Monday 10 September 2018

Current Affairs July-August 2018 in Hindi– करेंट अफेयर्स हिंदी प्रश्न उत्तर श्रृंखला के अन्तर्गत हम यहां संघ व राज्य लोक सेवा आयोग के साथ ही अन्य आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों के लिए नवीनतम करेंट अफेयर्स (Current Affairs in Hindi Question Answer) पर आधारित महत्वूपर्ण 60 प्रश्न दे रहे है। यह हाल ही में घटित राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाक्रम, पुरस्कार, चर्चित व्यक्तियों, पुस्तकों, दिवसों और सम्मेलनों आदि पर आधारित है। इनके अध्ययन मात्र से ही आप सामान्य ज्ञान का प्रश्न पत्र आसानी से हल कर जायेगें।



1. अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस कब मनाया जाता है? – 29 जुलाई
2. अमेरिकी संस्था 'पॉपुलेशन रेफरेंस ब्यूरो' के अध्ययन के मुताबिक, भारत किस वर्ष में दुनिया में सर्वाधिक आबादी वाला देश हो सकता है? – 2050
3. ईरान द्वारा निर्मित पहले स्वदेशी लड़ाकू विमान का क्या नाम है? – कौसर
4. एक सर्वेक्षण के तहत किसे भारत की सबसे अमीर महिला घोषित किया गया है? – स्मिता कृष्णा गोदरेज
5. किस अन्तरिक्ष एजेंसी ने भारत के चंद्रयान-1 द्वारा भेजे गये आंकड़ो के आधार पर चंद्रमा पर बर्फ होने की पुष्टि की है? – नासा
6. किस कंपनी ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) को पछाड़कर देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई? – रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड
7. किस खिलाड़ी ने एशियाई खेल 2018 के पहले दिन स्वर्ण पदक अर्जित किया? – बजरंग पूनिया
8. अगस्त क्रांति दिवस कब मनाया जाता है? – 09 अगस्त
9. किस देश ने महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2018 का 14वां संस्करण जीता है? – नीदरलैंड
10. किस देश में वर्ष 2018 की बिम्सटेक देशों की बैठक आयोजित की जा रही है? – नेपाल
11. किस निजी क्षेत्र का बैंक अगस्त 2018 को येस बैंक को पछाड़कर बाज़ार पूंजीकरण के लिहाज़ से देश का 7वां सबसे मूल्यवान बैंक बन गया? – बंधन बैंक
12. किस भारतीय क्रिकेटर ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में पांच कैच लेकर रिकॉर्ड बनाया है? – ऋषभ पंत
13. किस भारतीय खिलाड़ी ने एशियाई खेलों में हेप्टैथलॉन में स्वर्ण पदक जीता है? – स्वप्ना बर्मन
14. किस भारतीय निशानेबाज ने 10 मीटर एयर राइफल पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता? – सौरभ चौधरी
15. किस भारतीय महिला तेज़ गेंदबाज़ ने अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट से संन्यास लेने का घोषणा कर दिया हैं? – झूलन गोस्वामी
16. किस राज्य ने किसानों के लिए 5 लाख रुपये के जीवन बीमा योजना की घोषणा की है? – तेलंगाना
17. किस राज्य ने सभी धर्मों के धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर उम्रकैद की सज़ा का प्रावधान किया? – पंजाब
18. किस राज्य में हाल ही में ‘लोकतंत्र का त्योहार’ आयोजित किया गया? – केरल
19. किस राज्य सरकार ने अपनी पहली व्यापार एवं निर्यात नीति को मूंजरी दे दी है? – जम्मू-कश्मीर सरकार
20. किस वरिष्ठ राजनयिक को यूनाइटेड किंगडम में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है? – रुचि घनश्याम
21. किस स्टेशन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रखा गया है? – मुगलसराय जंक्शन
22. किसने ज़िम्बाब्वे के राष्ट्र्पति चुनावों में जीत दर्ज की? – एमर्सन मनांगाग्वू
23. किसने दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ ग्रहण की? – न्यायमूर्ति राजेन्द्र मेनन
24. किसे सड़क सुरक्षा अभियान का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है? – अक्षय कुमार
25. किसे हाल ही में बिहार का राज्यपाल बनाया गया है? – लालजी टंडन
26. किसे हिंदी अकादमी दिल्ली ने 2017-18 के लिए सर्वोच्च शलाका सम्मान प्रदान किया? – जावेद अख्तर
27. केरल बाढ़ से निपटने हेतु दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन का नाम क्या है? – ऑपरेशन मदद
28. कौन राज्यसभा के उपसभापति के रूप में चयनित किये गये? – हरिवंश नारायण
29. कौन सा देश अमेरिका से अमेरिका से एसटीए-1 रैंकिंग हासिल करने वाला तीसरा एशियाई देश बना? – भारत
30. कौन सी भारतीय कम्पनी 8 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप पर पहुंचने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी? – रिलायंस इंडस्ट्रीज़


31. कौन हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने हैं? – स्कॉट मॉरिसन
32. गूगल ने भारतीय भाषाओँ को बढ़ावा देने के लिए किस प्लेटफार्म को लॉन्च किया है? – नवलेख
33. टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग में बल्लेजाबी में किस खिलाड़ी को टॉप स्थान हासिल हुआ है? – विराट कोहली
34. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, बाज़ार पूंजीकरण के मामले में किस देश को पछाड़कर जापान दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा शेयर बाज़ार बन गया है? – चीन
35. भारत के किस शहर में भारत के पहले हम्बोल्ट पेंगुइन का जन्म हुआ? – मुंबई
36. भारत के खिलाफ पहले मैच में उतरने के साथ इंग्लैंड टीम क्रिकेट इतिहास में कितने टेस्ट मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई? – 1000 टेस्ट
37. भारतीय रेलवे द्वारा लॉन्च गये स्मार्ट कोच को पहली बार किस एक्सप्रेस में लगाया जायेगा? – कैफियत एक्सप्रेस
38. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा हाल ही में किसे जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया? – सत्यपाल मलिक
39. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अगस्त 2018 को कितने सांसदों को उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया? – 05
40. राष्ट्रीय हथकरघा दिवस भारत में किस दिन को मनाया जाता है? – 7 अगस्त
41. रेल मंत्रालय ने आरपीएफ भर्ती में महिलाओं को कितने फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की? – 50 फीसदी
42. वर्ष 2018 के राजीव गांधी सदभावना पुरस्कार के लिए किसका चयन किया गया है? – गोपालकृष्ण गांधी
43. विनेश फोगाट ने एशियाई खेलों में कौन सा पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास बनाया है? – स्वर्ण पदक
44. विश्व का पहला थर्मल बैटरी संयंत्र भारत के किस राज्य में आरंभ किया गया? – आन्ध्र प्रदेश
45. विश्व के किस शहर में हिन्दू देवी लक्ष्मी के नाम पर शहर का नाम रखा गया? – किचीजोजी (टोक्यो)
46. विश्व जैव ईंधन दिवस किस दिन को मनाया जाता है? – 10 अगस्त
47. वैज्ञानिकों ने हाल ही में किस आकार की नई कोशिकाओं की खोज की? – स्कुटोइड
48. संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के किस पूर्व महासचिव और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता का 80 साल की उम्र में हाल ही में निधन हो गया? – कोफी अन्नान
49. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि तंबाकू उत्पादों के पैकेट के कितने प्रतिशत हिस्से पर चेतावनी वाली तस्वीर छापना अनिवार्य रूप से जारी रहेगा? – 85%
50. सुप्रीम कोर्ट ने किन चुनावों के लिए नोटा का प्रयोग नहीं किये जाने का आदेश सुनाया? – राज्यसभा चुनाव
51. सेन्ट्रल पलूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने किस शहर को देश का सबसे प्रदूषित शहर घोषित किया? – गुड़गांव
52. स्वच्छ रेलवे स्टेशन सर्वेक्षण में कौन सा स्टेशन प्रथम स्थान पर रहा है? – जोधपुर
53. स्वामी विवेकानंद के नाम पर दुनियाभर में कितने सांस्कृतिक केंद्रों का नाम रखा जाएगा? – 37
54. किस कम्पनी द्वारा भारत के पहले बायो-फ्यूल विमान का सफल परीक्षण किया गया? – स्पाइसजेट
55. किस देश ने हाइपरसोनिक विमान का विश्व में पहली बार सफल परीक्षण किया? – चीन
56. हाल ही में किस राज्य के गवर्नर का पद पर रहते हुए निधन हो गया? – छत्तीसगढ़
57. किस राज्य में ‘अभयम-181’ नामक मोबाइल एप लॉन्च किया गया है? – गुजरात
58. तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि किस आंदोलन के प्रमुख नेता माने जाते थे? – द्रविड़ आंदोलन
59. हाल ही में नेवी ने किस राज्य में “ऑपरेशन मदद” शुरू किया है? – केरल
60. राजस्थान लोक सेवा आयोग के चेयरमैन के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – दीपक उप्रेती

No comments:

Featured post

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: सितंबर तक ● विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) जिस दिन को मनाया जाता है –  12 अगस्त ● हाल ही में ...