Monday 23 April 2018


उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर

जनसंख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। यह राज्य 2,38,566 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल मे फैला हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है और मुख्य न्यायालय इलाहाबाद में है। उत्तर प्रदेश से सम्बन्धित सामान्य ज्ञान के प्रश्नोत्तर पर एक नजर–

1. उत्तर प्रदेश का वर्तमान स्वरूप किस दिन अस्तित्व में आया? – 9 नवम्बर, 2001 
2. उत्तर प्रदेश का राज्याध्यक्ष राज्यपाल कहलाता है, इसकी नियुक्ति कौन करता है? – राष्ट्रपति 
3. उत्तर प्रदेश का प्रमुख लोकगीत कौन-सा है? – बिरहा 
4. उत्तर प्रदेश का वृहत्तम उद्योग कौन-सा है? – हथकरघा उद्योग 
5. विद्युत उत्पादन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का सम्पूर्ण देश में कौन-सा स्थान है? – आठवाँ 
6. उत्तर प्रदेश के किस नव-पाषाणिक पुरास्थल से धान की खेती के साक्ष्य मिले हैं? – कोलडिहवा 
7. वर्ष 1925 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन उत्तर प्रदेश में कहाँ हुआ था? – कानपुर में 
8. वर्षा के वितरण के आधार पर उत्तर प्रदेश को कितने जलवायु विभागों में विभाजित किया गया है? – दो 
9. प्रदेश का कौन-सा जिला अवनालिका अपरदन से अधिक प्रभावित है? – इटावा 
10. वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं? – 
11. उत्तर प्रदेश में सर्वप्रथम किस पक्षी विहार की स्थापना की गई? – नवाबगंज पक्षी विहार 
12. हरदुआगंज ताप विद्युत गृह कहाँ स्थापित किया गया? – अलीगढ़ में 
13. उत्तर प्रदेश में ‘किसान मित्र योजना’ कब शुरू की गई? – 18 जून, 2001 से 
14. उत्तर प्रदेश में प्रमुख रूप से आम की किन दो किस्मों का उत्पादन होता है? – दशहरी और चौसा 
15. अमरूद उत्पादन के लिए शहरों का कौन-सा जोड़ा प्रसिद्ध है? – बरेली-इलाहाबाद 
16. उत्तर प्रदेश में किस स्थान पर रेशमी साड़ियाँ बनाई जाती हैं? – मेरठ 
17. उत्तर प्रदेश में राज्य स्तरीय खेल का आयोजन प्रथम बार कब किया गया? – वर्ष 2005-06 में 
18. ‘काँच उद्योग’ के लिए उत्तर प्रदेश का कौन-सा नगर विख्यात है? – फिरोजाबाद 
19. उत्तर प्रदेश से आरम्भ होने वाला सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या कौन सी है? – NH-7 
20. ‘लखनऊ योजना’ किसके विकास से सम्बन्धित है? – सड़कों के 
21. उत्तर प्रदेश के किस जिले में सर्वाधिक वर्षा होती है और किसमें सबसे कम? – सर्वाधिक–गोरखपुर, कम–मथुरा 
22. यमुना एक्सप्रेस-वे किन दो नगरों के बीच है? – आगरा-नोएडा 
23. उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस क्या है? – 1 नवम्बर 
24. राज्य को संविधान द्वारा प्रदत्त सभी शक्तियों को प्रयोग करने एवं कार्य कराने का अधिकार किसे प्राप्त है? – मन्त्रिमण्डल 
25. नृत्य की कौन-सी शैली उत्तर प्रदेश की देन है? – कत्थक शैली 
26. उत्तर प्रदेश में उर्दू को द्वितीय राजभाषा कब घोषित किया गया? – वर्ष 1989 में 
27. उत्तर प्रदेश में केन्द्रीय विश्वविद्यालयों की संख्या कितनी है? – 
28. उत्तर प्रदेश राज्य खेलकूद परिषद् का गठन किया कब किया गया? – वर्ष 1955-56 में 
29. उत्तर प्रदेश में जैन एवं बौद्ध दोनों धर्मों का प्रसिद्ध तीर्थ कौन-सा है? – कौशाम्बी 
30. उत्तर प्रदेश में परमाणु विद्युत केन्द्र कहां स्थापित है? – नरौरा

No comments:

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...