Friday 10 August 2018

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष सूची (1992-2018)

राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women, NCW) महिलाओं के लिए भारतीय संसद द्वारा 1990 में पारित अधिनियम (भारत सरकार की 1990 की धारा सं. 20) के तहत जनवरी 1992 में गठित एक सांविधिक निकाय है। जिसका कार्य महिलाओं के लिए संवैधानिक और कानूनी संरक्षण की समीक्षा; सुधारात्मक वैधानिक उपायों की अनुशंसा, शिकायतों के सुधार की सुविधा प्रदान करना तथा महिलाओं को प्रभावित करने वाले सभी नीतिगत तथ्यों पर सरकार को सलाह देना है।

 
भारत में महिलाओं की स्थिति पर गठित समिति (स्टेटस ऑफ वुमेन इन इन्डिया – CSWI) ने लगभग दो दशक पहले, शिकायतों के निपटान के लिए निगरानी कार्यों की पूर्ति तथा महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक विकास को त्वरित करने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की अनुशंसा की थी। जिसपर मई 1990 को लोकसभा में  बिल लाया गया। पहले आयोग का गठन 31 जनवरी 1992 को अध्यक्ष के रूप में श्रीमती जयंती पटनाइक के नेतृत्व में हुआ था।

राष्ट्रीय महिला आयोग पर पूछे जाने वाले प्रश्न–
राष्ट्रीय महिला आयोग का गठन कब हुआ? – 1992
राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन हैं? – श्रीमती जयंती पटनाइक
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष 2018? – श्रीमती रेखा शर्मा
वर्तमान में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष कौन हैँ? – श्रीमती रेखा शर्मा

राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष की सूची इस प्रकार है
क्रंसं.अध्यक्ष
तिथि से
तिथि तक
1.जयंती पटनायक (Ms. Jayanti Patnaik)03 फरवरी 199230 जनवरी 1995
2.डॉ. वी. मोहिनी गिरी (Dr. V. Mohini Giri)21 जुलाई 199520 जुलाई 1998
3.विभा पार्थसारथी (Ms. Vibha Parthasarathi)18 जनवरी 199917 जनवरी 2002
4.डॉ. पूर्णिमा आडवाणी (Dr. Poornima Advani)25 जनवरी 200224 जनवरी 2005
5.डॉ. गिरिजा व्यास (Dr. Girija Vyas)16 फरवरी 200509 अप्रैल 2008
15 फरवरी 200808 अप्रैल 2011
6.ममता शर्मा (Ms. Mamta Sharma)02 अगस्त 201101 अगस्त 2014
7.लललिता कुमारमंगलम (Ms. Lalitha Kumaramangalam)29 सितंबर 201428 सितंबर 2017
8.रेखा शर्मा (Ms. Rekha Sharma)07 अगस्त 2018अब तक

No comments:

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...