Wednesday 25 April 2018

संविधान सभा का निर्माण संबंधी महत्वपूर्ण तथ्य

कैबिनेट मिशन की सिफारिश पर संविधान सभा का गठन किया गया जिसने वर्ष 1946 मे भारत का दौरा किया था। श्री सच्चिदानंद सिन्हा की अध्यक्षता में संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसम्बर, 1946 को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन हाल में हुई। आइये जानते है संविधान सभा का निर्माण सम्बन्धी महत्वपूर्ण तथ्य एक पंक्ति स्वरूप में–


● कैबिनेट मिशन की संस्तुतियों के आधार पर भारतीय संविधान की निर्माण करने वाली संविधान सभा का गठन जुलाई, 1946 में किया गया।
● संविधान सभा का चुनाव परोक्ष निर्वाचन पद्धति से किया गया था। प्रत्येक प्रांत के निचले सदन के सदस्यों अर्थात् विधान सभा द्वारा इनको निर्वाचित किया गया था।
● प्रत्येक प्रांत एवं देशी रियासतों अथवा रियासतों के समूह को उनकी जनसंख्या के अनुपात के अनुसार (10 लाख की आबादी पर एक सीट) संविधान सभा में प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया था।
● संविधान सभा के सदस्यों की कुल संख्या 389 निश्चित की गई थी, जिनमें 292 ब्रिटिश प्रांतों के प्रतिनिधि 4 चीफ कमिश्नर क्षेत्रों के प्रतिनिधि एवं 93 देशी रियासतों के प्रतिनिधि थे। मुस्लिम लीग द्वारा संविधान सभा से अपने प्रतिनिधियों को बुला लेने के बाद सदस्य
संख्या 299 ही रह गई थी।
● जुलाई, 1946 ई. में संविधान सभा के 296 स्थानों के लिए चुनाव हुए। इसमें कांग्रेस को 208, मुस्लिम लीग को 73 एवं 15 स्थान अन्य दलों को प्राप्त हुए।
● प्रांतों का प्रतिनिधित्व मुख्यतः तीन समुदायों की जनसंख्या के आधार पर विभाजित किया गया था, ये समुदाय थे: मुस्लिम, सिख एवं साधारण। 
● संविधान सभा में ब्रिटिश प्रातों के 296 प्रतिनिधियों का विभाजन सांप्रदायिक आधार पर किया गया- 213 सामन्य, 79 मुसलमान तथा 4 सिख। 
● संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन 9 दिसंबर, 1946 ई. को सच्चिदानन्द सिन्हा जो अस्थायी अध्यक्ष थे कि अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। 11 दिसंबर, 1946 को डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद को संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष चुना गया।
● भीमराव अंबेडकर बंगाल से निर्वाचित होकर संविधान सभा मेंं आये थे।
● हैदराबाद एक ऐसी रियासत थी, जिसके प्रतिनिधि संविधान सभा में सम्मिलित नहीं हुए थे।




● बी. एन. राव द्वारा किए गए संविधान के प्रारूप पर विचार-विमर्श करने के लिए संविधान सभा द्वारा 29 अगस्त, 1947 को एक संकल्प पारित करके प्रारूप समिति का गठन किया गया तथा इसके अध्यक्ष के रूप में डॉ भीमराव अम्बेडकर को चुना गया. प्रारूप समिति के सदस्यों की संख्या सात थी, जो इस प्रकार है:
i. डॉ. भीमराव अम्बेडकर (अध्यक्ष)
ii. एन. गोपाल स्वामी आयंगर
iii. अल्लादी कृष्णा स्वामी अय्यर
iv. कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी
v. सैय्यद मोहम्मद सादुल्ला
vi. एन. माधव राव (बी.एल. मित्र के स्थान पर)
vii. डी. पी. खेतान (1948 ई. में इनकी मृत्यु के बाद टी. टी. कृष्माचारी को सदस्य बनाया गया). संविधान सभा में अम्बेडकर का निर्वाचन पश्चिम बंगाल से हुआ था।
● संविधान निर्माण का कार्य 13 दिसंबर, 1946 को जवाहर लाल नेहरू द्वारा ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ को पेश करने से प्रारंभ हुआ। इस प्रस्ताव को विचार-विमर्श के उपरांत 22 जनवरी, 1947 को संविधान सभा द्वारा पारित कर दिया गया।
● 17 मार्च, 1947 को संविधान सभा ने संविधान की प्रमुख विशेषताओं के संबंध में एक प्रश्न सूची विभिन्न प्रांतीय विधानमंडलों तथा केन्द्रीय विधानमंडल के सदस्यों के पास उनके विचार के लिए भेजी। इन सदस्यों के विचारों को शामिल करके अक्टूबर, 1947 में संविधान का प्रथम प्रारूप तैयार किया गया।
● संविधान का प्रथम प्रारूप संवैधानिक परामर्शदाता श्री बी.एन राव के निर्देशन में संविधान सभा के कार्यालय द्वारा तैयार किया गया था। इसके अंतर्गत 315 अनुच्छेद, जो आठ भागों बंटें हुए थे, कि सिफारिश की गई थी। इस संविधान में 60 देशों के संविधान की प्रमुख विशेषताओं को शामिल किया गया था।
● संविधान निर्माण की प्रक्रिया में कुल 2 वर्ष, 11 महीना और 18 दिन लगे. इस कार्य पर लगभग 6.4 करोड़ रुपये खर्च हुए।
● संविधान के प्रारूप पर कुल 114 दिन बहस हुई।
● संविधान के प्रारूप को फरवरी, 1948 में संविधान सभा को सौंपा गया। इस पर 15 नवंबर, 1949 से विचार-विमर्श प्रारंभ हुआ। व्यापक बहसों, सुझावों एवं संशोधनों के उपरांत 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा ने संविधान पारित कर दिया।
● संविधान सभा की अंतिम बैठक 24 जनवरी, 1950 ई० को हुई और उसी दिन संविधान सभा के द्वारा डॉ. राजेंद्र प्रसाद को भारत का प्रथम राष्ट्रपति चुना गया।

1942-भारत छोड़ो आंदोलन के सभी महत्वपूर्ण तथ्य

भारत छोड़ो आन्दोलन क्या है?
भारत छोड़ो आन्दोलन 9 अगस्त, 1942 ई. को सम्पूर्ण भारत में राष्ट्रीयता महात्मा गांधी के आह्वान पर प्रारम्भ हुआ था।
● इस आंदोलन को अगस्त क्रांति भी कहा जाता है जो भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अंतिम महान लड़ाई थी।



भारत छोड़ो आन्दोलन के कारण
1. निकट पूर्व में जापान की शानदार सफलता से भारतीयों को यह विश्वास हो गया कि ब्रिटिश साम्राज्य का खात्मा अवश्यंभावी है।
2. क्रिप्स मिशन की असफलता ने भारतीयों को कटुता से भर दिया।
3. भारतीयों को यह विश्वास हो गया कि ब्रिटिश सरकार युद्ध के बीच किसी भी प्रकार के सम्मानजनक समझौते के लिए तैयार नहीं है।
4. युद्ध के कारण भारत की बिगड़ती हुई आर्थिक स्थिति।
5. भारत में विदेशी सैनिकों का अभद्र व्यवहार।

भारत छोड़ो आन्दोलन कब शुरू हुआ
● 14 जुलाई, 1942 ई. को वर्धा प्रस्ताव द्वारा कांग्रेस कार्यकारिणी समिति ने अंग्रेजों को भारत से चले जाने की मांग की।
● इस प्रस्ताव से पूर्व गांधीजी ने कांग्रेस को अपने प्रस्ताव को न स्वीकार किये जाने की स्थिति में चुनौती देते हुए कहा कि ‘मैं देश की बालू से ही कांग्रेस से भी बड़ा आंदोलन खड़ा कर दूँगा।’ गांधीजी ने ब्रिटिश से भारत को ईश्वर के हाथों में सौंपकर चले जाने को कहा।
● आन्दोलन की सार्वजनिक घोषणा से पूर्व 1 अगस्त, 1942 ई. को इलाहाबाद में ‘तिलक दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर पं जवाहरलाल नेहरू ने कहा, ‘हम आग से खेलने जा रहे है। हम दुधारी तलवार का प्रयोग करने जा रहे हैं, जिसकी चोट उल्टी हमारे ऊपर भी पड़ सकती है।’

भारत छोड़ो आंदोलन कहाँ से शुरू हुआ
● 8 अगस्त, 1942 ई. को कांग्रेस ने ग्वालिया टैंक बंबई में अहिंसक संघर्ष चलाने हेतु भारत छोड़ो प्रस्ताव पास किया। इस अधिवेशन की अध्यक्षता मौलाना आजाद ने की थी।

भारत छोड़ो आन्दोलन श्लोगान
● कांग्रेस के इस ऐतिहासिक सम्मेलन में महात्मा गांधी ने लगभग 70 मिनट तक भाषण दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ‘मैं आपको एक मंत्र देता हूँ, करो या मरो, जिसका अर्थ था–भारत की जनता देश की आजादी के लिए हर ढंग का प्रयत्न करे। गांधीजी के बारे में भोगराजू पट्टाभि सीतारमैया ने लिखा है कि ‘वास्तव में गाँधी जी उस दिन अवतार और पैगम्बर की प्रेरक शक्ति से प्रेरित होकर भाषण दे रहे थे।’ वह लोग जो कुर्बानी देना नहीं जानते, व आजादी प्राप्त नहीं कर सकते।

भारत छोड़ो आन्दोलन में गिरफ्तारी, उपवास व निधन
● 9 अगस्त, को कांग्रेस के सभी बड़े नेता गिरफ्तार कर लिये गये। इसके बावजूद आंदोलन शुरू हुआ। इसे स्वतः स्फूत आंदोलन कहा जाता है।
● गांधीजी को सरोजिनी नायडू के साथ पूना के आगा खाँ महल में रखा गया। नेहरू को अल्मोड़ा जेल में तथा मौलाना आजाद को बांकुरा में रखा गया। कांग्रेस को गैर-कानूनी घोषित कर दिया गया।
● गांधीजी ने आगा खाँ पैलेस में ही 10 फरवरी, 1943 को 21 दिन के उपवास का आरंभ किया।
● गांधीजी की रिहाई की मांग करते हुये एचएस एनी, एचपी मोदी व एनएस सरकार ने वायसराय की कार्यकारिणी से त्यागपत्र दे दिया।
● गांधीजी ने 7 मार्च, 1943 को उपवास तोड़ दिया व 6 मई, 1944 को उन्हें जेल से रिहा किया गया। इसी दौरान 22 फरवरी, 1944 को पुणे में कैद के दौरान ही कस्तूरबा गांधी का व गांधीजी के निजी सचिव महादेव देसाई का 15 अगस्त, 1942 को निधन हो गया।
● राजेन्द्र प्रसाद को नजरबंद किया गया व जयप्रकाश नारायण को गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल में रख दिया गया। वे जेल से फरार होकर नेपाल में आजाद दस्ता की स्थापना की।
● अनेक जगहों पर समानान्तर सरकारों का गठन हुआ, जो हैंः बलिया में चित्तु पांडे के नेतृत्व में (पहली), बंगाल में तामलूक जातीय सरकार सतीश सामंत के नेतृत्व में 17 दिसंबर, 1942-1 सितंबर, 1944 व सतारा में पराति सरकार की स्थापना नाना पाटिल व वाईबी चह्वान के नेतृत्व में की गयी। पराति सरकार 1945 तक चली और यह सबसे लंबी रही।
● भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जबर्दस्त हिंसा हुयी परंतु गांधीजी ने इसकी आलोचना करने से इंकार कर दिया।
● उषा मेहता ने बंबई से अवैध रेडियो स्टेशन चलाया।
● जयप्रकाश नारायण, लोहिया एवं अरूणा आसपफ अली ने भूमिगत रहकर आंदोलन का नेतृत्व किया।
● सी. राजगोपालाचारी तथा कम्युनिस्टों ने इस आंदोलन का विरोध किया, हिंदू महासभा ने इस आंदोलन की निंदा की।
● अहमदाबाद के कपड़ा मिलों में तीन महीने लगातार हड़ताल चली जिसे एक राष्ट्रवादी ने ‘भारत का स्तालिनग्राद’ की संज्ञा दी।
● भारत छोड़ो आन्दोलन मूल रूप से एक जनांदोलन था, जिसमें भारत का हर जाति वर्ग का व्यक्ति शामिल था। इस आन्दोलन ने युवाओं को एक बहुत बड़ी संख्या में अपनी ओर आकृष्ट कर लिया। युवाओं ने अपने काॅलेज छोड़ दिये और वे जेल का रास्ता अपनाने लगे।



भारत छोड़ो आन्दोलन की आलोचना
● मुस्लिम लीग ने आन्दोलन की आलोचना करते हुए कहा कि ‘आन्दोलन का लक्ष्य भारतीय स्वतंत्रता करना है, इस कारण यह आन्दोलन मुसलमानों के लिए घातक है।’ मुस्लिम लीग तथा उदारवादियों को भी यह आन्दोलन नहीं भाया।
● सर तेजबहादुर सपू ने इस प्रस्ताव को ‘अविचारित तथा असामयिक’ बताया।
● भीमराव अंबेडकर ने इसे ‘अनुत्तरदायित्व पूर्ण और पागलपन भरा कार्य’ बताया। हिन्दू महासभा एवं अकाली आन्दोलन ने भी इसकी आलोचना की।
● मुस्लिम लीग ने 23 मार्च, 1943 को पाकिस्तान दिवस मनाने का आह्वान किया।
● मुस्लिम लीग ने 1943 के करांची अधिवेशन में ब्रिटेन से कहा कि ‘विभाजन करो व छोड़ो।’

भारत छोड़ो आन्दोलन की असफलता के कारण
1. कार्यक्रम की रूपरेखा स्पष्ट नहीं थी।
2. नेतृत्व औपचारिक रूप से आंदोलन प्रारंभ करता, इससे पहले ही प्रमुख नेता गिरफ्तार हो गये थे।
3. आम जनता नेतृत्व विहीन हो गयी थी।
4. अंग्रेजों द्वारा युद्ध के लिए एकत्रित सेना का उपयोग इस आंदोलन के दमन में किया गया।

भारत छोड़ो आन्दोलन का महत्व
● इस आंदोलन ने ब्रिटिश सरकार के समक्ष स्पष्ट कर दिया कि भारत को स्वतंत्राता प्रदान करने की दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे।
● इस आंदोलन के कारण भारत में कम्युनिस्ट आंदोलन की छवि खराब हुई, क्योंकि उन्होंने इस आंदोलन में हिस्सा नहीं लिया।
● चीन के तत्कालीन मार्शल च्यांग काई शेक ने 25 जुलाई, 1942 ई. को संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति रूजवेल्ट को पत्रा में लिखा, ‘अंग्रेजों के लिए सबसे श्रेष्ठ नीति यह है कि वे भारत को पूर्ण स्वतंत्रता दे दें।’ रूजवेल्ट ने भी इसका समर्थन किया।
● सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आन्दोलन के बारे में लिखा ‘भारत में ब्रिटिश राज के इतिहास में ऐसा विप्लव कभी नहीं हुआ जैसा कि पिछले तीन वर्षों में हुआ, लोगों की प्रतिक्रिया पर हमें गर्व है।’

Monday 23 April 2018


लेखपाल भर्ती हेतु उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान तथ्य

● उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है।
● उत्तर प्रदेश मे कुल जिलो की संख्या 75 तथा मंडल 18 है।
● उत्तर प्रदेश का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 2,40,928 वर्ग किमी है, जोकि भारत के कुल क्षेत्रफल (32,87,263 वर्ग किमी) के लगभग 7.33% के बराबर है।
● उत्तर प्रदेश का अक्षांशीय विस्तार 30°52' से 30°24' उत्तरी अक्षांश के मध्य है।
● उत्तर प्रदेश का देशान्तरीय विस्तार 77°5' पूर्व से 84°38' पूर्वी देशान्तर के मध्य है।
● उत्तर प्रदेश की सीमाएँ केन्द्र शासित प्रदेश दिल्ली सहित कुल 9 राज्यों से लगी हुई हैं।
● उत्तर प्रदेश की सीमा को स्पर्श करने वाले राज्य निम्न हैं - हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, बिहार एवं उत्तराखण्ड।
● उत्तर प्रदेश की सीमा को स्पर्श करने वाले एकमात्र केन्द्र शासित प्रदेश दिल्ली है। इसकी सीमाएँ प्रदेश के गाजियाबाद एवं गौतमबुद्ध नगर से लगी हुई हैं।
● उत्तर प्रदेश की सबसे लम्बी सीमा मध्य प्रदेश से और न्यूनतम सीमा रेखा हिमाचल प्रदेश से स्पर्श करती है।
● सर्वाधिक प्रदेशों को स्पर्श करने वाला उत्तर प्रदेश का एकमात्र जिला सोनभद्र है। यह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ झारखण्ड एवं बिहार को स्पर्श करता है।
● सबसे कम जिलों को स्पर्श करने वाला जिला ललितपुर है।
● उत्‍तर प्रदेश में स्थित इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय एशिया का सबसे बड़ा उच्‍च न्‍यायालय है।
● उत्‍तर प्रदेश से सर्वाधिक लोक सभा व राज्य सभा के सदस्‍य चुने जाते हैं।
● उत्तर प्रदेश को वर्तमान में मुख्यत: तीन प्राकृतिक प्रदेशों में विभाजित किया गया है– (i) भाबर एवं तराई का प्रदेश, (ii) गंगा-यमुना का मैदान एवं (iii) दक्षिण का पठारी प्रदेश।
● उत्तर प्रदेश में मुख्यत: तीन ऋतुएं-(i) शीत ऋतु, (ii) ग्रीष्म ऋतु और (iii) वर्षा ऋतु होती हैं।
● उत्तर प्रदेश में शीत ऋतु अक्टूबर से फरवरी और ग्रीष्म ऋतु मार्च से मध्य जून तक रहती है।
● उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा जुलाई एवं अगस्त महीनों में होती है।
● उत्तर प्रदेश की अधिकांश मानसूनी वर्षा बंगाल की खाड़ी की मानसून शाखा से प्राप्त होती है इससे प्रदेश की कुल वर्षा का लगभग 75%-80% भाग प्राप्त होता है।
● उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्र में सर्वाधिक वर्षा गोरखपुर (औसम 184.7 सेमी) में तथा सबसे कम वर्षा मथुरा (औसम 54.4 सेमी) में होती है।
● राज्य की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार कृषि है। जिसमें चावल, गेहूँ, ज्वार, बाजरा, जौ और गन्ना राज्य की मुख्य फ़सलें हैं।
● उत्तर प्रदेश में दोमट एवं बलुई मिट्टी को क्षेत्रीय भाषा में सिक्टा, करियाल एवं धनका भी कहते हैं।
● उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, गोमती नदी के किनारे ही स्थित है।
● उत्तर प्रदेश में खनिज मुख्यत: दक्षिण के पठारी क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
● उत्तर प्रदेश में चूना पत्थर का उत्पादन मिर्जापुर जिले के गुरूमा-कनाच-बापुहारी एवं सोनभद्र जिले के कजरहट में किया जाता है।
● उत्तर प्रदेश का फिरोजाबाद नगर चूड़ियाँ बनाने हेतु विश्वविख्यात है।
● उत्तर प्रदेश में एल्यूमीनियम उद्योग का प्रमुख केन्द्र रेनूकूट (सोनभद्र) है।
● उत्तर प्रदेश का मैनचेस्टर कानपुर को कहा जाता है।
● रेशम वस्त्र उद्योग प्रदेश के वाराणसी, इटावा, मोदीनगर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़ एवं शाहजहाँपुर जिलों में स्थित है।
● उत्तर प्रदेश में चमड़ा उद्योग का प्रमुख केन्द्र कानपुर है।
● उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक सिटी की स्थापना नोएडा में की गई है।
● उत्तर प्रदेश राज्य का पहला 'निर्यात संवर्द्धन औद्योगिक पार्क' ग्रेटर नोएडा में स्थापित किया गया है।
● उत्तर प्रदेश के प्रथम फिल्म सेंटर का शिलान्यास ओखला औद्योगिक क्षेत्र में किया गया है।
● उत्तर प्रदेश के लघु उद्यो​ग विकास निगम' द्वारा हापुड़, बाराबंकी, वाराणसी तथा सहारनपुर में 'एग्रोपार्क' विकसित किए गए हैं।
● उत्तर प्रदेश वित्तीय ​निगम की स्थापना 1 नवम्बर, 1954 को कानपुर में की गई है।
● उत्तर प्रदेश में एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान दुधवा (टाइगर रिजर्व) है।
● उत्तर प्रदेश वन निगम की स्थापना 25 नवम्बर, 1974 को की गई थी।
● उत्तर प्रदेश से होकर गुजरने वाला सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 है, जो दिल्ली से कोलकाता तक जाता है।
● यमुना एक्सप्रेस-वे (पूर्व नाम 'ताज एक्सप्रेस-वे) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस एवं आगरा जिलों से होकर गुजरता है।
● उत्तर प्रदेश में रेलमार्गों की कुल लम्बाई 8,763 किमी (31 मार्च, 2011) है। यह भारत में सबसे अधिक है। वर्ष 2003 में इलाहाबाद को उत्तर-मध्य क्षेत्र का मुख्यालय बनाया गया है।
● उत्तर प्रदेश की गंगा, यमुना, घाघरा तथा गोमती नदियों में जल परिवहन की सुविधा उपलब्ध है।

उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर

जनसंख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। यह राज्य 2,38,566 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल मे फैला हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है और मुख्य न्यायालय इलाहाबाद में है। उत्तर प्रदेश से सम्बन्धित सामान्य ज्ञान के प्रश्नोत्तर पर एक नजर–

1. उत्तर प्रदेश का वर्तमान स्वरूप किस दिन अस्तित्व में आया? – 9 नवम्बर, 2001 
2. उत्तर प्रदेश का राज्याध्यक्ष राज्यपाल कहलाता है, इसकी नियुक्ति कौन करता है? – राष्ट्रपति 
3. उत्तर प्रदेश का प्रमुख लोकगीत कौन-सा है? – बिरहा 
4. उत्तर प्रदेश का वृहत्तम उद्योग कौन-सा है? – हथकरघा उद्योग 
5. विद्युत उत्पादन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का सम्पूर्ण देश में कौन-सा स्थान है? – आठवाँ 
6. उत्तर प्रदेश के किस नव-पाषाणिक पुरास्थल से धान की खेती के साक्ष्य मिले हैं? – कोलडिहवा 
7. वर्ष 1925 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन उत्तर प्रदेश में कहाँ हुआ था? – कानपुर में 
8. वर्षा के वितरण के आधार पर उत्तर प्रदेश को कितने जलवायु विभागों में विभाजित किया गया है? – दो 
9. प्रदेश का कौन-सा जिला अवनालिका अपरदन से अधिक प्रभावित है? – इटावा 
10. वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं? – 
11. उत्तर प्रदेश में सर्वप्रथम किस पक्षी विहार की स्थापना की गई? – नवाबगंज पक्षी विहार 
12. हरदुआगंज ताप विद्युत गृह कहाँ स्थापित किया गया? – अलीगढ़ में 
13. उत्तर प्रदेश में ‘किसान मित्र योजना’ कब शुरू की गई? – 18 जून, 2001 से 
14. उत्तर प्रदेश में प्रमुख रूप से आम की किन दो किस्मों का उत्पादन होता है? – दशहरी और चौसा 
15. अमरूद उत्पादन के लिए शहरों का कौन-सा जोड़ा प्रसिद्ध है? – बरेली-इलाहाबाद 
16. उत्तर प्रदेश में किस स्थान पर रेशमी साड़ियाँ बनाई जाती हैं? – मेरठ 
17. उत्तर प्रदेश में राज्य स्तरीय खेल का आयोजन प्रथम बार कब किया गया? – वर्ष 2005-06 में 
18. ‘काँच उद्योग’ के लिए उत्तर प्रदेश का कौन-सा नगर विख्यात है? – फिरोजाबाद 
19. उत्तर प्रदेश से आरम्भ होने वाला सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या कौन सी है? – NH-7 
20. ‘लखनऊ योजना’ किसके विकास से सम्बन्धित है? – सड़कों के 
21. उत्तर प्रदेश के किस जिले में सर्वाधिक वर्षा होती है और किसमें सबसे कम? – सर्वाधिक–गोरखपुर, कम–मथुरा 
22. यमुना एक्सप्रेस-वे किन दो नगरों के बीच है? – आगरा-नोएडा 
23. उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस क्या है? – 1 नवम्बर 
24. राज्य को संविधान द्वारा प्रदत्त सभी शक्तियों को प्रयोग करने एवं कार्य कराने का अधिकार किसे प्राप्त है? – मन्त्रिमण्डल 
25. नृत्य की कौन-सी शैली उत्तर प्रदेश की देन है? – कत्थक शैली 
26. उत्तर प्रदेश में उर्दू को द्वितीय राजभाषा कब घोषित किया गया? – वर्ष 1989 में 
27. उत्तर प्रदेश में केन्द्रीय विश्वविद्यालयों की संख्या कितनी है? – 
28. उत्तर प्रदेश राज्य खेलकूद परिषद् का गठन किया कब किया गया? – वर्ष 1955-56 में 
29. उत्तर प्रदेश में जैन एवं बौद्ध दोनों धर्मों का प्रसिद्ध तीर्थ कौन-सा है? – कौशाम्बी 
30. उत्तर प्रदेश में परमाणु विद्युत केन्द्र कहां स्थापित है? – नरौरा

उत्तर प्रदेश सामान्य जानकारी-महत्वूपर्ण तथ्य


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग व प्रदेश सरकार की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के 50 महत्वूपर्ण तथ्य एक नजर में–
● उत्तर प्रदेश का वर्तमान नाम 12 जनवरी, 1950 को रखा गया था।
● उत्तर प्रदेश भारतीय गणतन्त्र का पूर्ण राज्य 26 जनवरी, 1950 को बना था।
● उत्तर प्रदेश का वर्तमान स्वरूप 9 नवम्बर, 2000 को अस्तित्व में आया।
● उत्तर-प्रदेश की प्रथम अनुसूचित जाति​ की पहली महिला मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती बनी थीं।
● उत्तर प्रदेश से संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष पद पर चुनी जाने वाली महिला-श्रीमती विजयलक्ष्मी पण्डित थीं।
● उत्तर प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव श्रीमती नीरा यादव थीं।
● उत्तर प्रदेश की प्रथम मुख्यमन्त्री श्री गोविन्द बल्लभ पन्त थे।
● उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल श्रीमती सरोजनी नायडू थीं।
● उत्तर प्रदेश विधान सभा के प्रथम अध्यक्ष राजर्षि पुरुषोत्तम दास टण्डन थे।
● उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के प्रथम सभापति चन्द्रभाल थे।
● उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमन्त्री श्रीमति सुचेता कृपलानी थीं।
● उत्तर प्रदेश से होने वाले प्रधानमन्त्री-सर्वश्री जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गाँधी, चौधरी चरण सिंह, राजीव गाँधी, विश्वनाथ प्रताप सिंह, चन्द्रशेखर व अटल बिहारी वाजपेयी हैं।
● इलाहाबाद का प्राचीन नाम 'प्रयाग' है। प्रयाग का नाम 'इलाहाबाद' मुगल बादशाह अकबर ने रखा था।
● ​हस्तिनापुर मेरठ में मेरठ नगर से लगभग 33 किमी दूर स्थित है। प्राचीनकाल में हस्तिनापुर पाण्डवों की राजधानी थी।
● उत्तर प्रदेश में प्रतिवर्ष होलिकोत्सव के अवसर पर लठामार होली का आयोजन 'बरसाना नामक' स्थान पर होता है।
● हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक 'सुलहकुल' उत्सव का आयोजन आगरा शहर में किया गया था।
● उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक प्रचलित लोक नृत्य नौटंकी है
● स्पोर्टस् कॉलेज लखनऊ की स्थापना वर्ष 1975 में हुई। इस कॉलेज की स्थापना खिलाड़ियों को एक ही स्थान पर अध्ययन एवं खेल की सुविधा प्रदान कराये जाने के उद्देश्य से की गई है।
● गौतम बुद्ध के पिता कपिलवस्तु राज्य के शासक थे, कपिलवस्तु वर्तमान में उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में स्थित है।
● महान् कवि अमीर खुसरो का जन्म उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पटियाली नामक स्थान पर हुआ था।
● उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का गठन 30 दिसम्बर, 1976 को किया गया था।
● भारत में सबसे पहले उर्दू अकादमी की स्थापना उत्तर प्रदेश राज्य में हुई।
● उत्तर प्रदेश में केन्द्रीय कारागार, आगरा, बरेली, फतेहगढ़, नैनी (इलाहाबाद) तथा वाराणसी में स्थित हैं।
● उत्तर प्रदेश में सर्वप्रथम महानगर बस सेवा 6 जुलाई, 1992 को कानपुर शहर में शुरू की गई।
● उत्तर प्रदेश में हिन्दी भाषा निधि संस्थान की स्थापना हिन्दी भाषा के विकास एवं हिन्दी साहित्य के सवर्द्धन के लिए 1982 में हुई थी।
● उत्तर प्रदेश में पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज मुरादाबाद व सीतापुर में स्थित हैं।
● उत्तर प्रदेश की एकमात्र आण्विक परियोजना नरौरा (बुलन्दशहर) है।
● प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक नगर कानपुर है।
● सबसे बड़ा दरवाजा बुलन्द दरवाजा (फतेहपुर सीकरी) है।
● महात्मा बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश सारनाथ (वाराणसी से 10 किमी दूरी) में दिया था।
● स्वतन्त्रता का प्रथम संग्राम सन् 1857 ई. में मेरठ में हुआ था।
● काशी विद्यापीठ में पठन-पाठन सन् 1921 में महात्मा गाँधी ने आरम्भ किया था।
● प्राचीनकाल में कन्नौज 'कान्यकुब्ज' के नाम से प्रसिद्ध था।
● सारनाथ प्राचीनकाल में इसिपत्तन मिगदाय (ऋषिपत्तन मृगदाव) के नाम से प्रसिद्ध था।
● मौर्य सम्राट अशोक ने सारनाथ में एक सिंह स्तम्भ बनवाया था, स्वतन्त्र भारत का राजचिन्ह इसी सिंह शीर्ष स्तम्भ में लिया गया है।
● आगरा की स्थापना सुल्तान सिकन्दर लोदी ने 1504 ई. में की थी।
● शाहजहाँ द्वारा निर्मित आगरा में 'ताजमहल' तथा मोती मस्जिद स्थापत्य कला के श्रेष्ठ प्रतीक हैं।
● अंग्रेजी राज्य की स्थापना के प्रथम चरण में उत्तर प्रदेश बंगाल प्रेसीडेन्सी का ही अंग था।
● भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का चौथा अधिवेशन जॉर्ज यूल की अध्यक्षता में इलाहाबाद में सम्पन्न हुआ था।
● उत्तर प्रदेश में विभिन्न कालों में रहे राजधानी नगर-कन्नौज (हर्षवर्धनकाल), आगरा (अकबर व ब्रिटिश), फतेहपुर सीकरी (अकबर), इलाहाबाद (ब्रिटिश), लखनऊ (वर्तमान काल) हैं।
● उत्तर प्रदेश में प्रथम स्वतन्त्रता आन्दोलन की शुरूआत 10 मई, 1857 में हुई थी।
● भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना का श्रेय सर ए. ओ. ह्यूम को है। स्थापना के समय सर ह्यूम उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के कलेक्टर थे।
● चौरी-चौरा स्थान गोरखुपर में स्थित है। 5 फरवरी, 1992 को इस स्थान पर सविनय अवज्ञा आन्दोलन के आन्दोलनकारियों ने हिंसक रूप धारण कर लिया था जिसमें आन्दोलनकारियों ने पुलिस थाने को आग लगाकर ब्रिटिश पुलिस के 22 अफसरों एवं सिपहियों को जान से मार दिया था।
● उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर को उत्तर भारत का मानचेस्टर कहा जाता है।
● गंगा-यमुना के संगम पर प्रख्यात नगर इलाहाबाद स्थित है।
● उत्तर प्रदेश का सबसे पुराना विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय है, जिसकी स्थापना सन् 1887 में हुई थी।
● उत्तर प्रदेश में केन्द्रीय विश्वविद्यालय अलीगढ़, मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी तथा डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय. लखनऊ है।
● उत्तर प्रदेश में चूड़ी बनाने के लिए फिरोजाबाद शहर विख्यात है।
● उत्तर प्रदेश में चमड़ा उद्योग के प्रमुख केन्द्र कानपुर और आगरा हैं।
● उत्तर प्रदेश में चीनी-मिट्टी के बर्तनों के लिए 'खुर्जा' नगर प्रसिद्ध है।

कृषि प्रश्नोत्तरी - अतिमहत्वपूर्ण कृषि के प्रश्न उत्तर


कृषि के सामान्य ज्ञान पर तैयार की गयी क्विज का उद्देश्य भारतीय कृषि से सम्बंधित परीक्षा उपयोगी सामान्य जानकारी को आपके लिए लाना है। जो कि लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछ लिये जाते है। इसलिए यहां पर अति महत्वपूर्ण कृषि के प्रश्न उत्तर दिये गए है जिसके अध्ययन से आप आगामी परीक्षाओं के लिए तैयार हो सकेगें।


1. किस राज्य द्वारा 'मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान स्कीम' लांच की गई है? – राजस्थान
2. 'दी इन्टरडिस्पिलिनरी साइन्टिफिक स्टडी'– वायुमण्डल की, कैसे जानी जाती है? – मेटिओरोलॉजी
3. देश में 'राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन' (नेशनल रूरल हैल्थ मिशन) किस वर्ष लांच किया गया है? – 2005
4. भारत में, किस सां​विधानिक संशोधन के द्वारा पंचायती राज सिस्टम' प्रस्तुत किया गया था? – सांविधानिक संशोधन, 1992
5. 'मिड-डे मील प्रोग्राम' के अन्तर्गत कैसे-कब स्कूल स्तर पर कम भार वाले बच्चों की प्रतिशतता का मूल्यांकन निर्धारण किया जाना चाहिए? – अर्ध-वार्षिक
6. वर्ष 1892 में, किस 'फॉरेस्ट कम्युनिटी ऑफ सेन्ट्रल इण्डिया' ने शिफ्टिंग कल्टीवेशन' बन्द करने के विरुद्ध एक याचिका (पिटीशन) भेजी? – बाइयागस
7. किस तत्व की कमी से पौधे की कम वृद्धि एवं धुंधली हरी या पीली पत्तियां पड़ जाती हैं? – सल्फर
8. पौधे की पत्तियों को सफेद करने (Whitening) हेतु जिम्मेदार है? – हरिमाहीनता (क्लोरोसिस)
9. कपास (Cotton) पौधे का वानस्पतिक नाम क्या है? – गौसीपियम ह​र्बेसियस
10. 'अन्तर्राष्ट्रीय कृषि विकास फण्ड' (इंटरनेशनल फण्ड फॉर एग्रीकल्चर डेवलपमेंट) का मुख्यालय कहां स्थित है? – रोम, इटली
 
11. कौनसी फसलें-रोपण फसल के संदर्भ में निरूपित की जाती हैं? – चाय, कॉफी, नारियल, रबड़
12. 'डेयरी प्रसंस्करण अवसंरचना निधि (Dairy Processing Infrastructure Fund) हेतु प्रारम्भिक निधि कितनी निर्धारित की गई है? – रु. 8,000 करोड़ 
13. 'नीली क्रांति' (Blue Revolution) किसके साथ सम्बन्धित है? – मत्स्य उत्पादन
14. कृषि एवं सम्बन्धित गतिविधियों-कृषि क्षेत्र में प्रा​​थमिक मदों के अन्तर्गत सामूहिक कृष्कों हे​तु ऋण/उधार/कर्ज लेने वालों को कर्ज (लोन) की कितनी समुच्चय सीमा निर्धारित है? – रु. 2.0 करोड़ 
15. 'पशु-चालित मोल्ड बोर्ड हल' (Animal-drawn Mould Board Plough-MBP) का औसतन भार कितना होता है? – 12 किग्रा
16. भारत सरकार द्वारा कृषि उत्पादन अनुमान के अनुसार वर्ष 2016-17 हेतु देश में गन्ना उत्पादन बढ़कर कितने लाख टन तक पहुंच गया है? – 3060
17. 'मृदा स्वास्थ्य कार्ड' – एक राष्ट्र स्तरीय प्रोग्राम-फार्म स्तरीय मृदा परीक्षण के लिए है, किस वर्ष 'मृदा स्वास्थ्य कार्ड स्कीम' लांच की गई थी? – 2015
18. कौनसा प्रथम राज्य किसानों के लिए 'ओटोमेडैट व्हैदर स्टेशन्स (AWS-Automated Weather Station) बन गया है? – महाराष्ट्र
19. 'SAMPADA'– एक स्कीम-यूनियन गवर्नमेंट द्वारा खाद्य बर्बादी को घटाने एवं वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए लांच की गई। 'SAMPADA' का पूर्णरूप (फुल फॉर्म) क्या है? – स्कीम फॉर एग्रो-मैराइन प्रोड्यूश प्रोसेसिंग एण्ड डेवलपमेंट ऑफ एग्रो-प्रोसेसिंग क्लश्चर्स 
20. किस राज्य-शहर में 'सेन्टर ऑन इन्टीग्रेटेड रूरल डेवलपमेंट फॉर एशिया एण्ड दी पेसिफिक (CIRDAP) स्थापित है? – हैदराबाद
21. पृथ्वी पर पानी की गतिविधि/चलन वितरण एवं गुणवत्ता के वैज्ञानिक अध्ययन, साथ-ही जल-स्रोतों एवं पर्यावरणीय जलाशय स्थिरता/सहनीयता को किस नाम से पुकारा जाता है? – हाइड्रोलॉजी
22. पशुधन के पालन-चराने की विधि जैसे-पशु अथवा भेड़ के मांस या ऊन हेतु, किस नाम से पुकारी जाती है? – रेंचिंग
23. भारत में 'परिचालन भूमि क्षेत्र' (ऑपरेशनल लैण्ड होल्डिंग) की अधिकतम संख्या है, जो किस प्रकार की जोत है? – सीमान्त जोतें (Marginal Holdings)
24. किस संस्थान ने हाल ही में 'जैनेटिकली मॉडिफाइड' कपास की प्रजातियां विकसित की हैं? – पंजाब कृषि विश्वविद्यालय 
25. गन्ना फसलें (सुगरकेन क्रॉप्स)-किस प्रकार की फसल उगाने के उदाहरण हैं? – रैटून (Ratoon)
26. भारत का 'सर्वप्रथम' कृषि विश्व विद्यालय (Ist Agriculture University) किस राज्य में स्थापित है? – उत्तराखण्ड
27. 'दी यूनियन मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स' ने पाइलेट स्कीम 'RISPC'– पादप फसलों (प्लान्टेशन क्रॉप्स) के उत्पादकों की उपज नुकसान के जुड़वां जोखिम से सुरक्षा हेतु लांच की है, जिसमें 'RISPC' के अन्तर्गत 'R' शब्द का अर्थ क्या है? –रेवेंन्यू
28. 'इण्डियन काउ​न्सिल ऑफ फूड एण्ड एग्रीकल्चर' (ICFA) द्वारा आयोजित बागवानी का श्रेष्ठ अवार्ड (Best Horticulture Award) किस राज्य ने जीता है? – हरियाणा 
29. किस हरी खाद फसल में नत्रजन (Nitrozen) की सबसे अधिक मात्रा होती है? – ढैंचा
30. अमोनियम सल्फेट, यूरिया, अमोनियम नाइट्रेट और सुपरफॉस्फेट इनमें से कौन-सा एक नत्रजनयुक्त उर्वरक (नाइट्रोजीनस फर्टीलाइजर) नहीं है? – सुपरफॉस्फेट
31. ''सौराष्ट्र नर्मदा इनोवेशन (अवतरण नवीकरण इर्रिगेशन SAUNI)'' योजना को किस भारतीय राज्य में लांच किया गया था? – गुजरात
32. एशिया का 'पहला चावल तकनीकी पार्क' (Asia's First Rice Technology Park) कहां स्थापित किया जाना है? – कर्नाटक
33. 'फसल चक्र' (Crop Rotation) किसमें मदद करता है? – फसलों की उपज बढ़ाने में
34. कौन-सी कमेटी (Committee) वर्ष 2022 तक किसानों की आय/आमदनी दोगुनी करने हेतु संगठित की गई है? – अशोक दलवाई कमेटी
35. कौन-सा रसायन 'माइट्स' (Mites) दीमक के नियंत्रण हेतु प्रयोग किया जाता है? – एकेरीसाइड्स
36. किसमें 'अनिषेक फलन' (पार्थेनोकार्पी) प्राय: घटित होती है? – कटहल (Jackfruit)
37. खाद्यान्न फसलों (Foodgrain Crops) में वानस्पतिक वृद्धि अवस्था में फूलों का आना बन्द हो जाना, क्या पुकारा जाता है? – डिटरमिनेट ग्रोथ
38. 'नाबार्ड' (NABARD– राष्ट्रीय कृषि तथा ग्रामीण विकास बेंक) की स्थापना कब की गई थी? जो देश में कृषि एवं ग्रामीण विकास हेतु वित्त उपलब्ध करने वाली एक शीर्ष संस्था है। – 12 जुलाई, 1982
39. भारत में जूट की खेती का सघन डेल्टा क्षेत्र किस नदी का है? – गंगा
40. मूँगफली (Groundnut) की खेती में किस खेती (कल्चर) को प्राथमिकता दी जानी चाहिए? – राइजोबियम

IAS के इंटरव्यू में पूछे गए 25 ऐसे टेढ़े-मेढ़े सवाल?


संघ लोक सेवा आयोग (IAS) की परीक्षा को सबसे कठिन परीक्षा माना जाता है। जिसमें लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। जिसमें आत्मविश्वास और कुछ अलग सोचने की क्षमता की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। हम नीचे इंटरव्यू में पूछे गए 25 ऐसे अटपटे सवालों को दे रहे है जो है तो सरल मगर इन्हें पढ़ते ही सिर घुम जाता है। आइए पढ़ते है सिर घुमा देने वाले सवाल और उनके जवाब–



Question 1

अगर मैं आपकी बहन के साथ भाग जाऊं तो आप क्या करेंगे?
जवाब – सर, मेरी बहन के लिए आपसे अच्छा वर कोई और नहीं हो सकता। 

Question 2
आप सुबह उठें और आपको पता चले आप प्रेग्नेंट हैं तो आप सबसे पहले क्या करेंगी?
जवाब – मैं बहुत खुश हूंगी और सबसे पहले जाकर अपने पति को यह खबर सुनाऊंगी।

Question 3
एक बिल्ली के तीन बच्चे हैं उनके नाम जनवरी, फरवरी, मार्च हैं बिल्ली का नाम क्या है?
जवाब – क्या। इसका जवाब, सवाल में ही है। बिल्ली का नाम 'क्या' है।

Question 4
मोर एक ऐसा पक्षी है, जो अंडे नही देता, तो मोर के बच्चे कैसे पैदा होते हैं?
जवाब – क्योंकि मोरनी अंडे देती है, मोर नहीं।

 
Question 5
आधे सेव की तरह क्या दिखता है?
जवाब – दूसरा आधा सेब।

Question 6
अगर 2 एक कंपनी है और 3 भीड़, तो 4 और 5 क्या होगा?
जवाब – 9, क्योंकि 4 और 5 हमेशा से 9 ही होता है जनाब।

Question 7
अगर एक दीवार को बनाने में 8 लोगों को 10 घंटे लगते हैं तो इसे बनाने में चार लोगों को कितने दिन लगेंगे?
जवाब – शून्य लोगों की जरूरत होगी क्योंकि दीवार तो पहले ही 8 लोग 10 घंटों में बना चुके हैं।

Question 8
क्या आप बुधवार, शुक्रवार और रविवार का नाम लिए बिना तीन लगातार पड़ने वाले दिन के नाम ले सकते हैं?
जवाब – कल, आज और कल।

Question 9
बे आॅफ बंगाल किस स्टेट में हैं?
जवाब – लिक्विड स्टेट में।

Question 10
वह क्या है जिसे आप Breakfast से पहले नहीं खा सकते?
जवाब – Lunch और Dinner

Question 11
आप एक कच्चे अंडे को ठोस सतह पर कैसे छोड़ेंगे कि यह क्रैक न हो?
जवाब – ठोस सतह अंडे से तो टूटने से रही, आप कैसे भी छोड़ लें।

Question 12
दो जुड़वां बच्चे आदर्श और अनुपम मई में पैदा हुए थे, लेकिन उनका जन्मदिन जून में है। ये कैसे मुमकिन है? 
जवाब – क्योंकि, मई एक जगह का नाम है।

Question 13
एक हत्यारे को मौत की सजा सुनाई गई। उसे तीन कमरे दिखाए गए। पहले कमरे में लाग लगी है, दूसरे में बंदूकों से लैस हत्यारे हैं और तीसरे में शेर भरे हैं जिन्होंने 3 सालों से कुछ नहीं खाया। उसे क्या चुनना चाहिए?
जवाब – कमरा नं.-3, क्योंकि 3 सालों से भूखे शेर अब तक मर चुके होंगे।

Question 14
यदि आप एक लाल रंग का पत्थर नीले समुंदर में फेकते हैं, तो क्या होगा?
जवाब – पत्थर गीला हो जाएगा और डूब जाएगा।

Question 15
जापानी महिलाओं के एवरेज कितने बर्थ-डे आते हैं?
जवाब – केवल एक। बाकी सारी एनिवसरीज होती है।

Question 16
James Bond को बिना पैराशूट के एक प्लेन से बाहर निकाल देते है। लेकिन वो बच जाता है। कैसे? 
जवाब – क्योंकि वो प्लेन उन समय रनवे पर था।

Question 17
अगर आपके एक हाथ में 3 सेब, 4 संतरे और दूसरे हाथ में 4 सेब और 3 संतरे हैं, तो आपके पास क्या है? 
जवाब – बहुत बड़े हाथ।

Question 18
एक आदमी आठ दिन बिना नींद के कैसे रह सकता है? 
जवाब – क्योंकि, वो रात को सोता है।

Question 19
आप एक हाथ से किसी हाथी को कैसे उठा सकते हैं? 
जवाब – आपको ऐसा कोई हाथी नहीं मिलेगा जिसके हाथ हों।

Question 20
नाग पंचमी का अपोजिट क्या होगा? 
जवाब – नाग मुझे पंच नहीं कर सकता।

Question 21
आपको एक कप फीकी चाय पीनी है, लेकिन उसमें पहले एक चम्मच शक्कर भी मिलानी है...कैसे शक्कर वाली फीकी चाय पिएंगे, बताइए?
जवाब – पहले चाय में एक चम्मच शक्कर मिला दी। फिर चाय पीने से पहले दो चम्मच शक्कर खुद खा ली। शक्कर खाने के बाद चाय पी, जो फीकी लगी, क्योंकि ज्यादा मीठा खाने से चाय की मिठास का पता ही नहीं चला।

Question 22
इंटरव्यूअर ने कैंडिडेट के लिए एक कप कॉफी मंगाई। कॉफी का कप कैंडिडेट के सामने रखकर पूछा – what is before YOU ? 
जवाब – कैंडिडेट ने TEA में अपना जवाब दिया। जबकि इंटरव्यूअर ने पूछा था 'U' (alphabet) के पहले क्या आता है ? तो 'U' के पहले 'T' (alphabet) आता है। इसीलिए कैंडिडेट ने चाय कहा।

Question 23
यदि आप किसी जिले के डीएम (district magistrate) हैं और आपको अचानक से सूचना मिलती है की दो ट्रेन आपस में टकरा गयी हैं तो आप सबसे पहले क्या करेंगे या आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी?
जवाब – सबसे पहले मैं ये पता लगाऊंगा की वह माल गाड़ी थी या सवारी गाड़ी फिर आगे एक्शन लूंगा।

Question 24
तब आपको पता चला की आपकी माँ एक वैश्या (prostitute) थी तो आपको कैसा महसूस होगा और आपका क्या प्रतिक्रिया होगा?
जवाब – मुझे यह जानकर ख़ुशी होगी की मेरे पिता उसके अकेले ग्राहक हो।

Question 25
मैंने 2 लाख की घड़ी पहन रखी है और आपने 250 रुपये की घड़ीपहन रखी है यह दोनों क्या दर्शाते हैं?
जवाब – यह आपकी और मेरी स्थिति दर्शा रही है की आपका स्टेटस क्या है और मेरा क्या। आपका स्टेटस बड़ा है इसलिए अपने महँगी घडी पहनी है मैं अभी छात्र हु इसलिए सस्ती घडी पहनी है।

200 भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान सामान्य ज्ञान


भारतीय राजव्यवस्था सामान्य ज्ञान Indian Polity General Knowledge – Hello Students हम यहां भारतीय राजव्यवस्था एवं भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण नोट्स प्रश्नोत्तर रूप में आपके लिए दे रहे है। राजव्यवस्था व संविधान के यह प्रश्न संघ व राज्य लोक सेवा आयोग की प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षाओं के साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी समान रूप से उपयोगी है। साथ ही, इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पूछे गये सवालों को शामिल किया गया है।

1. भारत के किसी राज्य की राज्यपाल बनने वाली प्रथम महिला कौन थी? – सरोजिनी नायडू2. संविधान सभा ने भारत के संविधान को कब स्वीकृत किया था? – 26 नवम्बर, 1947
3. राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के निर्वाचन में विवाद के मामलों को किसको प्रस्तुत किया जाता है? – भारत का उच्चतम न्यायालय
4. संविधान सभा ने अन्तिम रूप से संविधान को कब पारित कर दिया? – 26 नवम्बर, 1949
5. देश में पहली बार राष्ट्रीय आपातकाल की उद्घोषणा कब की गई? – 26 अक्टूबर, 1962
6. संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष कौन थे? – डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद
7. स्वतन्त्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल थे? – चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
8. संविधान के किस अनुच्छेद के द्वारा राष्ट्रपति को सर्वोच्च न्यायालय से परामर्श माँगने का अधिकार प्राप्त है? – अनुच्छेद-143
9. लोकसभा के कम-से-कम कितने सत्र बुलाये जाते हैं? – वर्ष में तीन बार
10. अनुच्छेद-368 संसद को कौन-सी शक्ति प्रदान करता है? – राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगाने की

11. संविधान में मूल कर्त्तव्यों को किस समिति की अनुशंसा के आधार पर शामिल किया गया? – स्वर्ण सिंह समिति
12. भारत में त्रिस्तरीय पंचायती राजतन्त्र की सिफारिश किस समिति की थी? – बलवन्त राय मेहता समिति
13. पंचायती राज प्रणाली किस राज्य में नहीं है? – अरुणाचल प्रदेश
14. 1953 ई. में गठित राज्य पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष कौन थे? – न्यायमूर्ति फजल अली
15. विधानसभा के वर्ष में कम-से-कम कितने अधिवेशन होने अनिवार्य हैं? – 2
16. जब राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति का पद खाली हो, तो भारत के राष्ट्रपति के पद पर कौन होता है? – भारत का मुख्य न्यायाधीश
17. मुख्य सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है? – राज्यपाल
18. किस उच्च न्यायालय की अधिकारिता सर्वाधिक क्षेत्रों पर है? – गुवाहाटी
19. किस अनुच्छेद के द्वारा 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए शिक्षा का अधिकार मूल अधिकार माना गया है? – अनुच्छेद-21 ‘A’
20. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देता है? – अनुच्छेद-370
21. राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की स्थिति में कितने दिनों के अन्दर उसकी संसद से स्वीकृति आवश्यक है? – 60 दिन
22. लोकसभा अध्यक्ष अपना त्यागपत्र किसे सौंपता है? – लोकसभा उपाध्यक्ष
23. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है? – राष्ट्रपति
24. भारत में पंचवर्षीय योजना का अनुमोदन करने वाला सर्वोच्च निकाय कौन-सा है? – राष्ट्रीय विकास परिषद्
25. किस उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या सर्वाधिक है? – इलाहाबाद
26. राज्यसभा की बैठकों का सभापतित्व कौन करता है? – उपराष्ट्रपति
27. ‘बलवन्त राय मेहता समिति’ का सम्बन्ध किस व्यवस्था से है? – पंचायती राज
28. संविधान का अनुच्छेद-40 राज्य को किसका निर्देश देता है? – ग्राम पंचायतों का संगठन करे
29. राष्ट्रपति पर महाभियोग का आरोप संसद के किस सदन द्वारा लगाया जा सकता है? – संसद के किसी भी सदन द्वारा
30. किसी भी विधेयक को धन विधेयक होने का अन्तिम निर्णय कौन देता है? – लोकसभा अध्यक्ष
31. उपराष्ट्रपति के निर्वाचक मण्डल में कौन–कौन शामिल होते हैं? – राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य
32. सूचना का अधिकार किस राज्य में लागू नहीं है? – जम्मू एवं कश्मीर
33. लोकसभा एवं राज्यसभा के दो अधिवेशनों के बीच अधिकतम कितने समय का अन्तर होना चाहिए? – 6 माह
34. संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष कौन थे? – सच्चिदानन्द सिन्हा
35. वर्तमान में भारत में कुल कितने राज्यों में विधान परिषदें विद्यमान हैं? – 7
36. बी.आर. अम्बेडकर और महात्मा गाँधी के मध्य सन् 1932 में हस्ताक्षरित पूना समझौते में कौन-सा प्रावधान था? – हरिजनों के लिए आरक्षण सहित संयुक्त निर्वाचन क्षेत्र का
37. वित्त आयोग के गठन का प्रावधान किस अनुच्छेद में है? – अनुच्छेद-280
38. भारतीय नागरिकों को प्रदान किये गये मूल अधिकारों को क्या निलम्बित किया जा सकता है? – हां
39. कौन मुख्य न्यायाधीश सर्वाधिक अवधि तक कार्यरत रहे हैं? – वाई.वी. चन्द्रचूड़
40. किस भारतीय राज्य का अपना भी संविधान है? – गोवा
41. जम्मू-कश्मीर राज्य को अनुच्छेद के अन्तर्गत विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त है? – अनुच्छेद-370
42. संविधान की प्रस्तावना में भारत को क्या कहा गया है? – सर्वसत्ताधारी, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतान्त्रिक
43. 73वाँ संविधान संशोधन किससे सम्बन्धित है? – पंचायती राज से
44. राज्यपाल का मुख्य सलाहकार कौन रहता है? – भारत के उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायमूर्ति
45. पंचायतों के चुनाव हेतु निर्णय लेने का अधिकार किसे प्राप्त है? – राज्य सरकार
46. भारत सरकार का प्रमुख विधि अधिकारी कौन है? – भारत के मुख्य न्यायाधीश
47. संविधान की धारा 370 किस राज्य पर लागू होती है? – जम्मू-कश्मीर
48. धनुष एवं तीर किस पार्टी का निशान है? – झारखण्ड मुक्ति मोर्चा
49. पहले वित्त आयोग का गठन 1951 ई. में किया गया। इसके अध्यक्ष कौन थे? – के.सी. नियोगी
50. संविधान के अनुच्छेद-1 में भारत को क्या कहा गया है? – राज्यों का संघ
51. भारतीय संविधान में मौलिक अधिकारों की व्यवस्था किस देश के संविधान से ली गई है? – संयुक्त राष्ट्र अमेरिका
52. भारत सरकार का सांविधानिक अध्यक्ष कौन है? – भारत का मुख्य न्यायाधीश
53. लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक व्यक्ति की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए? – 25 वर्ष
54. भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग लगाने का अधिकार किसको है? – लोकसभा अध्यक्ष
55. भारत की संसदीय प्रणाली किस देश से प्रभावित है? – इंग्लैण्ड
56. न्यायालय के प्रारम्भिक क्षेत्राधिकार से क्या तात्पर्य है? – पहली बार (सीधे) मामलों की सुनवाई की योग्यताँ
57. राष्ट्रपति का रिक्त स्थान कितने दिनों में भर लिया जाना चाहिए? – 9 माह
58. भारत में अब तक कितनी बार राष्ट्रीय आपात की घोषणा की जा चुकी है? – 3
59. भारतीय संविधान में अस्पृश्यता उन्मूलन से सम्बन्धित अनुच्छेद कौन-सा है? – अनुच्छेद-17
60. संघ राज्य क्षेत्र का प्रशासन कौन चलाता है? – राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त प्रशासक
61. राष्ट्रपति के चुनाव में विवाद होने पर किसकी सलाह ली जाती है? – उपराष्ट्रपति
62. ‘भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होगा प्राकृतिक पर्यावरण का संरक्षण एवं सुधार’। यह कथन भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद से सन्दर्भित है? – अनुच्छेद-48
63. स्वतन्त्र भारत के प्रथम निर्वाचन आयुक्त कौन थे? – सुकुमार सेन
64. लोकसभा व राज्यसभा की संयुक्त बैठक कब होती है? – लोकसभा एवं राज्यसभा में मतभेद होने पर
65. लोकसभा अध्यक्ष अपना त्यागपत्र किसको देता है? – प्रधानमन्त्री को
66. पंचायती राज प्रणाली में ग्राम पंचायत का गठन किस स्तर पर होता है? – नगर स्तर
67. ‘सम्पत्ति का अधिकार’ है, किस प्रकार का अधिकार है? – विधिक अधिकार
68. किस भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया गया है? – मणिपुरी
69. भारतीय संविधान किस दिन से पूर्णतः लागू हुआ? – 26 जनवरी, 1950
70. भारत का संविधान भारत को कैसे वर्णित करता है? – राज्यों का संघ
71. किस राज्य में विधानसभा सदस्यों की संख्या सर्वाधिक है? – उत्तर प्रदेश
72. लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव किसके द्वारा किया जाता है? – लोकसभा के सदस्यों द्वारा
73. लोक-कल्याणकारी राज्य की अवधारणा किसमें निहित है? – राज्य के नीति-निदेशक तत्व
74. संविधान के किस अनुच्छेद के आधार पर राज्याें में संवैधानिक तन्त्र की विफलता पर राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है? – अनुच्छेद-356
75. भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे? – डाॅ. बी.आर. अम्बेडकर
76. भारतीय संसद का उच्च सदन क्या कहलाता है? – राज्यसभा
77. वह कौन-सी सभा है जिसका अध्यक्ष उस सदन का सदस्य नहीं होता है? – विधानसभा परिषद्
78. सम्पत्ति के अधिकार को किस संविधान संशोधन के द्वारा हटा दिया गया है? – 44वें
79. लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या कितनी हो सकती है? – 552
80. संविधान के अनुसार विधानसभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी हो सकती है? – 500
81. प्रथम लोकसभा के अध्यक्ष कौन थे? – गणेश वासुदेव मावलंकर 
82. भारतीय संविधान के अनुसार संघ की कार्यपालिका शक्ति किसमें निहित है? – राष्ट्रपति
83. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में भारतीय नागरिकों के मूल कर्तव्य शामिल हैं? – अनुच्छेद-51 क
84. भारतीय संविधान कुल कितने भागों में बँटा है? – 22
85. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में भारत को किस रूप में घोषित किया गया है? – एक प्रभुत्वसम्पन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, प्रजातान्त्रिक गणराज्य
86. स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री कौन थे? – पण्डित जवाहरलाल नेहरू
87. वर्तमान समय में भारतीय संविधान के अन्तर्गत सम्पत्ति का अधिकार किस प्रकार का है? – वैधानिक अधिकार
88. संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष कौन थे? – डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद
89. नीति आयोग का पदेन अध्यक्ष कौन होता है? – प्रधानमन्त्री
90. किन राज्यों में साझा उच्च न्यायालय है? – गुजरात व ओडिशा
91. किसमें भारतीय संघ की शक्ति निहित है? – राष्ट्रपति
92. भारत के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या है? – 31
93. राज्य का मन्त्रिमण्डल सामूहिक रूप से किसके प्रति उत्तरदायी होता है? – विधानसभा
94. राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसे सौंपता है? – सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
95. संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है? – राष्ट्रपति
96. भारत के प्रथम आम चुनाव किस वर्ष किए गए थे? – 1951-52
97. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों का कार्यकाल कितना होता है? – उनकी 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक
98. राज्यसभा की प्रथम बैठक कब हुई थी? – 13 मई, 1952
99. संविधान के अनुसार राज्यसभा की अधिकतम सदस्य संख्या कितनी हो सकती है? – 250
100. भाषायी आधार पर गठित भारत का प्रथम राज्य कौन-सा था? – आन्ध्र प्रदेश
101. भारत में राष्ट्रपति किस अनुच्छेद के अन्तर्गत देश में राष्ट्रीय आपात की घोषणा करता है? – अनुच्छेद-352
102. भारतीय संविधान के किस संशोधन द्वारा प्रस्तावना में दो शब्द ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ जोड़े गए थे? – 42वें
103. भारत का नियन्त्रक एवं महालेखा परीक्षक किसके द्वारा नियुक्त किया जाता है? – राष्ट्रपति
104. रेगुलेटिंग ऐक्ट कब पारित किया गया? – 1773 ई.
105. संविधान सभा ने राष्ट्रीय गान को कब स्वीकार किया गया? – 24 जनवरी, 1950
106. राज्य पुनर्गठन आयोग की सिफारिशों के अनुसार भारतीय राज्यों का व्यापक पुनर्गठन कब पूरा किया गया था? – 1956
107. संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई थी? – 9 दिसम्बर, 1946
108. भारतीय संविधान सभा की संघीय शक्ति समिति के अध्यक्ष कौन थे? – पण्डित जवाहरलाल नेहरू
109. भारतीय संविधान के अनुसार भारत क्या है? – प्रभुत्व-सम्पन्न, पंथनिरपेक्ष, लोकतन्त्रात्मक गणराज्य
110. सर्वोच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन बने? – हीरालाल जे. कानिया
111. उपराष्ट्रपति का निर्वाचन किसके द्वारा होता है? – संसद
112. किस वर्ष सिक्किम को राज्य दर्जा दिया गया था? – 1975 में
113. भारतीय संविधान को किसके द्वारा अपनाया गया? – संविधान सभा
114. किस संविधान संशोधन के द्वारा संविधान में राष्ट्रीय आपात की घोषणा के लिए ‘आन्तरिक अशान्ति’ की जगह ‘सशस्त्र विद्रोह’ शब्द जोड़े गए? – 44वें
115. केन्द्र सरकार का प्रथम विधि अधिकारी कौन होता है? – महान्यायवादी
116. भारत के किस राज्य में समान नागरिक संहिता लागू है? – मेघालय
117. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की सेवानिवृत्ति की क्या आयु है? – 65 वर्ष
118. भारतीय संविधान द्वारा अवशिष्ट अधिकार किसे प्रदान किया गया? – संघ को
119. किसी विधेयक को धन विधेयक के रूप में कौन प्रमाणित करता है? – लोकसभा अध्यक्ष
120. भारत के संविधान में प्रथम संशोधन कब हुआ था? – 1950 में
121. भारत के नियन्त्रक एवं महालेखा परीक्षक की नियुक्ति का उल्लेख किस अनुच्छेद में है? – अनुच्छेद-148
122. भारत में किसी विधेयक को धन विधेयक कौन प्रमाणित करता है? – प्रधानमन्त्री
123. भारत में सर्वप्रथम 2 अक्टूबर, 1959 को पंचायती राज व्यवस्था का शुभारम्भ किया गया। यह कहाँ से शुरू हुआ? –नागौर, राजस्थान
124. EVM का प्रयोग भारतीय चुनावों में कब से प्रारम्भ हुआ? – 1996
125. दल-बदल से सम्बन्धित कानून का उल्लेख किस अनुसूची में है? – दसवीं
126. सर्वसम्मति से निर्वाचित भारत के राष्ट्रपति कौन थे? – डाॅ. एस. राधाकृष्णन
127. धर्मनिरपेक्ष का अर्थ क्या है? – सभी धर्मों का महत्त्व स्वीकार करना
128. संविधान द्वारा कितनी भाषाओं को मान्यता प्रदान की गयी है? – 22
129. राष्ट्रपति पद्धति में समस्त कार्यपालिका की शक्तियाँ किसमें निहित होती हैं? – राष्ट्रपति
130. सरकारिया आयोग का सम्बन्ध है? – केन्द्र-राज्य सम्बन्धों से
131. भारत के संविधान के अनुच्छेद-75 (3) के अनुसार मन्त्रिपरिषद् किसके प्रति सामूहिक रूप से जिम्मेदार होता है? – राज्यसभा
132. संसदीय शासन प्रणाली सर्वप्रथम किस देश में विकसित हुई? – फ्रांस
133. राष्ट्रपति चुनाव सम्बन्धी मामले किसके पास भेजे जाते हैं? – उच्चतम न्यायालय
134. भारतीय संविधान भारत का वर्णन किस रूप में करता है? – राज्यों का संघ
135. भारत का उच्चतम न्यायालय कहाँ अवस्थित है? – नई दिल्ली
136. राज्यसभा कब भंग की जाती है? – कभी भंग नहीं की जाती है
137. लोकसभा को उसके कार्यकाल की समाप्ति के पूर्व ही कैसे भंग किया जा सकता है? – राष्ट्रपति द्वारा उसकी इच्छानुसार
138. संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया था? – डाॅ. सच्चिदानन्द सिन्हा
139. संसद के दो क्रमिक अधिवेशनों के बीच अधिकतम कितने समयान्तराल की अनुमति है? – 6 माह
140. ‘प्रारूप समिति’ के अध्यक्ष कौन थे? – भीमराव अम्बेडकर
141. भारत की संविधान सभा किसके अनुसार गठित की गई? – कैबिनेट मिशन योजना
142. राज्यपाल का कार्यकाल कितनी अवधि का होता है? – राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त
143. भारतीय संविधान में कितनी भाषाएँ क्षेत्रीय भाषाओं के रूप में मान्यता प्राप्त हैं? – 13
144. भारतीय संविधान में उल्लिखित ‘मूल कर्तव्य’ किस देश से लिया गया है? – रूस
145. भारत को एक गणराज्य मुख्य रूप से क्यों माना जाता है? – राज्याध्यक्ष का चुनाव होता है
146. वर्तमान में भारत में उच्च न्यायालयों की कुल संख्या है? – 24
147. भारतीय संविधान के अनुसार धन सम्बन्धी विधेयक सर्वप्रथम कहाँ प्रस्तुत किया जाता है? – लोकसभा में
148. भाषा के आधार पर गठित भारत का पहला राज्य है? – आन्ध्र प्रदेश
149. स्वतन्त्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति किस प्रदेश से थे? – बिहार
150. राष्ट्रीय ध्वज को संविधान सभा ने कब स्वीकार किया था? – 22 जुलाई, 1947
151. किस देश में दोहरी नागरिकता का सिद्धान्त स्वीकार किया गया है? – संयुक्त राष्ट्र अमेरिका
152. भारतीय संविधान में ‘निष्पक्ष न्यायपालिका’ तथा ‘न्यायिक पुनर्विलोकन’ के सिद्धान्त किस देश के संविधान से लिये गए हैं? – यू.एस.ए.
153. एक वर्ष में कम-से-कम कितनी बार संसद की बैठक होना आवश्यक है? – दो बार
154. वित्त विधेयक सबसे पहले संसद के किस सदन में पेश किया जाता है? – लोकसभा
155. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमन्त्री की कार्य अवधि कितनी है? – 6 वर्ष
156. संविधान के किस अनुच्छेद के आधार पर देश में वित्तीय आपात की घोषणा की जा सकती है? – अनुच्छेद-360
157. भारत के राष्ट्रपति निर्वाचित होने के पात्र बनने के लिए किसी व्यक्ति की आयु कितनी होनी चाहिए? – 35 वर्ष
158. किस वाद ने संसद को मौलिक अधिकारों में संशोधन का अधिकार दिया? – केशवानन्द भारती वाद
159. राष्ट्रपति राज्यसभा में कितने सदस्यों को मनोनीत करता है? – 12
160. गणतन्त्र क्या होता है? – राज्य जहाँ पर अध्यक्ष वंशानुगत रूप से न हो
161. यदि प्रधानमन्त्री या कोई अन्य मन्त्री सदन का सदस्य नहीं है, तो उसे पद पर बने रहने के लिए कितने दिनों के अन्दर संसद का सदस्य बनना आवश्यक है? – 6 माह
162. भारत में सचिव का पद किसके द्वारा निर्मित किया गया था? – भारत सरकार अधिनियम, 1858
163. भारतीय सेनाओं का सर्वोच्च सेनापति कौन होता है? – राष्ट्रपति
164. अब तक भारत के संविधान की उद्देशिका में कितनी बार संशोधन किया जा चुका है? – एक
165. संविधान की प्रस्तावना में 'पंथ निरपेक्ष, समाजवादी तथा अखण्डता' शब्दों को किस संवैधानिक संशोधन के द्वारा जोड़ा गया है? – 42वें
166. शून्य काल क्या है? – जब सदन में अतिमहत्त्वपूर्ण मामलों पर विचार होता है
167. संसद की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है? – लोकसभा अध्यक्ष
168. डोगरी भाषा किस राज्य में बोली जाती है? – ओडिशा
169. सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है? – राष्ट्रपति
170. भारतीय संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन का सभापतित्व (अध्यक्षता) कौन करता है? – भारत के राष्ट्रपति
171. राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल कितना होता है? – 6 वर्ष
172. उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमन्त्री कौन थीं? – विजयालक्ष्मी पण्डित
173. संविधान में मूल कर्तव्यों की कुल संख्या कितनी है? – 11
174. भारतीय संघ का मन्त्रिपरिषद् किसके लिए सामूहिक रूप से जिम्मेदार होता है? – लोकसभा
175. भारतीय नागरिकों को प्राण और दैहिक स्वतन्त्रता का संरक्षण किस अनुच्छेद द्वारा प्रदान किया गया है? – अनुच्छेद-21
176. राज्य की कार्यपालिका का प्रमुख कौन होता है? – राज्यपाल
177. 86वाँ संविधान संशोधन किससे सम्बन्धित है? – 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों के निःशुल्क शिक्षा को मूल अधिकार के रूप में मान्यता से
178. भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में कार्यपालिका किसके अधीन रहकर कार्य करती है? – संघ लोक सेवा आयोग
179. किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा वयस्क मताधिकार की आयु सीमा 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई? – 61वाँ
180. 52वाँ संविधान संशोधन किससे सम्बन्धित है? – दल-बदल कानून से
181. बी.आर. अम्बेडकर का संविधान सभा में कहां से निर्वाचन हुआ था? – पश्चिम बंगाल
182. किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा संविधान में मूल कत्र्तव्यों को सम्मिलित किया गया है? – 43वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 1977
183. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद अस्पृश्यता का उन्मूलन करता है और किसी भी रूप में इसके व्यवहार का निषेध करता है? – अनुच्छेद-17
184. भारतीय संविधान के किस भाग को उसकी ‘आत्मा’ की संज्ञा दी गई है? – प्रस्तावना
185. भारत में सर्वोच्च किसे माना गया है? – संविधान को
186. भारतीय संविधान द्वारा नागरिकों को प्रदत्त मूल अधिकारों की संख्या कितनी है? – 6
187. उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के कार्यकाल की सीमा क्या है? – अपनी उम्र के 62 वर्ष पूरे होने तक
188. भारत के मुख्य न्यायाधीश की सेवानिवृत्ति आयु क्या है? – 65 वर्
189. संसद द्वारा अनुमोदन के बाद किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन एक बार में कितने समय तक के लिए लागू किया जा सकता है? – 6 माह
190. भारत में किसकी स्वीकृति के बिना कोई भी सरकारी खर्चा नहीं किया जा सकता? – संसद
191. भारत में प्रथम योजना आयोग का गठन कब किया गया था? – 15 मार्च, 1950
192. राष्ट्रीय विकास परिषद् की स्थापना कब की गई? – 1952 ई.
193. हमारे संविधान में मूल अधिकार किस देश के संविधान से प्रेरित हैं? – अमेरिका
194. भारत कब गणतन्त्र बना? – 26 जनवरी, 1950
195. किसने देशी रियासतों को भारतीय संघ का अंग बनाने में सबसे महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की? – सरदार पटेल और वी.पी. मेनन
196. भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे? – डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद
197. राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा तथा राज्यसभा में मनोनीत किए जाने वाले सदस्यों की संख्या क्या है? – 2 व 12
198. संसद द्वारा देश में ‘सूचना पाने का अधिकार’ सम्बन्धी विधेयक कब पारित किया गया है? – जून, 2005
199. राज्य के गवर्नर को कौन शपथ दिलाता है? – भारत का मुख्य न्यायाधीश
200. राष्ट्रपति के निर्वाचक मण्डल में कौन शामिल होते हैं? – संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य तथा राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...