इतिहास में इसे जीतने वाले पहले भारतीय हैं| उन्हें तीन लाख रूपये पुरस्कार के तौर पर मिले जबकि घोष को दो लाख और गुसाईं को एक लाख रूपये मिले|
17.यूरो कप 2016: आज से शुरू होगा फुटबॉल का रोमांच, फ्रांस और रोमानिया के बीच होगा पहला मुकाबला
i.फुटबॉल प्रेमियों के लिए शुक्रवार से मिली वर्ल्‍ड कहे जाने वाला यूरो कप-2106 शुरू होने जा रहा है| ये टूर्नामेंट फ्रांस के दस शहरों में आयोजित किया जाएगा| टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मेजबान फ्रांस और रोमानिया के बीच खेला जाएगा| मुकाबले का आयोजन राजधानी पेरिस से 12 किलोमीटर दूर सेंट डेनिस स्थित "डि फ्रांस" में होगा|
ii.'डि फ्रांस' वही स्टेडियम है जहां बीते साल आतंकी हमला हुआ था और 130 लोगों की मौत हुई थी| जिस वक्त नेशनल स्टेडियम के बाहर आतंकी हमला हुआ था| 
iii.उस समय फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद सहित करीब 80 हजार दर्शक वहां मौजूद थे| स्काटलैंड यार्ड ने यूरो कप 2016 यूएफा टूर्नामेंट के लिए फ्रांस जाने वाले या ब्रिटेन में पार्टियों के दौरान बड़ी स्क्रीन में फुटबॉल मैच देखने के लिए जुटने वालों को आतंकी खतरे से सतर्क रहने को कहा है|

Friday, 10 June 2016

1. CSMA/CD में, कंप्यूटर डाटा की एक निर्धारित इकाई भेजता है उसे क्या कहते हैं?
a.Node
b.Packet
c.Override
d.Token
e.उपरोक्त में से कोई नहीं 

2. HTML का विस्तृत रूप क्या है?  
a.Hyper Text Markup Language
b.Hyper Text Makeup Language
c.Hyper Technological Markup Logic
d.Hyper Technical Markup Logic
e.उपरोक्त में से कोई नहीं

3. कंप्यूटर वार्म के बारे में क्या सत्य है? 
a.They perform the functions of Trojans.
b.They are used for identity theft for remote login.
c.They are not harmful to the system.
d.They are similar to viruses in that they replicate functional copies of themselves.
e.उपरोक्त सभी 

4. कौन सी कंप्यूटर मेमोरी का प्रयोग वर्तमान में सीपीयू द्वारा प्रोसेस किए जा रहे प्रोग्राम और डाटा को स्टोर करने के लिए किया जाता है?  
a.Mass memory
b.Internal memory
c.Non-volatile memory
d.PROM
e.उपरोक्त में से कोई नहीं

5. MS Word में, शब्द और पैराग्राफ को रंगने के लिए आप कौन से मेनू को चयनित करोगे?
a.Insert, borders and shading
b.File, save
c.Format, borders and shading
d.View, shading
e.उपरोक्त में से कोई नहीं
6. MS Word में, डॉक्यूमेंट में साधारण से क्लिक द्वारा ऑटोशेप को जब आप इन्सर्ट करते हैं तो क्या होता है? a.It is inserted in its default size
b.It appears near the insertion point
c.It is selected
d.All of the above
e.उपरोक्त में से कोई नहीं

7.MS PowerPoint की एक स्लाइड जिसमें एक स्तर से अधिक बुलेट टेस्ट हो उसे ______बुलेट लिस्ट स्लाइड कहते हैं| 
a.Extra-level
b.Many-level
c.Multi-level
d.Super-level
e.New-level

8. MS-Word में  'Alt + Shift + D' किसका शोर्ट कट की संयोजन है? 
a.Inserts the day
b.Inserts the time
c.Automatically inserts the date
d.All of the above
e.उपरोक्त में से कोई नहीं
9.निम्न में से कौन एक नेटवर्क टोपोलॉजी नहीं है?  
a.Star
b.Bus
c.Linear
d.Ring
e.उपरोक्त में से कोई नहीं

10. यदि आप विंडो 98 से विंडो XP बदलते हैं तो आप वास्तव में _______करते हैं|
a.Upstart
b.Patch
c.Downgrade
d.Upgrade
e.उपरोक्त में से कोई नहीं

Thursday, 9 June 2016


1.विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय महासागर दिवस मनाया गया
i.विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय महासागर दिवस मनाया गया जिसका विषय था - स्वस्थ महासागर, स्वस्थ ग्रह| महासागरों में गिरने वाले प्लास्टिक प्रदूषण के कारण महासागर धीरे-धीरे अपशिष्ट होते जा रहे हैं| इससे समुद्री जीवों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है| 
ii.वे गलती से प्लास्टिक को अपना आहार समझ लेते हैं जिससे उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है| वैज्ञानिक इससे मनुष्यों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंतित हैं|
iii.संयुक्त राष्ट्र ने इस अवसर पर एक फोटो प्रतियोगिता का आयोजन किया था जिसके विजेताओं को इसके मुख्यालय में पुरस्कृत किया गया|
2.राजस्थान में महाराणा प्रताप के नाम पर स्थापित होगी नई इंडिया रिजर्व बटालियन : राजनाथ सिंह
i.केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राजस्थान में महाराणा प्रताप के नाम पर नई इंडिया रिजर्व बटालियन स्थापित करने की घोषणा की है।
ii.राजनाथ सिंह ने उदयपुर जिले के गोगुंदा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनवारण करने के बाद आयोजित समारोह में यह घोषणा की। 
iii.अपने संबोधन में उन्होंने जोधपुर के सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय में ग्लोबल सेन्टर फॉर काउंटर टेरेरिज्म की स्थापना तथा पुलिस आधुनिकीकरण के कार्य को गति देने की घोषणा भी की।
iv.केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप ने त्याग और बलिदान के साथ अपने शासन और सम्मान को सुरक्षित रखा और कभी भी मुगलों के आगे नहीं झुके। उन्होंने आश्वस्त किया कि भारत सरकार महाराणा प्रताप के योगदान को इतिहास में कभी भी कम नहीं होने देगी। उन्होंने कहा, 'हमारा प्रयास रहेगा कि लोगों की जुबां और स्मृति से महाराणा प्रताप के शौर्य, पराक्रम और स्वाभिमान की गाथा कभी नहीं मिट सके।'
3.रेल मंत्री ने गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर लाइन के विद्युतीकरण रेल सेक्शन का लोकार्पण किया
i.रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने 151 करोड़ की लागत से तैयार हुए 155 किलोमीटर लंबे गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर विद्युतीकरण रेल सेक्शन का लोकार्पण किया है| मेरठ सिटी स्टेशन पर 2.52 करोड़ रुपए में लगने वाले दो एस्केलेटर और लिफ्ट का शिलान्यास किया|
ii.इससे पहले गाजियाबाद – मेरठ सिटी के बीच भी इलेक्ट्रिफिकेशन का पूरा किया जा चूका है| दोनों को मिलाकर करीब 161 किलोमीटर रूट के विद्युतीकरण का काम किया गया है| पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट रेल मंत्री सुरेश प्रभु के अनुसार विकास को गति देने के लिए हर राज्य में संयुक्त उपक्रम कंपनी बनाकर रेल लाइन का निर्माण होगा|
iii.पहले प्रति दिन चार किलोमीटर रेल लाइन बिछती थी, अब यह लक्ष्य 19 किलोमीटर प्रतिदिन रेल लाइन बिछाने का है| रेलवे ने यूपी को प्राथमिकता दो साल में उप्र को 4500 करोड़ रुपए दिए हैं|
iv.पश्चिमी यूपी में जरूरत के मुताबिक नई ट्रेन हाईस्पीड और सेमी स्पीड ट्रेनें चलायी जाएंगी| टेंडर प्रक्रिया आसान करके इसका अधिकार जीएम और डीआरएम को दे दिया है|
4.भारत और एशियाई विकास बैंक के बीच 120 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर
i.भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक ने 120 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर जून 2016 में हस्ताक्षर किए हैं| यह समझौता ओडिशा में सिंचाई के आधुनिकीकरण और जल प्रबंधन सुधार के लिए किया गया|
ii.उपरोक्त ऋण समझौते पर भारत सरकार की ओर से संयुक्त सचिव (बहुपक्षीय संस्थान), आर्थिक मामलों के विभाग श्री राजकुमार तथा एशिया विकास बैंक की भारत रेजिडेंट मिशन की कंट्री डायरेक्टर सुश्री एम. टेरेसा खो ने हस्ताक्षर किए हैं|
iii.यह ऋण ओडिशा एकीकृत सिंचाई कृषि तथा जल प्रबंधन निवेश कार्यक्रम के अंतर्गत 157.5 मिलियन डॉलर की वित्तीय सुविधा का दूसरा भाग है| इस राशि का इस्तेमाल सात सिंचाई उप-परियोजनाओं को आधुनिक बनाने के लिए किय़ा जाएगा| निवेश के लिए चयनित क्षेत्र हैं वेतरणी, ब्राहम्णी, बुढ़ाबालंगा, सुबर्णरेखा नदी बेसिन तथा महानदी डेल्टा|
5.सॉवरिन गोल्ड बॉन्ड योजना को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हेतु रिजर्व बैंक ने मंजूरी दी
i.एशिया के सबसे पुराने एक्सचेंज बंबई शेयर बाजार को सॉवरिन गोल्ड बॉन्‍ड (एसजीबी) योजना हेतु ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बोली लगाने की मंजूरी मिल गई है| यह घोषणा बंबई शेयर बाजार ने 04 जून 2016 को एक सर्कुलर के माध्यम से की|
ii.यह बॉन्‍ड सरकार की तरफ से रिजर्व बैंक जारी करता है और रिजर्व बैंक द्वारा बताए गए दाम पर निवेशक इनके लिए आवेदन कर सकते हैं| एक्सचेंज की एसजीबी निर्गम के लिए अपने सदस्यों और उनके ग्राहकों से बोली लेने के लिए ऑनलाइन बोली मंच उपलब्ध कराने की योजना है|
6.शाहिद रसूल एशिया के राष्ट्रमंडल शैक्षिक मीडिया सेंटर के निदेशक नियुक्त
i.संचार प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ शाहिद रसूल ने एशिया राष्ट्रमंडल शैक्षिक मीडिया सेंटर के निदेशक का पद ग्रहण किया है|
ii.रसूल सीईएमसीए को दूरस्थ शिक्षा के लिए शैक्षिक संसाधनों का उचित उपयोग करने हेतु गाइड करेंगे|
iii.इससे पहले वे कश्मीर यूनिवर्सिटी में शैक्षिक मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर के निदेशक थे| उन्होंने सायराक्यूज यूनिवर्सिटी से संचार प्रौद्योगिकी में एमएस डिग्री प्राप्त की| इसके अतिरिक्त उन्होंने मास कम्युनिकेशन में डॉक्टरेट भी की|
7.नेपाली राष्ट्रगान के संगीतकार अम्बर गुरुंग का निधन
i.नेपाल के वरिष्ठ संगीतकार अम्बर गुरुंग का निधन हो गया है| वे 78 वर्ष के थे| गुरुंग नेपाली राष्ट्रगान के संगीतकार थे|
ii.उनका अंतिम संस्कार काठमांडू में पूरे राजकीय सम्मान सहित किया गया, इस दौरान उप-प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री भीम रावल भी मौजूद थे| नेपाली सेना ने उन्हें अंतिम सलामी दी|
iii.गुरुंग ने वर्ष 2007 में नेपाल के राष्ट्रीय गान “सायु थुंगा फूलका हामी” गीत गाया. इसकी रचना ब्याकुल मैला ने की| 
8.शतरंज ग्रैंडमास्टर विक्टर कोर्चनोई का निधन
i.शतरंज के प्रसिद्ध खिलाड़ी विक्टर कोर्चनोई का स्विट्ज़रलैंड स्थित वोह्लेन में निधन हो गया है| वे 85 वर्ष के थे|
ii.कोर्चनोई तीन विश्व चैंपियनशिप मैचों में खेले लेकिन वे हर मैच में एनाटोली कारपोव से हार गये| वे कभी विश्व विजेता नहीं बन पाए|
iii.वे चार बार यूएसएसआर चैंपियन रहे तथा पांच बार यूरोपियन चैंपियनशिप जीतने वाली सोवियत टीम का हिस्सा भी रहे हैं. वे छह बार शतरंज ओलंपियाड जीतने वाली टीम में भी शामिल रहे| उन्होंने सितम्बर 2006 में विश्व सीनियर शतरंज चैंपियनशिप जीती|
9.युद्धाभ्यास डेज़र्ट ईगल-II का समापन
i.भारतीय वायु सेना (आईएएफ) एवं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के मध्य द्विपक्षीय सैन्य युद्धाभ्यास का समापन हुआ है| दोनों सेनाओं के बीच यह दूसरा युद्धाभ्यास था|
ii.दस दिवसीय इस अभ्यास में दोनों देशों की सेनाओं ने आबु धाबी के अल-धारा एयर बेस ने 22 मई 2016 को भाग लेना आरंभ किया था| 
iii.इसमें भारतीय वायु सेना की ओर से एसयू 30 एमकेआई, मिराज 2000-09 एवं यूएई की ओर से एफ-16 ब्लॉक 60 ने भाग लिया| विपरीत परिस्थितियां एवं 40 डिग्री से अधिक तापमान के बावजूद भारतीय वायुसेना ने उच्च गुणवत्ता का प्रदर्शन किया|
10.केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा "सूर्यमित्र" मोबाइल एप का लोकार्पण
i.केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने छत पर सौर ऊर्जा विकसित करने के लिए आयोजित कार्यशाला के दौरान "सूर्यमित्र" मोबाइल एप का लोकार्पण किया है| इसे नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली स्वायत संस्था राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान (एनआईएसई) ने विकसित किया है|
ii."सूर्यमित्र" मोबाइल एप अभी गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है जहां से इसे डाउनलोड कर पूरे भारत में इस्तेमाल किया सकेगा|
iii.यह एप एक उच्च प्रौद्योगिकी मंच पर है जिसमें कई हजार कॉल को एक साथ संभालने की क्षमता है| इस एप के माध्यम से न सिर्फ लोगों को जानकारी मिलेगी बल्कि युवाओं को इसके माध्यम से रोजगार के अवसर भी मिलेंगे| इस मोबाइल एप को चलाने के लिए कुशल कामगारों की आवश्यकता होगी जिससे भी रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे|
11.टिंटू लुका ने एथलेटिक्स मीट में 800 मीटर दौड में रजत पदक जीता
i.टिंटू लुका ने चेक गणराज्य के प्राग में जोसफ ओडलोजिल मेमोरियल एथलेटिक्स मीट में 800 मीटर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता है|
ii.एशियाई चैम्पियन 2013 विश्व युवा चैम्पियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता आइसलैंड की अनिता एच से पीछे रही जिसने दो मिनट 00.54 सेकंड का समय लिया है| टिंटू ने 2:00.61 सेकंड का समय लिया|
iii.टिंटू अभी सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों की सूची में 30वें स्थान पर है| पूर्व विश्व चैम्पियन और लंदन ओलंपिक की रजत पदक विजेता दक्षिण अफ्रीका की कास्टर सेमेन्या 1:56.64 सेकंड के साथ शीर्ष पर है| लुका का राष्ट्रीय रिकार्ड 1:59.17 सेकंड है|
12.ईडन गार्ड्ंस में होगा पहला गुलाबी गेंद डे-नाइट टेस्ट
i.टेस्ट क्रिकेट प्रारूप को और लोकप्रिय बनाने के लिए गुलाबी गेंद से दिन-रात्रि टेस्ट का पहला मैच देश में कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्ड्ंस मैदान पर आयोजित किया जाएगा।
ii.पश्चिम बंगाल के घरेलू टूर्नामेंट सुपर लीग का फाइनल 17 से 20 जून तक फ्लड लाइट में खेला जाएगा। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के प्रमुख और पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि यह प्रयास सफल होगा और भविष्य में यह भारत को दिन-रात्रि टेस्ट की मेजबानी में मदद करेगा।
iii.गांगुली ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता लगातार कम हो रही है और इसे बचाने के लिए कदम उठाए जाने चाहिये। गत वर्ष ऑस्ट्रेलिया में हुए दिन-रात्रि टेस्ट को लोगों का काफी समर्थन मिला था। सुपर लीग का फाइनल दूधिया रौशनी में कराया जाना एक परीक्षण ही है।
13.जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप-2016 की मेजबानी लखनऊ करेगा
i.अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने घोषणा की है कि जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी लखनऊ करेगा|
ii.जूनियर हाकी विश्व कप का आयोजन लखनऊ में 8 से 18 दिसंबर 2016 तक होगा| पहली बार लखनऊ में किसी अंतरराष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा| जूनियर हाकी विश्व कप जूनियर वर्ग की विश्व की सबसे प्रतिष्ठित हाकी प्रतियोगिता है|
iii.इस टूर्नामेंट में दुनिया की सबसे अच्छी 16 जूनियर पुरुष हाकी टीमें हिस्सा लेंगी| प्रतियोगिता का भारत सहित दुनिया के 100 से भी ज्यादा देशों में सीधा प्रसारण किया जाएगा| महिला जूनियर विश्व कप 24 नवंबर से 4 दिसंबर 2016 तक चिली के सेंटियागो में खेला जाएगा.

Tuesday, 7 June 2016

1.केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने विश्व पर्यावरण दिवस पर टाइगर एक्सप्रेस गाड़ी का शुभारंभ किया
i.केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने आम बजट 2016-17 में की गई घोषणा के अनुरूप दिल्ली सफदरजंग स्टेशन से बाघ खोज परिपथ रेल गाड़ी (टाइगर ट्रेल सर्किट ट्रेन) के उद्घाटन को हरी झंडी दिखाई|
ii.विश्व पर्यावरण दिवस पर टाइगर एक्सप्रेस की शुरूआत हमारे जीवन में पर्यावरण के महत्व को रेखांकित करती है| 
iii.इस पर्यटक रेल गाड़ी का संचालन भारतीय रेल की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारतीय रेल कैटरिंग एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) द्वारा किया जाएगा|
iv.टाइ्गर एक्सप्रेस की पांच दिन/छह रात की यात्रा के कार्यक्रम में तीन बाघ सफारी शामिल है और यह पर्यटकों को बाघों को उनके प्राकृतिक वातावरण में देखने और वन्य जीवन का निरीक्षण करने का पर्याप्त अवसर प्रदान करता है|

2.हेरात में खुला भारत-अफगानिस्तान की 'दोस्ती का बांध'
i.पीएम ने हेरात में 'सलमा डैम' का उद्घाटन किया| पीएम मोदी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ इस बांध का औपचारिक उद्घाटन किया|
ii.सलमा डैम के उद्घाटन के मौके पर अशरफ गनी ने प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया| अशरफ गनी ने डैम के उद्घाटन से पहले कहा, "आज आपकी मदद से अफगानिस्तान के लोगों का 40 साल पुराना सपना पूरा होने जा रहा है."|
iii.रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हेरात प्रांत में 1,700 करोड़ रपये की लागत से तैयार इस बांध से युद्धग्रस्त इस देश में पुनर्निर्माण गतिविधियों को आगे बढ़ाने के प्रति भारत की मजबूत प्रतिबद्धता का पता चलता है।
iv.भारत-अफगानिस्तान मैत्री बांध नाम से जाना जाने वाला यह बांध पश्चिमी हेरात में चिश्त-ए-शरीफ नदी पर बना है जो कि ईरान सीमा के नजदीक है। इस बांध से यहां 75,000 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी और करीब 42 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जायेगा। पहले इसे सलमा बांध के नाम से जाना जाता था। 

3.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित
i.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है| हेरात में ऐतिहासिक अफगान-भारत मैत्री बांध के उद्घाटन के बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी द्वारा उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया|
ii.यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले वे पहले भारतीय और विश्व के विदेशी नेताओं में से एक हैं|
iii.अफगानिस्तान के नागरिकों के साथ-साथ विदेशी नागरिकों को उनकी सेवाओं की प्रशंसा में अफगान सरकार द्वारा दिया जाने वाला यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान है| पदक के पीछे यह उल्लेख है - "निशान-ए दौलती गाजी अमीर अमानुल्लाह खान" अर्थात "राज्य आदेश गाजी अमीर अमानुल्लाह खान"| 

4.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम की शुरूआत की
i.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन का शुभारम्भ किया है|
ii.कानून आवेदनों की गैर-अनुपालन में सख्त प्रावधान है| कानून के प्रावधानों का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया जायेगा या 500 रुपए से 5000 रुपए तक दंड लगाया जा सकता है|
iii.राज्य सरकार के सभी 42 विभागों को नए अधिनियम के तहत कवर किया जाएगा|
iv.जिन शिकायतों का समाधान नहीं होगा, उससे संबंधित लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को लिखित देना होगा| यदि संबंधित व्यक्ति उस फैसले से संतुष्ट नहीं होगा तो वह अपील में जायेगा|

5.वरिष्ठ अभिनेत्री सुलभा देशपांडे का निधन
i.प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार सुलभा देशपांडे का मुंबई में निधन हो गया है| वे 79 वर्ष की थीं|
ii.उन्होंने मराठी और हिंदी रंगमंच के अलावा मराठी और हिंदी की कई फिल्मों में भी काम किया है| उन्हें 1970 के दशक में एक्सपेरिमेंटल थिएटर के लिए भी जाना जाता है|
iii. हाल ही में उन्होंने - जी ले ज़रा, एक पैकेट उम्मीद, अस्मिता नामक धारावाहिकों एवं इंग्लिश विंगलिश नामक फिल्म में यादगार भूमिका निभाई|

6.सी आर शशिकुमार स्टेट बैंक ऑफ़ त्रावनकोर के प्रबंध निदेशक नियुक्त
i.सी आर शशिकुमार स्टेट बैंक ऑफ़ त्रावनकोर (एसबीटी) के प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किये गये हैं|
ii.यह भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का एक सहायक बैंक है|
iii.उन्होंने वर्ष 1978 में अपने करियर का आरंभ एसबीआई से बतौर प्रोबेशनरी ऑफिसर किया है| इसके बाद में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किये गये|
iv.इससे पहले वे हैदराबाद में एसबीआई कॉरपोरेट सेंटर में उप प्रबंध निदेशक, निरीक्षण एवं प्रबंधन लेखा परीक्षण के रूप में कार्यरत थे|

7.भारत के पहले मिस्टर यूनिवर्स मनोहर आइच का निधन
i.पॉकेट हरक्यूलिस के नाम से प्रसिद्ध बॉडीबिल्डर मनोहर आइच का कोलकाता में निधन हो गया| वे 104 वर्ष के थे|
ii.वर्ष 1952 में मनोहर आइच, स्वतंत्र भारत के पहले मिस्टर यूनिवर्स बने थे| चार फुट 11 इंच की लंबाई वाले मनोहर आइच को पॉकेट हरक्यूलिस भी कहा जाता था|
iii.एशियन गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले आइच का सिद्धांत, ‘व्यायाम करो और खुश रहो’ का था|

8.भारत और कतर के बीच 7 अहम समझौते पर हस्ताक्षर
i.विश्व के प्रमुख तेल एवं गैस उत्पादक देश कतर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने दोनों देशों के बीच 7 अहम समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं|
ii. इसमें भारत और कतर के बीच वित्तीय खुफिया जानकारी के आदान प्रदान, ब्लैीक मनी रोकने और आतंकवाद के वित्तपोषण को रोकने तथा गैस संपन्न खाड़ी देश से बुनियादी ढांचे में विदेशी निवेश आकर्षित करने सहित समझौते शामिल हैं|
iii.राष्ट्रीय निवेश और बुनियादी ढांचा कोष में निवेश को लेकर कतर निवेश प्राधिकरण और विदेश मंत्रालय के बीच एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुआ। यह गैस बहुल खाड़ी देश से विदेशी निवेश को बढ़ावा देगा| 

9.झारखंड में सड़कों के विकास के लिए एडीबी से हुआ समझौता
i.झारखंड में सड़कों के विकास के लिए राज्य सरकार और एशियन डवलपमेंट बैंक(एडीबी) के बीच कर्ज और प्रोजेक्ट एग्रीमेंट को लेकर समझौता हुआ है| इस समझौते के तहत झारखंड में 43.7 किलोमीटर खूंटी-तमाड़, गोविंदपुर-तुंडी-गिरीडीह 43.5 किलोमीटर,गिरीडीह-जमुआ और दुमका-हसडीहा सड़क का विकास किया जायेगा| कुल 176 किलोमीटर इन सड़कों के निर्माण पर 1500 करोड़ रुपये खर्च होंगे| 
ii.इस बैठक में झारखंड की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, पथ निर्माण सचिव मस्तराम मीणा, एडीबी की ओर से टेरेसा खो व भारत सरकार के आर्थिक मामलों के संयुक्त सचिव राजकुमार शामिल हुए. बैठक के बाद राज्य की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने कहा कि राज्य में सड़कों के विकास के िलए एडीबी के साथ हुई बैठक काफी सकारात्मक रही| इन सड़कों का निर्माण निजी कंपनियां कर रही है|

10.पूर्व केंद्रीय मंत्री वी नारायणसामी ने पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
i.पूर्व केंद्रीय मंत्री वी. नारायणसामी ने पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है| उन्हें राज्यपाल किरण बेदी ने पद और गोपनियता की शपथ दिलायी| विधानसभा चुनाव परिणाम के लगभग 19 दिनों के बाद आज वी. नारायणसामी की ताजपोशी हुई|
ii.शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन पुड्डुचेरी के बीच रोड के नजदीक ही गांधी स्मारक राजनिवास के प्रांगण में किया गया| मुख्यमंत्री पद की रेस में कांग्रेस में नमसिवायम और वैतिलिंगम भी थे लेकिन अंतत: ताजपोशी वी. नारायणसामी की हुई| इस पद के पहले भी नारायणसामी कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं जिनमें प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री समेत कई अहम पद हैं|  
iii.हाल में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एकमात्र पुड्डुचेरी में जीत मिली थी| सामी पूर्व में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रहे हैं| सामी यूपीए - 2 सरकार में संसदीय कार्य राज्य मंत्री थे| केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में कांग्रेस-डीएमके गठबंधन ने 30 सदस्यीय विधानसभा में 17 सीटें जीत कर बहुमत हासिल किया है| कांग्रेस ने 15 सीटे जीतीं है|

11.सुदर्शन पटनायक ने पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड जीता
i.रेत पर कलाकृतियां उकेरने वाले अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कलाकार सुदर्शन पटनायक ने बुल्गारिया के रूस शहर में आयोजित रेत कलाकृति विश्व चैम्पियनशिप 2016 में पीपुल्स च्वाइस का स्वर्ण पदक जीता है। ii.सुदर्शन को यह अवॉर्ड शुक्रवार को उनकी रेत कलाकृति 'ड्रग्स किल्स स्पोर्ट्स' के लिए मिला। इससे संबंधित एक बयान में कहा गया है कि सुदर्शन को सर्वाधिक सैलानियों के वोट मिले।
iii.बयान में सुदर्शन ने कहा है, "मैं बहुत खुश हूं कि मेरी रेत पर बनाई गई कलाकृति ने स्वर्ण पदक जीता। मैंने मादक पदार्थो के सेवन के कारण विवादों से घिरे दो लोकप्रिय खिलाड़ियों के चेहरे रेत पर बनाए थे। इसमें से एक लांस आर्मस्ट्रांग और दूसरी मारिया शारापोवा हैं।" उन्होंने कहा, "मैं संपूर्ण खेल जगत को खेलों के प्रेरणात्मक कद की गरिमा को बनाए रखने का संदेश देना चाहता हूं। खेलों की भावना को बनाए रखें।"
सुदर्शन ने कहा, "मेरी रेत पर उकेरी गई कलाकृति 'ड्रग्स किल स्पोर्ट्स' जागरूकता फैलाने वाली कलाकृति है। 

12.वन्यजीवन के अवैध व्यापार पर शून्य सहनशीलता विषय के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया
i.विश्व भर में 5 जून 2016 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया| इस वर्ष का विषय था - वन्यजीवों के अवैध व्यापार पर शून्य सहनशीलता|
ii.वर्ष 2016 का मेजबान देश अंगोला था| गौरतलब है कि अंगोला में हाथियों के झुंडों के संरक्षण पर कदम उठाये जा रहे हैं एवं अफ्रीका के जैव-विविधता की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है|
iii.इस वर्ष के स्लोगन “गो वाइल्ड फॉर लाइफ” का उद्देश्य लोगों का वन्य जीवों पर हो रहे अत्याचारों एवं उसके नुकसान की ओर ध्यान दिलाना है|

Monday, 6 June 2016

1.खट्टर ने किया ‘जय जवान आवास योजना’ का शुभारम्भ
i.हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने झज्जर जिले के मातनहेल गांव में राज्य का तीसरा सैनिक स्कूल खोलने तथा ‘जय जवान आवास योजना’ के तहत बहादुरगढ़ के बाद करनाल में दूसरी आवासीय कॉलोनी बनाने की घोषणा की है।
ii.उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने शहीदों के आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 50 लाख रुपए करने के साथ ही योग्यतानुसार सरकारी नौकरी देने का भी प्रावधान किया है। iii.खट्टर ने यहां सैक्टर-7 स्थित राजीव विहार में..जय जवान आवास योजना.. का भूमि पूजन करने के उपरांत पूर्व सैनिकों की रैली को सम्बोधित करते हुये यह जानकारी दी।
iv.पूर्व सैनिकों को तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस में तीन हजार पद पूर्व सैनिकों से भरे जाएगे। 
2.सॉवरिन गोल्ड बॉन्‍ड के ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म के लिए रिजर्व बैंक की मंजूरी
i.एशिया के सबसे पुराने एक्सचेंज बंबई शेयर बाजार को सॉवरिन गोल्ड बॉन्‍ड (एसजीबी) योजना के लिए बोली लगाने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शुरू करने की मंजूरी मिल गई है।
ii.एसजीबी के तहत सोने के रूप में सरकारी प्रतिभूतियां होती हैं। यह सोने को भौतिक रूप में रखने के बदले उसका विकल्प उपलब्ध कराती है। ये बॉन्‍ड सरकार की तरफ से रिजर्व बैंक जारी करता है और रिजर्व बैंक द्वारा बताए गए दाम पर निवेशक इनके लिए आवेदन कर सकते हैं।
iii.एक सर्कुलर में बंबई शेयर बाजार ने कहा कि उसे सॉवरिन गोल्ड बॉन्‍ड योजना के लिए प्राप्ति कार्यालय के रूप में काम करने को रिजर्व बैंक की मंजूरी मिल गई है। 
3.मुहम्मद अली के निधन पर बॉलीवुड ने जताया शोक
i.लता मंगेशकर, ऋषि कपूर, अनिल कपूर और फरहान अख्तर जैसी हस्तियों ने बॉक्सिंग चैंपियन मोहम्मद अली के निधन पर शोक व्यक्त किया है| वह 74 साल के थे| 
ii.लॉस एंजेलिस में स्थानीय समयानुसार शुक्रवार को उनका निधन हो गया| 
iii.उन्हें दो जून को श्वास संबंधी दिक्कत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था|
4.भारत बैलिस्टिक मिसाइल प्रसार व्यवस्था एचसीओसी में शामिल हुआ
i.भारत वैश्विक बैलिस्टिक मिसाइल प्रसार व्यवस्था में शामिल हो गया है| भारत ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और देश के मिसाइल कार्यक्रम पर इसका कोई असर नहीं होगा|
ii.विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप के अनुसार मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था में प्रवेश भारत की कोशिश रास्ते पर है और सदस्यता देने की प्रक्रिया जल्द पूरी हो सकती है|
iii.भारत राजनयिक माध्यमों से वियना में एचसीओसी सेंट्रल कांटेक्ट की अधिसूचना जारी होने के साथ बैलिस्टिक मिसाइल प्रसार के लिए हेग आचार संहिता (एचसीओसी) में शामिल हो गया|
iii.एचसीओसी एक स्वैच्छिक, कानूनी तौर पर अबाध्यकारी अंतरराष्ट्रीय विश्वास बहाली और पारदर्शी कदम है|
5.नीता अंबानी आईओसी के लिए नामित
i.उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की सदस्यता के लिए नामित किया गया है। 
ii.यदि उन्हें दो से चार अगस्त तक होने वाले आईओसी सत्र में चुना जाता है तो वह दुनिया की सर्वोच्च खेल संस्था में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन जाएंगी।
iii.स्विट्जरलैंड स्थित आईओसी ओलंपिक अभियान की सर्वोच्च संस्था है। उसकी ग्रीष्म और शीतकालीन ओलंपिक के अलावा परालंपिक खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी होती है।
6.ओला कैब ऑपरेटरों के लिए नया मोबाइल एप
i.टैक्सी एप ओला ने नया ‘ओला ऑपरेटर’ एप लांच किया है। इसे उन उद्यमियों के लिए तैयार किया गया है, जो ओला प्लेटफार्म पर अपनी कारें खुद चलाते हैं या ड्राइवर से चलवाते हैं। 
ii.ओला ने एक बयान जारी कर कहा कि इस एप की मदद से एक अकेले वाहन से लेकर वाहनों के विशाल बेड़ा चलवाने वाले ऑपरेटर मात्र एक बटन दबाकर वास्तविक समय-आधारित ट्रैकिंग एवं प्रदर्शन के जरिए कुशलतापूर्वक प्रबंधन कर सकते हैं।
7.कम्प्यूटेक्स एशिया का सबसे बड़ा प्रौद्योगिकी व्यापार शो ताइपेई में आरम्भ
i.एशिया का सबसे बड़ा प्रौद्योगिकी व्यापार शो कम्प्यूटेक्स ताइपेई में  शुरू हो गया है| 
ii.प्रौद्योगिकी व्यापार शो में 30 देशों की 1600 से अधिक कंपनियां अपने नवीनतम उत्पादों को प्रदर्शित करने हेतु मौजूद हैं| इससे और अधिक आकर्षित बना गया है|
iii.पिछले पांच सालों में अब तक सबसे अधिक संख्या में देशों की भागीदारी से यह सबसे बड़ा व्यापार शो बन गया है| व्यापार शो कम्प्यूटेक्स का समापन आज होगा| 
8.फ्रेंच ओपन : मिक्सड डबल्स में हारीं सानिया, जीते पेस
i.फ्रेंच ओपन के मिक्सड डबल्स फाइनल में भारत के लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने दूसरी वरीयता प्राप्त भारत की सानिया मिर्जा और इवान डोडिग की जोड़ी को 4-6,6-4 और 10-8 से हराया|
ii.इस टूर्नामेंट में हिंगिस और पेस की जोड़ी गैर वरीयता प्राप्त थी|
इस जोड़ी ने अभी तक तीन ग्रैंडस्लैम जीते हैं| 
iii.हालांकि पेस ने पहली बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है| पेस का यह 18वां ग्रैंडस्लैम खिताब है| उन्होंने 10 मिश्रित और 8 युगल खिताब जीते हैं|

Wednesday, 1 June 2016


1.50 हजार रुपए तक की PF निकासी पर 1 जून से मिलेगी बड़ी राहत
i.भविष्य निधि में पांच वर्ष या उससे कम अवधि के लिए अंशदान करने वाले कर्मचारियों के अपना धन निकालने पर 50 हजार रुपए तक किसी तरह की कटौती नहीं की जाएगी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है और यह कल से प्रभावी हो जाएगी। 
ii.सरकार ने भविष्य निधि में पांच वर्ष तक अंशदान करने वाले कर्मचारियों को राहत देते हुए कुल जमा राशि की निकासी के लिए स्रोत पर कर (टीडीएस) की सीमा 30 हजार रुपए से बढ़ाकर 50 हजार रुपए कर दी है। 
iii.वित्त अधिनियम 2016 के जरिए आयकर अधिनियम की धारा 192 ए को संशोधित करते हुए भविष्य निधि की निकासी के लिए टीडीएस की सीमा बढ़ा दी गई है। इससे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के करोडों अंशधारकों को लाभ मिलेगा। 
iv.मौजूदा प्रावधानों के अनुसार भविष्य निधि में पांच वर्ष या पांच वर्ष से कम अवधि तक अंशदान करने वाले कर्मचारियों को पीएफ की निकासी करने के लिए 30 हजार रुपए से अधिक की राशि पर 10 प्रतिशत की दर पर टीडीएस चुकाना पड़ता है। 

2.पीईसी विवि में कल्पना चावला चेयर की स्थापना
i.रेल परियोजनाओं में तकनीकी समाधान प्रदान करने के उद्देश्य से रेलवे ने आज चंडीगढ़ के पीईसी विश्वविद्यालय में भू-आकाशीय प्रौद्योगिकी पर कल्पना चावला चेयर की स्थापना की है। 
ii.चेयर का उद्देश्य भू-आकाशीय प्रौद्योगिकी में अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देना और भारतीय रेलवे को, खासकर रेलवे परियोजनाओं को मजबूत करना है जिनमें जीपीएस और जीआईएस डाटा का इस्तेमाल प्रभावी है। 
iii.इससे भारतीय रेलवे समस्याओं का आंतरिक समाधान निकल सकता है जिसके लिए पहले पश्चिमी देशों से मदद लेनी होती थी।

3.अमेरिका में वीआईपी भारतीयों को मिलेगी खास छूट
i.अब अमेरिका जाने वाले वीआईपी भारतीयों को सुरक्षा जांच के कड़े मापदंडों से नहीं गुजरना पड़ेगा। अमेरिका अब भारतीयों को विशेष दर्जा देने पर सहमत हो गया है। इसके तहत प्रमुख भारतीयों को इमीग्रेशन के दौरान विशेष बूथ पर जाना होगा। जुलाई में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में अमेरिका में होने वाली होमलैंड सिक्योरिटी की वार्ता के दौरान इस पर मुहर लग जाएगी। इसके साथ ही अमेरिका और भारत अब आतंकियों की रियल टाइम सूचना का आदान-प्रदान भी शुरू करने जा रहे हैं।
ii.उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार राजनाथ सिंह के नेतृत्व में गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों प्रतिनिधिमंडल अमेरिका होमलैंड सिक्यूरिटी वार्ता के लिए जा रहा है। इस दौरान भारत के वीआईपी लोगों को इमीग्रेशन में विशेष दर्जा देने के समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। अभी तक अमेरिका ने यह दर्जा केवल सात देशों के नागरिकों को दे रखा है।
iii.भारत अब आठवां देश हो जाएगा। इसके तहत भारत अपने प्रमुख उद्योगपतियों, पूर्व मंत्रियों, अभिनेताओं व अन्य व्यक्तियों की सूची अमेरिका को सौंपेगा। इस सूची में शामिल व्यक्तियों को अमेरिका जाने पर कड़े इमीग्रेशन चेक से नहीं गुजरना होगा। उनके लिए अलग से बूथ बने होंगे। जहां दस्तावेजों की सामान्य जांच के बाद उन्हें जाने दिया जाएगा।

4.वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक लवासा वित्त सचिव नामित
i.वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक लवासा को आज वित्त सचिव नामित किया गया है। लवासा इस समय व्यय सचिव के रूप में कार्यरत हैं। वे 1980 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। 
ii.कार्मिक व प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने लवासा को वित्त सचिव नामित करने को मंजूरी दी है। 
iii.लवासा के ही बैच के शक्तिकांत दास इस समय आर्थिक मामलों के विभाग में सचिव हैं। वहीं हसमुख अधिया राजस्व सचिव, अंजलि छिब दुग्गल वित्तीय सेवा विभाग में सचिव, नीरज कुमार गुप्ता निवेश एवं लोक आस्ति प्रबंधन विभाग में सचिव हैं।

5.ए आर रहमान जापान के फुकुओका पुरस्कार-2016 से सम्मानित
i.भारत के प्रसिद्ध संगीतकार ए आर रहमान को जापान के शीर्ष सांस्कृतिक सम्मान ‘फुकुओका पुरस्कार-2016’ से सम्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार संगीत द्वारा एशियाई संस्कृति में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए दिया गया|
ii.यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले वे 27वें व्यक्ति होंगे| इस पुरस्कार के तहत संगीतकार रहमान को "फ्राम द हार्ट- द वर्ल्ड ऑफ ए आर रहमान्स म्यूजिक" विषय पर व्याख्यान देने के लिए जापान आमंत्रित किया गया है| यह व्याख्यान सितम्बर 2016 में आयोजित होगा| यह सम्मान प्रत्येक वर्ष दिया जाता है|
iii.पुरस्कार का मुख्यु उद्देश्य एशिया की अनोखी और विविधतापूर्ण संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए काम करने वाले लोगों, संगठनों और समूहों को प्रोत्साहित करना है|

6.लक्षद्वीप चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति पर हस्ताक्षर करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया
i.केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप को सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे बिजली उपलब्ध होगी| ऐसी सुविधा पाने वाला यह देश का पहला केन्द्र शासित प्रदेश होगा|
ii.लक्षद्वीप प्रशासन ने बिजली मंत्रालय में सचिव पी.के. पुजारी की उपस्थित में इस आशय के दस्तावेज पर हस्ताक्षर किया| लक्षद्वीप में सौर ऊर्जा क्षमता 2.15 मेगावाट से बढ़ाकर 8.45 मेगावाट करने का लक्ष्य है|
iii.इस योजना के तहत लक्षद्वीप में केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन द्वारा एनर्जी एफिसियेंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) के जरिये एक लाख एलईडी बल्बों का वितरण किया जाएगा| उजाला कार्यक्रम के तहत बल्ब एवं सीएफएल वाले स्थानों पर एलईडी बल्ब लगाये जाएंगे|
iv.सरकार बिजली की उच्च खपत के जरिये लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है और वर्ष 2019 तक देश के प्रत्येक परिवार को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है|

7.नेट शून्य ऊर्जा को बढ़ावा देने हेतु भारत ने पहला एकीकृत वेब पोर्टल लांच किया
i.केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय और अंतर्राष्ट्रीय विकास के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका एजेंसी (यूएसएआईडी) ने भारत के पहले एकीकृत वेब पोर्टल का शुभारंभ किया है|
ii.पोर्टल (www.nzeb.in) को भारत में नेट शून्य ऊर्जा (एनजेडईबी) (NZEB) को बढ़ावा देने और मुख्य धारा हेतु डिज़ाइन किया गया है| 
iii.यह अपनी तरह का पहला पोर्टल है और नेट शून्य ऊर्जा बिल्डिंग के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करता है कि जरूरत के अनुरूप किस प्रकार ऊर्जा का उत्पादन किया जाए|
iv.पोर्टल भारतीय बाजारों हेतु एनजेडईबी (NZEB) एलायंस, उद्योग की व्यापक आवश्यकता के अनुसार अत्यधिक ऊर्जा जरूरत के लिए जानकारी उपलब्ध कराएगा|

8.पक्के टाइगर रिजर्व ने इण्डिया बायो डायवर्सिटी अवार्ड 2016 जीता
i.पक्के टाइगर रिजर्व ने मुंबई में चार श्रेणियों में से एक 'इण्डिया बायो डायवर्सिटी अवार्ड 2016' प्राप्त किया है| यह पार्क अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग जिले में है|
ii.पक्के टाइगर रिजर्व का हॉर्नबिल नेस्ट एडोप्शन प्रोग्राम संकटग्रस्त प्रजातियों के संरक्षण श्रेणी के तहत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|
iii.इस के अलावा हांगकांग एनआईआईटीआईआई (Niitii), लोअर सुबानसिरी वर्ग चतुर्थ के तहत जैव विविधता प्रबंधन समिति (बीएमसी) ने पुरस्कार से सम्मानित किया|
iv.ये पुरस्कार केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्रालय, राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की संयुक्त पहल हैं|

9.भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक अर्नब डे स्प्रिंगर थीसिस अवार्ड से सम्मानित
i.भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक अर्नब डे ने मई 2016 को प्रतिष्ठित स्प्रिंगर थीसिस पुरस्कार प्राप्त किया है| उन्होंने यह पुरस्कार ट्यूमर शमन ए-20 के अध्ययन हेतु ट्रांसजेनिक चूहों विकसित करने के लिए प्राप्त किया|
ii.उनके शोध को न्यूयॉर्क कोलम्बिया यूनिवर्सिटी द्वारा नामांकित किया गया है| इससे पहले उनकी मधुमेह के उपचार हेतु विकसित की गयी परियोजना को युवा अन्वेषक पुरस्कार मिल चुका है| 
iii.उन्होंने अपनी पीएचडी शोधकार्य क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर एवं अपने शिक्षण संस्थान कोलकाता प्रेसीडेंसी कॉलेज को समर्पित की है|

10.CEAT अवॉर्ड्स: कोहली बने साल के सर्वश्रेष्ठ टी-20 खिलाड़ी
i.भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को साल का सिएट टी20 खिलाड़ी चुना गया जबकि पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर को एक समारोह में आजीवन उपलब्धि पुरस्कार से नवाजा गया। 
ii.इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट को साल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और साल का अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज चुना गया। भारतीय ऑफ स्पिनर आर. अश्विन को वर्ष का अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज और रोहित शर्मा को वर्ष का भारतीय क्रिकेटर का पुरस्कार दिया गया है।
iii.कोहली ने टी20 में बेहतरीन फॉर्म में दिखाया है। उन्होंने भारत में वर्ल्ड टी20 में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। इसके बाद उन्होंने आईपीएल नौ में 16 मैचों में रिकॉर्ड 973 रन बनाये।
iv.साठ वर्षीय वेंगसरकर ने अपने करियर में 116 टेस्ट मैचों में 17 शतकों की मदद से 6868 रन बनाये। उनके नाम पर लॉर्ड्स मैदान पर लगातार तीन टेस्ट शतक जमाने का रिकॉर्ड है। वह 1983 की वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा भी थे। 

11.10 हजार रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने कुक
i.इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान एलेस्टर कुक 10 हजार रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन यह उपलब्धि हासिल की है। कुक ने क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज भारत के सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया। इसके साथ ही कुक इंग्लैंड की ओर से 10 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
ii.31 साल 157 दिन के कुक के इस टेस्ट मैच से पहले 9,980 रन थे। वह पहली पारी में 15 रन पर आउट होकर पांच रन से इस मुकाम से चूक गए थे। कुक ने दूसरी पारी में कोई गलती नहीं की और यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली।
iii.इससे पहले यह रिकार्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। उन्होंने 31 साल 326 दिन में अपने 10 हजार रन पूरे किए थे। सचिन ने 16 मार्च 2005 में कोलकाता में पाकिस्तान के खिलाफ यह रिकार्ड बनाया था।

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...